आइडीटीवी इंद्रधनुष एक आधुनिक, विश्वसनीय और जनोन्मुखी सोशल मीडिया आधारित न्यूज़ चैनल है, जिसका उद्देश्य समाज के हर वर्ग तक निष्पक्ष, सटीक और सार्थक समाचार पहुंचाना है। यह प्लेटफार्म डिजिटल युग की तेज़ रफ्तार और बदलती आवश्यकताओं को ध्यान में रखते हुए तैयार किया गया है, जहां खबरें केवल सूचना नहीं, बल्कि जागरूकता, संवाद और परिवर्तन का माध्यम बनती हैं। डिजिटल प्लेटफार्म होने के कारण आइडीटीवी इंद्रधनुष अपने दर्शकों के साथ सीधे जुड़ने में सक्षम है। यह फेसबुक, यूट्यूब, इंस्टाग्राम, एक्स, लिंकडिन, पिनट्रेस्ट, थ्रेड और अन्य सोशल मीडिया माध्यमों के जरिए लाइव अपडेट, वीडियो रिपोर्ट, विश्लेषण और इंटरैक्टिव कंटेंट प्रस्तुत करता है। दर्शक न केवल खबरें देख सकते हैं, बल्कि अपनी राय भी साझा कर सकते हैं, जिससे एक स्वस्थ संवाद का वातावरण बनता है।
आइडीटीवी इंद्रधनुष अपने नाम के अनुरूप विविधता, संतुलन और सकारात्मकता का प्रतीक है, जो समाज के हर रंग को उजागर करने का प्रयास करता है।
इंद्रधनुष के सात रंगों की तरह, यह चैनल भी समाज के हर पहलू को उजागर करता है—चाहे वह संघर्ष हो या सफलता, समस्या हो या समाधान।
इस चैनल की स्थापना साल 2022 में इस सोच के साथ की गई कि आज के दौर में सूचना का सही और निष्पक्ष होना अत्यंत आवश्यक है। सोशल मीडिया पर तेजी से फैलती अफवाहों, अधूरी जानकारियों और भ्रामक खबरों के बीच आइडीटीवी इंद्रधनुष एक भरोसेमंद स्रोत के रूप में उभरने का संकल्प रखता है। यह प्लेटफार्म न केवल राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय समाचारों को प्रस्तुत करता है, बल्कि स्थानीय मुद्दों, ग्रामीण क्षेत्रों की समस्याओं, सामाजिक सरोकारों और सकारात्मक पहलुओं को भी समान महत्व देता है।
आइडीटीवी इंद्रधनुष की विशेषता इसकी निष्पक्षता और पारदर्शिता है। यहां प्रस्तुत हर खबर को तथ्यों के आधार पर परखा जाता है और उसके बाद ही दर्शकों तक पहुंचाया जाता है। चैनल की टीम अनुभवी पत्रकारों, शोधकर्ताओं और डिजिटल मीडिया विशेषज्ञों से मिलकर बनी है, जो हर खबर को गहराई से समझने और उसे सरल भाषा में प्रस्तुत करने का कार्य करते हैं। इसका उद्देश्य केवल खबर देना नहीं, बल्कि दर्शकों को उस खबर के पीछे की सच्चाई और संदर्भ से भी अवगत कराना है।
यह चैनल हर तरह के विषयों को कवर करता है, जैसे राजनीति, अर्थव्यवस्था, शिक्षा, स्वास्थ्य, विज्ञान, तकनीक, खेल, मनोरंजन और सामाजिक तथा ज्वलंत मुद्दे। इसके अलावा, आइडीटीवी इंद्रधनुष विशेष रूप से उन कहानियों पर ध्यान केंद्रित करता है, जो आमतौर पर मुख्यधारा की मीडिया में अनदेखी रह जाती हैं। जैसे कि ग्रामीण भारत की सफलता की कहानियां, किसानों की सक्सेस स्टोरी, छोटे उद्यमियों की उपलब्धियां, युवाओं के नवाचार, ग्रामीण क्षेत्रों में पदस्थापित अधिकारियों की सक्सेस स्टोरी जिनसे से आम लोगो और ग्रामीणों को लाभ हुआ और समाज में सकारात्मक बदलाव लाने वाले प्रयास। इस प्रकार, यह चैनल केवल समस्याओं को उजागर नहीं करता, बल्कि समाधान और प्रेरणा भी प्रस्तुत करता है।
आइडीटीवी इंद्रधनुष– “सत्य, निष्पक्षता और जागरूकता के माध्यम से समाज को सशक्त बनाने की कोशिश करता है।” साथ ही लोगों तक फटाफट जरूरी सूचनाएं पहुंचाता है। चैनल यह सुनिश्चित करता है कि हर नागरिक को सही, सटीक और विश्वसनीय जानकारी मिले, जिससे वह अपने विचार बना सके और समाज के विकास में सक्रिय भूमिका निभा सके। यह चैनल लोकतंत्र के चौथे स्तंभ के रूप में अपनी जिम्मेदारी को समझते हुए जनता और सत्ता के बीच एक सेतु का कार्य करता है। इसका उद्देश्य जनता की आवाज़ को बुलंद करना और उनकी समस्याओं को सही मंच तक पहुंचाना है।
आइडीटीवी के विस्तार को लेकर हम प्रतिबद्ध हैं। इसके तहत छोटे-छोटे गांव से लेकर पंचायत और प्रखंड तक प्रतिबदध पत्रकारों का एक पुल तैयार किया जा रहा है, जिसके जरिए गांव और कस्बों से छोटी-छोटी से सूचनाएं तेजी से चैनल तक पहुंचेंगी और चैनल से आम लोगों तक। प्रतिबद्ध पत्रकारों का यह पुल आनेवाले दिनों में आइडीटीवी इंद्रधनुष की एक ऐसी मजबूत नींव साबित होगा, जो चैनल को राष्ट्रीय स्तर पर स्थापित करने में महत्ती भूमिका निभायेगा।
इसकी अगली कड़ी में हमारा प्रयास है कि जल्द से जल्द आइडीटीवी इंद्रघनुष का एक अपना एप हो, जिस पर आइडीटीवी इंद्रघनुष के सभी चैनल पर प्रसारित खबरें, सूचनाएं और अन्य कार्यक्रम अपडेट होते रहें। इसके जरिए कोई भी व्यक्ति एक क्लिक में आइडीटीवी इंद्रघनुष के चैनलों तक पहुंच सकेगा। फिर एक क्लिक में लोगों को ताजी और उपयोगी सूचनाएं मिलती रहेंगी।
इतना ही नहीं, आनेवाले दिनों में आइडीटीवी इंद्रघनुष ओटीटी प्लेटफार्म पर भी उपलब्ध होगा, जिससे यह अपनी समग्रता के साथ हर घर के टीवी और अन्य मोबाइल पर देखा जा सकेगा।
आइडीटीवी इंद्रघनुष अपने वेबसाइट को भी नियमित रूप से अपडेट कर रहा है, जिसके जरिए इसके वेब पोर्टल पर सारी खबरें अपडेट रहती हैं। आइडीटीवी इंद्रघनुष का वेब पोर्टल काफी समृद्ध है, जिसमें हर कैटेगरी की खबरें और सूचनाएं अलग-अलग पढ़ने को मिलती हैं। यहां ब्रेकिंग न्यूज भी है और खोजी पत्रकारिता भी। यहां ओपिनियन भी है और न्यूज यू कैन यूज यानी काम की बात भी। ग्रीनरी स्टाइल के आलेख यानी ऐसे आर्टिकल जो हमेशा जीवंत रहते हैं और आपके काम आते हैं, इनकी प्रचुरता भी आइडीटीवी इंद्रधनुष के वेब पोर्टल पर है। कुल मिला कर आइडीटीवी इंद्रघनुष मिशन मोड में आगे बढ़ रहा है और अपने नाम के अनुरूप आपके जीवन में सातों रंग भरने का प्रयास करता है, ताकि लोग सकारात्मक रहें और हमारा राष्ट्र सकारात्मक सोच के साथ आगे बढ़ता रहे।
आइडीटीवी इंद्रधनुष का प्रयास है – “एक ऐसा जागरूक और सशक्त समाज बनाना, जहां हर व्यक्ति सूचनाओं से अपडेट रहते हुए अपने जीवन और समुदाय में सकारात्मक बदलाव ला सके।” लोग अफवाहों से दूर रहें और सही जानकारी रखें। आइडीटीवी इंद्रधनुष भविष्य में एक ऐसा डिजिटल मीडिया प्लेटफार्म बनना चाहता है, जो विश्वसनीयता, गुणवत्ता और सामाजिक जिम्मेदारी के लिए जाना जाए। आइडीटीवी इंद्रधनुष भविष्य में सिर्फ झारखंड तक ही सीमित नहीं रहेगा, बल्कि इसका विस्तार देश के सभी प्रमुख राज्यों तक होगा।
यह केवल एक न्यूज़ चैनल नहीं, बल्कि एक जनआंदोलन बनना चाहता है, जो लोगों को जोड़ेगा, जागरूक करेगा और उन्हें आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करेगा।
दर्शकों के साथ सीधा संवाद होने के कारण इंटरएक्टिविटी के माध्यम से चैनल अपने कंटेंट को और बेहतर बनाने का प्रयास करता है।
आइडीटीवी इंद्रधनुष का एक और महत्वपूर्ण पहलू है – जिम्मेदार पत्रकारिता। यह चैनल सनसनीखेज खबरों से दूर रहकर तथ्यों और सच्चाई पर आधारित रिपोर्टिंग करता है। यह चैनल हर खबर को संवेदनशीलता और जिम्मेदारी के साथ प्रस्तुत करता है। विशेषकर उन विषयों पर जो समाज के लिए महत्वपूर्ण हैं, जैसे महिला सुरक्षा, शिक्षा, स्वास्थ्य और पर्यावरण।
इसके साथ ही, आइडीटीवी इंद्रधनुष युवा पीढ़ी को भी विशेष महत्व देता है। यह चैनल युवाओं के विचारों, उनके सपनों और उनकी चुनौतियों को सामने लाने का कार्य करता है। विभिन्न कार्यक्रमों और अभियानों के माध्यम से यह युवाओं को जागरूक, जिम्मेदार और सक्रिय नागरिक बनने के लिए प्रेरित करता है। इसके अलावा, यह डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में करियर बनाने के इच्छुक युवाओं को भी अवसर प्रदान करता है। यह चैनल खेल और खिलाड़ियों के प्रोत्साहन में भी पीछे नहीं है। अर्थ व्यवस्था से जुड़ी खबरों को भी चैनल पूरी प्राथमिकता दता है।
आइडीटीवी इंद्रघनुष समाज में एक ऐसा टू वे कम्यूनिकेशन का माध्यम बनना चाहता है, जिससे दोनों ओर से संवाद कायम हो सके। लोगों तक खबरें और सूचनाएं पहुंचाने के साथ ही आमजन की आवाज भी सुनना चाहता है, जिससे यह आम लोगों की आवाज बन सके। इसके लिए मेल टू एडिटर का एक ऐसा कॉलम हम लेकर आ रहे हैं, जिसके जरिए आपकी बात हम तक आसानी से पहुंच सकेगी। आपके सुझाव आइडीटीवी इंद्रघनुष के लिए काफी मायने रखते हैं।
इसके अलावा आइडीटीवी इंद्रघनुष ऐसी पत्रकारिता करना चाहता है, जिससे यह भीड़ से अलग रहे। उस भीड़ से जहां टीआरपी और सनसनी फैलाने के लिए खबरें परोसी जा रही हों। भ्रामक और अधूरी सच्चाई बताने वाले खबरों के बीच आइडीटीवी इंद्रघनुष सत्य और सटीकता के साथ सूचनाएं बताता है। आपके भरोसे के साथ हम झारखंड और पूरे दश में अपनी पहचान बनाना चाहते हैं। पूरे देश में आइडीटीवी इंद्रघनुष की पहचान बनाने में हमारा काम, हमारा ऐप और ओटीटी प्लेटफार्म हमारा माध्यम बनेंगे। और सबसे बढ़कर इस सिस्टम में सबसे मजबूत कड़ी होगा हमारा पत्रकारों का वह पुल, जिसे हमने गांव से लेकर कस्बों तक तैयार किया है। यह सपोर्ट सिस्टम आइडीटीवी इंद्रघनुष को काफी आगे तक ले जायेगा।
आइडीटीवी इंद्रधनुष केवल एक न्यूज़ चैनल नहीं, बल्कि एक ऐसा मंच है, जो समाज के हर वर्ग को जोड़ता है। यह सत्य, विश्वास और सकारात्मकता के मूल्यों पर आधारित है और इन्हीं मूल्यों के साथ आगे बढ़ने के लिए प्रतिबद्ध है। इसका उद्देश्य है कि हर व्यक्ति तक सही जानकारी पहुंचे, हर आवाज़ को मंच मिले और हर कहानी को पहचान, जिससे समाज में सकारात्मक बदलाव की नई बयार बहे।
आइडीटीवी इंद्रधनुष के साथ जुड़कर आप न केवल खबरों से अपडेट रहते हैं, बल्कि एक जागरूक और जिम्मेदार नागरिक भी बनते हैं।