एडिटर्स मैसेज

 

 

कहते है लोकतंत्र में जब शासन पॉजिटिव और पारदर्शी होता है, तब उस राज्य आर राष्ट्र का विकास भी तेजी से होता है । और सबसे महत्वपूर्ण बात हैं कि शासन के पारदर्शी और पॉजिटिव होने में लोकतंत्र के चौथे स्तंभ यानी मीडिया की भूमिका अहम होती है । ये अलग बात है कि बदलते समय के साथ मीडिया का कुछ हिस्सा स्तंभ से ऊपर चढ़ कर शासन तंत्र का अंग बनते दिखने लगा है। इससे मीडिया के मिशन को लेकर भी बातें होने लगी हैं। पत्रकारिता के इस दौर में IDTV इन्द्रधनुष अपनी जिम्मेदारी को बखूबी समझता है। बदलाव के इस दौर में IDTV इन्द्रधनुष जिम्मेदार पत्रकारिता करना चाहता है। लोगों के भरोसे का नाम IDTV इन्द्रधनुष हो यही हमारी हाउस की प्रतिबद्धता है। 

 

IDTV इन्द्रधनुष आधुनिक भरोसेमंद जनोन्मुखी डिजिटल प्लेटफॉर्म हैं, जिसका लक्ष्य समाज के हर वर्ग निष्पक्ष, सटीक और सार्थक सूचनाएं तथा जानकारियां पहुंचाना हैं। डिजिटल युग की तेज राफ्तार और बदलते जरूरतों को ध्यान में रखकर तैयार किया गया ये मंच खबरों को केवल सूचना तक सीमित नहीं रखता बल्कि उन्हें जागरूकता,संवाद और सकारात्मक परिवर्तन का माध्यम बनता है।

 

सोशल मीडिया आधारित होने के कारण IDTV इन्द्रधनुष दर्शकों से सीधे जुड़ता है। इतना ही नहीं यह एक ऐसा प्लेटफ़ॉर्म है, जो पाठकों और दर्शकों को भी अपनी बात रखने का अवसर देता है। इससे चैनल और दर्शक दोनों के बीच संवाद कायम होता है। IDTV इन्द्रधनुष सोशल मीडिया पर फेसबुक, यूट्यूब,X, लिंकडिन,pinterest, इंस्टाग्राम और थ्रेड्स के जरिए लाइव अपडेट, वीडियो रिपोर्ट, समाचार विश्लेषण पेश करता है। यहां दर्शक न सिर्फ खबरें देख और पढ़ सकते हैं बल्कि अपनी राय और सुझाव भी दे सकते हैं। इससे दर्शक संवाद का हिस्सा भी बनते हैं, जिससे एक स्वस्थ्य और सक्रिय जांचर्चा का  वातावरण तैयार होता हैं।

 

अपने नाम के अनुरूप IDTV इन्द्रधनुष विविधता संतुलन और सकारात्मकता का प्रतीक हैं। IDTV इन्द्रधनुष समाज के हर पहलू को सामने लाता हैं, चाहे संघर्ष हो या सफलता, समस्या हो या समाधान। 
विश्वसनीय पत्रकारिता और समाज में सकारात्मक बदलाव के साथ IDTV इन्द्रधनुष की स्थापना साल 2022 में हुई थी। तब से लेकर बीते 4 सालों में यह चैनल अपने हर संकल्प पर खरा उतरा हैं। 
आज के दौर में जब भ्रामक सूचनाएं और अफवाहें तेजी से फैलती है, तब IDTV इन्द्रधनुष एक भरोसेमंद साथी के रूप में साथ होता है, जो निष्पक्षता और तेजी से सटीक बातें सामने लाता है। यह चैनल स्थानीय और राष्ट्रीय खबरों को समान महत्व देता है। खासतौर पर ग्रामीण क्षेत्रों, सामाजिक मुद्दों और उन कहानियों पर ध्यान केंद्रित करता है जो अक्सर मुख्यधारा के पत्रकारिता में नजरअंदाज हो जाती हैं।

 

IDTV इन्द्रधनुष का लक्ष्य राष्ट्रीय स्तर पर अपनी पहचान कायम करना हैं। ऐसी पहचान जिस पर लोग आंख मूंद का भरोसा करें। इस चैनल की सूचनाएं सीधे समाज को प्रभावित करें। यही हमारा प्रयास है। IDTV इन्द्रधनुष की सबसे बड़ी ताकत इसकी निष्पक्षता और पारदर्शिता हैं। यहां हर खबर को तथ्यों की कसौटी पर परखा जाता है, ताकि दर्शक न केवल जानकारी प्राप्त करें, बल्कि खबरों के पीछे के संदर्भ को समझ सके। IDTV इन्द्रधनुष पत्रकारों का ऐस एक पुल तैयार कर रहा जो पूरे देश को सूचनाओं से अपडेट करेगा। इसके जरिए सूचनाएं और दर्शकों की राय या सुझाव दोनों एक दूसरे तक पहुंचेंगे। 

 

इतना ही नहीं IDTV इन्द्रधनुष नए नए पत्रकारों को भी एक मंच प्रदान करता है, जिससे जुड़ कर वे अपने अंदर छुपी स्किल को बाहर लाते हैं। IDTV इन्द्रधनुष उन पत्रकारों को भी मौका देता हैं, अभी पढ़ाई या पत्रकारिता की तैयारी कर रहे है। हमारे यहां इंटर्नशिप के जरिए ऐसे नए नवेले पत्रकारों की प्रतिभा उकेरने की कोशिश की जाती हैं। 

 

तेजी से सूचनाएं पहुंचाने और टीआरपी की होड़ में आज पत्रकारिता भी सवालों के घेरे में है। मीडिया की विश्वसनीयता पर उंगली उठ रही हैं। मीडिया हाउस को अलग अलग समूह में बाट कर देखने की कोशिश की जा रही है। अलग अलग मीडिया की विचारधारा को समान विचारों वाले राजनीतिक दल और संस्थाओं से जोड़ कर देखा जाने लगा हैं, जो पत्रकारिता के लिए बड़ी चुनौती है। ऐसे में IDTV इन्द्रधनुष अपने निष्पक्ष और सार्थक छवि के साथ समाज में जगह बनाने को उत्सुक हैं।

 

पत्रकारिता के बदलते स्वरूप में आज पत्रकारों पर भी दबाव बढ़ा है। पत्रकारों की जिम्मेदारियां भी बदली हैं। पत्रकारों का मिशन अब महज पत्रकारिता नहीं, बल्कि अपने हाउस के उन आर्थिक दबाव को भी साझा करना हो गया है। बड़े समाचार पत्र समूहों को छोड़ दिया जाए, तो अन्य प्रिंट और इलेक्ट्रॉनिक के पत्रकारों पर अपने हाउस तके लिए आय बढ़ाने का दबाव वक्त से पहले उनकी पत्रकारिता खत्म कर रहा है। ज्यादातर पत्रकार इस दबाव को झेल नहीं पाते और धीरे-धीरे चंद वर्षों में ही उनकी पत्रकारिता खत्म हो जाती है। 3-4 सालों में उन पत्रकारिता दम तोड़ने लगती है। यह खतरनाक स्थिति है। बाजार की मौजूदा स्थिति में पत्रकारों ते लिए यह बड़ी चुनौती है। आइडीटीली इंद्रधनुष चुनौती को भली भांति समझता है। हमारे चैनल के लिए पत्रकारिता एक मिशन है। हमारा चैनल अपने विजन के साथ आगे बढ़ रहा है। इसीलिए यहां पत्रकारों को काम करने के लिए खुली आजादी मिली है, जिससे विश्वसनीय और सटीक खबरें हम दर्शकों तक पहुंचा पाते हैं। 

 

आइडीटीवी इंद्रधनुष एक लक्ष्य लेकर आगे बढ़ रहा है। ईमानदार पत्रकारित करते हुए पूरे देश में इसे विस्तारित किया जाना है। खास तौर पर हिंदी पट्टी में इसका विस्तार जल्द देखने को मिल सकता है। आनेवाले दिनों में आइडीटीवी इंद्रधनुष के पास प्रतिभाशाली पत्रकारों का एक ऐसा पुल होगा, जो स्वस्थ पत्रकारिता को एक नया आयाम देगा।