1420 - जलालुद्दीन फ़िरोजशाह दिल्ली की गद्दी पर बैठा। 1704 - कोरोंको की लड़ाई:ऑस्ट्रियाई और डेनमार्क, प्रशिया, क्रोएशिया, जर्मनी ने उनके सहयोगी द FCलों और वोज्वोदिना कुरुक्स को हराया। 1707 - फ़ेरेंस रकोक्ज़ी द्वितीय ने हंगरी को स्वतंत्र घोषित किया। 1721 - इंग्लैंड ने मैड्रिंड के साथ संघिपत्र पर हस्ताक्षर किया। 1727 - स्पेन ने पेरिस से आर्थिक संधि पर हस्ताक्षर किये। 1753 - ऑस्ट्रिया, ग्रेट ब्रिटेन और मोडेना ने गुप्त सैन्य संधि पर हस्ताक्षर किये। 1886 - कनाडा के वैंकूवर शहर में आग लगने के कारण लगभग 1,000 इमारत जलकर खाक हुयी। 1888 - अमेरिकी कांग्रेस ने श्रम विभाग का गठन किया। 1920 - संयुक्त राज्य अमेरिका के डाक विभाग के नियम के अनुसार बच्चों का पार्सल पोस्ट के माध्यम से नहीं भेजा जायेगा। 1932 - ब्रिटेन और फ्रांस के बीच शांति समझौते पर हस्ताक्षर किये गये। 1943 - स्वतंत्रता सेनानी नेताजी सुभाष चन्द्र बोस ने पनडुब्बी के द्वारा जर्मनी से टोक्यो की यात्रा शुरू की। 1956 - 72 वर्षों तक अपने नियंत्रण में रखने के बाद ब्रिटेन ने स्वेज नहर का नियंत्रण मिस्र को सौंपा। 1956 - अंतर्राष्ट्रीय आपराधिक पुलिस संगठन (आईसीपीओ) का गठन किया गया। 1963 - न्यूयॉर्क कमोडिटी एक्सचेंज ने चांदी के वायदा अनुबंधों का कारोबार शुरु किया। 1982 - फीफा विश्व कप स्पेन में शुरू किया गया। 1991 - यू.एस. ओपन में एक दर्शक बिजली से मरा। 1993 - किम कैंपबेल कनाडा की पहली महिला प्रधानमंत्री बनीं। 1997 - दिल्ली के उपहार सिनेमाघऱ में आग लगने से 59 लोगों की मृत्यु हो गई तथा 100 से अधिक लोग घायल हो गए। 2001 - नेपाल शाही परिवार हत्याकांड में दीपेन्द्र की प्रेमिका देवयानी का जांच आयोग के समक्ष गवाही से इन्कार। 2002 - 1972 के एंटी बैलिस्टिक मिसाइल समझौते की समय सीमा समाप्त। 2003 - डेनियल अखमितोव कजाकिस्तान के नये प्रधानमंत्री नियुक्त। 2004 - लोकतांत्रिक गणराज्य कांगो में राष्ट्रपति जोसेफ़ कबीला के ख़िलाफ़ तख्ता पलट का प्रयास विफल। 2004 - ईराक के विदेश उपमंत्री बासम सालिह कुन्बा की हत्या। 2005 - ईरान 2009 के अन्त से 25 वर्षों के लिए भारत को तरल प्राकृतिक गैस का निर्यात करने पर सहमत। 2005 - पॉप गायक माइकल जैक्सन को 13 साल के बच्चे के यौन उत्पीड़न मामले में बरी कर दिया गया था। 2006 - नाइजीरिया और कैमरून ने सीमा विवाद पर समझौता किया। 2008 - टेलिकॉम मलेशिया (टीम) ने आइडिया सेलुलर कम्पनी की 15% हिस्सेदारी ख़रीदी। 2008 - चीन और ताइवान ने विमान सेवा शुरू करने के सम्बन्ध में एक ऐतिहासिक समझौते पर हस्ताक्षर किये। 2019 - भारतीय वायुसेना के लापता विमान AN-32 का मलबा अरुणाचल प्रदेश में मिला , विमान में सवार सभी 13 लोग शहीद हुए। 2019 - प्रसिद्ध लेखक अमिताव घोष को अंग्रेजी में भारतीय साहित्य के संवर्धन में उनके योगदान के लिए 54 वें ज्ञानपीठ पुरस्कार से सम्मानित किया गया। वे इस प्रकार से सम्मानित होने वाले पहले अंग्रेजी लेखक हैं । 2019 - प्रियंका चोपड़ा को यूनिसेफ द्वारा मानवतावादी पुरस्कार से सम्मानित हुई। 2019 - चीन के राष्ट्रपति शी चिनफिंग को किर्गिस्तान के सर्वोच्च राष्ट्रीय पुरस्कार ‘मानस ऑर्डर ऑफ द फस्र्ट डिग्री’ से सम्मानित किया गया । 2020 - MP: शहडोल खदान धंसने के बाद छह मजदूरों की मौत व चार की हालत गम्भीर हुई। 2020 - पुरातत्व सर्वेक्षण टीम ने दावा किया कि महानदी के पानी में डूबा एक 500 साल पुराना मंदिर की खोज की। 2020 - चीन के झेजियांग प्रांत में एक तेल के टैंकर में विस्फोट हो गया जिससे 10 लोगों की मौत हो गई (जो बाद में बढकर 20 से अधिक हो गयी थी) और 100 (बाद में और बढ़े) से ज्यादा लोग घायल हो गए। 2021 - अमरीका और दक्षिण कोरिया ने कोरिया प्रायद्वीप को परमाणु हथियारों से रहित करने के लिए जापान के साथ मिलकर काम करने की प्रतिबद्धता व्यक्त की। 2022 - रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने नई दिल्ली में "रेलवे के लिए स्टार्ट-अप" का शुभारंभ किया। 2022 - 38वीं भारत-इंडोनेशिया समन्वित गश्त अंडमान सागर और मलक्का जलडमरूमध्य में आयोजित। 2023 - Delhi-NCR में 5.4 तीव्रता का भूकंप आया , उत्तर भारत से लेकर पाकिस्तान , चीन तक धरती हिली। 2023 - ओडिशा के टाटा स्टील प्लांट में भांप लीक होने के कारण 19 कर्मचारी झुलसे। 2023 - कट्टुपल्ली में मैसर्स एल एंड टी के सर्वे वैसल्स (लार्ज) परियोजना के चौथे जहाज 'संशोधक' को लॉन्च किया गया। 2023 - जी20 की भारत की अध्यक्षता के तहत एसएआई20 सहभागिता समूह का एसएआई20 शिखर सम्मेलन गोवा में संपन्न हुआ। 13 जून को जन्मे व्यक्ति 1909 - एलमकुलम मनक्कल सनकरन नंबूदरीपाद एक कम्यूनिस्ट नेता और केरल के पहले मुख्यमंत्री (1906 का भी वर्णन इसलिए कन्फर्म कर लें )। 1923 - प्रेम धवन, हिंदी सिनेमा जगत् के मशहूर गीतकार। 1944 - बान की मून - संयुक्त राष्ट्र संघ के आठवें महासचिव थे। 1964 - पीयूष गोयल - भाजपा के राजनेता और भारत के पूर्व रेलमंत्री और कोयला मंत्रालय, भारत सरकार के प्रमुख मंत्री। 1992 - दिशा पटानी - भारतीय अभिनेत्री । 1994 - दीपिका कुमारी भारतीय महिला तीरंदाज। 13 जून को हुए निधन 1719 - रफ़ीउद्दाराजात - दसवाँ मुग़ल बादशाह था। 1922 - नानक भील - अंग्रेज़ों का विरोध करने वाले क्रांतिकारी विचारों के व्यक्ति थे। 1994 - राज कुमार जयचंद्र सिंह - मणिपुर के भूतपूर्व सातवें मुख्यमंत्री थे। 1999 - मेजर मनोज तलवार - भारतीय सेना के जाबांज सैनिकों में से एक थे। 2008 - कीर्ति चौधरी - तीसरे सप्तक की एकमात्र कवयित्री । 2012 - मेहदी हसन - प्रसिद्ध ग़ज़ल गायक। 2016 - मुद्राराक्षस - भारत के प्रसिद्ध लेखक, उपन्यासकार, नाटककार, आलोचक तथा व्यंग्यकार थे। 2020 - उत्तराखंड के लोकगायक हीरा सिंह राणा का दिल का दौरा पड़ने से निधन। 2020 - विज्ञापन और दृश्य प्रचार निदेशालय (डीएवीपी) की पूर्व महानिदेशक और सेवानिवृत्त आईआईएस अधिकारी सुरिंदर कौर का 77 वर्ष की आयु में निधन हुआ। 2020 - भारत के सबसे पुराने प्रथम श्रेणी क्रिकेटर वसंत रायजी का 100 वर्ष की आयु में निधन। 2021 - भारतीय महिला वॉलीबॉल टीम की पूर्व कप्तान एवं मिल्खा सिंह की पत्नी निर्मल कौर का कोविड-19 के कारण निधन हुआ। 2021 - उत्तराखंड की दिग्गज राजनेता डॉ. इंदिरा हृदयेश का निधन हुआ। 2021 - दुनिया में सबसे बड़े परिवार के मुखिया जियोंघा का निधन हुआ। 2023 - राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता अमेरिकी नाटककार कॉरमैक मैक्कार्थी (89) का निधन हुआ। 2023 - रग्बी यूनियन खिलाड़ी पॉल एंथोनी जॉर्ज रेंडल (69) का निधन हुआ। 2023 - रूसी जिमनास्ट विक्टर निकितोविच लिसित्स्की (83) का निधन हुआ। 13 जून के महत्त्वपूर्ण अवसर एवं उत्सव श्री कोलबास्वामी जयंती एवं पुण्य तिथि - धापेवाड़ा (नागपुर)। श्री ई० एम० एस० नंबूदरीपाद जयन्ती (कन्फर्म नहीं )। मेजर मनोज तलवार शहीदी दिवस। श्री राज कुमार जयचंद्र सिंह स्मृति दिवस। अंतर्राष्ट्रीय अल्बिनिज्म ( रंगहीनता ) जागरूकता दिवस। कृपया ध्यान दें यद्यपि इसे तैयार करने में पूरी सावधानी रखने की कोशिश रही है। फिर भी किसी घटना , तिथि या अन्य त्रुटि के लिए IDTV इंद्रधनुष की कोई जिम्मेदारी नहीं है।
1520 – फ्रांस और इंग्लैंड ने स्कॉटलैंड संधि पर हस्ताक्षर किये। 1674 – शिवाजी का रायगढ़ के किले में राज्याभिषेक और साथ ही उन्होंने छत्रपति की उपाधि ग्रहण की। 1727 – पहला बॉक्सिंग टाइटल लंदन में हुआ जहां जेम्स फिग ने नेड सटन को मात दी। 1744 - फ्रांस और पर्शिया ने शांति संधि पर हस्ताक्षर किया। 1752 – भयंकर आग लगने के कारण मोस्को में करीब 18,000 जलकर राख हो गए थे। 1761 - शुक्र का पारगमन हुआ जिसे पृथ्वी के 120 स्थानों से देखा जा सकता था। मिखाइल लोमोनोसोव को वीनस का माहौल पता चला। 1808 – नेपोलियन के भाई जोसफ को आज ही के दिन स्पेन का राजा बनाया गया था। 1831 – अमेरिका के फिलाडेल्फिया में दूसरा राष्ट्रीय अश्वेत सम्मेलन संपन्न। 1882 – न्यूयॉर्क के हेनरी डब्ल्यू सिले ने इलेक्ट्रिक आयरन का पेटेंट लिया। 1916 – अमेरिका के ईस्ट क्लीवलैंड में महिलाओं को वोट का अधिकार दिया गया। 1919 – फिनलैंड ने बोलशेविक के खिलाफ युद्ध की घोषणा की। 1926 – मिस्र में एडली पाशा के नेतृत्व में सरकार बनी। 1936 – एविएशन गैसोलिन का पहली बार वाणिज्यिक तौर पर उत्पादन हुआ। 1944 – नाजी सेना के फायरिंग दस्ते ने 96 कैदियों को मार डाला। 1944 – अलास्का एयरलाइंस का संचालन शुुरु। 1967 – इजरायली सेना ने गाजा पर कब्जा किया। 1972 – अमेरिका ने उत्तरी वियतनाम के हेफाेंग पर बमबारी की, जिसमें हजारों लोग मारे गये। 1975 – दक्षिणी वियतनाम में अस्थाई क्रांतिकारी सरकार का गठन। 1981 – बिहार की बाघमती नदी में एक ट्रेन गिर गई जिससे उसमें सवार 1000 लोगों में से क़रीब 800 की मौत हो गई। 1994 – वेस्टइंडीज के दिग्गज बल्लेबाज ब्रायन लारा ने एजबेस्टन में वारविकशायर के खिलाफ मैच में प्रथम श्रेणी इतिहास की सर्वाधिक 501 रन की पारी खेली। 1995 - पाकिस्तान में बाल अपराधियों को कोड़े मारने अथवा उनकी फ़ांसी की सज़ा प्रतिबंधित की गई। 1997 - बैंकॉक में भारत, बांग्लादेश, श्रीलंका एवं थाईलैंड ने 'बिस्टेक' नामक आर्थिक सहयोग समूह का गठन किया। 1999 – भारतीय टेनिस जोड़ी लिएंडर पेस और महेश भूपति ने ग्रैंड स्लैम खिताब जीता। 2001 - शाही पर गोलियाँ दीपेन्द्र ने ही चलाई थीं, प्रत्यक्षदर्शी रिश्तेदार राजीव शाही का प्रेस में बयान। 2002 - इस्रायली सेना ने रामल्ला में फ़िलिस्तीनी नेता यासिर अराफात के मुख्यालय पर हमला किया। 2005 - ईरान गैस पाइप लाइन योजना पर भारत और पाकिस्तान में सहमति। 2007 - दक्षिण अफ़्रीका की नस्ल विरोधी नेता विनी मैडिकिजेला मंडेला के कनाडा प्रवेश पर रोक। 2008 - कर्नाटक में बी. एस. येदयुरप्पा की अगुवाई वाली बीजेपी की पहली सरकार ने विश्वास मत हासिल किया। 2008 - अंतर्राष्ट्रीय स्पेस स्टेशन में जापानी लैव कीबो ने कार्य करना शुरू किया। 2010 - 109 पुरुषों की फ्रेंच ओपन: राफेल नडाल ने रॉबिन सोडरलिंग को (6-4, 6-2, 6-4 से) हराया। 2019 - आरबीआई ने कर्ज (अल्पावधि उधारी दर / रेपो रेट ) 0.25 सस्ता किया। 2020 - दो आतंकी हमलों में 14 अफगान सैनिकों की मौत , कमांडर समेत पांच आतंकी ढेर हुए। 2021 - HSBC ने दिग्गज बैंकर हितेंद्र दवे को भारत में अपना नया चीफ एक्जीक्यूटिव ऑफिसर (CEO) नियुक्त किया। 6 जून को जन्मे व्यक्ति 1699 - आलमगीर द्वितीय - 16वाँ मुग़ल बादशाह था, जिसने 1754 से 1759 ई. तक राज्य किया। 1829 - ह्यूम, ए. ओ. - एक अवकाश प्राप्त अंग्रेज़ अधिकारी थे। 1879 - उपेन्द्रनाथ बंधोपाध्याय - भारत की आज़ादी के लिये संघर्ष करने वाले क्रान्तिकारियों में से एक थे। 1881 - गिरिधर शर्मा नवरत्न - हिंदी भाषा के साहित्यकार थे। 1884 -शौक़ बहराइची, प्रसिद्ध शायर। 1891 - मास्ति वेंकटेश अय्यंगार - 'कन्नड कहानी के प्रवर्तक' और ’कन्नड की संपत्ति’ के रूप में ख्याति प्राप्त कवि, कहानीकार, उपन्यासकार, नाटककार, अनुवादक और आलोचक थे। 1901 - सुकर्णो - इण्डोनेशिया के प्रथम राष्ट्रपति थे। 1902 - एनी मसकैरिनी - संविधान सभा की सदस्य थीं। 1919 - राजेन्द्र कृष्ण- हिन्दी सिनेमा के एक प्रसिद्ध गीतकार। 1924 - सोमप्पा रायप्पा बोम्मई - कर्नाटक के भूतपूर्व 11वें मुख्यमंत्री थे। 1929 – अभिनेता, राजनेता और समाजसेवक के रूप में मशहूर हुए सुनील दत्त का जन्म पश्चिमी पंजाब के झेलम (वर्तमान पाकिस्तान) जिले में हुआ था। 1936 - डी. रामानायडू, प्रसिद्ध फ़िल्म निर्माता। 1939 - गुरबचन सिंह रंधावा - भारत के प्रसिद्ध एथलीट। 1945 - टी. सेनका आव - भारतीत राज्य नागालैंड के वरिष्ठ पत्रकार हैं। 1946 - रघुवंश प्रसाद सिंह - बिहार की राजनीति में ख़ासा प्रभाव रखने वाले राजनीतिज्ञ थे। 1955 - वेद प्रकाश शर्मा- हिन्दी के प्रसिद्ध उपन्यासकार। 1957 - पशुपति कुमार पारस - भारतीय राजनीतिक दल 'लोक जनशक्ति पार्टी' के राजनीतिज्ञ । 1968 - अरविंद केजरीवाल - दिल्ली के सातवें / वर्तमान मुख्यमंत्री तथा भारतीय सामाजिक कार्यकर्ता। 6 जून को हुए निधन 1957 - रामचंद्र दत्तात्रेय रानाडे - दर्शन के प्रसिद्ध विद्वान और इलाहाबाद विश्वविद्यालय में दर्शन विभाग के अध्यक्ष थे। 1967 - कैप्टन अवधेश प्रताप सिंह - सामाजिक कार्यकर्त्ता। 1982 - डी. देवराज अर्स - कर्नाटक के 8वें मुख्यमंत्री थे। 1982 - वी. वेंकटसुब्बा रेड्डीयर - पुदुचेरी के भूतपूर्व दूसरे मुख्यमंत्री थे। 1986 - मास्ति वेंकटेश अय्यंगार - 'कन्नड कहानी के प्रवर्तक' और ’कन्नड की संपत्ति’ के रूप में ख्याति प्राप्त कवि, कहानीकार, उपन्यासकार, नाटककार, अनुवादक और आलोचक थे। 2020 - पूर्व फुटबॉलर ई. हमसाकोया का मल्लापुरम के अस्पताल में कोविड-19 वायरस से निधन हो गया। 2021 - मशहूर गायक सईद साबरी (85) का जयपुर में हार्टअटैक से निधन हो गया। 6 जून के महत्त्वपूर्ण अवसर एवं उत्सव छत्रपति शिवाजी महाराज राज्याभिषेक दिवस। श्री अरविन्द केजरीवाल जन्म दिवस। श्री सुनीलदत्त जयन्ती। श्री सोमप्पा रायप्पा बोम्मई जयन्ती। श्री वी. वेंकटसुब्बा रेड्डीयर स्मृति दिवस। श्री देवराज उर्स स्मृति दिवस। रूसी भाषा दिवस (संयुक्त राष्ट्र)। घल्लूघारा दिवस पंजाब (ऑपरेशन ब्लू स्टार की बरसी)। कृपया ध्यान दें यद्यपि इसे तैयार करने में पूरी सावधानी रखने की कोशिश रही है। फिर भी किसी घटना , तिथि या अन्य त्रुटि के लिए IDTV इन्द्रधनुष की कोई जिम्मेदारी नहीं है।
1748 – एम्सटर्डम में निगम डाक सेवा (एमपीएस) की स्थापना की गयी। 1781 - जैक जोट ने थॉमस जेफरसन को ब्रिटिश हमले की चेतावनी दी। 1789 - एलेक्स मैकेंज़ी ने मैकेंज़ी नदी (कनाडा) की खोज की। 1818 - भारत में ब्रिटिश और मराठा संघों के बीच मराठा युद्ध समाप्त हुआ। 1828 - ग्रान कोलंबिया-पेरू युद्ध में राष्ट्रपति सिमोन बोलिवर ने पेरू पर युद्ध की घोषणा की। 1856 – क्यूलन व्हिपल ने स्क्रू मशीन का पेटेंट कराया। 1886 – युगांडा के नमगोंगो में 24 ईसाइयों को जिंदा जला दिया गया। 1915 – ब्रिटिश सरकार ने नोबेल पुरस्कार से सम्मानित कवि रविंद्रनाथ टैगोर को ‘नाइटहुड’ से अलंकृत किया। 1918 - गांधी जी की अध्यक्षता इन्दौर में 'हिन्दी साहित्य सम्मेलन' आयोजित हुआ और उसी में पारित एक प्रस्ताव के द्वारा हिन्दी राजभाषा मानी गयी। 1943 – संयुक्त राष्ट्र संघ ने राहत और पुनर्वास प्रशासन की स्थापना की। 1947 – ब्रिटिश राज में भारत के आखिरी वायसरॉय लॉर्ड माउंटबेटन ने भारत के बंटवारे का ऐलान किया। जिसे भारतीय नेताओं ने स्वीकार कर लिया। 1959 – सिंगापुर को सेल्फ गवर्निंग स्टेट घोषित किया गया, पहले ये ब्रिटिश साम्राज्य का हिस्सा था। 1962 – एयर फ्रांस बाेइंग-707 विमान पेरिस से उड़ान भरने के बाद दुर्घटनाग्रस्त हो गया, जिसमें 130 लोगों की मौत हो गयी। 1968 – कनाडा ने निकेल के सिक्कों को चांदी में बदलने की घोषणा की। 1972 – पहला भारत निर्मित आधुनिक युग के युद्धपोत आईएनएस नीलगिरी को भारतीय नौसेना में शुरू किया गया। 1979 – युगांडा के पूर्व राष्ट्रपति इदी अमीन देश छोड़कर लीबिया भागे। 1984 – पंजाब में अमृतसर के प्रसिद्ध गुरुद्वारे हरमंदिर साहिब गुरुद्वारे यानी स्वर्ण मंदिर में ऑपरेशन ब्लू स्टार शुरू हुआ। भारत सरकार के आदेश से यह सैनिक अभियान का उद्देश्य जनरैल सिंह भिंडरवाला को खत्म करना था। 1985 – भारत सरकार ने पांच दिवसीय कार्य सप्ताह शुरू किया। 1989 – चीनी सेना ने बीजिंग में आदोलन कर रहे लोकतंत्र समर्थकों पर गोलियां बरसायीं जिसे तिआननमेन स्क्वायर नरसंहार का नाम दिया गया। 1994 - भारत सहायता क्लब का नया नाम 'भारत सहायता मंच' किया गया। 1999 - यूगोस्लाविया द्वारा कोसोवो शांति योजना को मंजूरी। 1999 - मिस्र के राष्ट्रपति हुश्नी मोबारक लगातार चौथी बार राष्ट्रपति चुने गये। 2004 - केन फ़ोर्ड नासा के अंतरिक्ष खोज पैनल के नेतृत्वकर्ता बने। 2005 - फ़्रांस ने सुरक्षा परिषद में भारत की दावेदारी का समर्थन दुहराया। 2008 - तेलंगाना राष्ट्र समिति के अध्यक्ष के. चन्द्रशेखर राव ने उपचुनाव में क़रारी हार के बाद अपने पद से इस्तीफ़ा दिया। 2008 - केन्द्र सरकार ने सीमेंट निर्यात पर रिफंड को दी गई मंज़ूरी वापस ली। 2008 - जापानी प्रयोगशाला के साथ अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी नासा का डिस्कवरी यान अंतर्राष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन पहुँचा। 2008 - वैज्ञानिकों को सौर परिवार के बाहर अब तक का सबसे छोटा ग्रह मिला। 2013 – उत्तरी-पूर्वी चीन के जिलिन प्रांत में एक मुर्गी फार्म में आग लगने से 119 लोगों की मौत हो गयी। 2019 - वायुसेना का एएन-32 विमान असम के जोरहाट से लापता हो गया है। इसमें 8 क्रू मेंबर, 5 यात्री समेत कुल 13 लोग सवार थे। 2019 -अजीत डोभाल फिर से अगले पाँच साल के लिए राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार बने। 2019 - 1944 में इटली में शहीद हुए हिसार के गांव नंगथला के पालुराम और झज्जर के नौगांव के हरि सिंह की अस्थियां करीब 75 साल बाद इटली से लाई गईं। 2020 - गुजरात की कैमिकल फैक्टरी में धमाका , 8 की मौत , लगभग 50 से अधिक घायल हुए। 2020 - प्रधानमंत्री मोदी की अध्यक्षता में केंद्रीय मंत्रिमंडल ने भारत और भूटान के बीच समझौता ज्ञापन को मंजूरी दी। 2021 - वियतनाम तथा सिंगापुर से कोविड राहत सामग्री लेकर आईएनएस ऐरावत विशाखापट्टनम पहुँचा। 2021 - केंद्रीय मंत्री श्री नरेंद्र सिंह तोमर ने वर्चुअल रूप में रायपुर, छत्तीसगढ़ में इंडस बेस्ट मेगा फूड पार्क का उद्घाटन किया। 2021 - वैश्विक शिक्षक पुरस्कार-2020 से सम्मानित भारतीय शिक्षक रंजीतसिंह डिसाले को विश्व बैंक का सलाहकार के रूप में नियुक्त किया गया। 2022 - कर्नाटक के कलबुर्गी में गाड़ी से टक्कर के बाद बस में लगी भीषण आग से 7 यात्री जिंदा जले व 12 झुलस गए। 2022 - चंडीगढ़ में भारतीय वायुसेना विरासत केन्द्र की स्थापना के लिए केन्द्र शासित प्रदेश चंडीगढ़ तथा भारतीय वायुसेना के बीच समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर हुए। 2022 - पोसोको ने आईएमडी के साथ बेहतर विद्युत ग्रिड प्रबंधन के लिए समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए। 2023 - प्रधानमंत्री मोदी ने गोवा की पहली वंदे भारत एक्सप्रेस को झंडी दिखाकर रवाना किया। 2023 - गोवा में स्टार्टअप 20 की तीसरी बैठक उत्साहपूर्ण माहौल में शुरू हुई। 2024 - चीन ने बड़ी उपलब्धि हासिल करते हुए में दुनिया का सबसे बड़ा सोलर फार्म झिंजियांग ग्रिड से जोड़ कर शुरू किया। 2025 - पाकिस्तान के कराची में स्थित मलीर जेल से भूकंप के दौरान कम से कम 216 कैदी फरार हो गए। 3 जून को जन्मे व्यक्ति 1844 - बालकृष्ण भट्ट - आधुनिक हिन्दी साहित्य के शीर्ष निर्माताओं में से एक। 1867 - हरविलास शारदा - भारत के प्रसिद्ध शिक्षाविद, राजनेता, समाज सुधारक, न्यायविद और लेखक थे। 1895 - पणीक्कर, के. एम. - मैसूर (कर्नाटक) के प्रसिद्ध राजनीतिज्ञ, राजनीयक और विद्वान। 1901 – ज्ञानपीठ पुरस्कार से सम्मानित होने वाले पहले कवि जी . शंकर कुरूप का जन्म। 1924 - एम. करुणानिधि - भारतीय राजनेता और तमिलनाडु के पूर्व मुख्यमंत्री थे। 1929 - चिमनभाई पटेल - गुजरात के पूर्व मुख्यमंत्री। 1930 - जॉर्ज फ़र्नान्डिस - भारत के पूर्व रक्षा मंत्री। 1936 - तरला दलाल - भारत की एक प्रख्यात भोजन लेखिका व रसोइया थीं। 1941 - रूमा पाल - भारत की प्रसिद्ध महिला न्यायधीश रही हैं। 1947 - माला सेन - एक भारतीय-ब्रिटिश लेखक और मानवाधिकार कार्यकर्ता थी। 1970 - तालारी रंगैय्या - आंध्र प्रदेश के राजनीतिज्ञ। 1982 - तृप्ति मुर्गंडे - भारतीय बैडमिंटन खिलाड़ी। 2008 - हर्षाली मल्होत्रा एक बाल फ़िल्म अभिनेत्री। 3 जून को हुए निधन 1925 - वराहनेरी वेंकटेश सुब्रमण्यम अय्यर - एक स्वतंत्रता सेनानी और क्रांतिकारी राष्ट्रभक्त थे। 1974- कृष्ण बल्लभ सहाय- बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री एवं स्वतंत्रता सेनानी। 1976 - विगगो कैंपमैन - प्रसिद्ध राजनीतिज्ञ थे जो डेनमार्क के सामाजिक डेमोक्रेट्स के नेता थे। 1976 - मुनि जिनविजय भारत के एक जैन प्राच्यविद्याविद्, पुरातत्त्वविद्, भरतविद् थे। 1994 - त्रिभुवनदास कृषिभाई पटेल - सामुदायिक नेतृत्व। 1999 - हावरक्राफ़्ट विमानों के अविष्कारक क्रिसटोफ़र काकरैल का निधन (कन्फर्म नहीं)। 2011 - भजन लाल - तीन बार हरियाणा के मुख्यमंत्री रहे। 2013 - जिया ख़ान -एक बॉलीवुड अभिनेत्री। 2014 - गोपीनाथ मुंडे - एक भारतीय राजनेता और महाराष्ट्र के पूर्व उपमुख्यमंत्री थे। 2019 - रूमा गुहा ठाकुरता एक भारतीय बंगाली अभिनेत्री और गायिका। 2020 - वादा रहा सनम जैसा गीत लिखने वाले वरिष्ठ गीतकार अनवर सागर का निधन हुआ। 2020 - आईआईएम के पूर्व निदेशक पद्मश्री डॉ. प्रीतम सिंह का निधन हुआ। 2021 - मॉरीशस के पूर्व राष्ट्रपति और पूर्व प्रधानमंत्री पद्म विभूषण सर अनिरुद्ध जगन्नाथ (91) का निधन हुआ। 2021 - पद्मश्री पुरस्कार से सम्मानित प्रसिद्ध असमिया साहित्यकार लक्ष्मीनंदन बोरा (89) का निधन हुआ। 2023 - रंगमंच के प्रख्यात अभिनेता और निर्देशक आमिर रजा हुसैन (66) का निधन हुआ। 2023 - अमेरिकी ट्रैक और फील्ड एथलीट और नेशनल फुटबॉल लीग खिलाड़ी जेम्स रे हाइन्स (76) का निधन हुआ। 2024 - जर्मन ब्रह्मज्ञानी जर्गेन मोल्टमैन (98) का निधन हुआ। 2025 - "ए बॉयज़ ओन स्टोरी" के लिए जाने जाने वाले अमेरिकी लेखक एडमंड व्हाइट (85) का निधन हुआ। 3 जून के महत्त्वपूर्ण अवसर एवं उत्सव मेला श्री जखोली (उत्तराखण्ड)। श्री एम. करुणानिधि जयन्ती। श्री चिमनभाई पटेल जयन्ती। श्री कृष्ण बल्लभ सहाय स्मृति दिवस। श्री भजनलाल बिश्नोई स्मृति दिवस। विश्व साइकिल दिवस। कृपया ध्यान दें जी यद्यपि इसे तैयार करने में पूरी सावधानी रखने की कोशिश रही है। फिर भी किसी घटना , तिथि या अन्य त्रुटि के लिए IDTV इंद्रधनुष की कोई जिम्मेदारी नहीं है।
1702 - रानी ऐनी के कप्तान जनरल जॉन चर्चिल ने राइन पर कैसेरसविर्थ के आत्मसमर्पण के लिए मजबूर किया। 1739 - स्वीडन के स्टॉकहोम में रॉयल स्वीडिश एकेडमी ऑफ साइंसेज की स्थापना की गई। 1763 - पोंटियाक का विद्रोहः अब मैकिनो सिटी, मिशिगन, चिप्पवेस ने किले मिसिलिमैकिनैक पर कब्जा कर लिया, जो कि लार्रोससे के एक खेल के साथ गैरीसन का ध्यान हटाने के बाद, किले में एक गेंद का पीछा किया था। 1771 - आर्मिडा, एंटोनियो सालेरी द्वारा वियतना बर्गथेटर में एक ओपरेक 'ड्रामा प्रति संगीत' प्रस्तुत किया। 1780 – कैथोलिक विरोधी प्रदर्शनकारियों ने लंदन में पार्लियामेंट पर हमला कर दिया। 1793 - फ्रांस में गिरांडिन का नाश हो गया। 1800 - पहले चेचक का टीकाकरण उत्तर अमेरिका में ट्रिनिटी, न्यूफाउंडलैंड में किया गया। 1851 – अमेरिका में पहली बार मैने प्रांत में मद्यपान निषेध कानून लागू किया गया। 1896 – गुगलिएलमो मार्कोनी ने रेडियो को अपने नाम पर पेटेंट कराने के लिये आवेदन दिया जो बाद में दो जुलाई 1897 को स्वीकार कर लिया गया। 1909 – एलफ्रेड डेकिन लगातार तीसरी बार ऑस्ट्रेलिया के प्रधानमंत्री चुने गए। 1947 – लार्ड लुई माउंटबेटन ने भारत के विभाजन की घोषणा की। 1953 – ब्रिटिश राजगद्दी पर महारानी एलिज़ाबेथ द्वितीय की ताजपोशी हुई। 1974 - माली ने अपना संविधान अपनाया। 1996 – अमेरिका ने अपने पहले ही प्रयास में चांद पर अंतरिक्षयान उतारा। 1996 – उक्रेन अपने अंतिम परमाणु युद्धास्त्र रूस को सौंपने के साथ ही परमाणु मुक्त देश बना। 1999 - दक्षिण एवं उत्तर कोरिया के बीच उच्च स्तरीय वार्ता पर सहमति। 1999 - भूटान में टी.वी. प्रसारण की शुरुआत में हुई। 2000 - पाकिस्तान की एक जवाबदेही अदालत द्वारा नवाज शरीफ़ के आजीवन कारावास को मृत्युदंड में बदलने संबंधी याचिका मंजूर। 2000 - मलेशिया की राजधानी कुआलालम्पुर में स्थित विश्व की सबसे ऊँची इमारत पेट्रोनास ट्रिवन टावर्स दर्शकों के लिए खुला। 2003 - म्यांमार की जनतांत्रिक नेता आन सांग सूची की गिरफ़्तारी के बाद देश की सभी शिक्षण संस्थाएँ बन्द। 2004 - आस्ट्रेलियाई मॉडल जेनिफ़र हॉकिन्स मिस यूनिवर्स बनीं। 2005 - भारत, रूस और चीन का ब्लादीवोस्तोक सम्मेलन समाप्त। 2006 - अमेरिका ने दाऊद इब्राहीम तथा उसके संगठन पर प्रतिबंध लगाया। 2008 - मध्य प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री अजय विश्नोई ने इस्तीफ़ा दिया। 2008 - टाटा मोटर्स लिमिटेड ने फोर्ड मोटर कम्पनी के दो ब्रांडों 'जगुआर' व 'लैंड' रोवर के अधिग्रहण का सौदा पूरा किया। 2008 - लेफ्टिनेंट जनरल नरेश कुमार परमार को थल सेना की चिकित्सा सेवा का महानिशेदक नियुक्त किया गया। 2008 - आस्ट्रेलिया ने इराक में अपना अभियान रोका। 2011 – ई-कोलाई बैक्टीरिया के संक्रमण से यूरोप में 20 से अधिक लोगों की मृत्यु हो गई और 1600 से अधिक लोग बीमार हो गए। 2011 – भारत सरकार ने शहरी क्षेत्रों में झुग्गी झोपडियों से मुक्ति दिलाने और गरीबों को अपने घर का सपना पूरा कराने में सहायता के लिए राजीव गांधी आवास योजना के पहले चरण को मंजूरी दी। 2012 – मिस्र के पूर्व राष्ट्रपति होस्नी मुबारक को 2011 की अरब क्रांति के दौरान प्रदर्शनकारियों की हत्या का आदेश देने के आरोप में उम्रकैद की सजा सुनाई गई। 2014 – तेलंगाना भारत का 29 वाँ राज्य बना। 2019 - चीन ने अमेरिका को युद्ध की धमकी दी। 2019 - इटली के सिसली में माउंट पटना पर ज्वालामुखी फटा। 2019- सीरिया पर इजरायली हमले में दस लोगों की मौत हुई। 2020 - विदेश मंत्रालय ने कहा कि अनुभवी राजनयिक गायत्री आई कुमार को ब्रिटेन में भारत का अगला उच्चायुक्त नियुक्त किया गया। 2021 - यहूदी एजेंसी के अध्यक्ष और लेबर पार्टी के पूर्व प्रमुख इसहाक हर्ज़ोग इज़राइल के 11वां राष्ट्रपति चुना गया। 2021 - ईरान के दक्षिण पश्चिमी इलाके में एक बड़ी तेल रिफाइनरी में 2 जून 2021 की रात अचानक भीषण आग लग गई जिसमें 6 लोग बुरी तरह झुलस गए। इससे पहले ओमान की खाड़ी में ईरानी नौसेना के जंगी जहाज भी आग का शिकार होकर डूब गया। 2021 - मंत्रिमंडल द्वारा सतत शहरी विकास के क्षेत्र में भारत और जापान के बीच सहयोग समझौते को मंजूरी दी गई। 2021 - न्यूजीलैंड के अंतरिक्ष उद्योग को बढ़ावा देने के उद्देश्य से “नासा के साथ अंतरिक्ष समझौते” पर हस्ताक्षर करने वाला न्यूजीलैंड नवीनतम देश बन गया। 2022 - गुजरात के वड़ोदरा में केमिकल फैक्ट्री में भीषण आग लगने से 10 लोग झुलसे व 700 लोगों का रेस्क्यू हुआ। 2022 - रक्षा मंत्री श्री राजनाथ सिंह और इजरायल के रक्षा मंत्री श्री बेंजामिन गैंट्ज ने नई दिल्ली में द्विपक्षीय वार्ता की। 2 जून को जन्मे व्यक्ति 1930 - बाबूलाल गौर - 'भारतीय जनता पार्टी' के नेता और मध्य प्रदेश के भूतपूर्व मुख्यमंत्री। 1932 - बलबीर सिंह जूनियर जो 1958 के एशियाई खेलों की रजत पदक विजेता भारतीय हॉकी टीम के सदस्य थे(2 मई 1932 का भी वर्णन)। 1943 - आर ज्ञानदेशिकन या इलैयाराजा - भारतीय फिल्मों के संगीतकार, गीतकार तथा गायक। 1951 - अनंत गीते, प्रसिद्ध राजनीतिज्ञ। 1955 - मणिरत्नम - भारत के प्रसिद्ध फ़िल्म निर्माता-निर्देशकों में से एक हैं। 1955 - नन्दन नीलेकणी - भारतीय उपक्रमी, नौकरशाह, नेता और प्रसिद्ध सॉफ़्टवेयर कम्पनी 'इन्फ़ोसिस' के सह-संस्थापक सदस्यों में से एक हैं। 1961 - डॉ तमिलिसै सौंदरराजन एक भारतीय राजनीतिज्ञा व तेलंगाना के दूसरे राज्यपाल के पद पर नियुक्त हुई। 1963 - नटराजन चंद्रशेखरन - एक भारतीय व्यवसायी व टाटा संस के चेयरमैन रहे। 1980 - डोला बनर्जी - तीरंदाज़ महिला खिलाड़ी। 1987 - बॉलीवुड अभिनेत्री सोनाक्षी सिन्हा का जन्म हुआ। 2 जून को हुए निधन 1978 - प्राण कृष्ण पारिजा - 'पद्मभूषण' से सम्मनित भारत के प्रसिद्ध वैज्ञानिक। 1984 - विश्वनाथ दास - भारतीय राजनीतिज्ञ एवं ब्रिटिश भारत उड़ीसा प्रान्त के मुख्यमंत्री। 1988 - राज कपूर - भारतीय निर्माता, निर्देशक अभिनेता। 1990 - पण्डित श्रीराम शर्मा आचार्य - भारत के एक युगदृष्टा मनीषी थे जिन्होने अखिल विश्व गायत्री परिवार की स्थापना की। 2004 - डॉ. श्रीकांत जिचकर भारत के ‘सबसे योग्य व्यक्ति’ के रूप में लिम्का बुक ऑफ रिकॉर्ड्स में दर्ज (श्रीकांत ने 42 यूनिवर्सिटीज के एग्जाम दिए)। 2008 - फ़ैशन गुरु इवेसां लॉरेन का निधन। 2019 - कांधला के विश्व प्रसिद्द मुस्लिम धर्मगुरु हजरत मौलाना इफ्तिखारुल हसन का निधन। 2020 - एनबीए हॉल ऑफ फेम में शामिल अमेरिकी बास्केटबॉल खिलाड़ी वेस अनसेल्ड का निधन। 2020 - पाकिस्तान के पूर्व प्रथम श्रेणी क्रिकेटर रियाज़ शेख का 51 साल की उम्र में COVID-19 के कारण निधन। 2022 - सुप्रसिद्ध संतूर वादक पंडित भजन सोपोरी (74) का निधन हुआ। 2 जून के महत्त्वपूर्ण अवसर एवं उत्सव श्री शिवराज्याभिषेक दिवस (तिथिप्रमाणे , महाराष्ट्र)। आचार्य श्रीराम शर्मा महाप्रयाण दिवस । श्री बाबूलाल गौर जयन्ती । श्री विश्वनाथ दास स्मृति दिवस । वैज्ञानिक श्री प्राण कृष्ण पारिजा (पद्मभूषण सम्मानित) स्मृति दिवस। तेलंगाना राज्य स्थापना दिवस। अंतर्राष्ट्रीय यौन कर्मी दिवस (International Sex Workers Day)। कृपया ध्यान दें यद्यपि इसे तैयार करने में पूरी सावधानी रखने की कोशिश रही है। फिर भी किसी घटना , तिथि या अन्य त्रुटि के लिए IDTV इन्द्रधनुष की कोई जिम्मेदारी नहीं है।
1638 – अमेरिका के प्लायमोथ क्षेत्र में पहली बार भूकंप के झटके दर्ज किये गये। 1670 – इंग्लैंड के महाराज किंग्स चार्ल्स द्वितीय और फ्रांस के राजा किंग लुइस चौदहवें ने डच विरोधी गोपनीय संधि पर हस्ताक्षर किये। 1746 – फ्रांसीसी सेना ने एंटवर्प पर कब्जा किया। 1792 - केंटकी संयुक्त राज्य अमेरिका का 15 वां राज्य बन गया। 1802 - संयुक्त राज्य अमेरिका के पेटेंट और ट्रेडमार्क कार्यालय राज्य विभाग के भीतर स्थापित किया गया। 1819 – बंगाल में सेरामपुर कॉलेज की स्थापना की गयी। 1835 – कलकत्ता मेडिकल कॉलेज में अध्यापन कार्य शुरू हुआ। 1845 - होमलिंग कबूतर ने 55 दिनों में 11,000 किलोमीटर की यात्रा (नामीबिया-लंदन)को पूरा किया। 1847 - कम्युनिस्ट लीग की पहली कांग्रेस पार्टी लंदन में आयोजित की गयी। 1869 – थॉमस एडिसन को अपनी इलेक्ट्रिक वोटिंग मशीन के लिए पेटेंट हासिल हुआ। 1874 – ईस्ट इंडिया कंपनी को भंग कर दिया गया। 1880 – पहली पे-फोन सेवा शुरू की गयी। 1916 – जर्मनी की सेना ने वर्दुन के फाेर्ट वॉक्स पर हमला किया। 1927 – अमेरिका और कनाडा के बीच शांति संबंध बहाल हुये। 1929 - कम्युनिस्ट दलों का पहला सम्मेलन अमेरिका के ब्यूनस आयर्स शहर में आयोजित किया गया। 1930 – भारत की पहली डीलक्स ट्रेन डेक्कन क्वीन बॉम्बे वीटी से पुणे के बीच चली। 1938 – सुपरमैन वाला एक्शन कॉमिक्स का पहला अंक प्रकाशित हुआ। 1941 – ब्रिटिश सेना ने इराक की राजधानी बगदाद पर कब्जा कर लिया। 1948 – इजरायल और अरब देश संघर्षविराम पर राजी हुये। 1965 – जापान के फुकुओका क्षेत्र में कोयला खदान में विस्फोट होने से 236 लोगों की मौत। 1969 – कनाडा में रेडियाे और टीवी पर तम्बाकू उत्पाद और उनसे संबंधित विज्ञापनों पर पूरी तरह से प्रतिबंध लगाया गया। 1979 – रोडेशिया में 90 साल बाद अल्पसंख्यक श्वेत लोगों के शासन का अंत हुआ था और घोषणा हुई थी कि अब देश को जिम्बाब्वे के नाम से जाना जाएगा। 1980 – केबल न्यूज नेटवर्क (सीएनएन) टेलीविजन नेटवर्क का पहली बार प्रसारण शुरू हुआ। 1992 - भारत एवं इजरायल के बीच हवाई समझौता। 1993 – ग्वाटेमाला के राष्ट्रपति जोर्ग सेरानो को सेना ने सत्ता से बेदखल कर दिया। 1996 – एचडी देवेगोडा भारत के प्रधानमंत्री बने। 1999 - मध्य चीन के ह्यूबी प्रान्त में 770-256 ईसा पूर्व के तीन सौ प्राचीन क़ब्रों की खोज। 1999 - हवाई विश्वविद्यालय (सं.रा. अमेरिका) में नर चूहे का प्रतिरूप विकसित। 2001 - नेपाल के शाही परिवार की नरेश वीरेन्द्र विक्रम शाह सहित पत्नी व अन्य परिवारों की नृशंस हत्या, हत्या के बाद युवराज दीपेन्द्र द्वारा भी आत्महत्या , ज्ञानेन्द्र कार्यवाहक नरेश बने। 2001 - दक्षिण अफ़्रीका का सत्य मित्र आयोग समाप्त। 2004 - इराकी प्रशासकीय परिषद के प्रमुख सुन्नी नेता गाजी मशाल अजीज अल यावर ईराक के नये राष्ट्रपति बने। 2005 - अप्पा शेरपा ने माउंट एवरेस्ट की 15वीं बार सफल चढ़ाई की। 2006 - चीन के दक्षिण पूर्वी जियांग्शी प्रान्त के शांगीपन गांव में आदि मानव का पदचिह्न मिला। 2006 - ईरान ने परमाणु शोध कार्यक्रम पर अमेरिका के साथ किसी प्रकार के समझौते से पूरी तरह इन्कार करते हुए कहा कि वह वार्ता को तैयार है, लेकिन परमाणु कार्यक्रम पर रोक लगाना उसे मंजूर नहीं । 2006 - ब्रिटेन के शिक्षाविदों ने इस्रायली विश्वविद्यालयों के बहिष्कार का निर्णय लिया। 2007 – ब्रिटेन में सार्वजनिक स्थानों पर धूम्रपान करने पर पूरी तरह से प्रतिबंध लगाया गया। 2008 - अंतर्राष्ट्रीय आतंकवाद विरोधी सम्मेलन नई दिल्ली में सम्पन्न। 2008 - अमेरिकी राष्ट्रपति पद के प्रत्याशी बराक ओबामा ने शिकागो के ट्रीनिटी यूनाइटेड चर्च की सदस्यता से इस्तीफ़ा दिया। 2009 – ब्राजील के रियो डी जेनेरियो से पेरिस जा रहे एयर फ्रांस विमान-447 के दुर्घटनाग्रस्त होने से चालक दल के सदस्याें समेत 228 यात्रियों की मौत। 2010 - भारतीय सर्वोच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश पद से सेवानिवृत्त हुए बालाकृष्णन को राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग का अध्यक्ष नियुक्त किया गया। 2010 - अक्षरधाम आतंकी हमले के मामले में गुजरात हाईकोर्ट ने निचली अदालत के फैसले को बरकरार रखा। 2014 – नाइजीरिया में फुटबाल के मैदान में हुए ब्लास्ट में 40 लोगों की जान चली गई थी। 2019 - सूर्य नारायण पात्रो ओडिशा के विधानसभा अध्यक्ष चुने गए। 2020 - अफ्रीकी मूल के अमरीकी नागरिक जॉर्ज फ्लॉयड की पुलिस हिरासत में मृत्यु के बाद अमरीका के कई शहरो में हिंसा भड़की। 2020 - नौसेना का जलपोत आईएनएस जलाश्व श्रीलंका के कोलम्बो बंदरगाह से रवाना हुआ। 2021 - वाराणसी में इमारत गिरने से 2 मजदूरों की मौत व 7 घायल हुए। 2021 - विदेश मंत्री डॉ. एस. जयशंकर ने ब्रिक्स देशों के विदेश और अंतर्राष्ट्रीय संबंधों के मंत्रियों की बैठक की अध्यक्षता की। 2021 - वाइस एडमिरल श्रीकुमार नायर, एवीएसएम, एनएम ने डीजीएनपी, विशाखापत्तनम का , वाइस एडमिरल रवनीत सिंह एवीएसएम, एलएम ने नौसेना स्टाफ के उप प्रमुख का , लेफ्टिनेंट जनरल मनोज पांडे, एवीएसएम, वीएसएम ने पूर्वी कमान का , लेफ्टिनेंट जनरल प्रदीप चंद्रन नायर, एवीएसएम, वाईएसएम ने असम राइफल्स के महानिदेशक का , लेफ्टिनेंट जनरल अजय सिंह ने अंडमान और निकोबार कमान के 16वें कमांडर-इन-चीफ का व वाइस एडमिरल संदीप नैथानी, एवीएसएम, वीएसएम ने चीफ ऑफ मैटेरियल का कार्यभार संभाला । 2021 - भारतीय सेना आर्मी एजुकेशनल कॉर्प्स (एईसी) की स्थापना की 100वीं वर्षगांठ मनाई। 2022 - चीन के सिचुआन में 6.1 तीव्रता के भूकंप से 4 लोगों की मौत हुई व 14 घायल हुए। 2022 - इम्फाल में युनाइटेड ट्राइबल लिब्रेशन आर्मी जेम्स समूह के 14 उग्रवादियों ने मुख्यमंत्री एन.बीरेन सिंह के सामने आत्मसमर्पण किया। 2022 - ऑस्ट्रेलिया और अमेरिका से प्राप्त 10 पुरातन वस्तुएं (मूर्तियां) नई दिल्ली में तमिलनाडु सरकार को सौंपी गईं। 2022 - 11 वीं भारत-इटली सैन्य सहयोग समूह ( एमसीजी ) बैठक सम्पन्न हुई। 2023 - भारतीय वायुसेना का ट्रेनर विमान कर्नाटक के चामराजनगर में क्रैश हुआ। 2023 - एपीजे अब्दुल कलाम द्वीप, ओडिशा से मध्यम दूरी की बैलिस्टिक मिसाइल, अग्नि -1 का सफल प्रशिक्षण प्रक्षेपण किया गया। 2023 - भारत ने ओमान में पाकिस्तान को 2-1 से हराकर जूनियर पुरुष एशिया कप हॉकी खिताब जीत रिकॉर्ड बनाया। 2023 - श्री पी उपाध्याय, आईएनएएस ने नौसेना आयुध महानिदेशक के रूप में कार्यभार ग्रहण किया व एयर मार्शल राजेश कुमार आनंद, वीएसएम ने एयर ऑफिसर इंचार्ज एडमिनिस्ट्रेशन (एओए) के रूप में पदभार ग्रहण किया। 2024 - दुनिया का अब तक का सबसे बड़ा चुनाव भारत में छह सप्ताह बाद समाप्त हुआ , चुनाव में 642 मिलियन लोगों ने मतदान किया, जिसमें रिकॉर्ड 312 मिलियन महिलाएं शामिल हुई। 2024 - दिनेश कार्तिक ने 39वें जन्मदिन पर लिया क्रिकेट से संन्यास। 1 जून को जन्मे व्यक्ति 1842 - सत्येन्द्र नाथ टैगोर इंडियन सिविल सर्विस (आईसीएस) की परीक्षा में उत्तीर्ण होने वाले प्रथम भारतीय थे। वह एक लेखक भी थे। 1927 - एस मुखर्जी भारत के सर्वोच्च न्यायालय के भूतपूर्व न्यायाधीश रहे। 1929 - नर्गिस, भारतीय फ़िल्म अभिनेत्री। 1938 - बलदेव वंशी - कवि एवं लेखक। 1939 - एस राजेंद्र बाबू भारत के 34वें मुख्य न्यायाधीश थे। 1955 - अंगदि सुरेश चन्नाबसप्पा भाजपा के राजनीतिज्ञ व बेलगाम से लोकसभा सदस्य रहे। 1958 - अशोक कुमार - भारत के प्रसिद्ध हॉकी खिलाड़ियों में से एक हैं। 1967 - भगवंत खुबा - भारत की सोलहवीं लोकसभा में सांसद। 1972 - डॉ.मनसुख एल. मांडविया भारत के वरिष्ठ सदन राज्यसभा के सदस्य व केंद्रीय स्वास्थ्य और परिवार कल्याण राज्य मंत्री। 1975 - कर्णम मल्लेश्वरी - भारत की प्रसिद्ध भारोत्तोलक। 1991 - राजेश्वरी गायकवाड़ - भारतीय महिला क्रिकेटर। 1 जून को हुए निधन 1969 - विलियम मैल्कम हेली - पंजाब, उत्तर प्रदेश के पूर्व राज्यपाल। 1984 - नाना पालसिकर हिन्दी फ़िल्मों के एक अभिनेता। 1987 - ख़्वाजा अहमद अब्बास- प्रसिद्ध फ़िल्म निर्देशक, पटकथा लेखक और उर्दू लेखक। 1996 - नीलम संजीव रेड्डी, भारत के पूर्व राष्ट्रपति। 2001 - वीरेन्द्र वीर विक्रम शाह - नेपाल के राजा और दक्षिण एशियाई नेता थे। 2016 - रज़्ज़ाक ख़ान - एक भारतीय बॉलीवुड अभिनेता थे । 2020 - तीन बार सांसद रहे और पूर्व केंद्रीय मंत्री रहे फुनसुग नामग्याल की कोरोना वायरस से मौत हो गई। 2020 - वाजिद ख़ान - प्रसिद्ध संगीतकार जोड़ी 'साजिद-वाजिद' में से एक थे। 2023 - अमेरिकी गीतकार सिंथिया वेल (82) का निधन हुआ। 2024 - फ्रांसीसी अभिनेता फिलिप्पे लिरो (93) का निधन हुआ। 1 जून के महत्त्वपूर्ण अवसर एवं उत्सव महारानी लक्ष्मी बाई बलिदान दिवस ( तिथि अनुसार , ज्येष्ठ शुक्ल षष्ठी)। श्री नीलम संजीव रेड्डी स्मृति दिवस। अंतर्राष्ट्रीय बाल रक्षा दिवस। राष्ट्रीय वास्तुकला दिवस (कन्फर्म नहीं)। विश्व दुग्ध दिवस। वैश्विक अभिभावक दिवस (Global Day of Parents)। कृपया ध्यान दें यद्यपि इसे तैयार करने में पूरी सावधानी रखने की कोशिश रही है। फिर भी किसी घटना , तिथि या अन्य त्रुटि के लिए मेरी IDTV इन्द्रधनुष की जिम्मेदारी नहीं है।
1381 – इंग्लैंड के एसेक्स में किसानों का विद्रोह शुरू हुआ। 1498 – कोलंबस तीसरी बार छह जहाज के साथ अमेरिका की यात्रा पर निकला। 1539 – स्पेन के खोजी हर्नान्डो डी सोटो ने फ्लोरिडा की खोज की। 1646 – स्पेन और नीदरलैंड ने युद्धविराम समझौते पर हस्ताक्षर किये। 1783 - फिलाडेल्फिया के बेंजामिन टॉवर से अमेरिका में पहला दैनिक समाचार पत्र प्रकाशित किया गया। 1797 - विलियम विलबरफोर्ड ने बारबरा एन स्पूनर से शादी की। 1826 – पहले हिंदी अखबार उदन्त मार्तण्ड का प्रकाशन शुरू हुआ। 1859 - फ़ेत्तो का युद्ध: सार्डिनियन सेना ने ऑस्ट्रियाई सेना को पराजित किया। 1867 – उत्तर प्रदेश के देवबंद में दार-उल-उलूम की स्थापना हुई। 1896 – अमेरिका के न्यूयॉर्क शहर में पहली आॅटोमोबाइल दुर्घटना हुई। 1910 - जनरल लुइस बोथा दक्षिण अफ्रीका संघ के पहले प्रधानमंत्री बने। 1919 – रवीन्द्रनाथ टैगोर ने जालियांवाला बाग नरसंहार के विरोध में ‘सर’ की उपाधि वापस की। 1949 – पूर्वी जर्मन में संविधान को अंगीकार किया गया। 1962 - चिली में 1962 फीफा विश्व कप की शुरुआत हुई। 1966 – अमेरिकी विमानों ने उत्तरी वियतनाम पर बमबारी की। 1975 – यूरोपीय अंतरिक्ष एजेंसी का गठन हुआ। 1981 - बांग्लादेश के राष्ट्रपति जिया-उर-रहमान की उनके 8 सहयोगियों के साथ हत्या, देश में आपातकाल लागू। 1987 - गोवा को भारत के राज्य का दर्जा मिला। 1990 - पेरू में भूकंप से 135 लोगों की मौत हुई। 1996 - 6 वर्षीय बालक गेधुन चोकी नाइया को नया पंचेन लामा चुना गया। 1998 - पाकिस्तान द्वारा एक और (छठा) परमाणु परीक्षण। 1998 - अफ़ग़ानिस्तान में भीषण भूकम्प से 5000 लोगों के मरने की आशंका। 2003 - नेपाल के कार्यवाहक प्रधानमंत्री लोकेन्द्र बहादुर चंद ने इस्तीफ़ा दिया। 2004 - सऊदी अरब में बंधक संकट समाप्त, परन्तु दो भारतीयों सहित 22 की हत्या। 2007 - अंतर्राष्ट्रीय संयुक्त राष्ट्र शांति रक्षक दिवस पर 107 शांति रक्षक पुरस्कृत। 2008 - सुजाना मेटल प्रोडक्ट लिमिटेड ने विशाखापट्टनम में 180 करोड़ रुपये की लागत से तीन स्टील इकाईयों का अधिग्रहण किया। 2008 - अफ़ग़ानिस्तान में एक ज़िले पर तालिबान ने क़ब्ज़ा किया। 2012- विश्वनाथन आनंद पाँचवीं बार विश्व शतरंज चैंपियन बने। 2015 – स्टार बल्लेबाज एलिस्टेयर कुक इंग्लैंड के लिए टेस्ट क्रिकेट में सबसे अधिक रन बनाने वाले खिलाड़ी बने। 2019 - प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी सहित 24 कैबिनेट और 33 राज्यमंत्रियों ने शपथ ग्रहण की। 2019 - आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री के रूप में वाईएस जगनमोहन रेड्डी ने शपथ ली । 2019 - अमेरिका ने विदेशी आतंकी संगठनों पर नकेल कसने की कोशिश के तहत उनकी 4.6 करोड़ डॉलर से अधिक राशि रोक दी । 2020 - अमरीका की निजी वाणिज्यिक कंपनी स्पेस-एक्स के अंतरिक्ष यान ने देर रात केनेडी अंतरिक्ष केन्द्र से अंतर्राष्ट्रीय अंतरिक्ष केन्द्र के लिए उड़ान भरी। इसमें नासा के दो अंतरिक्ष यात्री रॉबर्ट बेनकेन और डगलस हर्ली सवार हुए। 2020 - अमेरिका ने विश्व स्वास्थ्य संगठन से अपना नाता तोड़ा , अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने इसका ऐलान करते हुए कहा कि यह संगठन अब पूरी तरह से चीन के नियंत्रण में हैं। 2020 - कोरोना संकट के चलते नासा ने सस्ता वेंटिलेटर विकसित किया , तीन भारतीय कंपनियों को निर्माण का ठेका मिला। 2021 - दक्षिण कोरिया में वर्चुअल माध्यम से आयोजित दो दिवसीय जलवायु शिखर सम्मेलन सम्पन्न हुआ। 2022 - उपराष्ट्रपति एम. वेंकैया नायडू नौ दिन की विदेश यात्रा पर गैबॉन, सेनेगल और कतर के लिए रवाना हुए। 2022 - आयुष्मान भारत डिजिटल मिशन की खास और ताजा जानकारी के लिए एक सार्वजनिक डैशबोर्ड की शुरूआत की। 2022 - परम अनन्त , एक अत्याधुनिक सुपर कंप्यूटर को गांधीनगर IIT संस्थान में कमीशन किया गया। 2023 - जम्मू में पुल से 75 यात्रियों से भरी बस गिरने से 10 की मौत व 57 घायल हुए। 2023 - नीति आयोग के अटल इनोवेशन मिशन के तहत स्टार्टअप 20 एंगेजमेंट ग्रुप द्वारा आयोजित नीति चर्चा पर स्टार्टअप 20 दूतावास की बैठक आयोजित हुई। 2024 - वर्मोंट अमेरिका का पहला राज्य बना जिसने कानून पारित कर जीवाश्म ईंधन कंपनियों को जलवायु परिवर्तन से होने वाले नुकसान की भरपाई करने को कहा। 2024 - जम्मू-कश्मीर के अखनूर में 150 फीट गहरी खाई में एक बस गिरने से 22 लोगों की मौत हो गई और 57 घायल हुए। 30 मई को जन्मे व्यक्ति 1909 - पण्डित मुखराम शर्मा - भारतीय हिन्दी फ़िल्मों के सुप्रसिद्ध कथा, पटकथा और कहानी लेखक। 1935 - पंडित देवब्रता चौधरी - भारतीय सितारवाद और शिक्षक थे। 1940 - जगमोहन डालमिया - भारतीय उद्योगपति। 1947 - वी. नारायणसामी, पुदुचेरी के 10वें मुख्यमंत्री। 1950 - परेश रावल - भारतीय अभिनेता । 1985 - जेनिफर विंगेट - भारतीय फिल्म और टेलीविजन अभिनेत्री । 30 मई को हुए निधन 1606 - गुरु अर्जुन देव - सिक्खों के पाँचवें गुरु। 1778 - वोल्टेयर - फ्रांस के बौद्धिक जागरण के युग के महान लेखक, नाटककार एवं दार्शनिक थे। 1955 - एन. एम. जोशी - भारत में 'ट्रेड यूनियन आंदोलन' के जन्मदाता थे। 1989 - वीर बहादुर सिंह- एक भारतीय राजनेता और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री रह चुके। 1991 - उमाशंकर दीक्षित - 'भारतीय स्वतंत्रता आंदोलन' के पुरोधा एवं मानवता के पुजारी और राष्ट्रवाद के अग्रदूत। 2000 - रामविलास शर्मा - आधुनिक हिन्दी साहित्य में सुप्रसिद्ध आलोचक, निबंधकार, विचारक एवं कवि। 2013 - ऋतुपर्णो घोष - बंगाली फ़िल्मों के प्रसिद्ध निर्देशक, लेखक और अभिनेता। 2016 - देवेगौड़ा जवारेगौड़ा ( डी जा गो या केवल जवारेगौड़ा )- एक भारतीय कन्नड़ लेखक, लोक कथाकार, शोधकर्ता, विद्वान और अकादमिक थे। 2020 - पूर्व स्प्रिंट ओलंपिक चैंपियन बॉबी मोरो का निधन। 2022 - वयोवृद्ध पत्रकार पद्मानंद झा (66) , द पायनियर के संस्थापक सदस्यों में से एक थे का दिल का दौरा पड़ने से गोवा में निधन हो गया। 2023 - चंद्रपुर से लोकसभा सांसद श्री बालूभाऊ नारायणराव धानोरकर के निधन (48) का निधन हुआ। 2023 - अमेरिकी अभिनेता जॉन बियस्ली (79) का निधन हुआ। 30 मई के महत्त्वपूर्ण अवसर एवं उत्सव गुरु श्री अर्जुनदेव बलिदान दिवस (प्राचीनमतानुसार , तारीखानुसार)। श्री धर्मनाथ जी मोक्षकल्याणक (जैन , ज्येष्ठ शुक्ल चतुर्थी)। श्री वी. नारायणसामी जन्म दिवस। श्री उमाशंकर दीक्षित स्मृति दिवस। श्री वीर बहादुर सिंह स्मृति दिवस। गोवा राज्य का दर्जा / स्थापना दिवस (38वाँ)। हिन्दी पत्रकारिता दिवस (हिन्दी के पहले साप्ताहिक 'उदन्त मार्तण्ड' के प्रथम प्रकाशन के अवसर पर)। विश्व वेप दिवस (World Vape Day)। कृपया ध्यान दें यद्यपि इसे तैयार करने में पूरी सावधानी रखने की कोशिश रही है। फिर भी किसी घटना , तिथि या अन्य त्रुटि के लिए IDTV इन्द्रधनुष की कोई जिम्मेदारी नहीं है।
757 – संत पॉल-I ने कैथोलिक पोप के रुप में अपने कार्यकाल की शुरुआत की। 1658 – औरंगजेब ने सामुगढ़ की लड़ाई में दारा शिकोह को पराजित किया। 1727 – पीटर-II 11 साल की उम्र में रूस का जार बना। 1733 - क्यूबेक सिटी में भारतीय दासों को रखने के लिए कनाडाई का अधिकार बरकरार रखा गया। 1790 - रोड आइलैंड ने संयुक्त राज्य के संविधान की पुष्टि की और ऐसा करने वाला 13 मूल राज्यों में से अंतिम राज्य बन गया। 1861 - हांगकांग जनरल चैंबर ऑफ कॉमर्स की स्थापना की गयी। 1874 - स्विट्ज़रलैंड में वर्तमान संविधान प्रभावी किया गया। 1915 - तोफिलोब्रागा पुर्तगाल के राष्ट्रपति बने। 1916 – यूएस के प्रेसिडेंट का आधिकारिक झंडा अपनाया गया। 1947 - फ्लुगेलैग द्वीपसमूह पर एक हवाई जहाज पहाड़ी इलाके में दुर्घटनाग्रस्त हो गया, जिसमें 25 लोग मारे गए। 1953 – एडमंड हिलेरी और तेनजिंग नॉर्गे माउंट एवरेस्ट पर पहुंचने वाले पहले व्यक्ति बने। 1959 – चार्ल्स दि गाल फ्रांस के राष्ट्रपति बने। 1970 – यूनाइटेड रुस ने अंडरग्राउंड न्यूक्लियर टेस्ट किया। 1983 - नील बोनेट ने चार्लोट मोटर स्पीडवे पर दुनिया के 24 वें दौड़ में अपनी जीत दर्ज कराई। 1985 – यूरोपीयन फुटबॉल कप के फाईनल को लेकर हुए दंगों में 39 खेलप्रेमी मरे। 1990 – दक्षिण अमेरिकी देश पेरू में आए भीषण भूकंप से 56 मरे। 1990 - यूरोपीय बैंक पुनर्निर्माण और विकास (ईबीआरडी) की स्थापना। 1990 - बोरिस येल्तसिन सोवियत संघ के राष्ट्रपति निर्वाचित। 1999 - नाइजीरिया में नागरिक सत्ता की स्थापना। 2003 - ब्रिटिश प्रधानमंत्री टोनी ब्लेयर इराक के पुनर्निर्माण कार्यों का आकलन करने के लिए बसरा पहुँचे। 2004 - म्यांमार में चक्रवाती तूफ़ान ने 140 लोगों की जान ली। 2004 - पाकिस्तान ने परमाणु वैज्ञानिक अब्दुल कादिर ख़ान पर लगाये गये प्रतिबंधों में ढील दी। 2007 - जापान की रियो मोरी मिस यूनिवर्स 2007 बनीं। 2008 - भारतीय जनता पार्टी के नेता वीएस येदुरप्पा ने कर्नाटक के मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली। 2008 - इंटरनेट सर्च इंजन गूगल ने सोशल नेटवर्किंग वेबसाइट माइस्पेस के साथ ई-मेल सम्बन्धी समझौता किया। 2008 - नेपाली सरकार ने राजतंत्र का अन्त कर गणतंत्र की घोषणा करते हुए शाही महलों सहित देश के सभी भागों से राजतंत्र के सभी चिह्न हटाते हुए राष्ट्रध्वज को मान्यता दी। 2010 - अमेरिका और भारत के बीच सितंबर 2008 में हुए 123 अग्रीमेंट में छोड़ दिए गए परमाणु ईंधन की रिप्रोसेसिंग के पहलू पर अमेरिकी प्रशासन ने सहमति का ऐलान किया। 2010 - भारत की राष्ट्रपति प्रतिभा पाटिल ने हेनान प्रांत के लुओयांग में पहली सदी के प्राचीन श्वेताश्व व्हाइट हार्स मंदिर परिसर में भारतीय शैली से निर्मित एक बौद्ध मंदिर का लोकार्पण किया। 2019 - अमेरिका ने भारतीय मुद्रा को निगरानी सूची से बाहर निकाला। 2019 - नवीन पटनायक ने लगातार पांचवीं बार ओडिशा के मुख्यमंत्री पद की शपथ ली। 2020 - भारत और श्रीलंका ने सहयोग के नए रास्ते तलाशते हुए आपसी संबंधों को और मजबूत करने की प्रतिबद्धता की फिर पुष्टि की। 2020 - जनजातीय कार्य मंत्रालय ने 23 लघु वन उत्पादों को न्यूनतम समर्थन मूल्य सूची में शामिल किया , इनमें वन तुलसी के बीज, वन जीरा, मशरूम, काला चावल और जोहर चावल जैसी वस्तुएं शामिल हैं। 2020 - ब्राजील, रूस, भारत, चीन और दक्षिण अफ्रीका देशों के संगठन ब्रिक्स के टैक्स प्राधिकारियों के प्रमुखों की बैठक का आयोजन किया गया। जिसकी मेजबानी फेडरल टैक्स सर्विस ऑफ़ रूस द्वारा की गई। 2021 - प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कोविड के कारण अपने अभिभावक खो चुके बच्चों के लिए पीएम केयर्स बाल योजना की घोषणा की। 2022 - तारा एयरलाइंस का डीएचसी-6 ट्विन ओटर विमान नेपाल के मस्टैंग में दुर्घटनाग्रस्त होने से सभी 22 लोगों (16 नेपाली, 4 भारतीय व 2 जर्मन) की मौत हुई। 2022 - भारत और बांग्लादेश के बीच दो साल बाद ट्रेन सेवा बहाल हुई। 29 मई को जन्मे व्यक्ति👉 1724 - पोप बेनेडिक्ट तेरहवें जो पियोरो ऑरसिनी का जन्म हुआ जो की 245 वे पोप के रूप में सफल हुए। 1865 - रामानन्द चैटर्जी - पत्रकारिता जगत के एक पुरोगामी शख्सियत थे। 1906 - कन्हैयालाल मिश्र प्रभाकर - हिन्दी के जाने-माने निबंधकार। 1942 - हुल्लड़ मुरादाबादी एक हिंदी हास्य कवि थे। 1954 - पंकज कपूर -भारतीय अभिनेता (1961 का भी वर्णन मिलता है इसलिए कन्फर्म कर लें)। 1977 - लोगनाथन मुरुगन - अधिवक्ता , मत्स्य पालन, पशुपालन और डेयरी मंत्रालय और सूचना और प्रसारण मंत्रालय में राज्य मंत्री । 29 मई को हुए निधन👉 1933 - लोकराम नयनराम शर्मा - भारत के स्वतंत्रता सेनानी, पत्रकार और संगठनकर्त्ता। 1972 - पृथ्वीराज कपूर - हिंदी फ़िल्म और रंगमंच अभिनय के इतिहास पुरुष, जिन्होंने मुम्बई में 'पृथ्वी थिएटर' स्थापित किया। 1977 - सुनीति कुमार चटर्जी - भारत के प्रसिद्ध भाषाविद, साहित्यकार तथा विद्याशास्त्री 1987 - चौधरी चरण सिंह - भारत के पाँचवें प्रधानमंत्री, जो किसानों की आवाज़ बुलन्द करने वाले प्रखर नेता माने जाते थे। 2014 - कार्लहेंज़ बॉम- ऑस्ट्रियाई अभिनेता। 2020 - वयोवृद्ध गीतकार योगेश गौड़ का निधन। 2020 - बेजान दारुवाला एक भारतीय लेखक और ज्योतिष थे। 2020 - छत्तीसगढ के पूर्व मुख्यमंत्री अजीत प्रमोद कुमार जोगी का निधन। 2021 - जाने-माने शिक्षाविद् और अन्ना विश्वविद्यालय के पूर्व कुलपति एम. अनंतकृष्णन का निधन हुआ। 2022 - मानसा में पंजाबी सिंगर और नेता सिद्धू मूसेवाला की गोली मारकर हत्या हुई। 2022 - पूर्व ब्रिटिश चैंपियन जॉकी लेस्टर पिगॉट (86) का निधन हुआ। 29 मई के महत्त्वपूर्ण अवसर एवं उत्सव👉 🔅 श्री महेश्वरी जयन्ती ( ज्येष्ठ शुक्ल नवमी , माहेश्वरी समाज )। 🔅 गुरुदेव डॉ॰ रामचन्द्र दत्तात्रेय रानडे पुण्यतिथि (मराठी कलेण्डर अनुसार)। 🔅 चौ. चरणसिंह पुण्य दिवस। 🔅 श्री लोकराम नयनराम शर्मा स्मृति दिवस। 🔅 श्री पृथ्वीराज कपूर स्मृति दिवस। 🔅 अंतर्राष्ट्रीय एवरेस्ट दिवस। 🔅 अंतर्राष्ट्रीय संयुक्त राष्ट्र शांति सैनिक दिवस (International Day of United Nations Peacekeepers)। 🔅 विश्व पाचन स्वास्थ्य दिवस (World Digestive Health Day)। कृपया ध्यान दें जी👉 यद्यपि इसे तैयार करने में पूरी सावधानी रखने की कोशिश रही है। फिर भी किसी घटना , तिथि या अन्य त्रुटि के लिए IDTV इन्द्रधनुष की कोई जिम्मेदारी नहीं है।
1414 – खिज्र खां ने दिल्ली की गद्दी पर कब्जा कर सैय्यद वंश की नींव रखी। 1674 – जर्मनी की संसद ने फ्रांस के खिलाफ युद्ध की घोषणा की। जर्मनी की संसद ने फ्रांस के खिलाफ युद्ध की घोषणा की। 1704 - स्मोलेनिके की लड़ाई: कुरुक विद्रोहियों ने ऑस्ट्रियाई सेना और उसके सहयोगियों को हराया। 1731 - पोपल राज्य में सभी हिब्रू किताबें जब्त कर ली गई। 1737 - शुक्र ग्रह बुध के सामने से गुजरता है यह कार्यक्रम घंटों के दौरान शौकिया खगोल विज्ञानी जॉन बेविज़ द्वारा रॉयल ग्रीनविच वेधशाला में देखा गया। 1742 – लन्दन में पहला इनडोर स्विमिंग पूल (तरणताल) शुरू हुआ। 1845 – कनाडा के क्यूबेक में आग से 1500 मकान नष्ट हो गए। 1900 – चीन में बॉक्सर विद्रोहियों ने फेंगताई रेलवे स्टेशन को जलाया। 1918 – अजरबैजान स्वतंत्र हुआ व लाेकतांत्रिक गणराज्य घोषित किया। 1940 – द्वितीय विश्वयुद्ध के दौरान बेल्जियम ने जर्मनी से हार मानी। 1952 – यूनान में महिलाओं को मताधिकार मिला। 1956 – भारत को भारत में स्थित सभी फ़्राँसिसी उपनिवेश सौंप दिए गए। 1959 – अमेरिका ने दो बंदरों को अंतरिक्ष में सफलतापूर्वक भेजा। 1961 – मानवाधिकार संगठन एमनेस्टी इंटरनेशनल की स्थापना हुई। 1963 – बंगाल की खाड़ी में आये चक्रवाती तूफान से करीब 22 हजार लोगों की मौत। 1965 – धनबाद की ढोरी खदान में आग और विस्फोट से 400 लोगों की मौत। 1967 – 65 साल के ब्रितानी नाविक सर फ्रांसिस चिटचेस्टर अकेले नाव में दुनिया का चक्कर लगा कर घर पहुंचे। 1971 – सोवियत रूस ने मंगल ग्रह पर उतरने वाले पहले अंतरिक्ष यान मार्स-3 का प्रक्षेपण किया। 1987 – मास्को में लाल चौक पर मैथियास रूस्ट ने अपना नन्हा विमान उतारा था। 1996 – रूस विद्रोही प्रांत चेचन्या को अधिकतम स्वायत्ता देने पर सहमत हुआ। 1996 – तत्कालीन प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी ने इस्तीफा दिया। 1998 - बलूचिस्तान की चगाई पहाड़ियों पर पाकिस्तान ने पाँच परमाणु परीक्षण किये, परमाणु परीक्षण के विरोध में सं.रा. अमेरिका ने पाकिस्तान के विरुद्ध आर्थिक प्रतिबंध लगाया। 1999 - बेंजामिन नेतान्याहू का संसद से इस्तीफ़ा। 1999 - तुर्की में नयी गठबंधन सरकार का गठन। 2000 - भारत के राष्ट्रपति के. आर. नारायणन चीन के साथ द्विपक्षीय संबंधों को प्रगाढ़ करने के लिए छह दिनों की राजकीय यात्रा पर पेइचिंग पहुँचे। 2002 - नेपाल में फिर आपातकाल लगा। मुकेश शास्त्री द्वारा संकलित यह पंचांग आपकी सेवा में। 2008 - राष्ट्रपति प्रतिभा पाटिल ने इलाहाबाद उच्च न्यायालय में कार्यरत पाँच न्यायाधीशों को स्थायी न्यायाधीश नियुक्त किया। 2008 - विमान सेवा जेट एयरवेज को 'मध्य एशिया सर्वश्रेष्ठ चरगो एयर लाइन्स' का पुरस्कार मिला। 2008 - नेपाल में 240 साल पुरानी राजशाही का अवसान हुआ। 2008 - अमेरिका ने पाकिस्तान परस्त आतंकवादी संगठन लश्कर-ए-तैयबा के चार नेताओं पर वित्तीय प्रतिबन्ध लगाया। 2019 - पाकिस्तान के सिंध प्रांत में एचआईवी मरीजों की संख्या 700 से अधिक हुई । 2019 - झारखंड: नक्सलियों ने किया IED ब्लॉस्ट, CRPF और राज्य पुलिस के 15 जवान घायल हुए। 2020 - भारत और ब्राजील की महिला शान्ति सैनिकों ने मिलिट्री जेंडर एडवोकेट पुरुस्कार संयुक्त रूप से जीता। 2021 - कश्मीर में एक ही दिन में दहशतगर्दी के खिलाफ बड़ी सफलताएं मिली , 4 आतंकी ढेर व 1 अरेस्ट हुआ। 2021 - जर्मनी ने आधिकारिक रूप से स्वीकार किया कि उसने नामीबिया में अपने उपनिवेश शासन के दौरान नरसंहार किया था। 2022 - प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कलोल में विश्व के पहले नैनो यूरिया लिक्विड संयंत्र का उद्घाटन किया। 2022 - दक्षिण-पूर्वी नाइजीरिया में एक चर्च में शनिवार को मची भगदड़ में 31 लोगों की मौत हुई व 7 अन्य घायल हुए। 2022 - 34 वर्षों तक देश और भारतीय नौसेना की सेवा करने के बाद आईएनएस गोमती को मुंबई के नेवल डॉकयार्ड में कार्यमुक्त कर दिया। 2023 - प्रधानमंत्री ने नया संसद भवन राष्ट्र को समर्पित किया व स्मारक सिक्का एवं डाक टिकट जारी किया। 2023 - अफगानिस्तान में 5.2 और 4.8 तीव्रता के दो भूकंप आए। पंजाब , हरियाणा व जम्मू-कश्मीर में में भी भूकंप के झटके महसूस किए गए। 2023 - रेचेप तैय्यप एर्दोगन ने फिर से तुर्की के राष्ट्रपति पद का चुनाव जीता , उन्होंने अब तक लगातार ग्यारह चुनाव जीते। 2024 - मिजोरम के आइजोल में एक पत्थर की खदान ढहने से 13 लोगों की मौत हुई जबकि 16 लापता हुए। 28 मई को जन्मे व्यक्ति 1883 - वीर सावरकर - भाषाविद, बुद्धिवादी, कवि, अप्रतिम क्रांतिकारी, दार्शनिक और ओजस्वी वक़्ता। 1908 – जासूसी उपन्यास जेम्स बॉन्ड के लेखक इयान फ्लेमिंग का जन्म। 1915 - गोपाला रामानुजम - एक भारतीय राजनीतिज्ञ और भारतीय राष्ट्रीय ट्रेड यूनियन कांग्रेस के सह-संस्थापक थे । 1921 - डी. वी. पलुस्कर - प्रसिद्ध शास्त्रीय गायक। 1921 - बाबा अवेद्य नाथ - पूर्व संसद सदस्य लोक सभा। 1923 - एन. टी. रामाराव - प्रसिद्ध अभिनेता एवं तेलुगु देशम पार्टी के संस्थापक थे। 1940 - प्रयाग शुक्ल हिन्दी के कवि, कला-समीक्षक, अनुवादक एवं कहानीकार। 1952 - पिनाकी चन्द्र घोष - भारत के प्रथम लोकपाल। 1969 - प्रतिमा भौमिक - भाजपा की राजनीतिज्ञा व संसद सदस्य लोकसभा। 1974 – पाकिस्तानी क्रिकेट खिलाड़ी मिस्बाह-उल-हक़ का जन्म हुआ। 28 मई को हुए निधन 1954- विजय सिंह पथिक - प्रसिद्ध स्वतंत्रता सेनानी। 1964 - महबूब ख़ान - भारतीय सिनेमा इतिहास के अग्रणी निर्माता-निर्देशक थे। 2005 - गोपाल प्रसाद व्यास - भारत के प्रसिद्ध कवियों, लेखकों और साहित्यकारों में से एक। 2010 -हॉलीवुड अभिनेता (स्पीड) डेनिस हापर का निधन हुआ। 2014 - अज़लान शाह - मलेशियाई शाही, पेराक के सुल्तान , मलेशिया के मुख्य न्यायाधिश रहे। 2014 – बॉब हॉबरेग्स - कनाडा के हॉल ऑफ फेम विजेता बास्केटबॉल खिलाड़ी। 2014 – माया एंजेलो - अमेरिकी लेखक और नागरिक अधिकार कार्यकर्ता। 2014 – मैल्कम ग्लेज़र अमेरिकी अचल संपत्ति कार्यकारी (फ़र्स्ट अलाइड कॉरपोरेशन) और खेल मताधिकार मालिक । 2020 - मलयालम लेखक और राज्यसभा सांसद एमपी वीरेंद्र कुमार का निधन। 2022 - जानी-मानी शायरा डॉ. सुल्ताना बेगम (72) का लंबी बीमारी के बाद पटियाला में निधन हुआ। 2022 - अल्बानियाई पूर्व राष्ट्रपति बुजर निशानी (55) का गंभीर स्वास्थ्य समस्या के कारण निधन हुआ। 2024 - अमेरिकी तीरंदाज बुच जॉनसन (68) का निधन हुआ। 28 मई के महत्त्वपूर्ण अवसर एवं उत्सव आर्यिका श्री सूत्रमति जी आर्यिका दीक्षा (जैन , ज्येष्ठ शुक्ल प्रतिपदा अनुसार कल था)। श्री वीरसावरकर जयन्ती। श्री विजयसिंह पथिक स्मृति दिवस। नई संसद भवन उद्घाटन दिवस (भारत , 2023 में)। विश्व भूख दिवस। अंतर्राष्ट्रीय महिला स्वास्थ्य कार्यवाही दिवस ( International Day of Action for Women's Health)। एमनेस्टी अंतर्राष्ट्रीय दिवस (Amnesty International Day)। कृपया ध्यान दें यद्यपि इसे तैयार करने में पूरी सावधानी रखने की कोशिश रही है। फिर भी किसी घटना , तिथि या अन्य त्रुटि के लिए IDTV इन्द्रधनुष की कोई जिम्मेदारी नहीं है।
1153 – मेलकॉलम IV स्कॉटलैंड के राजा बने। 1199 – जोन की इंग्लैंड का राजा के रूप में ताजपोशी की गई। 1538 – जेनेवा में धर्मसुधार आंदोलन के प्रणेता जाॅन केल्विन और उनके शिष्यों को शहर से निकाला गया। 1647 – अमरीका के मसाचूसेट्स राज्य में पहली चुड़ैल आचा यंग को फाँसी दी गई थी। 1717 - स्पेन ने न्यू ग्रेनेडा के विक्सरियल्टी के रूप में अपनी दक्षिण अमेरिकी उपनिवेशों को एकजुट किया। 1799 - विंटरथुर का युद्ध: डेन्यूब की फ्रांसीसी सेना से हाब्सबर्ग सेना ने उत्तर-पूर्व स्विट्जरलैंड के नियंत्रण को सुरक्षित रखा। 1805 – नेपोलियन बोनापार्ट इटली के सम्राट बने। 1856 - डॉक्टर विलियम पामर (रॉउली पॉयजनर) ने स्टैफोर्ड, इंग्लैंड में जहर का दोषी पाया गया। 1895 – ब्रिटिश आविष्कारक बीर्ट अक्रेस ने फ़िल्म प्रोजेक्टर का पेटेण्ट प्राप्त किया था। 1896 – ज़ार निकोलस द्वितीय रूस के अंतिम सम्राट बने। 1896 – अमेरिका के सेंट लुइस में अाये तूफान से 255 की मौत हो गई और हजारों लोग बेघर हो गए। 1926 – लेबनान में संविधान को अपनाया। 1930 – रिचर्ड ड्रू ने पारदर्शी सिलोफ़न टेप (सैलो टेप) नामक चिपकने वाले टेप का पेटेण्ट प्राप्त किया था। तब इस टेप का इस्तेमाल मोटर-कारों को रंगते हुए उनके शीशों को रंग से बचाने के लिए किया जाता था। 1937 – अमरीका के सान फ़्रांसिस्को में गोल्डन गेट नामक दुनिया के एक सबसे ख़ूबसूरत पुल का उद्घाटन किया गया। 1950 – ब्रिटेन में पेट्रोल खरीदने पर लगी सीमा को खत्म कर दिया गया। 1951 – बम्बई (अब मुंबई) में तारापुरवाला एक्वेरियम का उद्घाटन हुआ। 1957 – कॉपीराइट बिल पारित हुआ। 1973 – बहरीन में संविधान अपनाया गया। 1981 – सोवियत संघ ने पूर्वी कजाख क्षेत्र में परमाणु परीक्षण किया। 1983 – जापान में आए 7.7 रिएक्टर स्केल के भूकंप में 104 लोगों की मौत हो गई थी। 1991 – आस्ट्रिया का बोइंग 767-300 विमान थाईलैंड की राजधानी बैंकाक में दुर्घटनाग्रस्त हो जाने से 223 यात्रियों की मौत। 1994 - नोबेल साहित्य पुरस्कार विजेता रूसी लेखक एलेक्ज़ेंडर सोल्केनित्सिन पश्चिम में 20 वर्ष का निर्वासन समाप्त कर स्वदेश लौटे। 1999 - बोत्सवाना की सुन्दरी पुले क्वेलागोव वर्ष 1999 की मिस यूनिवर्स चुनी गयीं। 1999 - विश्व का सबसे बड़ा पर्यावरण पुरस्कार (सोफी पुरस्कार) डरमन हेली (सं.रा. अमेरिका) तथा थॉमस केयरी (भारत) को प्रदान किया गया। 1999 - सर्विया के राष्ट्रपति स्लोबोदान मिलोसेविच अंतर्राष्ट्रीय न्यायाधिकरण द्वारा युद्ध अपराधी घोषित। 2000 - फिजी में महेन्द्र चौधरी सरकार बर्खास्त, राष्ट्रपति मारा ने प्रशासन सम्भाला। 2002 - नेपाल के प्रधानमंत्री देउबा को 3 साल के लिए पार्टी से निकाला गया। 2005 - दक्षिण अफ़्रीका की राजधानी प्रिटोरिया का नाम बदलकर श्वाने करने का निर्णय लिया गया। 2006 - इंडोनेशिया में आये विनाशकारी भूकम्प में कम से कम 2900 लोग मारे गये और हज़ारों लोग घायल हुए। 2008 - केन्द्र सरकार ने सीमेंट निर्यात पर लगाए गए प्रतिबन्ध को वापस लिया। 2010- भारत ने उड़ीसा के चांदीपुर में बालसोरा ज़िले में परमाणु तकनीक से लैस धनुष और पृथ्वी 2 मिसाइल का सफल परीक्षण किया। 2010 - भारत के राष्ट्रपति प्रतिभा पाटील की चीन के राष्ट्रपति हू जिंताओ तथा प्रधानमंत्री वेन जियाबाओ से हुई मुलाकात के बाद चीन ने संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद में स्थायी सदस्यता के लिए भारत के प्रति समर्थन जताया। 2011- ग्लोबल इंटरनेट सर्च इंजन - अब भारतीय शहरों मे। गूगल अर्थ के जरिए जहाँ अब तक आप धरती के विभिन्न हिस्सों की सैटलाइट तस्वीरें देख सकते थे, वहीं गूगल के नए फीचर स्ट्रीट व्यू से गली-नुक्कड़ तक को देखा जा सकेगा। 2019 - फर्जी डिग्री पर लगाम लगाने के लिए विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (यूजीसी) ने प्रमाणपत्रों में क्यूआर कोड लगाने का फैसला किया। 2019 - छात्रा अपराजिता सिंह ने केमिस्ट्री में पिरियाडिक टेबुल को 37 सेकेंड में पढ़ कर इंडिया बुक ऑफ रिकार्ड में दर्ज कराया अपना नाम। 2020 - स्वास्थ्य मंत्री डॉक्टर हर्षवर्धन ने कहा कि आरोग्य सेतु कोरोना रोगियों के संपर्क में आए लोगों का पता लगाने वाला दुनिया का सबसे बडा एप बना। 2020 - भारतीय ओलंपिक संघ (आईओए) के अध्यक्ष नरिंदर बत्रा को ओलंपिक चैनल आयोग का सदस्य नियुक्त किया गया। 2021 - भारत रत्न प्रोफेसर सी.एन.आर. राव को अक्षय ऊर्जा स्रोतों और ऊर्जा भंडारण में अनुसंधान के लिए अंतर्राष्ट्रीय एनी पुरस्कार 2020 प्राप्त हुआ। 2022 - लद्दाख में नुब्रा घाटी में तुरतुक के पास में एक वाहन दुर्घटना में सेना के 7 जवानों की मौत और 19 घायल हुए। 2022 - प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने भारत के सबसे बड़े ड्रोन महोत्सव- भारत ड्रोन महोत्सव 2022 का उद्घाटन किया। 2022 - 1971 युद्ध के शहीदों के प्रतीक इन्वर्टेड राइफल और हेलमेट को इंडिया गेट से राष्ट्रीय युद्ध स्मारक ले जाया गया व स्थापित किया गया। 2023 - तेलंगाना के हैदराबाद के परेड ग्राउंड (सिकंदराबाद) में योग महोत्सव में 50 हजार लोगों ने भाग लिया। 2023 - नीति आयोग ने नई दिल्ली के प्रगति मैदान के नए सम्मेलन केंद्र में शासी परिषद की 8वीं बैठक का आयोजन किया। 27 मई को जन्मे व्यक्ति 1332 – अबू ज़ैद की उपाधि से याद किए जाने वाले प्रसिद्ध इतिहासकार इब्ने ख़लदून का जन्म। 1894 - पदुमलाल पुन्नालाल बख्शी - ख्यातिप्राप्त आलोचक तथा निबन्धकार के रूप में मिली। 1928 - बिपिन चन्द्र - प्रसिद्ध इतिहासकार। 1931 - ओट्टपलाक्कल नीलकंठन वेलु कुरुप, एक मलयाली कवि और गीतकार थे। 1938 - भालचंद्र नेमाडे भारतीय मराठी लेखक, उपन्यासकार, कवि, समीक्षक तथा शिक्षाविद। 1954 - हेमन्त जोशी जनसंचार और पत्रकारिता के प्रोफ़ेसर व फ्रांसीसी कवियों के अनुवादक। 1957 - नितिन गडकरी - भारत के उद्योगपति और 'भारतीय जनता पार्टी' के वरिष्ठ राजनेता। 1962 - रवि शास्त्री - प्रसिद्ध क्रिकेट खिलाड़ी एवं कमेंटेटर। 1980 - मुकेश छाबरा - हिन्दी फ़िल्मों के एक भारतीय कास्टिंग डायरेक्टर व अभिनेता । 1985 - चिराग जैन - एक भारतीय कवि, व्यंग्यकार, हास्यकार और लेखक। 2003 - ट्रीसा जॉली एक भारतीय बैडमिंटन खिलाड़ी। 27 मई को हुए निधन 1919 - कंदुकूरी वीरेशलिंगम - तेलुगु भाषा के प्रसिद्ध विद्वान, जिन्हें 'गद्य ब्रह्मा' के नाम से ख्याति मिली। 1935 - रमाबाई आम्बेडकर - डॉ. भीमराव आम्बेडकर की पत्नी थीं। 1964 - जवाहरलाल नेहरू - भारतीय स्वतन्त्रता संग्राम के महान् सेनानी एवं स्वतन्त्र भारत के प्रथम प्रधानमंत्री (1947-1964)। 1983 - सरदार हुकम सिंह, भारतीय राजनीतिज्ञ और पूर्व लोकसभा अध्यक्ष। 1986 - अजॉय कुमार मुखर्जी - एक भारतीय स्वतंत्रता कार्यकर्ता और राजनेता थे जिन्होंने पश्चिम बंगाल के चौथे और छठे मुख्यमंत्री के रूप में तीन छोटे कार्यकाल दिए। 1994 - लक्ष्मणशास्त्री बाळाजी जोशी- एक संस्कृतवादी, वैदिक विद्वान, विचारक और महाराष्ट्र राज्य से मराठी लेखक थे। 2009 - लोकनाथ मिश्रा - भारतीय राजनीतिज्ञ व अरुणाचल प्रदेश और असम के राज्यपाल भी रहे। 2016 - हंगपन दादा - 'अशोक चक्र' से सम्मानित भारतीय सेना के जांबाज सैनिक थे। 2019 - बॉलीवुड के सुपरस्टार एक्टर अजय देवगन के पिता वीरू देवगन का निधन हुआ। 2020 - पद्म श्री से सम्मानित, प्रख्यात उर्दू व्यंग्यकार मुजतबा हुसैन का निधन। 2021 - संगीत रचयिता विलियम साइडमैन (93) का निधन हुआ। 27 मई के महत्त्वपूर्ण अवसर एवं उत्सव पण्डित श्री जवाहर लाल नेहरू पुण्य तिथि। श्री अजॉय कुमार मुखर्जी स्मृति दिवस। श्री हंगपन दादा शहीदी दिवस (अशोक चक्र सम्मानित)। श्रीमती लक्ष्मीबाई दगडूशेठ हलवाई दत्त मंदिर ट्रस्ट स्थापना दिवस(127वाँ , कन्फर्म नहीं)। कृपया ध्यान दें यद्यपि इसे तैयार करने में पूरी सावधानी रखने की कोशिश रही है। फिर भी किसी घटना , तिथि या अन्य त्रुटि के लिए IDTV इन्द्रधनुष की कोई जिम्मेदारी नहीं है।
1679 – ब्रिटेन की संसद ने बन्दी प्रत्यक्षीकरण कानून पारित किया था, जिसे दुनिया का पहला मनुष्य की निजी आज़ादी का मानवाधिकार कानून माना जाता है। 1703 - पुर्तगाल महा संधि में शामिल हुआ। 1739 – मुगल बादशाह मोहम्मद शाह और ईरान के नादिर शाह के बीच हुई संधि के परिणामस्वरूप अफगानिस्तान, भारत से अलग हुआ। 1805 - नेपोलियन को इटली के राजा का ताज पहनाया गया। 1822 – नार्वे में चर्च में आग लगने से 122 लोगों की मौत हुई। 1828 - माना जाता है कि जंगली बच्चा कास्पर हॉसर नूरमबर्ग, जर्मनी में खोजा गया। 1889 – पहली बार एफिल टॉवर का एलिवेटर आम जनता के लिए खोला गया। 1896 - पहली अमेरिकी अंतः मेनहट्टन बीच पर साइकिल दौड़ का आयोजन किया गया। 1908 - लंदन में फ्रेंको-ब्रिटिश प्रदर्शनी का आयोजन हुआ। 1926 – लेबनान में संविधान को अंगीकार किया गया। 1926 – हिमालय की गोद में बसे गढ़वाल में नरभक्षी तेंदुए के बड़े आतंक का अंत हुआ। 1938 – जर्मनी के वॉल्फ़्सबुर्ग शहर में अडोल्फ़ हिटलर ने फ़ॉक्सवैगन कार के कारखाने का शिलान्यास किया था। 1946 – अमेरिका में एच बम के लिए पेटेंट दायर किया गया। 1950 – ब्रिटेन में पेट्रोल खरीदने पर लगी सीमा को खत्म कर दिया गया। इससे पहले हर व्यक्ति को पेट्रोल खरीदने के लिए राशन कार्ड दिया जाता था। 1955 – चार्ल्स इवान्स ने दुनिया की तीसरे नम्बर की सबसे ऊँची पर्वत चोटी कंचनजंघा पर विजय प्राप्त की थी, जिसकी ऊँचाई 8585 मीटर है। 1957 – बंबई (अब मुंबई) में जनता बीमा पॉलिसी की शुरुआत हुई। 1972 - अमेरिका ने नेवादा में परमाणु परीक्षण किया। 1972 - विलंड्रा नेशनल पार्क ऑस्ट्रेलिया में स्थापित किया गया। 1980 - दक्षिण कोरिया के सैन्य सरकारी बलों और समर्थक लोकतंत्र के प्रदर्शनकारियों ने 2,000 प्रदर्शनकारियों को मार डाला गया। 1983 – 7.7 रिएक्टर स्केल से जापान में आए भूकंप में 104 लोगों की मौत हुई। 1987 – श्रीलंका ने जाफना में तमिल विद्रोहियों के खिलाफ अभियान छेड़ा। 1994 – सिंगल माइकल जैक्सन ने एक्ट्रेस लिसा मैरी प्रेसले से शादी की। 1998 – जापान के सम्राट अकीहितो ने दूसरे विश्व युद्ध के दौरान उनके देश की ओर से दी गई यातनाओं पर दु:ख जताया। जापान ने दूसरे विश्व युद्ध के दौरान 50,016 ब्रिटिश सिपाहियों को बंदी बनाया था जिनमें से 12,433 की या तो मौत हो गई या उन्हें कैद में मार दिया गया। 1999 – भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) ने भारत, जर्मनी और दक्षिण कोरिया के तीन उपग्रहों को सफलतापूर्वक कक्षा में स्थापित किया। 1999 – सौरव गांगुली और राहुल द्रविड़ ने वनडे क्रिकेट में 318 रनों की साझेदारी का विश्व रिकार्ड बनाया। 2002 - चीन का विमान समुद्र में गिरा, 225 लोग मरे। 2006 – इंडोनेशिया के जावा में आए भूकंप के कारण 5700 से अधिक लोगों की मौत और लगभग दो लाख बेघर हुए। 2006 - विज्ञान जगत् में एक शोध के मुताबिक एड्स का विषाणु कैमरून में पाए जाने वाले चिपैंजिओं से फैला है। 2007 - भारत और जर्मनी के मध्य रक्षा समझौता सम्पन्न। 2008 - भारतीय स्टेट बैंक ने फ़सल ऋण बीमा को 50 हज़ार रुपये से बढ़ाकर एक लाख रुपये कर दिया। 2008 - उत्तर प्रदेश सरकार ने अनाज व खाद्य तेलों की स्टॉक सीमा तय करने के सम्बन्ध में अधिसूचना जारी की। 2008 - मंगल ग्रह के अध्ययन हेतु फ़ीनिक्स यान मंगल ग्रह पर उतरा। 2008 - नेपाल सरकार ने नरेश ज्ञानेन्द्र के नारायणहिती महल को प्रतिबन्धित क्षेत्र घोषित किया। 2008 - कान फ़िल्म महोत्सव में फ़्रांसीसी फ़िल्म 'द क्लास एंतरे लेसमुर्स' को सर्वश्रेष्ठ फ़िल्म का 'पाल्मे डी केयर' पुरस्कार प्रदान किया गया। 2010 - भारत के सर्वोच्च न्यायालय के न्यायाधीश बी.एस.चौहान और न्यायाधीश स्वतंत्र कुमार की खंडपीठ ने शादी किए बगैर एक साथ रहने वाले प्रेमी युगलों की संतानों को भी अपने मां-बाप की ओर से अर्जित सम्पत्ति में हिस्सा पाने का अधिकार स्वीकार किया। न्यायालय ने साथ ही उन्हें परंपरागत पैतृक संपत्ति पर उनके अधिकार को अस्वीकार किया। 2013 – मुंबई इंडियंस ने चेन्नई सुपरकिंग्स को हराकर आईपीएल ट्वंटी 20 खिताब अपने नाम किया। 2014 – भारतीय जनता पार्टी के नेता नरेन्द्र मोदी ने भारत के प्रधानमंत्री के रूप में शपथ ली। 2019 - स्विट्जरलैंड ने साझा की स्विस बैंकों के भारतीय ग्राहकों की बैंकिंग जानकारी, 11 भारतीयों को नोटिस। 2019 - अमेरिका के वैज्ञानिकों ने एक ऐसा डिवाइस तैयार किया जो व्यक्ति के पसीने, लार, खून या मूत्र से तनाव का कारण बनने वाले विभिन्न हार्मोन की जांच करने में सक्षम है। 2020 - भारत और ऑस्ट्रेलिया ने रणनीतिक साझेदारी के तहत आपसी सुरक्षा सहयोग को आगे बढ़ाने पर सहमति व्यक्त की। 2020 - विश्व स्वास्थ्य संगठन ने कोविड-19 रोगियों पर हाइड्रॉक्सी-क्लोरोक्वीन के क्लीनिकल ट्रॉयल अस्थायी रूप से स्थगित किये। 2021 - माली के अंतिम राष्ट्रपति ने हिरासत में रहते हुए इस्तीफा दिया और प्रधानमंत्री ने इस्तीफा दिया। 2022 - प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने चेन्नई में 31,500 करोड़ रुपये से अधिक की 11 परियोजनाओं का लोकार्पण किया और आधारशिला रखी। 2022 - प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने आईएसबी, हैदराबाद के 20 साल पूरे होने के अवसर पर दीक्षांत समारोह को संबोधित किया। 2022 - विनय कुमार सक्सेना ने दिल्ली के 22वे उपराज्यपाल के रूप शपथ ली। 26 मई को जन्मे व्यक्ति 1906 - रामकिंकर बैज - भारत के प्रसिद्ध मूर्तिकार थे। 1912 - छगनराज चौपासनी वाला - प्रसिद्ध क्रांतिकारियों में से एक। 1932 - बेनू सेन - कोलकाता , एक भारतीय फोटोग्राफर थे। 1937 - मनोरमा (तमिल अभिनेत्री) - दक्षिण भारतीय सिनेमा की मशहूर हास्य अभिनेत्री। 1940 - सरताज सिंह - 'भारतीय जनता पार्टी' (भाजपा) के नेता। 1945 - विलासराव दगड़ोजीराव देशमुख- महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री। 1946 - अरुणा रॉय - भारत बेहतर सामाजिक कार्यकर्ता होने के साथ-साथ राजनीतिज्ञ भी हैं। 1983 - सुशील कुमार पहलवान - 'बीजिंग ओलिंपिक' खेलों में भारत के लिए 'कांस्य पदक' विजेता। 26 मई को हुए निधन 1934 - चम्पक रमन पिल्लई - भारतीय राजनैतिक कार्यकर्ता और क्रांतिकारी थे। 1986 - श्रीकांत वर्मा - हिन्दी साहित्य के प्रसिद्ध कथाकार, गीतकार, समीक्षक और राजनीतिज्ञ। 2017 - के. पी. एस. गिल - पंजाब के दो बार पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) रहे थे। 2020 - हांगकांग की "ईस्ट नेट" रिपोर्ट के अनुसार, 26 मई को स्थानीय समय में, हांगकांग और मकाऊ के एक प्रसिद्ध देशभक्त उद्यमी होंगशेन हो (98) का निधन हुआ। 2021 - बहुमुखी प्रतिभा की धनी जानी-मानी चित्रकार, लेखक और कला समीक्षक अलका रघुवंशी का निधन हुआ। 26 मई के महत्त्वपूर्ण अवसर एवं उत्सव क्रान्तिकारी श्री छगनराज चौपासनी वाला जयन्ती। श्री विलासराव दगड़ोजीराव देशमुख जयन्ती। पहलवान श्री सुशील कुमार जन्म दिवस। कृपया ध्यान दें यद्यपि इसे तैयार करने में पूरी सावधानी रखने की कोशिश रही है। फिर भी किसी घटना , तिथि या अन्य त्रुटि के लिए IDTV इन्द्रधनुष की कोई जिम्मेदारी नहीं है।
1611 – मुगल शासक जहांगीर ने महरून्निसा से निकाह किया, बाद में इनका नाम नूरजहां पड़ा। 1720 - शिप "ले ग्रैंड सेंट एंटोनी" मार्सिले पंहुचा, और यूरोप में प्लेग से लगभग 100,000 मारे गए। 1827 - रोमानियाई आविष्कारक पेट्राचे पोएन्नू को एक फॉर्च्यून पेन के आविष्कार के लिए एक फ्रांसीसी पेटेंट प्राप्त हुआ है, जो कि बदली स्याही कारतूस के साथ होता है। 1877 – 732 यात्रियों को लेकर जा रहा स्टीमर 'सर जॉन लॉरेंस' उड़ीसा तट के पास डूबा। 1961 – अमेरिकी राष्ट्रपति जॉन एफ केनेडी ने अंतरिक्ष अभियान शुरु करने के लिए वित्तीय मदद की घोषणा की। 1963 – अफ़्रीकी इतिहास में पहली बार 32 अफ़्रीकी देशों ने मिलकर अफ्रीकन यूनियन नाम संगठन बनाया। 1970 – बोइंग कंप्यूटर सविर्स की स्थापना की गई। 1985 – बांग्लादेश में आए तूफान में 10 हजार लोगों की मौत हुई। 1989 – मिखाइल गोर्बाचेव सोवियत संघ के कार्यकारी राष्ट्रपति चुने गए। 1991 – इजरायल ने करीब 14 हजार यहूदियों को इथोपिया से निकाला। 1995 - अमेरिकी वैज्ञानिकों को पहली बार जीवित जीव के डी.एन.ए. को डीकोड करने में सफलता मिली। 1998 - परमाणु परीक्षणों के कारण भारत पर प्रतिबंध न लगाने के लिए यूरोपीय संघ के सभी 15 सदस्य देश सहमत। 2003 - चिली ने पहली बार विश्व कप टेनिस ख़िताब जीता। 2006 - नासा ने जीओईएसएन नामक मौसम उपग्रह अंतरिक्ष में रवाना किया। 2006 - संयुक्त राज्य अमेरिका ने पोत आधारित इंटरसेप्टर मिसाइल का सफल परीक्षण किया। 2007 - श्रीलंका की सरकार ने तमिल शरणार्थियों की नागरिकता पर सैद्धांतिक अनुमति दी। 2008 – अमेरिकी स्पेस एजेंसी के द्वारा भेजा गया फिनिक्श रोवर मंगल ग्रह के सतह पर उतरा। 2008 - कर्नाटक विधान सभा के 224 सीटों में से 110 सीट जीत कर भाजपा दक्षिण के लिए किसी राज्य में पहली बार सरकार बनाने में सफल रही। 2008 - संयुक्त राष्ट्र महासचिव बान की मून ने चीन के भूकम्प प्रभावित क्षेत्र का दौरा किया। 2008 - दक्षिण अमेरिकी महाद्वीप के बारह देशों ने यूरोपीय यूनियन की तर्ज पर एक नए संगठन का गठन किया। 2008 - हेग स्थित अंतर्राष्ट्रीय न्यायालय ने विवादित पुलाऊ बाटू द्वीप सिंगापुर को हस्तांतरित किया। 2010 - भारतीय मूल की 59 वर्षीय कमला प्रसाद बिसेसर निवर्तमान प्रधानमंत्री पैट्रिक मैनिंग को पराजित कर त्रिनिदाद और टोबेगो की पहली महिला प्रधानमंत्री निर्वाचित हुईं। 2011 – अमेरिका के मशहूर ओपरा विफ्रे शो 25 साल बाद बंद किया गया। इस हिट अमेरिकी शो की एंकर ओपरा विफ्रे थी। 2013 – जापान के 80 वर्षीय युईशिरो मिउरा माउंट एवरेस्ट पर चढ़ने वाले दुनिया के सबसे अधिक उम्र के व्यक्ति बने। 2019 - भारतीय सेना के अधिकारी लेफ्टिनेंट जनरल शैलेश तिनेकर (57) को दक्षिण सूडान में संयुक्त राष्ट्र (यूएन) के शांति रक्षा मिशन का कमांडर बनाया गया । 2020 - WHO और IOC ने COVID-19 महामारी के बीच खेल के माध्यम से स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के लिए हस्ताक्षर किए। 2021 - चक्रवात यास शाम को भीषण चक्रवाती तूफान में तब्दील हुआ। प. बंगाल - ओडिशा में तेज हवाएं, 10 लाख लोग सुरक्षित स्थानों पर , ‘रेड कोडेड’ चेतावनी अलर्ट जारी किया। 2021 - राजस्थान के रेगिस्तान में 1 लाख स्कॉयर मीटर एरिया में फैली विशाल सर्पिल भू आकृति का पता चला। 2021 - अफगानिस्तान हिंसा को लेकर प्रदर्शनकारियों ने लंदन में पाकिस्तान उच्चायोग में तोड़फोड़ की। 2022 - उत्तर कोरिया ने समुद्र में तीन बैलेस्टिक प्रक्षेपास्त्र छोड़े। 2022 - प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने प्रगति की 40वीं बैठक की अध्यक्षता की। 2023 - आईएएनएस विक्रांत पर मिग-29K की रात में पहली सफल ऐतिहासिक लैंडिंग हुई। 2023 - गुजरात के कच्छ जिले में 3.0 तीव्रता का भूकंप आया। 2023 - प्रधानमंत्री ने देहरादून से दिल्ली के बीच वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन की पहली यात्रा का झंडी दिखाकर शुभारंभ किया। 2023 - जी-20 के डिजास्टर रिस्क रिडक्शन वर्किंग ग्रुप (DRRWG) की दूसरी बैठक आज मुंबई में संपन्न हुई। 2023 - पनामा-कोलंबिया में 6.6 तीव्रता का भूकंप आया। *25 मई को जन्मे व्यक्ति👉* 1803 - राल्फ वाल्डो इमर्सन प्रसिद्ध निबंधकार, वक्ता व कवि तथा अमरीकी नवजागरण के प्रवर्तक। 1831 - दाग़ देहलवी - प्रसिद्ध उर्दू शायर। 1886- रास बिहारी बोस- प्रख्यात वकील और शिक्षाविद। 1933 - बासदियो पांडेय - त्रिनिदाद और टोबैगो के पूर्व प्रधानमंत्री (कन्फर्म नहीं)। 1936 - रुसी फ्रामरोज सुरती एक भारतीय क्रिकेटर थे। *25 मई को हुए निधन👉* 1924 – जाने-माने शिक्षाविद् और कलकत्ता विश्वविद्यालय के कुलपति रहे सर आशुतोष मुखर्जी का निधन। 1974 - कृष्ण चंद्र गजपति केसीआईई ( महाराजा सर कृष्ण चंद्र गजपति नारायण देब) एक प्रमुख व्यक्तित्व , एक स्वतंत्र संयुक्त ओडिशा राज्य के वास्तुकार थे। 1978 - बीरेन मित्रा भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के राजनीतिज्ञ थे , वे उडिशा के मुख्यमंत्री भी रहे। 1998 - लक्ष्मीकांत - हिन्दी सिनेमा के प्रसिद्ध संगीतकार। 2005- सुनील दत्त - हिन्दी फ़िल्म अभिनेता एवं राजनीतिज्ञ। 2010- तपन चट्टोपाध्याय बांग्ला अभिनेता। 2011 - रजनीकांत अरोल - भारतीय समाज सेवी थे। 2011 - महमूद धौलपुरी - हिंदुस्तानी संगीत के एक भारतीय संगीतकार थे, जिन्हें हारमोनियम के एक प्रमुख प्रतिपादक के रूप में जाना जाता है, 2012 - भगवत रावत - प्रसिद्ध कवि एवं निबंधकार। 2013 - महेंद्र कर्मा - छत्तीसगढ़ राज्य से भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस से संबंधित एक भारतीय आदिवासी राजनेता थे । 2020 - हॉकी के महान खिलाडी बलबीर सिंह सीनियर का पंजाब के मोहाली में निधन। 2023 - अमेरिकी फ़ुटबॉल मुख्य कोच डेनी स्टोल्ज़ (89) का निधन हुआ। 2023 - प्रसिद्ध अमेरिकी पेंटर फ्रैंक हैंडलेन (106) का निधन हुआ। *25 मई के महत्त्वपूर्ण अवसर एवं उत्सव👉* 🔅 मेला मुरारीदेवी (सरकाघाट , 25 से 27 मई)। 🔅 देवर्षि नारद जयन्ती ( ज्येष्ठ कृष्ण प्रथमा , पचांगभेद से द्वितीया अनुसार आज भी , वीणा दान)। 🔅 श्री रास बिहारी बोस जयन्ती। 🔅 श्री सुनील दत्त स्मृति दिवस। 🔅 श्री बीरेन मित्रा स्मृति दिवस। 🔅 विश्व थायराइड दिवस। 🔅 अंतर्राष्ट्रीय गुमशुदा बाल दिवस। 🔅 Geek Pride Day (स्वीडन)। 🔅 गैर-स्वशासित क्षेत्रों के लोगों के साथ एकजुटता का सप्ताह (25 से 31 मई)। *कृपया ध्यान दें जी👉* यद्यपि इसे तैयार करने में पूरी सावधानी रखने की कोशिश रही है। फिर भी किसी घटना , तिथि या अन्य त्रुटि के लिए IDTV इन्द्रधनुष की कोई जिम्मेदारी नहीं है।
1420- आस्ट्रिया और सीरिया से यहूदियों को निकाला गया। 1592 – वियेना में जिओरडनो ब्रूनो को गिरफ्तार किया गया था। क्योंकि उनका मानना था कि पृथ्वी सूरज के चारों ओर घूमती है, न कि सूरज पृथ्वी के चारों ओर घूमता है। उनकी इस मान्यता का धर्म-विरुद्ध हरकत माना गया था। 1706 - जॉन चर्चिल (मार्लबोरो का राजकुमार) ने फ्रांस को हराया, जिसमे 17,000 लोग मारे गए। 1707 - सेंटोरिनी काल्डेरा में ज्वालामुखी विस्फोट शुरू हुआ। 1805- गवर्नर-जनरल लॉर्ड वेलेजली ने एक आदेश के अंतर्गत दिल्ली के मुग़ल बादशाह के लिए एक स्थायी प्रावधान की व्यवस्था की थी। 1879 – रूसी लेखक इवान तुर्गेनेफ़ को ऑक्सफ़ोर्ड विश्वविद्यालय ने नागरिक कानून में डॉक्टरेट की उपाधि दी। वे दुनिया के ऐसे पहले लेखक थे, जिसे यह सम्मान दिया गया था। 1904 – वियेना में पहली कुश्ती विश्व चैम्पियनशिप का आयोजन किया गया था। 1915 - प्रथम विश्व युद्ध के समय इटली ने आस्ट्रिया, हंगरी तथा जर्मनी के ख़िलाफ़ युद्ध की घोषणा की थी। 1928 – 'इतालिया' नामक जैप्लिन वायुपोत में उत्तरी ध्रुव तक पहुँचने का पहला अभियान शुरू हुआ था। 1949 - पश्चिम जर्मनी संविधान को अंगीकार करने के बाद औपचारिक रूप से अस्तित्व में आया। 1951 - वह आज का ही दिन था जब चीन सरकार द्वारा जबरन अपना 17 सूत्रीय एजेंडा तिब्बत पर थोपा गया था। 1977 - बेनिन ने संविधान को अंगीकार किया। 1984 - बछेन्द्री पाल दुनिया की सबसे ऊंची चोटी एवरेस्ट को फ़तह करने वाली पहली भारतीय महिला बनी। 1985 – एक बाँझ औरत ने इलाज के बाद सात बच्चों को एक साथ जन्म दिया था। इनमें से तीन नवजात ही जीवित रहे, लेकिन वे तीनों भी पूरी तरह से स्वस्थ नहीं थे। परख नली शिशुओं के जन्म की यह पहली बड़ी कोशिश असफल सिद्ध हुई थी। 1999 - योहानिस रौ संघीय जर्मनी के नये राष्ट्रपति नियुक्त। 2001 - पाकिस्तान का भारत को एम.एफ़.एन. का दर्जा देने से पुन: इंकार। 2004 - बांग्लादेश में तूफ़ान के कारण मेघना नदी में नाव डूबने से 250 डूबे। 2004 - सिंगापुर में जहाज़ के टैंकर से टकराने के कारण 4000 कारें डूबी। 2008 - भारत ने सतह से सतह पर मार करने वाली मिसाइल पृथ्वी-2 का सफलतापूर्वक परीक्षण किया। 2008 - अंतर्राष्ट्रीय संस्था इण्टरनेशनल आर्गेनाइजेशन फॉर स्ट्रेण्ड्राइजेशन द्वारा डिस्टिलरी को आईएसओ 9001 का प्रमाण पत्र प्रदान किया गया। 2008 - नेपाल के राजा ज्ञानेन्द्र ने नारायणहिती महल ख़ाली किया। 2008 - सोमालिया के समुद्री अपहर्ताओं ने भारतीय कर्मियों वाला जहाज़ छोड़ा। 2008 - पाकिस्तान के राष्ट्रपति परवेज मुशर्रफ़ ने सत्तारुढ़ पाकिस्तान पीपुल्स पार्टी से नाता तोड़ा। 2009 - भ्रष्टाचार के आरोपों में घिरे दक्षिण कोरिया के पूर्व राष्ट्रपति 'रोह मू ह्यून' ने अपने घर के नज़दीक पहाडियों से छलांग लगाकर आत्महत्या की। 2010 - मुख्य न्यायाधीश के.जी. बालाकृष्णन की अध्यक्षता में भारत के उच्चतम न्यायालय की तीन सदस्यीय खंडपीठ ने बिना विवाह किये महिला और पुरुष का एक साथ रहना अपराध नहीं माना। 2016- भारतीय अंतरिक्ष शोध संस्थान (ISRO) ने आंध्रप्रदेश के श्रीहरिकोटा स्पेस सेंटर से पूरी तरह से भारत में बने स्पेस शटल RLV-TD को लॉन्च किया। 2019 - भारत में लोकसभा चुनाव की गिनती शुरू हुई , भाजपा को बहुमत मिला। 2020 - भारत सरकार ने अग्रिम पंक्ति के स्वास्थ्यकर्मियों के लिए हाइड्रॉक्सी क्लोरोक्वीन के इस्तेमाल का संशोधित परामर्श जारी किया। 2021 - उत्तरी इटली में एक खूबसूरत पर्वतीय इलाके में केबल कार (Cable Car) दुर्घटनाग्रस्त होकर जमीन पर गिरी जिससे लगभग 13 लोगों की मौत व दो बच्चे घायल हुए। 2021 - अमेरिका के अनुभवी गोल्फर फिल मिकेलसन पीजीए चैंपियनशिप मेजर खिताब जीतने वाले विश्व के सबसे उम्रदराज गोल्फर बने। 2022 - भारत और अमरीका ने जापान के तोक्यों में निवेश प्रोत्साहन समझौते पर हस्ताक्षर किए। 2022 - ऑस्ट्रेलिया में लेबर पार्टी नेता अल्बनीज़ी को प्रधानमंत्री के रूप में शपथ दिलाई। 2022 - ओएनजीसी इंडियन गैस एक्सचेंज पर घरेलू गैस का व्यापार करने वाली भारत की पहली खोज एवं उत्पादन कंपनी बनी। 2023 - भारत की जी-20 अध्यक्षता के अंतर्गत दूसरी टीआईडब्ल्यूजी बैठक बेंगलूरू में शुरू हुई। 2023 - महाराष्ट्र में नागपुर-पुणे हाईवे पर ट्रक-बस की टक्कर से 7 की मौत व 13 ज़ख्मी हुए। 2023 - भारतीय नौसेना ने INS मोरमुगाओ मिसाइल का सफल परीक्षण किया , सफलतापूर्वक सुपरसोनिक लक्ष्य भेदा। 2024 - ब्रिटेन के प्रधानमंत्री ऋषि सुनक ने 4 जुलाई को समय से पहले आम चुनाव कराने का आह्वान किया। 2024 - भारतीय नौसेना के जहाज दिल्ली, शक्ति और किल्टन ने दक्षिण चीन सागर में पूर्वी बेड़े की परिचालन तैनाती के तहत मनीला, फिलीपींस की अपनी यात्रा पूरी की। 2025 - राम मंदिर के प्रथम तल पर विराजे राम दरबार, भगवान नर्वदेश्वर भी स्थापित, 05 जून 2025 को प्राण प्रतिष्ठा। 23 मई को जन्मे व्यक्ति 1848 - कार्ल विल्हेम ओटो लिलिएनथल का जन्म। इन्होंने इंसान को पहली बार उड़ना सिखाया। उनकी उड़ान ने क्रांति कर दी। 1896 - कमलाबाई होसपेट नागपुर स्थित मटरू सेवा संघ नामक सामाजिक संस्था की सहसंस्थापिका थी। 1918 - प्रहलाद चुन्नीलाल वैद्य, एक भारतीय भौतिक विज्ञानी और गणितज्ञ थे। 1919 - महारानी गायत्री देवी - जयपुर राजघराने की राजमाता थी। 1923 - अन्नाराम सुदामा - राजस्थानी भाषा के प्रसिद्ध साहित्यकार। 1931 - वसुंधरा कोमकली, जिन्हें वसुंधरा ताई के नाम से जाना जाता है, एक भारतीय शास्त्रीय संगीतकार थीं। 1949 - ऐलन गार्सिया - पेरू के पूर्व राष्ट्रपति। 23 मई को हुए निधन 1930 - राखालदास बंद्योपाध्याय - प्रसिद्ध भारतीय इतिहासकार तथा पुरातत्त्ववेत्ता। 1983 - जिनेन्द्र वर्णी महाराज एक प्रसिद्ध जैन विद्वान थे (12 अप्रैल 1983 का भी वर्णन मिलता है)। 2010 - कानू सान्याल- भारतीय नक्सली आंदोलन के जनक । 2010 - वेतुरी सुंदरम्मा मूर्ति, तेलुगु चलचित्र गीतकार। 2011 - चन्द्रबली सिंह - एक लेखक होने के साथ-साथ उत्कृष्ठ कोटि के अनुवादक (06 जून का भी वर्णन)। 2011 - एन. मरियम पिचै- भारतीय राजनीतिज्ञ । 2011 - चिदानन्द दासगुप्ता भारतीय फ़िल्म निर्देशक, फ़िल्म समीक्षक, फ़िल्म इतिहासकार थे। 2020 - मोहित बघेल एक भारतीय फिल्म अभिनेता। 2020 - जापान की पेशेवर पहलवान हाना किमुरा का निधन। 2021 - श्रीकुमार बनर्जी - (परमाणु ऊर्जा उद्योग के पूर्व अध्यक्ष) एक भारतीय धातुकर्म इंजीनियर थे, का 70 की आयु में निधन हुआ। 2022 - माकपा के वरिष्ठ नेता और पूर्व सांसद शिवाजी पटनायक (92) का निधन हुआ। 2023 - हरियाणवी रागनी गायक पालेराम दहिया (68) का हृदय गति रुकने से निधन हुआ। 2023 - अमेरिकी गिटार बजाने वाला शेल्डन रेनॉल्ड्स (63) का निधन हुआ। 2024 - अमेरिकी डॉक्यूमेंटरी फ़िल्मनिर्माता मॉर्गन स्परलॉक (53) का निधन हुआ। 23 मई के महत्त्वपूर्ण अवसर एवं उत्सव श्री प्रहलाद चुन्नीलाल जयन्ती। संयुक्त राष्ट्र (यूएन) इंटरनेशनल डे टू एंड ऑब्सटेट्रिक फिस्ट्यूला (International Day to End Obstetric Fistula)। अन्तर्राष्ट्रीय तिब्बत मुक्ति दिवस / काला दिवस (1951 , कन्फर्म नहीं)। बैंक अवकाश (चौथा शनिवार)। विश्व कछुआ दिवस कृपया ध्यान दें जी यद्यपि इसे तैयार करने में पूरी सावधानी रखने की कोशिश रही है। फिर भी किसी घटना , तिथि या अन्य त्रुटि के लिए IDTV इन्द्रधनुष की कोई जिम्मेदारी नहीं है।
1568 – इंग्लैंड की महारानी एलिजाबेथ प्रथम ने स्कॉट रानी मैरी को गिरफ्तार किया। 1571 – मिग्यूल लोपेज डी जगाज्पी ने फिलीपींस की राजधानी मनीला की स्थापना की। 1714 - ग्रेट ब्रिटेन की रानी ने अपने जीवनकाल में हनोवर के सदन के सदस्यों को ब्रिटेन में रहने की इजाजत देने से इनकार किया। 1769 - पोप क्लेमेंट XIV पोप क्लेमेंट XIII के स्थान पर 249वें पोप के रूप में चुने गए। 1792 – रूसी सेना पोलैंड में दाखिल हुई। 1802 - नेपोलियन बोनापार्ट ने साहब फ्रेंच लेजन (साहब की सेना) स्थापना की। 1848 – दुनिया का पहला डिपार्टमेंटल स्टोर खुला। 1885 – जर्मन चांसलर बिस्फार्क ने अफ्रीकी देश कैमरून और टोंगोलैंड पर कब्जा किया। 1892 – बहुचर्चित नाटककार और कवि आॅस्कर वाइल्ड जेल से रिहा किए गए थे। 1900 – दुनिया के तब के सबसे बड़े रेल सुरंग सिंपलन यात्रियों के लिए खुला, इटली-स्विट्जरलैंड मार्ग से जुड़े। 1926 – बेनितो मुसोलिनी ने इटली को फांसीवादी राष्ट्र घोषित किया। 1930 – श्वेत महिलाओं को साउथ अफ्रीका में वोट देने का अधिकार प्राप्त हुआ। 1939 – रूस और ब्रिटेन ने नाजी विरोधी समझौते पर हस्ताक्षर किए। 1961 – असम के सिलचर रेलवे स्टेशन पर बंगाली भाषा को मान्यता दिए जाने की मांग को लेकर पुलिस के साथ भिड़ंत में 11 लोगों की मौत हुई। 1971 – भारतीय नौसेना का पहला पनडुब्बी अड्डा वीर बाहू विशाखापत्तनम में शुरू हुआ। 1971 – रूस ने मार्स-2 प्रोग्राम लांच किया। 1976 – ऑस्ट्रेलिया ने सोने के स्वामित्व को कानूनी मान्यता दी। 1991 – क्रोएशियाई नागरिकों ने आजादी के लिए जनमत संग्रह में हिस्सा लिया। 1999 - भारतीय मूल के महेन्द्र चौधरी फिजी के प्रधानमंत्री नियुक्त। 1999 - मैक्सिको में 'बाल्कान डिफ़्यूजो' नामक ज्वालामुखी सक्रिय। 2000 – डिज्नी ने ‘डायनासोर’ फिल्म रिलीज की। 2000 - फिजी में भारतीय मूल के प्रधानमंत्री महेन्द्र चौधरी की सरकार को ठीक एक साल बाद सात नाकाबपोश सशस्त्र व्यक्तियों द्वारा तख्तापलट। 2001 - इस्रायल का फ़िलिस्तीनी मुख्यालयों पर हवाई हमला, 15 घायल। 2002 - पूर्वी तिमोर चार सदियों की दासता के बाद नयी सहस्त्राब्दी के पहले नये राष्ट्र के रूप में विश्व मानचित्र पर उभरा। 2003 - जिबुती के राष्ट्रपति इस्माइल उमर गुलेह भारत की यात्रा पर नई दिल्ली पहुँचे। 2006 - भारतीय मूल के मलेशियाई उद्योगपति टी. रविचन्द्रन ने माउंट एवरेस्ट को फ़तह किया। 2007 - अमेरिकी सीनेट में समग्र आव्रजन सुधार विधेयक पर सहमति। 2008 - भारत व चीन के बीच नाथुला से व्यापार पुनः शुरू हुआ। 2008 - विश्व श्रम संगठन के कार्यकारी अक्ष्यक्ष असाने ने नई दिल्ली में सामाजिक सुरक्षा पर सम्मेलन का उदघाटन किया। 2008 - बैंक आफ़ बड़ौंदा ने वर्ष 2007-08 में अपने शुद्ध लाभ में 39.9% की वृद्धि दर्ज की। 2008 - मलेशिया के पूर्व प्रधानमंत्री महाथिर मुहम्मद ने सत्तायुढ़ दल से अलग होने की घोषणा की। 2008 - कैलाश मानसरोवर के लिए चीन ने भारतीय यात्रियों का दौरा स्थगित किया। 2010 - भारत सरकार को 34 दिनों से चले आ रहे 3जी स्पेक्ट्रम की नीलामी से 67718.95 करोड़ रुपए का शुल्क मिलना तय हो गया। 2010 - बिहार के मुजफ्फरपुर-रक्सौल रेलखंड पर मोतीहारी ज़िला के जीवधारा और पीपरा रेलवे स्टेशन के बीच बंगारी हॉल्ट के समीप नक्सलियों ने रेल पटरी उड़ा दी, जिससे एक टैंकर मालगाड़ी दुर्घटनाग्रस्त हो गई तथा इसकी 13 बोगियों में आग लग गई। 2011- 58वें राष्ट्रीय फ़िल्म पुरस्कारों की घोषणा हुई। फ़िल्म 'मोनेर मानुस' को राष्ट्रीय एकता के लिए , फिल्म 'दबंग' को सर्वाधिक मनोरंजक फ़िल्म के लिए पुरस्कृत किया। मलयालम फ़िल्म ‘एदेमाइन्ते माकान अबू’ को सर्वश्रेठ फ़िल्म , अरुणिमा शार्मा को सर्वश्रेष्ठ निर्देशक चुना गया। 2016 - पेरिस से काहिरा जाने वाली इजिप्टएयर उड़ान MS804 भूमध्य पर गायब हो गयी। 2019 - इराक: शिया अर्द्धसैनिक जवानों पर बम हमले में सात की मौत, 26 घायल हो गए। 2019 - ऑस्ट्रेलियाई चुनाव में बड़ा उलटफेर: सत्तारूढ़ लिबरल गठबंधन की जीत, लेबर पार्टी नेता बिल शॉर्टन का इस्तीफा। 2020 - भारत - केंद्र ने अम्बिकापुर, राजघाट, सूरत, मैसूर, इंदौर और नवी मुंबई को कचरा मुक्त फाइव स्टार शहर घोषित किया। 2021 - झारखंड में ट्रेन का इंजन पटरी से उतरकर नदी में लुढ़का , 84 यात्री बाल-बाल बचे। 2021 - राजस्थान ने म्यूकोर-मिकोसिस यानी ब्लैक फंगस को महामारी घोषित किया। 2021 - नेपाल में 5.8 तीव्रता के भूकंप से लगभग दो दर्जन घर ध्वस्त हुए व लगभग छह लोग घायल हो गए। भारत के जम्मू-कश्मीर व असम में भी भूकंप के हल्के झटके महसूस किए गए। 2022 - ब्रिक्स विदेश मंत्रियों की चीन में वीडियो कॉन्फ्रेंस के माध्यम से बैठक हुई। 2022 - देश में पहली बार 5G कॉल का IIT मद्रास में सफल परीक्षण किया गया , नेटवर्क का सारा डिजाइन भारत में ही डेवलप किया गया। 2022 - अफ्रीका के लिये संयुक्त राष्ट्र की शीर्ष राजनीतिक अधिकारी ने माली के ‘साहेल क्षेत्रीय आतंकवाद रोधी बल’ (G5-Sahel या G5S) से हटने की जानकारी दी। 2023 - भारत की पहली वाणिज्यिक यात्री उड़ान स्वदेशी रूप से उत्पादित टिकाऊ विमानन ईंधन (एसएएफ) के मिश्रण का उपयोग करके उड़ाई गई। 2023 - केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री डॉ. मनसुख मांडविया ने एशिया पेट्रोकेमिकल उद्योग सम्मेलन 2023 की अध्यक्षता की। 2023 - केंद्रीय मंत्री श्री किरेन रिजिजू ने पृथ्वी विज्ञान मंत्रालय का कार्यभार संभाला। 2023 - प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी-7 शिखर सम्मेलन में भाग लेने के लिए जापान के हिरोशिमा पहुंचे। 2023 - भारतीय रिज़र्व बैंक ने ₹ 2000 मूल्यवर्ग के बैंक नोटों को प्रचलन से वापस लेने का निर्णय लिया। 2023 - भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण ने 100 घंटे में बनाई 100 किमी की सड़क बनाकर एक और वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया। 2024 - ईरान के राष्ट्रपति इब्राहिम रईसी का हेलीकॉप्टर क्रैश में निधन हुआ। इसमें ईरान के विदेश मंत्री होसैन अमीराब्दुल्लाहियन समेत नौ लोग सवार थे। सभी की मृत्यु हो गई। 19 मई को जन्मे व्यक्ति 1824 - नाना साहेब सन 1857 के भारतीय स्वतन्त्रता के प्रथम संग्राम के शिल्पकार थे। उनका मूल नाम 'धोंडूपन्त' था। 1881 - कमाल अतातुर्क - आधुनिक तुर्की के निर्माता थे। 1910 - नाथुराम विनायक गोडसे। 1913 - नीलम संजीव रेड्डी - भारत के पूर्व राष्ट्रपति। 1934 - रस्किन बॉण्ड - अंग्रेज़ी भाषा के प्रसिद्ध भारतीय लेखकों में से एक हैं। 1938 - गिरीश कर्नाड, कवि, रंगमंच कर्मी, कहानी लेखक, नाटककार, फ़िल्म निर्देशक और फ़िल्म अभिनेता। 1947 - टी.सी. योहानन - लम्बी कूद के भारतीय खिलाड़ी । 1974 - नवाज़ुद्दीन सिद्दीकी एक भारतीय फ़िल्म अभिनेता। 1999 - नायब सूबेदार दीपक पुनिया, एक भारतीय फ्रीस्टाइल पहलवान व भारतीय सेना में जूनियर कमीशंड अधिकारी। 19 मई को हुए निधन 1904 - जमशेद जी टाटा - टाटा समूह के संस्थापक। 1979 - हज़ारी प्रसाद द्विवेदी - हिन्दी के शीर्ष साहित्यकार। 1996 - जानकी रामचन्द्रन - प्रसिद्ध तमिल अभिनेत्री तथा तमिलनाडु की भूतपूर्व मुख्यमंत्री। 1997 - सोंभु मित्रा - फ़िल्म और रंगमंच अभिनेता, निर्देशक और नाटककार थे। 2004 - एरम्पाला कृष्णन नायनार - केरल के पूर्व मुख्यमंत्री। 2008 - परम्परावादी मराठी थियेटर के पुरोधा, भारतीय नाटककार और रंगमंचकर्मी विजय तेंदुलकर का निधन। 2010 - स्काटिश जॉन शेफर्ड बैरोन, दुनिया की पहली एटीएम :ऑटोमैटिक टेलर मशीन के आविष्कारक। 2021 - राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री श्री जगन्नाथ पहाड़िया (93) का निधन हुआ। 2021 - मुंबई आतंकवादी हमलों के दौरान कमांडो बल का नेतृत्व करने वाले NSG के पूर्व महानिदेशक जेके दत्त (72) की मौत हुई। 2023 - अंग्रेजी संगीतकार एंड्रयू माइकल राउरके (59) का निधन हुआ। 2023 - ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेट खिलाड़ी ब्रायन बूथ (89) का निधन हुआ। 2023 - अंग्रेजी उपन्यासकार, निबंधकार, संस्मरणकार, पटकथा लेखक और आलोचक मार्टिन एमिस (73) का निधन हुआ। 2023 - अंग्रेजी प्रदर्शन कवि, गीतकार और गायक पीट ब्राउन (82) का निधन हुआ। 2024 - ईरान के राष्ट्रपति इब्राहिम रईसी (63) का हेलीकॉप्टर क्रैश में निधन हुआ। 2024 - अमेरिकी पेशेवर फुटबॉल खिलाड़ी जिम ओटो (86) का निधन हुआ। 19 मई के महत्त्वपूर्ण अवसर एवं उत्सव श्री श्रेयांसनाथ जी गर्भ कल्याणक (जैन , ज्येष्ठ कृष्ण षष्ठी अनुसार)। श्री नीलम संजीव रेड्डी जयन्ती। श्रीमती जानकी रामचन्द्रन स्मृति दिवस। श्री जगन्नाथ पहाड़िया स्मृति दिवस। श्री एरम्पाला कृष्णन नायनार स्मृति दिवस। कृपया ध्यान दें यद्यपि इसे तैयार करने में पूरी सावधानी रखने की कोशिश रही है। फिर भी किसी घटना , तिथि या अन्य त्रुटि के लिए IDTV इन्द्रधनुष की कोई जिम्मेदारी नहीं है।
मेकअप खरीदना अक्सर उत्साह से ज्यादा कन्फ्यूजन से भरा अनुभव बन जाता है, खासकर जब बात फाउंडेशन की हो। स्टोर में जो शेड परफेक्ट लगता है, वही कुछ घंटों बाद ऑरेंज, ग्रे या जरूरत से ज्यादा डार्क नजर आने लगता है। कई बार गलत शेड की बोतलें ड्रेसिंग टेबल के कोने में पड़ी रह जाती हैं और लोग मजबूरी में वही फाउंडेशन इस्तेमाल करते रहते हैं जो उनकी स्किन टोन से मेल ही नहीं खाता। ऐसे में मेकअप एक्सपर्ट्स का कहना है कि सही फाउंडेशन चुनना मुश्किल जरूर है, लेकिन अगर कुछ बेसिक बातों का ध्यान रखा जाए तो यह प्रक्रिया काफी आसान हो सकती है। मेकअप आर्टिस्ट Leiya Phinao Ningshen और Rose Siard ने फाउंडेशन चुनने के तीन सबसे जरूरी स्टेप्स बताए हैं—शेड, अंडरटोन और स्किन टाइप। Step 1: सही शेड कैसे चुनें? अधिकतर लोग फाउंडेशन को हाथ के पीछे लगाकर टेस्ट करते हैं, जबकि एक्सपर्ट्स इसे सबसे बड़ी गलती मानते हैं। हाथ का रंग अक्सर चेहरे से अलग होता है क्योंकि वह ज्यादा धूप में रहता है। मेकअप आर्टिस्ट्स के मुताबिक, फाउंडेशन हमेशा जॉलाइन यानी चेहरे और गर्दन के बीच वाले हिस्से पर टेस्ट करना चाहिए। इससे पता चलता है कि शेड चेहरे और गर्दन दोनों में नेचुरली ब्लेंड हो रहा है या नहीं। विशेषज्ञों का कहना है कि फाउंडेशन को खरीदने से पहले उसे कम से कम 5 से 10 मिनट तक स्किन पर रहने दें। ऐसा इसलिए क्योंकि कई फाउंडेशन स्किन के ऑयल के साथ मिलकर ऑक्सीडाइज हो जाते हैं और कुछ देर बाद डार्क या ऑरेंज दिखने लगते हैं। ऑक्सीडेशन क्या होता है? ऑक्सीडेशन वह प्रक्रिया है जिसमें फाउंडेशन स्किन के नैचुरल ऑयल के संपर्क में आकर अपना रंग बदल देता है। यही वजह है कि शुरुआत में सही दिखने वाला फाउंडेशन बाद में अलग नजर आने लगता है। Step 2: अपना Undertone पहचानें कई बार समस्या शेड की नहीं बल्कि अंडरटोन की होती है। अगर फाउंडेशन चेहरे पर ज्यादा पीला, गुलाबी या ग्रे दिख रहा है, तो संभव है कि उसका अंडरटोन आपकी स्किन से मैच नहीं कर रहा हो। अंडरटोन पहचानने का आसान तरीका: Cool Undertone: नसें नीली या बैंगनी दिखती हैं Warm Undertone: नसें हरी या ऑलिव टोन में नजर आती हैं Neutral Undertone: Warm और Cool का संतुलन Olive Undertone: स्किन में हल्का हरा-ग्रे टोन दिखाई देता है एक्सपर्ट्स का कहना है कि कलर करेक्टर का सही इस्तेमाल भी मेकअप को बेहतर बना सकता है। उदाहरण के लिए: Green corrector रेडनेस कम करता है Peach corrector डार्कनेस छुपाता है Yellow corrector पिंक या ब्लू टोन को बैलेंस करता है Step 3: स्किन टाइप के हिसाब से चुनें Formula सिर्फ सही शेड चुनना काफी नहीं है। अगर फाउंडेशन का फॉर्मूला आपकी स्किन टाइप के मुताबिक नहीं होगा, तो मेकअप खराब दिख सकता है। Oily या Acne-Prone Skin ऑयल-फ्री, मैट और लॉन्ग-वियर फाउंडेशन बेहतर रहते हैं। Dry Skin Hydrating या Serum-infused फाउंडेशन स्किन को फ्लॉलेस लुक देते हैं। Combination Skin Natural या Satin finish फाउंडेशन सबसे अच्छा विकल्प माने जाते हैं। मेकअप एक्सपर्ट्स सलाह देते हैं कि फाउंडेशन हमेशा पतली लेयर में लगाएं और उसे स्किन पर प्रेस करें, रगड़ें नहीं। साथ ही जरूरत से ज्यादा पाउडर लगाने से बचें, वरना मेकअप केकी दिख सकता है। गलत फाउंडेशन को कैसे ठीक करें? अगर गलती से गलत शेड खरीद लिया है, तो उसे फेंकने की जरूरत नहीं। ज्यादा Orange लगे तो Blue corrector मिलाएं ज्यादा Yellow लगे तो Purple tone add करें Grey दिखे तो Bronzer से Warmth दें ज्यादा Dark हो तो White mixer से हल्का करें मेकअप एक्सपर्ट्स का मानना है कि परफेक्ट फाउंडेशन वही होता है जो स्किन में पूरी तरह घुल जाए और अलग से नजर न आए। सही शेड ढूंढने में थोड़ा समय जरूर लगता है, लेकिन बेसिक जानकारी होने पर यह प्रक्रिया आसान और कम खर्चीली बन सकती है।
1610 – पेरिस की संसद ने लुई तेरहवें को फ्रांस का राजा नियुक्त किया। 1701 - स्पेनिश युद्ध उत्तराधिकार के लिए शुरू हुआ। 1718 - जेम्स पक्ले जो की एक लंदन के वकील थे, दुनिया की पहली मशीन गन बनाया। 1730 - रॉबर्ट वाल्पोल प्रभावी रूप से ब्रिटेन के प्रथम प्रधान मंत्री बनाये गए। 1788 - ऑस्ट्रेलियाई सीमावर्ती युद्ध शुरू हुए। 1796 – फ्रांसीसी सैनिकों ने मिलान पर कब्जा किया। 1811 – पराग्वे ने स्पेन से स्वतंत्रता की घोषणा की। 1829 - डेमियन साइरिल द्वारा एस्त्रियन नामक एक उपकरण के लिए पेटेंट लागू किया गया। 1851 - पहली ऑस्ट्रेलियाई गोल्ड रश की घोषणा की गई, हालांकि खोज तीन महीने पहले की गई थी। 1858 - रॉयल इटालियन ओपेरा कोवेन्ट गार्डन लंदन में खोला गया। 1873 – इंग्लैंड में ईस्ट इंडिया कंपनी को 1 जून, 1874 से भंग करने का प्रस्ताव पारित किया गया। 1878 - टोक्यो स्टॉक एक्सचेंज की स्थापना की गयी। 1891 - फिलिप्स एंड कंपनी को हॉलैंड में स्थापित किया गया। 1905 – अमेरिका के नवाडा में लास वेगास की स्थापना हुई। 1918 – अमेरिका में पहली हवाई डाक सेवा की शुरुआत हुई। 1925 – पहला अरेबिक कम्यूनिस्ट न्यूजपेपर शुरू किया गया। 1930 - विश्व की पहली महिला एयरहोस्टेस ऐलन चर्च ने आॅकलैंड–शिकागो फ्लाइट में उड़ान भरी। 1935 – मास्को मेट्रो को लोगों के लिए खोला गया। 1939 - श्री चिप्स द्वारा बनायीं गयी रोमांटिक नाटक फिल्म अलविदा का ब्रिटेन में प्रीमियर किया गया। 1940 – मैक और डिक मैकडोनाल्ड नाम के दो भाइयों ने कैलिफोर्निया के सैन बर्नार्डीनो में मैकडोनाल्ड रेस्त्रां की शुरुआत की। 1948 – ऑस्ट्रेलिया ने एसेक्स के खिलाफ क्रिकेट मैच में एक दिन में 721 रन बनाने का विश्व रिकॉर्ड बनाया। 1955 – अमेरिका के नेवाडा में परीक्षण स्थल पर परमाणु परीक्षण किया गया। 1957 – ब्रिटेन के सप्लाई मंत्रालय ने घोषणा की थी प्रशांत महासागर में किए गए श्रृखंलाबद्ध परीक्षणों के अंतर्गत पहले हाइड्रोजन बम का परीक्षण किया गया था। 1958 – भारत में उपहार कर की शुरुआत हुयी। 1958 – सोवियत संघ ने स्पूतनिक तृतीय राकेट प्रक्षेपित किया। 1974 – इजरायल के एक स्कूल में बंधक बनाईं गई 16 किशोरियों की मौत हुई। साथ में तीन फ़लस्तीनी भी मारे गए। 1985 - सोवियत संघ को वर्गीकृत नौसैनिक संचार पास करने के लिए एफबीआई द्वारा जॉन एंथनी वाकर जूनियर को गिरफ्तार किया गया। 1988 – सोवियत संघ ने अफगानिस्तान से अपने एक लाख 15 हजार सैनिकों को वापस बुलाना शुरू किया। 1991 - श्रीमती एडिथ क्रेसन फ़्रांस की पहली महिला प्रधानमंत्री बनीं। 1993 – संयुक्त राष्ट्र ने 15 मई को अंतरराष्ट्रीय परिवार दिवस के रूप में मनाने का फैसला किया। 1995 – चीन ने लोप नोर, पीआरसी में परमाणु परीक्षण किया। 1995 - एलीसन गारग्रीब्स बिना आक्सीजन सिलैडंर के एवरेस्ट की चोटी पर पहुँचने वाली पहली महिला बनीं। 1999 - कुवैती सरकार द्वारा महिलाओं को संसदीय चुनावों में मताधिकार का हक प्रदत्त। 2001 - इटली में दक्षिणपंथी गठबंधन को बहुमत। 2002 - संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद ने इराक पर प्रतिबंधों का अनुमोदन किया। 2003 - इराक युद्ध में अमेरिकी सेनाओं के कमांडर टामी फ़्रैक्स के ख़िलाफ़ ब्रुसेल्स की अदालत में युद्ध सम्बन्धी मुकदमा दायर। 2004 - ‘आर्सेनल फुटबॉल क्लब’ इंग्लिश प्रीमियर लीग में एक भी मैच हारे बिना चैंपियन बनने वाली पहली टीम बनी। 2005 - 20 साल के बाद कनाडा में भारत का विमान उतरा। 2008 - भारतीय मूल की मंजूला सूद ब्रिटेन में मेयर बनने वाली पहली एशियाई महिला बनीं (2005 का भी वर्णन मिलता है इसलिए कन्फर्म कर लें)। 2008 - श्रीलंका सरकार ने आतंकवादी संगठन लिट्टे पर प्रतिबन्ध दो साल के लिए बढ़ाया। 2008 – कैलिफोर्निया मैसाच्युसेट्स के बाद समलैंगिक विवाह को वैध घोषित करने वाला अमेरिका का दूसरा प्रांत बना। 2013 – इराक में तीन दिनों तक हिंसा में 389 लोगों की मौत हुई। 2019 - कैलास भू क्षेत्र बनेगा World Heritage, विश्व धरोहर की अंतरिम सूची में हुआ शामिल। 2019 - फ्रांस के मशहूर चित्रकार क्लॉड मोनेट की पेंटिंग mules एक नीलामी में रिकॉर्ड 11 करोड़ डॉलर (करीब 770 करोड़ रुपये) में बिकी। मोनेट ने इसे 1890-91 में बनाया था। 2019 - दुनिया की सबसे ऊँची चोटी माउंट एवरेस्ट पर रिकॉर्ड 23वीं बार पहुंचकर नेपाल के कामी रिता शेरपा (49) ने इतिहास रच दिया । 2020 - विश्व बैंक ने भारत के कोविड-19 सामाजिक सुरक्षा कार्यक्रम में तेजी लाने के लिए एक अरब डॉलर की सहायता राशि मंजूर की। 2020 - म्यांमा की सेना ने आज भारत को पूर्वोतर भारत से 22 उग्रवादी सौंपे। 2021 - इज़राइल ने गाजा पट्टी को निशाना बनाते हुए हवाई हमले किए जिसमें दस लोग मारे गए। 2021 - चीन मंगल पर अपना रोवर जू रॉन्ग उतारने में सफल हुआ व अमेरिका के बाद ऐसा करने वाला दूसरा देश बना। 2022 - चुनाव आयोग के सबसे वरिष्ठ सदस्य राजीव कुमार ने देश के 25वें मुख्य चुनाव आयुक्त का कार्यभार संभाला। 2022 - भारत की पुरुष बैडमिंटन टीम ने थॉमस कप 2022 जीतकर इतिहास रचा। 14 बार के चैंपियन इंडोनेशिया को 3-0 के अंतर हराया। 2022 - त्रिपुरा में प्रदेश भाजपा अध्यक्ष माणिक साहा ने नये मुख्यमंत्री की शपथ ली। 2022 - यूक्रेन की वायु सेना ने 11 रूसी हवाई ठिकानों को नष्ट किया। 2023 - एयर मार्शल आशुतोष दीक्षित ने वायु सेना के उप प्रमुख का पदभार संभाला। 2023 - भारत और ईएफटीए ने एक नए व्यापार और साझेदारी समझौते (टीईपीए) की दिशा में कदम बढ़ाए। 2023 - जी20 संस्कृति समूह ग्रुप (सीडब्ल्यूजी) की दूसरी बैठक भुवनेश्वर में शुरू हुई। 2023 - भारत की जी-20 अध्यक्षता के अंतर्गत तीसरी ऊर्जा परिवर्तन कार्य समूह (ईटीडब्ल्यूजी) की बैठक मुंबई में शुरू हुई। 2024 - सिंगापुर के नए प्रधानमंत्री लॉरेंस वोंग ने पद की शपथ लेते समय "आज से बेहतर कल" बनाने की शपथ ली। 2024 - 77वें कान फिल्म महोत्सव में भारत मंडप का उद्घाटन किया गया। 15 मई को जन्मे व्यक्ति 1817 - देवेन्द्रनाथ ठाकुर, प्रख्यात विद्वान् और धार्मिक नेता। 1892 - हरि विनायक पाटस्कर - भारतीय राजनीतिज्ञ तथा मध्य प्रदेश के भूतपूर्व राज्यपाल। 1907 – शहीदे आजम भगत सिंह और राजगुरु के साथ हंसते-हंसते फांसी के फंदे पर लटकने वाले सुखदेव थापर का जन्म हुआ। 1922 - नजीर हुसैन - भारतीय फ़िल्म अभिनेता थे। इन्हें नासिर हुसैन के रूप में भी जाना जाता है। 1923 - जॉनी वॉकर, भारतीय हास्य अभिनेता। 1926 - महेन्द्रनाथ मुल्ला - भारतीय नौसेना के जांबाज अफसरों में एक। 1933 - टी. एन. शेषन - भारत के भूतपूर्व मुख्य चुनाव आयुक्त। 1937 - मैडेलिन अल्ब्राइट - पूर्व संयुक्त राज्य अमेरिका की राजनीतिज्ञा / अमेरिकी इतिहास में पहली महिला संयुक्त राज्य सचिव । 1957 - सुशील चंद्रा भारत के चुनाव आयुक्त व इसके पूर्व वे सेंट्रल बोर्ड ऑफ डायरेक्ट टैक्सेज के अध्यक्ष रह चुके। 1965 - माधुरी दीक्षित नेने - बालीवुड अभिनेत्री (कुछ जगह 1967 का भी वर्णन मिलता है इसलिए कन्फर्म कर लें)। 15 मई को हुए निधन 1958 - यदुनाथ सरकार - प्रसिद्ध इतिहासकार। 1991 - कालिंदी चरण पाणिग्रही - साहित्य एवं शिक्षा के क्षेत्र में भारत सरकार द्वारा पद्म भूषण से सम्मानित। 1993 - के.एम. करिअप्पा (कोंडडेरा मडप्पा करिअप्पा)- भारत के 'प्रथम आर्मी कमाण्डर इन चीफ़'। 1998 - राधिका रंजन गुप्ता भारतीय राजनीतिज्ञ , त्रिपुरा के पूर्व मुख्यमंत्री। 2010 - भैरोंसिंह शेखावत - राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री व भारत के उपराष्ट्रपति। 2011 - महेन्द्र सिंह टिकैत - उत्तर प्रदेश के किसान नेता तथा भारतीय किसान यूनियन के अध्यक्ष थे। 2017 - सुब्रमण्यम रामास्वामी - भारतीय राज्य पुदुचेरी के भूतपूर्व चौथे मुख्यमंत्री थे। 2021 - मुदुंबई शेषाचल नरसिम्हन FRS - एक भारतीय गणितज्ञ थे । 2021 - श्री अकाल तख्त साहिब के पूर्व जत्थेदार ज्ञानी जोगिंदर सिंह वेदांती का निधन हुआ। 2021 - कोरोना से संक्रमित वरिष्ठ पत्रकार एवं फाइनेंशियल एक्सप्रेस के प्रबंधक संपादक सुनील जैन का दिल्ली एम्स में निधन हुआ। 2023 - कनाडाई कर्लिंग इतिहास में सबसे सफल स्किप्स में से एक रॉन नॉर्थकॉट (87) का निधन हुआ। 2024 - अमेरिकी बास्केटबॉल कोच टेट्स लॉक (87) का निधन हुआ। 2024 - केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया की मां माधवी राजे सिंधिया का दिल्ली एम्स में निधन हुआ। 2024 - पूर्व राज्यपाल व राजस्थान की पूर्व डिप्टी सीएम रहीं वरिष्ठ कांग्रेस नेता डॉ. कमला बेनीवाल (97) का निधन हुआ। 15 मई के महत्त्वपूर्ण अवसर एवं उत्सव मॉं आनन्दमयी जयन्ती (ज्येष्ठ कृष्ण तृतीया)। महान क्रान्तिकारी श्री सुखदेव जयन्ती। श्री भैरोंसिंह शेखावत स्मृति दिवस। श्री सुब्रमण्यम रामास्वामी स्मृति दिवस। श्री राधिका रंजन गुप्ता स्मृति दिवस। विश्व परिवार दिवस। अन्तर्राष्ट्रीय कंगारू देखरेख जागरूकता दिवस। कृपया ध्यान दें यद्यपि इसे तैयार करने में पूरी सावधानी रखने की कोशिश रही है। फिर भी किसी घटना , तिथि या अन्य त्रुटि के लिए IDTV इन्द्रधनुष की कोई जिम्मेदारी नहीं है।
1610 – फ्रांस में हेनरी IV की हत्या हुई और लुईस XIII फ्रांस की गद्दी पर बैठा। 1702 – इंग्लैंड और नीदरलैंड ने फ्रांस और स्पेन के खिलाफ़ युद्ध की घोषणा की। 1719 - न्यू फ्रांस ने स्पेन के साथ युद्ध में बिएनविल, पेंसाकोला पर कब्जा किया। 1767 - ब्रिटिश सरकार ने चाय पर अमेरिकियों का आयात शुल्क घटाया। 1796 - इंग्लैंड में एडवर्ड जेनर ने पहले चेचक का टीकाकरण किया था। 1800 - द्वितीय गठबंधन: जनरल लूयस-एलेक्जेंडर बेर्थियर के तहत फ्रांसीसी सेनाएं ओस्टा घाटी में फोर्ट बर्द में 400 ऑस्ट्रो-पिदममोन सैनिकों द्वारा रोकी गई। 1811 – पराग्वे स्पेन की पराधीनता से मुक्त हुआ। 1870 - नेल्सन फुटबॉल क्लब और नेल्सन कॉलेज के बीच न्यूजीलैंड में पहला रग्बी मैच खेला गया। 1872 – प्रथम श्रेणी क्रिकेट में सरे के खिलाफ एमसीसी के पहले 7 विकेट शून्य के स्कोर पर गिरे। 1878 – पहली बार वैसलीन नाम का रॉबर्ट ए चेसब्राफ ने पंजीकृत करवाया था। 1879 – थॉमस एडिसन यूरोप की एडिसन टेलीफोन कंपनी से जुड़े। 1908 – पहली बार किसी व्यक्ति ने हवाई जहाज में उड़ान भरी। 1912 - चीन ने छह बिजली रेल ऋण समझौते को मना किया। 1914 - वुडरो विल्सन ने मातृ दिवस की घोषणा पर हस्ताक्षर किए। 1941 – 36,000 परशियन यहूदी को गिरफ्तार किया गया। 1944 – ब्रिटिश सैनिकों ने कोहिमा पर कब्जा किया। 1948 – इजराइल ने ब्रिटेन से स्वतंत्रता की घोषणा की। 1963 – कुवैत संयुक्त राष्ट्र का 111 वां सदस्य बना। 1973 – अमेरिका के सुप्रीम कोर्ट ने सेना में महिलाओं के समान अधिकार को मंजूरी दी। 1992 – भारत ने तमिल टाइगर्स के नाम से मशहूर श्रीलंकाई विद्रोही संगठन एलटीटीई पर प्रतिबंध लगा दिया था। संयुक्त राष्ट्र और भारत समेत 32 देशों ने उसे आतंकवादी संगठन करार दिया। 1999 - पाकिस्तानी पत्रकार जनम सेठी की पत्रिका फ़्राइडे टाइम्स की जब्ती। 1999- सदी का आखिरी विश्व कप क्रिकेट की लॉडर्स (इंग्लैंड) में शुरुआत। 2001 - भारत और मलेशिया में सात समझौते। 2004 - डेली मिरर नामक पत्रिका ने ईराक में युद्धबंदियों पर कथित अत्याचार को दर्शाने वाली झूठी तस्वीरों के प्रकाशन के लिए ब्रिटेन से माफी मांगी। 2006 - पूर्व कम्यूनिस्ट नेता गिओर्गिओ नैपोलितानों इटली के नये राष्ट्रपति के रूप में निर्वाचित। 2006 - चीन ने कला के स्तर पर चल रही जालसाजी से बचने के लिए एक आयोग का गठन किया। 2007 - जापान ने अपने शांतिवादी संविधान में संशोधन सम्बन्धी विधेयक को मंजूरी दी। 2008 - टाइम्स एनआईई ने इंटरनेशनल न्यूजपेपर मार्केटिंग एसोसियेशन (इनमा) अवार्ड-2008 जीता। 2010- भारत-रूस के बीच रक्षा, परमाणु ऊर्जा, अंतरिक्ष, विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी, हाइड्रोकार्बन, व्यापार एवं निवेश आदि में 22 समझोते हुए। 2012 – इजरायल की जेलों में बंद 1500 फिलीस्तीनी कैदी भूख हड़ताल समाप्त करने पर सहमत हुए। 2013 – ब्राजील समलैंगिक विवाह को मान्यता देने वाला 15वां देश बना। 2019 - भारत ने अमेरिका पर जवाबी शुल्क की समय सीमा बढ़ाई। 2020 - पांचवीं बार इस्राइल के पीएम बने बेंजामिन नेतन्याहू, गठबंधन से बनाई सरकार। 2020 - भारत - केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री डॉक्टर हर्षवर्धन ने कोविड-19 मरीजों की जांच के लिए कोबास-6800-(COBAS-6800) नामक परीक्षण मशीन राष्ट्र को समर्पित की। 2020 - स्लोवेनिया के प्रधानमंत्री जैनेज जानसा ने संसद में बताया स्लोवेनिया COVID-19 महामारी को अधिकारिक रूप से रोकने वाला यूरोप का पहला राष्ट्र बना। 2021 - उत्तरी काबुल में जुमे की नमाज के समय एक मस्जिद में विस्फोट से 12 की मौत व 15 अन्य लोग घायल हुए। 2022 - दिल्ली के नरेला की प्लास्टिक फैक्टरी में आग लगी , मौके पर दमकल की 22 गाड़ियों ने अग्निशमन अभियान चलाया। 2022 - अमेरिका के न्यूयॉर्क की एक सुपरमार्केट में गोलीबारी से 10 लोगों की मौत व 3 लोग घायल हुए। 2022 - यूएई की सर्वोच्च परिषद ने शेख मोहम्मद बिन जायद को नया राष्ट्रपति चुना। 2022 - मुख्य निर्वाचन आय़ुक्त सुशील चंद्रा सेवानिवृत्त हुए। 2022 - कोल्हापुर की बेटी कस्तूरी सावेकर ने दुनिया के सबसे ऊंचे और उतने ही कठिन माउंट एवरेस्ट की चढ़ाई पूरी की। 2023 - भारतीय नौसेना के फ्रंटलाइन गाइडेड मिसाइल विध्वंसक आईएनएस मोरमुगाओ से ब्रह्मोस सुपरसोनिक क्रूज मिसाइल का सफल परीक्षण किया। 2023 - तमिलनाडु में जहरीली शराब पीने की दो घटनाओं में बीते तीन दिन के अंदर 14 लोगों की मौत हुई व 51 लोग अस्पतालों में भर्ती हुए। 2023 - आंध्र प्रदेश में बस और ऑटोरिक्शा की जोरदार भिड़ंत से सात महिलाओं की मौत हुई। 2023 - गुजरात में कृष्णा सागर झील में डूबकर 5 बच्चों की मौत हुई वहीं महाराष्ट्र में नदी में डूबने से चार युवकों की मौत हुई। 2024 - गूगल ने अपने वार्षिक सम्मेलन में नए जनरेटिव एआई फीचर्स का अनावरण किया। 2024 - झुंझुनूं में हिन्दुस्तान कॉपर की खदान में लिफ्ट की चेन टूटने से कोलकाता से आई विजिलेंस समेत 14 लोग फंसे। 14 मई को जन्मे व्यक्ति 1657 - शम्भाजी - शिवाजी के ज्येष्ठ पुत्र और उत्तराधिकारी थे। 1883 - अल्लादि कृष्णास्वामी अय्यर - प्रसिद्ध न्यायविद, अधिवक्ता और शिक्षाशास्त्री थे। 1892 - अरुण चन्द्र गुहा - प्रसिद्ध स्वतंत्रता सेनानी और राजनीतिक कार्यकर्ता। 1923 - मृणाल सेन, भारतीय फ़िल्मों के प्रसिद्ध निर्माता व निर्देशक। 1962 - रघु राम कृष्ण राजू एक भारतीय उद्योगपति व राजनेता , जो 17 वीं लोकसभा से संसद सदस्य बने। 1984 – फेसबुक के संस्थापक मार्क एलियट ज़ुकेरबर्ग का जन्म । 1987 - ज़रीन खान एक भारतीय अभिनेत्री व मॉडल। 1997- मानुषी छिल्लर - सौन्दर्य प्रतियोगिता की विजेता । जिन्हें विश्व सुन्दरी 2017 के ताज से नवाज़ा गया। 1998 - तरूनी सचदेव - भारतीय मॉडल एवं बाल अभिनेत्री । 14 मई को हुए निधन 1923 - एन.जी. चन्दावरकर - भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के अध्यक्ष थे। 1943 - अल्ला बख़्श - अंग्रेज़ी शासन के दौरान एक जमींदार, सरकारी ठेकेदार, स्वतंत्रता संग्राम सेनानी एवं राजनेता थे। 1963 - डॉक्टर रघुवीर, प्रख्यात विद्वान् तथा राजनीतिक नेता। 1978 - जगदीशचन्द्र माथुर - प्रसिद्ध नाटककार। 2012 - तरुनी सचदेव -भारतीय मॉडल एवं बाल अभिनेत्री (जन्मदिन भी आज के दिन था )। 2016 - कंडासामी कुप्पुसामी- तमिल विद्वान् एवं लेखक। 2020 - पद्म भूषण से सम्मानित, बांग्लादेश के मशहूर लेखक प्रोफेसर अनिसुज्जमां का ढाका के सेना अस्पताल में निधन हो गया। 2020 - साहित्य अकादमी से सम्मानित बंगाली लेखक देवेश रॉय का निधन। 2021 - महान स्वतंत्रता सेनानी और शहीद भगत सिंह के भतीजे अभय संधू का निधन हुआ। 2022 - ऑस्ट्रेलिया के पूर्व दिग्गज क्रिकेटर एंड्रयू साइमंड्स (46) का कार दुर्घटना में निधन हुआ। 2023 - अमेरिकी पेशेवर पोकर प्लेयर डॉयल फ्रैंक ब्रूनसन (89) का निधन हुआ। 2023 - स्पेनिश फुटबॉल खिलाड़ी फेर्रान ओलिवेला (86) का निधन हुआ। 2024 - स्कॉटिश अभिनेत्री गुड्रन उरे (98) का निधन हुआ। 14 मई के महत्त्वपूर्ण अवसर एवं उत्सव देवर्षि नारद जयन्ती (ज्येष्ठ कृष्ण प्रथमा , पचांगभेद से द्वितीया अनुसार आज भी , वीणा दान)। छत्रपति श्री शम्भाजी महाराज जयन्ती। डॉ. श्री रघुवीर स्मृति दिवस। कृपया ध्यान दें यद्यपि इसे तैयार करने में पूरी सावधानी रखने की कोशिश रही है। फिर भी किसी घटना , तिथि या अन्य त्रुटि के लिए IDTV इन्द्रधनुष की कोई जिम्मेदारी नहीं है।
1745 - फोंटेनॉय की लड़ाई (दोरनिक): ऑस्ट्रियाई ने उत्तराधिकार के लिए युद्ध शुरू किया गया। 1749 - ब्रिटिश संसद ने समेकन अधिनियम स्वीकार किया, जिसने रॉयल नेवी को पुनर्गठित किया गया। 1751 - पेंसिल्वेनिया अस्पताल डॉ थॉमस बॉन्ड और बेंजामिन फ्रैंकलिन द्वारा स्थापित किया गया। 1752 - अमेरिका के फिलाडेल्फिया में पहली अग्नि बीमा पॉलिसी की शुरुआत हुई। 1772 - एम्स्टर्डम थिएटर आग से नष्ट हुआ, जिसमें 18 लोग मारे गए व अन्य कई लोग घायल हुए। 1784 – ब्रिटेन और मैसूर के शासक टीपू सुल्तान के बीच शांति संधि पर हस्ताक्षर। 1814 – प्लेटबर्ग की लड़ाई में अमेरिकन्स ने अंग्रेजों को हराया। 1833 – इंग्लैंड से क्यूबेक जा रहे जहाज लेडी-ऑफ-द-लेक के हिमखंड से टकराकर अटलांटिक सागर में डूबने से 215 लोगों की मौत हुई। 1857 – दिल्ली में सिपाही विद्रोह भड़का। 1871 - तिचबोर्ने मामले में पहला परीक्षण आम दलीलों का लंदन कोर्ट में शुरू हुआ। 1928 - अमेरिकी वाल्टर हेगेन ने इंग्लैंड में ओपन चैम्पियनशिप गोल्फ टूर्नामेंट जीता। 1940 - ग्रीबबेर्ग की लड़ाई केंद्रीय नीदरलैंड में शुरू हुई। 1949 - इजरायल संयुक्त राष्ट्र में अपने 59 वें सदस्य के रूप में शामिल हुआ। 1951 – राष्ट्रपति राजेन्द्र प्रसाद ने नवनिर्मित सोमनाथ मंदिर का उद्घाटन किया। 1955 – इजरायल ने गाजा पर हमला किया। 1956 – गोल्ड कोस्ट (वर्तमान में घाना देश) को 6 मार्च, 1957 को ब्रिटेन के शासन से मुक्त करने की घोषणा की गई। 1960 – पहली गर्भनिरोधक गोली बाजार में उपलब्ध कराई गई। 1965 – बंगलादेश में चक्रवाती तूफान से 17 हजार लोगों की मौत। 1985 – इंग्लैंड के ब्रैडफोर्ड सिटी फुटबाल मैदान में आग लगने से 40 की मौत हुई और 150 घायल हुए। 1988 – फ्रांस ने परमाणु परीक्षण किया। 1995 - संयुक्त राष्ट्र महासभा के कक्ष में 24 दिन तक चले सम्मेलन की समाप्ति पर परमाणु अप्रसार संधि को अनिश्चित काल के लिए स्थायी बना दिया गया। 1998: भारत ने राजस्थान के पोखरण में तीन परमाणु परीक्षण किये। 1998 – यूरोप की एकल मुद्रा यूरो का पहला सिक्का बना। 2000 – जनसंख्या घड़ी के मुताबिक भारत की जनसंख्या एक अरब पहुंची। दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल में जन्मी 'आस्था' भारत का एक अरबवाँ बच्चा बना। 2001 - संयुक्त राज्य अमेरिका की प्रक्षेपास्त्र रक्षा प्रणाली को भारत का समर्थन, अमेरिकी संसद ने संयुक्त राष्ट्र की देय राशि रोकी। 2002 - बांग्लादेश में नौका दुर्घटना में 378 लोग मरे। 2005 - बगलिहार परियोजना पर भारत-पाक मतभेदों को निपटाने हेतु विश्व बैंक ने तटस्थ विशेषज्ञ नियुक्त किया। 2007 - इस्रायल ने हमास से जुड़ी रिफ़ॉर्म एवं चेंज पार्टी को गैर-क़ानूनी घोषित किया। 2008 - दक्षिणी वजीरिस्तान में नाटो सेना ने हमला किया। 2008 - न्यूयार्क के कॉर्नेल विश्वविद्यालय के वैज्ञानिकों ने विश्व का पहला जिनेटिकली माडिफ़ाइड मानव भ्रूण तैयार किया। 2010 - भारतीय सर्वोच्च न्यायालय के सबसे वरिष्ठ न्यायाधीश एसएच कपाड़िया को राष्ट्रपति प्रतिभा पाटिल ने 38वें प्रधान न्यायाधीश के रूप में शपथ दिलाई। वे इस पद पर 29 सितंबर 2012 तक रहेंगे। 2010 - भारतीय सर्वोच्च न्यायालय की संवैधानिक खंड़पीठ ने एक महत्त्वपूर्ण निर्णय में कहा कि पंचायत और स्थानीय चुनाव में राज्य सरकार को आरक्षण देने का अधिकार है। 2011 – भारत और पाकिस्तान ने लाहौर और अमृतसर के बीच बस सेवा शुरू करने के लिए सहमति बनी। 2013 – तुर्की के रेहानली क्षेत्र में दो कार बम धमाके में 43 लोगों की मौत। 2019 - ईरान से युद्ध जैसे हालात, अमेरिका ने तैनात किए युद्धपोत और पैट्रियट मिसाइल। 2020 - इंडोनेशिया के सोमलाकी से उत्तर-पश्चिम में 259 किलोमीटर दूर भूकंप के झटके (5.6) महसूस किय़े गये। 2021 - पश्चिम बंगाल में भारी बारिश व तूफान से जनजीवन अस्त व्यस्त हुआ तथा कई हादसों में आठ लोगों की मौत हुई। 2022 - भारत - उज्बेकिस्तान विदेश कार्यालयों के बीच विचार - विनिमय के 15 वें दौर का आयोजन नई दिल्ली में किया गया। 2022 - तूफान असानी संग सुनहरा रथ आया जो बंगाल की खाड़ी से बहकर आंध्र प्रदेश के तट पर पहुंचा और पुलिस ने कब्जे में लिया। 2023 - भारत की राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु ने अमेरिका , कतर और मोनाको के राजदूतों से परिचय पत्र स्वीकार किए। 2023 - भारतीय चिकित्सा अनुसंधान परिषद और आयुष मंत्रालय ने एकीकृत स्वास्थ्य अनुसंधान को बढ़ावा देने और सहयोग करने के लिए एक समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए। 2023 - विश्व शांति और खुशी के लिए लेह में बौद्ध भिक्षुओं और ननों द्वारा वार्षिक पांच दिवसीय उत्सव "लद्दाख स्मोनलम चेनमो" शुरू हुआ। 2024 - दुर्लभ शक्तिशाली सौर तूफान पृथ्वी पर पहुंचा, जिससे अमेरिकी राष्ट्रीय महासागरीय एवं वायुमंडलीय प्रशासन ने भू-चुंबकीय तूफान की चेतावनी जारी की। 2024 - झांसी-कानपुर हाईवे डीसीएम और कार की भीषण टक्कर से दूल्हे समेत चार जिंदा जले। 11 मई को जन्मे व्यक्ति 1903 - S.M. श्री नागेश भारतीय सेना के तृतीय थलसेनाध्यक्ष थे। 1904 - K.V.K. सुन्दरम् भारत के दूसरे मुख्य निर्वाचन आयुक्त थे। 1912 - सआदत हसन मंटो, कहानीकार और लेखक थे। मंटो फ़िल्म और रेडियो पटकथा लेखक और पत्रकार भी थे। 1918 - मृणालिनी साराभाई - भारत की प्रसिद्ध शास्त्रीय नृत्यांगना थीं। 1933 - सागर सरहदी भारतीय हिंदी सिनेमा के दिग्गज पटकथा लेखक थे। 1937 - डेविड एलन, क्रिकेटर , वेस्टइंडीज के विकेटकीपर थे। 1950 - सदाशिव दत्तराय अमरापुरकर - एक भारतीय अभिनेता थे। 1957 - शक्ति सिन्हा - भूतपूर्व भारतीय प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेई के निजी सचिव थे। 11 मई को हुए निधन 1848 - टॉम क्रिब, अंग्रेज बेअर नक्कल बॉक्सर का 66 वर्ष की आयु में निधन हुआ। 1924 - मोसेस वॉकर, अमेरिकी बेसबॉल कैचर का 66 वर्ष की आयु में निधन हो गया। 1937 - अमेरिकी टेनिस खिलाड़ी एलेन हेन्सेल का 67 वर्ष की आयु में निधन। 1955 - गिल्बर्ट जेसोप, अंग्रेजी क्रिकेट बल्लेबाज का 80 वर्ष की आयु में निधन। 1986 - शुरुआती अफ्रीकी अमेरिकी एनएफएल स्टार और कोच फ्रिट्ज़ पोलार्ड का 92 साल की उम्र में निधन 1996 - ब्राजील के फुटबॉलर एडेमिर डी मेनेजेस का 73 वर्ष की आयु में निधन। 2002 - आबिदा सुल्तान, भोपाल सियासत की राजकुमारी एवं भारत की पहली महिला पायलट। 2019 - इंडियन टुबैको कंपनी लिमिटेड (आईटीसी) के पूर्व एग्जीक्यूटिव चेयरमैन और सीईओ वाईसी देवेश्वर का 72 साल की उम्र में निधन। 2020 - नेशनल टेबल-टेनिस चैम्पियन मनमीत सिंह का निधन। 2020 - पूर्व लोकसभा सांसद और जनता दल (एस) के वरिष्ठ नेता राजा रंगप्पा नाइक का निधन । 2020 - प्रसिद्ध अमेरिकी कॉमेडियन जेरी स्टिलर का निधन। 2021 - कलाथिलपरम्बिल रमन गौरी अम्मा - केरल राज्य की पहली महिला मंत्री और पहली राजस्व मंत्री थीं जिनका102 वर्ष की आयु में निधन हुआ। 2022 - फ़िलिस्तीनी - अमेरिकी पत्रकार शिरीन अबु अकलेह का निधन हुआ। 2022 - प्रख्यात संस्कृत और हिंदी विद्वान, पद्म श्री डॉ रमाकांत शुक्ल (82) का निधन हुआ। 2022 - कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और पूर्व केंद्रीय मंत्री पंडित सुखराम शर्मा (95) का निधन हुआ। 2023 - मंच, स्क्रीन और टेलीविजन के एक अमेरिकी अभिनेता बैरी फोस्टर न्यूमैन (92) का निधन हुआ। 2023 - जापानी बेसबॉल कोच फुतोशी नाकानिशी (90) का निधन हुआ। 2023 - अमेरिकी फिल्म निर्माता केनेथ एंजर (96) का निधन हुआ। 2024 - कनाडाई हॉकी खिलाड़ी रॉन एलिस (79) का निधन हुआ। 11 मई के महत्त्वपूर्ण अवसर एवं उत्सव आद्य श्री शंकराचार्य कैलाशगमन। श्री नृसिंह जयन्ती (नृसिंहावतार , बैशाख शुक्ल चतुर्दशी अनुसार)। देवी छिन्नमस्ता जयन्ती (बैशाख शुक्ल चतुर्दशी)। गुरु श्री अमरदास जयन्ती (प्राचीनमतानुसार)। पंडित सुखराम शर्मा स्मृति दिवस। राष्ट्रीय प्रोद्योगिकी दिवस (भारत)। विश्व मातृदिवस (माँ दिवस , Mother's day , मई का दूसरा रविवार)। कृपया ध्यान दें यद्यपि इसे तैयार करने में पूरी सावधानी रखने की कोशिश रही है। फिर भी किसी घटना , तिथि या अन्य त्रुटि के लिए IDTV इन्द्रधनुष की कोई जिम्मेदारी नहीं है।
1386 – विश्व की प्राचीनतम संधियों में से एक पुर्तगाल और इंग्लैंड के बीच विंडसोर समझौता। 1576 – महाराणा प्रताप और अकबर के बीच हल्दी घाटी का युद्ध शुरू हुआ। 1588 – ड्यूक हेनरी द ग्यूसे की सेना ने पेरिस पर कब्जा किया। 1689 – अंग्रेज शासक विलियम तृतीय ने फ्रांस के साथ युद्ध की घोषणा की। 1738 - ब्रिटेन ने भूमध्य सागर से वेस्टइंडीज को जहाज़ी बेड़ा भेजा। 1766 - जॉन बर्न दुनिया भर में यात्रा के बाद वापस इंग्लैंड आ गए। 1785 - ब्रिटिश आविष्कारक जोसेफ ब्रैमा ने पेटेंट बियर पंप हैंडल का पेटेंट प्राप्त किया। 1798 - ओरलर्ट हिल की लड़ाई वेक्सफ़ोर्ड, आयरलैंड में हुई। 1812 – अमेरिका और ब्रिटेन के बीच युद्ध शुरू हुआ। 1815 – वाटरलू में ब्रिटेन से हारने के बाद नेपोलियन से फ्रांस की सत्ता छीनी गई। 1874 – बाम्बे (वर्तमान में मुंबई) में पहली बार घोड़े से खींची जाने वाली ट्रामकार शुरू हुयी। 1901 - पहला ऑस्ट्रेलियाई संसद मेलबर्न में खुला। 1916 - अमेरिकी कार्गो शिप एसएस रोयोनो में कैलिफोर्निया के तट पर 47 लोग मारे गए। 1945 - चैनल द्वीपों का जर्मन का कब्जा समाप्त हुआ। 1946 – डॉ. राम मनोहर लोहिया की अगुवाई में गोवा में पुर्तगाल के शासन के खिलाफ पहला सत्याग्रह आंदोलन शुरू हुआ था। 1947 – विश्व बैंक ने अपना पहला कर्जा फ्रांस को दिया था। 1955 – पश्चिमी जर्मनी नेटो का हिस्सा बन गया था। 1960 – बर्थ कंट्रोल पिल वैध करने वाला अमेरिका पहला देश बना। 1972 – ब्रिटिश यूरोपीयन एयरवेज़ का जहाज़ खुले मैदान में गिरा। जिसमें 118 लोग मारे गए। 1975 – पहली विद्युत टंकण मशीन बनायी गयी। 1979 – अमरीका और सोवियत संघ के बीच हथियार नियंत्रण समझौता हुआ। 1993 – दक्षिणी अमेरिकी देश इक्वाडोर के नाम्बिजा क्षेत्र में भूस्खलन से तीन सौ लोगोंं की मौत। 2000 - जाफना प्राय:द्वीप के एलीफेंट दर्रे पर कब्ज़े के लिए लिट्टे के साथ हुए संघर्ष में श्रीलंका के 358 सैनिक मारे गये। 2002 – रूस के कास्पियस्क क्षेत्र में एक हॉलीडे परेड के दौरान रिमोट नियंत्रित बम विस्फोट होने से 130 लोगों की मौत और 43 अन्य घायल हुए। 2002 - कराची विस्फोट में पाकिस्तान के ही संगठन का हाथ होने के संकेत। 2003 – गूगल ने इंटरनेट प्रोग्राम एडसेंस पेश किया। 2005 - मास्को में रूस द्वारा द्वितीय विश्वयुद्ध के दौरान जर्मनी सेना पर विजय की 60वीं वर्षगांठ के जलसों में भारत के प्रधानमंत्री डाक्टर मनमोहन सिंह ने भाग लिया। 2008 - अमेरिका ने पाकिस्तान को 8.1 करोड़ डॉलर की सैन्य सहायता देने से इन्कार किया। 2009 – नासा ने चांद पर पानी की खोज के टोही यान भेजा। 2010 - भारत की वंदना शिवा को विकासशील देशों में महिला सशक्तिकरण और पर्यावरण संरक्षण के क्षेत्र में सहयोग देने के लिए वर्ष 2010 के सिडनी शांति पुरस्कार के लिए चुना गया। 2012 – 45 यात्रियों से भरे रूस का एक विमान लापता। 2015 - माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने अटल पेंशन योजना’ (एपीवाई) शुरु की। 2019 - निर्भया गैंगरेप मामले की जांच में अहम भूमिका निभाने वाली आईपीएस अधिकारी छाया शर्मा को अमेरिका में साहसिक लीडरशिप से जुड़े कार्यों के लिए अन्तर्राष्ट्रीय अवॉर्ड दिया गया। 2019 - अमेरिका, भारत, जापान और फिलीपींस ने दक्षिण चीन सागर में चीन के दावे वाले जलमार्ग क्षेत्र में संयुक्त नौसेना अभ्यास कर अपनी शक्ति का प्रदर्शन किया । 2020 - विश्व स्वास्थ्य संगठन और संयुक्त राष्ट्र की डाक एजेंसी द्वारा चेचक उन्मूलन की 40वीं वर्षगांठ पर एक स्मारक डाक टिकट जारी किया गया। 2020 - COVID-19 के निदान के लिए अमेरिका ने एंटीजन टेस्ट को मंजूरी दी। 2020 - न्यूयॉर्क में एक दुर्लभ सिंड्रोम से तीन बच्चों की मौत का मामला सामने आया। 2021 - चीन का अनिंयत्रित रॉकेट भारतीय समयानुसार सुबह करीब 8 बजे के आसपास हिंद महासागर में मालदीव के पास गिरा। 2022 - गंभीर आर्थिक संकटों से जूझ रहे श्रीलंका के प्रधानमंत्री महिंदा राजपक्षे ने इस्तीफा दिया , पूरे देश में कर्फ्यू लगा। 2022 - जस्टिस सुधांशु धूलिया और जस्टिस जेबी पारदीवाला ने सुप्रीम कोर्ट के जज के रूप में शपथ ली , सुप्रीम कोर्ट में 34 जज हुए। 2022 - तेलंगाना के निजामसागर में एक भीषण सड़क हादसे में 9 लोगों की मौत हुई , जबकि 17 घायल हुए। 2022 - अमरीका ने रूस की मीडिया, वित्तीय संस्थान और कुछ कंपनियों के विरुद्ध नए प्रतिबंधों की घोषणा की। 2022 - दक्षिण कोरिया के 13वें राष्ट्रपति के रूप में यूं सुक-योल ने शपथ ली। 2023 - मध्यप्रदेश के खरगोन में यात्रीबस के 50 फीट ऊंचे पुल से गिरने से 24 की मौत व 43 घायल हुए। 2023 - पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान को अल-कादिर ट्रस्ट केस के सिलसिले में इस्लामाबाद हाईकोर्ट परिसर से गिरफ्तार किया। 2023 - अदालत ने यौन शोषण मामले में डोनाल्ड ट्रंप को दोषी ठहराते हुए 5 मिलियन अमेरिकी डॉलर का जुर्माना लगाया। 2023 - राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु ने रक्षा अलंकरण समारोह - 2023 में वीरता पुरस्कार प्रदान किए। 2023 - कूनो राष्ट्रीय उद्यान में दक्षिण अफ्रीका से लाई गई मादा चीता "दक्ष" की मौत हुई। 2023 - गोवा में तीसरी डीडब्ल्यूजी बैठक के दौरान आयोजित महिला-नेतृत्व विकास पर प्रदर्शनी (9-11 मई) शुरू हुई। 2024 - कुलगाम में 40 घंटे के बाद मुठभेड़ खत्म, सुरक्षाबलों ने तीन आतंकियों को किया ढेर। 9 मई को जन्मे व्यक्ति 1540 - महाराणा प्रताप, उदयपुर, मेवाड़ में शिशोदिया राजवंश के राजा। 1661 - जहाँदारशाह - बहादुरशाह प्रथम के चार पुत्रों में से एक था। 1836 - फ़र्डिनांड मोनोयेर - प्रसिद्ध फ़्राँसीसी नेत्र रोग विशेषज्ञ थे। 1866 - गोपाल कृष्ण गोखले, स्वतंत्रता सेनानी, समाजसेवी, विचारक एवं सुधारक थे। 1935 - स्नेहमयी चौधरी - प्रसिद्ध हिन्दी कवयित्री। 9 मई को हुए निधन 1959 - भवानी दयाल संन्यासी - राष्ट्रवादी, हिंदी सेवी और आर्यसमाजी थे। 1986 - तेनज़िंग नोर्गे - माउंट एवरेस्ट, हिमालय पर पहुँचने वाले सर्वप्रथम व्यक्ति। 1995 - कन्हैयालाल मिश्र प्रभाकर - हिन्दी के जाने-माने निबंधकार। 1998 - तलत महमूद - प्रसिद्ध भारतीय गजल गायक और अभिनेता। 2004 – चेचेन्या में एक विस्फोट में वहाँ के राष्ट्रपति अखमद कादरोव का निधन। 2014 - नेदुरुमल्ली जनार्दन रेड्डी- आंध्र प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री। 2020 - जाने-माने इतिहासकार व शिक्षाविद प्रोफेसर हरि शंकर वासुदेवन (68) की कोरोना वायरस के कारण मौत हो गई। 2020 - Rock 'n' roll के जनक लिटिल रिचर्ड का निधन हो गया। 2021 - हरियाणा के झज्जर जिले के गांव दूबलधन निवासी आजाद हिंद फौज के सिपाही और स्वतंत्रता सेनानी समिति के चेयरमैन रहे ललती राम का करीब 100 वर्ष की आयु में कोरोना से निधन हुआ। 2021 - पद्म विभूषण रघुनाथ मोहपात्रा - भारत के वास्तुकार, मूर्तिकार और राज्य सभा सांसदथे। 2021 - यूट्यूबर राहुल वोहरा का 35 साल की उम्र में निधन हुआ। 2022 - अमेरिकी पत्रकार मिज डेक्टर (94) का निधन हुआ। 2023 - मेक्सिकी फुटबॉल खिलाड़ी एंटोनियो कार्बाजल (93) का निधन हुआ। 2023 - अमेरिकी चिट्ठाकार हीथर आर्मस्ट्रांग (47) का निधन हुआ। 2023 - अफ्रीकी पेशेवर गोल्फ खिलाड़ी जॉन ब्लैंड (77) का निधन हुआ। 2023 - अमेरिकी अभिनेत्री जैकलीन ज़ेमन (70) का निधन हुआ। 2024 - अमेरिकी कोच जॉन उर्बनचेक (87) का निधन हुआ। 9 मई के महत्त्वपूर्ण अवसर एवं उत्सव श्री पद्मनाथस्वामी बोवासाहेब महाराज पुण्यतिथि (धुले)। श्री रवीन्द्रनाथ टैगोर जयंती (बंगाल , पंचांगभेद से 9 मई का भी वर्णन)। वीर श्री महाराणा प्रताप जयन्ती (485वीं , तारीखानुसार)। श्री नेदुरुमल्ली जनार्दन रेड्डी स्मृति दिवस। श्री गोपाल कृष्ण गोखले जयन्ती। द्वितीय विश्व युद्ध के दौरान जान गंवाने वालों की स्मृति और सम्मान दिवस / रूस में विजय दिवस (8 और 9 मई)। कृपया ध्यान दें यद्यपि इसे तैयार करने में पूरी सावधानी रखने की कोशिश रही है। फिर भी किसी घटना , तिथि या अन्य त्रुटि के लिए IDTV इन्द्रधनुष की कोई जिम्मेदारी नहीं है।
1661 – चीन के मिंग वंश ने ताइवान पर कब्जा किया। 1639 – दिल्ली में लाल किले की नींव रखी गयी (कन्फर्म नहीं)। 1706 - सम्राट जोज़ेफ़ आई को कोलोन और बवेरिया का राजा बनाया गया। 1781 - अमेरिकी युद्ध स्वतंत्रता के दौरान फ्रैंच बेड़े टोबैगो में रह गया। 1784 - बी फ्लैट, K454 (वियना) में मोजार्ट के सोनाटा का प्रीमियर हुआ। 1805 - रुचर जेन स्चिमेल्पेनिनक को नेपोलियन द्वारा बैटवियन गणराज्य के ग्रांड पेंशनरी के रूप में नियुक्त किया गया। 1813 – अमेरिका में जेएफ हम्मेल ने रबर का पेटेंट कराया। 1817 - रश-बैगोट संधि पर हस्ताक्षर किए गए। 1882 - दुनिया का पहला ट्रॉलीबस आपरेशन बर्लिन में शुरू किया गया। 1903 – कनाडा के उत्तर-पश्चिम प्रदेश में हुए भूस्खलन से 70 लोगों की मौत। 1930 – ब्रिटेन और आॅस्ट्रेलिया के बीच टेलीफोन की सेवा शुरू हुई। 1939 – नेताजी सुभाषचंद्र बोस ने कांग्रेस से इस्तीफा दिया। 1945 – जापान की सेना ने रंगून छोड़ा। 1965 – पाकिस्तान के अंतरिक्ष और ऊपरी वायुमंडल अनुसंधान आयोग ने अपने सातवें रॉकेट का सफल प्रक्षेपण किया। 1978 – अफगानिस्तान के विद्रोही गुट ने सत्ता हासिल की। काबुल रेडियो पर घोषणा की गई कि उपराष्ट्रपति, रक्षा मंत्री, गृह मंत्री और वायुसेनाध्यझ लड़ाई में मारे गये। 1982 – इंटरनेशनल डांस डे की शुरुआत। 1991 – बंगलादेश के चटगांव में आए एक चक्रवाती तूफान में एक लाख 38 हजार लोग मारे गए और दस लाख लोग बेघर हो गए। 1992 – अमरीका के लॉस एंजेलेस में दंगे भड़के। 1993 – पहली बार बकिंघम पैलेस को आम जनता के लिए खोला गया और जिसे देखने के लिए आठ पाउंड का टिकट लगा। 1997 - रासायनिक हथियारों पर प्रतिबंध लागू। 1999 - बच्चों के यौन शोषण पर रोक संबंधी विधेयक जापानी संसद में मंजूर। 2005 – सीरिया ने लेबनान से अपनी सेना को वापस बुलाया। 2006 - पाकिस्तान ने हत्फ़-6 का परीक्षण किया। 2008 - ईरान के राष्ट्रपति महमूद अहमदी नेजाद एक संक्षिप्त यात्रा पर भारत पहुँचे। 2008 - तिब्बत में मार्च 2008 में भड़की हिंसा के सिलसिले में एक स्थानीय अदालत ने 17 लोगों को 3 साल की क़ैद की सज़ा सुनाई। 2010 - भारत ने दुश्मनों के रडार की पकड़ में नहीं आने वाले मुंबई की मंझगांव गोदी में निर्मित आधुनिकतम उपकरणों से लैस युद्धपोत आईएनएस शिवालिक को नौसेना में शामिल किया। 2010 - भारतीय इंजीनियर हरपाल कुमार ने लंदन में आँत में कैंसर के शिकार लोगों का ब्लड टेस्ट कर रोग का पता लगाने के बजाय उनके पेट का निरीक्षण कर सकने वाले कैमरे का आविष्कार किया है। इससे इस बीमारी की समय से पहले ही पहचान की जा सकेगी और 43 प्रतिशत रोगियों को मृत्यु से बचाया जा सकेगा। 2011 – लंदन के एतिहासिक चर्च वेस्टमिनस्टर एबे में ब्रिटिश राजकुमार प्रिंस विलियम और केट मिडलटन का विवाह हुआ। 2019 - पाकिस्तान ने 55 भारतीय मछुआरों के साथ पांच नागरिकों को किया रिहा। 2019 - श्रीलंका में चेहरा ढकने पर प्रतिबंध लागू, मुस्लिम महिलाएं नहीं पहन पाएंगी नकाब। 2019 - इंडोनेशिया में बाढ़ से 29 लोगों की मौत, दर्जनों लापता। 2020 - कोरोना - केन्द्र सरकार ने प्रवासी मजदूरों सहित फंसे हुए लोगों के अंतर राज्यीय आवागमन की अनुमति दी। 2020 - भारत सरकार ने अंतर्राष्ट्रीय वित्तीय सेवा केंद्र प्राधिकरण की स्थापना की। 2021 - अमरीका ने काबुल दूतावास से अपने गैर-जरूरी कर्मचारियों को वापस बुलाने का आदेश दिया। 2021 - बंगलादेश ने भारत को आपातकालीन औषधियां और उपकरण देने की पेशकश की। 2022 - प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बंगलूरू में सेमीकॉन इंडिया सम्मेलन और सूरत में वैश्विक पाटीदार व्यापार सम्मेलन का उद्घाटन किया। 2022 - अफगानिस्तान में काबुल की एक मस्जिद में हुए भीषण विस्फोट से लगभग 10 लोगों की मौत व 20 अन्य घायल हुए। 2023 - पूर्व विधायक मुख्तार अंसारी को एमपी-एमएलए कोर्ट ने 10 साल की सजा व 5 लाख जुर्माना लगाया। अफजाल अंसारी को 4 साल की सज़ा हुई। 2023 - जम्मू-कश्मीर के राजौरी जिले में सेना का वाहन गहरी खाई में गिरने से दो जवानों की मौत हुई। 2023 - सूडान से फंसे भारतीयों को निकालने के मिशन ‘ऑपरेशन कावेरी’ के तहत 365 लोग स्वदेश वापस आए। 2023 - दिल्ली में दो दिवसीय अ. भा. वेद विज्ञान सम्मेलन का शुभारंभ हुआ। 2023 - भारतीय सेना की आर्टिलरी रेजिमेंट में पहली बार 5 महिला अधिकारियों को लड़ाकू रेजिमेंट में शामिल किया गया। 2024 - छत्तीसगढ़ के बेमेतरा में एक भयानक सड़क दुर्घटना में 9 लोगों की मौत हुई। 29 अप्रैल को जन्मे व्यक्ति 1547 - भामाशाह - मेवाड़ के महाराणा प्रताप के मित्र, सहयोगी और विश्वासपात्र सलाहकार। 1848 - राजा रवि वर्मा, विख्यात चित्रकार। 1867 - डॉ शंकर अबाजी भिसे - भारत के एक वैज्ञानिक एवं अग्रणि आविष्कारक थे । 1919 - अल्ला रक्खा ख़ाँ, सुविख्यात तबला वादक, भारत के सर्वश्रेष्ठ एकल और संगीत वादकों में से एक। 1936 - ज़ुबिन मेहता - भारत सरकार द्वारा 'पद्म भूषण' से सम्मानित प्रसिद्ध भारतीय संगीत निर्देशक। 1938 - ई. अहमद -एक राजनेता के रूप में भारत के दसवीं- ग्यारहवीं - बारहवीं- तेरहवीं और पंद्रहवीं लोकसभा सांसद के सदस्य रह चुके। 1946- अजीत जोगी- छत्तीसगढ़ के पहले मुख्यमंत्री। 1965 - दीपिका चिखलिया भारतीय अभिनेत्री हैं जो रामानन्द सागर के सफल टेलीविजन धारावाहिक रामायण में सीता के अभिनय के कारण प्रसिद्ध हुई। 1983 - कृष्ण देवरयालु लावु - भारत की 17वीं लोकसभा के सदस्य। 29 अप्रैल को हुए निधन 1958 - गोपबन्धु चौधरी - उड़ीसा के प्रसिद्ध क्रांतिकारी तथा गाँधीवादी कार्यकर्ता। 1960 - बालकृष्ण शर्मा नवीन - हिन्दी जगत् के कवि, गद्यकार और अद्वितीय वक्ता। 1979 - राजा महेन्द्र प्रताप - भारत के सच्चे देशभक्त, क्रान्तिकारी, पत्रकार और समाज सुधारक। 1988 - बाबू ब्रिश भान एक स्वतंत्रता सेनानी व वह पेप्सु के अंतिम मुख्यमंत्री थे। 1997 - आर. एन. मल्होत्रा - भारतीय रिज़र्व बैंक के सत्रहवें गवर्नर। 1988 - बृष भान भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के राजनीतिज्ञ और स्वतंत्रता सेनानी थे। वह पेप्सु के अंतिम मुख्यमंत्री थे। 1999- केदार शर्मा - भारतीय फ़िल्म निर्देशक, निर्माता, पटकथा लेखक और हिंदी फ़िल्मों के गीतकार। 2000 - चिंतामणि पाणिग्रही मणिपुर के पूर्व राज्यपाल रहे। 2010 - कमलादेवी शुक्ला, गायत्री मण्डल की संस्थापक सदस्या एवं समाज सेविका। 2020 - इरफ़ान ख़ान - भारतीय फिल्म एवं टेलीविजन अभिनेता थे। 2020 - स्वतंत्रता सेनानी और पद्मश्री से सम्मानित हेमा भारली का निधन। 2021 - चीनी पेशेवर फुटबॉल खिलाड़ी और कोच झांग एनहुआ (48) का निधन हुआ। 2021 - ज़ुलु राष्ट्र की शासक रानी मांटफॉम्बी दलामिनी का 65 वर्ष की आयु में निधन हुआ। 2023 - अमेरिकी संगीत रचयिता डॉन सेबेस्की (85) का निधन हुआ। 2023 - अमेरिकी बेसबॉल खिलाडी माइक शैनन (83) का निधन हुआ। 2023 - सोवियत कलात्मक जिमनास्ट यूरी निकोलाइविच कोरोलीव (60) का निधन हुआ। 2024 - अफ्रीकी प्रोफ़ेशनल बॉक्सर डिंगान थोबला (57) का निधन हुआ। 29 अप्रैल के महत्त्वपूर्ण अवसर एवं उत्सव भगवान श्री परशुराम जयंती (प्रदोष काल व्यापिनी तृतीया में)। छत्रपति शिवाजी महाराज जयंती (तिथ्यनुसार / प्रा.मत)। श्री भामाशाह जयन्ती। तबला वादक अल्ला रक्खा खाँ जयन्ती। श्री अजीत जोगी जयन्ती। डॉ शंकर अबाजी भिसे जयन्ती। महान क्रान्तिकारी राजा महेन्द्र प्रताप स्मृति दिवस। अन्तर्राष्ट्रीय नृत्य दिवस। कृपया ध्यान दें यद्यपि इसे तैयार करने में पूरी सावधानी रखने की कोशिश रही है। फिर भी किसी घटना , तिथि या अन्य त्रुटि के लिए IDTV इंद्रधनुष की कोई जिम्मेदारी नहीं है।
1500 – पुर्तगाली नाविक पेड्रो अलवेयर कैब्राल ने ब्राजील की खोज की। 1517 – तुर्की ने काहिरा पर कब्जा किया। 1521 – फ्रांसीसी सम्राट फ्रेंकाइस प्रथम ने स्पेन पर आक्रमण की घोषणा की। 1673 – न्यूयॉर्क एवं बोस्टन के बीच डाक सेवा की शुरुआत हुई। 1728 - पेरियर डी मैरविक्स ''पेरिस में ले ट्रायमफे डे प्लूटस का उद्घाटन हुआ। 1760 – वांदीवाश के युद्ध में अंग्रेजों ने फ्रांसिसियों को हराया। 1769 - मैडम डु बैरी किंग लुई XV की "आधिकारिक" मालकिन बनी। 1792 – अमेरिकी राष्ट्रपति जॉर्ज वॉशिंगटन ने यूरोप के युद्ध में अमेरिकी तटस्थता की घोषणा की। 1793 - जॉर्ज वॉशिंगटन ने तटस्थता घोषणा पर हस्ताक्षर किए। 1837 – दक्षिणी सीरिया में भूकंप से हजारों लोग मरे। 1895 – क्यूबा वासियों ने स्पेन के साम्राज्यवाद से छुटकारा पाने के लिए पुन: व्रिदोह किया। 1905 – रूस के सेंट पीट्सबर्ग में मजदूरों पर गोलियां चलाई गयी जिसमें 500 से ज्यादा लोग मरे। 1906 – यूनान के एथेंस में 10वें ओलंपिक खेलों की शुरूआत हुई। 1915 – प्रथम विश्व युद्ध के दौरान जर्मन सेना ने पहली बार जहरीली गैस का इस्तेमाल किया। 1921 – स्वतंत्रता सेनानी नेताजी सुभाषचंद्र बोस ने देश सेवा के लिए भारतीय सिविल सेवा की नौकरी से इस्तीफा दिया। 1924 – रैमसे मैकडोनाल्ड ब्रिटेन में लेबर पार्टी के पहले प्रधानमंत्री बने। 1926 – पर्सिया, तुर्की और अफगानिस्तान के बीच सुरक्षा संधि पर हस्ताक्षर किए गए। 1931 – मिस्र और इराक ने शांति समझौते पर हस्ताक्षर किए। 1944 – द्वितीय विश्व युद्ध के दौरान मित्र राष्ट्रों ने न्यू गिनी में जापानी के खिलाफ एक बड़े हमले की शुरुआत की। 1948 – अवैध इस्राईल के गठन के दौरान ज़ायोनियों ने पश्चिमोत्तरी फ़िलिस्तीन के तटवर्ती नगर हैफ़ा पर आक्रमण किया जिसमें 500 फ़िलिस्तीनी शहीद और 200 घायल हो गये। 1954 – तत्कालीन सोवियत रूस यूनेस्को में शामिल हुआ। 1958 – एडमिरल आर डी कटारी भारतीय नौसेना में पहले प्रमुख बने। 1961 – अलजीरिया की राजधानी में फ़्रांस की विशेष सेना ने कम से कम 1200 लोगों की हत्या की। 1963 – देहरादून में दृष्टिहीनों के लिए राष्ट्रीय पुस्तकालय की स्थापना हुई। 1966 – तत्कालीन सोवियत रूस ने भूमिगत परमाणु परीक्षण किया। 1970 – बोइंग 747 का न्यूयॉर्क एवं लंदन के बीच पहली व्यावसायिक उड़ान शुरु हुई। 1970 – पृथ्वी पर मौजूद पेड़-पौधों और जीव-जन्तुओं को बचाने और दुनियाभर में पर्यावरण के प्रति जागरुकता बढ़ाने के लक्ष्य के लिए अमेरिका के लाखों लोगों ने पहली बार ‘पृथ्वी दिवस’ यानि 'अर्थ डे' मनाया। 1977 – ऑप्टिकल फाइबर को पहली बार टेलीफोन ट्रैफिक में यूज किया गया। 1983 – अंतरिक्ष यान सोयूज टी-8 पृथ्वी पर लौटा। 1992 – मैक्सिको में सीवर गैस विस्फोट में करीब 200 लोगों की मौत हुई। 1993 – इंडियन एयरलांइस का विमान औरंगाबाद मे दुर्घटनाग्रस्त, 61 यात्रियों की मौत। 2002 - पाकिस्तान में पर्ल हत्याकांड की सुनवाई प्रारम्भ। 2004 - उत्तर कोरिया में ट्रेनों की भीषण टक्कर, लगभग 3000 हताहत। 2005 - बांडुंग (इंडोनेशिया) में 50 वर्षों के बाद दूसरा एशियाई-अफ़्रीकी सम्मेलन आरम्भ। 2006 – इवा मोराल्स ने बोलीविया के राष्ट्रपति पद की शपथ ली। 2008 - भाजपा के महासचिव गोपीनाथ मुण्डे ने अपना इस्तीफ़ा वापस लिया। 2008 - रूस के राष्ट्रपति ब्लादिमीर पुतिन को लुडविग नोबल पुरस्कार से सम्मानित किया गया। 2010 - दिल्ली के ज़िला एवं सत्र न्यायालय के न्यायाधीश एसपी गर्ग ने वर्ष 1996 में लाजपत नगर बाज़ार में हुए विस्फ़ोट मामले में दोषी छह लोगों में से तीन मोहम्मद नौशाद, मोहम्मद अली बट्ट और मिर्जा निशार हुसैन को मौत की सज़ा सुनायी। 2010 – लंबे समय से इनकार करते आ रहे चीन ने ब्रह्मपुत्र नदी पर तिब्बत के पास सांग्पो में बांध बनाने की बात स्वीकार कर ली। 2012 – लंदन मैराथन के दौरान एक 30 वर्षीय महिला प्रतिभागी की अचानक गिरकर मौत हुई। 2015 – उक्रेन के दोनेत्स्क में हुए विस्फोट में 13 लोगों की माैत। 2019 -श्रीलंका- कोलंबो में एक चर्च के पास फिर धमाका, बस स्टेशन पर 87 डेटोनेटर भी मिले , आपातकाल की घोषणा। 2020 - विश्व प्रेस स्वतंत्रता सूचकांक लॉन्च किया गया। भारत इस सूचकांक में 142वें स्थान पर रहा। 2020 - भारत ने नेपाल को कोरोना महामारी से लडने के लिए 23 टन दवाईयां सौंपी। 2020 - ईरान ने अपना पहला सैन्य उपग्रह सफलतापूर्वक प्रक्षेपित किया। 2021 - फ्रांस से चार और राफेल लड़ाकू विमान भारत पहुंचे। 2021 - प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जो बाइडन के निमंत्रण पर जलवायु परिवर्तन पर आयोजित शिखर सम्मेलन में भाग लिया। 2022 - भारत और ब्रिटेन के बीच कई समझौतों पर हस्ताक्षर हुए , रक्षा क्षेत्र में सहयोग बढ़ाने पर सहमति बनी। 2022 - तीन दिवसीय ग्लोबल आयुष इन्वेस्टमेंट एंड इनोवेशन समिट का गांधीनगर में सफलतापूर्वक समापन हुआ। 2022 - रक्षा मंत्री श्री राजनाथ सिंह ने नई दिल्ली में डेफकनेक्ट 2.0 के दौरान IDEX - PRIME व 6वां डिफेंस इंडिया स्टार्ट-अप चैलेंज लॉन्च किया। 2023 - पाकिस्तान के पंजाब प्रांत में एक ट्रक झोपड़ियों से टकराने से कम से कम 7 लोगों की मौत हुई और 4 अन्य घायल हुए। 2023 - इसरो ने श्रीहरिकोटा सतीश धवन अंतरिक्ष केंद्र से पीएसएलवी-सी55 रॉकेट से सिंगापुर के दो उपग्रह कक्षा में सफलता पूर्वक स्थापित किये। 2023 - जर्मन पत्रिका "डाई एकटुएल" के संपादक को एफआई रेसिंग ड्राइवर माइकल शूमाकर के साथ एआई द्वारा उत्पन्न एक तथाकथित साक्षात्कार चलाने के बाद बर्खास्त कर दिया गया। 2023 - मध्य माली शहर सेवरे में एक तिहरे आत्मघाती बम हमले में कम से कम 9 लोग मारे गए और 60 से अधिक घायल हुए। 2024 - ईरान के राष्ट्रपति डॉक्टर इब्राहिम इब्राहिम राईसी पड़ोसी पाकिस्तान के ऐतिहासिक दौरे पर पहुंचे। 2024 - नायडू, पाठक और प्रसिद्ध भरतनाट्यम नृत्यांगना पद्मा सुब्रमण्यम को पद्म विभूषण से सम्मानित किया गया। 2025 - गुजरात में ट्रेनिंग प्लेन क्रैश होने से एक पायलट की मौत हुई। 2025 - कश्मीर के पहलगाम 'मिनी स्विट्जरलैंड' में आतंकी हमले में 26 लोग मारे गए। 22 अप्रॅल को जन्मे व्यक्ति 1760 - अकबर द्वितीय - मुग़ल वंश का 18वाँ बादशाह था। 1840 - जेम्स प्रिंसेप - ब्राह्मी लिपि भाषाविद् एवं अशोक के शिलालेख पढ़ने वाले प्रथम अंग्रेज़ व्यक्ति थे। 1851 - सर गंगा राम - प्रसिद्ध इंजीनियर, समाजसेवी और भारत में हरित क्रांति के नायक थे। 1870 – रूस के मार्क्सवादी विचारक व्लादिमीर लेनिन का जन्म हुआ। लेनिन ने रुसी कम्युनिस्ट पार्टी की स्थापना की और 1917 में हुई रुसी क्रांति का नेतृत्व किया। 1891 - भारत की प्रथम महिला सांसद: राधाबाई सुबारायन। 1894 - अम्मुकुट्टी स्वामीनाथन भारतीय स्वतंत्रता आंदोलन की एक सेनानी व संविधान सभा के लिए चुनी जाने वाली महिला सदस्या। 1914 - बी. आर. चोपड़ा - हिन्दी फ़िल्म निर्माता-निर्देशक। 1916 - कानन देवी - भारत की प्रसिद्ध अभिनेत्री, गायिका और फ़िल्म निर्माता। 1929 - ऊषा किरण - हिन्दी फ़िल्मों की एक अभिनेत्री । 1932 - स्वामी सच्चिदानंद - जानेमाने आध्यात्मिक संत, समाज सुधारक, दार्शनिक तथा लेखक। 1936 - पी. चंद्रशेखर राव, अंतरराष्ट्रीय न्यायालय में समुद्र के क़ानून के न्यायाधीश । 1947 - वीरेंद्र भाटिया - समाजवादी पार्टी के एक राजनेता थे । 1952 - कमला प्रसाद बिसेसर - भारतीय मूल की कैरेबियन द्वीप त्रिनिनाद एवं टोबैगो की महिला प्रधानमंत्री। 1960 - मनोज मुकुंद नरवणे - भारतीय थल सेना प्रमुख । 1962 - गुरुप्रसाद मोहापात्रा - भारतीय आईएएस अधिकारी थे। 1974 - चेतन भगत- मशहूर उपन्यास लेखक। 22 अप्रैल को हुए निधन 1969 - जोगेशचंद्र चटर्जी - 'काकोरी कांड' के प्रसिद्ध क्रांतिकारी थे। 1980 - मंगूराम - समाज सुधारक थे। 1996 - हितेश्वर साइकिया - दो कार्यकालों के लिए असम के मुख्यमंत्री रहे। 2001 - महमूद अली ख़ाँ - भारत के प्रसिद्ध राजनीतिज्ञों में से एक तथा मध्य प्रदेश के भूतपूर्व राज्यपाल। 2013 - जे एस वर्मा भारत के सर्वोच्च न्यायालय के भूतपूर्व न्यायाधीश रहे। 2013 - लालगुड़ी जयरमण - भारत के प्रसिद्ध वायलिन वादक। 2020 - ओडिशा से राज्यसभा के पूर्व सदस्य बसंत दास का लंबी बीमारी के बाद निधन हो गया। 2021 - लोकप्रिय संगीतकार जोड़ी नदीम-श्रवण के श्रवण कुमार राठौड़ (66वर्ष) का निधन हुआ। 2022 - दक्षिण अफ़्रीकी रग्बी यूनियन खिलाड़ी पेड्री जोहान्स वानेनबर्ग (41) का निधन हुआ। 2023 - आयरिश गेलिक फुटबॉलर (मेयो) और कार्यकारी मिक लॉफ्टस (93) का निधन हुआ। 2023 - ऑस्ट्रेलियाई हास्य अभिनेता , लेखक और व्यंग्यकार व टोनी पुरस्कार विजेता बैरी हम्फ्रीज़ (89) वह का निधन हुआ। 2023 - एक अंग्रेजी पेशेवर बॉलरूम डांसर , नृत्य शिक्षक और नृत्य प्रतियोगिता निर्णायक लियोनार्ड गॉर्डन गुडमैन (78) का निधन हुआ। 2023 - इंग्लिश रग्बी यूनियन प्रोप और रग्बी लीग फ्रंट रोवर माइक कॉलमैन (78) का निधन हुआ। 2024 - कनाडाई हॉकी एचओएफ स्पोर्ट्सकास्टर अल शेवर (96) का निधन हुआ। 2024 - आयरिश फुटबॉल खिलाड़ी चार्ली हर्ले (87) का निधन हुआ। 22 अप्रॅल के महत्त्वपूर्ण अवसर एवं उत्सव श्री अभिनन्दननाथ जी गर्भ - मोक्ष (बैशाख शुक्ल षष्ठी)। मेला श्री गुमाणोमाता जी (करौली)। श्री रामानुजाचार्य जयन्ती (उत्तर भारत)। श्री हितेश्वर साइकिया स्मृति दिवस। श्री जोगेश चन्द्र चटर्जी स्मृति दिवस। विश्व वसुन्धरा / पृथ्वी दिवस। प्रशासनिक पेशेवर दिवस (सचिव दिवस / प्रशासनिक दिवस /Administrative Professionals Day , अप्रैल के आखिरी पूरे सप्ताह के बुधवार को)। कृपया ध्यान दें यद्यपि इसे तैयार करने में पूरी सावधानी रखने की कोशिश रही है। फिर भी किसी घटना , तिथि या अन्य त्रुटि के लिए मेरी IDTV इन्द्रधनुष की जिम्मेदारी नहीं है।
3 अप्रैल की महत्त्वपूर्ण घटनाएं 1856 – यूनान के रोडोस द्वीप समूह में चर्च में हुए बारुद धमाके में चार हजार लोगों की मौत हुई। 1922 – जोसेफ स्टालिन को कम्युनिस्ट पार्टी का महासचिव नियुक्त किया गया। 1933 – विश्व की सबसे उंची चोटी माउंट एवरेस्ट के ऊपर से पहली बार विमान ने उडान भरी। 1942 – जापान ने द्वितीय विश्वयुद्ध में अमरीका पर आखिरी दौर की सैन्य कार्यवाई शुरू की। 1943 - भारतीय सेना चिकित्सा कोर का गठन हुआ। 1949 – अमेरिका, ब्रिटेन, फ्रांस और कनाडा ने उत्तरी अटलांटिक संधि पर हस्ताक्षर किए। 1952 - संसद में राज्यों का प्रतिनिधित्व करने वाले स्थायी सदन के रूप में राज्यसभा की स्थापना 1952 में की गयी थी। 1973 - 3 अप्रैल 1973 को 8 लाख रुपए का था पहला मोबाइल, आज ही के दिन हुई पहली कॉल; दुनिया में सबसे ज्यादा बिका नोकिया 1100 । 1999 – भारत ने पहला वैश्विक दूरसंचार उपग्रह इनसैट 1ई का प्रक्षेपण हुआ। 2000 – ब्रिटेन में एक विवादास्पद नियम लागू किया गया, जिसमें यह कहा गया कि ब्रिटेन में शरण लेने वालों को कपड़े और खाने की चीजें खरीदने के लिए सरकार से कूपन खरीदने होंगे। 2001 - संयुक्त राज्य अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति बिल क्लिंटन भारत यात्रा पर पहुँचे । 2001 - भारत और डेनमार्क के बीच चार वर्ष के बाद पुन: वार्ता। 2002 - पाकिस्तान के राष्ट्रपति परवेज मुशर्रफ़ की जनमत संग्रह की योजना को मंत्रिमंडल की मंजूरी मिली। 2006 - नेपाल में माओवादियों ने संघर्षविराम की घोषणा की। 2007 - नई दिल्ली में 14वाँ सार्क सम्मेलन शुरू। 2008 - प्रकाश करात को माकपा का पुन: महासचिव चुना गया। 2008 - मेधा पाटकर को राष्ट्रीय क्रांतिवीर अवार्ड, 2008 से अलंकृत किया गया। 2010 – एप्पल का पहला आईपेड मार्केट में आया। 2012 – रूस की राजधानी मास्को में भीषण आग में 17 प्रवासी श्रमिकों की मौत हुई। 2013 – अफगानिस्तान के फरहा में एक आत्मघाती बम विस्फोट में 46 लोग मारे गए और 100 घायल हुए। 2013 – अर्जेंटीना में आयी भीषण बाढ़ से 50 से अधिक लोगों की मौत हुई। 2016 – कोलकाता के ईडन गार्डंस मैदान पर वेस्टइंडीज ने इंग्लैंड को हराकर आईसीसी टी-20 विश्व कप जीता। 2019 - अल्जीरिया के राष्ट्रपति ने विरोध प्रदर्शनों के बाद छोड़ी सत्ता। 2019 - गोवा में हुई मूक बधिर प्रतियोगिता में रेवाड़ी की अंजली शर्मा बनी मिस इंडिया। 2020 - वैश्विक रेटिंग एजेंसी फिच रेटिंग्स ने 2020-21 के लिए भारत के विकास दर अनुमान को घटाकर 2 फीसदी कर दिया , यह 30 साल का सबसे निचला स्तर होगा। 2020 - विश्व बैंक (World Bank) ने कोरोना वायरस महामारी के मद्देनजर भारत के लिए एक अरब डॉलर (करीब 7600 करोड़ रुपये) के आपातकालीन कोष को मंजूरी दी। 2021 - अमेरिका समेत 3 देश उत्तर कोरिया पर परमाणु और बैलिस्टिक मिसाइल कायर्क्रमों को बंद करने का दवाब डालने के लिए राज़ी हुए। 2021 - जम्मू और कश्मीर के श्रीनगर में 5-दिवसीय ट्यूलिप फेस्टिवल शुरू हुआ। 2021 - छत्तीसगढ में माओवादी हमले में सुरक्षाबलों के 23 जवान शहीद हुए। 2022 - पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान ख़ान के प्रस्ताव को स्वीकार करते हुए राष्ट्रपति डॉ आरिफ़ अल्वी ने नेशनल असेंबली को भंग किया। 2022 - अब तक के सबसे बड़े आर्थिक संकट से जूझ रहे श्रीलंका में सभी कैबिनेट मंत्रियों ने इस्तीफा दिया। 2022 - भारतीय और फ्रांसीसी नौसेनाओं के बीच द्विपक्षीय नौसेना अभ्यास का 20वां संस्करण- 'वरुण' अरब सागर में आयोजित किया गया (30 मार्च से 3 अप्रैल तक)। 2023 - नासा ने आर्टेमिस II मिशन के लिए चार अंतरिक्ष यात्रियों की टीम चुनी, पहली महिला और पहले अफ्रीकी अमेरिकी को एक चंद्र मिशन के लिए अंतरिक्ष यात्रियों के रूप में नियुक्त किया। 2023 - NCERT ने 12वीं के सिलेबस से मुगलों का चैप्टर हटाया। 2023 - भूकंप के झटकों से दहली धरती, पापुआ न्यू गिनी में 7.3 तो तिब्बत के शिजांग में 4.2 रही तीव्रता। 2023 - जी-20 की दूसरी पर्यटन कार्य समूह की बैठक सिलीगुड़ी/दार्जिलिंग (पश्चिम बंगाल) में सम्पन्न हुई। 2023 - प्रधानमंत्री ने नई दिल्ली में केन्द्रीय अन्वेषण ब्यूरो के हीरक जयंती समारोह का उद्घाटन किया। 3 अप्रॅल को जन्मे व्यक्ति👉 1903 - कमलादेवी चट्टोपाध्याय - समाजसुधारक , स्वतंत्रता संग्राम सेनानी तथा भारतीय हस्तकला के क्षेत्र में नवजागरण लाने वाली गांधीवादी महिला। 1914 - सैम मानेकशॉ - भारतीय सेना के भूतपूर्व अध्यक्ष , जिनके नेतृत्व में भारत ने सन 1971 में हुए भारत-पाकिस्तान युद्ध में विजय प्राप्त की थी। 1918 - ओलेस गोनचार, प्रसिद्ध उक्रेनी लेखक तथा उपन्यासकार। 1922 – अमेरिकी गायिका और अभिनेत्री डोरिस डे का जन्म हुआ। 1929 - निर्मल वर्मा- साहित्यकार । 1931 - मन्नू भंडारी- साहित्यकार । 1949 - सोम प्रकाश - भारतीय राजनीतिज्ञ (भाजपा)। 1952 - रवीन्द्र नारायण रवि - बिहार के राजनीतिज्ञों में से एक। 1954 - डॉ. के. कृष्णास्वामी- राजनेता और फिजीशियन । 1955 – मशहूर गायक हरिहरन का जन्म हुआ। 1962 – भारत की मशहूर अभिनेत्री व नेत्री जया प्रदा का जन्म हुआ। 3 अप्रॅल को हुए निधन 1325 - निज़ामुद्दीन औलिया, चिश्ती सम्प्रदाय के चौथे संत। 1680 - शिवाजी- मराठा साम्राज्य के संस्थापक। 1989 - विष्णु सहाय - भारत के पूर्व कैबिनेट सचिव तथा नागालैण्ड व असम के राज्यपाल रहे। 2010 - अनंत लागू, भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी के छह संस्थापक सदस्यों में से एक थे (कन्फर्म नहीं)। 2017 - किशोरी अमोनकर - हिंदुस्तानी शास्त्रीय परंपरा की प्रमुख गायिकाओं में से एक और जयपुर घराने की अग्रणी गायिका। 2021 - भारत के पूर्व अंतरराष्ट्रीय निशानेबाज से कोच बने संजय चक्रवर्ती (79) का मुंबई में कोविड-19 से निधन हुआ। 2021 - राधेश्याम खेमका(87) एक पत्रकार थे जिन्होने गीता प्रेस द्वारा प्रकाशित कल्याण का ३८ वर्षों तक सम्पादन किया। 3 अप्रॅल के महत्त्वपूर्ण अवसर एवं उत्सव👉 🔅 श्री नायकबा पालकी समारोह (बनपुरी)। 🔅 श्री कराड महाकाली यात्रा प्रारंभ (चंद्रपुर)। 🔅 मेला माईसरखाना (पं.)। 🔅 श्री यमुना छठ / जयन्ती (चैत्र शुक्ल षष्ठी)। 🔅 भगवान सम्भवनाथ जी मोक्ष कल्याणक (चैत्र शुक्ल षष्ठी)। 🔅 छत्रपति शिवाजी महाराज स्मृति दिवस। 🔅 राज्यसभा स्थापना दिवस (भारत)। 🔅 हिन्दी रंगमंच दिवस। 🔅 आर्मी मेडिकल कोर स्थापना दिवस भारत (261वां)। कृपया ध्यान दें जी👉 यद्यपि इसे तैयार करने में पूरी सावधानी रखने की कोशिश रही है। फिर भी किसी घटना , तिथि या अन्य त्रुटि के लिए IDTV इन्द्रधनुष की कोई जिम्मेदारी नहीं है।
जम्मू-कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री Farooq Abdullah पर जम्मू में एक शादी समारोह के दौरान हुए हमले ने सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। घटना उस समय हुई जब वे एक कार्यक्रम से बाहर निकल रहे थे और भीड़ में मौजूद एक व्यक्ति ने उनके बेहद करीब आकर पिस्तौल तान दी और गोली चलाने की कोशिश की। हालांकि सुरक्षाकर्मियों की त्वरित कार्रवाई से यह हमला नाकाम हो गया और वे बाल-बाल बच गए। यह घटना जम्मू के ग्रेटर कैलाश इलाके में आयोजित एक विवाह समारोह में हुई, जहां Farooq Abdullah जम्मू-कश्मीर के उपमुख्यमंत्री Surinder Choudhary के साथ पहुंचे थे। कौन है हमलावर? पुलिस ने आरोपी की पहचान कमल सिंह जम्वाल (करीब 65 वर्ष) के रूप में की है, जो जम्मू के पुरानी मंडी इलाके का निवासी बताया जा रहा है। प्रारंभिक पूछताछ में आरोपी ने दावा किया कि वह पिछले करीब 20 वर्षों से इस मौके का इंतज़ार कर रहा था। पुलिस के अनुसार कमल सिंह के पास एक लाइसेंसी पिस्तौल थी और घटना के समय वह कथित तौर पर नशे में भी था। सुरक्षाकर्मियों ने मौके से हथियार बरामद कर लिया है और उससे पूछताछ जारी है। जांच एजेंसियां यह भी पता लगाने की कोशिश कर रही हैं कि यह हमला व्यक्तिगत रंजिश का नतीजा था या इसके पीछे कोई बड़ी साजिश हो सकती है। CCTV में कैद हुई पूरी घटना घटना का CCTV फुटेज भी सामने आया है। वीडियो में दिखता है कि जैसे ही Farooq Abdullah समारोह से बाहर निकल रहे थे, आरोपी पीछे से तेजी से आया और उनकी कनपटी पर पिस्तौल तान दी। उसने फायर करने की कोशिश की, लेकिन उसी क्षण सुरक्षा में तैनात कमांडो सक्रिय हो गए और उसका हाथ झटक दिया, जिससे गोली लक्ष्य से चूक गई। इसके तुरंत बाद सुरक्षाकर्मियों और मौके पर मौजूद लोगों ने आरोपी को पकड़ लिया। घटना के बाद का वीडियो सोशल मीडिया पर भी तेजी से वायरल हो रहा है। सीएम उमर अब्दुल्ला ने उठाए सुरक्षा पर सवाल हमले के बाद जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री Omar Abdullah ने सोशल मीडिया पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि उनके पिता बाल-बाल बच गए। उन्होंने लिखा कि एक व्यक्ति भरी हुई पिस्तौल के साथ इतने करीब तक कैसे पहुंच गया, यह गंभीर सुरक्षा चूक का संकेत है। मुख्यमंत्री ने इस घटना की उच्च-स्तरीय जांच की मांग भी की है, ताकि सुरक्षा व्यवस्था में हुई संभावित खामियों का पता लगाया जा सके। घटना के समय उपमुख्यमंत्री Surinder Choudhary भी वहां मौजूद थे। इस दौरान उन्हें हल्की चोट आई, जिसके बाद मौके पर ही प्राथमिक उपचार दिया गया। पुलिस की जांच जारी जम्मू पुलिस के अनुसार हमला ग्रेटर कैलाश के रॉयल पार्क में आयोजित विवाह समारोह के दौरान हुआ। सुरक्षा दल ने तुरंत कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने बताया कि आरोपी की पिस्तौल जब्त कर ली गई है और उसके पारिवारिक पृष्ठभूमि, संपर्कों और मानसिक स्थिति की भी जांच की जा रही है। सुरक्षा एजेंसियां यह पता लगाने की कोशिश कर रही हैं कि कहीं इस घटना के पीछे कोई बड़ी साजिश तो नहीं।
भारत के कानूनी और सामाजिक विमर्श में एक ऐतिहासिक और भावनात्मक मोड़ तब आया, जब सुप्रीम कोर्ट ने हरीश राणा को निष्क्रिय इच्छामृत्यु (Passive Euthanasia) की अनुमति दे दी। यह फैसला न केवल न्यायिक दृष्टि से अहम है, बल्कि मानवीय संवेदनाओं और पारिवारिक पीड़ा को भी गहराई से छूता है। 13 साल का संघर्ष: जीवन और मृत्यु के बीच अटका एक अस्तित्व हरीश राणा पिछले 13 वर्षों से अचेत अवस्था में जीवन और मृत्यु के बीच झूल रहे थे। एक हादसे में चंडीगढ़ स्थित हॉस्टल की चौथी मंज़िल से गिरने के बाद उनका शरीर तो जीवित रहा, लेकिन वे किसी भी प्रकार की प्रतिक्रिया देने में असमर्थ हो गए। इन वर्षों में उनके माता-पिता ने निरंतर उनकी सेवा की, लेकिन बढ़ती उम्र और शारीरिक थकान ने उन्हें एक कठिन निर्णय के सामने ला खड़ा किया-अपने ही बेटे के लिए मृत्यु की अनुमति मांगना। अदालत का फैसला: ‘गरिमामय मृत्यु’ की दिशा में कदम सुप्रीम कोर्ट ने इस मामले में निष्क्रिय इच्छामृत्यु की अनुमति दी, जिसमें जीवन को कृत्रिम रूप से बनाए रखने वाले उपकरणों को हटाया जाता है, ताकि व्यक्ति स्वाभाविक रूप से मृत्यु की ओर बढ़ सके। यह निर्णय भारत में इच्छामृत्यु को लेकर एक महत्वपूर्ण मिसाल बन गया है। इससे पहले भी ऐसे मामले सामने आए थे, जैसे अरुणा शानबाग का मामला, लेकिन तब अदालत ने अनुमति नहीं दी थी। एक सवाल जो दिल को झकझोरता है यह मामला सिर्फ कानूनी नहीं, बल्कि गहरे मानवीय और भावनात्मक सवाल भी खड़े करता है- क्या हरीश राणा अकेले मरेंगे? असल में, किसी की मृत्यु कभी अकेली नहीं होती। हरीश के साथ उनके माता-पिता का एक हिस्सा भी खत्म होगा-खासतौर पर उनकी मां, जिन्होंने अपने बेटे की इच्छामृत्यु की अनुमति पर हस्ताक्षर किए। यह निर्णय केवल कागज पर हस्ताक्षर नहीं, बल्कि एक मां के भीतर की पीड़ा, त्याग और टूटन का प्रतीक है। समाज और परिवार पर उठते बड़े सवाल इस घटना ने समाज के बदलते स्वरूप पर भी सवाल खड़े किए हैं- क्या आधुनिक जीवनशैली और टूटते पारिवारिक ढांचे लोगों को ऐसे फैसले लेने के लिए मजबूर कर रहे हैं? क्या ‘गरिमामय मृत्यु’ की मांग, ‘गरिमामय जीवन’ की कमी को दर्शाती है? हरीश राणा और अरुणा शानबाग जैसे मामलों ने यह दिखाया है कि कई बार जीवन केवल शरीर से नहीं, बल्कि रिश्तों और देखभाल से भी चलता है। कानून बनने की जरूरत और संभावित खतरे सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र सरकार को इच्छामृत्यु पर स्पष्ट कानून बनाने की भी सलाह दी है। हालांकि, इसके साथ एक चिंता भी जुड़ी है- कहीं इस कानून का दुरुपयोग तो नहीं होगा? विशेषज्ञों का मानना है कि बिना सख्त नियमों के, यह कानून कमजोर और बुजुर्ग लोगों के लिए खतरा बन सकता है। वहीं, कुछ परिवारों के लिए यह पीड़ा से मुक्ति का रास्ता भी साबित हो सकता है।
नई दिल्ली: लोकसभा स्पीकर Om Birla को पद से हटाने के लिए लाए गए अविश्वास प्रस्ताव पर संसद में सियासी घमासान तेज हो गया है। इस मुद्दे पर जारी बहस के बीच बुधवार को केंद्रीय गृह मंत्री Amit Shah लोकसभा में सरकार का पक्ष रखेंगे। माना जा रहा है कि उनके संबोधन के दौरान सदन में तीखी बहस और हंगामे की स्थिति बन सकती है। यह प्रस्ताव कांग्रेस सांसद Mohammed Javed ने पेश किया है, जिसे विपक्ष के कई दलों का समर्थन मिला है। प्रस्ताव को 50 से अधिक सांसदों का समर्थन मिलने के बाद इसे चर्चा के लिए स्वीकार किया गया। मंगलवार को सदन की कार्यवाही की अध्यक्षता कर रहे Jagadambika Pal ने प्रस्ताव पर चर्चा की अनुमति दी और इसके लिए कुल 10 घंटे का समय निर्धारित किया। उन्होंने सांसदों से अपील की कि वे बहस के दौरान केवल प्रस्ताव से जुड़े मुद्दों पर ही अपनी बात रखें। 118 विपक्षी सांसदों का समर्थन स्पीकर को हटाने के प्रस्ताव पर कुल 118 विपक्षी सांसदों ने हस्ताक्षर किए हैं। विपक्ष का आरोप है कि Om Birla ने सदन की कार्यवाही के दौरान निष्पक्षता नहीं बरती और कई मौकों पर ‘पक्षपातपूर्ण व्यवहार’ किया। इसी आरोप के आधार पर यह प्रस्ताव लाया गया है। मंगलवार को बहस शुरू होते ही प्रक्रिया को लेकर भी विवाद देखने को मिला। एआईएमआईएम प्रमुख Asaduddin Owaisi और कांग्रेस सांसद K. C. Venugopal ने आपत्ति जताते हुए कहा कि इस तरह की बहस की अध्यक्षता के लिए सदन को किसी सदस्य का चुनाव करना चाहिए। उन्होंने यह भी सवाल उठाया कि अध्यक्षों के पैनल से किसे कार्यवाही की अध्यक्षता के लिए चुना गया, इसका निर्णय किस आधार पर लिया गया। हालांकि सत्तारूढ़ दल के नेताओं ने इन आपत्तियों को खारिज कर दिया। भाजपा सांसद Ravi Shankar Prasad और Nishikant Dubey ने विपक्ष के आरोपों को निराधार बताते हुए कहा कि नियमों के तहत ही कार्यवाही चल रही है। गौरव गोगोई ने शुरू की बहस बहस की शुरुआत कांग्रेस सांसद Gaurav Gogoi ने की। उन्होंने कहा कि यह प्रस्ताव किसी व्यक्तिगत विरोध के कारण नहीं बल्कि संसद की गरिमा और निष्पक्षता बनाए रखने के उद्देश्य से लाया गया है। उन्होंने कहा, “यह प्रस्ताव सदन की गरिमा की रक्षा की जिम्मेदारी के तहत लाया गया है, न कि व्यक्तिगत रूप से स्पीकर के खिलाफ।” गोगोई ने संसदीय कार्य मंत्री Kiren Rijiju पर भी निशाना साधते हुए आरोप लगाया कि वे अक्सर विपक्षी सांसदों की बातों में बाधा डालते हैं। उन्होंने कहा कि भविष्य में जब संसदीय रिकॉर्ड का अध्ययन होगा तो यह सामने आएगा कि विपक्ष की आवाज़ को सबसे अधिक बाधित किया गया। रिजिजू ने राहुल गांधी पर साधा निशाना अपने जवाब में Kiren Rijiju ने कांग्रेस नेता Rahul Gandhi पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि यदि कोई खुद को स्पीकर से ऊपर समझता है तो उसका “कोई इलाज नहीं है।” रिजिजू ने कहा कि संसद के नियम स्पष्ट हैं और सदन में बोलने के लिए स्पीकर की अनुमति जरूरी होती है, चाहे वह प्रधानमंत्री हो, मंत्री हो या विपक्ष का नेता। प्रियंका गांधी का पलटवार इस टिप्पणी पर कांग्रेस नेता Priyanka Gandhi Vadra ने तीखा पलटवार किया। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी जनता से जुड़े मुद्दों पर सरकार को बेखौफ होकर घेरते हैं और यही बात सत्तारूढ़ दल को असहज करती है। प्रियंका गांधी ने कहा, “पिछले 12 वर्षों में इस देश में केवल एक व्यक्ति है जिसने इनके सामने झुकने से इनकार किया है और वह विपक्ष के नेता हैं। वे जो सच बोलते हैं, उसे ये लोग पचा नहीं पाते।” आज जब गृह मंत्री Amit Shah इस प्रस्ताव पर सदन में अपना पक्ष रखेंगे, तब बहस और अधिक तीखी होने की संभावना है। ऐसे में लोकसभा में राजनीतिक टकराव और हंगामे के आसार बने हुए हैं।
लखनऊ, एजेंसियां। यौन उत्पीड़न के गंभीर आरोपों से घिरे Swami Avimukteshwaranand Saraswati को बड़ी कानूनी राहत मिली है। अलाहबाद हाई कोर्ट ने उनकी अग्रिम जमानत याचिका स्वीकार कर ली है, जिससे फिलहाल उनकी गिरफ्तारी पर रोक लग गई है। इसी मामले में उनके शिष्य Swami Mukundanand Giri को भी राहत दी गई है। फैसला सुरक्षित रखने के बाद सुनाया गया आदेश इस मामले में अदालत ने पहले ही सभी पक्षों की दलीलें सुन ली थीं और 27 फरवरी को फैसला सुरक्षित रख लिया था। विस्तृत सुनवाई के बाद न्यायमूर्ति जितेंद्र कुमार सिन्हा की एकल पीठ ने यह फैसला सुनाया। अदालत के इस निर्णय को आरोपियों के लिए बड़ी राहत के तौर पर देखा जा रहा है, हालांकि केस की जांच और आगे की कानूनी प्रक्रिया जारी रहेगी। मीडिया बयान पर भी कोर्ट की रोक हाईकोर्ट ने इस मामले को संवेदनशील मानते हुए एक अहम निर्देश भी दिया है। अदालत ने शिकायतकर्ता और आरोपियों—दोनों पक्षों को मीडिया में बयान देने से रोक दिया है, ताकि जांच और न्यायिक प्रक्रिया प्रभावित न हो। क्या है पूरा मामला? यह मामला नाबालिगों के कथित यौन शोषण से जुड़ा है। आरोप है कि आश्रम से जुड़े कुछ बच्चों के साथ गलत व्यवहार किया गया। शिकायत के आधार पर विशेष POCSO अदालत ने पुलिस को मामला दर्ज करने का निर्देश दिया था। इसके बाद प्रयागराज के झूंसी थाने में एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू की गई। जांच जारी, आगे भी होगी सुनवाई फिलहाल, अदालत से मिली अग्रिम जमानत के कारण गिरफ्तारी से राहत जरूर मिली है, लेकिन मामला खत्म नहीं हुआ है। पुलिस और संबंधित एजेंसियां जांच में जुटी हैं और आने वाले समय में इस केस में और भी कानूनी कार्रवाई हो सकती है।
गाजियाबाद/दिल्ली, एजेंसियां। 13 साल से कोमा में रहे 31 वर्षीय हरीश राणा का पार्थिव शरीर बुधवार सुबह 8.30 बजे अंतिम संस्कार के लिए दिल्ली के ग्रीन पार्क श्मशान घाट लाया गया। पिता अशोक राणा ने बेटे को आखिरी बार प्रणाम किया और कहा, “कोई रोए न, बेटा शांति से जाए। उसे भगवान का आशीर्वाद मिले।” थोड़ी देर बाद हरीश का अंतिम संस्कार किया गया, जिसमें उनके भाई ने मुखाग्नि दी। क्या है मामला? हरीश 2013 में हॉस्टल की चौथी मंजिल से गिरने के बाद क्वाड्रिप्लेजिया और गंभीर लकवे के कारण कोमा में चले गए थे। बीते 13 वर्षों में उनका जीवन केवल लाइफ सपोर्ट सिस्टम पर निर्भर रहा। 11 मार्च को सुप्रीम कोर्ट ने पैसिव यूथेनेशिया यानी इच्छामृत्यु की अनुमति दी थी, जिससे हरीश की जिंदगी का अंत उनके परिवार की सहमति और मेडिकल बोर्डों की मंजूरी के तहत संभव हुआ। कैसे हुई मौत ? एम्स में हरीश को पैसिव यूथेनेशिया के तहत जीवनरक्षक उपकरण और फीडिंग ट्यूब से हटाया गया। परिवार ने हरीश के हार्ट वाल्व और कॉर्निया दान कर दिए। इस प्रक्रिया ने भारत में इच्छामृत्यु के कानूनी मान्यता प्राप्त पहले मामले का उदाहरण पेश किया।अंतिम संस्कार के दौरान माता निर्मला राणा और पिता अशोक राणा भावुक नजर आए। यूपी कांग्रेस अध्यक्ष अजय राय और ब्रह्मकुमारी लवली समेत अन्य लोग मौजूद रहे। घाट पर हरीश का पार्थिव शरीर फूलों और उपलों से सजाया गया। पिता ने अंतिम संस्कार के समय सबको संयम रखने और शांति बनाए रखने की अपील की। सुप्रीम कोर्ट ने क्या कहा ? सुप्रीम कोर्ट ने 2018 में इच्छामृत्यु के लिए नियम बनाए थे। इसके तहत या तो मरीज ने लिविंग विल लिखी हो या परिवार/करीबी निर्णय लें। पैसिव यूथेनेशिया में इलाज या लाइफ सपोर्ट रोक दिया जाता है, जबकि एक्टिव यूथेनेशिया भारत में गैरकानूनी है। हरीश राणा का यह मामला न केवल परिवार के साहस का प्रतीक है, बल्कि देश में इच्छामृत्यु के संवैधानिक अधिकार को भी सामने लाता है।