राष्ट्रीय

Important Event: 17 अप्रैल की महत्त्वपूर्ण घटनाएं

Anjali Kumari अप्रैल 17, 2026 0
Important Event
Important Event

1524 – जियोवान्नी वेराजानो ने न्यूयॉर्क खाड़ी की खोज की।
1704 - पहला अमेरिकी अखबार; बोस्टन में जॉन कैंपबेल द्वारा प्रकाशित किया गया। 1711 - अपने भाई यूसुफ के मरने बाद चार्ल्स IV रोमन का सम्राट बना। 
1747 - फ्रेंच सैनिकों ने ज़ीव्स-फ्लैंडर्स, नीदरलैंड्स पर कब्जा किया। 
1758 - फ्रांसिस विलियम्स (पहला यूएस ब्लैक कॉलेज स्नातक) ने अपनी कविताओं को प्रकाशित किया। 
1774 - थिएफिलस लिंडसे द्वारा लंदन में एस्केस्ट स्ट्रीट चैपल का पहला स्पष्ट रूप से यूनिटेरिअन मंडल स्थापित किया गया।
1815 – इंडोनेशिया में तमबोरा ज्वालामुखी फटा। जिसमें करीब एक लाख लोग मारे गए।
1861 - अमेरिकी नागरिक युद्ध: वर्जीनिया संयुक्त राज्य संघ से अलग हुआ।
1875 – सर नेविले चैंबरलिन ने स्नूकर का अविष्कार किया।
1895 – जापान और चीन के बीच शिमोनोसेकी का समझौता हुआ।
1899 – कलकत्ता को पनबिजली मिली।
1915 – विश्व में पहली बार घातक गैस का प्रयोग युद्ध में हुआ।
1941 – द्वितीय विश्व युद्ध के दौरान यूगोस्लाविया ने जर्मनी के समक्ष आत्मसमर्पण किया।
1946 – सीरिया ने फ्रांस से आजादी मिलने की घोषणा की।
1950 – पाकिस्तान का पहला राष्ट्रीय संग्रहालय स्थापित हुआ।
1971 – मिस्र, लीबिया और सीरिया ने मिलकर यूनाइटेड अरब स्टेट बनाने के लिए संघ का गठन किया।
1977 – स्वतंत्रता पार्टी का जनता पार्टी में विलय हुआ।
1982 – कनाडा ने संविधान अपनाया।
1983 – भारत ने एसएलवी-3 राकेट का प्रक्षेपण किया।
1986 – नीदरलैंड और सिसली देशों के बीच युद्ध की स्थिति को खत्म करने की घोषणा करते हुए शांति बहाल की।
1993 – अंतरिक्ष यान एसटीएस-56 डिस्कवरी धरती पर वापस लौटा।
1995 – पाकिस्तान में बाल मज़दूरी को समाप्त करने वाले युवा कार्यकर्ता इक़बाल मसीह की हत्या हुई।
2003 - 55 वर्षों बाद भारत-ब्रिटेन संसदीय मंच का गठन।
2004 – ज़ायोनी शासन के युद्धक विमानों ने फ़िलिस्तीन के प्रतिरोध संगठन हमास के नेता और प्रसिद्ध फ़िलिस्तीनी नेता डाक्टर अब्दुल अज़ीज़ रन्तीसी की कार पर राकेट से आक्रमण करके उनको शहीद कर दिया।
2006 - सूडान के रवैये से चाड अफ़्रीकी संघ शांति वार्ता से हटा।
2007 - 2014 के एशियाड के लिए दक्षिण कोरिया को मेजबानी मिली।
2008 - मुद्रास्फीति की दर 0.27% गिरकर 7.14% हुई।
2008 - हानुंग टामस एण्ड टेक्सटाइल्स लिमिटेड ने चीन की कम्पनी को ख़रीदने के लिए सहमति ज्ञापन दिया।
2008 - भारत व ब्राजील के बीच चार महत्त्वपूर्ण समझौतों पर हस्ताक्षर किये गए।
2013 – समलैंगिक विवाह न्यूजीलैंड में वैध हुआ।
2019 - राजस्थान, मध्य प्रदेश, गुजरात और महाराष्ट्र के विभिन्न हिस्सों में बेमौसम बारिश, आंधी और बिजली गिरने की घटना में करीब 50 से ज्यादा लोगों की मौत।
2019 - टाइटन बनी दुनिया की चौथी सबसे तेज विस्तार वाली लक्जरी कंपनी।
2019 - पेरू के पूर्व राष्ट्रपति एलन गार्सिया ने खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली। 
2020 - भारतीय वैज्ञानिकों ने कोविड-19 के परीक्षण के लिए कम लागत की जांच किट विकसित की व कोरोना की रैपिड टेस्टिंग शुरू करने वाला राजस्थान पहला राज्य बना।
2020 - भारत सरकार ने किसानों को अपनी कृषि उपज को मंडियों तक पहुंचाने में मदद करने के लिए "कृषि रथ" एप्लीकेशन लांच की।
2021 - एशियाई भारोत्तोलन प्रतियोगिता में मीराबाई चानू ने महिलाओं की 49 किलोग्राम क्लीन एंड जर्क श्रेणी में 119 किलोग्राम वज़न उठाकर विश्व रिकार्ड बनाया।
2022 - मॉरीशस के प्रधानमंत्री प्रविंद कुमार जगन्नाथ आठ दिवसीय भारत यात्रा पर मुंबई पहुंचे।
2022 - उत्तरी असम के विश्वनाथ जिले की सड़क दुर्घटना में पांच लोगों की मौत व सात घायल हुए।
2022 - कैलिफोर्निया के वैंडेनबर्ग स्पेस फोर्स बेस से SpaceX फाल्कन 9 रॉकेट द्वारा एक अमेरिकी राष्ट्रीय टोही कार्यालय के जासूसी उपग्रह को कक्षा में लॉन्च किया गया।
2023 - भारत की जी-20 अध्यक्षता के तहत स्वास्थ्य कार्यसमूह की दूसरी बैठक गोवा में शुरू हुई।
2023 - G20 डिजिटल इकोनॉमी वर्किंग ग्रुप की दूसरी बैठक हैदराबाद में शुरू हुई।
2023 - 20 देशों के कृषि वैज्ञानिकों के हिस्सा लेने वाली जी-20 की 100वीं बैठक वाराणसी में शुरू हुई।
2023 - सेना कमांडरों का सम्मेलन हाईब्रिड प्रारूप में आयोजन शुरू हुआ।
2023 - पुणे में होर्डिंग गिरने से छह लोगों की मौत व2 लोग घायल हुए।
2024 - भारतीय नौसेना के लिए डीआरडीओ द्वारा स्थापित सोनार प्रणालियों के लिए एक प्रमुख परीक्षण और मूल्यांकन केंद्र-स्पेस का केरल में उद्घाटन किया गया।
2024 - यूएई से आगे बढ़ते हुए चरम मौसम के कारण पाकिस्तान और अफगानिस्तान में भारी बारिश व बाढ़ से कम से कम 135 लोगों की मौत हुई।
2024 - उत्तरी यूक्रेन के चेर्निहीव शहर में एक अपार्टमेंट इमारत पर तीन रूसी मिसाइलों के हमले में कम से कम 17 लोगों की मौत व कई घायल हुए।


 
17 अप्रॅल को जन्मे व्यक्ति

 

1900 - बिनोदानंद झा ( पंडित बिनोदानंद झा) बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री।
1912 - तकाजी शिवशंकरा पिल्लै मलयालम भाषा के विख्यात साहित्यकार थे।
1927 - चंद्रशेखर सिंह -  भारत के 8वें प्रधानमन्त्री थे (1 जुलाई 1927 का भी वर्णन, कन्फर्म कर लें)।
1941 - आशाराम बापू ।
1961 - गीत सेठी - भारत के बिलियर्ड्स और स्नूकर खिलाड़ी।
1972 – श्रीलंका के महानतम खिलाड़ी मुथैया मुरलीधरन का जन्म हुआ।
1990 - एनएल बेनो जेफीन भारतीय विदेश सेवा में शामिल होने वाली पहली 100% नेत्रहीन (आईएफएस) अधिकारी।

 

17 अप्रॅल को हुए निधन

 

1794 - विलियम जोंस - अंग्रेज़ प्राच्य विद्यापंडित और विधिशास्त्री तथा प्राचीन भारत संबंधी सांस्कृतिक अनुसंधानों के प्रारम्भकर्ता।
1908 - राधानाथ राय - उड़िया भाषा और साहित्य के प्रमुख कवि।
1946 - वी. एस. श्रीनिवास शास्त्री - भारत के समाज सुधारक।
1975- सर्वपल्ली राधाकृष्णन, भारत के प्रथम उपराष्ट्रपति और दूसरे राष्ट्रपति ।
1997 - बीजू पटनायक एक भारतीय राजनीतिज्ञ, और दो बार ओडिशा के मुख्यमंत्री थे।
2004 - सौन्दर्या रघु - भारतीय फिल्म अभिनेत्री और निर्माता थीं।
2005 - विष्णु कांत शास्त्री, भारतीय राजनीतिज्ञ एवं साहित्यकार थे। ये उत्तर प्रदेश एवं हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल भी रहे थे।
2013 - भारत की प्रथम महिला मुख्य चुनाव आयुक्त: वी. एस. रमादेवी।
2014 – प्रसिद्ध कोलंबियाई उपन्यासकार ग्रैबिएल मार्क़ेज का निधन हुआ।
2020 - पूर्व इंग्लिश फुटबॉलर नॉर्मन का निधन।
2021 - प्रसिद्ध तमिल अभिनेता , कॉमेडियन और पद्मश्री पुरस्कार से सम्मानित विवेक (60) का चेन्नई में निधन हुआ।
2021 - हिंदी के प्रसिद्ध साहित्यकार डॉ नरेंद्र कोहली का निधन हुआ।
2021 - प्रसिद्ध बांग्लादेशी अभिनेत्री सारा बेगम कबोरी (70) का ढाका में निधन हुआ।
2022 - प्रफुल्ल कर एक उड़िया संगीतकार, गायक, गीतकार, लेखक और स्तंभकार थे।
2022 - राष्ट्रीय सब जूनियर और कैटेड विजेता पैडलर तमिलनाडु के विश्वा दीनदयालन का सड़क दुर्घटना में निधन हुआ।
2023 अप्रिल स्टीवंस एक अमेरिकी गायिका (93) का निधन हुआ।
2023 - यूक्रेन के पेशेवर फ़ुटबॉल खिलाड़ी पावलो लियोनिदोविच शाकापेंको (50) का निधन हुआ।
2024 - इंग्लिश क्रिकेट खिलाड़ी रमन सुब्बा रॉ (92) का निधन हुआ।

 

17 अप्रॅल के महत्त्वपूर्ण अवसर एवं उत्सव

 

सती अनसुइया जयन्ती (बैशाख कृष्ण चतुर्थी)।
श्री चंद्रशेखर सिंह जयन्ती।
पंडित श्री बिनोदानंद झा जयन्ती।
श्री बीजू पटनायक स्मृति दिवस।
श्री सर्वपल्ली राधाकृष्णन स्मृति दिवस।
ब्रिगेडियर श्री भवानी सिंह स्मृति दिवस (महावीर चक्र से सम्मानित)।
विश्व हीमोफीलिया दिवस।

कृपया ध्यान दें


    यद्यपि इसे तैयार करने में पूरी सावधानी रखने की कोशिश रही है। फिर भी किसी घटना , तिथि या अन्य त्रुटि के लिए IDTV इन्द्रधनुष की  कोई जिम्मेदारी नहीं है।

Popular post
शादी समारोह में जम्मू-कश्मीर के पूर्व सीएम पर हमला नाकाम, हमलावर 20 साल से कर रहा था मौके का इंतज़ार

  जम्मू-कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री Farooq Abdullah पर जम्मू में एक शादी समारोह के दौरान हुए हमले ने सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। घटना उस समय हुई जब वे एक कार्यक्रम से बाहर निकल रहे थे और भीड़ में मौजूद एक व्यक्ति ने उनके बेहद करीब आकर पिस्तौल तान दी और गोली चलाने की कोशिश की। हालांकि सुरक्षाकर्मियों की त्वरित कार्रवाई से यह हमला नाकाम हो गया और वे बाल-बाल बच गए। यह घटना जम्मू के ग्रेटर कैलाश इलाके में आयोजित एक विवाह समारोह में हुई, जहां Farooq Abdullah जम्मू-कश्मीर के उपमुख्यमंत्री Surinder Choudhary के साथ पहुंचे थे।   कौन है हमलावर? पुलिस ने आरोपी की पहचान कमल सिंह जम्वाल (करीब 65 वर्ष) के रूप में की है, जो जम्मू के पुरानी मंडी इलाके का निवासी बताया जा रहा है। प्रारंभिक पूछताछ में आरोपी ने दावा किया कि वह पिछले करीब 20 वर्षों से इस मौके का इंतज़ार कर रहा था। पुलिस के अनुसार कमल सिंह के पास एक लाइसेंसी पिस्तौल थी और घटना के समय वह कथित तौर पर नशे में भी था। सुरक्षाकर्मियों ने मौके से हथियार बरामद कर लिया है और उससे पूछताछ जारी है। जांच एजेंसियां यह भी पता लगाने की कोशिश कर रही हैं कि यह हमला व्यक्तिगत रंजिश का नतीजा था या इसके पीछे कोई बड़ी साजिश हो सकती है।   CCTV में कैद हुई पूरी घटना घटना का CCTV फुटेज भी सामने आया है। वीडियो में दिखता है कि जैसे ही Farooq Abdullah समारोह से बाहर निकल रहे थे, आरोपी पीछे से तेजी से आया और उनकी कनपटी पर पिस्तौल तान दी। उसने फायर करने की कोशिश की, लेकिन उसी क्षण सुरक्षा में तैनात कमांडो सक्रिय हो गए और उसका हाथ झटक दिया, जिससे गोली लक्ष्य से चूक गई। इसके तुरंत बाद सुरक्षाकर्मियों और मौके पर मौजूद लोगों ने आरोपी को पकड़ लिया। घटना के बाद का वीडियो सोशल मीडिया पर भी तेजी से वायरल हो रहा है।   सीएम उमर अब्दुल्ला ने उठाए सुरक्षा पर सवाल हमले के बाद जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री Omar Abdullah ने सोशल मीडिया पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि उनके पिता बाल-बाल बच गए। उन्होंने लिखा कि एक व्यक्ति भरी हुई पिस्तौल के साथ इतने करीब तक कैसे पहुंच गया, यह गंभीर सुरक्षा चूक का संकेत है। मुख्यमंत्री ने इस घटना की उच्च-स्तरीय जांच की मांग भी की है, ताकि सुरक्षा व्यवस्था में हुई संभावित खामियों का पता लगाया जा सके। घटना के समय उपमुख्यमंत्री Surinder Choudhary भी वहां मौजूद थे। इस दौरान उन्हें हल्की चोट आई, जिसके बाद मौके पर ही प्राथमिक उपचार दिया गया।   पुलिस की जांच जारी जम्मू पुलिस के अनुसार हमला ग्रेटर कैलाश के रॉयल पार्क में आयोजित विवाह समारोह के दौरान हुआ। सुरक्षा दल ने तुरंत कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने बताया कि आरोपी की पिस्तौल जब्त कर ली गई है और उसके पारिवारिक पृष्ठभूमि, संपर्कों और मानसिक स्थिति की भी जांच की जा रही है। सुरक्षा एजेंसियां यह पता लगाने की कोशिश कर रही हैं कि कहीं इस घटना के पीछे कोई बड़ी साजिश तो नहीं।  

हरीश राणा मामला: इच्छामृत्यु की अनुमति ने खड़े किए संवेदनशील सवाल, क्या सच में कोई अकेले मरता है?

भारत के कानूनी और सामाजिक विमर्श में एक ऐतिहासिक और भावनात्मक मोड़ तब आया, जब सुप्रीम कोर्ट ने हरीश राणा को निष्क्रिय इच्छामृत्यु (Passive Euthanasia) की अनुमति दे दी। यह फैसला न केवल न्यायिक दृष्टि से अहम है, बल्कि मानवीय संवेदनाओं और पारिवारिक पीड़ा को भी गहराई से छूता है। 13 साल का संघर्ष: जीवन और मृत्यु के बीच अटका एक अस्तित्व हरीश राणा पिछले 13 वर्षों से अचेत अवस्था में जीवन और मृत्यु के बीच झूल रहे थे। एक हादसे में चंडीगढ़ स्थित हॉस्टल की चौथी मंज़िल से गिरने के बाद उनका शरीर तो जीवित रहा, लेकिन वे किसी भी प्रकार की प्रतिक्रिया देने में असमर्थ हो गए। इन वर्षों में उनके माता-पिता ने निरंतर उनकी सेवा की, लेकिन बढ़ती उम्र और शारीरिक थकान ने उन्हें एक कठिन निर्णय के सामने ला खड़ा किया-अपने ही बेटे के लिए मृत्यु की अनुमति मांगना। अदालत का फैसला: ‘गरिमामय मृत्यु’ की दिशा में कदम सुप्रीम कोर्ट ने इस मामले में निष्क्रिय इच्छामृत्यु की अनुमति दी, जिसमें जीवन को कृत्रिम रूप से बनाए रखने वाले उपकरणों को हटाया जाता है, ताकि व्यक्ति स्वाभाविक रूप से मृत्यु की ओर बढ़ सके। यह निर्णय भारत में इच्छामृत्यु को लेकर एक महत्वपूर्ण मिसाल बन गया है। इससे पहले भी ऐसे मामले सामने आए थे, जैसे अरुणा शानबाग का मामला, लेकिन तब अदालत ने अनुमति नहीं दी थी। एक सवाल जो दिल को झकझोरता है यह मामला सिर्फ कानूनी नहीं, बल्कि गहरे मानवीय और भावनात्मक सवाल भी खड़े करता है- क्या हरीश राणा अकेले मरेंगे? असल में, किसी की मृत्यु कभी अकेली नहीं होती। हरीश के साथ उनके माता-पिता का एक हिस्सा भी खत्म होगा-खासतौर पर उनकी मां, जिन्होंने अपने बेटे की इच्छामृत्यु की अनुमति पर हस्ताक्षर किए। यह निर्णय केवल कागज पर हस्ताक्षर नहीं, बल्कि एक मां के भीतर की पीड़ा, त्याग और टूटन का प्रतीक है। समाज और परिवार पर उठते बड़े सवाल इस घटना ने समाज के बदलते स्वरूप पर भी सवाल खड़े किए हैं- क्या आधुनिक जीवनशैली और टूटते पारिवारिक ढांचे लोगों को ऐसे फैसले लेने के लिए मजबूर कर रहे हैं?   क्या ‘गरिमामय मृत्यु’ की मांग, ‘गरिमामय जीवन’ की कमी को दर्शाती है?   हरीश राणा और अरुणा शानबाग जैसे मामलों ने यह दिखाया है कि कई बार जीवन केवल शरीर से नहीं, बल्कि रिश्तों और देखभाल से भी चलता है। कानून बनने की जरूरत और संभावित खतरे सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र सरकार को इच्छामृत्यु पर स्पष्ट कानून बनाने की भी सलाह दी है। हालांकि, इसके साथ एक चिंता भी जुड़ी है- कहीं इस कानून का दुरुपयोग तो नहीं होगा? विशेषज्ञों का मानना है कि बिना सख्त नियमों के, यह कानून कमजोर और बुजुर्ग लोगों के लिए खतरा बन सकता है। वहीं, कुछ परिवारों के लिए यह पीड़ा से मुक्ति का रास्ता भी साबित हो सकता है।  

लोकसभा स्पीकर के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव पर आज अमित शाह का भाषण, सदन में हंगामे के आसार

  नई दिल्ली: लोकसभा स्पीकर Om Birla को पद से हटाने के लिए लाए गए अविश्वास प्रस्ताव पर संसद में सियासी घमासान तेज हो गया है। इस मुद्दे पर जारी बहस के बीच बुधवार को केंद्रीय गृह मंत्री Amit Shah लोकसभा में सरकार का पक्ष रखेंगे। माना जा रहा है कि उनके संबोधन के दौरान सदन में तीखी बहस और हंगामे की स्थिति बन सकती है। यह प्रस्ताव कांग्रेस सांसद Mohammed Javed ने पेश किया है, जिसे विपक्ष के कई दलों का समर्थन मिला है। प्रस्ताव को 50 से अधिक सांसदों का समर्थन मिलने के बाद इसे चर्चा के लिए स्वीकार किया गया। मंगलवार को सदन की कार्यवाही की अध्यक्षता कर रहे Jagadambika Pal ने प्रस्ताव पर चर्चा की अनुमति दी और इसके लिए कुल 10 घंटे का समय निर्धारित किया। उन्होंने सांसदों से अपील की कि वे बहस के दौरान केवल प्रस्ताव से जुड़े मुद्दों पर ही अपनी बात रखें।   118 विपक्षी सांसदों का समर्थन स्पीकर को हटाने के प्रस्ताव पर कुल 118 विपक्षी सांसदों ने हस्ताक्षर किए हैं। विपक्ष का आरोप है कि Om Birla ने सदन की कार्यवाही के दौरान निष्पक्षता नहीं बरती और कई मौकों पर ‘पक्षपातपूर्ण व्यवहार’ किया। इसी आरोप के आधार पर यह प्रस्ताव लाया गया है। मंगलवार को बहस शुरू होते ही प्रक्रिया को लेकर भी विवाद देखने को मिला। एआईएमआईएम प्रमुख Asaduddin Owaisi और कांग्रेस सांसद K. C. Venugopal ने आपत्ति जताते हुए कहा कि इस तरह की बहस की अध्यक्षता के लिए सदन को किसी सदस्य का चुनाव करना चाहिए। उन्होंने यह भी सवाल उठाया कि अध्यक्षों के पैनल से किसे कार्यवाही की अध्यक्षता के लिए चुना गया, इसका निर्णय किस आधार पर लिया गया। हालांकि सत्तारूढ़ दल के नेताओं ने इन आपत्तियों को खारिज कर दिया। भाजपा सांसद Ravi Shankar Prasad और Nishikant Dubey ने विपक्ष के आरोपों को निराधार बताते हुए कहा कि नियमों के तहत ही कार्यवाही चल रही है।   गौरव गोगोई ने शुरू की बहस बहस की शुरुआत कांग्रेस सांसद Gaurav Gogoi ने की। उन्होंने कहा कि यह प्रस्ताव किसी व्यक्तिगत विरोध के कारण नहीं बल्कि संसद की गरिमा और निष्पक्षता बनाए रखने के उद्देश्य से लाया गया है। उन्होंने कहा, “यह प्रस्ताव सदन की गरिमा की रक्षा की जिम्मेदारी के तहत लाया गया है, न कि व्यक्तिगत रूप से स्पीकर के खिलाफ।” गोगोई ने संसदीय कार्य मंत्री Kiren Rijiju पर भी निशाना साधते हुए आरोप लगाया कि वे अक्सर विपक्षी सांसदों की बातों में बाधा डालते हैं। उन्होंने कहा कि भविष्य में जब संसदीय रिकॉर्ड का अध्ययन होगा तो यह सामने आएगा कि विपक्ष की आवाज़ को सबसे अधिक बाधित किया गया।   रिजिजू ने राहुल गांधी पर साधा निशाना अपने जवाब में Kiren Rijiju ने कांग्रेस नेता Rahul Gandhi पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि यदि कोई खुद को स्पीकर से ऊपर समझता है तो उसका “कोई इलाज नहीं है।” रिजिजू ने कहा कि संसद के नियम स्पष्ट हैं और सदन में बोलने के लिए स्पीकर की अनुमति जरूरी होती है, चाहे वह प्रधानमंत्री हो, मंत्री हो या विपक्ष का नेता।   प्रियंका गांधी का पलटवार इस टिप्पणी पर कांग्रेस नेता Priyanka Gandhi Vadra ने तीखा पलटवार किया। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी जनता से जुड़े मुद्दों पर सरकार को बेखौफ होकर घेरते हैं और यही बात सत्तारूढ़ दल को असहज करती है। प्रियंका गांधी ने कहा, “पिछले 12 वर्षों में इस देश में केवल एक व्यक्ति है जिसने इनके सामने झुकने से इनकार किया है और वह विपक्ष के नेता हैं। वे जो सच बोलते हैं, उसे ये लोग पचा नहीं पाते।” आज जब गृह मंत्री Amit Shah इस प्रस्ताव पर सदन में अपना पक्ष रखेंगे, तब बहस और अधिक तीखी होने की संभावना है। ऐसे में लोकसभा में राजनीतिक टकराव और हंगामे के आसार बने हुए हैं।  

यौन उत्पीड़न केस में शंकराचार्य को राहत, हाईकोर्ट ने दी अग्रिम जमानत

लखनऊ, एजेंसियां। यौन उत्पीड़न के गंभीर आरोपों से घिरे Swami Avimukteshwaranand Saraswati को बड़ी कानूनी राहत मिली है। अलाहबाद हाई कोर्ट  ने उनकी अग्रिम जमानत याचिका स्वीकार कर ली है, जिससे फिलहाल उनकी गिरफ्तारी पर रोक लग गई है। इसी मामले में उनके शिष्य Swami Mukundanand Giri को भी राहत दी गई है।   फैसला सुरक्षित रखने के बाद सुनाया गया आदेश इस मामले में अदालत ने पहले ही सभी पक्षों की दलीलें सुन ली थीं और 27 फरवरी को फैसला सुरक्षित रख लिया था। विस्तृत सुनवाई के बाद न्यायमूर्ति जितेंद्र कुमार सिन्हा की एकल पीठ ने यह फैसला सुनाया। अदालत के इस निर्णय को आरोपियों के लिए बड़ी राहत के तौर पर देखा जा रहा है, हालांकि केस की जांच और आगे की कानूनी प्रक्रिया जारी रहेगी।   मीडिया बयान पर भी कोर्ट की रोक हाईकोर्ट ने इस मामले को संवेदनशील मानते हुए एक अहम निर्देश भी दिया है। अदालत ने शिकायतकर्ता और आरोपियों—दोनों पक्षों को मीडिया में बयान देने से रोक दिया है, ताकि जांच और न्यायिक प्रक्रिया प्रभावित न हो।   क्या है पूरा मामला? यह मामला नाबालिगों के कथित यौन शोषण से जुड़ा है। आरोप है कि आश्रम से जुड़े कुछ बच्चों के साथ गलत व्यवहार किया गया। शिकायत के आधार पर विशेष POCSO अदालत ने पुलिस को मामला दर्ज करने का निर्देश दिया था। इसके बाद प्रयागराज के झूंसी थाने में एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू की गई।   जांच जारी, आगे भी होगी सुनवाई फिलहाल, अदालत से मिली अग्रिम जमानत के कारण गिरफ्तारी से राहत जरूर मिली है, लेकिन मामला खत्म नहीं हुआ है। पुलिस और संबंधित एजेंसियां जांच में जुटी हैं और आने वाले समय में इस केस में और भी कानूनी कार्रवाई हो सकती है।

इच्छामृत्यु के बाद Harish Rana को अंतिम विदाई, पिता की मार्मिक अपील- "रोना मत"

गाजियाबाद/दिल्ली, एजेंसियां। 13 साल से कोमा में रहे 31 वर्षीय हरीश राणा का पार्थिव शरीर बुधवार सुबह 8.30 बजे अंतिम संस्कार के लिए दिल्ली के ग्रीन पार्क श्मशान घाट लाया गया। पिता अशोक राणा ने बेटे को आखिरी बार प्रणाम किया और कहा, “कोई रोए न, बेटा शांति से जाए। उसे भगवान का आशीर्वाद मिले।” थोड़ी देर बाद हरीश का अंतिम संस्कार किया गया, जिसमें उनके भाई ने मुखाग्नि दी।   क्या है मामला? हरीश 2013 में हॉस्टल की चौथी मंजिल से गिरने के बाद क्वाड्रिप्लेजिया और गंभीर लकवे के कारण कोमा में चले गए थे। बीते 13 वर्षों में उनका जीवन केवल लाइफ सपोर्ट सिस्टम पर निर्भर रहा। 11 मार्च को सुप्रीम कोर्ट ने पैसिव यूथेनेशिया यानी इच्छामृत्यु की अनुमति दी थी, जिससे हरीश की जिंदगी का अंत उनके परिवार की सहमति और मेडिकल बोर्डों की मंजूरी के तहत संभव हुआ।   कैसे हुई  मौत ? एम्स में हरीश को पैसिव यूथेनेशिया के तहत जीवनरक्षक उपकरण और फीडिंग ट्यूब से हटाया गया। परिवार ने हरीश के हार्ट वाल्व और कॉर्निया दान कर दिए। इस प्रक्रिया ने भारत में इच्छामृत्यु के कानूनी मान्यता प्राप्त पहले मामले का उदाहरण पेश किया।अंतिम संस्कार के दौरान माता निर्मला राणा और पिता अशोक राणा भावुक नजर आए। यूपी कांग्रेस अध्यक्ष अजय राय और ब्रह्मकुमारी लवली समेत अन्य लोग मौजूद रहे। घाट पर हरीश का पार्थिव शरीर फूलों और उपलों से सजाया गया। पिता ने अंतिम संस्कार के समय सबको संयम रखने और शांति बनाए रखने की अपील की।   सुप्रीम कोर्ट ने क्या  कहा ? सुप्रीम कोर्ट ने 2018 में इच्छामृत्यु के लिए नियम बनाए थे। इसके तहत या तो मरीज ने लिविंग विल लिखी हो या परिवार/करीबी निर्णय लें। पैसिव यूथेनेशिया में इलाज या लाइफ सपोर्ट रोक दिया जाता है, जबकि एक्टिव यूथेनेशिया भारत में गैरकानूनी है। हरीश राणा का यह मामला न केवल परिवार के साहस का प्रतीक है, बल्कि देश में इच्छामृत्यु के संवैधानिक अधिकार को भी सामने लाता है।

राष्ट्रीय

View more
Person booking LPG gas cylinder refill through WhatsApp on smartphone in modern kitchen setting
WhatsApp से LPG सिलिंडर बुकिंग आसान: अब एक मैसेज में होगा रिफिल, नया नियम भी जान लें

रसोई गैस सिलिंडर बुक कराने का झंझट अब काफी हद तक खत्म हो गया है। अब Indane Gas, Bharat Gas और HP Gas के ग्राहक WhatsApp, SMS, कॉल और ऐप जैसे कई आसान विकल्पों के जरिए घर बैठे LPG रिफिल बुक कर सकते हैं। पहले जहां डिस्ट्रीब्यूटर से संपर्क करना मुश्किल होता था, वहीं अब यह प्रक्रिया तेज और सुविधाजनक हो गई है। खास बात यह है कि बुकिंग के तुरंत बाद कन्फर्मेशन भी मिल जाता है। LPG सिलिंडर बुक करने के आसान तरीके Indane Gas कॉल/SMS: 7718955555 WhatsApp: 7588888824 (REFILL भेजें) मिस्ड कॉल: 8454955555 Bharat Gas IVRS: 7715012345 / 7718012345 WhatsApp: 1800224344 HP Gas कॉल: 7718955555 WhatsApp: 9222201122 मिस्ड कॉल: 9493602222 WhatsApp से LPG बुकिंग कैसे करें? अपने LPG प्रोवाइडर का WhatsApp नंबर सेव करें WhatsApp खोलकर उस नंबर पर चैट शुरू करें ‘REFILL’ लिखकर मैसेज भेजें दिए गए निर्देशों का पालन करें (कस्टमर नंबर/मोबाइल वेरिफिकेशन) बुकिंग कन्फर्म करें – आपको तुरंत कन्फर्मेशन मिल जाएगा सुरक्षा के लिए नया सिस्टम अब LPG डिलीवरी को सुरक्षित बनाने के लिए Delivery Authentication Code (DAC) लागू किया गया है। सिलिंडर आने पर आपके मोबाइल पर एक कोड भेजा जाएगा यह कोड डिलीवरी एजेंट को देना जरूरी होगा बिना कोड के डिलीवरी पूरी नहीं होगी साथ ही, eKYC अपडेट रखना भी जरूरी है, वरना सब्सिडी और बुकिंग में परेशानी हो सकती है। नया नियम जरूर जान लें अब LPG सिलिंडर की दो बुकिंग के बीच कम से कम 25 दिन का अंतर जरूरी है। पहले यह सीमा 21 दिन थी। अगर आप इससे पहले बुकिंग करेंगे, तो सिस्टम आपकी रिक्वेस्ट स्वीकार नहीं करेगा। WhatsApp और अन्य डिजिटल विकल्पों के आने से LPG सिलिंडर बुक करना पहले से कहीं ज्यादा आसान और तेज हो गया है। सही जानकारी और नए नियमों का पालन करके आप बिना किसी परेशानी के समय पर गैस रिफिल पा सकते हैं।  

surbhi अप्रैल 17, 2026 0
Harivansh Narayan Singh being elected Rajya Sabha Deputy Chairman

राज्यसभा के उपसभापति बने हरिवंश, पीएम मोदी और खरगे ने दी बधाई

Andaman Sea refugees

अंडमान सागर बना मौत का रास्ता, अवैध प्रवास में हर साल डूब रहे हजारों शरणार्थी

Heated Lok Sabha debate as Ruhullah Mehdi remarks on delimitation bill

परिसीमन बिल पर लोकसभा में हंगामा, ‘बंगाल भी कश्मीर बने’ बोले: रुहुल्ला मेहदी

Priyanka Gandhi in Parliament over Delimitation Bill debate
परिसीमन बिल पर संसद में घमासान, प्रियंका गांधी  ने कहा - ‘चाणक्य भी चौंक जाते’

नई दिल्ली: संसद के विशेष सत्र में पेश किए गए परिसीमन (Delimitation) बिल को लेकर सियासी पारा चढ़ गया है। महिला आरक्षण कानून को परिसीमन से जोड़ने के प्रस्ताव पर सत्ता और विपक्ष आमने-सामने आ गए हैं। कांग्रेस नेता Priyanka Gandhi ने सरकार पर तीखा हमला बोला, वहीं प्रधानमंत्री Narendra Modi ने साफ कहा कि किसी के साथ अन्याय नहीं होगा। प्रियंका गांधी का हमला, ‘चाणक्य भी चौंक जाते’ संसद में बहस के दौरान प्रियंका गांधी ने सरकार की मंशा पर सवाल उठाते हुए कहा कि अगर आज चाणक्य होते तो सरकार की रणनीति देखकर चौंक जाते। उन्होंने आरोप लगाया कि यह बिल अगले चुनाव को ध्यान में रखकर लाया गया है और इसका मकसद राजनीतिक फायदा उठाना है। पीएम मोदी का जवाब, ‘नहीं होगा अन्याय’ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने विपक्ष के आरोपों को खारिज करते हुए कहा कि सरकार का उद्देश्य सिर्फ महिलाओं को उनका हक दिलाना है। उन्होंने भरोसा दिलाया कि परिसीमन प्रक्रिया में किसी राज्य या क्षेत्र के साथ भेदभाव नहीं किया जाएगा। क्या है विवाद की जड़? दरअसल, सरकार ने महिला आरक्षण को लागू करने के लिए इसे परिसीमन प्रक्रिया से जोड़ दिया है। लोकसभा की सीटें 543 से बढ़ाकर 816 करने का प्रस्ताव महिलाओं के लिए 33% आरक्षण लागू होने के लिए नई जनगणना और परिसीमन जरूरी यही वजह है कि विपक्ष का कहना है कि सरकार महिला आरक्षण को टाल रही है, जबकि सरकार इसे जरूरी प्रक्रिया बता रही है। दक्षिण भारत में बढ़ा विरोध दक्षिण भारत के कई राज्यों में इस बिल का विरोध तेज हो गया है। M. K. Stalin और उनकी पार्टी DMK ने विरोध प्रदर्शन किया BRS ने भी केंद्र सरकार के खिलाफ संघर्ष का ऐलान किया इन राज्यों को डर है कि जनसंख्या आधारित परिसीमन से उनका राजनीतिक प्रतिनिधित्व कम हो सकता है। संसद के अंदर और बाहर सियासी जंग कांग्रेस नेता Shashi Tharoor ने इस बिल की तुलना ‘डिमोनेटाइजेशन’ से कर दी, जबकि अन्य विपक्षी दलों ने भी इसे लेकर सवाल उठाए। वहीं सरकार का कहना है कि यह ऐतिहासिक सुधार है, जो देश की लोकतांत्रिक संरचना को मजबूत करेगा। आगे क्या? परिसीमन बिल पर संसद में बहस जारी है और आने वाले दिनों में यह मुद्दा और गरमाने की संभावना है। यह देखना अहम होगा कि सरकार विपक्ष की आपत्तियों का कैसे जवाब देती है और क्या यह बिल मौजूदा स्वरूप में पास हो पाता है या इसमें बदलाव होते हैं।  

surbhi अप्रैल 17, 2026 0
Supreme Court decision impacts West Bengal voters allowing tribunal-approved citizens to vote before elections

बंगाल में सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला: ‘स्पेशल पावर’ से मिला वोटिंग राइट, ट्रिब्यूनल से मंजूर वोटर भी डाल सकेंगे वोट

Adani richest in Asia

अडानी ने अंबानी को पछाड़ा, बने एशिया के सबसे अमीर शख्स

Harivansh Narayan Singh

हरिवंश नारायण बने राज्यसभा के उपसभापति, तीसरी बार निर्विरोध चुने गए; पीएम मोदी ने की सराहना

Heat wave in India
भीषण गर्मी का प्रकोप: देश में पारा 50°C तक पहुंचने की आशंका

नई दिल्ली, एजेंसियां। देश में इस बार गर्मी ने समय से पहले ही तीव्र रूप दिखाना शुरू कर दिया है। कई क्षेत्रों में तापमान 40 से 44 डिग्री सेल्सियस के पार पहुंच चुका है। महाराष्ट्र के कई जिलों में भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने लू का अलर्ट जारी किया है। विदर्भ का अकोला लगभग 44 डिग्री तापमान के साथ दुनिया के सबसे गर्म शहरों की सूची में शामिल हो गया है।   नागपुर, अमरावती और वर्धा में भी बढ़ी मुश्किलें महाराष्ट्र के नागपुर, अमरावती और वर्धा जैसे शहरों में भी भीषण गर्मी का असर देखा जा रहा है। ये शहर दुनिया के सबसे गर्म स्थानों की सूची में टॉप 10 में जगह बना चुके हैं। लगातार बढ़ते तापमान के कारण जनजीवन प्रभावित हो रहा है और लोगों को दिनचर्या में बदलाव करना पड़ रहा है।   2026 में सामान्य से अधिक गर्मी की चेतावनी मौसम विभाग के अनुसार वर्ष 2026 में सामान्य से अधिक गर्मी पड़ने की संभावना है। मार्च से मई के बीच हीटवेव की तीव्रता और बढ़ सकती है। विशेषज्ञों का अनुमान है कि इस दौरान तापमान सामान्य से 4 से 8 डिग्री सेल्सियस अधिक हो सकता है। यदि स्थिति और बिगड़ती है, तो कुछ इलाकों में पारा 50 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने की आशंका जताई जा रही है।   भारत के 20 शहर दुनिया के सबसे गर्म स्थानों में शामिल हाल के तापमान आंकड़ों में दुनिया के सबसे गर्म शहरों की सूची में भारत के लगभग 20 शहर शामिल हैं। चंद्रपुर, रायपुर, भिलाई, वाराणसी और सासाराम जैसे शहरों में भी 35 से 36 डिग्री सेल्सियस के आसपास तापमान दर्ज किया गया है। यह स्थिति देश में बढ़ती गर्मी की गंभीरता को दर्शाती है।   हीटवेव को लेकर सतर्क रहने की सलाह मौसम वैज्ञानिकों ने आने वाले दिनों में हीटवेव के और तेज होने की चेतावनी दी है। उन्होंने लोगों को दोपहर के समय घर से बाहर निकलने से बचने, पर्याप्त पानी पीने और स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखने की सलाह दी है। विशेषज्ञों का कहना है कि यदि सावधानी नहीं बरती गई तो यह गर्मी का दौर और अधिक खतरनाक साबित हो सकता है।

Anjali Kumari अप्रैल 17, 2026 0
Punjab minister Sanjeev Arora

AAP को एक और झटका: पंजाब मंत्री संजीव अरोड़ा के घर ED की रेड

Indian Parliament with constituency map highlighting delimitation process and debate over seat redistribution in India

क्या है परिसीमन? क्यों मचा है देश में हंगामा

Amit Shah speaking in Parliament explaining delimitation impact on South India representation with data charts

परिसीमन पर अमित शाह का भरोसा: दक्षिण का प्रतिनिधित्व कम नहीं, बल्कि बढ़ेगा, 5 पॉइंट्स में समझाया

0 Comments

Top week

Ranchi University protest
शिक्षा

लेट सेशन के खिलाफ रांची यूनिवर्सिटी में छात्रों का प्रदर्शन

Anjali Kumari अप्रैल 13, 2026 0

Voting poll

अगर भविष्य में रश्मिका और विजय जीवनसाथी बनते हैं, तो क्या आपको उनकी जोड़ी पसंद होगी?