1698 – ब्रिटेन के थॉमस सेवरी ने पहले व्यवसायिक स्टीम इंजन का पेटेंट हासिल किया। 1751 – स्वीडन के रसायनशास्त्री और खदान विशेषज्ञ फ्रेडरिक क्रोन्स्टलर निकेल नामक धातु का पता लगाने में सफल हुए। 1760 – मराठा सेना ने दिल्ली पर कब्जा किया। 1776 - संयुक्त राज्य अमेरिका ने अपनी स्वतंत्रता की घोषणा की। 1778 – पर्शिया ने अर्जेटिना के खिलाफ युद्ध की घोषणा की। 1789 - ईस्ट इंडिया कंपनी ने पेशवा और निजाम के साथ टीपू सुल्तान के खिलाफ संधि की। 1819 – अमेरिका ने पहला बचत बैंक ‘बैंक ऑफ सेविंग इन न्यूयॉर्क’ शुरू हुआ। 1827 - न्यूयॉर्क से दास प्रथा को समाप्त किया गया। 1828 - लॉर्ड विलियम बेंटिंक कलकत्ता (अब कोलकाता) नए गवर्नर-जनरल के रूप में अपना प्रशासन शुरू करने के लिए यूनाइटेड किंगडम के राजा जॉर्ज IV के स्थान पर भारत आए। 1865 - मशहूर अंग्रेजी उपन्यास एलिस इन वंडरलैंड का प्रकाशन हुआ। 1881 - सिलिगुड़ी और दार्जिलिंग के बीच टाॅय ट्रेन की शुरुआत हुई। 1884 – स्टॉक एक्सचेंज दाउ जोंस ने अपना पहला स्टॉक इंडेक्स प्रकाशित किया। 1886 - कनाडा की पहली अंतरमहाद्वीपीय ट्रेन ब्रिटिश कोलंबिया के पोर्ट मूडी पहुँची। 1886 - फ्रांस ने अमेरिका को स्टैच्यू ऑफ लिबर्टी का तोहफा दिया। 1914 - बर्दुन का युद्ध समाप्त हुआ। 1934 - लियो जिलार्ड ने परमाणु बम के चेन रिएक्शन का पेटेंट कराया। 1946 – द्वीप समूह फिलीपीन को अमरिका से स्वतंत्रता मिली। 1947 - ब्रिटिश पार्लियामेंट के सामने भारतीय स्वतंत्रता बिल का प्रस्ताव रखा गया था। जिसके तहत देश का भारत और पाकिस्तान में बंटवारा हुआ। 1962 – फ्रांस के राष्ट्रपति ने अलजीरिया की आजादी की घोषणा की। 1970 – 105 यात्रियों वाला हवाई जहाज स्पेन में लापता हो गया। 1986 - प्रसिद्ध क्रिकेटर सुनील गावस्कर ने 115 टेस्ट मैच खेलने का रिकॉर्ड बनाया। 1996 - रूस के राष्ट्रपति बोरिस येल्तसिन पुन: चार वर्ष हेतु राष्ट्रपति निर्वाचित। 1997 - अमेरिकी यान 'सोजर्नर' मंगल ग्रह पर पहुँचा। 1998 - चेक गणराज्य की याना नावोत्ना ने विम्बलडन टेनिस का एकल ख़िताब जीता। 1998 - जापान ने मंगल ग्रह के बारे में जानकारी हासिल करने के लिए 'प्लेनेट-बी' नामक अपना प्रथम अंतराग्रहिक मिशन भेजा। 1998 - ब्रिटेन के एक पावरबोट 'द केवल एंड वायरलेस एडवेंचर' ने 74 दिन 20 घंटे व 38 मिनट में यात्रा पूरी करके सबसे शीघ्र विश्व भ्रमण का रिकार्ड तोड़ा। 1999 - लिएंडर पेस और महेश भूपति ने विम्बल्डन में पुरुष युगल का खिताब जीता। 2001 - भारत द्वारा पाकिस्तान के नागरिकों (बंदियों) की रिहाई के निर्देश। 2003 - पाकिस्तान में शिया मस्जिद पर हुए हमले में 44 मारे गये। 2005 - आस्ट्रेलिया में डाल्फ़िन की एक नई प्रजाति स्नबफ़िन खोजी गई। 2007 - वेबसाइट सेंटिडो कॉमन के मुताबिक मैक्सिको के कॉर्लोस स्लिम दुनिया के सबसे अमीर व्यक्ति बने। 2008 - लगभग आठ साल बाद चीन की मुख्य भूमि और ताईवान के बीच नियमित सीधी विमान सेवा का पहला विमान ताइवान के तायोयुआन अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे पर उतरा। 2010 - एक परीक्षा पत्र में कथित तौर पर पैगंबर मोहम्मद का अपमान करने के आरोप की वजह से आठ हमलावरों ने केरल के प्रोफ़ेसर जोसेफ़ पर हमला कर उनके हाथ काट दिए। 2012 - यूरोपीय परमाणु अनुसंधान संगठन ‘सर्न’ ने हिग्स बोसॉन कणों के खोज की घोषणा की। 2013 – मिस्र की सेना ने राष्ट्रपति मोहम्मद मुर्सी का तख्तापलट किया। 2013 - अमेरिका के शिकागो शहर में गोलीबारी की घटना में 12 की मौत हुई और 60 घायल हुए। 2015 - चिली ने पहली बार कोपा अमेरिका फुटबाल खिताब जीता। 2019 - भारत की स्प्रिंटर हिमा दास ने पोलैंड में पोजनान एथलेटिक्स ग्रां प्री में महिलाओं की 200 मीटर दौड़ में स्वर्ण पदक अपने नाम किया। 2019 - नासा ने ओरियन कैप्सूल के लिए एक लॉन्च-एबॉर्ट सिस्टम का परीक्षण एसेंट एबॉर्ट -2 का सफल परीक्षण किया। 2020 - जर्मन फुटबॉल कप : बायर्न म्यूनिख ने बायर लीवरकुसेन को 4-2 से हराकर सबसे ज्यादा 20वीं बार खिताब जीता। 2021 - पुष्कर सिंह धामी ने उत्तराखंड के नए मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली। 2021 - दक्षिणी फिलीपींस में सैन्य विमान C-130 क्रेश हुआ , 92 लोग सवार थे, लगभग 17 की मौत व 40 घायल हुए। 2022 - दिल्ली विधानसभा ने वेतन, भत्ता और पेंशन संशोधन विधेयक 2022 पारित किया , राष्ट्रपति के पास स्वीकृति के लिए भेजा जाना शेष। 2022 - हिमाचल के कुल्लू में बस खाई में गिरी, स्कूली बच्चों समेत 12 लोगों की मौत, कई जख्मी हुए। 2022 - अमेरिका के स्वतंत्रता दिवस पर शिकागो में फ्रीडम डे परेड के दौरान हुई फायरिंग 222 में 9 लोगों की मौत हुई व 57 लोग घायल हुए। 2023 - महाराष्ट्र में मुंबई-आगरा हाईवे पर होटल में कंटेनर घुसा व 38 को कुचला ,10 की मौत हुई। 2023 - अजीत अगरकर भारतीय क्रिकेट टीम के मुख्य चनयकर्ता बने। 2023 - पंचायती राज मंत्रालय की हिंदी सलाहकार समिति की बैठक संपन्न हुई। 2024 - एससीओ राष्ट्राध्यक्ष परिषद की बैठक में प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने भाषण दिया। 2024 - दो दिवसीय ग्लोबल इंडियाएआई शिखर सम्मेलन 2024 सम्पन्न हुआ। 2025 - पीएम मोदी को त्रिनिदाद और टोबैगो के सर्वोच्च राष्ट्रीय पुरस्कार "द ऑर्डर ऑफ द रिपब्लिक ऑफ त्रिनिदाद एंड टोबैगो से नवाजा गया। 2025 - IND vs ENG टेस्ट मैच: एजबेस्टन में चल रहे दूसरे टेस्ट मैच के दूसरे दिन भारतीय टीम ने 587 रनों का विशाल स्कोर खड़ा किया। 4 जुलाई को जन्मे व्यक्ति 1897 - अल्लूरी सीताराम राजू - प्रसिद्ध दक्षिण भारतीय स्वतंत्रता सेनानी। 1898 - गुलज़ारीलाल नन्दा - भारत के भूतपूर्व कार्यवाहक प्रधानमंत्री। 1912 - दक्षिणायनी वेलायुधन एक भारतीय सांसद और उत्पीड़ित वर्गों के नेता थे । 1916 - नसीम बानो, हिन्दी फ़िल्मों की प्रसिद्ध अभिनेत्री। 1933 - आंध्र प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और तमिलनाडु के पूर्व राज्यपाल - के. रोसैया। 1943 - विमलेश कांति वर्मा - भाषाविज्ञान, कोश निर्माण, पाठालोचन, अनुवाद और सांस्कृतिक अध्ययन के क्षेत्र में विशिष्ट योगदान करने वाले भारतीय। 1945 - सुशील कुमार - हिन्दी फ़िल्मों के अभिनेता। 1954 - एडमिरल देवेन्द्र कुमार जोशी भारत के २१वें नौसेनाध्यक्ष थे। 1956 - लक्ष्मीकांत यशवंत पारसेकर गोवा के एक राजनेता। 1997 - चिराग शेट्टी एक भारतीय पेशेवर बैडमिंटन खिलाड़ी। 4 जुलाई को हुए निधन 1760 : मीर जाफर के बेटे मिरान की गंडक नदी के किनारे बिजली गिरने से मौत हुई। 1857 - धन सिंह गुर्जर भारतीय स्वतन्त्रता सेनानी थे। 1902 - स्वामी विवेकानन्द - साहित्य, दर्शन और इतिहास के प्रकाण्ड विद्वान। 1904 – अंतर्राष्ट्रीय ज़ायोनिज़्म के संस्थापक थ्योडोर हर्टज़ल का निधन हुआ। 1963 - पिंगलि वेंकय्या- भारत के राष्ट्रीय ध्वज 'तिरंगा' के अभिकल्पक। 1978 - अम्मु स्वामीनाथन - भारतीय स्वतंत्रता आंदोलन की एक सेनानी और भारत की संविधान सभा के लिए चुनी जाने वाली महिला सदस्य थीं (कन्फर्म नहीं)। 1982- भरत व्यास, बॉलीवुड के प्रसिद्ध गीतकार। 2022 - वयोवृद्ध बंगाली फिल्म निर्देशक, तरुण मजूमदार (92) का निधन हुआ। 2023 - फ्रांसीसी फुटबॉल खिलाड़ी जॉर्जिस बेरेटा (77) का निधन हुआ। 2025 - पद्मश्री से सम्मानित प्रसिद्ध चिकित्सक डॉ. मुनीश्वर चंदर डावर (डॉ. एम.सी. डावर , 79) का निधन हुआ। 2025 - कुशल कॉन्सर्ट वायलिन वादक (संगीतकार) श्रीमती राज कौर रंधावा (राजकुमारी कौर रंधावा , 88) का निधन हुआ। 4 जुलाई के महत्त्वपूर्ण अवसर एवं उत्सव श्री यादवराव महाराज पुण्यतिथि धापेवाडा (नागपुर)। चेहल्लुम / अरबईन (Arbaeen इस्लाम) शोक पर्व। श्री के. रोसैया जयन्ती। स्वामी विवेकानंद पुण्य तिथि। श्री अल्लूरी सीताराम राजू जयन्ती। श्री गुलज़ारीलाल नन्दा जयन्ती। श्री पिंगलि वेंकय्या समृति दिवस। अमेरिका स्वतंत्रता दिवस। अंतर्राष्ट्रीय सहकारिता (को ऑपरेटिव) दिवस (जुलाई के पहले शनिवार को)। कृपया ध्यान दें यद्यपि इसे तैयार करने में पूरी सावधानी रखने की कोशिश रही है। फिर भी किसी घटना , तिथि या अन्य त्रुटि के लिए IDTV इंद्रधनुष की कोई जिम्मेदारी नहीं है।
1786 – बंगाल के पहले गवर्नर जनरल वॉरेन हैस्टिंग्स के खिलाफ भ्रष्टाचार के नये मामले शुरू हुए। 1788 – मैरी लैंड अमेरिकी संविघान की पुस्टि करने वाला सातवां राज्य बना। 1829 – यूरोपीय देश नीदरलैंड की संसद ने नये प्रेस कानून पारित किये। 1847 – जार्ज बी. वेशन अमेरिका के न्यूयाॅर्क न्यायालय में जाने वाले पहले अश्वेत नागरिक बने। 1901 – बेल्जियम और नीदरलैंड के बीच पहला फुटबाल मैच खेला गया जिसमें बेल्जियम ने 8-0 से बाजी मारी। 1910 – इंग्लैंड में क्लोड ग्राहम व्हाइट नाम के पायलट ने पहली बार रात में विमान उड़ाया। 1914 – अमेरिका में वेस्ट वर्जीनिया के एस्सेल्स इलाके में एक कोयला खदान हादसे में 181 लोगों की मौत हुई। 1916 – बीजी तिलक ने भारतीय गृह नियम लीग की स्थापना की। 1932 – इंसानो के लिए पीत ज्वर का टीका विकसित करने की घोषणा की गई। 1935 – रूस की राजधानी मॉस्को में भूमिगत मेट्रो ट्रेन की शुरुआत हुई। 1945 – इटली के तानाशाह बेनितो मुसोलिनी, उनकी प्रेमिका क्लारा पेटाची और उसके सहयोगियों की हत्या हुई। 1952 - भारत और जापान के बीच राजनयिक संबंधों की स्थापना हुई। 1956 – फ्रांस के आखिरी सैनिक ने वियतनाम छोड़ स्वदेश वापसी की। 1964 – जापान आर्थिक सहयोग और विकास संगठन (ओईसीडी) में शामिल हुआ। 1969 – फ्रांस के तत्कालीन राष्ट्रपति चार्ल्स डी. गॉल ने अपने पद से इस्तीफा दिया। 1986 – सोवियत संघ ने हादसे के दो बाद स्वीकारा कि 25 अप्रैल को यूक्रेन के चेरनोबिल में परमाणु रिसाव हुआ। 1995 – दक्षिण काेरिया में मेट्रो में गैस विस्फोट होने से 103 लाेगों की मौत हुई। 1995 – श्रीलंकाई विमान बीएई-748 के पलाली कस्बे में दुर्घटनाग्रस्त होने से 52 लोगों की मौत हुई। 1999 - अमेरिकी वैज्ञानिक डाक्टर रिचर्ड सीड द्वारा एक वर्ष के अंदर मानव क्लोन बनाने की घोषणा । 1999 - विश्वभर में हज़ारों कम्प्यूटरों को चेर्नोबिल वायरस ने ठप्प किया। 2001 – अमेरिकी बिजनेसमैन डेनिस एंथनी पहले अंतरिक्ष पर्यटक बने। 2001 - पहला अंतरिक्ष सैलानी टेनिस टीटो अंतरिक्ष स्टेशन के लिए रवाना। 2002 - बुकर पुरस्कार का नया नाम 'मैन बुकर प्राइज फ़ॉर फ़िक्शन' रखा गया, पाकिस्तान की सर्वोच्च न्यायालय ने राष्ट्रपति परवेज मुशर्रफ़ के जनमत संग्रह को वैध करार दिया। 2003 – दुनिया भर में कर्मचारी सुरक्षा और स्वास्थ्य दिवस मनाया गया। इसी दिन काम के दौरान मारे गए मजदूरों को भी याद किया जाता है। 2004 - थाबोम्बेकी ने दक्षिण अफ़्रीका के राष्ट्रपति पद की शपथ ली। 2004 - थाइलैंड में पुलिस चौकी पर हमले में 122 लोगों की मृत्यु। 2007 – श्रीलंका का हराकर आॅस्ट्रेलिया चौथी बार विश्व चैंपियन बना। 2008 - भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरों) ने पीएसएलवी-सी9 के साथ 10 सैटेलाइट एक साथ छोड़कर एक नया इतिहास रचा। 2008 - मलेशिया में भारतीय मूल के दस सांसदों ने पद एवं गोपनीयता की शपथ ली। 2008 - पाकिस्तान की प्रधानमंत्री रहीं बेनजीर भुट्टो को मरणोपरान्त प्रतिष्ठित टिपरी इंटरनेशनल पुरस्कार प्रदान किया गया। 2019 - चीन-पाकआर्थिक कॉरिडोर के तहत दोनों देशों के बीच कई समझौतों पर हुए हस्ताक्षर। 2019 - इंडोनेशिया में जबरदस्त बाढ़ से 10 की मौत , हजारों लोग बेघर हुए। 2019 - पेइचिंग में भारत निशानेबाजी विश्व कप में तीन स्वर्ण और एक रजत जीत कर पदक तालिका में शीर्ष स्थान पर। 2019 - करतारपुर साहिब गुरुद्वारे के करीब खुदाई में मिला 500 साल पुराना कुआं। 2019 - 17 वर्षीय भारतीय छात्रा ने मिसाल कायम की ,प्रवेश के लिए सात अमेरिकी विश्वविद्यालयों में चयनित। 2019 - हिसार की रहने वाली 16 वर्ष की शिवांगी पाठक ने सबसे कम उम्र में विश्व की सबसे ऊंची चोटी माउंट एवरेस्ट को फतह करने का नाम लिम्का बुक ऑफ रिकॉर्ड में दर्ज किया । 2020 - केंद्रीय पर्यावरण, वन और जलवायु परिवर्तन मंत्री श्री प्रकाश जावड़ेकर ने भारत का प्रतिनिधित्व करते हुए "पीटरबर्ग क्लाइमेट डायलॉग" के 11वें सत्र में भाग लिया। 2020 - एशियाई विकास बैंक ने कोविड-19 महामारी से लड़ाई में मदद के लिए भारत को डेढ़ अरब डॉलर के ऋण की मंजूरी दी। 2021 - बंगलादेश में ढाका और कई हिस्सों में सुबह 08: 21पर आए भूकंप की रियक्टर पैमाने पर तीव्रता 6 अंक थी। 2021 - सिंगापुर सरकार ने भारत की कोविड महामारी को दौरान मदद के लिए 256 ऑक्सीजन सिलेंडर भेजे। 2022 - अफगानिस्तान के बल्ख प्रांत में हुए दो अलग - अलग विस्फोटों में करीब 9 लोगों की मौत व करीब 13 अन्य घायल हुए। 2022 - प्रधानमंत्री ने उद्योगपति रतन टाटा के साथ असम के लिए 7 नए कैंसर अस्पतालों की आधारशिला रखी व 6 कैंसर अस्पतालों का उद्घाटन किया। 2022 - भारतीय विमानपत्तन प्राधिकरण ने किशनगढ़ हवाई अड्डे पर गगन आधारित एलपीवी दृष्टिकोण प्रक्रिया का उपयोग करके सफलतापूर्वक उड़ान परीक्षण किया। 2023 - PM मोदी ने देश को 91 FM ट्रांसमीटर्स की सौगात दी। 2023 - युद्धग्रस्त सूडान से 754 और भारतीय स्वदेश लौटे। 2023 - रूस ने यूक्रेन के कई शहरों में मिसाइल हमले किए जिनमें 25 लोगों की मौत हुई व 17 घायल हुए। 2023 - विश्व बैंक ने बांग्लादेश में तीन नई परियोजनाओँ के लिए एक अरब 25 लाख डॉलर का कर्ज मंजूर किया। 2024 - ओक्लाहोमा में कम से कम 37 रात्रिकालीन बवंडरों के कारण व्यापक तबाही व चार लोगों की मौत हुई। 28 अप्रॅल को जन्मे व्यक्ति 1791 - हरि सिंह नलवा - महाराजा रणजीत सिंह के सेनाध्यक्ष (कन्फर्म नहीं)। 1897 - ये जियानयिंग - चीन में सेना प्रमुख के अध्यक्ष थे। 1924 - केनेथ कौंडा - ज़ाम्बिया के पहले राष्ट्रपति थे। 1929 - भानु अथैया - भारतीय फ़िल्मों की प्रसिद्ध ड्रेस डिज़ाइनर। 1940 - समीर रंजन बर्मन - त्रिपुरा के भूतपूर्व सातवें मुख्यमंत्री थे। 1971 – हिंदी फिल्म निर्देशक और पटकथा लेखक निखिल आडवाणी का जन्म हुआ। 1981 - अनुप्रिया पटेल भारत की सोलहवीं लोकसभा में उत्तर प्रदेश की मिर्जापुर सीट से सांसद व सबसे युवा मंत्री। 28 अप्रॅल को हुए निधन 1719 - फ़र्रुख़ सियर - एक मुग़ल बादशाह था (कन्फर्म नहीं)। 1740 - बाजीराव प्रथम, मराठा साम्राज्य का महान् सेनानायक था। 1740 - मस्तानी - बाजीराव प्रथम की दूसरी पत्नी थी (कन्फर्म नहीं)। 1955 - थ्रिस्सुर वेंगाराम सुन्दरम अयंगर - भारतीय उद्योगपति और ऑटोमोबाइल क्षेत्र के अग्रणी उद्यमी थे। 1992 - विनायक कृष्ण गोकाक - 'ज्ञानपीठ पुरस्कार' से सम्मानित कन्नड़ भाषा के प्रमुख साहित्यकारों में से एक। 2020 - लिवरपूल के पूर्व खिलाड़ी माइकल रॉबिन्सन का निधन। 2021 - अंतरिक्ष यात्री माइकल कॉलिन्स (90) का निधन हुआ। 2022 - बॉलीवुड, दक्षिण भारतीय और अंग्रेजी फिल्म अभिनेता सलीम गौस (70) का निधन हुआ। 2023 - प्रसिद्ध वैज्ञानिक डॉ. एन. गोपालाकृष्णन (68) का निधन हुआ। 2023 - ब्रिटिश आधुनिक पेंटाथलीट और ओलंपिक चैंपियन जेरेमी रॉबर्ट " जिम " फॉक्स ओबीई (81) का निधन हुआ। 2023 - न्यूजीलैंड नेटबॉल कोच और प्रशासक ताइनी मारेमारे जैमिसन ओबीई (95) का निधन हुआ। 2024 - अमेरिकी युद्ध अपराधी विलियम कैली जूनियर (80) का निधन हुआ। 28 अप्रॅल के महत्त्वपूर्ण अवसर एवं उत्सव श्री दामोदर देवता तिथि (आसाम , पंचांगभेद)। वज्रेश्वरी पालकी। गुरु श्री अंगददेव जयन्ती (प्राचीनमतानुसार)। श्री कुन्थुनाथ जी जन्म - तप - मोक्ष (जैन , बैशाख शुक्ल प्रतिपदा)। श्री समीर रंजन बर्मन जन्म दिवस। श्री विनायक कृष्ण गोकाक स्मृति दिवस। विश्व कार्यस्थल स्वास्थ्य एवं सुरक्षा दिवस { World Day for Safety and Health at Work (UN , ILO)}. कृपया ध्यान दें यद्यपि इसे तैयार करने में पूरी सावधानी रखने की कोशिश रही है। फिर भी किसी घटना , तिथि या अन्य त्रुटि के लिए IDTV इन्द्रधनुष की कोई जिम्मेदारी नहीं है।
1526 — मुगल शासक बाबर दिल्ली के सुल्तान को पराजित कर नया बादशाह बना। 1662 — नीदरलैंड और फ्रांस ने सैन्य संधि पर हस्ताक्षर किये। 1805 — अमेरिकी नौसैनिकों ने त्रिपोली के तटीय क्षेत्रों में हमला किया। 1878 — कलकत्ता विश्वविद्यालय ने महिलाओं को विश्वविद्यालय शिक्षा के क्षेत्र में पात्रता के लिये पहली मंजूरी दी। 1908 — लंदन में चौथे ओलंपिक खेल शुरू हुए। 1940 — नाजियों ने पोलैंड के ओस्वीसिम में यातना शिविर का निर्माण शुरू किया। 1941 — द्वितीय विश्व युद्ध के दौरान जर्मनी की सेना ने एथेंस (यूनान) पर कब्जा किया। 1942 — अमेरिका के ओकलाहोमा प्रांत में भयंकर तूफान के कारण 100 लोग मारे गये। 1960 — फ़्रांस के अधिकार वाला टोगो देश का भाग स्वतंत्र हो गया। 1960 — नेशनल डिफेंस कॉलेज की नयी दिल्ली में स्थापना हुई। 1961 — अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी नासा ने गामा किरणों के अध्ययन के लिये पृथ्वी की कक्षा में ‘एक्सप्लोरर 11’ लांच किया। 1961 — अफ़्रीक़ा महाद्वीप के सीएरा लियोन देश को स्वतंत्रता मिली यह अफ़्रीक़ा में ब्रिटेन का सबसे पुराना उपनिवेश था। 1963 — क्यूबा के तत्कालीन प्रधानमंत्री फिदेल कास्त्रो रूस की अपनी यात्रा के दौरान राजधानी मॉस्को पहुंचे। 1967 — अमेरिका ने नेवादा परीक्षण स्थल पर परमाणु परीक्षण किया (कन्फर्म नहीं)। 1972 — अंतरिक्ष यान 'अपोलो 16' पृथ्वी पर वापस लौटा। 1976 — अबू धाबी में अरबी मुद्रा कोष की स्थापना की गई। 1984 — लंदन के सेंट जेम्स स्क्वेयर पर स्थित लीबियाई दूतावास पर 11 दिन तक चले क़ब्ज़े का अंत हुआ और वहां बंधक बनाए गए कूटनयिक चलकर बाहर आ गए। 1989 — बांग्लादेश में तूफान से 500 लोगों की मौत हुई। 1992 — ज़ाम्बिया का एक विमान जिसमे इस देश की फ़ुटबाल की राष्ट्रीय टीम सवार थी दुर्घटनाग्रस्त हो गया। इस दुर्घटना में विमान पर सवार सभी लोग मारे गये। 1993 — अफगानिस्तानी विमान 'एएनएस-32' दुर्घटनाग्रस्त होने से 76 लोगों की मौत हुई। 1993 — एरीट्रिया को इथोपिया से स्वतंत्रता मिली एरिट्रिया में 30 वर्ष जन संघर्ष के बाद संयुक्त राष्ट्र संघ के निरीक्षण में एक जनमत संग्रह कराया गया जिसके बाद यह देश स्वतंत्र हो गया। 1994 — दक्षिण अफ्रीका का स्वतंत्रता दिवस मनाया गया 1999 - यूनेस्को द्वारा एक कोरियाई लोक गायक के नाम पर एक नये पुरस्कार अरिरंग की घोषणा। 1999 - दक्षिण कोरिया एवं थाइलैंड के बीच प्रत्यर्पण संधि पर हस्ताक्षर। 2005 - टुलुज (फ़्रांस) में एयरबस निर्मित दुनिया के सबसे बड़े विमान ए-380 ने पहली परीक्षण उड़ान भरी। 2006 — न्यूयॉर्क में फ्रीडम टॉवर का निर्माण शुरू हुआ। 2008 - राजस्थान सरकार ने प्रत्येक ज़िला मुख्यालय पर विकलांगों के लिए मोबाइल् कोर्ट स्थापित करने का निर्णय लिया। 2008 - पाकिस्तान ने अपने विदेश सचिव रियाज मुहम्मद ख़ान को बर्ख़ास्त कर उनके स्थान पर चीन में पाकिस्तान के राजदूत सलमान बशीर को विदेश सचिव नियुक्त किया। 2008 - मोरक्को की एक गद्दा फ़ैक्ट्री में आग लगने से 55 लोगों की मृत्यु। 2010 - यूनीक आइडेंटिफिकेशन अथॉरिटी ऑफ इंडिया (यूआईडीएआई) ने भारत के नागरिकों की पहचान का एक बड़ा सबूत बनने जा रहे यूनीक आइडेंटिफिकेशन नंबर को अब नया ब्रांड नाम 'आधार' तथा नया लोगो पेश किया। 2011 — अमेरिका के राष्ट्रपति बराक ओबामा ने अपने जन्म को लेकर हुए विवाद के बाद सार्वजनिक तौर पर जन्म प्रमाण पत्र की एक प्रति जारी की। 2011 — सत्य साईं बाबा को महासमाधि दी गई। 2012 — यूक्रेन के द्निप्रोपेत्रोव्स्क में चार धमाकों में 27 मरे। 2019 - श्रीलंका में तीन और धमाके, छापेमारी के दौरान आतंकी ने खुद को उड़ाया। 2019 - हिमाचल प्रदेश में नीजी बस खाई में गिरने से 10 लोगों की मौत। 2020 - COVID-19 के कारण ऑस्ट्रेलिया में 27 जुलाई से 14 अगस्त तक होने वाले प्रमुख बहुपक्षीय हवाई युद्धाभ्यास पिच ब्लैक 2020 (Pitch Black 2020) को रद्द कर दिया गया। 2020 - राजस्थान हाई कोर्ट ने प्रदेश की सभी अदालतों में जाति का उल्लेख नहीं करने का आदेश जारी किया । 2021 - भारत व फ्रांस की नौसेनाओं के द्विपक्षीय अभ्यास 'वरुण-2021' के 19वें संस्करण का अरब सागर में समापन हुआ ( 25 - 27 अप्रैल, 2021)। 2021 - नासा के हैलीकॉप्टर ने मंगल ग्रह पर एक और सफल उड़ान भरी। 2022 - तमिलनाडु के तंजावुर जिले में रथयात्रा के दौरान करंट लगने से 11 लोगों की मौत व 15 अन्य झुलसे। 2022 - रिलायंस 19 लाख करोड़ रुपये के मार्केट वैल्यू को पार करने वाली पहली भारतीय कंपनी बनी। 2022 - म्यांमा की एक अदालत ने अपदस्थ नेता आंग सान सू ची को भ्रष्टाचार मामले में 5 साल जेल की सजा सुनाई। 2023 - महाराष्ट्र के खोपोली में मुंबई- पुणे एक्सप्रेस वे पर 7 गाड़ियों में टक्कर होने से 11 लोग घायल हुए। 2023 - सूडान हिंसा के बाद 246 भारतीयों का दूसरा जत्था मुंबई एयरपोर्ट पहुंचा। 2023 - पश्चिम बंगाल में आकाशीय बिजली की चपेट से आठ लोगों की मौत हुई। 2023 - बांग्लादेश सेना प्रमुख तीन दिवसीय दौरे पर भारत आए। 2023 - भारत की जी20 अध्यक्षता के तहत तीसरी शिक्षा कार्य समूह (EDWG) बैठक भुवनेश्वर में आरंभ हुई। 2024 - इराक की संसद समलैंगिक संबंधों को अपराध घोषित कर एक कानून पारित किया जिसके तहत 15 साल तक की जेल की सज़ा हो सकती है। देश के मौजूदा "वेश्यावृत्ति के विरुद्ध कानून" संख्या 8, 1988 में संशोधन के रूप में LGBT विरोधी कानून पारित किया। 2024 - नासा के इंजीनियरों ने पांच महीने तक डेटा प्राप्त नहीं करने के बाद 15 अरब मील दूर से वॉयजर 1 की सफलतापूर्वक मरम्मत और पुनर्कोडिंग की। 27 अप्रैल को जन्मे व्यक्ति 1820 - हरबर्ट स्पेन्सर, प्रसिद्ध शिक्षाविद, दार्शनिक तथा समाजशास्त्री थे। 1912 - ज़ोहरा सहगल - प्रसिद्ध अभिनेत्री एवं रंगमंच कलाकार थीं। 1920 - मनीभाई देसाई, प्रसिद्ध स्वतन्त्रता सेनानी। 1922 — अमेरिकी अभिनेता (द ऑड कपल ऐंड क्विंज़ी, मी) जैक क्लगमैन का जन्म हुआ। 1931 - श्री विश्वेश तीर्थ - एक भारतीय हिंदू गुरु , संत और श्री पेजावारा थे। 1947 - हरीश रावत, उत्तराखंड के सातवें मुख्यमंत्री । 1949 - पी. सतशिवम - भारत के सर्वोच्च न्यायालय के न्यायाधीश। 27 अप्रैल को हुए निधन 1930 - टी. के. माधवन उर्फ देशाभिमानी माधवन केरल के प्रसिद्ध समाज सुधारक थे। 1960 — बंगाली लेखक राजशेखर बसु का निधन हुआ। 1998 - गुयेन वैन लिंह - वियतनाम की कम्युनिस्ट पार्टी के महासचिव थे। 2009 - फ़िरोज़ ख़ान - प्रसिद्ध अभिनेता एवं फ़िल्म निर्माता-निर्देशक। 2010 - हेमंत दास, उड़िया फ़िल्म अभिनेता। 2014 - राकेश दीवाना - छोटे पर्दे के भारतीय अभिनेता, मोटापा घटाने के ऑपरेशन में समस्या से निधन। 2017 - लम्बे समय से कैंसर से पीड़ित हिन्दी प्रसिद्ध फ़िल्म अभिनेता व राजनीतिज्ञ विनोद खन्ना का 70 वर्ष की आयु में निधन। 2020 - ग्रैमी पुरस्कार के लिए नॉमिनेटेड होने वाले सिंगर ट्रॉय स्नेड का निधन। 2021 - भारत के प्रसिद्ध गुजराती कवि दादूदन गढ़वी का 81 साल की उम्र में निधन हुआ। 2021 - प्रसिद्ध कहानीकार, उड़िया और अंग्रेजी के जाने-माने लेखक मनोज दास का 87 वर्ष की आयु में निधन हुआ। 2021 - भारतीय सूचना सेवा के वरिष्ठ अधिकारी संजय कुमार श्रीवास्तव का कोविड के कारण निधन हुआ। 2021 - प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की चाची नर्मदाबेन मोदी (80) का सिविल अस्पताल में निधन हुआ। 2023 - अमेरिकी पेशेवर बेसबॉल और बास्केटबॉल खिलाड़ी रिचर्ड मॉरो ग्रोट (92) का निधन हुआ। 2023 - ब्रिटिश रॉक'एन'रोलर वी विली हैरिस, 'वाइल्ड मैन ऑफ रॉक' (90) का निधन हुआ। 27 अप्रैल के महत्त्वपूर्ण अवसर एवं उत्सव मुनिश्री शुकदेव जयंती (वैशाख अमावस्या , उत्तर भारत हिन्दी कलेण्डर अनुसार)। मेला पिंजौर (हरियाणा)। खनाणी (कुल्लू)। हरिद्वार - प्रयागराजादि (तीर्थ स्नान महात्म्य)। श्री हरीश रावत जन्म दिवस। श्री टी. के. माधवन उर्फ देशाभिमानी माधवन स्मृति दिवस। श्री राजशेखर बसु स्मृति दिवस। श्री विनोद खन्ना पुण्य दिवस। कवि श्री दादूदन गढ़वी स्मृति दिवस। कृपया ध्यान दें यद्यपि इसे तैयार करने में पूरी सावधानी रखने की कोशिश रही है। फिर भी किसी घटना , तिथि या अन्य त्रुटि के लिए IDTV इन्द्रधनुष की कोई जिम्मेदारी नहीं है।
1524 – जियोवान्नी वेराजानो ने न्यूयॉर्क खाड़ी की खोज की। 1704 - पहला अमेरिकी अखबार; बोस्टन में जॉन कैंपबेल द्वारा प्रकाशित किया गया। 1711 - अपने भाई यूसुफ के मरने बाद चार्ल्स IV रोमन का सम्राट बना। 1747 - फ्रेंच सैनिकों ने ज़ीव्स-फ्लैंडर्स, नीदरलैंड्स पर कब्जा किया। 1758 - फ्रांसिस विलियम्स (पहला यूएस ब्लैक कॉलेज स्नातक) ने अपनी कविताओं को प्रकाशित किया। 1774 - थिएफिलस लिंडसे द्वारा लंदन में एस्केस्ट स्ट्रीट चैपल का पहला स्पष्ट रूप से यूनिटेरिअन मंडल स्थापित किया गया। 1815 – इंडोनेशिया में तमबोरा ज्वालामुखी फटा। जिसमें करीब एक लाख लोग मारे गए। 1861 - अमेरिकी नागरिक युद्ध: वर्जीनिया संयुक्त राज्य संघ से अलग हुआ। 1875 – सर नेविले चैंबरलिन ने स्नूकर का अविष्कार किया। 1895 – जापान और चीन के बीच शिमोनोसेकी का समझौता हुआ। 1899 – कलकत्ता को पनबिजली मिली। 1915 – विश्व में पहली बार घातक गैस का प्रयोग युद्ध में हुआ। 1941 – द्वितीय विश्व युद्ध के दौरान यूगोस्लाविया ने जर्मनी के समक्ष आत्मसमर्पण किया। 1946 – सीरिया ने फ्रांस से आजादी मिलने की घोषणा की। 1950 – पाकिस्तान का पहला राष्ट्रीय संग्रहालय स्थापित हुआ। 1971 – मिस्र, लीबिया और सीरिया ने मिलकर यूनाइटेड अरब स्टेट बनाने के लिए संघ का गठन किया। 1977 – स्वतंत्रता पार्टी का जनता पार्टी में विलय हुआ। 1982 – कनाडा ने संविधान अपनाया। 1983 – भारत ने एसएलवी-3 राकेट का प्रक्षेपण किया। 1986 – नीदरलैंड और सिसली देशों के बीच युद्ध की स्थिति को खत्म करने की घोषणा करते हुए शांति बहाल की। 1993 – अंतरिक्ष यान एसटीएस-56 डिस्कवरी धरती पर वापस लौटा। 1995 – पाकिस्तान में बाल मज़दूरी को समाप्त करने वाले युवा कार्यकर्ता इक़बाल मसीह की हत्या हुई। 2003 - 55 वर्षों बाद भारत-ब्रिटेन संसदीय मंच का गठन। 2004 – ज़ायोनी शासन के युद्धक विमानों ने फ़िलिस्तीन के प्रतिरोध संगठन हमास के नेता और प्रसिद्ध फ़िलिस्तीनी नेता डाक्टर अब्दुल अज़ीज़ रन्तीसी की कार पर राकेट से आक्रमण करके उनको शहीद कर दिया। 2006 - सूडान के रवैये से चाड अफ़्रीकी संघ शांति वार्ता से हटा। 2007 - 2014 के एशियाड के लिए दक्षिण कोरिया को मेजबानी मिली। 2008 - मुद्रास्फीति की दर 0.27% गिरकर 7.14% हुई। 2008 - हानुंग टामस एण्ड टेक्सटाइल्स लिमिटेड ने चीन की कम्पनी को ख़रीदने के लिए सहमति ज्ञापन दिया। 2008 - भारत व ब्राजील के बीच चार महत्त्वपूर्ण समझौतों पर हस्ताक्षर किये गए। 2013 – समलैंगिक विवाह न्यूजीलैंड में वैध हुआ। 2019 - राजस्थान, मध्य प्रदेश, गुजरात और महाराष्ट्र के विभिन्न हिस्सों में बेमौसम बारिश, आंधी और बिजली गिरने की घटना में करीब 50 से ज्यादा लोगों की मौत। 2019 - टाइटन बनी दुनिया की चौथी सबसे तेज विस्तार वाली लक्जरी कंपनी। 2019 - पेरू के पूर्व राष्ट्रपति एलन गार्सिया ने खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली। 2020 - भारतीय वैज्ञानिकों ने कोविड-19 के परीक्षण के लिए कम लागत की जांच किट विकसित की व कोरोना की रैपिड टेस्टिंग शुरू करने वाला राजस्थान पहला राज्य बना। 2020 - भारत सरकार ने किसानों को अपनी कृषि उपज को मंडियों तक पहुंचाने में मदद करने के लिए "कृषि रथ" एप्लीकेशन लांच की। 2021 - एशियाई भारोत्तोलन प्रतियोगिता में मीराबाई चानू ने महिलाओं की 49 किलोग्राम क्लीन एंड जर्क श्रेणी में 119 किलोग्राम वज़न उठाकर विश्व रिकार्ड बनाया। 2022 - मॉरीशस के प्रधानमंत्री प्रविंद कुमार जगन्नाथ आठ दिवसीय भारत यात्रा पर मुंबई पहुंचे। 2022 - उत्तरी असम के विश्वनाथ जिले की सड़क दुर्घटना में पांच लोगों की मौत व सात घायल हुए। 2022 - कैलिफोर्निया के वैंडेनबर्ग स्पेस फोर्स बेस से SpaceX फाल्कन 9 रॉकेट द्वारा एक अमेरिकी राष्ट्रीय टोही कार्यालय के जासूसी उपग्रह को कक्षा में लॉन्च किया गया। 2023 - भारत की जी-20 अध्यक्षता के तहत स्वास्थ्य कार्यसमूह की दूसरी बैठक गोवा में शुरू हुई। 2023 - G20 डिजिटल इकोनॉमी वर्किंग ग्रुप की दूसरी बैठक हैदराबाद में शुरू हुई। 2023 - 20 देशों के कृषि वैज्ञानिकों के हिस्सा लेने वाली जी-20 की 100वीं बैठक वाराणसी में शुरू हुई। 2023 - सेना कमांडरों का सम्मेलन हाईब्रिड प्रारूप में आयोजन शुरू हुआ। 2023 - पुणे में होर्डिंग गिरने से छह लोगों की मौत व2 लोग घायल हुए। 2024 - भारतीय नौसेना के लिए डीआरडीओ द्वारा स्थापित सोनार प्रणालियों के लिए एक प्रमुख परीक्षण और मूल्यांकन केंद्र-स्पेस का केरल में उद्घाटन किया गया। 2024 - यूएई से आगे बढ़ते हुए चरम मौसम के कारण पाकिस्तान और अफगानिस्तान में भारी बारिश व बाढ़ से कम से कम 135 लोगों की मौत हुई। 2024 - उत्तरी यूक्रेन के चेर्निहीव शहर में एक अपार्टमेंट इमारत पर तीन रूसी मिसाइलों के हमले में कम से कम 17 लोगों की मौत व कई घायल हुए। 17 अप्रॅल को जन्मे व्यक्ति 1900 - बिनोदानंद झा ( पंडित बिनोदानंद झा) बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री। 1912 - तकाजी शिवशंकरा पिल्लै मलयालम भाषा के विख्यात साहित्यकार थे। 1927 - चंद्रशेखर सिंह - भारत के 8वें प्रधानमन्त्री थे (1 जुलाई 1927 का भी वर्णन, कन्फर्म कर लें)। 1941 - आशाराम बापू । 1961 - गीत सेठी - भारत के बिलियर्ड्स और स्नूकर खिलाड़ी। 1972 – श्रीलंका के महानतम खिलाड़ी मुथैया मुरलीधरन का जन्म हुआ। 1990 - एनएल बेनो जेफीन भारतीय विदेश सेवा में शामिल होने वाली पहली 100% नेत्रहीन (आईएफएस) अधिकारी। 17 अप्रॅल को हुए निधन 1794 - विलियम जोंस - अंग्रेज़ प्राच्य विद्यापंडित और विधिशास्त्री तथा प्राचीन भारत संबंधी सांस्कृतिक अनुसंधानों के प्रारम्भकर्ता। 1908 - राधानाथ राय - उड़िया भाषा और साहित्य के प्रमुख कवि। 1946 - वी. एस. श्रीनिवास शास्त्री - भारत के समाज सुधारक। 1975- सर्वपल्ली राधाकृष्णन, भारत के प्रथम उपराष्ट्रपति और दूसरे राष्ट्रपति । 1997 - बीजू पटनायक एक भारतीय राजनीतिज्ञ, और दो बार ओडिशा के मुख्यमंत्री थे। 2004 - सौन्दर्या रघु - भारतीय फिल्म अभिनेत्री और निर्माता थीं। 2005 - विष्णु कांत शास्त्री, भारतीय राजनीतिज्ञ एवं साहित्यकार थे। ये उत्तर प्रदेश एवं हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल भी रहे थे। 2013 - भारत की प्रथम महिला मुख्य चुनाव आयुक्त: वी. एस. रमादेवी। 2014 – प्रसिद्ध कोलंबियाई उपन्यासकार ग्रैबिएल मार्क़ेज का निधन हुआ। 2020 - पूर्व इंग्लिश फुटबॉलर नॉर्मन का निधन। 2021 - प्रसिद्ध तमिल अभिनेता , कॉमेडियन और पद्मश्री पुरस्कार से सम्मानित विवेक (60) का चेन्नई में निधन हुआ। 2021 - हिंदी के प्रसिद्ध साहित्यकार डॉ नरेंद्र कोहली का निधन हुआ। 2021 - प्रसिद्ध बांग्लादेशी अभिनेत्री सारा बेगम कबोरी (70) का ढाका में निधन हुआ। 2022 - प्रफुल्ल कर एक उड़िया संगीतकार, गायक, गीतकार, लेखक और स्तंभकार थे। 2022 - राष्ट्रीय सब जूनियर और कैटेड विजेता पैडलर तमिलनाडु के विश्वा दीनदयालन का सड़क दुर्घटना में निधन हुआ। 2023 अप्रिल स्टीवंस एक अमेरिकी गायिका (93) का निधन हुआ। 2023 - यूक्रेन के पेशेवर फ़ुटबॉल खिलाड़ी पावलो लियोनिदोविच शाकापेंको (50) का निधन हुआ। 2024 - इंग्लिश क्रिकेट खिलाड़ी रमन सुब्बा रॉ (92) का निधन हुआ। 17 अप्रॅल के महत्त्वपूर्ण अवसर एवं उत्सव सती अनसुइया जयन्ती (बैशाख कृष्ण चतुर्थी)। श्री चंद्रशेखर सिंह जयन्ती। पंडित श्री बिनोदानंद झा जयन्ती। श्री बीजू पटनायक स्मृति दिवस। श्री सर्वपल्ली राधाकृष्णन स्मृति दिवस। ब्रिगेडियर श्री भवानी सिंह स्मृति दिवस (महावीर चक्र से सम्मानित)। विश्व हीमोफीलिया दिवस। कृपया ध्यान दें यद्यपि इसे तैयार करने में पूरी सावधानी रखने की कोशिश रही है। फिर भी किसी घटना , तिथि या अन्य त्रुटि के लिए IDTV इन्द्रधनुष की कोई जिम्मेदारी नहीं है।
जम्मू-कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री Farooq Abdullah पर जम्मू में एक शादी समारोह के दौरान हुए हमले ने सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। घटना उस समय हुई जब वे एक कार्यक्रम से बाहर निकल रहे थे और भीड़ में मौजूद एक व्यक्ति ने उनके बेहद करीब आकर पिस्तौल तान दी और गोली चलाने की कोशिश की। हालांकि सुरक्षाकर्मियों की त्वरित कार्रवाई से यह हमला नाकाम हो गया और वे बाल-बाल बच गए। यह घटना जम्मू के ग्रेटर कैलाश इलाके में आयोजित एक विवाह समारोह में हुई, जहां Farooq Abdullah जम्मू-कश्मीर के उपमुख्यमंत्री Surinder Choudhary के साथ पहुंचे थे। कौन है हमलावर? पुलिस ने आरोपी की पहचान कमल सिंह जम्वाल (करीब 65 वर्ष) के रूप में की है, जो जम्मू के पुरानी मंडी इलाके का निवासी बताया जा रहा है। प्रारंभिक पूछताछ में आरोपी ने दावा किया कि वह पिछले करीब 20 वर्षों से इस मौके का इंतज़ार कर रहा था। पुलिस के अनुसार कमल सिंह के पास एक लाइसेंसी पिस्तौल थी और घटना के समय वह कथित तौर पर नशे में भी था। सुरक्षाकर्मियों ने मौके से हथियार बरामद कर लिया है और उससे पूछताछ जारी है। जांच एजेंसियां यह भी पता लगाने की कोशिश कर रही हैं कि यह हमला व्यक्तिगत रंजिश का नतीजा था या इसके पीछे कोई बड़ी साजिश हो सकती है। CCTV में कैद हुई पूरी घटना घटना का CCTV फुटेज भी सामने आया है। वीडियो में दिखता है कि जैसे ही Farooq Abdullah समारोह से बाहर निकल रहे थे, आरोपी पीछे से तेजी से आया और उनकी कनपटी पर पिस्तौल तान दी। उसने फायर करने की कोशिश की, लेकिन उसी क्षण सुरक्षा में तैनात कमांडो सक्रिय हो गए और उसका हाथ झटक दिया, जिससे गोली लक्ष्य से चूक गई। इसके तुरंत बाद सुरक्षाकर्मियों और मौके पर मौजूद लोगों ने आरोपी को पकड़ लिया। घटना के बाद का वीडियो सोशल मीडिया पर भी तेजी से वायरल हो रहा है। सीएम उमर अब्दुल्ला ने उठाए सुरक्षा पर सवाल हमले के बाद जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री Omar Abdullah ने सोशल मीडिया पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि उनके पिता बाल-बाल बच गए। उन्होंने लिखा कि एक व्यक्ति भरी हुई पिस्तौल के साथ इतने करीब तक कैसे पहुंच गया, यह गंभीर सुरक्षा चूक का संकेत है। मुख्यमंत्री ने इस घटना की उच्च-स्तरीय जांच की मांग भी की है, ताकि सुरक्षा व्यवस्था में हुई संभावित खामियों का पता लगाया जा सके। घटना के समय उपमुख्यमंत्री Surinder Choudhary भी वहां मौजूद थे। इस दौरान उन्हें हल्की चोट आई, जिसके बाद मौके पर ही प्राथमिक उपचार दिया गया। पुलिस की जांच जारी जम्मू पुलिस के अनुसार हमला ग्रेटर कैलाश के रॉयल पार्क में आयोजित विवाह समारोह के दौरान हुआ। सुरक्षा दल ने तुरंत कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने बताया कि आरोपी की पिस्तौल जब्त कर ली गई है और उसके पारिवारिक पृष्ठभूमि, संपर्कों और मानसिक स्थिति की भी जांच की जा रही है। सुरक्षा एजेंसियां यह पता लगाने की कोशिश कर रही हैं कि कहीं इस घटना के पीछे कोई बड़ी साजिश तो नहीं।
भारत के कानूनी और सामाजिक विमर्श में एक ऐतिहासिक और भावनात्मक मोड़ तब आया, जब सुप्रीम कोर्ट ने हरीश राणा को निष्क्रिय इच्छामृत्यु (Passive Euthanasia) की अनुमति दे दी। यह फैसला न केवल न्यायिक दृष्टि से अहम है, बल्कि मानवीय संवेदनाओं और पारिवारिक पीड़ा को भी गहराई से छूता है। 13 साल का संघर्ष: जीवन और मृत्यु के बीच अटका एक अस्तित्व हरीश राणा पिछले 13 वर्षों से अचेत अवस्था में जीवन और मृत्यु के बीच झूल रहे थे। एक हादसे में चंडीगढ़ स्थित हॉस्टल की चौथी मंज़िल से गिरने के बाद उनका शरीर तो जीवित रहा, लेकिन वे किसी भी प्रकार की प्रतिक्रिया देने में असमर्थ हो गए। इन वर्षों में उनके माता-पिता ने निरंतर उनकी सेवा की, लेकिन बढ़ती उम्र और शारीरिक थकान ने उन्हें एक कठिन निर्णय के सामने ला खड़ा किया-अपने ही बेटे के लिए मृत्यु की अनुमति मांगना। अदालत का फैसला: ‘गरिमामय मृत्यु’ की दिशा में कदम सुप्रीम कोर्ट ने इस मामले में निष्क्रिय इच्छामृत्यु की अनुमति दी, जिसमें जीवन को कृत्रिम रूप से बनाए रखने वाले उपकरणों को हटाया जाता है, ताकि व्यक्ति स्वाभाविक रूप से मृत्यु की ओर बढ़ सके। यह निर्णय भारत में इच्छामृत्यु को लेकर एक महत्वपूर्ण मिसाल बन गया है। इससे पहले भी ऐसे मामले सामने आए थे, जैसे अरुणा शानबाग का मामला, लेकिन तब अदालत ने अनुमति नहीं दी थी। एक सवाल जो दिल को झकझोरता है यह मामला सिर्फ कानूनी नहीं, बल्कि गहरे मानवीय और भावनात्मक सवाल भी खड़े करता है- क्या हरीश राणा अकेले मरेंगे? असल में, किसी की मृत्यु कभी अकेली नहीं होती। हरीश के साथ उनके माता-पिता का एक हिस्सा भी खत्म होगा-खासतौर पर उनकी मां, जिन्होंने अपने बेटे की इच्छामृत्यु की अनुमति पर हस्ताक्षर किए। यह निर्णय केवल कागज पर हस्ताक्षर नहीं, बल्कि एक मां के भीतर की पीड़ा, त्याग और टूटन का प्रतीक है। समाज और परिवार पर उठते बड़े सवाल इस घटना ने समाज के बदलते स्वरूप पर भी सवाल खड़े किए हैं- क्या आधुनिक जीवनशैली और टूटते पारिवारिक ढांचे लोगों को ऐसे फैसले लेने के लिए मजबूर कर रहे हैं? क्या ‘गरिमामय मृत्यु’ की मांग, ‘गरिमामय जीवन’ की कमी को दर्शाती है? हरीश राणा और अरुणा शानबाग जैसे मामलों ने यह दिखाया है कि कई बार जीवन केवल शरीर से नहीं, बल्कि रिश्तों और देखभाल से भी चलता है। कानून बनने की जरूरत और संभावित खतरे सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र सरकार को इच्छामृत्यु पर स्पष्ट कानून बनाने की भी सलाह दी है। हालांकि, इसके साथ एक चिंता भी जुड़ी है- कहीं इस कानून का दुरुपयोग तो नहीं होगा? विशेषज्ञों का मानना है कि बिना सख्त नियमों के, यह कानून कमजोर और बुजुर्ग लोगों के लिए खतरा बन सकता है। वहीं, कुछ परिवारों के लिए यह पीड़ा से मुक्ति का रास्ता भी साबित हो सकता है।
नई दिल्ली: लोकसभा स्पीकर Om Birla को पद से हटाने के लिए लाए गए अविश्वास प्रस्ताव पर संसद में सियासी घमासान तेज हो गया है। इस मुद्दे पर जारी बहस के बीच बुधवार को केंद्रीय गृह मंत्री Amit Shah लोकसभा में सरकार का पक्ष रखेंगे। माना जा रहा है कि उनके संबोधन के दौरान सदन में तीखी बहस और हंगामे की स्थिति बन सकती है। यह प्रस्ताव कांग्रेस सांसद Mohammed Javed ने पेश किया है, जिसे विपक्ष के कई दलों का समर्थन मिला है। प्रस्ताव को 50 से अधिक सांसदों का समर्थन मिलने के बाद इसे चर्चा के लिए स्वीकार किया गया। मंगलवार को सदन की कार्यवाही की अध्यक्षता कर रहे Jagadambika Pal ने प्रस्ताव पर चर्चा की अनुमति दी और इसके लिए कुल 10 घंटे का समय निर्धारित किया। उन्होंने सांसदों से अपील की कि वे बहस के दौरान केवल प्रस्ताव से जुड़े मुद्दों पर ही अपनी बात रखें। 118 विपक्षी सांसदों का समर्थन स्पीकर को हटाने के प्रस्ताव पर कुल 118 विपक्षी सांसदों ने हस्ताक्षर किए हैं। विपक्ष का आरोप है कि Om Birla ने सदन की कार्यवाही के दौरान निष्पक्षता नहीं बरती और कई मौकों पर ‘पक्षपातपूर्ण व्यवहार’ किया। इसी आरोप के आधार पर यह प्रस्ताव लाया गया है। मंगलवार को बहस शुरू होते ही प्रक्रिया को लेकर भी विवाद देखने को मिला। एआईएमआईएम प्रमुख Asaduddin Owaisi और कांग्रेस सांसद K. C. Venugopal ने आपत्ति जताते हुए कहा कि इस तरह की बहस की अध्यक्षता के लिए सदन को किसी सदस्य का चुनाव करना चाहिए। उन्होंने यह भी सवाल उठाया कि अध्यक्षों के पैनल से किसे कार्यवाही की अध्यक्षता के लिए चुना गया, इसका निर्णय किस आधार पर लिया गया। हालांकि सत्तारूढ़ दल के नेताओं ने इन आपत्तियों को खारिज कर दिया। भाजपा सांसद Ravi Shankar Prasad और Nishikant Dubey ने विपक्ष के आरोपों को निराधार बताते हुए कहा कि नियमों के तहत ही कार्यवाही चल रही है। गौरव गोगोई ने शुरू की बहस बहस की शुरुआत कांग्रेस सांसद Gaurav Gogoi ने की। उन्होंने कहा कि यह प्रस्ताव किसी व्यक्तिगत विरोध के कारण नहीं बल्कि संसद की गरिमा और निष्पक्षता बनाए रखने के उद्देश्य से लाया गया है। उन्होंने कहा, “यह प्रस्ताव सदन की गरिमा की रक्षा की जिम्मेदारी के तहत लाया गया है, न कि व्यक्तिगत रूप से स्पीकर के खिलाफ।” गोगोई ने संसदीय कार्य मंत्री Kiren Rijiju पर भी निशाना साधते हुए आरोप लगाया कि वे अक्सर विपक्षी सांसदों की बातों में बाधा डालते हैं। उन्होंने कहा कि भविष्य में जब संसदीय रिकॉर्ड का अध्ययन होगा तो यह सामने आएगा कि विपक्ष की आवाज़ को सबसे अधिक बाधित किया गया। रिजिजू ने राहुल गांधी पर साधा निशाना अपने जवाब में Kiren Rijiju ने कांग्रेस नेता Rahul Gandhi पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि यदि कोई खुद को स्पीकर से ऊपर समझता है तो उसका “कोई इलाज नहीं है।” रिजिजू ने कहा कि संसद के नियम स्पष्ट हैं और सदन में बोलने के लिए स्पीकर की अनुमति जरूरी होती है, चाहे वह प्रधानमंत्री हो, मंत्री हो या विपक्ष का नेता। प्रियंका गांधी का पलटवार इस टिप्पणी पर कांग्रेस नेता Priyanka Gandhi Vadra ने तीखा पलटवार किया। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी जनता से जुड़े मुद्दों पर सरकार को बेखौफ होकर घेरते हैं और यही बात सत्तारूढ़ दल को असहज करती है। प्रियंका गांधी ने कहा, “पिछले 12 वर्षों में इस देश में केवल एक व्यक्ति है जिसने इनके सामने झुकने से इनकार किया है और वह विपक्ष के नेता हैं। वे जो सच बोलते हैं, उसे ये लोग पचा नहीं पाते।” आज जब गृह मंत्री Amit Shah इस प्रस्ताव पर सदन में अपना पक्ष रखेंगे, तब बहस और अधिक तीखी होने की संभावना है। ऐसे में लोकसभा में राजनीतिक टकराव और हंगामे के आसार बने हुए हैं।
लखनऊ, एजेंसियां। यौन उत्पीड़न के गंभीर आरोपों से घिरे Swami Avimukteshwaranand Saraswati को बड़ी कानूनी राहत मिली है। अलाहबाद हाई कोर्ट ने उनकी अग्रिम जमानत याचिका स्वीकार कर ली है, जिससे फिलहाल उनकी गिरफ्तारी पर रोक लग गई है। इसी मामले में उनके शिष्य Swami Mukundanand Giri को भी राहत दी गई है। फैसला सुरक्षित रखने के बाद सुनाया गया आदेश इस मामले में अदालत ने पहले ही सभी पक्षों की दलीलें सुन ली थीं और 27 फरवरी को फैसला सुरक्षित रख लिया था। विस्तृत सुनवाई के बाद न्यायमूर्ति जितेंद्र कुमार सिन्हा की एकल पीठ ने यह फैसला सुनाया। अदालत के इस निर्णय को आरोपियों के लिए बड़ी राहत के तौर पर देखा जा रहा है, हालांकि केस की जांच और आगे की कानूनी प्रक्रिया जारी रहेगी। मीडिया बयान पर भी कोर्ट की रोक हाईकोर्ट ने इस मामले को संवेदनशील मानते हुए एक अहम निर्देश भी दिया है। अदालत ने शिकायतकर्ता और आरोपियों—दोनों पक्षों को मीडिया में बयान देने से रोक दिया है, ताकि जांच और न्यायिक प्रक्रिया प्रभावित न हो। क्या है पूरा मामला? यह मामला नाबालिगों के कथित यौन शोषण से जुड़ा है। आरोप है कि आश्रम से जुड़े कुछ बच्चों के साथ गलत व्यवहार किया गया। शिकायत के आधार पर विशेष POCSO अदालत ने पुलिस को मामला दर्ज करने का निर्देश दिया था। इसके बाद प्रयागराज के झूंसी थाने में एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू की गई। जांच जारी, आगे भी होगी सुनवाई फिलहाल, अदालत से मिली अग्रिम जमानत के कारण गिरफ्तारी से राहत जरूर मिली है, लेकिन मामला खत्म नहीं हुआ है। पुलिस और संबंधित एजेंसियां जांच में जुटी हैं और आने वाले समय में इस केस में और भी कानूनी कार्रवाई हो सकती है।
गाजियाबाद/दिल्ली, एजेंसियां। 13 साल से कोमा में रहे 31 वर्षीय हरीश राणा का पार्थिव शरीर बुधवार सुबह 8.30 बजे अंतिम संस्कार के लिए दिल्ली के ग्रीन पार्क श्मशान घाट लाया गया। पिता अशोक राणा ने बेटे को आखिरी बार प्रणाम किया और कहा, “कोई रोए न, बेटा शांति से जाए। उसे भगवान का आशीर्वाद मिले।” थोड़ी देर बाद हरीश का अंतिम संस्कार किया गया, जिसमें उनके भाई ने मुखाग्नि दी। क्या है मामला? हरीश 2013 में हॉस्टल की चौथी मंजिल से गिरने के बाद क्वाड्रिप्लेजिया और गंभीर लकवे के कारण कोमा में चले गए थे। बीते 13 वर्षों में उनका जीवन केवल लाइफ सपोर्ट सिस्टम पर निर्भर रहा। 11 मार्च को सुप्रीम कोर्ट ने पैसिव यूथेनेशिया यानी इच्छामृत्यु की अनुमति दी थी, जिससे हरीश की जिंदगी का अंत उनके परिवार की सहमति और मेडिकल बोर्डों की मंजूरी के तहत संभव हुआ। कैसे हुई मौत ? एम्स में हरीश को पैसिव यूथेनेशिया के तहत जीवनरक्षक उपकरण और फीडिंग ट्यूब से हटाया गया। परिवार ने हरीश के हार्ट वाल्व और कॉर्निया दान कर दिए। इस प्रक्रिया ने भारत में इच्छामृत्यु के कानूनी मान्यता प्राप्त पहले मामले का उदाहरण पेश किया।अंतिम संस्कार के दौरान माता निर्मला राणा और पिता अशोक राणा भावुक नजर आए। यूपी कांग्रेस अध्यक्ष अजय राय और ब्रह्मकुमारी लवली समेत अन्य लोग मौजूद रहे। घाट पर हरीश का पार्थिव शरीर फूलों और उपलों से सजाया गया। पिता ने अंतिम संस्कार के समय सबको संयम रखने और शांति बनाए रखने की अपील की। सुप्रीम कोर्ट ने क्या कहा ? सुप्रीम कोर्ट ने 2018 में इच्छामृत्यु के लिए नियम बनाए थे। इसके तहत या तो मरीज ने लिविंग विल लिखी हो या परिवार/करीबी निर्णय लें। पैसिव यूथेनेशिया में इलाज या लाइफ सपोर्ट रोक दिया जाता है, जबकि एक्टिव यूथेनेशिया भारत में गैरकानूनी है। हरीश राणा का यह मामला न केवल परिवार के साहस का प्रतीक है, बल्कि देश में इच्छामृत्यु के संवैधानिक अधिकार को भी सामने लाता है।