Important Event

Important Event
Important Event: 28 मार्च की महत्त्वपूर्ण घटनाएं

1561 – अकबर ने मालवा की राजधानी सांरगपुर पर हमला कर बाजबहादुर को हरा दिया था। 1795 – पोलैंड का विभाजन हुआ। 1809 – मेडलिन युद्ध में फ्रांस के हाथों स्पेन की हार हुई। 1854 – ब्रिटेन और फ्रांस ने रूस के खिलाफ क्रीमिया युद्ध की घोषणा की। 1914 – जापानी जहाज 'कामागाटामारु  हांगकांग से 372 युवकों को लेकर कनाडा के वेंकूवर के लिए रवाना हुआ। इनमें अधिकतर सिख युवक थे। 1917 – प्रथम विश्वयुद्ध के दौरान महिलाओं की सेना सहायक कोर की स्थापना हुई। 1922 – अमेरिकी आविष्कारक ब्रेडली ए. फिस्के ने माइक्रोफिल्म पठन यंत्र का पेटेंट कराया। 1930 – तुर्की के बहुत से शहरों का नाम बदला गया। इसी दिन से राजधानी 'अंगोरा' को 'अंकारा' और 'कॉन्सटानिनोपल' का नाम बदल कर 'इंस्तांबुल' कर दिया गया। 1939 – जर्मनी के तानाशाह हिटलर ने पोलैंड के साथ एक दूसरे पर आक्रमण नहीं करने संबंधी पांच साल पुराने समझौते को तोड़ा। 1939 – स्पेन में गृहयुद्ध समाप्त हुआ।   1941 – नजरबंदी में रह रहे नेताजी सुभाषचंद्र बोस कलकत्ता से भागकर बर्लिन पहुंचे। 1959 – चीन ने तिब्बत की सरकार भंग की और पांचेन लामा को पदासीन किया। 1962 – सीरिया में सैन्य विद्रोह के बाद राष्ट्रपति नाजिम अल-कुद्सी देश छोड़कर भागे। 1965 – डॉक्टर मार्टिन लूथर किंग ने काले अमेरिकियों के अधिकारों के लिए एलाबामा की राजधानी मॉटगुमरी में 25 हजार लोगों के साथ मार्च निकाला। 1972 – तत्कालीन सोवियत रूस ने परमाणु परीक्षण किया। 1981 – थाईलैंड की राजधानी बैंकॉक में इंडोनेशियाई आतंकवादियों ने एक विमान का अपहरण कर लिया। 1982 – अल सल्वाडोर में संविधान सभा चुनने के लिए पहली बार स्वतंत्र चुनाव हुए। 1999 – विनस विलियम्स ने बहन सेरेने को हराकर लिप्टन कप जीता। 115 साल में यह पहला मौका आया। 2000 - वेस्टइंडीज के कोर्टनी वाल्स ने 435 विकेट लेकर कपिल देव का रिकार्ड तोड़ा। 2005 - इंडोनेशिया के सुमात्रा द्वीप में शक्तिशाली भूकम्प से भारी तबाही। 2006 - अमेरिका ने पाकिस्तान के पेशावर में स्थित अपना वाणिज्य दूतावास बंद किया। 2007 - अमेरिका में सीनेट ने इराक से सेना वापसी को मंजूरी प्रदान की। 2008 - केन्द्र सरकार ने चालीस उत्पादों के निर्यात से रियासतें समाप्त करने की घोषणा की। 2011- देश में बाघों की संख्या बढ़ी। वर्ष 2006 में इनकी संख्या 1411 थी जो 21 फ़ीसदी बढ़कर 1706 हो गई है। 2013 – इंटरनेट पर इतिहास का सबसे बड़ा हमला हुआ। दुनियाभर में इंटरनेट की रफ्तार धीमी। 2015- साइना नेहवाल दुनिया की नंबर एक महिला बैडमिंटन खिलाड़ी बनीं। 2019 - अर्थशास्त्री अमर्त्य सेन को मिला ऑक्सफोर्ड विश्वविद्यालय का बोडले मैडल (27 मार्च भी हो सकती है तारीख )। 2019 - बांग्लादेश: ढाका में 22 मंजिला इमारत में लगी आग, 25 लोगों की मौत, 70 घायल। 2019 - अमेरिका की यूनिवर्सिटी ऑफ मैरीलैंड के शोधकर्ताओं / वैज्ञानिकों ने शरीर से बिजली बनाने की तकनीक खोजी। 2020 - केंद्र ने कोविड - 19 महामारी से निपटने के लिए एक विशेष राष्‍ट्रीय कोष पी.एम. केयर्स बनाया। प्रधानमंत्री ने लोगों से इसमें योगदान देने की अपील की, अभिनेता अक्षय कुमार ने  25000000₹ देकर मिशाल पेश की । 2020 -  “अर्थ ऑवर”  सायंकाल को 8:30 से 9:30 बजे के बीच मनाया गया आमतौर पर मार्च के अन्तिम शनिवार को मनाते हैं। 2021 - भारत और अमरीकी नौसेनाओं के बीच दो दिन का पासेक्स अभ्‍यास बंगाल की खाड़ी में शुरू हुआ। 2021 - पीएम मोदी के दौरे के खिलाफ इस्लामिक गुटों के विरोध प्रदर्शन के दौरान पुलिस से झड़प में कम से कम 10 लोगों की मौत हो गई। 2021 - भारत ने 6 करोड़ से अधिक कोविड-19 टीकों के साथ ऐतिहासिक उपलब्धि हासिल की। 2022 - प्रमोद सावंत ने सोमवार को लगातार दूसरी बार गोवा के मुख्यमंत्री पद की शपथ ली। 2022 - त्रिपुरा के एक समुदाय को जनजातियों की सूची में शामिल करने के लिए लाया गया संशोधित संविधान आदेश विधेयक लोकसभा में पारित हुआ। 2022 - राष्ट्रपति राम नाथ कोविंद ने राष्ट्रपति भवन में नागरिक अलंकरण समारोह II में वर्ष 2022 के लिए 74 विशिष्ट हस्तियों को पद्म पुरस्कार प्रदान किए। सूची में 4 पद्म विभूषण, 17 पद्म भूषण और 107 पद्म श्री शामिल। 2023 - भारत को पहला 'अग्निवीर बैच' मिला , INS चिल्का पर पासिंग परेड हुई। 2023 - क्वांटम तकनीक में नवीनतम प्रगति शिक्षण के लिए आयोजित पहले अंतरराष्ट्रीय क्वांटम संचार सम्मेलन का नई दिल्ली में समापन हुआ। 2023 - जी20 के सांस्‍कृतिक कार्य समूह (CWG) ने वैश्विक विषयगत वेबिनार सांस्कृतिक संपदा के संरक्षण व बहाली आयोजित किया। 2024 - भारत में निर्मित स्वदेशी तेजस मार्क 1ए लड़ाकू विमान ने आज अपनी सफलतापूर्ण पहली उड़ान भरी।   28 मार्च को जन्मे व्यक्ति   1868 – प्रसिद्ध रूसी साहित्यकार मैक्सिम गोर्की का जन्म हुआ। 1896 - गोरख प्रसाद - गणितज्ञ, हिंदी विश्वकोश के संपादक तथा हिंदी में वैज्ञानिक साहित्य के बहुप्रतिभ लेखक थे। 1965 - बिश्वेश्वर टुडू - राज्य मंत्री भारत ,  (जनजातीय मामलों के मंत्रालय , जल शक्ति मंत्रालय)। 1972 - एबिय जे जोस, भारतीय पत्रकार और मानवाधिकार कार्यकर्ता। 1982 - सोनिया अग्रवाल, भारतीय अभिनेत्री।   28 मार्च को हुए निधन   1552 - गुरु अंगद देव, सिक्खों के दूसरे गुरु (29 मार्च का भी वर्णन इसलिए कन्फर्म नहीं)। 1941 - कावासजी जमशेदजी पेटिगारा, भारतीय पुलिस आयुक्त। 1959 - काला वेंकटराव, दक्षिण भारत के एक प्रमुख राजनैतीक कार्यकर्त्ता थे। 1961 - छत्ता सिंह - प्रथम विश्व युद्ध के दौरान भारतीय थल सेना की 9वीं भोपाल इनफैंट्री में सिपाही थे। 1969 - सं.रा. अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति आइजनहावर का निधन। 1995 - हरी देव जोशी - राजस्थान के भूतपूर्व सातवें मुख्यमंत्री थे। 2002 - एफ़. एन. सूजा - जाने-माने भारतीय चित्रकार थे। 2006 - वेथाथिरी महर्षि, भारतीय दार्शनिक। 2006 - बंसीलाल - हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री और स्वतन्त्रता सेनानी। 2008 - आस्कर विजेता व पटकथा लेखक ऐबीमैन का निधन। 2012 - पीएस अप्पू- एक भारतीय सिविल सेवक थे जो लाल बहादुर शास्त्री राष्ट्रीय प्रशासन अकादमी के निर्देशक पद से सेवानिवृत्त हुए। 2023 - अमेरिकी फुटबॉल अधिकारी बिल लेवी (76) का  निधन हुआ। 2023 - जर्मन फ़ुटबॉल खिलाड़ी मैनफ़्रेड शेफ़र (80) का  निधन हुआ। 2024 - तमिलनाडु के इरोड से मौजूदा लोकसभा सांसद MDMK के ए. गणेशमूर्ति (77) का निधन हुआ। 2024 - बांदा जेल में बंद मुख्तार अंसारी की मेडिकल कॉलेज में इलाज के दौरान मौत हुई।   28 मार्च के महत्त्वपूर्ण अवसर एवं उत्सव   माँ हिंगलाज जयन्ती (चैत्र कृष्ण त्रयोदशी , कुछ पंचांग में चतुर्दशी का भी वर्णन)। मेला पृथुदक पिहोवा तीर्थ (हरियाणा , चैत्र बदी चौदस)। गुरु श्री अंगद देव ज्योति ज्योत / स्मृति दिवस (तारीखानुसार - कन्फर्म नहीं)। श्री गोरखप्रसाद गणितज्ञ जयन्ती। चौ. बंसीलाल स्मृति दिवस। श्री हरी देव जोशी स्मृति दिवस। राष्ट्रीय नौवहन दिवस।   कृपया ध्यान दें यद्यपि इसे तैयार करने में पूरी सावधानी रखने की कोशिश रही है। फिर भी किसी घटना , तिथि या अन्य त्रुटि के लिए IDTV इन्द्रधनुष की  कोई जिम्मेदारी नहीं है।

Anjali Kumari मार्च 28, 2026 0
Important Event
Important Event: 27 मार्च की महत्त्वपूर्ण घटनाएं

1668 – इंग्लैंड के शासक चार्ल्स द्वितीय ने बंबई को ईस्ट इंडिया कंपनी को सौंपा। 1721 – फ्रांस और स्पेन ने मैड्रिड समझौते पर हस्ताक्षर किये। 1794 – अमेरिकी कांग्रेस ने देश में नौसेना की स्थापना की स्वीकृति दी। 1841 – पहले स्टीम फायर इंजन का सफल परीक्षण न्यूयार्क में किया गया। 1855 – अब्राहम गेस्नर ने केरोसिन (मिट्टी के तेल) का पेटेंट कराया। 1871 – पहला अंतरराष्ट्रीय रग्बी मैच स्कॉटलैंड और इंग्लैंड के बीच खेला गया, जिसे स्काॅटलैंड ने जीता। 1884 – बोस्टन से न्यूयार्क के बीच पहली बार फोन पर लंबी दूरी की बातचीत हुयी। 1899 – इंग्लैंड और फ्रांस के बीच पहला अंतरराष्ट्रीय रेडियो प्रसारण इतालवी आविष्कारक जी मारकोनी द्वारा किया गया। 1901 – अमेरिका ने फिलीपीन्स के विद्रोही नेता एमिलियो एग्विनाल्डो को अपने कब्जे में लिया। 1933 – जापान ने लीग ऑफ नेशंस से खुद को अलग कर लिया।  1944 – लिथुआनिया में दो हजार यहूदियों की हत्या कर दी गयी। 1953 – ओहियो के कोन्निओट में ट्रेन हादसे में 21 लोग मारे गये। 1956 – अमेरिकी सरकार ने कम्युनिस्ट अखबार डेली वर्कर को जब्त कर लिया। 1961 – पहला विश्व रंगमंच दिवस मनाने की शुरुआत हुई। 1964 – अलास्का में 8.4 की तीव्रता वाले भूकंप से 118 लोगों की मौत। 1975 – ट्रांस-अलास्का पाइपलाइन सिस्टम का निर्माण शुरू किया गया। 1977 – टेनेरीफ़ में दो जंबो विमान हवाई पट्टी पर टकराने से दुनिया की सबसे भयानक विमान दुर्घटना हुई थी, जिसमें 583 लोग मारे गए। 1977 – यूरोपियन फ़ाइटर एअरक्राफ़्ट यूरोफाइटर ने पहली उड़ान भरी। यूरोफाइटर को भविष्य का लड़ाकू विमान कहा गया था। 1982 – ए.एफ़.एम. अहसानुद्दीन चौधरी बांग्लादेश के नौवें राष्ट्रपति नियुक्त किए गए। 1989 – रूस में पहली बार स्वतंत्र चुनाव हुए थे। इन चुनावों में कई दिग्गज कम्यूनिस्ट नेता हार गए। 2000 - रूस में 52.52 प्रतिशत मत प्राप्त कर रूस के कार्यवाहक राष्ट्रपति ब्लादीमीर ब्लादीमिरोविच पुतिन ने राष्ट्रपति चुनाव जीता। 2002 – इजरायल के नेतन्या में आत्मघाती हमले में 29 लोग मारे गये। 2003 - रूस ने घातक टोपोल आर एस-12 एम बैलिस्टिक मिसाइल का परीक्षण किया। 2003 - मान्टो कार्लो में 12वीं अम्बर शतरंज प्रतियोगिता के फ़ाइनल राउंड में 1.5 अंक की जीत से विश्वनाथन आनंद ने तीसरा ख़िताब जीता। 2006 - यासीन मलिक ने कश्मीर में जनमत संग्रह कराये जाने की मांग की। 2008 - केन्द्र सरकार ने अल्पसंख्यक बहुल 90 ज़िलों में आधारभूत ढ़ाचे के विकास और जीवन स्तर में व्यापक सुधार के लिए 3,780 करोड़ रुपये खर्च करने की मंजूरी दी।  2008 - उत्तर प्रदेश संगठित अपराध नियन्त्रण विधेयक 'यूपीकोका' को राज्यपाल टीवी राजेश्वर ने मंजूरी प्रदान की। 2008 - अंतरिक्ष यान एंडेवर पृथ्वी पर सफलतापूर्वक सुरक्षित लौटा। 2010 - भारत ने उड़ीसा के चांदीपुर में बालसोरा जिले में परमाणु तकनीक से लैस धनुष और पृथ्वी 2 मिसाइल का सफल परीक्षण किया।  2011 - जापान के भूकम्प प्रभावित इलाके फुकुशिमा में स्थित क्षतिग्रस्त परमाणु ऊर्जा संयंत्र के एक इकाई में रेडियोधर्मी विकिरण सामान्य से एक करोड़ गुना अधिक पाये जाने के बाद वहाँ से कर्मचारियों को हटा लिया गया। 2011 - फ्रांस के विमानों ने लीबियाइ राष्ट्रपति मुअम्मर गद्दाफी की समर्थक सेना के पाच विमानों और दो हेलीकाप्टरों को नष्ट कर दिया। 2019 - भारत पृथ्‍वी की निचली कक्षा में उपग्रहभेदी प्रक्षेपास्‍त्र ए-सैट का सफल परीक्षण करके अंतरिक्ष महाशक्ति बना । 2019 - कश्मीर को अलग देश बताने की फेसबुक ने सुधारी गलती, मांगी माफी। 2019 - हरियाणा की महिला और पुरुष दोनों टीमों ने जीती रिंगबॉल नेशनल चैंपियनशिप की ट्राॅफी। 2020 - भारत सरकार ने बाढ़ भूस्‍खलन, चक्रवात और सूखा से प्रभावित आठ राज्‍यों को एनडीआरएफ के तहत 5751 करोड रुपये की अतिरिक्‍त सहायता मंजूरी की। 2021 - ढाका: भारत और बांग्लादेश के बीच पांच अहम समझौतों पर हस्ताक्षर हुए। 2021 - गोवा के पणजी कला अकादमी में 28वें हुनर हाट का उदघाटन हुआ। 2021 - 66वें फिल्मफेयर अवॉर्ड्स 2021 की घोषणा हुई व 'गुलाबो सिताबो' और 'थप्पड़' को चार-चार कैटेगरी में अवॉर्ड मिले। 2021 - इंडोनेशिया के माउंट मेरापी ज्वालामुखी में फिर से विस्फोट हुआ। 2022 - DRDO ने ओडिशा तट से मध्यम दूरी की सतह से हवा में मार करने वाली मिसाइल (MRSAM) के भारतीय सेना संस्करण का सफलतापूर्वक परीक्षण किया। 2022 - भारत ने कोविड महामारी के कारण पिछले दो वर्षों से बंद अंतरराष्ट्रीय उड़ानें फिर शुरू कीं। 2022 - भारतीय रेलवे की पुरुष हॉकी टीम ने ओबैदुल्ला खान हॉकी कप टूर्नामेंट जीता। 2022 - नेशनल सुपर-कंप्यूटिंग मिशन के तहत आईआईटी खड़गपुर में पेटास्केल सुपर-कंप्यूटर परम शक्ति को राष्ट्र को समर्पित किया गया।   27 मार्च को जन्मे व्यक्ति   1915 - पुष्पलता दास - भारतीय स्वतंत्रता कार्यकर्ता , सामाजिक कार्यकर्ता और गांधीवादी।  1923 - लीला दुबे - एक प्रसिद्ध मानव विज्ञानी और नारीवादी विद्वान। 1923 - धर्मपाल गुलाटी - भारत की दिग्गज मसाला कम्पनी 'एमडीएच' के मालिक। 1936 - बनवारी लाल जोशी -  दिल्ली के उपराज्यपाल एवं उत्तर प्रदेश, मेघालय और उत्तराखंड के राज्यपाल रह चुके। 1999 - मुरली श्रीशंकर - भारत के लम्बी कूद के खिलाड़ी ।   27 मार्च को हुए निधन   1898 – भारत के मुसलमानों के लिए आधुनिक शिक्षा की शुरूआत करने वाले सर सैयद अहमद खान का निधन। इन्होंने मुहम्मदन एंग्लो-ओरिएण्टल कॉलेज की स्थापना की जो आज अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी के नाम से प्रसिद्ध है। 1915 - पंडित कांशीराम, ग़दर पार्टी के प्रमुख नेता और देश की स्वाधीनता के लिए अपने प्राण न्यौछावर कर दिये थे। 1968 - यूरी गागरीन, भूतपूर्व सोवियत संघ के विमान चालक और अंतरिक्षयात्री। 2000 - प्रिया राजवंश - भारतीय हिंदी सिनेमा की अभिनेत्री। 2007 - पॉल क्रिस्चियन लौटरबर - एक अमेरिकी रसायनज्ञ थे।  2014 - पी॰ रामदास भारतीय फिल्म निर्देशक और पठकथा लेखक थे। 2015 - टी. सैलोओ - उत्तर-पूर्व भारत के मिज़ोरम राज्य के दूसरे मुख्यमंत्री थे। 2020 - ब्रह्माकुमारी की प्रमुख राजयोगिनी दादी जानकी का निधन। 2020 - पूर्व केंद्रीय मंत्री बेनी प्रसाद वर्मा का निधन।   27 मार्च के महत्त्वपूर्ण अवसर एवं उत्सव   श्री रामानुजाचार्य जयन्ती (कन्फर्म कर लें , तमिल कलेन्डर के अनुसार 24 या 26 अप्रैल को)। श्री यमुना छठ / जयन्ती ( चैत्र शुक्ल षष्ठी )। भगवान सम्भवनाथ जी मोक्ष कल्याणक ( चैत्र शुक्ल षष्ठी )। पंडित कांशीराम स्मृति दिवस। श्री थेनफुंगा सैलोओ स्मृति दिवस। सर सैयद अहमदखान स्मृति दिवस। विश्व रंगमंच / नाटक (स्टेज कलाकार ) / विश्व थियेटर दिवस।   कृपया ध्यान दें  यद्यपि इसे तैयार करने में पूरी सावधानी रखने की कोशिश रही है। फिर भी किसी घटना , तिथि या अन्य त्रुटि के लिए IDTV इन्द्रधनुष की  कोई जिम्मेदारी नहीं है।

Anjali Kumari मार्च 27, 2026 0
Important event
Important event: 25 मार्च की महत्त्वपूर्ण घटनाएं

421 – इटली में वेनिस शहर की स्थापना हुई। 1306 – रॉबर्ट ब्रूस को स्कॉटलैंड का नया राजा बनाया गया। 1668 – अमेरिका में पहली बार घुड़दौड़ का आयोजन हुआ। 1669 – सिसदी द्वीप पर मौजूद ज्वालामुखी माउंट एटना में भयंकर विस्फोट, 20 हजार से अधिक लोगो की मौत हुई। 1700 – इंग्लैंड, फ्रांस और नीदरलैंड ने दूसरी उन्मूलन संधि पर हस्ताक्षर की। 1788 – समाचारपत्र 'कलकत्ता गैजेट' में भारतीय भाषा बांग्ला का पहला विज्ञापन प्रकाशित हुआ। 1807 – इंग्लैड में पहली यात्री रेल सेवा शुरू हुई।  1807 – ब्रिटेन की संसद ने दास व्यापार को समाप्त किया। 1821 – ग्रीस ने तुर्की से स्वतंत्रता हासिल की। 1883 – विश्व के सबसे आधुनिक समुद्र विज्ञान अनुसंधान पोत 'सागर केन्या' का जलावतरण। 1896 – यूनान की राजधानी एथेंस में आधुनिक ओलंपिक खेलों की शुरूआत। 1898 – स्वामी विवेकानंद ने सिस्टर निवेदिता को अपनी शिष्या के रूप में स्वीकार किया। 1901 – मर्सिडीज कार जनता के सामने पेश की गई थी। तभी से सुविधाओं से युक्त और लक्जरी की नई परिभाषा गढ़ने वाली कारों का एक नया युग शुरू हुआ। 1954 – देश के पहले हेलीकाप्टर एस-55 को दिल्ली में उतारा गया। 1980 – ब्रिटेन ओलंपिक संघ ने ब्रितानी सरकार के विरोध के बावजूद मॉस्को में होने वाले ओलंपिक में भाग लिया। 1987 - दक्षेस (सार्क) देशों का स्थायी सचिवालय नेपाल की राजधानी काठमांडू में खोला गया। 1988 – नासा ने अंतरिक्ष यान एस 206 का प्रक्षेपण किया। 1989 – अमेरिका में निर्मित देश का पहला सुपर कम्प्यूटर एक्स- एमपी 14 राष्ट्र को समर्पित किया गया। 1995 – विख्यात मुक्केबाज माइक टायसन तीन साल की कैद के बाद जेल से रिहा हुए। 1999 - भारत द्वारा पाकिस्तानी नागरिकों के आठ वर्गों को वीसा मामले में छूट देने की घोषणा। 2001 – अफगानिस्तान की राजधानी काबुल से 100 मील दूर आए जबरदस्त भूकंप की चपेट में आकर एक हजार से अधिक लोगों की मौत। 2003 - सद्दाम नहर और फरात पुल पर इराक का कब्ज़ा।  2005 - संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद ने सूडान के लिए शांति सेना की मंजूरी दी। 2007 - टीम इंडिया विश्वकप क्रिकेट से बाहर। 2008 - टाटा ग्रुप की पुणे स्थित फर्म 'कम्यूटेशन रिसर्च लैबरटरीज' ने इंटरनेशनल फर्म 'याहू' से गठजोड़ किया। 2008 - अंतरिक्ष यान एंडेवर सफलतापूर्वक अपने मिशन को अंजाम देने के बाद अंतर्राष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन से रवाना हुआ। 2011- उड़ीसा का नाम ओडिशा किए जाने संबंधी विधेयक को लोकसभा के बाद राज्यसभा में भी गुरुवार को मंजूरी दे दी गई।  2011 – सिक्का निर्माण विधेयक 2011 में नोट फाडने या सिक्के को गलाने पर सात साल की कैद का प्रावधान किया गया। 2019 - डोनाल्ड ट्रंप ने गोलन पहाड़ियों पर इजरायल के कब्जे को दी मान्यता। 2019 - भारतीय वायु सेना हुई और मजबूत, बेड़े में शामिल हुए 4 चिनूक चॉपर। 2019 - पानीपत: चौथी एक करोड़ी कुश्ती में रेलवे बना ओवरऑल चैंपियन और हरियाणा उपविजेता, 1.85 करोड़ के इनाम वितरित। 2020 - अफगानिस्तान की राजधानी काबुल में एक गुरुद्वारे पर आतंकी हमला जिससे 27 श्रद्धालुओं सहित 4 आतंकियों की मौत , इस्लामिक स्टेट (आईएस) ने हमले की जिम्मेदारी ली। 2020 - उत्तरी प्रशांत में 7.5 तीव्रता का भूकंप आया। यह भूकंप 37 मील गहरा था, इससे रूस के पूर्वी कुरील द्वीप प्रभावित हुए। 2021 - तोक्‍यो ओलंपिक 2020 के लिए जापान के फुकुशिमा प्रांत से 121 दिन तक चलने वाली टॉर्च रिले की शुरुआत हुई। 2021 - छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित कोंडागांव जिले में नक्सलियों ने सड़क निर्माण कार्य में लगे 12 वाहनों में आग लगाई। 2022 - श्री योगी आदित्‍यनाथ ने लगातार दूसरी बार उत्‍तर प्रदेश के मुख्‍यमंत्री के रूप में शपथग्रहण की तथा केशव प्रसाद मोर्य और बृजेश पाठक ने उपमुख्‍यमंत्री के रूप में शपथ ग्रहण की। 2022 - एनसीआर की दिल्ली, हरियाणा, राजस्थान और उत्तर प्रदेश की सरकारों ने संयुक्त पारस्परिक सामान्य परिवहन समझौते पर हस्ताक्षर किए। 2022 - भारतीय नौसेना के लिए दो बहुउद्देश्यीय पोतों के अधिग्रहण को लेकर मुबंई स्थित मेसर्स लार्सन एंड टुब्रो लिमिटेड के साथ अनुबंध पर हस्ताक्षर किए गए। 2023 - पाकिस्तान में आटा प्राप्त करने के लिए मची भगदड़ में चार की मौत हुई। 2023 - प्रधानमंत्री ने कर्नाटक के चिक्काबल्लापुर में श्री मधुसूदन साई आयुर्विज्ञान एवं अनुसंधान संस्थान का उद्घाटन किया। 2023 - डॉ. मनसुख मांडविया ने स्टॉप टीबी पार्टनरशिप की 36वीं बोर्ड बैठक की अध्यक्षता की। 2023 - गुरुग्राम में अरावली ग्रीन वॉल प्रोजेक्‍ट की शुरुआत हुई। 2023 - बीआरओ ने 138 दिनों के रिकॉर्ड समय में लेह-मनाली का रणनीतिक राजमार्ग खोला। 2024 - उज्जैन के विश्व प्रसिद्ध श्री महाकालेश्वर मंदिर के गर्भगृह में आग लगने से पुजारी समेत लगभग 14 लोग झुलसे। 2024 - अमेरिका के छह राज्यों के फार्मों में गायों में बर्ड फ्लू का पहला व्यापक प्रकोप सामने आया।   25 मार्च को जन्मे व्यक्ति   1838- विलियम वेडरबर्न - भारतीय राष्ट्रीय काँग्रेस के अध्यक्ष। 1905 – प्रसिद्ध भारतीय राजनेता मिर्जा राशिद अली बेग का जन्म हुआ। 1914 - नॉर्मन अर्नेस्ट बोरलॉग नोबेल पुरस्कार विजेता एक अमेरिकी कृषिविज्ञानी थे। 1920 - उषा मेहता  - वह भारत छोड़ो आंदोलन के समय खुफिया कांग्रेस रेडियो चलाने के कारण पूरे देश में विख्यात हुईं थी। 1927 - पी. शानमुगम - दो बार पुदुचेरी के मुख्यमंत्री रहे। 1932 - अज़ीज़ मुशब्बर अहमदी - भारत के भूतपूर्व 26वें मुख्य न्यायाधीश थे। 1933 - वसन्त गोवारिकर - पद्म भूषण से सम्मानित भारतीय वैज्ञानिक थे। 1943 - तेज राम शर्मा, भारतीय कवि। 1948- फ़ारुख़ शेख़- बॉलीवुड के प्रसिद्ध अभिनेता।   25 मार्च को हुए निधन   1931 – साप्ताहिक पत्रिका ‘प्रताप’ के संपादक, भारतीय स्वतन्त्रता संग्राम के सिपाही एवं सुधारवादी नेता गणेश शंकर विद्यार्थी कानपुर में हिंदू-मुस्लिम दंगाें में शहीद हो गये। 1975 - देइवा ज़िवारात्तीनम, भारतीय राजनीतिज्ञ। 1975 – सऊदी अरब के शासक शाह फैसल की हत्या उनके ही भतीजे राजकुमार फैसल बिन मुसाद ने की। 2003 – पहला पोर्टेबल कम्प्यूटर बनाने वाले एडम ओस्बोर्न का निधन। 2011 - कमला प्रसाद- हिन्दी के प्रसिद्ध आलोचक । 2014 - नन्दा- प्रसिद्ध फ़िल्म अभिनेत्री। 2014 - दिल बहादुर लामा नेपाली पुलिस अफ़सर व राजनेता। 2020 - बॉलीवुड की मशहूर अदाकारा निम्मी का निधन। 2020 - पद्म श्री पुरस्कार से सम्मानित फोटोग्राफर नेमाई घोष का निधन। 2020 - भारतीय मूल के अंतर्राष्ट्रीय शेफ फ्लॉयड कार्डोज़ का 59 वर्ष की आयु में कोरोनावायरस के कारण निधन। 2021 - लेफ्टिनेंट जनरल वाल्टर एंथोनी गुस्तावो 'वाग' पिंटो का लगभग 97 साल की उम्र में निधन हुआ। 2021 - यूएस की बच्चों की प्रसिद्ध लेखक बेवर्ली क्लीरी का निधन हुआ। 2023 - अमेरिकी ऑर्गेनिस्ट और पियानोवादक डैनियल वाल्टर चोरज़ेम्पा (78) का निधन हुआ। 2023 - एक रूसी फ्रीस्टाइल स्कीयर , एरियल में विशेषज्ञ पावेल वादिमोविच क्रोटोव (30) का निधन हुआ। 2024 - ऑस्ट्रेलिया के अग्रणी खेल लेखकों में से एक इयान हीड्स (81) का निधन हुआ‌।   25 मार्च के महत्त्वपूर्ण अवसर एवं उत्सव   नामदेव संस्थान महोत्सव - नरसीनामदेव (हिंगोली , कन्फर्म नहीं)। बुढ़वा मंगलपर्व (काशी)। साहू समाज की आराध्य भक्त शिरोमणि मां कर्मा देवी की जयंती (1009वीं , चैत्र कृष्ण एकादशी)। श्री गणेश शंकर विद्यार्थी बलिदान दिवस। श्री पी. शानमुगम जयन्ती। हिरासत में रखे गए एवं लापता सदस्यों के लिए एकजुटता का अंतर्राष्ट्रीय दिवस। गुलामी का शिकार लोगों और खरीदे या बेचे गए गुलामों का अंतर्राष्ट्रीय स्मरण दिवस। टोल्किन पठन दिवस (Tolkien Reading Day)। कृपया ध्यान दें  यद्यपि इसे तैयार करने में पूरी सावधानी रखने की कोशिश रही है। फिर भी किसी घटना , तिथि या अन्य त्रुटि के लिए IDTV इन्द्रधनुष की कोई जिम्मेदारी नहीं है।

Anjali Kumari मार्च 25, 2026 0
Today Important Event
Important Event: 24 मार्च की महत्त्वपूर्ण घटनाएं

1837 – कनाडा में अश्वेत नागरिकों को वोट डालने का अधिकार दिया गया। 1855 – कलकत्ता (अब कोलकाता) से दिल्ली के बीच पहली बार टेलीग्राफ से लंबी दूरी का संदेश भेजा गया। 1878 – ब्रिटिश जहाज यूरीडाइस डूबा, 300 लोगों की मौत।  1883 – न्यूयार्क और शिकागो के बीच पहली बार फोन से बातचीत हुई। 1882 – टीबी की पहचान। वैज्ञानिक बैसिलस रॉबर्ट कॉख को बाद में नोबेल पुरस्कार दिया गया। 1932 – अमेरिका में पहली बार चलती ट्रेन से रेडियो प्रसारण किया गया। 1959 – इराक ने बगदाद संधि से खुद को अलग कर लिया। 1977 – मोरारजी देसाई भारत के चौथे प्रधानमंत्री बने और उन्होंने केन्द्र में पहली बार गैर-कांग्रेसी सरकार बनायी। 1990 – भारतीय सेना ने श्रीलंका छोड़कर स्वदेश वापसी की। 1993 – एज़र वीज़मैन इजरायल के राष्ट्रपति चुने गये। 1998 - भारत में दान्तान के माध्यम में तेज़ तूफ़ान के कारण 250 लोग मारे गए और 3000 घायल हो गए। 1999 - पी.एन. भगवती (भारत) लगातार दूसरे कार्यकाल के लिए संयुक्त राष्ट्र मानवाधिकार कमेटी के उपाध्यक्ष चयनित। 2003 - तपेदिक की रोकथाम के लिए लोगों में जागरूकता बढ़ाने और इसके नियंत्रण के प्रयासों को जारी रखने के लिए दुनिया भर में विश्व क्षय रोग दिवस मनाया गया। 2007 - आस्ट्रेलिया के मैथ्यू हेडन ने विश्वकप का सबसे तेज शतक बनाया। 2008 - छठे वेतन आयोग ने केन्द्र सरकार के कर्मचारियों और अधिकारियों के लिए औसतन 40% वेतन बढ़ोत्तरी की सिफारिश की।  2008 - एक्सएल टेलीकॉम एण्ड एनर्जी लिमिटेड को यूरोप में एक अरब 53 करोड़ 90 लाख रुपये के सोलर पैनल निर्यात करने का आर्डर मिला।  2008 - नेपाल में निचले सदन के लिए मतदान सम्पन्न।  2008 - पाकिस्तान पीपुल्स पार्टी के नेता युसुफ़ रजा गिलानी को पाकिस्तान का नया प्रधानमंत्री चुना गया। 2013 – पाकिस्तान के उत्तरी वजीरिस्तान में एक सैन्य चौकी पर हुये आत्मघाती हमले में 17 सैनिक मारे गये। 2019 - भारतीय नौसेना ने चक्रवात प्रभावित मोजाम्बिक में 192 लोगों की जान बचाई , चक्रवात में 417 लोगों की हो चुकी हैं मौत। 2019 - सुषमा स्वराज ने पाकिस्तान में दो हिंदू लड़कियों के अपहरण और जबरन धर्म परिवर्तन के मामले पर रिपोर्ट मांगी।  2019 - फिल्मफेयर अवॉर्ड 2019 में फिल्म 'राजी' ने जीते सबसे ज्यादा अवॉर्ड ।आलिया भट्ट को मिला बेस्ट एक्ट्रेस तो रणबीर कपूर को मिला बेस्ट एक्टर का अवॉर्ड। 2020 - देश के नाम अपने संदेश में प्रधानमंत्री ने कहा कि आज रात बारह बजे से 21 दिन के लिए पूरे देश में अनिवार्य लॉकडाउन कर दिया जाएगा। 2020 - विश्‍व स्‍वास्‍थ्‍य संगठन ने कोविड-19 महामारी तेजी से फैलने की चेतावनी जारी की वहीं कोरोनावायरस के कारण टोक्यो ओलिंपिक को 1 साल ( 2021 तक ) के लिए टाल दिया गया। 2021 - राजस्थान के जालोर जिले में एक तेज रफ्तार इनोवा कार ने 6 बच्चों को कुचला , 5 बच्चों की मौत व एक छात्रा घायल हुई। 2021 - नागरिक उड्डयन सुरक्षा ब्यूरो और यमुना अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा ने सिविल एविएशन सिक्योरिटी के समझौता पत्र पर हस्ताक्षर किये।   24 मार्च को जन्मे व्यक्ति   1776 - कर्नाटक संगीत के महान संगीतज्ञ मुत्थुस्वामी दीक्षितर का जन्म तमिलनाडु के तंजावुर ज़िले के तिरुवरूर शहर में हुआ था। 1863 - सत्येन्द्र प्रसन्न सिन्हा - प्रसिद्ध भारतीय अधिवक्ता और राजनेता। 1892 - हरिभाऊ उपाध्याय - भारत के प्रसिद्ध साहित्यकार तथा राष्ट्रसेवी। 1979 - इमरान हाशमी, हिन्दी फ़िल्म अभिनेता। 1984 - एड्रियन डिसूजा, भारतीय हॉकी खिलाड़ी।   24 मार्च को हुए निधन   1603 - महारानी एलिज़ाबेथ प्रथम, इंग्लैण्ड की महारानी थीं। 1971 - राधिकारमण प्रसाद सिंह - हिंदी के आधुनिक गद्यकारों में से एक थे। 2014 - कुलदीप पवार - भारतीय सिनेमा के मराठी भाषा के अभिनेता थे।  2020 - "एस्टेरिक्स और ओबेलिक्स" के निर्माता अल्बर्ट उडेरो का निधन।   24 मार्च के महत्त्वपूर्ण अवसर एवं उत्सव   मेला शीतलामाता (कुराली , पं. ) । विश्व अचीवर्स दिवस । राष्ट्रीय ग्रामीण डाक जीवन बीमा दिवस । विश्व टीबी ( क्षयरोग ,  तपेदिक ) दिवस (WHO)। सकल मानव अधिकार उल्लंघन और पीड़ितों की गरिमा के विषय में सत्य के अधिकार के लिए अंतर्राष्ट्रीय दिवस (International Day for the Right to the Truth Concerning Gross Human Rights Violations and for the Dignity of Victims)।   कृपया ध्यान दें यद्यपि इसे तैयार करने में पूरी सावधानी रखने की कोशिश रही है। फिर भी किसी घटना , तिथि या अन्य त्रुटि के लिए IDTV इन्द्रधनुष की  कोई जिम्मेदारी नहीं है ।

Anjali Kumari मार्च 24, 2026 0
Today Important Event
Important Event: 23 मार्च की महत्त्वपूर्ण घटनाएं

1351 – मोहम्मद बिन तुगलक का भतीजा फिरोज शाह तुगलक राजगद्दी पर बैठा। 1357 – लार्ड क्लाइव ने फ्रांसीसियों को हराकर चंद्रनगर पर कब्जा किया। 1630 – फ्रांस की सेना ने पिनेरोलो पिडमाउंट पर कब्जा किया। 1832 – ब्रिटेन की संसद ने सुधार विधेयक पास किया। 1835 – चार्ल्स डारविन लॉस एंजिलिस पहुंचे। 1836 – फ्रेंकलिन बेल ने सिक्के पर छपाई के प्रेस का आविष्कार किया। 1839 – OK शब्द का पहली बार प्रमाणिक उपयोग हुआ।  1918 – लिथुआनिया ने स्वतंत्रता की घोषणा की। 1919 – बेनिटो मुसोलिनी ने इटली के मिलान में फासिस्ट आंदोलन की शुरुआत की। 1920 – परसरिकतन कम्युनिस्ट पार्टी ऑफ इंडिया (पीकेआई) बनायी गई। 1931 – भारतीय स्वतंत्रता आंदोलन के दौरान क्रांतिकारी भगत सिंह और उनके साथियों राजगुरु और सुखदेव को आज ही के दिन फांसी दी गई। 1934 – अमेरिकी कांग्रेस ने 1945 में फिलीपींस की स्वतंत्रता को मान्यता दी। 1940 – अॉल इंडिया मुस्लिम लीग ने मुसलमानों के लिए अलग देश की मांग की। 1950 – संयुक्त राष्ट्र ने विश्व मौसम विज्ञान विभाग की स्थापना की। 1956 – पाकिस्तान दुनिया का पहला इस्लामिक गणतंत्र बना। पाकिस्तान ने पहले संविधान को अपनाया। 1965 – नासा ने पहली बार जैमिनी 3 अंतरिक्ष यान से दो व्यक्तियों को अंतरिक्ष में भेजा। 1983 – अमरीका के राष्ट्रपति रोनाल्ड रीगन ने स्ट्रैटेजिक डिफ़ेंस इनीशियेटिव यानि रणनीतिक रक्षा प्रबंध की घोषणा की। 1986 – केन्द्रीय रिजर्व पुलिस बल में महिलाओं की पहली कंपनी को प्रशिक्षित किया गया। 1987 – पश्चिमी जर्मनी के एक ब्रितानी सैनिक ठिकाने में हुए कार बम हमले में 31 लोग घायल हो गए हैं। विस्फोट इतना भयानक था कि सड़क पूरी तरह ध्वस्त हो गई। 1995 – रैनटो रूगीएरो विश्व व्यापार संगठन के पहले महानिदेशक नियुक्त। 1995 - भारत के विश्वनाथन आनंद ने प्रोफ़ेशनल चेस एसोसियेशन कैंडीडेट्स के फ़ाइनल शृंखला को जीता। 1996 – ताइवान में पहली बार राष्ट्रपति के लिए सीधे चुनाव हुए, जिसमें ली टेंग हुई को बतौर राष्ट्रपति चुना गया। 1999 - पराग्वे के उपराष्ट्रपति पुई मारिया अरगाना की हत्या। 2001 - रूसी अंतरिक्ष स्टेशन 'मीर' की जल समाधि। 2003 - दक्षिण अफ़्रीका में वाडरर्स में विश्व कप क्रिकेट के फ़ाइनल में आस्ट्रेलिया ने भारत को 125 रनों से हराकर विश्व कप पर कब्ज़ा बरकरार रखा। 2006 - आस्ट्रेलिया ने तस्करी के आरोप में उत्तरी कोरिया के जहाज़ पोंस गू को डुबोया। 2007 - भारत विश्वकप क्रिकेट में श्रीलंका से हारा। 2008 - भारत ने ज़मीन से ज़मीन पर मार करने वाली मिसाइल 'अग्नि-1' का सफल परीक्षण किया। 2008 - अमेरिकी अंतरिक्ष यात्रियों राबर्ट वेनकेन और साइक फ़ोरमैन ने अंतर्राष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन की मरम्मत के लिए अंतिम स्पेसवॉक किया।  2008 - नासा ने पृथ्वी से 7.5 अरब प्रकाश वर्ष की दूरी पर हुए एक अंतरिक्ष विस्फोट को देखा। 2012 – मास्टर ब्लास्टर सचिन तेंदुलकर अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट में 100 शतकों का कीर्तिमान बनाने वाले पहले क्रिकेटर बने। 2014 – अमेरिका और यूरोपीय संघ ने रूस पर प्रतिबंध लगाया। 2019 - अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने उत्तर कोरिया पर हाल ही में थोपे गए नए प्रतिबंधों को हटाने का आदेश दिया। 2020 - मध्‍य प्रदेश में भाजपा के वरिष्‍ठ नेता शिवराज सिंह चौहान चौथी बार राज्‍य के मुख्‍यमंत्री बने। 2021 - मध्य प्रदेश के ग्वालियर में बस-ऑटो की भिड़ंत में 13 लोगों की मौत हुई। 2021 - भारतीय रिज़र्व बैंक (RBI) ने एक “स्थायी बाह्य सलाहकार समिति (SEAC)” की स्थापना की। 2021 - रमेश पोखरियाल ने नई दिल्ली में शहीद भगत सिंह स्मारक का उद्घाटन किया। 2022 - हैदराबाद के भोईगुड़ा स्थित कबाड़ गोदाम में लगी भीषण आग से बिहार के 11 मजदूर जिंदा जले। 2022 - पुष्कर सिंह धामी ने लगातार दूसरी बार उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पद की शपथ ली। 2022 - श्री नारायण राणे ने MSME के राष्ट्रीय बोर्ड (NBMSME) की 17वीं बैठक की अध्यक्षता की। 2023 - लोकसभा ने वित्तीय वर्ष 2023-24 के लिए लगभग ₹45 लाख करोड़ के व्यय को अधिकृत करने वाली अनुदान मांगों को ध्वनि मत से पारित किया। 2023 - पीएम फसल बीमा योजना में नवाचार व पारदर्शिता, ‘डिजीक्लेम’ का कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर द्वारा शुभारंभ हुआ। 2023 - मणिपुर के मोइरांग में 3.8 तीव्रता का भूकंप आया। 2024 - प्रधानमंत्री श्री नरेन्‍द्र मोदी और भूटान के प्रधानमंत्री महामहिम त्शेरिंग टोबगे ने भारत सरकार की सहायता से थिम्पू में निर्मित अत्याधुनिक अस्पताल ग्यालत्सुएन जेत्सुन पेमा वांगचुक मदर एंड चाइल्ड हॉस्पिटल का उद्घाटन किया।   23 मार्च को जन्मे व्यक्ति   1614 - जहाँआरा, मुग़ल बादशाह शाहजहाँ और 'मुमताज़ महल' की सबसे बड़ी पुत्री थी। 1880 - बसंती देवी - भारत की स्वतंत्रता सेनानी। 1910 – भारतीय स्वतंत्रता सेनानी डॉ राममनोहर लोहिया का जन्म उत्तर प्रदेश के फैजाबाद जनपद में हुआ था। 1951 – रेनॉर्ड मोटरस्पोर्ट की स्थापना करने वाले अंग्रेज कारोबारी एड्रियन रेनॉर्ड का जन्म हुआ। 1954 - दिनेश्वर शर्मा - भारत के केंद्रशासित प्रदेश लक्षद्वीप के नवनियुक्त प्रशासक। 1958 - विनय कुमार सक्सेना 26 मई 2022 से दिल्ली के उपराज्यपाल हैं। 1976 - स्मृति ईरानी - पूर्व टेलीविजन अभिनेत्री, 'भाजपा' की प्रतिष्ठित महिला नेत्री। 1987 - कंगना रानौत - भारतीय फ़िल्म अभिनेत्री।   23 मार्च को हुए निधन   1927 - लाला राम - भारतीय थल सेना के 41वें डोगरा में लांस नाईक थे। 1931- भगत सिंह , सुखदेव व राजगुरु भारत के प्रसिद्ध देशभक्त और शहीद होने वाले प्रसिद्ध क्रांतिकारी । 1965 - सुहासिनी गांगुली - भारतीय स्वतंत्रता सेनानी थीं। 1992 - गुरदयाल सिंह ढिल्‍लों- भारत के पाँचवें लोकसभा अध्यक्ष। 2017 - रेवाड़ी के कोसली में जन्में ब्रिगेडियर राय सिंह यादव भारतीय सेना में एक अधिकारी थे (महावीर चक्र से सम्मानित)। 2020 - पूर्व भारतीय फुटबॉलर अब्दुल लतीफ का निधन। 2021 - एआईएडीएमके के राज्य सभा सदस्य और पूर्व मंत्री ए. मोहम्मद जॉन (72) का रानीपेट, तमिलनाडु में निधन हुआ। 2022 - भारत के 35वें पूर्व प्रधान न्यायाधीश रमेश चंद्र लाहोती (81) का निधन हुआ। 2022 - इंग्लिश जॉकी और ब्रॉडकास्टर (बीबीसी) जिमी लिंडले (86) का निधन हुआ। 2023 - एक अमेरिकी पेशेवर फुटबॉल लाइनबैकर फ्रैंक प्रेस्टन लेमास्टर (71) का निधन हुआ। 2023 - एक स्विस फुटबॉलर पीटर मार्टी (70) का निधन हुआ। 2024 - इतालवी पियानोवादक मौरिज़िओ पोलिनी (82) का निधन हुआ। 2024 - कनाडाई हॉकी खिलाड़ी पॉल मैसनिक (92) का निधन हुआ।   23 मार्च के महत्त्वपूर्ण अवसर एवं उत्सव   श्री देवा महाराज पुण्य तिथि - कार्ला (यवतमाल)। भगवान श्री ऋषभदेव जी / आदिनाथ जी जन्म- तप कल्याणक (जैन , चैत्र कृष्ण नवमी)। तिर्थंकर दिवस (जैन)। अमर शहीद भगतसिंह ,राजगुरु एवं सुखदेव शहीदी दिवस। डॉ. राममनोहर लोहिया जयन्ती। विश्व वायुमण्डलीय / जलवायु दिवस। पाकिस्तान राष्ट्रीय दिवस (National Day of Pakistan)। विश्व मौसम विज्ञान दिवस (World Meteorological Day)। विश्व लिफ्ट दिवस (World Elevator Day)। विश्व भालू दिवस (World Bear Day)।   कृपया ध्यान दें  यद्यपि इसे तैयार करने में पूरी सावधानी रखने की कोशिश रही है। फिर भी किसी घटना , तिथि या अन्य त्रुटि के लिए IDTV इन्द्रधनुष की कोई जिम्मेदारी नहीं है।

Anjali Kumari मार्च 23, 2026 0
Important Event
Important Event: 21 मार्च की महत्त्वपूर्ण घटनाएं

1349 – जर्मनी के एरफर्ट शहर में ब्लैक डेथ दंगों में तीन हजार यहूदियों का कत्ल कर दिया गया। 1413 – हेनरी पंचम इंग्लैंड के राजा बने। 1791 – अंग्रेजों की सेना ने टीपू सुल्तान को पराजित कर तत्कालीन बंगलौर पर कब्जा किया। 1804 – नेपोलियन ने फ्रांस की नागरिक संहिता को अपनाया। 1836 – कलकत्ता (अब कोलकाता) में पहले सार्वजनिक पुस्तकालय की शुरुआत, अब इसका नाम नेशनल लाइब्रेरी है। 1844 – बहाई कैलेंडर की शुरुआत की गई। 1857 – जापान की राजधानी टोक्यो में आए विध्वंसक भूकंप में करीब 170000 लोगों की मौत हो गई। 1858 – प्रथम स्वतंत्रता संग्राम के दौरान भारतीय सैनिकों ने लखनऊ में आत्मसमर्पण किया। 1887 – मुंबई में प्रार्थना समाज की स्थापना हुई। 1907 – अमेरिका ने होंडुरास पर हमला किया। 1935 – फारसी भाषा वाले देश फारस का नाम बदलकर ईरान किया गया। 1943 – हिटलर पर जानलेवा हमला विफल।  1954 – पहले फिल्मफेयर पुरस्कार समारोह में सिर्फ 5 पुरस्कार रखे गए थे, जिसमें दो बीघा जमीन को सर्वश्रेष्ठ फिल्म का पुरस्कार मिला। इस फिल्म के निर्देशक बिमल रॉय को सर्वश्रेष्ठ निर्देशक का पुरस्कार मिला। सर्वश्रेष्ठ अभिनेता के लिए दिलीप कुमार (दाग), सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री के लिए मीना कुमारी (बैजू बावरा) और इसी फिल्म के लिए नौशाद को सर्वश्रेष्ठ संगीतकार का पुरस्कार मिला। 1958 – सोवियत संघ ने वायुमंडलीय परमाणु परीक्षण किया। 1960 – दक्षिण अफ्रीका के शहर शार्पविल में गोरी पुलिस ने रंगभेद के खिलाफ शांतिपूर्ण ढंग से प्रदर्शन कर रहे कालों के एक समूह पर गोलियां बरसा कर 69 लोगों को मार डाला। 1971 – भारतीय क्रिकेटर सुनिल गावस्कर ने अपना पहला टेस्ट शतक लगाया। 1975 – तत्कालीन राष्ट्रपति फखरुद्दीन अली अहमद ने प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी के अनुरोध पर धारा 352 के तहत आपातकाल की घोषणा की। जो 21 मार्च 1977 तक लगी रही। 1975 – इथोपिया में तीन हजार साल बाद राजतंत्र समाप्त। 1979 – मिस्र की संसद ने इजरायल के साथ शांति समझौते पर सहमति जताई। 2000 - ताइवान की संसद ने चीन के साथ सीधे तौर पर व्यापार और परिवहन पर पिछले 50 सालों से चले आ रहे प्रतिबंध को समाप्त किया। 2000 - गिरिजा प्रसाद कोइराला नेपाल के नये प्रधानमंत्री नियुक्त। 2006 - रूस और चीन ने रक्षा व ऊर्जा के क्षेत्र में तीन बड़े समझौते किये। 2008 - मारुती सुजुकी इंडिया लिमिटेड के पूर्व प्रबंध निदेशक जगदीश खट्टर को 'जेडी पावर एण्ड एसोसिएटेड फाऊंडर अवार्ड' से सम्मानित किया गया। 2008 - वैज्ञानिकों ने शनि ग्रह के चंद्रमा टाइटन पर महासागर होने के नये साक्ष्य प्राप्त किये। 2019 - जम्‍मू-कश्‍मीर में सुरक्षाबलों के साथ अलग-अलग मुठभेड़ों में तीन आतंकवादी ढेर। 2019 - हरियाणा के हिसार जिले में 50 घंटे बाद 60 फीट गहरे बोरवेल से बाहर निकाला गया 15 माह का नदीम व पानीपत में शुरू हुआ एक करोड़ का इनामी दंगल (21 से 23 मार्च) । 2019 - इराक में तिगरिस नदी में नाव के पलट जाने से 55 लोगों के मरने की आशंका। 2019 - भारत ने अबूधाबी में  सम्‍पन्‍न रहे विशेष ओलिम्पिक  खेलों में 85 स्‍वर्ण समेत 368 पदक जीते। 2020 - विश्व स्वास्थ्य़ संगठन के अनुसार दुनियाभर में 2 लाख 75 हजार लोगों में संक्रमण की पुष्टि हुई  जबकि 11 हजार लोगों की मृत्यु हो चुकी व ब्रिटेन में आज से पूर्ण लॉकडाउऩ शुरू हुआ। 2020 - अमेरिका में फूड एंड ड्रग एडमिनिस्ट्रेशन (एफडीए) ने कोरोना वायरस के पहले रैपिड टेस्ट को मंजूरी दी। 2021 - ऑस्‍ट्रेलिया में सरकार ने न्‍यू साऊथ वेल्‍स के एक बड़े हिस्‍से में भारी वर्षा जारी रहने से प्राकृतिक आपदा की घोषणा की। 2022 - एन बीरेन सिंह ने इंंफाल में लगातार दूसरी बार मण‍िपुर के मुख्‍यमंत्री पद की शपथ ली। 2022  - चीन में बोइंग 737 विमान क्रैश हुआ जिसमें 133 लोग सवार थे। 2022 - प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने ऑस्ट्रेलिया के प्रधानमंत्री स्कॉट मॉरिसन के साथ दूसरी भारत-ऑस्ट्रेलिया वर्चुअल शिखर बैठक की। 2023 - राजस्थान के उदयपुर में जी20 सतत वित्त कार्य समूह की बैठक में शून्य कार्बन विकास पर गोलमेज चर्चा हुई। 2023 - भारत और जॉर्डन के बीच रक्षा सहयोग पर दूसरी परामर्शदात्री बैठक नई दिल्ली में आयोजित हुई। 2023 - उत्तर भारत, दिल्ली-NCR , चीन , पाकिस्तान सहित अफगानिस्तान में सेंटर रहा 6.6 तीव्रता भूकंप आया। 2023 - अजमेर में 30 फीट ऊंचा झूला गिरने से 7 बच्चों समेत 15 घायल हुए। 2024 - भारत ने हैती से अपने नागरिकों को निकालने के लिए ऑपरेशन इंद्रावती शुरू कर 12 भारतीयों को सुरक्षित निकाला।   21 मार्च को जन्मे व्यक्ति   1887 - मानवेन्द्र नाथ राय - वर्तमान शताब्दी के भारतीय दार्शनिकों में क्रान्तिकारी विचारक तथा मानवतावाद के प्रबल समर्थक। 1906 – थाई सिल्क उद्योग को बचाने वाले अमेरिकी कारोबारी जिम थॉमसन का जन्म हुआ। 1912 - ख़्वाजा खुर्शीद अनवर - प्रसिद्ध संगीतकार थे। 1916 – प्रख्यात शहनाई वादक बिसमिल्लाह खान का जन्म बिहार के डुमरांव में हुआ। 1923 - नटराज रामकृष्ण - भारत के एक नृत्य गुरु थे। 1925 - पीटर ब्रुक - अंग्रेज़ नाटक निर्देशक हैं।  1934 - बूटा सिंह - कांग्रेस के वरिष्ठ राजनेता तथा भूतपूर्व गृहमंत्री थे। 1955 - जेयर बोलसोनारो - ब्राज़ील के 38वें राष्ट्रपति । 1978 - रानी मुखर्जी, भारतीय अभिनेत्री। 21 मार्च को हुए निधन 1827 - दौलतराव शिन्दे, महादजी शिन्दे के भाई तुकोजीराव होल्कर का पौत्र था। 1952 - केशव प्रसाद मिश्र - हिन्दी के प्रमुख साहित्यकारों में से एक। 1999 - ब्रिटिश हास्य अभिनेता एर्नीवाइस का निधन। 2003 - शिवानी, प्रसिद्ध उपन्यासकार। 2009 - मेजर मोहित शर्मा - भारतीय सेन्य अधिकारी थे, जिन्हें मरणोपरांत 'अशोक चक्र' से सम्मानित किया गया था। 2021 - महान फ़िल्म निर्देशक, लेखक, नाटककार सागर सरहदी का 87-88 साल की उम्र में रात को निधन हुआ। 2021 - नवल एल सादावी - मिस्र की एक नारीवादी लेखिका, कार्यकर्ता, चिकित्सक और मनोचिकित्सक थीं। 2022 - माली के पूर्व प्रधान मंत्री, सौमेलो बौबे माईगा का बीमारी के कारण निधन हुआ। 2023 - विलियम जॉन बेल एक स्कॉटिश फुटबॉल खिलाड़ी और मैनेजर (85) का निधन हुआ। 2023 - महात्मा गांधी की पोती उषा गोकानी का 89 साल की उम्र में निधन हुआ। 2024 - चिलियन फुटबॉल खिलाड़ी ओर्लैंडो अरावेना (81) का निधन हुआ।   21 मार्च के महत्त्वपूर्ण अवसर एवं उत्सव   मेला शीतलामाता (कुराली , पं.)। श्री प्रेमभाया महोत्सव। मेला शील की डूंगरी (चाकसू)। विश्व सैन्य दिवस (कन्फर्म नहीं)। विश्व वन दिवस ( World Planting Day)। विश्व कविता दिवस। विश्व कठपुतली दिवस। नस्लीय / रंग भेदभाव के उन्मूलन के लिए अंतर्राष्ट्रीय दिवस (International Day for the Elimination of Racial Discrimination)। अन्तर्राष्ट्रीय नौरोज़ दिवस (International Nowruz Day)। खगोलीय घटना में सूर्य भूमध्य रेखा पर होने से दिन और रात बराबर होंगे। World Down Syndrome Day. कृपया ध्यान दें यद्यपि इसे तैयार करने में पूरी सावधानी रखने की कोशिश रही है। फिर भी किसी घटना , तिथि या अन्य त्रुटि के लिए IDTV इन्द्रधनुष की कोई जिम्मेदारी नहीं है।

Anjali Kumari मार्च 21, 2026 0
Popular post
शादी समारोह में जम्मू-कश्मीर के पूर्व सीएम पर हमला नाकाम, हमलावर 20 साल से कर रहा था मौके का इंतज़ार

  जम्मू-कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री Farooq Abdullah पर जम्मू में एक शादी समारोह के दौरान हुए हमले ने सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। घटना उस समय हुई जब वे एक कार्यक्रम से बाहर निकल रहे थे और भीड़ में मौजूद एक व्यक्ति ने उनके बेहद करीब आकर पिस्तौल तान दी और गोली चलाने की कोशिश की। हालांकि सुरक्षाकर्मियों की त्वरित कार्रवाई से यह हमला नाकाम हो गया और वे बाल-बाल बच गए। यह घटना जम्मू के ग्रेटर कैलाश इलाके में आयोजित एक विवाह समारोह में हुई, जहां Farooq Abdullah जम्मू-कश्मीर के उपमुख्यमंत्री Surinder Choudhary के साथ पहुंचे थे।   कौन है हमलावर? पुलिस ने आरोपी की पहचान कमल सिंह जम्वाल (करीब 65 वर्ष) के रूप में की है, जो जम्मू के पुरानी मंडी इलाके का निवासी बताया जा रहा है। प्रारंभिक पूछताछ में आरोपी ने दावा किया कि वह पिछले करीब 20 वर्षों से इस मौके का इंतज़ार कर रहा था। पुलिस के अनुसार कमल सिंह के पास एक लाइसेंसी पिस्तौल थी और घटना के समय वह कथित तौर पर नशे में भी था। सुरक्षाकर्मियों ने मौके से हथियार बरामद कर लिया है और उससे पूछताछ जारी है। जांच एजेंसियां यह भी पता लगाने की कोशिश कर रही हैं कि यह हमला व्यक्तिगत रंजिश का नतीजा था या इसके पीछे कोई बड़ी साजिश हो सकती है।   CCTV में कैद हुई पूरी घटना घटना का CCTV फुटेज भी सामने आया है। वीडियो में दिखता है कि जैसे ही Farooq Abdullah समारोह से बाहर निकल रहे थे, आरोपी पीछे से तेजी से आया और उनकी कनपटी पर पिस्तौल तान दी। उसने फायर करने की कोशिश की, लेकिन उसी क्षण सुरक्षा में तैनात कमांडो सक्रिय हो गए और उसका हाथ झटक दिया, जिससे गोली लक्ष्य से चूक गई। इसके तुरंत बाद सुरक्षाकर्मियों और मौके पर मौजूद लोगों ने आरोपी को पकड़ लिया। घटना के बाद का वीडियो सोशल मीडिया पर भी तेजी से वायरल हो रहा है।   सीएम उमर अब्दुल्ला ने उठाए सुरक्षा पर सवाल हमले के बाद जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री Omar Abdullah ने सोशल मीडिया पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि उनके पिता बाल-बाल बच गए। उन्होंने लिखा कि एक व्यक्ति भरी हुई पिस्तौल के साथ इतने करीब तक कैसे पहुंच गया, यह गंभीर सुरक्षा चूक का संकेत है। मुख्यमंत्री ने इस घटना की उच्च-स्तरीय जांच की मांग भी की है, ताकि सुरक्षा व्यवस्था में हुई संभावित खामियों का पता लगाया जा सके। घटना के समय उपमुख्यमंत्री Surinder Choudhary भी वहां मौजूद थे। इस दौरान उन्हें हल्की चोट आई, जिसके बाद मौके पर ही प्राथमिक उपचार दिया गया।   पुलिस की जांच जारी जम्मू पुलिस के अनुसार हमला ग्रेटर कैलाश के रॉयल पार्क में आयोजित विवाह समारोह के दौरान हुआ। सुरक्षा दल ने तुरंत कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने बताया कि आरोपी की पिस्तौल जब्त कर ली गई है और उसके पारिवारिक पृष्ठभूमि, संपर्कों और मानसिक स्थिति की भी जांच की जा रही है। सुरक्षा एजेंसियां यह पता लगाने की कोशिश कर रही हैं कि कहीं इस घटना के पीछे कोई बड़ी साजिश तो नहीं।  

हरीश राणा मामला: इच्छामृत्यु की अनुमति ने खड़े किए संवेदनशील सवाल, क्या सच में कोई अकेले मरता है?

भारत के कानूनी और सामाजिक विमर्श में एक ऐतिहासिक और भावनात्मक मोड़ तब आया, जब सुप्रीम कोर्ट ने हरीश राणा को निष्क्रिय इच्छामृत्यु (Passive Euthanasia) की अनुमति दे दी। यह फैसला न केवल न्यायिक दृष्टि से अहम है, बल्कि मानवीय संवेदनाओं और पारिवारिक पीड़ा को भी गहराई से छूता है। 13 साल का संघर्ष: जीवन और मृत्यु के बीच अटका एक अस्तित्व हरीश राणा पिछले 13 वर्षों से अचेत अवस्था में जीवन और मृत्यु के बीच झूल रहे थे। एक हादसे में चंडीगढ़ स्थित हॉस्टल की चौथी मंज़िल से गिरने के बाद उनका शरीर तो जीवित रहा, लेकिन वे किसी भी प्रकार की प्रतिक्रिया देने में असमर्थ हो गए। इन वर्षों में उनके माता-पिता ने निरंतर उनकी सेवा की, लेकिन बढ़ती उम्र और शारीरिक थकान ने उन्हें एक कठिन निर्णय के सामने ला खड़ा किया-अपने ही बेटे के लिए मृत्यु की अनुमति मांगना। अदालत का फैसला: ‘गरिमामय मृत्यु’ की दिशा में कदम सुप्रीम कोर्ट ने इस मामले में निष्क्रिय इच्छामृत्यु की अनुमति दी, जिसमें जीवन को कृत्रिम रूप से बनाए रखने वाले उपकरणों को हटाया जाता है, ताकि व्यक्ति स्वाभाविक रूप से मृत्यु की ओर बढ़ सके। यह निर्णय भारत में इच्छामृत्यु को लेकर एक महत्वपूर्ण मिसाल बन गया है। इससे पहले भी ऐसे मामले सामने आए थे, जैसे अरुणा शानबाग का मामला, लेकिन तब अदालत ने अनुमति नहीं दी थी। एक सवाल जो दिल को झकझोरता है यह मामला सिर्फ कानूनी नहीं, बल्कि गहरे मानवीय और भावनात्मक सवाल भी खड़े करता है- क्या हरीश राणा अकेले मरेंगे? असल में, किसी की मृत्यु कभी अकेली नहीं होती। हरीश के साथ उनके माता-पिता का एक हिस्सा भी खत्म होगा-खासतौर पर उनकी मां, जिन्होंने अपने बेटे की इच्छामृत्यु की अनुमति पर हस्ताक्षर किए। यह निर्णय केवल कागज पर हस्ताक्षर नहीं, बल्कि एक मां के भीतर की पीड़ा, त्याग और टूटन का प्रतीक है। समाज और परिवार पर उठते बड़े सवाल इस घटना ने समाज के बदलते स्वरूप पर भी सवाल खड़े किए हैं- क्या आधुनिक जीवनशैली और टूटते पारिवारिक ढांचे लोगों को ऐसे फैसले लेने के लिए मजबूर कर रहे हैं?   क्या ‘गरिमामय मृत्यु’ की मांग, ‘गरिमामय जीवन’ की कमी को दर्शाती है?   हरीश राणा और अरुणा शानबाग जैसे मामलों ने यह दिखाया है कि कई बार जीवन केवल शरीर से नहीं, बल्कि रिश्तों और देखभाल से भी चलता है। कानून बनने की जरूरत और संभावित खतरे सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र सरकार को इच्छामृत्यु पर स्पष्ट कानून बनाने की भी सलाह दी है। हालांकि, इसके साथ एक चिंता भी जुड़ी है- कहीं इस कानून का दुरुपयोग तो नहीं होगा? विशेषज्ञों का मानना है कि बिना सख्त नियमों के, यह कानून कमजोर और बुजुर्ग लोगों के लिए खतरा बन सकता है। वहीं, कुछ परिवारों के लिए यह पीड़ा से मुक्ति का रास्ता भी साबित हो सकता है।  

लोकसभा स्पीकर के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव पर आज अमित शाह का भाषण, सदन में हंगामे के आसार

  नई दिल्ली: लोकसभा स्पीकर Om Birla को पद से हटाने के लिए लाए गए अविश्वास प्रस्ताव पर संसद में सियासी घमासान तेज हो गया है। इस मुद्दे पर जारी बहस के बीच बुधवार को केंद्रीय गृह मंत्री Amit Shah लोकसभा में सरकार का पक्ष रखेंगे। माना जा रहा है कि उनके संबोधन के दौरान सदन में तीखी बहस और हंगामे की स्थिति बन सकती है। यह प्रस्ताव कांग्रेस सांसद Mohammed Javed ने पेश किया है, जिसे विपक्ष के कई दलों का समर्थन मिला है। प्रस्ताव को 50 से अधिक सांसदों का समर्थन मिलने के बाद इसे चर्चा के लिए स्वीकार किया गया। मंगलवार को सदन की कार्यवाही की अध्यक्षता कर रहे Jagadambika Pal ने प्रस्ताव पर चर्चा की अनुमति दी और इसके लिए कुल 10 घंटे का समय निर्धारित किया। उन्होंने सांसदों से अपील की कि वे बहस के दौरान केवल प्रस्ताव से जुड़े मुद्दों पर ही अपनी बात रखें।   118 विपक्षी सांसदों का समर्थन स्पीकर को हटाने के प्रस्ताव पर कुल 118 विपक्षी सांसदों ने हस्ताक्षर किए हैं। विपक्ष का आरोप है कि Om Birla ने सदन की कार्यवाही के दौरान निष्पक्षता नहीं बरती और कई मौकों पर ‘पक्षपातपूर्ण व्यवहार’ किया। इसी आरोप के आधार पर यह प्रस्ताव लाया गया है। मंगलवार को बहस शुरू होते ही प्रक्रिया को लेकर भी विवाद देखने को मिला। एआईएमआईएम प्रमुख Asaduddin Owaisi और कांग्रेस सांसद K. C. Venugopal ने आपत्ति जताते हुए कहा कि इस तरह की बहस की अध्यक्षता के लिए सदन को किसी सदस्य का चुनाव करना चाहिए। उन्होंने यह भी सवाल उठाया कि अध्यक्षों के पैनल से किसे कार्यवाही की अध्यक्षता के लिए चुना गया, इसका निर्णय किस आधार पर लिया गया। हालांकि सत्तारूढ़ दल के नेताओं ने इन आपत्तियों को खारिज कर दिया। भाजपा सांसद Ravi Shankar Prasad और Nishikant Dubey ने विपक्ष के आरोपों को निराधार बताते हुए कहा कि नियमों के तहत ही कार्यवाही चल रही है।   गौरव गोगोई ने शुरू की बहस बहस की शुरुआत कांग्रेस सांसद Gaurav Gogoi ने की। उन्होंने कहा कि यह प्रस्ताव किसी व्यक्तिगत विरोध के कारण नहीं बल्कि संसद की गरिमा और निष्पक्षता बनाए रखने के उद्देश्य से लाया गया है। उन्होंने कहा, “यह प्रस्ताव सदन की गरिमा की रक्षा की जिम्मेदारी के तहत लाया गया है, न कि व्यक्तिगत रूप से स्पीकर के खिलाफ।” गोगोई ने संसदीय कार्य मंत्री Kiren Rijiju पर भी निशाना साधते हुए आरोप लगाया कि वे अक्सर विपक्षी सांसदों की बातों में बाधा डालते हैं। उन्होंने कहा कि भविष्य में जब संसदीय रिकॉर्ड का अध्ययन होगा तो यह सामने आएगा कि विपक्ष की आवाज़ को सबसे अधिक बाधित किया गया।   रिजिजू ने राहुल गांधी पर साधा निशाना अपने जवाब में Kiren Rijiju ने कांग्रेस नेता Rahul Gandhi पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि यदि कोई खुद को स्पीकर से ऊपर समझता है तो उसका “कोई इलाज नहीं है।” रिजिजू ने कहा कि संसद के नियम स्पष्ट हैं और सदन में बोलने के लिए स्पीकर की अनुमति जरूरी होती है, चाहे वह प्रधानमंत्री हो, मंत्री हो या विपक्ष का नेता।   प्रियंका गांधी का पलटवार इस टिप्पणी पर कांग्रेस नेता Priyanka Gandhi Vadra ने तीखा पलटवार किया। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी जनता से जुड़े मुद्दों पर सरकार को बेखौफ होकर घेरते हैं और यही बात सत्तारूढ़ दल को असहज करती है। प्रियंका गांधी ने कहा, “पिछले 12 वर्षों में इस देश में केवल एक व्यक्ति है जिसने इनके सामने झुकने से इनकार किया है और वह विपक्ष के नेता हैं। वे जो सच बोलते हैं, उसे ये लोग पचा नहीं पाते।” आज जब गृह मंत्री Amit Shah इस प्रस्ताव पर सदन में अपना पक्ष रखेंगे, तब बहस और अधिक तीखी होने की संभावना है। ऐसे में लोकसभा में राजनीतिक टकराव और हंगामे के आसार बने हुए हैं।  

यौन उत्पीड़न केस में शंकराचार्य को राहत, हाईकोर्ट ने दी अग्रिम जमानत

लखनऊ, एजेंसियां। यौन उत्पीड़न के गंभीर आरोपों से घिरे Swami Avimukteshwaranand Saraswati को बड़ी कानूनी राहत मिली है। अलाहबाद हाई कोर्ट  ने उनकी अग्रिम जमानत याचिका स्वीकार कर ली है, जिससे फिलहाल उनकी गिरफ्तारी पर रोक लग गई है। इसी मामले में उनके शिष्य Swami Mukundanand Giri को भी राहत दी गई है।   फैसला सुरक्षित रखने के बाद सुनाया गया आदेश इस मामले में अदालत ने पहले ही सभी पक्षों की दलीलें सुन ली थीं और 27 फरवरी को फैसला सुरक्षित रख लिया था। विस्तृत सुनवाई के बाद न्यायमूर्ति जितेंद्र कुमार सिन्हा की एकल पीठ ने यह फैसला सुनाया। अदालत के इस निर्णय को आरोपियों के लिए बड़ी राहत के तौर पर देखा जा रहा है, हालांकि केस की जांच और आगे की कानूनी प्रक्रिया जारी रहेगी।   मीडिया बयान पर भी कोर्ट की रोक हाईकोर्ट ने इस मामले को संवेदनशील मानते हुए एक अहम निर्देश भी दिया है। अदालत ने शिकायतकर्ता और आरोपियों—दोनों पक्षों को मीडिया में बयान देने से रोक दिया है, ताकि जांच और न्यायिक प्रक्रिया प्रभावित न हो।   क्या है पूरा मामला? यह मामला नाबालिगों के कथित यौन शोषण से जुड़ा है। आरोप है कि आश्रम से जुड़े कुछ बच्चों के साथ गलत व्यवहार किया गया। शिकायत के आधार पर विशेष POCSO अदालत ने पुलिस को मामला दर्ज करने का निर्देश दिया था। इसके बाद प्रयागराज के झूंसी थाने में एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू की गई।   जांच जारी, आगे भी होगी सुनवाई फिलहाल, अदालत से मिली अग्रिम जमानत के कारण गिरफ्तारी से राहत जरूर मिली है, लेकिन मामला खत्म नहीं हुआ है। पुलिस और संबंधित एजेंसियां जांच में जुटी हैं और आने वाले समय में इस केस में और भी कानूनी कार्रवाई हो सकती है।

इच्छामृत्यु के बाद Harish Rana को अंतिम विदाई, पिता की मार्मिक अपील- "रोना मत"

गाजियाबाद/दिल्ली, एजेंसियां। 13 साल से कोमा में रहे 31 वर्षीय हरीश राणा का पार्थिव शरीर बुधवार सुबह 8.30 बजे अंतिम संस्कार के लिए दिल्ली के ग्रीन पार्क श्मशान घाट लाया गया। पिता अशोक राणा ने बेटे को आखिरी बार प्रणाम किया और कहा, “कोई रोए न, बेटा शांति से जाए। उसे भगवान का आशीर्वाद मिले।” थोड़ी देर बाद हरीश का अंतिम संस्कार किया गया, जिसमें उनके भाई ने मुखाग्नि दी।   क्या है मामला? हरीश 2013 में हॉस्टल की चौथी मंजिल से गिरने के बाद क्वाड्रिप्लेजिया और गंभीर लकवे के कारण कोमा में चले गए थे। बीते 13 वर्षों में उनका जीवन केवल लाइफ सपोर्ट सिस्टम पर निर्भर रहा। 11 मार्च को सुप्रीम कोर्ट ने पैसिव यूथेनेशिया यानी इच्छामृत्यु की अनुमति दी थी, जिससे हरीश की जिंदगी का अंत उनके परिवार की सहमति और मेडिकल बोर्डों की मंजूरी के तहत संभव हुआ।   कैसे हुई  मौत ? एम्स में हरीश को पैसिव यूथेनेशिया के तहत जीवनरक्षक उपकरण और फीडिंग ट्यूब से हटाया गया। परिवार ने हरीश के हार्ट वाल्व और कॉर्निया दान कर दिए। इस प्रक्रिया ने भारत में इच्छामृत्यु के कानूनी मान्यता प्राप्त पहले मामले का उदाहरण पेश किया।अंतिम संस्कार के दौरान माता निर्मला राणा और पिता अशोक राणा भावुक नजर आए। यूपी कांग्रेस अध्यक्ष अजय राय और ब्रह्मकुमारी लवली समेत अन्य लोग मौजूद रहे। घाट पर हरीश का पार्थिव शरीर फूलों और उपलों से सजाया गया। पिता ने अंतिम संस्कार के समय सबको संयम रखने और शांति बनाए रखने की अपील की।   सुप्रीम कोर्ट ने क्या  कहा ? सुप्रीम कोर्ट ने 2018 में इच्छामृत्यु के लिए नियम बनाए थे। इसके तहत या तो मरीज ने लिविंग विल लिखी हो या परिवार/करीबी निर्णय लें। पैसिव यूथेनेशिया में इलाज या लाइफ सपोर्ट रोक दिया जाता है, जबकि एक्टिव यूथेनेशिया भारत में गैरकानूनी है। हरीश राणा का यह मामला न केवल परिवार के साहस का प्रतीक है, बल्कि देश में इच्छामृत्यु के संवैधानिक अधिकार को भी सामने लाता है।

Top week

Crowd chaos at Nalanda Sheetla Temple during religious event causing stampede-like situation and casualties
बिहार

नालंदा मंदिर हादसा: भीड़ ने ली 8 महिलाओं की जान, धार्मिक आयोजन में मची भगदड़ जैसी स्थिति

surbhi मार्च 31, 2026 0