Major events

Important Events
Important Events: 10 जुलाई की महत्त्वपूर्ण घटनाएं

874 – उत्तरी युरोप के आइसलैंड द्वीप की खोज हुई, नार्वे के शिकारियों ने इस द्वीप की खोज की थी। 1652 – इंग्लैंड ने नीदरलैंड के खिलाफ युद्ध की घोषणा की। 1741 – डेनमार्क के विटस बेरिग नामक खोजकर्ता ने अलास्का क्षेत्र का पता लगाया।  1800 – भारत में ब्रिटिश सरकार ने फोर्ट विलियम कॉलेज की स्थापना की। 1832 – अमेरिकी राष्ट्रपति एंडू जैक्सन ने दूसरे बैंक को पुन: अधिकार दिए जाने के लिए वीटो किया। 1884 – इंग्लैंड के ओल्ड ट्रेफर्ड में खेले जा रहे प्रथम क्रिकेट टेस्ट मैच का पहला दिन बारिश की भेंट चढ़ा। 1913 – यूरोपीय देश रोमानिया ने बुल्गारिया के खिलाफ युद्ध की घोषणा की।  1923 – यूरोपीय देश इटली में सभी गैर फासीवादी दलों को विलय हुआ। 1924 – डेनमार्क ने ग्रीनलैंड पर कब्जा जमाया। 1925 – सोवियत संघ के आधिकारिक समाचार एजेंसी के तौर पर टीएएसएस की शुरुआत हुई। 1931 – पहली महिला विमान चालक ने संसार का चक्कर लगाने के लिए उड़ान आरंभ की। यह महिला जर्मनी की रहने वाली थी उसका नाम बायनहोज़न था।  1938 – हावर्ड ह्यूज ने 91 घंटे विमान उड़ाने का रिकॉर्ड बनाया था। 1940 – द्वितीय विश्व युद्ध के दौरान फ़्रांस के तत्कालीन प्रधानमंत्री और वरिष्ठ सेनाधिकारी हेनरी पैटन ने जर्मनी से अपने देश की पराजय के बाद सत्ता अपने हाथ में ले ली। 1943 – अमेरिका, ब्रिटिश और कनाडाई सेना ने दूसरे विश्व युद्ध के दौरान सिसली द्वीप पर हमला किया। 1947 – मुहम्मद अली जिन्नाह को ब्रिटिश प्रधानमन्त्री क्लेमेंट अटली ने पाकिस्तान के पहले गवर्नर जनरल के रूप में बनाये जाने की सिफारिश की। 1947 – चीन के कैंटोन क्षेत्र में नदी में रेलगाडी गिरने से 200 लोगों की मौत हुई। 1965 – मध्य प्रदेश के ग्वालियर में महिलाओं के पहले एनसीसी कॉलेज की शुरुआत हुई। 1973 – उत्तर अमेरिका महाद्वीप में केरिबियन क्षेत्र में स्थित देश बहामास ने इंग्लैंड से स्वतंत्रता हासिल की और संविधान अंगीकार किया। 1973 – पाकिस्तान की नेशनल एसेंबली ने बांग्लादेश को स्वतंत्र देश स्वीकारने वाला प्रस्ताव पास किया। 1994 – नेपाल के प्रधानमंत्री गिरिजा प्रसाद कोइराला ने इस्तीफा दिया। 1995 – म्यामांर की लोकतंत्र समर्थक असंतुष्ट एवं नज़रबंद नेत्री आंग सान स्यूकी लगभग 6 वर्षों के बाद नज़रबंदी से मुक्त की गयीं। 1997 - फिजी में नये संविधान की मंजूरी के साथ भारतयी समुदाय को राजनीतिक अधिकार मिला। 2001 - श्रीलंका की संसद को राष्ट्रपति चंद्रिका कुमारतुंग ने निलंबित किया। 2005 - अर्जेन्टीना जूनियर विश्वकप हॉकी का नया चैम्पियन बना। 2006 – पाकिस्तान के मुल्तान में विमान दुर्घटना में 45 लोगों की मौत हुई। 2006 - रूस का विद्रोही नेता बसायेव मारा गया। 2006 - इनसैट-4सी भारत का भू-तुल्यकाली उपग्रह था, जिसे प्रमोचक रॉकेट (जीएसएलवी - एफ़ 02), ऑन बोर्ड इन्सैट-4सी सहित, 'सतीश धवन अंतरिक्ष केंद्र', श्रीहरिकोटा से प्रमोचित किया गया था। 2007 - पाकिस्तान के इस्लामाबाद में कट्टरपंथियों के गढ़ लाल मस्जिद के नायब इमाम मौलाना अब्दुल रशीद ग़ाज़ी सेना की कार्रवाही में मारे गये। 2008 - भारतीय मूल के ब्रिटिश लेखक सलमान रुश्दी को 'बेस्ट आफ़ बुकर' पुरस्कार प्रदान किया गया। 2013 – चीन के सिचुआन प्रांत में भूस्खलन से 40 लोग मरे। 2015 – बंगलादेश के मैमनसिंह जिले में मुफ्त में बांटे जा रहे कपड़ों को लेने के दौरान मची भगदड़ में 23 लोगों की मौत हो गयी। 2017- अमरनाथ यात्रा पर हमला हुआ जिसमें 7 श्रद्धालुओं की मृत्यु हुई। 2019 - फ्रांस ने 2020 से हवाई जहाज के टिकटों पर ग्रीन टैक्स लगाने का फैसला किया। 2019 - श्रीलंका विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) के दक्षिण पूर्व एशिया क्षेत्र में खसरा को समाप्त करने वाला पांचवा देश बन गया। 2019 - विहान नेटवर्क लिमिटेड (VNL) ने डिजिटल गांवों को विकसित करने के लिए वियतनाम के साथ समझौता किया । 2019 - दिल्ली स्थित इंडियन स्पाइनल इंजरी सेंटर (आइएसआइसी)में रोबोट से रीढ़ की हड्डी के पांच सफल ऑपरेशन किए गए। 2020 - पूर्वी लद्दाख से सैनिकों के पूरी तरह पीछे हटने पर चीन और भारत सहमत हुए । 2020 - प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने विश्व की बड़ी सौर परियोजनाओं में शामिल रीवा अल्ट्रा मेगा सोलर परियोजना राष्ट्र को समर्पित की। 2020 - चीन के ‘कुइझोउ-11 (केजेड -11)’ रॉकेट का पहला प्रक्षेपण असफल हुआ। 2020 - तुर्की के हागिया सोफिया म्यूजियम को मस्जिद में बदल दिया गया। 2021 - विदेश मंत्री श्री जयशंकर ने जॉर्जिया के प्रधानमंत्री के साथ एक साझा प्रेस कांफ्रेंस को संबोधित किया व जयशंकर ने 394 साल बाद महारानी केतेवन के अवशेष जॉर्जिया को सौंपे जो 1627 में गोवा लाए गए थे। 2022 - समुद्री परीक्षणों के चौथे चरण का समापन स्वदेशी विमानवाहक पोत (आईएसी) के लिए समुद्री परीक्षण का चौथा चरण सफलतापूर्वक पूरा कर लिया गया। 2022 - भारतीय वायु सेना ने कृत्रिम बुद्धिमत्ता (एआई) उत्कृष्टता केंद्र (सीओई) का शुभारंभ किया। 2022 - मंत्री श्री नितिन गडकरी ने ट्वीट्स की एक श्रृंखला में जानकारी दी कि नागपुर में विश्व रिकॉर्ड- सिंगल कॉलम पियर्स पर समर्थित मेट्रो रेल और फ्लाईओवर हाईवे के साथ सबसे लंबे डबल डेकर मार्ग सेतु (3.14 किमी) का निर्माण हुआ। 2022 - विश्व शांति मंच 2022 का दसवां संस्करण बीजिंग में सिंघुआ विश्वविद्यालय द्वारा आयोजित किया गया। 2023 - राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु ने राष्ट्रपति भवन में विज़िटर्स कॉन्फ्रेंस - 2023 का उद्घाटन किया। 2023 - व्यापार और निवेश कार्य समूह की तीसरी बैठक गुजरात के केवड़िया में शुरू हुई। 2023 - भारत की जी20 की अध्‍यक्षता के तहत संस्कृति कार्य समूह ने 'लंबानी कढ़ाई की वस्तुओं का सबसे बड़ा प्रदर्शन' कर गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया। 2023 - न्यू इंग्लैंड और न्यूयॉर्क में मूसलाधार बारिश के कारण ऐतिहासिक बाढ़ आई। 2024 - उत्तर प्रदेश के उन्नाव जिले में लखनऊ - आगरा एक्सप्रेसवे पर बस व कंटेनर की टक्कर से 18 लोगों की मौत व 19 से अधिक लोग घायल हुए।  2024 - भारत के सुप्रीम कोर्ट ने कहा धारा 125 के  तहत, तलाकशुदा मुस्लिम महिलाओं को भी पति से गुजारा भत्ता मांगने का अधिकार। 2025 - दिल्ली-NCR में 10 सेकेंड तक 4.4 तीव्रता के भूकंप के झटके महसूस हुए, हरियाणा के झज्जर में केंद्र था।   10 जुलाई को जन्मे व्यक्ति   1856 – निकोला टेस्ला - आविष्कारक, भौतिक विज्ञानी, यांत्रिक अभियन्ता, विद्युत अभियन्ता और भविष्यवादी थे। 1910 - भारत पाकिस्तान के बीच छिड़ी जंग में लोंगेवाला युद्ध के नायक कर्नल धर्मवीर सिंह। 1921 - असद भोपाली - प्रसिद्ध गीतकार और शायर थे। 1934 - रजनीकांत अरोल - भारतीय समाज सेवी थे। 1942 - सैयद अली एक पूर्व भारतीय हॉकी खिलाडी (टोकियो ओलम्पिक में स्वर्ण पदक विजेता टीम सदस्य)। 1949 - सुनील गावस्कर, भारतीय महान क्रिकेटर। 1950 - परवीन सुल्ताना - भारत की प्रसिद्ध शास्त्रीय गायिका। 1951 - राजनाथ सिंह, भाजपा के प्रसिद्ध राजनीतिज्ञ एवं उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री। 1956 - आलोक नाथ - हिन्दी फिल्म अभिनेता। 1983 - चित्रा कुलथुम्मुरिलिल सोमन(ओलम्पिक एथलीट ) का जन्म कोट्टायम, केरल में हुआ था।   10 जुलाई को हुए निधन   1927 - सर गंगा राम - प्रसिद्ध इंजीनियर, समाजसेवी और भारत में हरित क्रांति के नायक थे। 1971 - भिखारी ठाकुर, भोजपुरी के समर्थ लोक कलाकार। 2004 - अब्दुल गफ़ूर - बिहार राज्य के तेरहवें मुख्यमंत्री रहे। 2006 - अहमद नदीम कासमी - एक उर्दू भाषा के पाकिस्तानी कवि, पत्रकार, साहित्यिक आलोचक, नाटककार और लघु कथा लेखक थे। 2014 - ज़ोहरा सहगल - प्रसिद्ध अभिनेत्री एवं रंगमंच कलाकार थीं। 2020 - हिस्ट्रीशीटर विकास दुबे की पुलिस एनकाउंटर में मौत हुई।  2020 - इंग्लैंड के विश्व कप विजेता फुटबॉल खिलाड़ी जैक चार्लटन (85) का निधन हुआ।  2021 - पन्नियमपिल्ली कृष्णनकुटी वारियर - एक प्रसिद्ध भारतीय आयुर्वेद चिकित्सक थे। 2021 - काशी अन्नपूर्णा मंदिर के महंत रामेश्वर पुरी (67) का निधन हुआ। 2022 - प्रख्यात पुरातत्वविद्, इतिहासकार और बांग्लादेश राष्ट्रीय संग्रहालय के पूर्व महानिदेशक डॉ. इनामुल हक (85) का ढाका में निधन हुआ। 2023 - डेनिश फुटबॉल खिलाड़ी टॉमी मोलर नीलसन (61) का निधन हुआ। 2023 - डच पत्रकार और लेखिका मार्गा मिंको (103) का निधन हुआ। 2024 - डेव लॉगिंस, अमेरिकी गायक-गीतकार का 76 वर्ष की आयु में निधन हुआ।  2025 - झारखंड सरकार में कैबिनेट मंत्री रहे चंद्र शेखर दुबे / ददाई दुबे (87) का निधन हुआ।   10 जुलाई के महत्त्वपूर्ण अवसर एवं उत्सव   श्री सुनील मनोहर गावस्कर जन्म दिवस। श्री राजनाथ सिंह जन्म दिवस। श्री अब्दुल गफ़ूर स्मृति दिवस। मातृ सुरक्षा दिवस (पूरे विश्व में)। राष्ट्रीय मत्स्य किसान दिवस (भारत - 26वाँ , National Fish Farmers’ Day)।   कृपया ध्यान दें    यद्यपि इसे तैयार करने में पूरी सावधानी रखने की कोशिश रही है। फिर भी किसी घटना , तिथि या अन्य त्रुटि के लिए IDTV  इंद्रधनुष की कोई जिम्मेदारी नहीं है।

anjali kumari जुलाई 10, 2026 0
Important Events
Important Events: 3 जून की महत्त्वपूर्ण घटनाएं

1748 – एम्सटर्डम में निगम डाक सेवा (एमपीएस) की स्थापना की गयी। 1781 - जैक जोट ने थॉमस जेफरसन को ब्रिटिश हमले की चेतावनी दी। 1789 - एलेक्स मैकेंज़ी ने मैकेंज़ी नदी (कनाडा) की खोज की।  1818 - भारत में ब्रिटिश और मराठा संघों के बीच मराठा युद्ध समाप्त हुआ। 1828 - ग्रान कोलंबिया-पेरू युद्ध में राष्ट्रपति सिमोन बोलिवर ने पेरू पर युद्ध की घोषणा की। 1856 – क्यूलन व्हिपल ने स्क्रू मशीन का पेटेंट कराया। 1886 – युगांडा के नमगोंगो में 24 ईसाइयों को जिंदा जला दिया गया। 1915 – ब्रिटिश सरकार ने नोबेल पुरस्कार से सम्मानित कवि रविंद्रनाथ टैगोर को ‘नाइटहुड’ से अलंकृत किया। 1918 - गांधी जी की अध्यक्षता इन्दौर में 'हिन्दी साहित्य सम्मेलन' आयोजित हुआ और उसी में पारित एक प्रस्ताव के द्वारा हिन्दी राजभाषा मानी गयी। 1943 – संयुक्त राष्ट्र संघ ने राहत और पुनर्वास प्रशासन की स्थापना की। 1947 – ब्रिटिश राज में भारत के आखिरी वायसरॉय लॉर्ड माउंटबेटन ने भारत के बंटवारे का ऐलान किया। जिसे भारतीय नेताओं ने स्वीकार कर लिया। 1959 – सिंगापुर को सेल्फ गवर्निंग स्टेट घोषित किया गया, पहले ये ब्रिटिश साम्राज्य का हिस्सा था। 1962 – एयर फ्रांस बाेइंग-707 विमान पेरिस से उड़ान भरने के बाद दुर्घटनाग्रस्त हो गया, जिसमें 130 लोगों की मौत हो गयी। 1968 – कनाडा ने निकेल के सिक्कों को चांदी में बदलने की घोषणा की। 1972 – पहला भारत निर्मित आधुनिक युग के युद्धपोत आईएनएस नीलगिरी को भारतीय नौसेना में शुरू किया गया। 1979 – युगांडा के पूर्व राष्ट्रपति इदी अमीन देश छोड़कर लीबिया भागे। 1984 – पंजाब में अमृतसर के प्रसिद्ध गुरुद्वारे हरमंदिर साहिब गुरुद्वारे यानी स्वर्ण मंदिर में ऑपरेशन ब्लू स्टार शुरू हुआ। भारत सरकार के आदेश से यह सैनिक अभियान का उद्देश्य जनरैल सिंह भिंडरवाला को खत्म करना था। 1985 – भारत सरकार ने पांच दिवसीय कार्य सप्ताह शुरू किया। 1989 – चीनी सेना ने बीजिंग में आदोलन कर रहे लोकतंत्र समर्थकों पर गोलियां बरसायीं जिसे तिआननमेन स्क्वायर नरसंहार का नाम दिया गया। 1994 - भारत सहायता क्लब का नया नाम 'भारत सहायता मंच' किया गया। 1999 - यूगोस्लाविया द्वारा कोसोवो शांति योजना को मंजूरी। 1999 - मिस्र के राष्ट्रपति हुश्नी मोबारक लगातार चौथी बार राष्ट्रपति चुने गये। 2004 - केन फ़ोर्ड नासा के अंतरिक्ष खोज पैनल के नेतृत्वकर्ता बने। 2005 - फ़्रांस ने सुरक्षा परिषद में भारत की दावेदारी का समर्थन दुहराया। 2008 - तेलंगाना राष्ट्र समिति के अध्यक्ष के. चन्द्रशेखर राव ने उपचुनाव में क़रारी हार के बाद अपने पद से इस्तीफ़ा दिया।  2008 - केन्द्र सरकार ने सीमेंट निर्यात पर रिफंड को दी गई मंज़ूरी वापस ली। 2008 - जापानी प्रयोगशाला के साथ अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी नासा का डिस्कवरी यान अंतर्राष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन पहुँचा। 2008 - वैज्ञानिकों को सौर परिवार के बाहर अब तक का सबसे छोटा ग्रह मिला। 2013 – उत्तरी-पूर्वी चीन के जिलिन प्रांत में एक मुर्गी फार्म में आग लगने से 119 लोगों की मौत हो गयी। 2019 - वायुसेना का एएन-32 विमान असम के जोरहाट से लापता हो गया है। इसमें 8 क्रू मेंबर, 5 यात्री समेत कुल 13 लोग सवार थे। 2019 -अजीत डोभाल फिर से अगले पाँच साल के लिए राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार बने। 2019 - 1944 में इटली में शहीद हुए हिसार के गांव नंगथला के पालुराम और झज्जर के नौगांव के हरि सिंह की अस्थियां करीब 75 साल बाद इटली से लाई गईं। 2020 - गुजरात की कैमिकल फैक्टरी में धमाका , 8 की मौत , लगभग 50 से अधिक घायल हुए। 2020 - प्रधानमंत्री मोदी की अध्यक्षता में केंद्रीय मंत्रिमंडल ने भारत और भूटान के बीच समझौता ज्ञापन को मंजूरी दी। 2021 - वियतनाम तथा सिंगापुर से कोविड राहत सामग्री लेकर आईएनएस ऐरावत विशाखापट्टनम पहुँचा। 2021 - केंद्रीय मंत्री श्री नरेंद्र सिंह तोमर ने वर्चुअल रूप में रायपुर, छत्तीसगढ़ में इंडस बेस्ट मेगा फूड पार्क का उद्घाटन किया। 2021 - वैश्विक शिक्षक पुरस्कार-2020 से सम्‍मानित भारतीय शिक्षक रंजीतसिंह डिसाले को विश्व बैंक का सलाहकार के रूप में नियुक्त किया गया। 2022 - कर्नाटक के कलबुर्गी में गाड़ी से टक्कर के बाद बस में लगी भीषण आग से 7 यात्री जिंदा जले व 12 झुलस गए। 2022 - चंडीगढ़ में भारतीय वायुसेना विरासत केन्द्र की स्थापना के लिए केन्द्र शासित प्रदेश चंडीगढ़ तथा भारतीय वायुसेना के बीच समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर हुए। 2022 - पोसोको ने आईएमडी के साथ बेहतर विद्युत ग्रिड प्रबंधन के लिए समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए। 2023 - प्रधानमंत्री मोदी ने गोवा की पहली वंदे भारत एक्सप्रेस को झंडी दिखाकर रवाना किया। 2023 - गोवा में स्टार्टअप 20 की तीसरी बैठक उत्साहपूर्ण माहौल में शुरू हुई।  2024 - चीन ने बड़ी उपलब्धि हासिल करते हुए में दुनिया का सबसे बड़ा सोलर फार्म झिंजियांग ग्रिड से जोड़ कर शुरू किया। 2025 - पाकिस्तान के कराची में स्थित मलीर जेल से भूकंप के दौरान कम से कम 216 कैदी फरार हो गए।   3 जून को जन्मे व्यक्ति   1844 - बालकृष्ण भट्ट - आधुनिक हिन्दी साहित्य के शीर्ष निर्माताओं में से एक। 1867 - हरविलास शारदा - भारत के प्रसिद्ध शिक्षाविद, राजनेता, समाज सुधारक, न्यायविद और लेखक थे। 1895 - पणीक्कर, के. एम. - मैसूर (कर्नाटक) के प्रसिद्ध राजनीतिज्ञ, राजनीयक और विद्वान। 1901 – ज्ञानपीठ पुरस्कार से सम्मानित होने वाले पहले कवि जी . शंकर कुरूप का जन्म।  1924 - एम. करुणानिधि - भारतीय राजनेता और तमिलनाडु के पूर्व मुख्यमंत्री थे। 1929 - चिमनभाई पटेल -  गुजरात के पूर्व मुख्यमंत्री। 1930 - जॉर्ज फ़र्नान्डिस - भारत के पूर्व रक्षा मंत्री। 1936 - तरला दलाल - भारत की एक प्रख्यात भोजन लेखिका व रसोइया थीं। 1941 - रूमा पाल - भारत की प्रसिद्ध महिला न्यायधीश रही हैं। 1947 - माला सेन - एक भारतीय-ब्रिटिश लेखक और मानवाधिकार कार्यकर्ता थी। 1970 - तालारी रंगैय्या - आंध्र प्रदेश के राजनीतिज्ञ। 1982 - तृप्ति मुर्गंडे - भारतीय बैडमिंटन खिलाड़ी। 2008 - हर्षाली मल्होत्रा एक बाल फ़िल्म अभिनेत्री।   3 जून को हुए निधन   1925 - वराहनेरी वेंकटेश सुब्रमण्यम अय्यर - एक स्वतंत्रता सेनानी और क्रांतिकारी राष्ट्रभक्त थे।  1974- कृष्ण बल्लभ सहाय- बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री एवं स्वतंत्रता सेनानी। 1976 - विगगो कैंपमैन - प्रसिद्ध राजनीतिज्ञ थे जो डेनमार्क के सामाजिक डेमोक्रेट्स के नेता थे। 1976 - मुनि जिनविजय भारत के एक जैन प्राच्यविद्याविद्, पुरातत्त्वविद्, भरतविद् थे। 1994 - त्रिभुवनदास कृषिभाई पटेल - सामुदायिक नेतृत्व। 1999 - हावरक्राफ़्ट विमानों के अविष्कारक क्रिसटोफ़र काकरैल का निधन (कन्फर्म नहीं)। 2011 - भजन लाल - तीन बार हरियाणा के मुख्यमंत्री रहे। 2013 - जिया ख़ान -एक बॉलीवुड अभिनेत्री। 2014 - गोपीनाथ मुंडे - एक भारतीय राजनेता और महाराष्ट्र के पूर्व उपमुख्यमंत्री थे। 2019 - रूमा गुहा ठाकुरता एक भारतीय बंगाली अभिनेत्री और गायिका। 2020 - वादा रहा सनम जैसा गीत लिखने वाले वरिष्ठ गीतकार अनवर सागर का निधन हुआ। 2020 - आईआईएम के पूर्व निदेशक पद्मश्री डॉ. प्रीतम सिंह का निधन हुआ। 2021 - मॉरीशस के पूर्व राष्ट्रपति और पूर्व प्रधानमंत्री पद्म विभूषण सर अनिरुद्ध जगन्नाथ (91) का निधन हुआ। 2021 - पद्मश्री पुरस्कार से सम्मानित प्रसिद्ध असमिया साहित्यकार लक्ष्मीनंदन बोरा (89) का निधन हुआ। 2023 - रंगमंच के प्रख्यात अभिनेता और निर्देशक आमिर रजा हुसैन (66) का निधन हुआ। 2023 - अमेरिकी ट्रैक और फील्ड एथलीट और नेशनल फुटबॉल लीग खिलाड़ी जेम्स रे हाइन्स (76) का निधन हुआ। 2024 - जर्मन ब्रह्मज्ञानी जर्गेन मोल्टमैन (98) का निधन हुआ। 2025 - "ए बॉयज़ ओन स्टोरी" के लिए जाने जाने वाले अमेरिकी लेखक एडमंड व्हाइट (85) का निधन हुआ।   3 जून के महत्त्वपूर्ण अवसर एवं उत्सव   मेला श्री जखोली (उत्तराखण्ड)। श्री एम. करुणानिधि जयन्ती। श्री चिमनभाई पटेल जयन्ती। श्री कृष्ण बल्लभ सहाय स्मृति दिवस। श्री भजनलाल बिश्नोई स्मृति दिवस। विश्व साइकिल दिवस।   कृपया ध्यान दें जी  यद्यपि इसे तैयार करने में पूरी सावधानी रखने की कोशिश रही है। फिर भी किसी घटना , तिथि या अन्य त्रुटि के लिए IDTV  इंद्रधनुष की कोई जिम्मेदारी नहीं है।

Unknown जून 3, 2026 0
Important Events
Important Events: 28 मई की महत्त्वपूर्ण घटनाएं

1414 – खिज्र खां ने दिल्ली की गद्दी पर कब्जा कर सैय्यद वंश की नींव रखी। 1674 – जर्मनी की संसद ने फ्रांस के खिलाफ युद्ध की घोषणा की। जर्मनी की संसद ने फ्रांस के खिलाफ युद्ध की घोषणा की। 1704 -  स्मोलेनिके की लड़ाई: कुरुक विद्रोहियों ने ऑस्ट्रियाई सेना और उसके सहयोगियों को हराया। 1731 - पोपल राज्य में सभी हिब्रू किताबें जब्त कर ली गई। 1737 - शुक्र ग्रह बुध के सामने से गुजरता है यह कार्यक्रम घंटों के दौरान शौकिया खगोल विज्ञानी जॉन बेविज़ द्वारा रॉयल ग्रीनविच वेधशाला में देखा गया। 1742 – लन्दन में पहला इनडोर स्विमिंग पूल (तरणताल) शुरू हुआ। 1845 – कनाडा के क्यूबेक में आग से 1500 मकान नष्ट हो गए।  1900 – चीन में बॉक्सर विद्रोहियों ने फेंगताई रेलवे स्टेशन को जलाया। 1918 – अजरबैजान स्वतंत्र हुआ व लाेकतांत्रिक गणराज्य घोषित किया। 1940 – द्वितीय विश्वयुद्ध के दौरान बेल्जियम ने जर्मनी से हार मानी। 1952 – यूनान में महिलाओं को मताधिकार मिला। 1956 – भारत को भारत में स्थित सभी फ़्राँसिसी उपनिवेश सौंप दिए गए। 1959 – अमेरिका ने दो बंदरों को अंतरिक्ष में सफलतापूर्वक भेजा। 1961 – मानवाधिकार संगठन एमनेस्टी इंटरनेशनल की स्थापना हुई। 1963 – बंगाल की खाड़ी में आये चक्रवाती तूफान से करीब 22 हजार लोगों की मौत। 1965 – धनबाद की ढोरी खदान में आग और विस्फोट से 400 लोगों की मौत। 1967 – 65 साल के ब्रितानी नाविक सर फ्रांसिस चिटचेस्टर अकेले नाव में दुनिया का चक्कर लगा कर घर पहुंचे। 1971 – सोवियत रूस ने मंगल ग्रह पर उतरने वाले पहले अंतरिक्ष यान मार्स-3 का प्रक्षेपण किया। 1987 – मास्को में लाल चौक पर मैथियास रूस्ट ने अपना नन्हा विमान उतारा था। 1996 – रूस विद्रोही प्रांत चेचन्या को अधिकतम स्वायत्ता देने पर सहमत हुआ। 1996 – तत्कालीन प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी ने इस्तीफा दिया। 1998 - बलूचिस्तान की चगाई पहाड़ियों पर पाकिस्तान ने पाँच परमाणु परीक्षण किये, परमाणु परीक्षण के विरोध में सं.रा. अमेरिका ने पाकिस्तान के विरुद्ध आर्थिक प्रतिबंध लगाया। 1999 - बेंजामिन नेतान्याहू का संसद से इस्तीफ़ा। 1999 - तुर्की में नयी गठबंधन सरकार का गठन। 2000 - भारत के राष्ट्रपति के. आर. नारायणन चीन के साथ द्विपक्षीय संबंधों को प्रगाढ़ करने के लिए छह दिनों की राजकीय यात्रा पर पेइचिंग पहुँचे। 2002 - नेपाल में फिर आपातकाल लगा। मुकेश शास्त्री द्वारा संकलित यह पंचांग आपकी सेवा में। 2008 - राष्ट्रपति प्रतिभा पाटिल ने इलाहाबाद उच्च न्यायालय में कार्यरत पाँच न्यायाधीशों को स्थायी न्यायाधीश नियुक्त किया। 2008 - विमान सेवा जेट एयरवेज को 'मध्य एशिया सर्वश्रेष्ठ चरगो एयर लाइन्स' का पुरस्कार मिला। 2008 - नेपाल में 240 साल पुरानी राजशाही का अवसान हुआ।  2008 - अमेरिका ने पाकिस्तान परस्त आतंकवादी संगठन लश्कर-ए-तैयबा के चार नेताओं पर वित्तीय प्रतिबन्ध लगाया। 2019 - पाकिस्तान के सिंध प्रांत में एचआईवी मरीजों की संख्या 700 से अधिक हुई । 2019 - झारखंड: नक्सलियों ने किया IED ब्लॉस्ट, CRPF और राज्य पुलिस के 15 जवान घायल हुए। 2020 - भारत और ब्राजील की महिला शान्ति सैनिकों ने मिलिट्री जेंडर एडवोकेट पुरुस्कार संयुक्त रूप से जीता। 2021 - कश्मीर में एक ही दिन में दहशतगर्दी के खिलाफ बड़ी सफलताएं मिली , 4 आतंकी ढेर व 1 अरेस्ट हुआ। 2021 - जर्मनी ने आधिकारिक रूप से स्वीकार किया कि उसने नामीबिया में अपने उपनिवेश शासन के दौरान नरसंहार किया था। 2022 - प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कलोल में विश्व के पहले नैनो यूरिया लिक्विड संयंत्र का उद्घाटन किया। 2022 - दक्षिण-पूर्वी नाइजीरिया में एक चर्च में शनिवार को मची भगदड़ में 31 लोगों की मौत हुई व 7 अन्य घायल हुए। 2022 - 34 वर्षों तक देश और भारतीय नौसेना की सेवा करने के बाद आईएनएस गोमती को मुंबई के नेवल डॉकयार्ड में कार्यमुक्त कर दिया। 2023 - प्रधानमंत्री ने नया संसद भवन राष्ट्र को समर्पित किया व स्मारक सिक्का एवं डाक टिकट जारी किया। 2023 - अफगानिस्तान में 5.2 और 4.8 तीव्रता के दो भूकंप आए। पंजाब ,  हरियाणा व जम्मू-कश्मीर में  में भी भूकंप के झटके महसूस किए गए। 2023 - रेचेप तैय्यप एर्दोगन ने फिर से तुर्की के राष्ट्रपति पद का चुनाव जीता , उन्होंने अब तक लगातार ग्यारह चुनाव जीते। 2024 - मिजोरम के आइजोल में एक पत्थर की खदान ढहने से 13 लोगों की मौत हुई जबकि 16 लापता हुए।   28 मई को जन्मे व्यक्ति   1883 - वीर सावरकर - भाषाविद, बुद्धिवादी, कवि, अप्रतिम क्रांतिकारी, दार्शनिक और ओजस्वी वक़्ता। 1908 – जासूसी उपन्यास जेम्स बॉन्ड के लेखक इयान फ्लेमिंग का जन्म। 1915 - गोपाला रामानुजम - एक भारतीय राजनीतिज्ञ और भारतीय राष्ट्रीय ट्रेड यूनियन कांग्रेस के सह-संस्थापक थे । 1921 - डी. वी. पलुस्कर - प्रसिद्ध शास्त्रीय गायक।  1921 - बाबा अवेद्य नाथ - पूर्व संसद सदस्य लोक सभा। 1923 - एन. टी. रामाराव - प्रसिद्ध अभिनेता एवं तेलुगु देशम पार्टी के संस्थापक थे। 1940 - प्रयाग शुक्ल हिन्दी के कवि, कला-समीक्षक, अनुवादक एवं कहानीकार। 1952 - पिनाकी चन्द्र घोष - भारत के प्रथम लोकपाल।  1969 - प्रतिमा भौमिक - भाजपा की राजनीतिज्ञा व संसद सदस्य लोकसभा। 1974 – पाकिस्तानी क्रिकेट खिलाड़ी मिस्बाह-उल-हक़ का जन्म हुआ।   28 मई को हुए निधन   1954- विजय सिंह पथिक - प्रसिद्ध स्वतंत्रता सेनानी। 1964 - महबूब ख़ान - भारतीय सिनेमा इतिहास के अग्रणी निर्माता-निर्देशक थे। 2005 - गोपाल प्रसाद व्यास - भारत के प्रसिद्ध कवियों, लेखकों और साहित्यकारों में से एक। 2010 -हॉलीवुड अभिनेता (स्पीड) डेनिस हापर का निधन हुआ। 2014 - अज़लान शाह - मलेशियाई शाही, पेराक के सुल्तान , मलेशिया के मुख्य न्यायाधिश रहे। 2014 – बॉब हॉबरेग्स - कनाडा के हॉल ऑफ फेम विजेता बास्केटबॉल खिलाड़ी। 2014 – माया एंजेलो - अमेरिकी लेखक और नागरिक अधिकार कार्यकर्ता। 2014 – मैल्कम ग्लेज़र  अमेरिकी अचल संपत्ति कार्यकारी (फ़र्स्ट अलाइड कॉरपोरेशन) और खेल मताधिकार मालिक । 2020 - मलयालम लेखक और राज्यसभा सांसद एमपी वीरेंद्र कुमार का निधन। 2022 - जानी-मानी शायरा डॉ. सुल्ताना बेगम (72) का लंबी बीमारी के बाद पटियाला में निधन हुआ। 2022 - अल्बानियाई पूर्व राष्ट्रपति बुजर निशानी (55) का गंभीर स्वास्थ्य समस्या के कारण निधन हुआ। 2024 - अमेरिकी तीरंदाज बुच जॉनसन (68) का निधन हुआ।   28 मई के महत्त्वपूर्ण अवसर एवं उत्सव   आर्यिका श्री सूत्रमति जी आर्यिका दीक्षा (जैन , ज्येष्ठ शुक्ल प्रतिपदा अनुसार कल था)।  श्री वीरसावरकर जयन्ती। श्री विजयसिंह पथिक स्मृति दिवस। नई संसद भवन उद्घाटन दिवस (भारत , 2023 में)। विश्व भूख दिवस। अंतर्राष्ट्रीय महिला स्वास्थ्य कार्यवाही दिवस ( International Day of Action for Women's Health)। एमनेस्टी अंतर्राष्ट्रीय दिवस (Amnesty International Day)। कृपया ध्यान दें  यद्यपि इसे तैयार करने में पूरी सावधानी रखने की कोशिश रही है। फिर भी किसी घटना , तिथि या अन्य त्रुटि के लिए IDTV इन्द्रधनुष की कोई जिम्मेदारी नहीं है।

Unknown मई 28, 2026 0
March 17 important events
17 मार्च की महत्त्वपूर्ण घटनाएं

1527 – चित्तौडग़ढ़ के राणा संग्राम सिंह प्रथम आगरा के युद्ध में बाबर से पराजित हुए। 1672 – इंग्लैंड ने नीदरलैंड के खिलाफ युद्ध की घोषणा की। 1769 – ब्रिटिश ईस्ट इंडिया कंपनी ने बंगाल के बुनकरों पर प्रतिबंध लगाया। 1782 – मराठा शासकों और ईस्ट इंडिया कंपनी के बीच सल्बाई की संधि हुई। 1870 – मासेचुएट्स में वेलेसली कॉलेज की स्थापना हुई।  1886 – मिसिसिपी में 20 अश्वेत लोगों की हत्या हुई। 1906 – ताइवान में आए भूकंप में तकरीबन 1200 लोगों की मौत हो गई। 1929 – जनरल मोटर्स ने जर्मनी की ऑटो कंपनी एडम ओपल का अधिग्रहण किया। 1942 – दुनिया में कला के बेहतरीन संग्रहों में से एक नेशनल गैलरी ऑफ आर्ट को अमेरिका में राष्‍ट्रपति फ्रैंकलिन डी रुजवलेट द्वारा खोला गया। 1943 – विलेम जे कोल्फ ने कृत्रिम गुर्दे की मशीन का उपयोग कर विश्व का पहला हेमोडायलिसिस किया था जो कि असफल रहा। 1959 – बौद्ध धर्मगुरू दलाई लामा तिब्बत से भारत पहुंचे। 1978 – दक्षिणी लेबनान पर इजरायल के हमले के चलते हजारों फ़िलिस्तीनी को अपने घर बार छोड़ कर भागना पडा था। 1987 – भारत के मास्टर बल्लेबाज सुनील गावस्कर ने टेस्ट कैरियर से संन्यास लिया। भारत-पाक के बीच चिन्नस्वामी स्टेडियम, बेंगलौर में आखिरी मैच था। 1992 – दक्षिण अफ्रीका में जनमत संग्रह हुआ, जिसमें चमड़ी के रंग के आधार पर इंसानों में भेद करने के नियम को खत्म कर दिया गया। 1992 – अर्जेन्टीना में स्थित इजरायली दूतावास पर हमले में 28 मरे। 1994 – रूस द्वारा नाटो की शान्ति सहयोग योजना में शामिल होने का निर्णय लिया गया। 1996 – क्रिकेट विश्वकप के फाइनल में श्रीलंका ने आस्ट्रेलिया को सात विकेट से हराकर खिताब जीता। 1998 - झू रोंगजी चीन के नये प्रधानमंत्री निर्वाचित। 2002 - नेपाल में सुरक्षा बलों से मुठभेड़ में 68 माओवादी मारे गये। 2003 - श्रीलंका शांति वार्ता का छठा दौर हाकीन, जापान में शुरू। 2004 – नासा का मैसेंजर बुध के चारों ओर कक्षा में प्रवेश करने वाला पहला अंतरिक्ष यान बना। 2006 - अमेरिका ने भारत को भरोसेमन्द साझीदार घोषित किया। 2008 - चीनी मिलों को ब्याज मुक्त ॠण देने के लिए 'चीनी विकास निधि संशोधन विधेयक' 2008 ध्वनि मत से पारित हुआ। 2008 - अंतर्राष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन केन्द्र पर पहुँचे वैज्ञानिकों ने मशीनी मानव को तैनात किया। 2008 - लोकतंत्र की बहाली के बाद पाकिस्तानी संसद का पहला सत्र शुरू। 2009- बैंक ऑफ़ इंडिया ने अपनी बेंचमार्क प्रधान उधारी दरों में 0.5% की कटौती की। 2011 – संयुक्त राष्ट्र ने इसी दिन लीबिया में नो फ्लाई ज़ोन बनाने हेतु एक प्रस्ताव को मंज़ूरी दी गई। इस प्रस्ताव का आधार बना कर पश्चिमी देशों ने लीबिया में चल रहे गृह युद्ध में हस्तक्षेप किया और लीबिया में कर्नल मुम्मर गद्दाफी के प्रभुत्व वाली सरकार को गिरा दिया। 2013 – इराक के बसरा में आत्मघाती कार हमले में दस लोगों की मौत हुई। 2018- मॉरिशस की राष्ट्रपति अमीना गुरीब-फकीम का अपने पद से इस्तीफा। 2019 - पाक में आतंकी संगठनों के खिलाफ कार्रवाई में अजहर के बेटे और भाई समेत 100 से ज्यादा गुर्गे गिरफ्तार हुए। 2019 - इंडोनेशिया के पापुआ में आई अचानक बाढ़ से 50 लोगों की मौत व दर्जनों लापता। 2019 - न्यूजीलैंड मस्जिद हमलाः गोलीबारी में घायल सात भारतीयों समेत कुल 50 लोगों की मौत हुई। 2020 - इराक के राष्ट्रपति बरहाम सालेह ने पवित्र शिया शहर नजफ के पूर्व गवर्नर अदनान जुरफी को नया प्रधानमंत्री नामजद किया। 2020 - केरल सरकार ने कोरोनोवायरस से निपटने के लिए 'ब्रेक द चेन' नाम से एक विशाल हैंडवाशिंग अभियान शुरू किया। 2020 - बांग्लादेश में “जतीर पीता” बंगबंधु शेख मुजीबुल रहमान की 100 वीं जयंती मनाई गयी। 2020 - दुनिया के सात ज्वालामुखी शिखर को फतह करने वाले पहले भारतीय पर्वतारोही सत्यरूप सिद्धांत का नाम लिम्का बुक ऑफ रिकॉर्ड्स में दर्ज किया गया। 2021 -  भारत के साथ फ्रेमवर्क समझौते पर हस्ताक्षर कर इटली अंतर्राष्ट्रीय सौर गठबंधन में शामिल हुआ। 2021 - ढाका मेडिकल कॉलेज के ICU में आग लगने से 3 मरीजों की मौत हुई। 2022 - बांग्लादेश सरकार और विश्व बैंक के बीच एक करोड़ 20 लाख अमरीकी डॉलर का वित्तीय समझौता हुआ। 2022 - यूक्रेन युद्ध :  मैरियूपोल में बमबारी से तबाह हुए थिएटर के मलबे में सैकड़ों लोग दबे। 2022 - केंद्रीय मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह ने नई दिल्ली में भारत की आर्कटिक नीति जारी की। 2022 - ड्रेजिंग कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया ने कोचीन शिपयार्ड लिमिटेड में  ऐतिहासिक जहाज निर्माण समझौते पर हस्ताक्षर किए। 2023 - ढाका में, भारतीय उच्‍चायोग के इंदिरा गांधी सांस्‍कृतिक केंद्र द्वारा आयोजित मिशन लाइफ कार्यक्रम संपन्‍न हुआ। 2023 - उत्‍तराखंड में पशु चिकित्‍सा और आयुर्वेद विषय पर अंतर्राष्‍ट्रीय सम्‍मेलन का आयोजन शुरू हुआ। 2023 - लाहौर हाईकोर्ट से इमरान खान को 9 मामलों में जमानत मिली। 2023 - इंटरनेशनल कोर्ट ने रूसी राष्ट्रपति पुतिन के खिलाफ गिरफ्तारी वारंट जारी किया। 2023 - नेपाल में रामसहाय प्रसाद यादव को देश का तीसरा उपराष्ट्रपति बनाया गया। 2024 - विरोधियों को दबाने और उनकी हत्या करने के बाद, राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने 87.8% वोट के साथ सोवियत काल के बाद के रिकॉर्ड चुनाव में जीत का दावा किया। 2024 - भारतीय सेना की टुकड़ी संयुक्त सैन्य अभ्यास “अभ्यास लमितिये-2024” में भाग लेने के लिए सेशेल्स रवाना हुई।   17 मार्च को जन्मे व्यक्ति   1864 - जोसेफ़ बैपटिस्टा - प्रसिद्ध राजनीतिज्ञ तथा अधिवक्ता। 1891 - रामनवमी प्रसाद - जाति-भेद के विरोधी और महिला शिक्षा के प्रबल समर्थक थे। 1920 - शेख मुजीबुर्रहमान - बांग्लादेश के प्रथम राष्ट्रपति थे। 1925 - रेवाड़ी के कोसली में जन्मे ब्रिगेडियर राय सिंह यादव भारतीय सेना में एक अधिकारी थे (महावीर चक्र से सम्मानित)। 1932 - निरुपमा बरगोहाइँ असमिया भाषा की विख्यात साहित्यकार। 1933 - सुलोचना चव्हाण -  एक मराठी गायिका थीं। 1939 - बंगारू लक्ष्मण - 2000 से 2001 तक भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष रहे। 1946 - पृथ्वीराज चह्वाण, महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री। 1962 – भारतीय अमेरिकी अंतरिक्ष यात्री कल्‍पना चावला का जन्‍म हरियाणा के करनाल जिले में हुआ। 1990 – बैटमिंटन प्‍लेयर साइना नेहवाल का जन्‍म हुआ।   17 मार्च को हुए निधन   1977 - सिद्धेश्वरी देवी - शास्त्रीय संगीत गायिका। 1989 - हेमवती नंदन बहुगुणा - उत्तर प्रदेश के दो बार मुख्यमंत्री रहने वाले जानेमाने राजनीतिज्ञ और राजनेता थे। 2019 - मनोहर पार्रीकर भारत के एक राजनेता थे जो तीन बार गोवा के मुख्यमंत्री रहे। 2020 - बेट्टी विलियम्स - उत्तरी आयरलैंड की राजनीतिक कार्यकर्ता, नोबेल पुरस्कार विजेता। 2020 - जाने-माने मराठी अभिनेता जयराम कुलकर्णी का निधन। 2021 - जॉन पॉम्बे मगुफुली -पूर्व तंजानिया के राष्ट्रपति। 2021 - हिमाचल प्रदेश में मंडी से सांसद रहे श्री राम स्वरूप शर्मा का निधन हुआ। 2021 - पूर्व केन्‍द्रीय मंत्री और भाजपा नेता दिलीपकुमार मनसुखलाल गांधी का निधन हुआ। 2023 -   अमेरिकन पॉप, एआर एंड बी, और फ्रैंक गायक - गीतकार क्लेरेंस "फ़ज़ी" हास्किन्स (81) का निधन हुआ। 2023 -  अमेरिकी अभिनेता लांस रेडिक (60) का निधन हुआ। 2023 -  पूर्व अमेरिकी कांग्रेसी , एक रंगीन मिजाज राजनेता जॉन जेनरेटे (86) का निधन हुआ। 2024 - अमेरिकी संगीतज्ञा सैंड्रा क्राउच (81) का निधन हुआ। 2024 - इंग्लिश क्रिकेट स्पिन गेंदबाज रॉबिन हॉब्स (81) का निधन हुआ। 2024 - इंग्लिश गायक - गीतकार स्टीव हार्वे (73) का निधन हुआ।   17 मार्च के महत्त्वपूर्ण अवसर एवं उत्सव   छत्रपति शिवाजी जयन्ती (तिथि के अनुसार)। श्री पृथ्वीराज चह्वाण जन्म दिवस। महान अन्तरिक्ष यात्री कल्पना चावला जयन्ती। श्री हेमवती नंदन बहुगुणा स्मृति दिवस। श्री मनोहर पार्रीकर स्मृति दिवस।   कृपया ध्यान दें        यद्यपि इसे तैयार करने में पूरी सावधानी रखने की कोशिश रही है। फिर भी किसी घटना , तिथि या अन्य त्रुटि के लिए IDTV इन्द्रधनुष की कोई जिम्मेदारी नहीं है।

Unknown मार्च 17, 2026 0
Popular post
शादी समारोह में जम्मू-कश्मीर के पूर्व सीएम पर हमला नाकाम, हमलावर 20 साल से कर रहा था मौके का इंतज़ार

  जम्मू-कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री Farooq Abdullah पर जम्मू में एक शादी समारोह के दौरान हुए हमले ने सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। घटना उस समय हुई जब वे एक कार्यक्रम से बाहर निकल रहे थे और भीड़ में मौजूद एक व्यक्ति ने उनके बेहद करीब आकर पिस्तौल तान दी और गोली चलाने की कोशिश की। हालांकि सुरक्षाकर्मियों की त्वरित कार्रवाई से यह हमला नाकाम हो गया और वे बाल-बाल बच गए। यह घटना जम्मू के ग्रेटर कैलाश इलाके में आयोजित एक विवाह समारोह में हुई, जहां Farooq Abdullah जम्मू-कश्मीर के उपमुख्यमंत्री Surinder Choudhary के साथ पहुंचे थे।   कौन है हमलावर? पुलिस ने आरोपी की पहचान कमल सिंह जम्वाल (करीब 65 वर्ष) के रूप में की है, जो जम्मू के पुरानी मंडी इलाके का निवासी बताया जा रहा है। प्रारंभिक पूछताछ में आरोपी ने दावा किया कि वह पिछले करीब 20 वर्षों से इस मौके का इंतज़ार कर रहा था। पुलिस के अनुसार कमल सिंह के पास एक लाइसेंसी पिस्तौल थी और घटना के समय वह कथित तौर पर नशे में भी था। सुरक्षाकर्मियों ने मौके से हथियार बरामद कर लिया है और उससे पूछताछ जारी है। जांच एजेंसियां यह भी पता लगाने की कोशिश कर रही हैं कि यह हमला व्यक्तिगत रंजिश का नतीजा था या इसके पीछे कोई बड़ी साजिश हो सकती है।   CCTV में कैद हुई पूरी घटना घटना का CCTV फुटेज भी सामने आया है। वीडियो में दिखता है कि जैसे ही Farooq Abdullah समारोह से बाहर निकल रहे थे, आरोपी पीछे से तेजी से आया और उनकी कनपटी पर पिस्तौल तान दी। उसने फायर करने की कोशिश की, लेकिन उसी क्षण सुरक्षा में तैनात कमांडो सक्रिय हो गए और उसका हाथ झटक दिया, जिससे गोली लक्ष्य से चूक गई। इसके तुरंत बाद सुरक्षाकर्मियों और मौके पर मौजूद लोगों ने आरोपी को पकड़ लिया। घटना के बाद का वीडियो सोशल मीडिया पर भी तेजी से वायरल हो रहा है।   सीएम उमर अब्दुल्ला ने उठाए सुरक्षा पर सवाल हमले के बाद जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री Omar Abdullah ने सोशल मीडिया पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि उनके पिता बाल-बाल बच गए। उन्होंने लिखा कि एक व्यक्ति भरी हुई पिस्तौल के साथ इतने करीब तक कैसे पहुंच गया, यह गंभीर सुरक्षा चूक का संकेत है। मुख्यमंत्री ने इस घटना की उच्च-स्तरीय जांच की मांग भी की है, ताकि सुरक्षा व्यवस्था में हुई संभावित खामियों का पता लगाया जा सके। घटना के समय उपमुख्यमंत्री Surinder Choudhary भी वहां मौजूद थे। इस दौरान उन्हें हल्की चोट आई, जिसके बाद मौके पर ही प्राथमिक उपचार दिया गया।   पुलिस की जांच जारी जम्मू पुलिस के अनुसार हमला ग्रेटर कैलाश के रॉयल पार्क में आयोजित विवाह समारोह के दौरान हुआ। सुरक्षा दल ने तुरंत कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने बताया कि आरोपी की पिस्तौल जब्त कर ली गई है और उसके पारिवारिक पृष्ठभूमि, संपर्कों और मानसिक स्थिति की भी जांच की जा रही है। सुरक्षा एजेंसियां यह पता लगाने की कोशिश कर रही हैं कि कहीं इस घटना के पीछे कोई बड़ी साजिश तो नहीं।  

हरीश राणा मामला: इच्छामृत्यु की अनुमति ने खड़े किए संवेदनशील सवाल, क्या सच में कोई अकेले मरता है?

भारत के कानूनी और सामाजिक विमर्श में एक ऐतिहासिक और भावनात्मक मोड़ तब आया, जब सुप्रीम कोर्ट ने हरीश राणा को निष्क्रिय इच्छामृत्यु (Passive Euthanasia) की अनुमति दे दी। यह फैसला न केवल न्यायिक दृष्टि से अहम है, बल्कि मानवीय संवेदनाओं और पारिवारिक पीड़ा को भी गहराई से छूता है। 13 साल का संघर्ष: जीवन और मृत्यु के बीच अटका एक अस्तित्व हरीश राणा पिछले 13 वर्षों से अचेत अवस्था में जीवन और मृत्यु के बीच झूल रहे थे। एक हादसे में चंडीगढ़ स्थित हॉस्टल की चौथी मंज़िल से गिरने के बाद उनका शरीर तो जीवित रहा, लेकिन वे किसी भी प्रकार की प्रतिक्रिया देने में असमर्थ हो गए। इन वर्षों में उनके माता-पिता ने निरंतर उनकी सेवा की, लेकिन बढ़ती उम्र और शारीरिक थकान ने उन्हें एक कठिन निर्णय के सामने ला खड़ा किया-अपने ही बेटे के लिए मृत्यु की अनुमति मांगना। अदालत का फैसला: ‘गरिमामय मृत्यु’ की दिशा में कदम सुप्रीम कोर्ट ने इस मामले में निष्क्रिय इच्छामृत्यु की अनुमति दी, जिसमें जीवन को कृत्रिम रूप से बनाए रखने वाले उपकरणों को हटाया जाता है, ताकि व्यक्ति स्वाभाविक रूप से मृत्यु की ओर बढ़ सके। यह निर्णय भारत में इच्छामृत्यु को लेकर एक महत्वपूर्ण मिसाल बन गया है। इससे पहले भी ऐसे मामले सामने आए थे, जैसे अरुणा शानबाग का मामला, लेकिन तब अदालत ने अनुमति नहीं दी थी। एक सवाल जो दिल को झकझोरता है यह मामला सिर्फ कानूनी नहीं, बल्कि गहरे मानवीय और भावनात्मक सवाल भी खड़े करता है- क्या हरीश राणा अकेले मरेंगे? असल में, किसी की मृत्यु कभी अकेली नहीं होती। हरीश के साथ उनके माता-पिता का एक हिस्सा भी खत्म होगा-खासतौर पर उनकी मां, जिन्होंने अपने बेटे की इच्छामृत्यु की अनुमति पर हस्ताक्षर किए। यह निर्णय केवल कागज पर हस्ताक्षर नहीं, बल्कि एक मां के भीतर की पीड़ा, त्याग और टूटन का प्रतीक है। समाज और परिवार पर उठते बड़े सवाल इस घटना ने समाज के बदलते स्वरूप पर भी सवाल खड़े किए हैं- क्या आधुनिक जीवनशैली और टूटते पारिवारिक ढांचे लोगों को ऐसे फैसले लेने के लिए मजबूर कर रहे हैं?   क्या ‘गरिमामय मृत्यु’ की मांग, ‘गरिमामय जीवन’ की कमी को दर्शाती है?   हरीश राणा और अरुणा शानबाग जैसे मामलों ने यह दिखाया है कि कई बार जीवन केवल शरीर से नहीं, बल्कि रिश्तों और देखभाल से भी चलता है। कानून बनने की जरूरत और संभावित खतरे सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र सरकार को इच्छामृत्यु पर स्पष्ट कानून बनाने की भी सलाह दी है। हालांकि, इसके साथ एक चिंता भी जुड़ी है- कहीं इस कानून का दुरुपयोग तो नहीं होगा? विशेषज्ञों का मानना है कि बिना सख्त नियमों के, यह कानून कमजोर और बुजुर्ग लोगों के लिए खतरा बन सकता है। वहीं, कुछ परिवारों के लिए यह पीड़ा से मुक्ति का रास्ता भी साबित हो सकता है।  

लोकसभा स्पीकर के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव पर आज अमित शाह का भाषण, सदन में हंगामे के आसार

  नई दिल्ली: लोकसभा स्पीकर Om Birla को पद से हटाने के लिए लाए गए अविश्वास प्रस्ताव पर संसद में सियासी घमासान तेज हो गया है। इस मुद्दे पर जारी बहस के बीच बुधवार को केंद्रीय गृह मंत्री Amit Shah लोकसभा में सरकार का पक्ष रखेंगे। माना जा रहा है कि उनके संबोधन के दौरान सदन में तीखी बहस और हंगामे की स्थिति बन सकती है। यह प्रस्ताव कांग्रेस सांसद Mohammed Javed ने पेश किया है, जिसे विपक्ष के कई दलों का समर्थन मिला है। प्रस्ताव को 50 से अधिक सांसदों का समर्थन मिलने के बाद इसे चर्चा के लिए स्वीकार किया गया। मंगलवार को सदन की कार्यवाही की अध्यक्षता कर रहे Jagadambika Pal ने प्रस्ताव पर चर्चा की अनुमति दी और इसके लिए कुल 10 घंटे का समय निर्धारित किया। उन्होंने सांसदों से अपील की कि वे बहस के दौरान केवल प्रस्ताव से जुड़े मुद्दों पर ही अपनी बात रखें।   118 विपक्षी सांसदों का समर्थन स्पीकर को हटाने के प्रस्ताव पर कुल 118 विपक्षी सांसदों ने हस्ताक्षर किए हैं। विपक्ष का आरोप है कि Om Birla ने सदन की कार्यवाही के दौरान निष्पक्षता नहीं बरती और कई मौकों पर ‘पक्षपातपूर्ण व्यवहार’ किया। इसी आरोप के आधार पर यह प्रस्ताव लाया गया है। मंगलवार को बहस शुरू होते ही प्रक्रिया को लेकर भी विवाद देखने को मिला। एआईएमआईएम प्रमुख Asaduddin Owaisi और कांग्रेस सांसद K. C. Venugopal ने आपत्ति जताते हुए कहा कि इस तरह की बहस की अध्यक्षता के लिए सदन को किसी सदस्य का चुनाव करना चाहिए। उन्होंने यह भी सवाल उठाया कि अध्यक्षों के पैनल से किसे कार्यवाही की अध्यक्षता के लिए चुना गया, इसका निर्णय किस आधार पर लिया गया। हालांकि सत्तारूढ़ दल के नेताओं ने इन आपत्तियों को खारिज कर दिया। भाजपा सांसद Ravi Shankar Prasad और Nishikant Dubey ने विपक्ष के आरोपों को निराधार बताते हुए कहा कि नियमों के तहत ही कार्यवाही चल रही है।   गौरव गोगोई ने शुरू की बहस बहस की शुरुआत कांग्रेस सांसद Gaurav Gogoi ने की। उन्होंने कहा कि यह प्रस्ताव किसी व्यक्तिगत विरोध के कारण नहीं बल्कि संसद की गरिमा और निष्पक्षता बनाए रखने के उद्देश्य से लाया गया है। उन्होंने कहा, “यह प्रस्ताव सदन की गरिमा की रक्षा की जिम्मेदारी के तहत लाया गया है, न कि व्यक्तिगत रूप से स्पीकर के खिलाफ।” गोगोई ने संसदीय कार्य मंत्री Kiren Rijiju पर भी निशाना साधते हुए आरोप लगाया कि वे अक्सर विपक्षी सांसदों की बातों में बाधा डालते हैं। उन्होंने कहा कि भविष्य में जब संसदीय रिकॉर्ड का अध्ययन होगा तो यह सामने आएगा कि विपक्ष की आवाज़ को सबसे अधिक बाधित किया गया।   रिजिजू ने राहुल गांधी पर साधा निशाना अपने जवाब में Kiren Rijiju ने कांग्रेस नेता Rahul Gandhi पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि यदि कोई खुद को स्पीकर से ऊपर समझता है तो उसका “कोई इलाज नहीं है।” रिजिजू ने कहा कि संसद के नियम स्पष्ट हैं और सदन में बोलने के लिए स्पीकर की अनुमति जरूरी होती है, चाहे वह प्रधानमंत्री हो, मंत्री हो या विपक्ष का नेता।   प्रियंका गांधी का पलटवार इस टिप्पणी पर कांग्रेस नेता Priyanka Gandhi Vadra ने तीखा पलटवार किया। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी जनता से जुड़े मुद्दों पर सरकार को बेखौफ होकर घेरते हैं और यही बात सत्तारूढ़ दल को असहज करती है। प्रियंका गांधी ने कहा, “पिछले 12 वर्षों में इस देश में केवल एक व्यक्ति है जिसने इनके सामने झुकने से इनकार किया है और वह विपक्ष के नेता हैं। वे जो सच बोलते हैं, उसे ये लोग पचा नहीं पाते।” आज जब गृह मंत्री Amit Shah इस प्रस्ताव पर सदन में अपना पक्ष रखेंगे, तब बहस और अधिक तीखी होने की संभावना है। ऐसे में लोकसभा में राजनीतिक टकराव और हंगामे के आसार बने हुए हैं।  

यौन उत्पीड़न केस में शंकराचार्य को राहत, हाईकोर्ट ने दी अग्रिम जमानत

लखनऊ, एजेंसियां। यौन उत्पीड़न के गंभीर आरोपों से घिरे Swami Avimukteshwaranand Saraswati को बड़ी कानूनी राहत मिली है। अलाहबाद हाई कोर्ट  ने उनकी अग्रिम जमानत याचिका स्वीकार कर ली है, जिससे फिलहाल उनकी गिरफ्तारी पर रोक लग गई है। इसी मामले में उनके शिष्य Swami Mukundanand Giri को भी राहत दी गई है।   फैसला सुरक्षित रखने के बाद सुनाया गया आदेश इस मामले में अदालत ने पहले ही सभी पक्षों की दलीलें सुन ली थीं और 27 फरवरी को फैसला सुरक्षित रख लिया था। विस्तृत सुनवाई के बाद न्यायमूर्ति जितेंद्र कुमार सिन्हा की एकल पीठ ने यह फैसला सुनाया। अदालत के इस निर्णय को आरोपियों के लिए बड़ी राहत के तौर पर देखा जा रहा है, हालांकि केस की जांच और आगे की कानूनी प्रक्रिया जारी रहेगी।   मीडिया बयान पर भी कोर्ट की रोक हाईकोर्ट ने इस मामले को संवेदनशील मानते हुए एक अहम निर्देश भी दिया है। अदालत ने शिकायतकर्ता और आरोपियों—दोनों पक्षों को मीडिया में बयान देने से रोक दिया है, ताकि जांच और न्यायिक प्रक्रिया प्रभावित न हो।   क्या है पूरा मामला? यह मामला नाबालिगों के कथित यौन शोषण से जुड़ा है। आरोप है कि आश्रम से जुड़े कुछ बच्चों के साथ गलत व्यवहार किया गया। शिकायत के आधार पर विशेष POCSO अदालत ने पुलिस को मामला दर्ज करने का निर्देश दिया था। इसके बाद प्रयागराज के झूंसी थाने में एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू की गई।   जांच जारी, आगे भी होगी सुनवाई फिलहाल, अदालत से मिली अग्रिम जमानत के कारण गिरफ्तारी से राहत जरूर मिली है, लेकिन मामला खत्म नहीं हुआ है। पुलिस और संबंधित एजेंसियां जांच में जुटी हैं और आने वाले समय में इस केस में और भी कानूनी कार्रवाई हो सकती है।

इच्छामृत्यु के बाद Harish Rana को अंतिम विदाई, पिता की मार्मिक अपील- "रोना मत"

गाजियाबाद/दिल्ली, एजेंसियां। 13 साल से कोमा में रहे 31 वर्षीय हरीश राणा का पार्थिव शरीर बुधवार सुबह 8.30 बजे अंतिम संस्कार के लिए दिल्ली के ग्रीन पार्क श्मशान घाट लाया गया। पिता अशोक राणा ने बेटे को आखिरी बार प्रणाम किया और कहा, “कोई रोए न, बेटा शांति से जाए। उसे भगवान का आशीर्वाद मिले।” थोड़ी देर बाद हरीश का अंतिम संस्कार किया गया, जिसमें उनके भाई ने मुखाग्नि दी।   क्या है मामला? हरीश 2013 में हॉस्टल की चौथी मंजिल से गिरने के बाद क्वाड्रिप्लेजिया और गंभीर लकवे के कारण कोमा में चले गए थे। बीते 13 वर्षों में उनका जीवन केवल लाइफ सपोर्ट सिस्टम पर निर्भर रहा। 11 मार्च को सुप्रीम कोर्ट ने पैसिव यूथेनेशिया यानी इच्छामृत्यु की अनुमति दी थी, जिससे हरीश की जिंदगी का अंत उनके परिवार की सहमति और मेडिकल बोर्डों की मंजूरी के तहत संभव हुआ।   कैसे हुई  मौत ? एम्स में हरीश को पैसिव यूथेनेशिया के तहत जीवनरक्षक उपकरण और फीडिंग ट्यूब से हटाया गया। परिवार ने हरीश के हार्ट वाल्व और कॉर्निया दान कर दिए। इस प्रक्रिया ने भारत में इच्छामृत्यु के कानूनी मान्यता प्राप्त पहले मामले का उदाहरण पेश किया।अंतिम संस्कार के दौरान माता निर्मला राणा और पिता अशोक राणा भावुक नजर आए। यूपी कांग्रेस अध्यक्ष अजय राय और ब्रह्मकुमारी लवली समेत अन्य लोग मौजूद रहे। घाट पर हरीश का पार्थिव शरीर फूलों और उपलों से सजाया गया। पिता ने अंतिम संस्कार के समय सबको संयम रखने और शांति बनाए रखने की अपील की।   सुप्रीम कोर्ट ने क्या  कहा ? सुप्रीम कोर्ट ने 2018 में इच्छामृत्यु के लिए नियम बनाए थे। इसके तहत या तो मरीज ने लिविंग विल लिखी हो या परिवार/करीबी निर्णय लें। पैसिव यूथेनेशिया में इलाज या लाइफ सपोर्ट रोक दिया जाता है, जबकि एक्टिव यूथेनेशिया भारत में गैरकानूनी है। हरीश राणा का यह मामला न केवल परिवार के साहस का प्रतीक है, बल्कि देश में इच्छामृत्यु के संवैधानिक अधिकार को भी सामने लाता है।

Top week

India vs England Series
स्पोर्ट्स

इंग्लैंड से सीरीज हार के बाद टीम इंडिया का होगा प्रदर्शन रिव्यू, BCCI करेगा खिलाड़ियों और कोचिंग स्टाफ का मूल्यांकन

anjali kumari जुलाई 11, 2026 0