Silver Price Today

Gold Price
Gold Price: सोने की कीमतों में तेजी, चांदी के दाम में गिरावट

नई दिल्ली, एजेंसियां। 20 मई को सर्राफा बाजार में सोने की कीमतों में मामूली बढ़त दर्ज की गई है, जबकि चांदी के दाम में हल्की गिरावट देखने को मिली। अगर आप सोना खरीदने या चांदी में निवेश करने की योजना बना रहे हैं, तो आज के नए भाव जानना आपके लिए जरूरी है। बिहार, झारखंड, उत्तर प्रदेश समेत कई राज्यों में कीमतें लगभग स्थिर बनी हुई हैं। बाजार विशेषज्ञों का कहना है कि अंतरराष्ट्रीय बाजार में उतार-चढ़ाव और डॉलर की स्थिति का असर घरेलू बाजार पर पड़ रहा है।   आज कितना महंगा हुआ सोना? आज 24 कैरेट सोने का दाम 15,705 रुपये प्रति ग्राम पहुंच गया है। वहीं 22 कैरेट सोना 14,396 रुपये प्रति ग्राम और 18 कैरेट सोना 11,779 रुपये प्रति ग्राम पर बिक रहा है। कल के मुकाबले हर कैरेट में 1 रुपये प्रति ग्राम की मामूली बढ़त दर्ज की गई है।   आज का सोने का भाव •    24 कैरेट – ₹15,705 प्रति ग्राम  •    22 कैरेट – ₹14,396 प्रति ग्राम  •    18 कैरेट – ₹11,779 प्रति ग्राम  बड़े शहरों में सोने के रेट देश के प्रमुख शहरों में भी सोने की कीमतों में हल्की तेजी देखी गई। लखनऊ और दिल्ली में 24 कैरेट सोना 15,720 रुपये प्रति ग्राम पर पहुंच गया है। पटना में यह 15,710 रुपये प्रति ग्राम बिक रहा है, जबकि मुंबई और कोलकाता में 15,705 रुपये प्रति ग्राम का भाव दर्ज किया गया। चेन्नई में सबसे ज्यादा रेट देखने को मिला, जहां 24 कैरेट सोना 16,223 रुपये प्रति ग्राम पर पहुंच गया।   चांदी क्यों हुई सस्ती? सोने के विपरीत चांदी की कीमतों में आज हल्की गिरावट दर्ज हुई है। 1 ग्राम चांदी का रेट 284.90 रुपये हो गया है, जबकि 10 ग्राम चांदी 2,849 रुपये में बिक रही है। वहीं 1 किलो चांदी की कीमत 2,84,900 रुपये पहुंच गई है। कल की तुलना में प्रति किलो 100 रुपये की गिरावट दर्ज की गई। आज का चांदी का भाव •    1 ग्राम – ₹284.90  •    10 ग्राम – ₹2,849  •    1 किलो – ₹2,84,900    शहरों में चांदी के ताजा रेट लखनऊ, पटना, दिल्ली, मुंबई और कोलकाता में 1 किलो चांदी का भाव 2,84,900 रुपये दर्ज किया गया है। चेन्नई में चांदी का रेट सबसे अधिक 2,99,900 रुपये प्रति किलो रहा। बाजार जानकारों के मुताबिक आने वाले दिनों में वैश्विक मांग और निवेशकों की गतिविधियों के आधार पर कीमतों में और बदलाव देखने को मिल सकता है।

Anjali Kumari मई 20, 2026 0
Gold and silver jewelry displayed in a showroom after slight fall in precious metal prices
सोना-चांदी में आई नरमी, खरीदारी का आज है बढ़िया मौका

अगर आप आज सोना या चांदी खरीदने की योजना बना रहे हैं, तो आपके लिए राहत की खबर है। 16 मई 2026 को सोने और चांदी की कीमतों में हल्की गिरावट दर्ज की गई है। हफ्तेभर की तेज उतार-चढ़ाव के बाद बाजार फिलहाल थोड़ा शांत नजर आ रहा है। आज कितना सस्ता हुआ सोना? आज सोने की कीमत में मामूली 1 रुपये प्रति ग्राम की गिरावट देखी गई है। आज का गोल्ड रेट कैरेट आज का रेट कल का रेट बदलाव 24 कैरेट (1 ग्राम) ₹15,790 ₹15,791 -₹1 22 कैरेट (1 ग्राम) ₹14,474 ₹14,475 -₹1 18 कैरेट (1 ग्राम) ₹11,842 ₹11,843 -₹1 शहरों में 22 कैरेट सोने का भाव शहर आज का रेट बदलाव Patna ₹14,479 -₹1 Lucknow ₹14,489 -₹1 Ranchi ₹14,474 -₹1 New Delhi ₹14,489 -₹1 Mumbai ₹14,474 -₹1 Kolkata ₹14,474 -₹1 चांदी में भी दिखी हल्की गिरावट चांदी की कीमतों में भी आज नरमी देखने को मिली है। 1 किलो चांदी का भाव 100 रुपये घटकर ₹2,89,900 पर पहुंच गया है। आज का सिल्वर रेट यूनिट आज का रेट कल का रेट बदलाव 1 ग्राम ₹289.90 ₹290 -₹0.10 10 ग्राम ₹2,899 ₹2,900 -₹1 1 किलो ₹2,89,900 ₹2,90,000 -₹100 शहरों में चांदी का भाव शहर आज का रेट (1Kg) बदलाव Patna ₹2,89,900 -₹100 Lucknow ₹2,89,900 -₹100 Ranchi ₹2,89,900 -₹100 New Delhi ₹2,89,900 -₹100 Mumbai ₹2,89,900 -₹100 अभी खरीदना सही रहेगा? विशेषज्ञों के अनुसार, बाजार फिलहाल स्थिर नजर आ रहा है। छोटी खरीदारी करने वालों के लिए यह अच्छा मौका माना जा सकता है। हालांकि बड़ी खरीदारी करने वाले निवेशक 1-2 दिन बाजार की चाल और अंतरराष्ट्रीय कीमतों पर नजर रख सकते हैं।  

surbhi मई 16, 2026 0
Gold Price
Gold Price: सोना-चांदी की कीमतों में उछाल

मुंबई, एजेंसियां। मंगलवार को घरेलू बाजार में सोने और चांदी की कीमतों में तेजी देखने को मिली। खासतौर पर चांदी के दाम में जोरदार उछाल दर्ज किया गया, जबकि सोना भी मामूली बढ़त के साथ कारोबार करता नजर आया। निवेशकों और ज्वेलरी खरीदने वालों की नजर आज मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) और सर्राफा बाजार के भाव पर बनी रही।   MCX पर सोने-चांदी के ताजा भाव MCX पर सुबह करीब 9:58 बजे 5 जून डिलीवरी वाला सोना 407 रुपये की बढ़त के साथ 1,54,070 रुपये प्रति 10 ग्राम पर कारोबार कर रहा था। इसमें 0.26 प्रतिशत की तेजी दर्ज की गई। कारोबार के दौरान सोना 1,54,243 रुपये प्रति 10 ग्राम के इंट्राडे हाई तक पहुंचा, जबकि इसका निचला स्तर 1,53,851 रुपये रहा। वहीं, 3 जुलाई डिलीवरी वाली चांदी में जबरदस्त तेजी देखी गई। चांदी का भाव 3,713 रुपये बढ़कर 2,82,024 रुपये प्रति किलोग्राम पहुंच गया। कारोबार के दौरान चांदी ने 2,82,755 रुपये प्रति किलोग्राम का इंट्राडे हाई भी छुआ।   सोमवार के मुकाबले मजबूत शुरुआत सोमवार को सोना 1,53,663 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था, जबकि मंगलवार को इसकी शुरुआत 1,53,999 रुपये पर हुई। दूसरी ओर, चांदी सोमवार को 2,78,311 रुपये प्रति किलोग्राम पर बंद हुई थी और मंगलवार को करीब 2,000 रुपये की तेजी के साथ 2,80,229 रुपये पर खुली।   सर्राफा बाजार में भी चांदी चमकी अखिल भारतीय सर्राफा संघ के अनुसार, सोमवार को दिल्ली सर्राफा बाजार में चांदी 3,700 रुपये महंगी होकर 2,65,000 रुपये प्रति किलोग्राम पर बंद हुई। हालांकि, 99.9 प्रतिशत शुद्धता वाले सोने की कीमत में 600 रुपये की गिरावट दर्ज की गई थी और इसका भाव 1,55,300 रुपये प्रति 10 ग्राम रह गया था।

Anjali Kumari मई 12, 2026 0
Gold and silver jewellery displayed in Indian market amid rising bullion prices and wedding season demand
सोना-चांदी फिर हुए बेकाबू, क्या आज गहना खरीदना पड़ेगा महंगा?

8 मई 2026 को भारतीय सर्राफा बाजार में सोने और चांदी की कीमतों ने एक बार फिर लोगों की चिंता बढ़ा दी है। लगातार दूसरे दिन बाजार में तेजी देखने को मिली है और उत्तर प्रदेश से लेकर बिहार तक के बड़े शहरों में सोना नए रिकॉर्ड स्तर के करीब पहुंच गया है। शादी-विवाह के सीजन और वैश्विक बाजार में बढ़ती अनिश्चितता के बीच निवेशकों का रुझान एक बार फिर सोने-चांदी की ओर बढ़ता दिख रहा है। जानकारों का मानना है कि अंतरराष्ट्रीय बाजार में अमेरिका और ईरान के बीच जारी तनाव, महंगाई को लेकर बनी आशंकाएं और सुरक्षित निवेश की बढ़ती मांग की वजह से सोना लगातार मजबूत बना हुआ है। यही कारण है कि घरेलू बाजार में भी इसकी कीमतें ऊंचाई पर बनी हुई हैं। सोना फिर चमका, कीमतों में लगातार तेजी कल की बड़ी बढ़त के बाद आज 24 कैरेट सोने की कीमत में फिर उछाल दर्ज किया गया है। कई शहरों में सोना 1.53 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम के पार कारोबार कर रहा है। यूपी और बिहार जैसे राज्यों में मांग ज्यादा होने की वजह से यहां रेट राष्ट्रीय औसत से थोड़े ऊपर बने हुए हैं। विशेषज्ञों का कहना है कि आने वाले दिनों में बाजार में हल्का उतार-चढ़ाव जरूर देखने को मिल सकता है, लेकिन लंबी अवधि में सोने की कीमतों में मजबूती बनी रह सकती है। आपके शहर में आज 24 कैरेट सोने का भाव (प्रति 10 ग्राम) शहर आज का रेट कल का रेट बदलाव Lucknow ₹1,53,160 ₹1,53,000 + ₹160 Patna ₹1,53,060 ₹1,53,000 + ₹60 Delhi ₹1,53,160 ₹1,53,000 + ₹160 Mumbai ₹1,53,010 ₹1,53,000 + ₹10 Kolkata ₹1,53,010 ₹1,53,000 + ₹10 चांदी की चमक भी लगातार बढ़ी सोने के साथ-साथ चांदी की कीमतों में भी तेजी का सिलसिला जारी है। आज चांदी 100 रुपये की बढ़त के साथ 2,70,100 रुपये प्रति किलोग्राम पर पहुंच गई है। खास बात यह है कि कुछ शहरों में चांदी ने बाकी बाजारों की तुलना में ज्यादा उछाल दिखाया है। विशेष रूप से Chennai में चांदी की कीमतों में बड़ी छलांग देखने को मिली, जहां रेट करीब 4,900 रुपये तक बढ़ गया। आपके शहर में आज चांदी का भाव (प्रति किलोग्राम) शहर आज का रेट कल का रेट बदलाव Lucknow ₹2,70,100 ₹2,70,000 + ₹100 Patna ₹2,70,100 ₹2,70,000 + ₹100 Delhi ₹2,70,100 ₹2,70,000 + ₹100 Mumbai ₹2,70,100 ₹2,70,000 + ₹100 Chennai ₹2,74,900 ₹2,70,000 + ₹4,900 आखिर क्यों बढ़ रहे हैं सोना-चांदी के दाम? विशेषज्ञों के मुताबिक, अंतरराष्ट्रीय बाजार में निवेशकों का भरोसा सुरक्षित निवेश विकल्पों पर बढ़ा है। इसके अलावा– वैश्विक तनाव और भू-राजनीतिक अस्थिरता डॉलर और ब्याज दरों को लेकर अनिश्चितता शादी और त्योहारों के सीजन में बढ़ती मांग निवेशकों की गोल्ड ETF और बुलियन में रुचि इन सभी कारणों से सोना और चांदी दोनों मजबूत बने हुए हैं। क्या अभी गहना खरीदना सही रहेगा? अगर आप शादी या जरूरी जरूरत के लिए खरीदारी करने की योजना बना रहे हैं, तो बाजार पर नजर बनाए रखना जरूरी है। विशेषज्ञ मानते हैं कि शॉर्ट टर्म में कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी रह सकता है, लेकिन लंबी अवधि में सोना निवेशकों के लिए मजबूत विकल्प बना रह सकता है।  

surbhi मई 8, 2026 0
Gold Price
Gold Price: सोने-चांदी की कीमतों में जोरदार उछाल

नई दिल्ली, एजेंसियां। देशभर में सोने और चांदी की कीमतों में शुक्रवार को बड़ी तेजी दर्ज की गई। अंतरराष्ट्रीय बाजार में बढ़ती अनिश्चितता, मिडिल ईस्ट में तनाव और घरेलू मांग बढ़ने के कारण सर्राफा बाजार में कीमतें लगातार ऊपर जा रही हैं। 24 कैरेट सोना दिल्ली और मुंबई जैसे बड़े शहरों में डेढ़ लाख रुपये प्रति 10 ग्राम के पार पहुंच गया है।   दिल्ली-मुंबई में सोना रिकॉर्ड स्तर पर दिल्ली में 24 कैरेट सोने की कीमत 1,52,880 रुपये प्रति 10 ग्राम दर्ज की गई, जबकि मुंबई में यह 1,52,680 रुपये रही। चेन्नई में सोने का भाव 1,53,840 रुपये प्रति 10 ग्राम तक पहुंच गया। वहीं लखनऊ में भी कीमत 1,52,880 रुपये प्रति 10 ग्राम रही। 22 कैरेट सोने की कीमत भी 1,40,000 से 1,41,000 रुपये प्रति 10 ग्राम के बीच बनी हुई है। बाजार विशेषज्ञों के अनुसार पिछले कारोबारी दिन की तुलना में सोने की कीमत में 80 से 200 रुपये प्रति ग्राम तक की बढ़ोतरी हुई है।   चांदी की कीमत में भी बड़ी तेजी सोने के साथ-साथ चांदी की कीमतों में भी जबरदस्त उछाल देखा गया। देश में चांदी का भाव 2,75,000 रुपये प्रति किलोग्राम तक पहुंच गया है। दिल्ली, मुंबई और कोलकाता में चांदी की कीमत 2,70,100 रुपये प्रति किलो दर्ज की गई, जबकि नोएडा में यह 2,75,000 रुपये प्रति किलो रही। चेन्नई में चांदी का भाव 2,74,900 रुपये प्रति किलो पहुंच गया।   क्यों बढ़ रही हैं कीमतें? विशेषज्ञों के मुताबिक मिडिल ईस्ट में बढ़ते तनाव, खासकर ईरान और अमेरिका के बीच हालात बिगड़ने से निवेशक सुरक्षित निवेश की ओर बढ़ रहे हैं। इसके अलावा दुनिया के कई केंद्रीय बैंक, जिनमें भारतीय रिजर्व बैंक भी शामिल है, लगातार गोल्ड रिजर्व बढ़ा रहे हैं। घरेलू बाजार में शादी के सीजन के कारण गहनों की मांग बढ़ने से भी कीमतों को समर्थन मिल रहा है। कारोबारियों का मानना है कि आने वाले दिनों में कीमतों में और उतार-चढ़ाव देखने को मिल सकता है।

Anjali Kumari मई 8, 2026 0
Gold Price
सोना-चांदी के दाम में जोरदार उछाल: सोना ₹1.51 लाख, चांदी ₹2.46 लाख किलो

नई दिल्ली, एजेंसियां। देश में सोना और चांदी की कीमतों में एक बार फिर तेज बढ़ोतरी दर्ज की गई है। India Bullion and Jewellers Association (IBJA) के अनुसार, 6 मई को 24 कैरेट सोना 3,000 रुपये बढ़कर 10 ग्राम के लिए 1.51 लाख रुपये पर पहुंच गया। इससे पहले इसकी कीमत 1.48 लाख रुपये थी। वहीं, चांदी की कीमत में भी बड़ा उछाल देखने को मिला और यह 6,000 रुपये बढ़कर 2.46 लाख रुपये प्रति किलोग्राम हो गई।   इस साल लगातार बढ़ रहे दाम साल 2026 में अब तक सोने की कीमत में करीब 18,000 रुपये की बढ़ोतरी हो चुकी है। 31 दिसंबर 2025 को सोना 1.33 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम था, जो अब 1.51 लाख रुपये तक पहुंच गया है। इसी तरह चांदी भी इस साल 16,000 रुपये महंगी हो चुकी है और 2.30 लाख रुपये प्रति किलो से बढ़कर 2.46 लाख रुपये तक पहुंच गई है।   रिकॉर्ड स्तर से अभी नीचे हालांकि, मौजूदा कीमतें अभी भी अपने ऑलटाइम हाई से नीचे हैं। 29 जनवरी को सोना 1.76 लाख रुपये और चांदी 3.86 लाख रुपये प्रति किलो के रिकॉर्ड स्तर पर पहुंची थी।   खरीदारी में बरतें सावधानी विशेषज्ञों के अनुसार, सोना खरीदते समय ग्राहकों को सावधानी बरतनी चाहिए। हमेशा Bureau of Indian Standards (BIS) हॉलमार्क वाला प्रमाणित सोना ही खरीदें। साथ ही, खरीदारी से पहले विभिन्न स्रोतों से कीमत की जांच जरूर करें, क्योंकि कैरेट के अनुसार सोने की कीमत अलग-अलग होती है।

Anjali Kumari मई 6, 2026 0
Gold Price today
Gold Price: सोने में गिरावट, चांदी में चमक बरकरार

नई दिल्ली, एजेंसियां। वैश्विक बाजार में जारी उतार-चढ़ाव का असर भारतीय सराफा बाजार पर भी साफ दिखाई दे रहा है। बुधवार को MCX पर सोने की कीमतों में गिरावट दर्ज की गई, जबकि चांदी ने मजबूती दिखाई। सोना 1.50 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर से नीचे फिसल गया, वहीं चांदी 2.43 लाख रुपये प्रति किलोग्राम के पार कारोबार कर रही है।   ग्लोबल संकेतों से प्रभावित बाजार अंतरराष्ट्रीय बाजार में भी सोने की कीमतों पर दबाव बना हुआ है। स्पॉट गोल्ड $4,600 प्रति औंस के नीचे ट्रेड कर रहा है, जबकि चांदी में करीब 1% की तेजी देखने को मिली है। इससे घरेलू बाजार में चांदी को सपोर्ट मिला है और इसकी कीमतें मजबूत बनी हुई हैं।   कच्चे तेल और भू-राजनीतिक तनाव का असर पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव, खासकर Iran और United States के बीच स्थिति, बाजार को प्रभावित कर रही है। ब्रेंट क्रूड और डब्ल्यूटीआई क्रूड अभी भी ऊंचे स्तर पर बने हुए हैं। Strait of Hormuz को लेकर अनिश्चितता ने वैश्विक ऊर्जा सप्लाई पर चिंता बढ़ा दी है, जिससे निवेशकों का रुख सुरक्षित निवेश की ओर बना हुआ है।   24 कैरेट सोने का ताजा भाव भारत के प्रमुख शहरों में 24 कैरेट सोने की कीमत करीब ₹1,49,950 प्रति 10 ग्राम दर्ज की गई है। हालांकि, विशेषज्ञों के अनुसार यह गिरावट मुनाफावसूली के कारण है और आगे भी कीमतों में उतार-चढ़ाव बना रह सकता है।   निवेशकों के लिए क्या संकेत? बाजार विशेषज्ञों का मानना है कि मौजूदा परिस्थितियों में सोना और चांदी दोनों ही सुरक्षित निवेश विकल्प बने हुए हैं, लेकिन कीमतों में अस्थिरता जारी रह सकती है। ऐसे में निवेशकों को सावधानी के साथ फैसले लेने की सलाह दी जा रही है।

Anjali Kumari अप्रैल 29, 2026 0
Gold Price
Gold Price: सोने और चांदी हुआ सस्ता

नई दिल्ली, एजेंसियां। देश में आज सोने और चांदी की कीमतों में नरमी देखने को मिली है। सोने के दाम में प्रति 10 ग्राम करीब 1200 रुपये तक की गिरावट दर्ज की गई है, जबकि चांदी की कीमतों में भी हल्की कमी आई है। इस गिरावट के बाद बाजार में खरीदारों और निवेशकों को कुछ राहत मिली है।   शहरों में सोने के ताजा रेट 24 कैरेट सोने की कीमत देश के प्रमुख शहरों में अलग-अलग दर्ज की गई है। दिल्ली और लखनऊ में 24 कैरेट सोना 1,53,700 रुपये प्रति 10 ग्राम है, जबकि मुंबई, कोलकाता, बेंगलुरु और हैदराबाद में यह 1,53,550 रुपये पर चल रहा है। चेन्नई में सोना सबसे महंगा 1,55,010 रुपये प्रति 10 ग्राम दर्ज किया गया है। 22 कैरेट सोने की कीमत भी लगभग 1,40,750 से 1,42,090 रुपये के बीच बनी हुई है।   चांदी की कीमत में भी गिरावट सोने के साथ-साथ चांदी की कीमत में भी हल्की गिरावट दर्ज की गई है। आज देश में एक किलोग्राम चांदी की कीमत लगभग 2,59,900 रुपये है, जबकि प्रति ग्राम चांदी 259.90 रुपये पर पहुंच गई है। दिल्ली, मुंबई और कोलकाता जैसे शहरों में चांदी की कीमत समान स्तर पर बनी हुई है, वहीं चेन्नई में यह थोड़ी अधिक यानी 2,69,900 रुपये प्रति किलोग्राम दर्ज की गई है।   निवेशकों के लिए क्या है संकेत विशेषज्ञों के अनुसार, सोने-चांदी की कीमतों में यह गिरावट अस्थायी हो सकती है। वैश्विक बाजार, ब्याज दरों और आर्थिक परिस्थितियों के अनुसार इनकी कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी रहता है। भारत में सोना न केवल आभूषणों के लिए बल्कि सुरक्षित निवेश के रूप में भी बेहद लोकप्रिय है।   त्योहारों और शादी के सीजन में मांग भारत में धनतेरस, दिवाली और शादी के सीजन के दौरान सोने की मांग बढ़ जाती है। ऐसे समय में कीमतों में बदलाव का सीधा असर खरीदारी पर पड़ता है। फिलहाल कीमतों में आई गिरावट को ग्राहकों के लिए खरीदारी का अच्छा अवसर माना जा रहा है।

Anjali Kumari अप्रैल 24, 2026 0
Gold Sliver Price
Gold Sliver Price: महंगा हुआ सोना और चांदी

नई दिल्ली, एजेंसियां। शेयर बाजार में गिरावट के बीच बुधवार को सोने और चांदी की कीमतों में तेजी देखने को मिली। राजधानी दिल्ली में सोने का भाव करीब 1,400 रुपये बढ़कर 10 ग्राम के लिए 1,52,870 रुपये तक पहुंच गया है। यह लगातार उतार-चढ़ाव के बाद आया उछाल है, जब पिछले कुछ दिनों से सोने के दाम में नरमी देखी जा रही थी।   चांदी की कीमतों में भी बड़ी बढ़त सोने के साथ-साथ चांदी के भाव में भी तेज बढ़ोतरी दर्ज की गई है। दिल्ली में चांदी करीब 3,600 रुपये महंगी होकर 2,48,710 रुपये प्रति किलोग्राम पर पहुंच गई है। निवेशकों की बढ़ती दिलचस्पी और वैश्विक बाजार संकेतों के चलते कीमती धातुओं में यह तेजी देखी जा रही है।   वायदा बाजार में भी मजबूत रुख Multi Commodity Exchange of India (MCX) पर भी सोने-चांदी की कीमतों में तेजी दर्ज की गई है। सुबह के कारोबार में 5 जून 2026 को एक्सपायर होने वाले सोने के कॉन्ट्रैक्ट में करीब 1,500 रुपये की बढ़त देखी गई और यह 1,53,100 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया। वहीं, चांदी के 5 मई 2026 वाले कॉन्ट्रैक्ट में लगभग 4,000 रुपये की तेजी आई और यह 2,48,658 रुपये प्रति किलोग्राम पर ट्रेड कर रही थी।   बाजार में अस्थिरता का असर विशेषज्ञों के अनुसार, शेयर बाजार में गिरावट और वैश्विक आर्थिक अनिश्चितताओं के बीच निवेशक सुरक्षित निवेश विकल्पों की ओर रुख कर रहे हैं। इसी कारण सोने और चांदी की मांग बढ़ी है। पिछले 2–3 कारोबारी दिनों से गिरावट के बाद अचानक आई यह तेजी बाजार में अस्थिरता का संकेत दे रही है।   निवेशकों के लिए संकेत विश्लेषकों का मानना है कि अंतरराष्ट्रीय बाजार में भू-राजनीतिक तनाव और डॉलर में उतार-चढ़ाव के कारण कीमती धातुओं की कीमतों में आगे भी हलचल जारी रह सकती है। ऐसे में निवेशक सतर्क रुख अपना रहे हैं और सोने-चांदी को सुरक्षित निवेश विकल्प के रूप में देख रहे हैं।

Anjali Kumari अप्रैल 22, 2026 0
Gold Sliver Price
Gold Sliver Price: सोने और चांदी हुआ महंगा

नई दिल्ली, एजेंसियां। दिल्ली सर्राफा बाजार में सोमवार को सोने और चांदी की कीमतों में जोरदार उछाल दर्ज किया गया। Silver की कीमत 4,300 रुपये बढ़कर 2.57 लाख रुपये प्रति किलोग्राम पहुंच गई। वहीं Gold 800 रुपये की तेजी के साथ करीब 1.57 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया। इससे पहले चांदी 2.53 लाख रुपये प्रति किलोग्राम पर बंद हुई थी।   वैश्विक तनाव का बाजार पर असर सोना-चांदी की कीमतों में इस उछाल के पीछे प्रमुख कारण वैश्विक भू-राजनीतिक तनाव है। विशेष रूप से United States और Iran के बीच बढ़ते तनाव ने निवेशकों को सुरक्षित निवेश विकल्पों की ओर आकर्षित किया है। ऐसे माहौल में सोना और चांदी जैसे कीमती धातुओं की मांग बढ़ जाती है, जिससे कीमतों में तेजी आती है।   अंतरराष्ट्रीय बाजार में मिला-जुला रुख हालांकि वैश्विक बाजार में सोने और चांदी के दाम में गिरावट देखने को मिली। हाजिर चांदी 1.35% गिरकर करीब 79.71 डॉलर प्रति औंस रही, जबकि सोना भी 0.52% गिरकर लगभग 4,805 डॉलर प्रति औंस पर आ गया। विशेषज्ञों के अनुसार, डॉलर की मजबूती और वैश्विक आर्थिक अनिश्चितता ने अंतरराष्ट्रीय कीमतों पर दबाव बनाया है।   होर्मुज जलडमरूमध्य से बढ़ी चिंता Strait of Hormuz के आसपास बढ़ते तनाव ने ऊर्जा कीमतों और सप्लाई को लेकर चिंता बढ़ा दी है। इससे वैश्विक बाजार में अस्थिरता बनी हुई है और निवेशकों का रुझान सुरक्षित परिसंपत्तियों की ओर बढ़ रहा है।   आगे बाजार की दिशा क्या? विशेषज्ञों का मानना है कि आने वाले दिनों में सोने-चांदी की कीमतें वैश्विक घटनाक्रमों पर निर्भर करेंगी। खासकर अमेरिका-ईरान संबंध, कच्चे तेल की कीमतें और अमेरिकी आर्थिक आंकड़े बाजार की दिशा तय करेंगे। यदि तनाव बढ़ता है, तो सोना-चांदी और महंगे हो सकते हैं, वहीं स्थिति सामान्य होने पर कीमतों में गिरावट भी संभव है।

Anjali Kumari अप्रैल 21, 2026 0
Gold and silver jewelry displayed in market after Akshaya Tritiya as prices see slight dip
अक्षय तृतीया के बाद ठंडा पड़ा सर्राफा बाजार, 20 अप्रैल 2026 को सोना-चांदी में हल्की गिरावट

अक्षय तृतीया के दौरान जबरदस्त खरीदारी के बाद सर्राफा बाजार में अब सुस्ती के संकेत दिखाई देने लगे हैं। 20 अप्रैल 2026 को सोने और चांदी की कीमतों में हल्की गिरावट दर्ज की गई है। बाजार विशेषज्ञों का मानना है कि त्योहार के बाद मांग में कमी और अंतरराष्ट्रीय बाजार के रुझानों का असर घरेलू कीमतों पर साफ नजर आ रहा है। सोने की कीमतों में आज मामूली गिरावट देखने को मिली है। 24 कैरेट सोना, जो पिछले कारोबारी सत्र में ₹1,55,780 प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था, आज ₹10 घटकर ₹1,55,770 पर आ गया है। इसी तरह 22 कैरेट और 18 कैरेट सोने के दाम में भी ₹10 की हल्की गिरावट दर्ज की गई है। हालांकि यह गिरावट बहुत बड़ी नहीं है, लेकिन संकेत देती है कि फिलहाल बाजार स्थिरता की ओर बढ़ रहा है। विशेषज्ञों का कहना है कि जो निवेशक लंबे समय के लिए सोना खरीदना चाहते हैं, उनके लिए यह समय अनुकूल हो सकता है। कीमतों में स्थिरता अक्सर निवेश के लिए अच्छा अवसर मानी जाती है, खासकर तब जब बाजार में ज्यादा उतार-चढ़ाव न हो। आज के सोने के दाम (प्रति 10 ग्राम): 24 कैरेट: ₹1,55,770 (₹10 की गिरावट) 22 कैरेट: ₹1,42,790 (₹10 की गिरावट) 18 कैरेट: ₹1,16,830 (₹10 की गिरावट) शहरों की बात करें तो पटना और रांची में 24 कैरेट सोना ₹15,741 प्रति ग्राम पर बिक रहा है, जबकि मुंबई, कोलकाता और बेंगलुरु में यह ₹15,577 प्रति ग्राम है। दिल्ली में 24 कैरेट सोने का भाव ₹15,592 प्रति ग्राम दर्ज किया गया है। वहीं चांदी की कीमतों में भी हल्की नरमी देखने को मिली है। आज चांदी ₹100 प्रति किलो सस्ती होकर ₹2,74,900 प्रति किलोग्राम पर आ गई है। विशेषज्ञों के अनुसार, चांदी की कीमतों पर औद्योगिक मांग और वैश्विक बाजार के उतार-चढ़ाव का सीधा प्रभाव पड़ता है। आज के चांदी के दाम: 1 ग्राम: ₹274.90 100 ग्राम: ₹27,490 1 किलोग्राम: ₹2,74,900 (₹100 की गिरावट) शहरों के हिसाब से पटना और रांची में चांदी ₹2,80,000 प्रति किलो के स्तर पर है, जबकि दिल्ली, मुंबई, कोलकाता और बेंगलुरु में यह ₹2,74,900 प्रति किलो पर बनी हुई है। कुल मिलाकर, अक्षय तृतीया के बाद बाजार में आई यह हल्की गिरावट खरीदारों के लिए राहत भरी खबर है। आने वाले दिनों में कीमतें वैश्विक संकेतों और घरेलू मांग के आधार पर तय होंगी।  

surbhi अप्रैल 20, 2026 0
Gold and silver jewelry displayed with price chart showing slight rise in rates on April 17, 2026
Gold Silver Price Today 17 April 2026: सोने-चांदी में हल्की तेजी, जानिए आपके शहर में आज का ताजा भाव

नई दिल्ली: वैश्विक बाजार संकेतों और घरेलू मांग के बीच 17 अप्रैल 2026 को सोने और चांदी की कीमतों में हल्की तेजी दर्ज की गई है। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज यानी Multi Commodity Exchange of India (MCX) पर सोना और चांदी दोनों मजबूती के साथ कारोबार करते नजर आए। हालांकि सर्राफा बाजार में रुख मिला-जुला रहा, जहां सोने में मामूली बढ़त जबकि चांदी में हल्की गिरावट देखी गई। एमसीएक्स पर जून डिलीवरी वाला सोना करीब 150 रुपये की तेजी के साथ 1,53,301 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर खुला। शुरुआती कारोबार में यह 1,53,050 रुपये के निचले और 1,53,301 रुपये के उच्च स्तर तक गया। सुबह 9:25 बजे के आसपास सोना 68 रुपये की बढ़त के साथ 1,53,220 रुपये पर ट्रेड करता दिखा। वहीं, मई डिलीवरी वाली चांदी ने तेज उछाल दिखाया। यह पिछले सत्र में 2,48,628 रुपये प्रति किलो पर बंद हुई थी और आज 2,50,001 रुपये पर खुली। शुरुआती कारोबार में चांदी 1,699 रुपये चढ़कर 2,50,327 रुपये तक पहुंची। सुबह 9:30 बजे यह करीब 0.56% की बढ़त के साथ 2,50,022 रुपये पर कारोबार कर रही थी। सर्राफा बाजार का हाल सर्राफा बाजार में भी सोने की कीमतों में मामूली तेजी दर्ज की गई। 24 कैरेट सोना: ₹1,55,580 प्रति 10 ग्राम (+₹10) 22 कैरेट सोना: ₹1,42,610 प्रति 10 ग्राम (+₹10) 18 कैरेट सोना: ₹1,16,690 प्रति 10 ग्राम (+₹10) चांदी: ₹2,69,900 प्रति किलो (-₹100) प्रमुख शहरों में सोने का भाव (सुबह 9:30 बजे) दिल्ली: 24K ₹1,55,730 | 22K ₹1,42,760 | 18K ₹1,16,840 मुंबई: 24K ₹1,54,200 | 22K ₹1,41,350 | 18K ₹1,15,650 कोलकाता: 24K ₹1,54,200 | 22K ₹1,41,350 | 18K ₹1,15,650 चेन्नई: 24K ₹1,56,670 | 22K ₹1,43,610 | 18K ₹1,19,810 पटना: 24K ₹1,55,630 | 22K ₹1,42,660 | 18K ₹1,16,740

surbhi अप्रैल 17, 2026 0
Gold and silver jewelry displayed in a sarrafa market during Akshaya Tritiya festive shopping
अक्षय तृतीया से पहले सर्राफा बाजार में उछाल, सोना-चांदी की कीमतों में तेजी बरकरार

  देशभर के सर्राफा बाजार में एक बार फिर रौनक लौट आई है। Akshaya Tritiya और शादी के सीजन की वजह से सोने-चांदी की मांग तेजी से बढ़ रही है, जिसका सीधा असर कीमतों पर देखने को मिल रहा है। 16 अप्रैल 2026 के ताजा आंकड़ों के अनुसार, दोनों धातुओं के भाव में लगातार बढ़त दर्ज की गई है। सोने के दाम में लगातार तेजी ताजा रुझानों के मुताबिक: 24 कैरेट सोना ₹15,536 प्रति ग्राम तक पहुंच गया यानी ₹1,55,360 प्रति 10 ग्राम पिछले दो दिनों में 100 ग्राम पर करीब ₹29,000 तक की बढ़त शादी-ब्याह और त्योहारों के कारण बाजार में खरीदारी तेज है, जिससे कीमतों को मजबूती मिल रही है। आज का सोना भाव (प्रति 10 ग्राम) 24 कैरेट: ₹1,55,360 (+₹10) 22 कैरेट: ₹1,42,410 (+₹10) 18 कैरेट: ₹1,16,520 (+₹10) प्रमुख शहरों में सोने के दाम (प्रति ग्राम) Delhi: ₹15,551 (24K) Mumbai: ₹15,536 (24K) Chennai: ₹15,623 (24K) Kolkata: ₹15,536 (24K) Patna: ₹15,698 (24K) चांदी भी रिकॉर्ड स्तर पर Silver की कीमतों में भी तेजी जारी है: 1 ग्राम: ₹270.10 1 किलो: ₹2,70,100 इंडस्ट्रियल डिमांड और ग्लोबल मार्केट की हलचल के चलते चांदी इस महीने के उच्चतम स्तर पर पहुंच गई है। शहरों में चांदी के दाम (1 किलो) Delhi / Mumbai: ₹2,70,100 Chennai: ₹2,75,100 Patna / Ranchi: ₹2,75,000 क्या आगे और बढ़ेंगे दाम? विशेषज्ञों का मानना है कि: अंतरराष्ट्रीय तनाव त्योहारों की मजबूत मांग इन कारणों से Gold के दाम आगे और बढ़ सकते हैं। अनुमान है कि आने वाले समय में सोना ₹1.60 लाख से ₹1.80 लाख प्रति 10 ग्राम तक पहुंच सकता है। खरीदारी का सही समय? अगर आप निवेश या ज्वेलरी के लिए खरीदारी की योजना बना रहे हैं, तो मौजूदा तेजी को ध्यान में रखते हुए सही समय पर निर्णय लेना अहम होगा। अक्षय तृतीया जैसे शुभ अवसर पर खरीदारी को पारंपरिक रूप से शुभ माना जाता है, जिससे मांग और बढ़ सकती है।  

surbhi अप्रैल 16, 2026 0
Gold and silver jewelry displayed in an Indian market reflecting latest price changes.
ग्लोबल तनाव के बीच सोना चमका, भारत में चांदी हुई सस्ती–जानें आज का पूरा अपडेट

अंतरराष्ट्रीय बाजार में बढ़ते भू-राजनीतिक तनाव और डॉलर में कमजोरी के बीच कीमती धातुओं में हलचल तेज हो गई है। 15 अप्रैल 2026 को भारतीय सर्राफा बाजार में सोने की कीमतों में हल्की बढ़त दर्ज की गई, जबकि चांदी के दामों में मामूली गिरावट देखने को मिली। निवेशकों का झुकाव सुरक्षित निवेश की ओर बढ़ने से सोना एक बार फिर चमकता नजर आ रहा है। सोने की कीमतों में क्यों आई तेजी? ग्लोबल मार्केट में Gold की कीमतें मजबूती के साथ करीब 4,850 डॉलर प्रति औंस तक पहुंच गई हैं। इसके पीछे प्रमुख वजह अमेरिका-ईरान के बीच संभावित शांति वार्ता की उम्मीदें और डॉलर का कमजोर होना है। भारतीय बाजार में भी इसका असर साफ दिखा: 24 कैरेट सोना: ₹1,53,940 प्रति 10 ग्राम (+₹10) 22 कैरेट सोना: ₹1,41,110 प्रति 10 ग्राम (+₹10) 18 कैरेट सोना: ₹1,15,460 प्रति 10 ग्राम (+₹10) प्रमुख शहरों में सोने के रेट (प्रति ग्राम) दिल्ली: ₹15,409 (24K), ₹14,126 (22K) मुंबई: ₹15,394 (24K), ₹14,111 (22K) पटना: ₹15,556 (24K), ₹14,260 (22K) यह बढ़त भले ही मामूली हो, लेकिन बाजार के रुख को दर्शाती है कि निवेशक अभी भी सोने को सुरक्षित विकल्प मान रहे हैं। चांदी में भारत में नरमी, ग्लोबल बाजार में मजबूती जहां एक ओर अंतरराष्ट्रीय स्तर पर Silver की कीमत 1.6% बढ़कर करीब 81 डॉलर प्रति औंस पहुंच गई, वहीं भारतीय बाजार में चांदी के दामों में हल्की गिरावट दर्ज की गई। आज का चांदी भाव: 1 किलोग्राम: ₹2,54,900 (₹100 की गिरावट) 100 ग्राम: ₹25,490 1 ग्राम: ₹254.90 शहरों में चांदी के रेट (1 किलो) दिल्ली/मुंबई/कोलकाता: ₹2,54,900 पटना/रांची: ₹2,65,000

surbhi अप्रैल 15, 2026 0
Gold Price
Gold Price: सोना-चांदी में आई गिरावट

नई दिल्ली, एजेंसियां। सोने और चांदी की कीमतों में सोमवार को तेज गिरावट दर्ज की गई, जिससे निवेशकों को बड़ा झटका लगा है। Multi Commodity Exchange (MCX) पर शुरुआती कारोबार में सोने और चांदी दोनों के दाम नीचे फिसल गए। सोना करीब 0.63% गिरकर 1,51,686 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया, जबकि चांदी 2.10% टूटकर ₹2,38,163 प्रति किलोग्राम पर आ गई।   महानगरों में सोने के ताज़ा भाव देश के प्रमुख शहरों में सोने की कीमतों में मामूली अंतर देखने को मिला। Delhi में 24 कैरेट सोना ₹15,261 प्रति ग्राम, 22 कैरेट ₹13,990 और 18 कैरेट ₹11,449 पर रहा। मुंबई , कोलकाता और बेंगलुरु  Mumbai, Kolkata और Bengaluru में 24 कैरेट सोना ₹15,246 प्रति ग्राम के आसपास कारोबार करता दिखा। वहीं Chennai में सोने की कीमत सबसे ज्यादा रही, जहां 24 कैरेट सोना ₹15,338 प्रति ग्राम तक पहुंच गया।   अंतरराष्ट्रीय बाजार का असर वैश्विक स्तर पर भी सोने की कीमतों में गिरावट देखने को मिली है। अंतरराष्ट्रीय बाजार में गोल्ड करीब 2% गिरकर 4,700 डॉलर प्रति औंस से नीचे आ गया। विशेषज्ञों के अनुसार, हालिया उतार-चढ़ाव के पीछे अमेरिका और ईरान के बीच बढ़ता तनाव और ऊर्जा संकट की आशंकाएं प्रमुख कारण हैं।   आगे क्या रहेगा ट्रेंड? विशेषज्ञों का मानना है कि सोना अब तक हालिया संघर्ष के दौरान 10% से ज्यादा गिर चुका है और आगे भी इसमें उतार-चढ़ाव जारी रह सकता है। निवेशकों को फिलहाल सावधानी बरतने और बाजार की स्थिति पर नजर रखने की सलाह दी जा रही है।

Anjali Kumari अप्रैल 13, 2026 0
Gold and silver jewelry displayed with price tags amid global geopolitical tensions affecting bullion markets.
ग्लोबल तनाव के बीच सोना-चांदी में नरमी: 13 अप्रैल को कीमतों में हल्की गिरावट, निवेशकों के लिए क्या संकेत?

नई दिल्ली: वैश्विक स्तर पर बढ़ते भू-राजनीतिक तनाव, खासकर United States और Iran के बीच जारी तनातनी के बीच सोमवार, 13 अप्रैल 2026 को सोने और चांदी की कीमतों में हल्की गिरावट दर्ज की गई। हालांकि, अनिश्चितता के माहौल में सेफ-हेवन निवेश के तौर पर इनकी मांग अभी भी बनी हुई है, जिससे बाजार में बड़े उतार-चढ़ाव की संभावना फिलहाल सीमित नजर आ रही है। सोने के दाम में मामूली गिरावट आज 24 कैरेट सोने की कीमत में हल्की नरमी देखने को मिली। प्रति 10 ग्राम 24 कैरेट सोना ₹1,52,830 पर कारोबार कर रहा है, जो पिछले दिन के मुकाबले ₹10 कम है। इसी तरह 22 कैरेट और 18 कैरेट सोने के भाव में भी ₹10 की गिरावट दर्ज की गई है। रिटेल बाजार में मांग स्थिर बनी हुई है, जबकि अंतरराष्ट्रीय बाजार में मजबूती के संकेत मिल रहे हैं। ऐसे में विशेषज्ञों का मानना है कि कीमतों में बड़ी गिरावट की संभावना फिलहाल कम है। सोने का भाव (प्रति 10 ग्राम) 24 कैरेट: ₹1,52,830 (– ₹10) 22 कैरेट: ₹1,40,090 (– ₹10) 18 कैरेट: ₹1,14,620 (– ₹10) शहरों में सोने के दाम देश के प्रमुख शहरों में सोने के रेट में मामूली अंतर देखने को मिला: मुंबई: 24K ₹15,283 | 22K ₹14,009 (प्रति ग्राम)  दिल्ली: 24K ₹15,298 | 22K ₹14,024 चेन्नई: 24K ₹15,381 | 22K ₹14,099 कोलकाता: 24K ₹15,283 | 22K ₹14,009 Bengaluru: 24K ₹15,283 | 22K ₹14,009 पटना: 24K ₹15,447 | 22K ₹14,160 रांची: 24K ₹15,447 | 22K ₹14,160 चांदी में भी आई हल्की गिरावट चांदी की कीमतों में भी सोमवार को मामूली गिरावट दर्ज की गई। 1 किलोग्राम चांदी का भाव ₹2,59,900 पर आ गया है, जो पिछले दिन से ₹100 कम है। हालांकि, अप्रैल महीने के शुरुआती रुझानों को देखें तो चांदी अब भी करीब 1.92% की बढ़त के साथ मजबूत स्थिति में बनी हुई है। औद्योगिक मांग और निवेशकों की दिलचस्पी इसे सहारा दे रही है। चांदी का भाव 1 किलो: ₹2,59,900 (– ₹100) 100 ग्राम: ₹25,990 (– ₹10) 10 ग्राम: ₹2,599 (– ₹1) शहरों में चांदी के रेट मुंबई: ₹2,599 (10g) | ₹2,59,900 (1kg)  दिल्ली: ₹2,599 | ₹2,59,900 चेन्नई: ₹2,649 | ₹2,64,900 कोलकाता: ₹2,599 | ₹2,59,900 Bengaluru: ₹2,599 | ₹2,59,900 पटना: ₹2,650 | ₹2,65,000 रांची: ₹2,650 | ₹2,65,000 निवेशकों के लिए क्या संकेत? मौजूदा वैश्विक हालात में सोना और चांदी दोनों ही सुरक्षित निवेश विकल्प बने हुए हैं। हालांकि कीमतों में हल्की गिरावट अल्पकालिक है, लेकिन लंबे समय में इनकी स्थिरता बनी रह सकती है। विशेषज्ञों की सलाह है कि निवेशक बाजार की अस्थिरता को देखते हुए सोच-समझकर निवेश करें।  

surbhi अप्रैल 13, 2026 0
Gold and silver jewelry displayed with updated prices in Indian bullion market on April 11.
Aaj Ka Sona Chandi Bhav: 11 अप्रैल को सोना-चांदी में फिर तेजी, निवेशकों के लिए क्या है संकेत?

भारतीय सर्राफा बाजार में हफ्ते के आखिरी दिन एक बार फिर हलचल देखने को मिली है। 11 अप्रैल 2026 को सोने और चांदी दोनों की कीमतों में मामूली बढ़त दर्ज की गई है। ऐसे में अगर आप आज ज्वेलरी खरीदने या निवेश की योजना बना रहे हैं, तो ताजा रेट्स जानना बेहद जरूरी हो जाता है। सोने के दाम में हल्की बढ़त आज सोने की कीमतों में प्रति ग्राम करीब 1 रुपये की बढ़ोतरी हुई है। 24 कैरेट सोना अब 15,236 रुपये प्रति ग्राम पर कारोबार कर रहा है। अंतरराष्ट्रीय बाजार में डॉलर की कमजोरी और बदलते भू-राजनीतिक हालात ने सोने को सहारा दिया है। विशेषज्ञों का मानना है कि वैश्विक अनिश्चितता के दौर में सोना अब भी सुरक्षित निवेश बना हुआ है, हालांकि आगे कीमतों में उतार-चढ़ाव संभव है। 10 ग्राम सोने का ताजा भाव 24 कैरेट: ₹1,52,360 (₹10 की बढ़त) 22 कैरेट: ₹1,39,660 (₹10 की बढ़त) 18 कैरेट: ₹1,14,270 (₹10 की बढ़त) प्रमुख शहरों में सोने का रेट (प्रति ग्राम) मुंबई: ₹15,236 दिल्ली: ₹15,251 चेन्नई: ₹15,410 कोलकाता: ₹15,236 बेंगलुरु: ₹15,236 पटना: ₹15,464 रांची: ₹15,464 चांदी की कीमत में भी उछाल चांदी के दाम में भी आज तेजी देखने को मिली है। कीमत में 100 रुपये प्रति किलोग्राम की बढ़ोतरी के साथ चांदी 2,60,100 रुपये प्रति किलो पर पहुंच गई है। औद्योगिक मांग और सुरक्षित निवेश विकल्प के तौर पर चांदी की लोकप्रियता लगातार बनी हुई है। चांदी का ताजा रेट 1 ग्राम: ₹260.10 100 ग्राम: ₹26,010 1 किलोग्राम: ₹2,60,100 शहरों में चांदी का भाव मुंबई/दिल्ली/कोलकाता/बेंगलुरु: ₹2,60,100 प्रति किलो चेन्नई: ₹2,65,100 प्रति किलो पटना/रांची: ₹2,65,000 प्रति किलो क्या है संकेत? बाजार विशेषज्ञों के अनुसार, सोना और चांदी दोनों में यह तेजी वैश्विक अनिश्चितताओं और निवेशकों के सुरक्षित विकल्प की ओर झुकाव को दर्शाती है। आने वाले दिनों में अंतरराष्ट्रीय परिस्थितियों के आधार पर कीमतों में और बदलाव देखने को मिल सकता है।  

surbhi अप्रैल 11, 2026 0
Gold price today
Gold Price: सोने-चांदी के दाम में उतार-चढ़ाव

नई दिल्ली, एजेंसियां। सोने और चांदी की कीमतों में सोमवार को बड़ा उलटफेर देखने को मिला। वायदा बाजार में शुरुआती कारोबार के दौरान दोनों की कीमतों में गिरावट दर्ज की गई, जिससे निवेशकों के बीच सतर्कता बढ़ गई है। सुरक्षित निवेश माने जाने वाले सोने पर भी इस समय दबाव बना हुआ है, क्योंकि वैश्विक अनिश्चितताओं और अन्य बाजारों में नुकसान की भरपाई के लिए निवेशक बिकवाली कर रहे हैं।   मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर सुबह 9:57 बजे 5 जून 2026 डिलीवरी वाले सोने का भाव पिछले सत्र के मुकाबले 506 रुपये यानी 0.26 प्रतिशत गिरकर 1,49,294 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया। वहीं 5 मई 2026 डिलीवरी वाली चांदी की कीमत 0.54 प्रतिशत यानी गिरावट के साथ 2,31,250 रुपये प्रति किलोग्राम दर्ज की गई।   महानगरों में आज का हाजिर सोना भाव देश के प्रमुख शहरों में 24 कैरेट सोने के दाम अलग-अलग रहे। दिल्ली में 24 कैरेट सोना ₹14,928 प्रति ग्राम, मुंबई, कोलकाता और बेंगलुरु में ₹14,913 प्रति ग्राम रहा। वहीं चेन्नई में 24 कैरेट सोने का भाव ₹15,066 प्रति ग्राम दर्ज किया गया, जो आज सबसे ज्यादा रहा। 22 कैरेट और 18 कैरेट सोने की कीमतों में भी इसी अनुपात में बदलाव देखा गया।   अंतरराष्ट्रीय बाजार में भी दबाव अंतरराष्ट्रीय बाजार में भी सोना कमजोर रुख में नजर आया। रिपोर्ट्स के मुताबिक, सोने की कीमतें 4,600 डॉलर प्रति औंस के करीब पहुंच गईं। वैश्विक तनाव, खासकर ईरान और होर्मुज जलडमरूमध्य को लेकर बढ़ती भू-राजनीतिक चिंता, बाजार को प्रभावित कर रही है। हालांकि आमतौर पर ऐसे समय में सोना मजबूत होता है, लेकिन इस बार बढ़ती ऊर्जा कीमतों और ब्याज दरों में संभावित बढ़ोतरी ने निवेशकों का रुख बदल दिया है।

Anjali Kumari अप्रैल 6, 2026 0
Gold and silver jewellery with falling price chart on screen, symbolizing drop in precious metal rates on Good Friday
Gold Price Today: गुड फ्राइडे पर सस्ता हुआ सोना, चांदी में भी गिरावट; जानें नए रेट

  गुड फ्राइडे के मौके पर सोने-चांदी की कीमतों में गिरावट देखने को मिली है। अंतरराष्ट्रीय तनाव और डॉलर की मजबूती का असर घरेलू बाजार पर साफ नजर आ रहा है। देश में सोने के ताजा भाव (3 अप्रैल) दिल्ली: ₹1,49,110 प्रति 10 ग्राम (24 कैरेट) मुंबई: ₹1,48,960 प्रति 10 ग्राम एक दिन पहले दिल्ली में सोना ₹1,51,500 प्रति 10 ग्राम था, यानी करीब ₹3,500 की गिरावट दर्ज की गई। अंतरराष्ट्रीय बाजार का हाल हाजिर सोना: $4,591.52 प्रति औंस वैश्विक स्तर पर भी कीमतों पर दबाव बना हुआ है। क्यों सस्ता हुआ सोना? एक्सपर्ट्स के अनुसार, इसके पीछे कई बड़े कारण हैं: 🇺🇸 डॉलर मजबूत हुआ (0.5% बढ़कर 99–100 स्तर) कच्चे तेल की कीमतों में उछाल इजरायल-अमेरिका-ईरान तनाव बढ़ने की आशंका होर्मुज स्ट्रेट में सप्लाई बाधित होने का खतरा इन सभी कारणों से निवेशकों का रुख बदला, जिससे सोने की कीमतों पर दबाव पड़ा। चांदी का भी गिरा भाव सोने के साथ-साथ चांदी की कीमतों में भी गिरावट देखने को मिली, हालांकि विस्तृत रेट अलग-अलग शहरों में अलग हो सकते हैं। क्या आगे और गिरेंगे दाम? विशेषज्ञों का मानना है कि: अगर डॉलर और मजबूत होता है, तो सोना और सस्ता हो सकता है लेकिन भू-राजनीतिक तनाव बढ़ने पर कीमतें फिर उछल सकती हैं

surbhi अप्रैल 3, 2026 0
Gold Silver Price Today
Gold Silver Price Today: सर्राफा बाजार में उतार-चढ़ाव, जानें आज का ताजा भाव

नई दिल्ली, एजेंसियां। 1 अप्रैल को सर्राफा बाजार में सोने और चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव देखने को मिला। जहां सोना 750 रुपये की तेजी के साथ ₹1.51 लाख प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया, वहीं चांदी 1380 रुपये गिरकर ₹2.40 लाख प्रति किलोग्राम पर आ गई। पश्चिम एशिया में जारी तनाव के बीच नरमी की उम्मीदों और वैश्विक संकेतों का असर घरेलू बाजार पर साफ नजर आया।   सोना मजबूत, चांदी में गिरावट आज के कारोबार में सोने की कीमतों में मजबूती बनी रही, जबकि चांदी दबाव में दिखाई दी। विशेषज्ञों का मानना है कि निवेशकों का रुझान फिलहाल सुरक्षित निवेश यानी सोने की ओर बढ़ा है। दूसरी ओर, चांदी में मुनाफावसूली और औद्योगिक मांग को लेकर अनिश्चितता के कारण गिरावट दर्ज की गई।   अंतरराष्ट्रीय बाजार से मिला सपोर्ट वैश्विक बाजार में भी सोने और चांदी में हलचल बनी रही। कॉमेक्स पर सोने की कीमत 1.25% बढ़कर 4,737 डॉलर प्रति औंस तक पहुंच गई। पिछले सत्र में इसमें 3.5% की तेजी देखी गई थी। वहीं, चांदी 0.42% चढ़कर 75.23 डॉलर प्रति औंस पर पहुंची। इससे साफ है कि अंतरराष्ट्रीय बाजार में भी निवेशकों का रुझान कीमती धातुओं की ओर बना हुआ है।   तेजी की वजह क्या है? अमेरिका और ईरान के बीच जारी तनाव को लेकर कुछ सकारात्मक संकेत मिले हैं। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने उम्मीद जताई है कि युद्ध अगले दो से तीन हफ्तों में समाप्त हो सकता है। वहीं, ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेजेश्कियन ने भी संघर्ष खत्म करने की इच्छा जताई है। इन संकेतों ने बाजार में उम्मीद जगाई है।   निवेशकों की नजर फेड और महंगाई पर हालांकि वैश्विक तनाव अब भी पूरी तरह खत्म नहीं हुआ है। तेल सप्लाई और महंगाई को लेकर चिंता बनी हुई है। ऐसे में निवेशकों की नजर अब अमेरिकी फेडरल रिजर्व और जेरोम पॉवेल के आगामी बयानों पर टिकी है, जो सोना-चांदी की अगली चाल तय कर सकते हैं।

Anjali Kumari अप्रैल 1, 2026 0
Today Gold Price
Gold Price: शादी सीजन से पहले फिर चमका सोना-चांदी

नई दिल्ली, एजेंसियां। शादी सीजन शुरू होने से पहले एक बार फिर सोने-चांदी की कीमतों में तेजी लौटती दिख रही है। अंतरराष्ट्रीय बाजार में बढ़ती अनिश्चितता और मिडिल ईस्ट में तनाव के चलते निवेशक एक बार फिर सेफ हेवन यानी सुरक्षित निवेश विकल्पों की ओर रुख कर रहे हैं। इसका सीधा असर भारतीय बाजार पर भी दिखाई दे रहा है, जहां पिछले कुछ दिनों से सोना और चांदी दोनों में लगातार उतार-चढ़ाव बना हुआ है। बाजार विशेषज्ञों का मानना है कि अगर वैश्विक हालात ऐसे ही बने रहे, तो आने वाले दिनों में कीमतों में और तेजी देखी जा सकती है।   आज क्या है सोने का ताजा भाव?   28 मार्च 2026 को देश के बड़े शहरों में 24 कैरेट सोना करीब ₹1.48 लाख प्रति 10 ग्राम के आसपास बिक रहा है। वहीं 22 कैरेट सोना लगभग ₹1.35 लाख और 18 कैरेट सोना करीब ₹1.11 लाख प्रति 10 ग्राम के स्तर पर बना हुआ है। दिल्ली और लखनऊ में 24 कैरेट सोना ₹1,48,220, 22 कैरेट ₹1,35,900 और 18 कैरेट ₹1,11,220 प्रति 10 ग्राम दर्ज किया गया। मुंबई, कोलकाता और हैदराबाद में 24 कैरेट सोना ₹1,48,090, 22 कैरेट ₹1,35,750 और 18 कैरेट ₹1,11,070 प्रति 10 ग्राम रहा। वहीं चेन्नई में सोना थोड़ा महंगा है, जहां 24 कैरेट का भाव ₹1,49,020, 22 कैरेट ₹1,36,600 और 18 कैरेट ₹1,14,000 प्रति 10 ग्राम तक पहुंच गया।   चांदी में भी लौटी मजबूती   सोने के साथ-साथ चांदी की कीमतों में भी मजबूती देखने को मिली है। देश के कई शहरों में 10 ग्राम चांदी का भाव ₹2,450 से ₹2,500 के बीच बना हुआ है। यानी 100 ग्राम चांदी खरीदने के लिए ग्राहकों को करीब ₹24,500 से ₹25,000 तक खर्च करने पड़ सकते हैं। वहीं 1 किलो चांदी का औसत बाजार भाव लगभग ₹2.45 लाख के आसपास बना हुआ है। यह दिखाता है कि निवेशक सिर्फ सोने ही नहीं, बल्कि चांदी को भी सुरक्षित विकल्प मानकर खरीदारी कर रहे हैं।

Anjali Kumari मार्च 28, 2026 0
Popular post
शादी समारोह में जम्मू-कश्मीर के पूर्व सीएम पर हमला नाकाम, हमलावर 20 साल से कर रहा था मौके का इंतज़ार

  जम्मू-कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री Farooq Abdullah पर जम्मू में एक शादी समारोह के दौरान हुए हमले ने सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। घटना उस समय हुई जब वे एक कार्यक्रम से बाहर निकल रहे थे और भीड़ में मौजूद एक व्यक्ति ने उनके बेहद करीब आकर पिस्तौल तान दी और गोली चलाने की कोशिश की। हालांकि सुरक्षाकर्मियों की त्वरित कार्रवाई से यह हमला नाकाम हो गया और वे बाल-बाल बच गए। यह घटना जम्मू के ग्रेटर कैलाश इलाके में आयोजित एक विवाह समारोह में हुई, जहां Farooq Abdullah जम्मू-कश्मीर के उपमुख्यमंत्री Surinder Choudhary के साथ पहुंचे थे।   कौन है हमलावर? पुलिस ने आरोपी की पहचान कमल सिंह जम्वाल (करीब 65 वर्ष) के रूप में की है, जो जम्मू के पुरानी मंडी इलाके का निवासी बताया जा रहा है। प्रारंभिक पूछताछ में आरोपी ने दावा किया कि वह पिछले करीब 20 वर्षों से इस मौके का इंतज़ार कर रहा था। पुलिस के अनुसार कमल सिंह के पास एक लाइसेंसी पिस्तौल थी और घटना के समय वह कथित तौर पर नशे में भी था। सुरक्षाकर्मियों ने मौके से हथियार बरामद कर लिया है और उससे पूछताछ जारी है। जांच एजेंसियां यह भी पता लगाने की कोशिश कर रही हैं कि यह हमला व्यक्तिगत रंजिश का नतीजा था या इसके पीछे कोई बड़ी साजिश हो सकती है।   CCTV में कैद हुई पूरी घटना घटना का CCTV फुटेज भी सामने आया है। वीडियो में दिखता है कि जैसे ही Farooq Abdullah समारोह से बाहर निकल रहे थे, आरोपी पीछे से तेजी से आया और उनकी कनपटी पर पिस्तौल तान दी। उसने फायर करने की कोशिश की, लेकिन उसी क्षण सुरक्षा में तैनात कमांडो सक्रिय हो गए और उसका हाथ झटक दिया, जिससे गोली लक्ष्य से चूक गई। इसके तुरंत बाद सुरक्षाकर्मियों और मौके पर मौजूद लोगों ने आरोपी को पकड़ लिया। घटना के बाद का वीडियो सोशल मीडिया पर भी तेजी से वायरल हो रहा है।   सीएम उमर अब्दुल्ला ने उठाए सुरक्षा पर सवाल हमले के बाद जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री Omar Abdullah ने सोशल मीडिया पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि उनके पिता बाल-बाल बच गए। उन्होंने लिखा कि एक व्यक्ति भरी हुई पिस्तौल के साथ इतने करीब तक कैसे पहुंच गया, यह गंभीर सुरक्षा चूक का संकेत है। मुख्यमंत्री ने इस घटना की उच्च-स्तरीय जांच की मांग भी की है, ताकि सुरक्षा व्यवस्था में हुई संभावित खामियों का पता लगाया जा सके। घटना के समय उपमुख्यमंत्री Surinder Choudhary भी वहां मौजूद थे। इस दौरान उन्हें हल्की चोट आई, जिसके बाद मौके पर ही प्राथमिक उपचार दिया गया।   पुलिस की जांच जारी जम्मू पुलिस के अनुसार हमला ग्रेटर कैलाश के रॉयल पार्क में आयोजित विवाह समारोह के दौरान हुआ। सुरक्षा दल ने तुरंत कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने बताया कि आरोपी की पिस्तौल जब्त कर ली गई है और उसके पारिवारिक पृष्ठभूमि, संपर्कों और मानसिक स्थिति की भी जांच की जा रही है। सुरक्षा एजेंसियां यह पता लगाने की कोशिश कर रही हैं कि कहीं इस घटना के पीछे कोई बड़ी साजिश तो नहीं।  

हरीश राणा मामला: इच्छामृत्यु की अनुमति ने खड़े किए संवेदनशील सवाल, क्या सच में कोई अकेले मरता है?

भारत के कानूनी और सामाजिक विमर्श में एक ऐतिहासिक और भावनात्मक मोड़ तब आया, जब सुप्रीम कोर्ट ने हरीश राणा को निष्क्रिय इच्छामृत्यु (Passive Euthanasia) की अनुमति दे दी। यह फैसला न केवल न्यायिक दृष्टि से अहम है, बल्कि मानवीय संवेदनाओं और पारिवारिक पीड़ा को भी गहराई से छूता है। 13 साल का संघर्ष: जीवन और मृत्यु के बीच अटका एक अस्तित्व हरीश राणा पिछले 13 वर्षों से अचेत अवस्था में जीवन और मृत्यु के बीच झूल रहे थे। एक हादसे में चंडीगढ़ स्थित हॉस्टल की चौथी मंज़िल से गिरने के बाद उनका शरीर तो जीवित रहा, लेकिन वे किसी भी प्रकार की प्रतिक्रिया देने में असमर्थ हो गए। इन वर्षों में उनके माता-पिता ने निरंतर उनकी सेवा की, लेकिन बढ़ती उम्र और शारीरिक थकान ने उन्हें एक कठिन निर्णय के सामने ला खड़ा किया-अपने ही बेटे के लिए मृत्यु की अनुमति मांगना। अदालत का फैसला: ‘गरिमामय मृत्यु’ की दिशा में कदम सुप्रीम कोर्ट ने इस मामले में निष्क्रिय इच्छामृत्यु की अनुमति दी, जिसमें जीवन को कृत्रिम रूप से बनाए रखने वाले उपकरणों को हटाया जाता है, ताकि व्यक्ति स्वाभाविक रूप से मृत्यु की ओर बढ़ सके। यह निर्णय भारत में इच्छामृत्यु को लेकर एक महत्वपूर्ण मिसाल बन गया है। इससे पहले भी ऐसे मामले सामने आए थे, जैसे अरुणा शानबाग का मामला, लेकिन तब अदालत ने अनुमति नहीं दी थी। एक सवाल जो दिल को झकझोरता है यह मामला सिर्फ कानूनी नहीं, बल्कि गहरे मानवीय और भावनात्मक सवाल भी खड़े करता है- क्या हरीश राणा अकेले मरेंगे? असल में, किसी की मृत्यु कभी अकेली नहीं होती। हरीश के साथ उनके माता-पिता का एक हिस्सा भी खत्म होगा-खासतौर पर उनकी मां, जिन्होंने अपने बेटे की इच्छामृत्यु की अनुमति पर हस्ताक्षर किए। यह निर्णय केवल कागज पर हस्ताक्षर नहीं, बल्कि एक मां के भीतर की पीड़ा, त्याग और टूटन का प्रतीक है। समाज और परिवार पर उठते बड़े सवाल इस घटना ने समाज के बदलते स्वरूप पर भी सवाल खड़े किए हैं- क्या आधुनिक जीवनशैली और टूटते पारिवारिक ढांचे लोगों को ऐसे फैसले लेने के लिए मजबूर कर रहे हैं?   क्या ‘गरिमामय मृत्यु’ की मांग, ‘गरिमामय जीवन’ की कमी को दर्शाती है?   हरीश राणा और अरुणा शानबाग जैसे मामलों ने यह दिखाया है कि कई बार जीवन केवल शरीर से नहीं, बल्कि रिश्तों और देखभाल से भी चलता है। कानून बनने की जरूरत और संभावित खतरे सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र सरकार को इच्छामृत्यु पर स्पष्ट कानून बनाने की भी सलाह दी है। हालांकि, इसके साथ एक चिंता भी जुड़ी है- कहीं इस कानून का दुरुपयोग तो नहीं होगा? विशेषज्ञों का मानना है कि बिना सख्त नियमों के, यह कानून कमजोर और बुजुर्ग लोगों के लिए खतरा बन सकता है। वहीं, कुछ परिवारों के लिए यह पीड़ा से मुक्ति का रास्ता भी साबित हो सकता है।  

लोकसभा स्पीकर के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव पर आज अमित शाह का भाषण, सदन में हंगामे के आसार

  नई दिल्ली: लोकसभा स्पीकर Om Birla को पद से हटाने के लिए लाए गए अविश्वास प्रस्ताव पर संसद में सियासी घमासान तेज हो गया है। इस मुद्दे पर जारी बहस के बीच बुधवार को केंद्रीय गृह मंत्री Amit Shah लोकसभा में सरकार का पक्ष रखेंगे। माना जा रहा है कि उनके संबोधन के दौरान सदन में तीखी बहस और हंगामे की स्थिति बन सकती है। यह प्रस्ताव कांग्रेस सांसद Mohammed Javed ने पेश किया है, जिसे विपक्ष के कई दलों का समर्थन मिला है। प्रस्ताव को 50 से अधिक सांसदों का समर्थन मिलने के बाद इसे चर्चा के लिए स्वीकार किया गया। मंगलवार को सदन की कार्यवाही की अध्यक्षता कर रहे Jagadambika Pal ने प्रस्ताव पर चर्चा की अनुमति दी और इसके लिए कुल 10 घंटे का समय निर्धारित किया। उन्होंने सांसदों से अपील की कि वे बहस के दौरान केवल प्रस्ताव से जुड़े मुद्दों पर ही अपनी बात रखें।   118 विपक्षी सांसदों का समर्थन स्पीकर को हटाने के प्रस्ताव पर कुल 118 विपक्षी सांसदों ने हस्ताक्षर किए हैं। विपक्ष का आरोप है कि Om Birla ने सदन की कार्यवाही के दौरान निष्पक्षता नहीं बरती और कई मौकों पर ‘पक्षपातपूर्ण व्यवहार’ किया। इसी आरोप के आधार पर यह प्रस्ताव लाया गया है। मंगलवार को बहस शुरू होते ही प्रक्रिया को लेकर भी विवाद देखने को मिला। एआईएमआईएम प्रमुख Asaduddin Owaisi और कांग्रेस सांसद K. C. Venugopal ने आपत्ति जताते हुए कहा कि इस तरह की बहस की अध्यक्षता के लिए सदन को किसी सदस्य का चुनाव करना चाहिए। उन्होंने यह भी सवाल उठाया कि अध्यक्षों के पैनल से किसे कार्यवाही की अध्यक्षता के लिए चुना गया, इसका निर्णय किस आधार पर लिया गया। हालांकि सत्तारूढ़ दल के नेताओं ने इन आपत्तियों को खारिज कर दिया। भाजपा सांसद Ravi Shankar Prasad और Nishikant Dubey ने विपक्ष के आरोपों को निराधार बताते हुए कहा कि नियमों के तहत ही कार्यवाही चल रही है।   गौरव गोगोई ने शुरू की बहस बहस की शुरुआत कांग्रेस सांसद Gaurav Gogoi ने की। उन्होंने कहा कि यह प्रस्ताव किसी व्यक्तिगत विरोध के कारण नहीं बल्कि संसद की गरिमा और निष्पक्षता बनाए रखने के उद्देश्य से लाया गया है। उन्होंने कहा, “यह प्रस्ताव सदन की गरिमा की रक्षा की जिम्मेदारी के तहत लाया गया है, न कि व्यक्तिगत रूप से स्पीकर के खिलाफ।” गोगोई ने संसदीय कार्य मंत्री Kiren Rijiju पर भी निशाना साधते हुए आरोप लगाया कि वे अक्सर विपक्षी सांसदों की बातों में बाधा डालते हैं। उन्होंने कहा कि भविष्य में जब संसदीय रिकॉर्ड का अध्ययन होगा तो यह सामने आएगा कि विपक्ष की आवाज़ को सबसे अधिक बाधित किया गया।   रिजिजू ने राहुल गांधी पर साधा निशाना अपने जवाब में Kiren Rijiju ने कांग्रेस नेता Rahul Gandhi पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि यदि कोई खुद को स्पीकर से ऊपर समझता है तो उसका “कोई इलाज नहीं है।” रिजिजू ने कहा कि संसद के नियम स्पष्ट हैं और सदन में बोलने के लिए स्पीकर की अनुमति जरूरी होती है, चाहे वह प्रधानमंत्री हो, मंत्री हो या विपक्ष का नेता।   प्रियंका गांधी का पलटवार इस टिप्पणी पर कांग्रेस नेता Priyanka Gandhi Vadra ने तीखा पलटवार किया। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी जनता से जुड़े मुद्दों पर सरकार को बेखौफ होकर घेरते हैं और यही बात सत्तारूढ़ दल को असहज करती है। प्रियंका गांधी ने कहा, “पिछले 12 वर्षों में इस देश में केवल एक व्यक्ति है जिसने इनके सामने झुकने से इनकार किया है और वह विपक्ष के नेता हैं। वे जो सच बोलते हैं, उसे ये लोग पचा नहीं पाते।” आज जब गृह मंत्री Amit Shah इस प्रस्ताव पर सदन में अपना पक्ष रखेंगे, तब बहस और अधिक तीखी होने की संभावना है। ऐसे में लोकसभा में राजनीतिक टकराव और हंगामे के आसार बने हुए हैं।  

यौन उत्पीड़न केस में शंकराचार्य को राहत, हाईकोर्ट ने दी अग्रिम जमानत

लखनऊ, एजेंसियां। यौन उत्पीड़न के गंभीर आरोपों से घिरे Swami Avimukteshwaranand Saraswati को बड़ी कानूनी राहत मिली है। अलाहबाद हाई कोर्ट  ने उनकी अग्रिम जमानत याचिका स्वीकार कर ली है, जिससे फिलहाल उनकी गिरफ्तारी पर रोक लग गई है। इसी मामले में उनके शिष्य Swami Mukundanand Giri को भी राहत दी गई है।   फैसला सुरक्षित रखने के बाद सुनाया गया आदेश इस मामले में अदालत ने पहले ही सभी पक्षों की दलीलें सुन ली थीं और 27 फरवरी को फैसला सुरक्षित रख लिया था। विस्तृत सुनवाई के बाद न्यायमूर्ति जितेंद्र कुमार सिन्हा की एकल पीठ ने यह फैसला सुनाया। अदालत के इस निर्णय को आरोपियों के लिए बड़ी राहत के तौर पर देखा जा रहा है, हालांकि केस की जांच और आगे की कानूनी प्रक्रिया जारी रहेगी।   मीडिया बयान पर भी कोर्ट की रोक हाईकोर्ट ने इस मामले को संवेदनशील मानते हुए एक अहम निर्देश भी दिया है। अदालत ने शिकायतकर्ता और आरोपियों—दोनों पक्षों को मीडिया में बयान देने से रोक दिया है, ताकि जांच और न्यायिक प्रक्रिया प्रभावित न हो।   क्या है पूरा मामला? यह मामला नाबालिगों के कथित यौन शोषण से जुड़ा है। आरोप है कि आश्रम से जुड़े कुछ बच्चों के साथ गलत व्यवहार किया गया। शिकायत के आधार पर विशेष POCSO अदालत ने पुलिस को मामला दर्ज करने का निर्देश दिया था। इसके बाद प्रयागराज के झूंसी थाने में एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू की गई।   जांच जारी, आगे भी होगी सुनवाई फिलहाल, अदालत से मिली अग्रिम जमानत के कारण गिरफ्तारी से राहत जरूर मिली है, लेकिन मामला खत्म नहीं हुआ है। पुलिस और संबंधित एजेंसियां जांच में जुटी हैं और आने वाले समय में इस केस में और भी कानूनी कार्रवाई हो सकती है।

इच्छामृत्यु के बाद Harish Rana को अंतिम विदाई, पिता की मार्मिक अपील- "रोना मत"

गाजियाबाद/दिल्ली, एजेंसियां। 13 साल से कोमा में रहे 31 वर्षीय हरीश राणा का पार्थिव शरीर बुधवार सुबह 8.30 बजे अंतिम संस्कार के लिए दिल्ली के ग्रीन पार्क श्मशान घाट लाया गया। पिता अशोक राणा ने बेटे को आखिरी बार प्रणाम किया और कहा, “कोई रोए न, बेटा शांति से जाए। उसे भगवान का आशीर्वाद मिले।” थोड़ी देर बाद हरीश का अंतिम संस्कार किया गया, जिसमें उनके भाई ने मुखाग्नि दी।   क्या है मामला? हरीश 2013 में हॉस्टल की चौथी मंजिल से गिरने के बाद क्वाड्रिप्लेजिया और गंभीर लकवे के कारण कोमा में चले गए थे। बीते 13 वर्षों में उनका जीवन केवल लाइफ सपोर्ट सिस्टम पर निर्भर रहा। 11 मार्च को सुप्रीम कोर्ट ने पैसिव यूथेनेशिया यानी इच्छामृत्यु की अनुमति दी थी, जिससे हरीश की जिंदगी का अंत उनके परिवार की सहमति और मेडिकल बोर्डों की मंजूरी के तहत संभव हुआ।   कैसे हुई  मौत ? एम्स में हरीश को पैसिव यूथेनेशिया के तहत जीवनरक्षक उपकरण और फीडिंग ट्यूब से हटाया गया। परिवार ने हरीश के हार्ट वाल्व और कॉर्निया दान कर दिए। इस प्रक्रिया ने भारत में इच्छामृत्यु के कानूनी मान्यता प्राप्त पहले मामले का उदाहरण पेश किया।अंतिम संस्कार के दौरान माता निर्मला राणा और पिता अशोक राणा भावुक नजर आए। यूपी कांग्रेस अध्यक्ष अजय राय और ब्रह्मकुमारी लवली समेत अन्य लोग मौजूद रहे। घाट पर हरीश का पार्थिव शरीर फूलों और उपलों से सजाया गया। पिता ने अंतिम संस्कार के समय सबको संयम रखने और शांति बनाए रखने की अपील की।   सुप्रीम कोर्ट ने क्या  कहा ? सुप्रीम कोर्ट ने 2018 में इच्छामृत्यु के लिए नियम बनाए थे। इसके तहत या तो मरीज ने लिविंग विल लिखी हो या परिवार/करीबी निर्णय लें। पैसिव यूथेनेशिया में इलाज या लाइफ सपोर्ट रोक दिया जाता है, जबकि एक्टिव यूथेनेशिया भारत में गैरकानूनी है। हरीश राणा का यह मामला न केवल परिवार के साहस का प्रतीक है, बल्कि देश में इच्छामृत्यु के संवैधानिक अधिकार को भी सामने लाता है।

Top week

Indian delegation at international cyber security meeting after India assumed CCDB chairmanship role
राष्ट्रीय

भारत को मिली बड़ी अंतरराष्ट्रीय जिम्मेदारी, संभाला CCDB के अध्यक्ष का पद

surbhi मई 15, 2026 0