Tollywood News

Actress Samantha Ruth Prabhu shares maternity break plans amid pregnancy speculation
शादी के 6 महीने बाद मां बनने वाली हैं सामंथा रुथ प्रभु? प्रेग्नेंसी की खबरों पर अभिनेत्री ने तोड़ी चुप्पी, लेंगी मैटरनिटी ब्रेक

चेन्नई: दक्षिण भारतीय सिनेमा की चर्चित अभिनेत्री Samantha Ruth Prabhu एक बार फिर सुर्खियों में हैं। पिछले कुछ दिनों से सोशल मीडिया पर उनकी प्रेग्नेंसी को लेकर कई तरह की चर्चाएं चल रही थीं। अब इन अटकलों के बीच अभिनेत्री ने खुद अपनी निजी जिंदगी से जुड़ी बड़ी खुशखबरी साझा की है। फिल्म ‘मां इंटी बंगारम’ की सक्सेस मीट के दौरान सामंथा ने खुलासा किया कि वह जल्द ही मैटरनिटी ब्रेक लेने वाली हैं। उनके इस बयान के बाद फैंस और फिल्म इंडस्ट्री में खुशी की लहर दौड़ गई है। अभिनेत्री ने कहा कि वह अपने करियर से कुछ समय का ब्रेक लेकर जीवन के इस नए और खास पड़ाव का स्वागत करना चाहती हैं। सामंथा ने खुद दी खुशखबरी फिल्म ‘मां इंटी बंगारम’ की सफलता के जश्न के दौरान मीडिया से बातचीत करते हुए सामंथा ने कहा, “इस फिल्म के बाद मुझे कुछ समय के लिए ब्रेक लेना होगा। मेरी स्थिति ऐसी है कि मुझे मैटरनिटी लीव लेनी पड़ेगी। इसके बाद मैं अपने प्रशंसकों के लिए एक नई फिल्म के साथ वापसी करूंगी।” सामंथा के इस बयान के बाद उनकी प्रेग्नेंसी को लेकर चल रही चर्चाओं पर लगभग विराम लग गया। फिल्म से जुड़े करीबी सूत्रों के अनुसार अभिनेत्री अपनी प्रेग्नेंसी के शुरुआती चरण में हैं और अपने जीवन के इस नए अध्याय को लेकर बेहद उत्साहित हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक, सामंथा दिसंबर 2026 में अपने पहले बच्चे को जन्म दे सकती हैं। शादी के छह महीने बाद आई खुशखबरी सामंथा रुथ प्रभु ने दिसंबर 2025 में फिल्म निर्माता Raj Nidimoru के साथ शादी की थी। दोनों ने कोयंबटूर स्थित Isha Yoga Center के लिंगा भैरवी मंदिर में बेहद निजी समारोह में सात फेरे लिए थे। शादी में परिवार और करीबी दोस्तों की ही मौजूदगी रही थी। दोनों की शादी की तस्वीरें सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुई थीं। कैसे शुरू हुई सामंथा और राज की प्रेम कहानी? सामंथा और राज की मुलाकात लोकप्रिय वेब सीरीज The Family Man के दौरान हुई थी। इस सीरीज में सामंथा ने ‘राजी’ का किरदार निभाकर दर्शकों और समीक्षकों से खूब सराहना बटोरी थी। बताया जाता है कि इसी प्रोजेक्ट के दौरान दोनों के बीच नजदीकियां बढ़ीं। बाद में उन्होंने Citadel: Honey Bunny में भी साथ काम किया। लंबे समय तक एक-दूसरे को जानने और समझने के बाद दोनों ने शादी का फैसला किया। बॉक्स ऑफिस पर चमक रही है ‘मां इंटी बंगारम’ सामंथा की हालिया फिल्म ‘मां इंटी बंगारम’ इन दिनों बॉक्स ऑफिस पर शानदार प्रदर्शन कर रही है। निर्देशक Nandini Reddy के निर्देशन में बनी इस फिल्म को दर्शकों का अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है। रिपोर्ट्स के अनुसार फिल्म ने रिलीज के बाद दुनियाभर में 50 करोड़ रुपये से अधिक का कारोबार कर लिया है। फिल्म की सफलता और निजी जीवन की खुशखबरी ने सामंथा के लिए यह समय और भी खास बना दिया है। फैंस को रहेगा वापसी का इंतजार सामंथा ने साफ कर दिया है कि वह कुछ समय के लिए फिल्मों से दूरी बनाएंगी, लेकिन यह ब्रेक स्थायी नहीं होगा। अभिनेत्री ने अपने प्रशंसकों को भरोसा दिलाया है कि वह मैटरनिटी ब्रेक के बाद नई ऊर्जा और नए प्रोजेक्ट्स के साथ वापसी करेंगी।  

surbhi जून 25, 2026 0
Actor Prakash Raj faces legal trouble after a Bengaluru court issues a third non-bailable warrant.
Prakash Raj के खिलाफ तीसरा गैर-जमानती वारंट जारी, कई राज्यों की मतदाता सूची में नाम होने का मामला

बेंगलुरु: साउथ सिनेमा के दिग्गज अभिनेता प्रकाश राज कानूनी मुश्किलों में घिरते नजर आ रहे हैं। बेंगलुरु की एक अदालत ने उनके खिलाफ तीसरी बार गैर-जमानती वारंट (NBW) जारी किया है। मामला कर्नाटक समेत तीन राज्यों की चार अलग-अलग मतदाता सूचियों में उनके नाम दर्ज होने के आरोप से जुड़ा है। 17 फरवरी को जारी हुआ था समन बेंगलुरु के वकील के. दिलीप कुमार द्वारा दायर याचिका के आधार पर अदालत ने पहले 17 फरवरी 2026 को पुलिस आयुक्त के माध्यम से समन जारी किया था। हालांकि, दिए गए पते पर अभिनेता उपलब्ध नहीं मिले। इसके बाद 17 मार्च को अदालत ने पहला गैर-जमानती वारंट जारी करते हुए कहा कि आरोपी अपने पते पर नहीं मिला और घर खाली करने की सूचना प्राप्त हुई है। दो बार पहले भी जारी हो चुका है NBW मामले की अगली सुनवाई 17 अप्रैल 2026 को हुई, लेकिन उस दिन भी प्रकाश राज अदालत में पेश नहीं हुए। इसके बाद दूसरा गैर-जमानती वारंट जारी किया गया। 12 जून 2026 को तीसरी बार उनके खिलाफ एनबीडब्ल्यू जारी किया गया। अब इस मामले की अगली सुनवाई 25 जुलाई 2026 को होगी। चार अलग-अलग मतदाता सूचियों में नाम होने का आरोप यह विवाद 2019 के लोकसभा चुनाव के दौरान शुरू हुआ, जब प्रकाश राज ने बेंगलुरु सेंट्रल सीट से चुनाव लड़ा था। शिकायतकर्ता के अनुसार, शांतिनगर विधानसभा क्षेत्र (कर्नाटक) के अलावा अभिनेता का नाम तमिलनाडु के वेलाचेरी विधानसभा क्षेत्र और तेलंगाना के सेरिलिंगमपल्ली क्षेत्र की मतदाता सूची में भी दर्ज है। आरोप है कि कुल चार अलग-अलग मतदाता सूचियों में उनका नाम मौजूद है। भारतीय चुनाव आयोग के नियमों के अनुसार, कोई भी नागरिक केवल एक ही स्थान पर मतदाता के रूप में पंजीकृत हो सकता है। प्रकाश राज ने आरोपों को बताया गलत प्रकाश राज पहले भी इन आरोपों को खारिज कर चुके हैं। उनका कहना है कि वह केवल तमिलनाडु में अपने मतदान अधिकार का इस्तेमाल करते हैं और अन्य राज्यों की मतदाता सूची में नाम होने के दावे गलत हैं। हाल ही में एक और विवाद में फंसे थे अभिनेता हाल ही में आंध्र प्रदेश के तिरुपति में भी उनके खिलाफ एक आपराधिक शिकायत दर्ज की गई थी। शिकायत में आरोप लगाया गया कि अभिनेता के कुछ सार्वजनिक बयानों से हिंदू देवी-देवताओं और रामायण से जुड़ी धार्मिक भावनाएं आहत हुई हैं। यह शिकायत भाजपा नेता और तिरुमला तिरुपति देवस्थानम (टीटीडी) ट्रस्ट बोर्ड के सदस्य जी. भानुप्रकाश रेड्डी द्वारा दर्ज कराई गई थी। आने वाली फिल्में वर्क फ्रंट की बात करें तो प्रकाश राज हाल ही में तमिल फिल्म 'कालिदास 2' और तेलुगु फिल्मों 'सीता पायनम', 'एस सरस्वती' तथा 'डकैत: ए लव स्टोरी' में नजर आए थे। आने वाले समय में वह हिंदी फिल्म 'दृश्यम 3', तेलुगु फिल्म 'स्पिरिट', 'वाराणसी' और तमिल फिल्म 'जना नायगन' में दिखाई देंगे।  

surbhi जून 24, 2026 0
Ram Charan and Upasana share first glimpse of twins on 14th wedding anniversary
14वीं शादी की सालगिरह पर राम चरण-उपासना ने दिखाई जुड़वां बच्चों की पहली झलक, भावुक पोस्ट ने जीता फैंस का दिल

साउथ सुपरस्टार Ram Charan और उनकी पत्नी Upasana Kamineni Konidela ने अपनी 14वीं शादी की सालगिरह पर प्रशंसकों को एक खास तोहफा दिया। 14 जून 2026 को इस खास मौके पर दोनों ने सोशल मीडिया पर अपने जुड़वां बच्चों Shiva Ram Konidela और Anveera Devi Konidela की पहली झलक साझा की। इस भावुक तस्वीर ने सोशल मीडिया पर आते ही फैंस का दिल जीत लिया और शुभकामनाओं की बाढ़ आ गई। तीनों बच्चों के नन्हे हाथों ने खींचा ध्यान राम चरण और उपासना द्वारा साझा की गई तस्वीर में बच्चों के चेहरे नहीं दिखाए गए हैं। फोटो में उनकी बड़ी बेटी Klin Kaara Konidela और नवजात जुड़वां बच्चों के नन्हे हाथ एक साथ नजर आ रहे हैं। इस खूबसूरत तस्वीर के साथ कपल ने सिर्फ इतना लिखा, "Heart is full" और साथ में इन्फिनिटी सिंबल जोड़ा। यह छोटा सा संदेश परिवार की खुशी और भावनाओं को बयां करने के लिए काफी था। जनवरी 2026 में हुआ था जुड़वां बच्चों का जन्म राम चरण और उपासना के घर 31 जनवरी 2026 को जुड़वां बच्चों ने जन्म लिया था। इसके बाद हैदराबाद में पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ एक निजी नामकरण समारोह आयोजित किया गया था। इस खुशखबरी को सबसे पहले राम चरण के पिता और दिग्गज अभिनेता Chiranjeevi ने सार्वजनिक किया था। उन्होंने सोशल मीडिया पर बच्चों के नामों की घोषणा करते हुए परिवार की खुशी साझा की थी। नामों के पीछे छिपा है खास आध्यात्मिक संदेश चिरंजीवी ने बताया था कि "शिव राम" नाम दो महान आदर्शों का संगम है। "शिव" आंतरिक शक्ति, आध्यात्मिक गहराई और स्थिरता का प्रतीक है, जबकि "राम" धर्म, करुणा और नैतिक साहस को दर्शाता है। वहीं "अनवीरा देवी" नाम दिव्य स्त्री शक्ति का प्रतिनिधित्व करता है। यह नाम निडरता, साहस, सुरक्षा और शक्ति का प्रतीक माना जाता है, जिसकी प्रेरणा देवी कनक दुर्गा से ली गई है। 2023 में जन्मी थीं पहली बेटी क्लिन कारा राम चरण और उपासना पहली बार जून 2023 में माता-पिता बने थे, जब उनकी बेटी क्लिन कारा का जन्म हुआ था। अब जुड़वां बच्चों के आगमन के बाद परिवार और भी बड़ा हो गया है। शादी की सालगिरह पर साझा की गई यह तस्वीर न सिर्फ परिवार की खुशियों को दर्शाती है, बल्कि फैंस के लिए भी एक यादगार पल बन गई है।  

surbhi जून 16, 2026 0
Hombale films
होम्बले फिल्म्स की ग्लोबल छलांग, ‘पेड्डी’ से ओवरसीज डिस्ट्रीब्यूशन में एंट्री

चेन्नई, एजेंसियां। भारतीय सिनेमा में भव्य फिल्मों के लिए मशहूर Hombale Films ने अब इंटरनेशनल मार्केट में बड़ा कदम बढ़ाया है। केजीएफ, कांतारा और सालार जैसी ब्लॉकबस्टर फिल्मों के बाद प्रोडक्शन हाउस ने पहली बार ओवरसीज डिस्ट्रीब्यूशन सेक्टर में एंट्री की है। इसकी शुरुआत मेगा पावरस्टार Ram Charan की बहुप्रतीक्षित फिल्म PEDDI से की जा रही है।   ग्लोबल रिलीज की तैयारी में ‘पेड्डी’ होम्बले फिल्म्स वर्षों से ऐसी फिल्मों के लिए जाना जाता है जिनमें दमदार कहानी, बड़े विजुअल्स और थिएट्रिकल अपील का शानदार मेल देखने को मिलता है। अब ‘पेड्डी’ के साथ कंपनी अपने इंटरनेशनल नेटवर्क को मजबूत करने जा रही है। इसे होम्बले फिल्म्स का पहला ऑफिशियल ओवरसीज डिस्ट्रीब्यूशन अधिग्रहण माना जा रहा है। ट्रेड एक्सपर्ट्स का मानना है कि इससे फिल्म को दुनियाभर में बड़े स्तर पर रिलीज का फायदा मिलेगा।   एक्शन, विजुअल्स और ए.आर. रहमान का संगीत बना आकर्षण फिल्म का निर्देशन Buchi Babu Sana ने किया है। ‘पेड्डी’ अपने दमदार एक्शन सीक्वेंस, शानदार विजुअल्स और राम चरण के इंटेंस लुक को लेकर पहले से ही चर्चा में है। वहीं फिल्म में संगीत A. R. Rahman ने दिया है, जिससे दर्शकों की उत्सुकता और बढ़ गई है। फिल्म 4 जून को दुनियाभर के सिनेमाघरों में रिलीज होगी।   आने वाले समय में कई बड़े प्रोजेक्ट होम्बले फिल्म्स ने हाल के वर्षों में लगातार बड़ी सफलताएं हासिल की हैं। ‘कांतारा: चैप्टर 1’ और ‘महावतार नरसिम्हा’ जैसी फिल्मों को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी सराहना मिली। प्रोडक्शन हाउस के पास आने वाले समय में Salaar 2, KGF 3 और Hrithik Roshan के साथ एक बड़ा प्रोजेक्ट भी शामिल है। ओवरसीज डिस्ट्रीब्यूशन में यह नई शुरुआत भारतीय सिनेमा को वैश्विक मंच पर और मजबूत करने की दिशा में अहम कदम माना जा रहा है।

Unknown मई 14, 2026 0
jr ntr birthday
हैदराबाद में धूमधाम से मनाया जाएगा जूनियर NTR का जन्मदिन, फैंस को मिलेगा बड़ा सरप्राइज

चेन्नई, एजेंसियां। दक्षिण भारतीय सिनेमा के सुपरस्टार Jr NTR इस बार अपना 43वां जन्मदिन खास अंदाज में मनाने जा रहे हैं। कई वर्षों बाद अभिनेता हैदराबाद में अपने परिवार, दोस्तों और फैंस के साथ जन्मदिन सेलिब्रेट करेंगे। इस खबर के सामने आते ही फैंस के बीच जबरदस्त उत्साह देखने को मिल रहा है। पिछले कुछ वर्षों से लगातार फिल्मों की शूटिंग में व्यस्त रहने के कारण वह शहर में जन्मदिन नहीं मना पा रहे थे, लेकिन इस बार उन्होंने अपने बिजी शेड्यूल से समय निकाला है।   NTRxNeel की पहली झलक बढ़ाएगी रोमांच जन्मदिन के जश्न को और खास बनाने के लिए NTRxNeel से जुड़ा बड़ा अपडेट भी सामने आने वाला है। निर्देशक Prashanth Neel के निर्देशन में बन रही इस बहुप्रतीक्षित फिल्म की पहली झलक 19 मई की आधी रात को रिलीज की जाएगी। फैंस लंबे समय से इस प्रोजेक्ट की पहली झलक का इंतजार कर रहे थे। माना जा रहा है कि यह वीडियो फिल्म की दुनिया और जूनियर NTR के किरदार का दमदार परिचय देगा। यह प्रोजेक्ट पहले से ही भारतीय सिनेमा की सबसे चर्चित फिल्मों में शामिल है। ऐसे में जन्मदिन के मौके पर फिल्म से जुड़ा सरप्राइज फैंस के उत्साह को और बढ़ा रहा है। सोशल मीडिया पर भी #NTRBirthday और #NTRxNeel ट्रेंड करने लगे हैं।   फैंस के लिए त्योहार जैसा माहौल हर साल जूनियर NTR का जन्मदिन उनके चाहने वालों के लिए किसी त्योहार से कम नहीं होता। इस बार हैदराबाद में विशेष आयोजन, फैन मीट और सेलिब्रेशन की तैयारियां जोरों पर हैं। अभिनेता के घर और शहर के कई इलाकों में सजावट और खास कार्यक्रमों की चर्चा है।

Unknown मई 14, 2026 0
Tollywood stars controversy
बंगाल में सत्ता बदलते ही मुश्किल में टॉलीवुड स्टार्स, भाजपा छोड़ने पर बढ़ा पछतावा!

कोलकाता, एजेंसियां। पश्चिम बंगाल की राजनीति में सत्ता परिवर्तन के बाद टॉलीवुड की कई चर्चित अभिनेत्रियों का राजनीतिक भविष्य सवालों के घेरे में आ गया है। पार्नो मित्रा, तनुश्री चक्रवर्ती और कंचना मैत्रा जैसी अभिनेत्रियां, जिन्होंने 2021 विधानसभा चुनाव के दौरान भाजपा का साथ दिया था, बाद में पार्टी से दूरी बनाकर टीएमसी के करीब चली गई थीं। अब बंगाल में भाजपा की सरकार बनने के बाद इन कलाकारों की खामोशी चर्चा का विषय बन गई है।   2021 चुनाव में भाजपा ने लगाया था सितारों पर दांव वर्ष 2021 के विधानसभा चुनाव में भाजपा ने टॉलीवुड सितारों को चुनावी मैदान में उतारकर बड़ा दांव खेला था। तनुश्री चक्रवर्ती हावड़ा के श्यामपुर सीट से भाजपा उम्मीदवार थीं। चुनाव हारने के कुछ समय बाद उन्होंने राजनीति से दूरी बनाने की बात कही, लेकिन बाद में वे टीएमसी के मंचों पर दिखाई देने लगीं। वहीं पर्नो मित्रा ने उत्तर दमदम सीट से भाजपा के टिकट पर चुनाव लड़ा था। बाद में उन्होंने पार्टी छोड़ दी। माना गया कि उन्होंने टॉलीवुड में अपने करियर को बचाने और सत्ता के करीब बने रहने के लिए यह फैसला लिया। कंचना मैत्रा ने भी धीरे-धीरे भाजपा के सक्रिय कार्यक्रमों से दूरी बना ली थी। हालांकि उन्होंने खुलकर कोई राजनीतिक बयान नहीं दिया।   ‘घर वापसी’ की चर्चाओं ने बढ़ाई हलचल अब जब Suvendu Adhikari के नेतृत्व में भाजपा सत्ता में है, तब इन अभिनेत्रियों के लिए राजनीतिक रास्ता आसान नहीं दिख रहा। पार्टी के पुराने कार्यकर्ताओं में “पाला बदलने” वाले नेताओं और कलाकारों को लेकर नाराजगी बताई जा रही है। टॉलीवुड गलियारों में यह चर्चा तेज है कि क्या भाजपा इन चेहरों को दोबारा स्वीकार करेगी। सूत्रों के मुताबिक, कुछ अभिनेत्रियों ने भाजपा नेताओं से संपर्क साधने की कोशिश भी की है।   वफादार नेताओं को प्राथमिकता नई सरकार में उन नेताओं और चेहरों को प्राथमिकता दी जा रही है, जिन्होंने संघर्ष के दौर में पार्टी का साथ नहीं छोड़ा। ऐसे में राजनीतिक समीकरण बदलने के बाद पर्नो, तनुश्री और कंचना जैसी अभिनेत्रियों की स्थिति असमंजस भरी मानी जा रही है।

Unknown मई 13, 2026 0
Telugu actor K Bharat Kanth and cinematographer Sai Trilok died in Hyderabad road accident
हैदराबाद में दर्दनाक सड़क हादसा, 31 साल के तेलुगु अभिनेता K Bharat Kanth की मौत

Outer Ring Road पर हुआ भीषण एक्सीडेंट K Bharat Kanth और उनके दोस्त G Sai Trilok की हैदराबाद में एक दर्दनाक सड़क हादसे में मौत हो गई। यह हादसा रविवार तड़के शहर के Outer Ring Road (ORR) पर आदिबटला इलाके के पास हुआ। पुलिस के मुताबिक दोनों की उम्र 31 साल थी और वे आंध्र प्रदेश के नेल्लोर जिले के रहने वाले थे। हादसे के समय वे हैदराबाद की ओर जा रहे थे। कंटेनर से टकराई कार, मौके पर गई जान आदिबटला पुलिस के अनुसार कार चला रहे K Bharat Kanth ने कथित तौर पर वाहन से नियंत्रण खो दिया। इसके बाद उनकी कार आगे चल रहे या सड़क किनारे खड़े कंटेनर ट्रक से जा टकराई। हादसा इतना भीषण था कि दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस को आशंका है कि तेज रफ्तार और ड्राइवर की थकान इस दुर्घटना की वजह हो सकती है। फिलहाल मामले में केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। सोशल मीडिया और शॉर्ट फिल्मों से मिली थी पहचान K Bharat Kanth तेलुगु फिल्म इंडस्ट्री में अभिनेता, डांसर और डिजिटल कंटेंट क्रिएटर के तौर पर पहचान बना चुके थे। उन्होंने ‘Tenant’ और ‘Gramam’ जैसी फिल्मों और शॉर्ट फिल्मों में काम किया था। सोशल मीडिया पर भी उनकी अच्छी फैन फॉलोइंग थी। इंस्टाग्राम पर उनके करीब 40 हजार फॉलोअर्स और यूट्यूब पर लगभग 30 हजार सब्सक्राइबर थे। सिनेमैटोग्राफर थे Sai Trilok G Sai Trilok डिजिटल और फिल्म प्रोजेक्ट्स में सिनेमैटोग्राफर के तौर पर काम करते थे। वे यूट्यूब पर भी सक्रिय थे और कंटेंट क्रिएशन से जुड़े हुए थे। दोनों की अचानक मौत से तेलुगु मनोरंजन जगत और उनके फैंस में शोक की लहर है।  

surbhi मई 11, 2026 0
Pawan Kalyan health update
सर्जरी के बाद तेजी से ठीक हो रहे पवन कल्याण, पत्नी एन्ना का भावुक पोस्ट

चेन्नई, एजेंसियां। पवन कल्याण की सेहत को लेकर सामने आई चिंताओं के बीच राहत भरी खबर आई है। आंध्र प्रदेश के उपमुख्यमंत्री और अभिनेता पवन कल्याण सर्जरी के बाद तेजी से स्वस्थ हो रहे हैं। उनकी पत्नी एन्ना कोनिडाला ने सोशल मीडिया पर एक भावुक पोस्ट साझा कर फैंस को उनकी सेहत के बारे में जानकारी दी।   परिवार ने दिया भरोसा, मांगी प्राइवेसी एन्ना ने अपने संदेश में सभी शुभचिंतकों का धन्यवाद करते हुए कहा कि पवन कल्याण की अच्छी देखभाल की जा रही है और उनकी स्थिति में लगातार सुधार हो रहा है। उन्होंने फैंस और मीडिया से इस दौरान परिवार की निजता का सम्मान करने की अपील भी की। उन्होंने लिखा कि कभी-कभी पूरी तरह ठीक होने के लिए समय और एकांत जरूरी होता है।   अचानक बिगड़ी थी तबीयत, हुई सर्जरी जानकारी के अनुसार, 18 अप्रैल को एक आधिकारिक बैठक के दौरान पवन कल्याण को अचानक तेज दर्द महसूस हुआ, जिसके बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया। डॉक्टरों ने एमआरआई सहित कई जांचें कीं और रिपोर्ट के आधार पर सर्जरी की सलाह दी गई। सर्जरी सफल रही और अब उनकी हालत स्थिर बताई जा रही है।   डॉक्टरों ने दी आराम की सलाह जन सेना पार्टी के बयान के मुताबिक, पवन कल्याण कुछ समय से स्वास्थ्य समस्याओं से जूझ रहे थे। सर्जरी के बाद डॉक्टरों ने उन्हें 7 से 10 दिनों तक आराम करने और सावधानियां बरतने की सलाह दी है।   परिजनों और नेताओं ने जताई चिंता उनके भाई और मेगास्टार चिरंजीवी ने भी बताया कि पवन कल्याण सुरक्षित हैं और तेजी से रिकवरी कर रहे हैं। वहीं नरेंद्र मोदी ने भी फोन कर उनका हालचाल जाना और शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की।

Unknown अप्रैल 30, 2026 0
Ram Charan with wife Upasana Konidela and children sharing family parenting moments.
‘मैं थोड़ा सख्त पिता हूं’: Ram Charan ने पैरेंटिंग को लेकर किया खुलासा, पत्नी को बताया बच्चों की ‘नर्चरिंग पोल’

साउथ सिनेमा के सुपरस्टार Ram Charan ने हाल ही में अपनी पर्सनल लाइफ और पैरेंटिंग स्टाइल को लेकर खुलकर बात की है। उन्होंने खुद को “रफ (सख्त) पिता” बताते हुए कहा कि वह अपने बच्चों को खुलकर खेलने, गिरने और सीखने का मौका देते हैं, जबकि उनकी पत्नी Upasana Konidela परिवार की “नर्चरिंग पोल” हैं। तीन बच्चों के पिता बनने के बाद बदली जिंदगी राम चरण और उपासना ने 31 जनवरी 2026 को हैदराबाद में जुड़वां बच्चों–एक बेटे और एक बेटी–का स्वागत किया। इससे पहले उनकी ढाई साल की बेटी कारा (Kaara) है। अब उनके परिवार में तीन बच्चे हैं, जिनके नाम हैं: कारा (Kaara) शिवराम (Shivram) अनवीरा देवी (Anveera Devi) एक इंटरव्यू में राम चरण ने कहा कि बच्चों के आने के बाद उनकी जिंदगी और घर पूरी तरह बदल गया है। उन्होंने बच्चों को “दिल के बाहर धड़कते दिल” बताया। “मैं उन्हें रिस्क लेने देता हूं” राम चरण ने अपने पैरेंटिंग स्टाइल के बारे में कहा: “मैं रफ तरह का पिता हूं। मैं उन्हें कूदने, गंदा होने, चढ़ने और रिस्क लेने देता हूं।” उनका मानना है कि बच्चों को अनुभव से सीखने देना जरूरी है, जबकि उपासना बच्चों को प्यार और देखभाल से संभालती हैं। उपासना हैं परिवार की ‘नर्चरिंग पोल’ राम ने अपनी पत्नी की तारीफ करते हुए कहा: “उनकी मां नर्चरिंग पोल हैं, और मैं वह हूं जिसके पास बच्चे हिम्मत पाने आते हैं।” यह संतुलन बच्चों के बेहतर विकास में मदद करता है। स्टारडम के बीच ‘प्रेजेंट फादर’ बनने की कोशिश Ram Charan ने बताया कि बिजी शेड्यूल के बावजूद वह एक “प्रेजेंट फादर” बनना चाहते हैं। उनका कहना है कि: बच्चों के साथ समय बिताना उनकी प्राथमिकता है घर का माहौल बच्चों के आसपास ही घूमता है उन्होंने यह भी कहा कि वह अपने बच्चों से जिंदगी को आसान और खुशहाल तरीके से जीना सीखना चाहते हैं। अलग तरीके से हो रही बच्चों की परवरिश राम और उपासना अपने बच्चों को एक अलग और खुला माहौल दे रहे हैं: Montessori शिक्षा एक्सप्लोर करने की आजादी सीमित और संतुलित पारिवारिक माहौल राम चरण अपने पालतू जानवरों को भी परिवार का अहम हिस्सा मानते हैं और अपनी दुनिया को छोटा और संतुलित रखने में विश्वास रखते हैं।  

surbhi अप्रैल 14, 2026 0
Junior NTR muscular look
मस्कुलर अवतार में छाए जूनियर एनटीआर, सोशल मीडिया पर मचा तहलका

बैंगलोर, एजेंसियां। साउथ सुपरस्टार Jr NTR ने अपने नए मस्कुलर लुक से सोशल मीडिया पर तहलका मचा दिया है। निर्देशक Prashanth Neel के साथ अपनी आगामी फिल्म के लिए उन्होंने शानदार बॉडी ट्रांसफॉर्मेशन किया है, जिसकी तस्वीरें तेजी से वायरल हो रही हैं।    मेहनत का नतीजा: ‘बनाया है, खरीदा नहीं’ जूनियर एनटीआर ने जिम से अपनी एक तस्वीर शेयर की, जिसमें वह बैक डबल बाइसेप्स पोज देते नजर आ रहे हैं। उनके चौड़े कंधे, मजबूत बाजू और फिट बॉडी उनकी कड़ी मेहनत को साफ दर्शाते हैं। फोटो के साथ उन्होंने लिखा, “बनाया है, खरीदा नहीं है,” जिसने फैंस को और ज्यादा प्रभावित किया।    फैंस हुए दीवाने एनटीआर के इस ट्रांसफॉर्मेशन को देखकर फैंस हैरान रह गए। सोशल मीडिया पर उनकी तारीफों की बाढ़ आ गई है। कई लोगों ने इसे “ज़बरदस्त” और “शानदार” बताया, जबकि कुछ फैंस ने फिल्म को लेकर उत्साह जताते हुए कहा-“सुनामी आने वाली है।”   फिल्म को लेकर बढ़ा एक्साइटमेंट यह नया लुक उनकी अपकमिंग फिल्म (वर्किंग टाइटल ‘ड्रैगन’ / NTRNEEL) के लिए है, जो एक एक्शन-ड्रामा बताई जा रही है। यह Jr NTR और Prashanth Neel का पहला सहयोग है, जिसे लेकर पहले से ही काफी चर्चा है।   अफवाहों पर लगा विराम हाल ही में फिल्म की शूटिंग रुकने की अफवाहें सामने आई थीं, लेकिन निर्माताओं ने इन्हें खारिज कर दिया। एनटीआर की यह नई तस्वीर साफ संकेत देती है कि वह अपने किरदार की तैयारी में पूरी तरह जुटे हुए हैं।

Unknown अप्रैल 13, 2026 0
Ram Charan injured during Peddi shoot with minor eye injury returns to work after treatment
‘पेड्डी’ के सेट पर घायल हुए राम चरण, आंख के ऊपर लगी चोट, इलाज के बाद काम पर लौटे

साउथ सुपरस्टार Ram Charan अपनी आगामी फिल्म Peddi की शूटिंग के दौरान हल्की चोट का शिकार हो गए। यह घटना 24 मार्च 2026 को एक एक्शन सीन की शूटिंग के दौरान हुई, जब अभिनेता को आंख के पास चोट लग गई। हालांकि, राहत की बात यह है कि यह चोट गंभीर नहीं है और अभिनेता अब पूरी तरह से ठीक होकर काम पर लौट चुके हैं। एक्शन सीन के दौरान हुआ हादसा मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, राम चरण एक हाई-इंटेंसिटी एक्शन सीक्वेंस शूट कर रहे थे, तभी यह हादसा हुआ। उनकी टीम ने पुष्टि करते हुए बताया कि चोट आंख पर नहीं बल्कि उसके ऊपर लगी थी। उन्हें चार टांके लगे, लेकिन उनकी आंख पूरी तरह सुरक्षित है। टीम ने यह भी साफ किया कि यह मामूली चोट थी और चिंता की कोई बात नहीं है। अभिनेता ने इलाज के तुरंत बाद शूटिंग फिर से शुरू कर दी है, जिससे उनके प्रोफेशनल कमिटमेंट का अंदाजा लगाया जा सकता है। ‘पेड्डी’ में दिखेगा क्रिकेट और गांव का संगम Peddi एक स्पोर्ट्स-एक्शन ड्रामा है, जिसकी कहानी ग्रामीण पृष्ठभूमि में आयोजित एक क्रिकेट टूर्नामेंट के इर्द-गिर्द घूमती है। फिल्म का निर्देशन Buchi Babu Sana कर रहे हैं। फिल्म में राम चरण के साथ Janhvi Kapoor, Shiva Rajkumar, Divyendu Sharma, Jagapathi Babu और Boman Irani जैसे दमदार कलाकार नजर आएंगे। हाल ही में मेकर्स ने जान्हवी कपूर के किरदार ‘अचियम्मा’ की झलक भी जारी की थी, जिसमें वह एक चुलबुली और जीवंत गांव की लड़की के रूप में दिखाई देती हैं। ए.आर. रहमान का संगीत और आने वाला टीज़र फिल्म का संगीत A. R. Rahman ने तैयार किया है। हाल ही में रिलीज हुआ गाना “Rai Rai Raa Raa” दर्शकों को काफी पसंद आ रहा है। रिपोर्ट्स के अनुसार, फिल्म का एक्शन टीज़र “Kusthi” 27 मार्च 2026 को राम चरण के जन्मदिन के मौके पर रिलीज किया जाएगा, जिससे फैंस की उत्सुकता और बढ़ गई है। रिलीज डेट और आने वाले प्रोजेक्ट्स Peddi 30 अप्रैल 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है। वर्क फ्रंट की बात करें तो राम चरण आखिरी बार Game Changer में नजर आए थे। इसके अलावा वह जल्द ही Sukumar के साथ एक नई फिल्म (RC17) में भी काम करते दिखेंगे, जो उनके और निर्देशक के बीच “रंगस्थलम” के बाद एक और बड़ी साझेदारी मानी जा रही है।  

surbhi मार्च 25, 2026 0
रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा अपनी नन्ही फैन के साथ
रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा ने जीता दिल, नन्ही फैन को घर बुलाकर दिया खास तोहफा

बेंगलुरू, एजेंसियां। साउथ सिनेमा के चर्चित स्टार कपल रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा एक बार फिर सुर्खियों में हैं, लेकिन इस बार वजह उनकी फिल्म या शादी नहीं, बल्कि एक प्यारी सी फैन के लिए किया गया खास gesture है। दोनों कलाकारों ने अपनी एक नन्ही फैन की ख्वाहिश पूरी कर उसे अपने घर लंच पर आमंत्रित किया, जिसके बाद सोशल मीडिया पर उनकी जमकर तारीफ हो रही है।   वायरल वीडियो से शुरू हुई कहानी दरअसल, “Urs Lucky Thalli” नाम के इंस्टाग्राम चैनल पर एक छोटी बच्ची ने 8 मार्च को एक वीडियो शेयर किया था। इस वीडियो में उसने रश्मिका और विजय को शादी की बधाई दी, लेकिन साथ ही उन्हें शादी में न बुलाने की क्यूट शिकायत भी कर डाली। बच्ची का यह मासूम वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया और लाखों लोगों का दिल जीत लिया।   सितारों ने निभाया वादा जब यह वीडियो रश्मिका और विजय तक पहुंचा, तो उन्होंने तुरंत प्रतिक्रिया देते हुए बच्ची को अपने घर पर लंच के लिए आमंत्रित किया। हाल ही में सामने आए वीडियो में देखा गया कि दोनों स्टार्स ने न सिर्फ बच्ची का गर्मजोशी से स्वागत किया, बल्कि उसे उसका पसंदीदा खाना भी खिलाया।वीडियो में रश्मिका मंदाना बच्ची को लड्डू खिलाते हुए नजर आ रही हैं, वहीं विजय देवरकोंडा उसे गोद में उठाकर खेलते दिखाई दे रहे हैं। इस भावुक और प्यारे पल ने फैंस का दिल जीत लिया है।   सोशल मीडिया पर मिल रही सराहना इस वीडियो के सामने आने के बाद फैंस लगातार इस स्टार कपल की तारीफ कर रहे हैं। लोग इसे स्टार्स का डाउन-टू-अर्थ व्यवहार और अपने फैंस के प्रति सम्मान का शानदार उदाहरण बता रहे हैं। कई यूजर्स ने इसे “दिल जीत लेने वाला पल” और “सच्चा स्टारडम” कहा।   दोस्ती से शादी तक का सफर रश्मिका और विजय की जोड़ी लंबे समय से चर्चा में रही है। दोनों की दोस्ती 2018 की सुपरहिट फिल्म गीता गोविंदम के दौरान शुरू हुई थी, जो बाद में प्यार में बदल गई। कई सालों तक रिलेशनशिप में रहने के बाद इस कपल ने 26 फरवरी 2026 को शादी कर ली।शादी के बाद भी दोनों अपने काम में व्यस्त हैं, लेकिन इस घटना ने दिखा दिया कि वे अपने फैंस के लिए कितना खास स्थान रखते हैं।   फैंस के लिए खास संदेश इस पूरे घटनाक्रम ने यह साबित किया कि सच्ची लोकप्रियता केवल फिल्मों से नहीं, बल्कि इंसानियत और फैंस के प्रति सम्मान से भी मिलती है। रश्मिका और विजय का यह कदम उनके लाखों चाहने वालों के लिए एक यादगार पल बन गया है।

Unknown मार्च 21, 2026 0
Popular post
शादी समारोह में जम्मू-कश्मीर के पूर्व सीएम पर हमला नाकाम, हमलावर 20 साल से कर रहा था मौके का इंतज़ार

  जम्मू-कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री Farooq Abdullah पर जम्मू में एक शादी समारोह के दौरान हुए हमले ने सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। घटना उस समय हुई जब वे एक कार्यक्रम से बाहर निकल रहे थे और भीड़ में मौजूद एक व्यक्ति ने उनके बेहद करीब आकर पिस्तौल तान दी और गोली चलाने की कोशिश की। हालांकि सुरक्षाकर्मियों की त्वरित कार्रवाई से यह हमला नाकाम हो गया और वे बाल-बाल बच गए। यह घटना जम्मू के ग्रेटर कैलाश इलाके में आयोजित एक विवाह समारोह में हुई, जहां Farooq Abdullah जम्मू-कश्मीर के उपमुख्यमंत्री Surinder Choudhary के साथ पहुंचे थे।   कौन है हमलावर? पुलिस ने आरोपी की पहचान कमल सिंह जम्वाल (करीब 65 वर्ष) के रूप में की है, जो जम्मू के पुरानी मंडी इलाके का निवासी बताया जा रहा है। प्रारंभिक पूछताछ में आरोपी ने दावा किया कि वह पिछले करीब 20 वर्षों से इस मौके का इंतज़ार कर रहा था। पुलिस के अनुसार कमल सिंह के पास एक लाइसेंसी पिस्तौल थी और घटना के समय वह कथित तौर पर नशे में भी था। सुरक्षाकर्मियों ने मौके से हथियार बरामद कर लिया है और उससे पूछताछ जारी है। जांच एजेंसियां यह भी पता लगाने की कोशिश कर रही हैं कि यह हमला व्यक्तिगत रंजिश का नतीजा था या इसके पीछे कोई बड़ी साजिश हो सकती है।   CCTV में कैद हुई पूरी घटना घटना का CCTV फुटेज भी सामने आया है। वीडियो में दिखता है कि जैसे ही Farooq Abdullah समारोह से बाहर निकल रहे थे, आरोपी पीछे से तेजी से आया और उनकी कनपटी पर पिस्तौल तान दी। उसने फायर करने की कोशिश की, लेकिन उसी क्षण सुरक्षा में तैनात कमांडो सक्रिय हो गए और उसका हाथ झटक दिया, जिससे गोली लक्ष्य से चूक गई। इसके तुरंत बाद सुरक्षाकर्मियों और मौके पर मौजूद लोगों ने आरोपी को पकड़ लिया। घटना के बाद का वीडियो सोशल मीडिया पर भी तेजी से वायरल हो रहा है।   सीएम उमर अब्दुल्ला ने उठाए सुरक्षा पर सवाल हमले के बाद जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री Omar Abdullah ने सोशल मीडिया पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि उनके पिता बाल-बाल बच गए। उन्होंने लिखा कि एक व्यक्ति भरी हुई पिस्तौल के साथ इतने करीब तक कैसे पहुंच गया, यह गंभीर सुरक्षा चूक का संकेत है। मुख्यमंत्री ने इस घटना की उच्च-स्तरीय जांच की मांग भी की है, ताकि सुरक्षा व्यवस्था में हुई संभावित खामियों का पता लगाया जा सके। घटना के समय उपमुख्यमंत्री Surinder Choudhary भी वहां मौजूद थे। इस दौरान उन्हें हल्की चोट आई, जिसके बाद मौके पर ही प्राथमिक उपचार दिया गया।   पुलिस की जांच जारी जम्मू पुलिस के अनुसार हमला ग्रेटर कैलाश के रॉयल पार्क में आयोजित विवाह समारोह के दौरान हुआ। सुरक्षा दल ने तुरंत कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने बताया कि आरोपी की पिस्तौल जब्त कर ली गई है और उसके पारिवारिक पृष्ठभूमि, संपर्कों और मानसिक स्थिति की भी जांच की जा रही है। सुरक्षा एजेंसियां यह पता लगाने की कोशिश कर रही हैं कि कहीं इस घटना के पीछे कोई बड़ी साजिश तो नहीं।  

हरीश राणा मामला: इच्छामृत्यु की अनुमति ने खड़े किए संवेदनशील सवाल, क्या सच में कोई अकेले मरता है?

भारत के कानूनी और सामाजिक विमर्श में एक ऐतिहासिक और भावनात्मक मोड़ तब आया, जब सुप्रीम कोर्ट ने हरीश राणा को निष्क्रिय इच्छामृत्यु (Passive Euthanasia) की अनुमति दे दी। यह फैसला न केवल न्यायिक दृष्टि से अहम है, बल्कि मानवीय संवेदनाओं और पारिवारिक पीड़ा को भी गहराई से छूता है। 13 साल का संघर्ष: जीवन और मृत्यु के बीच अटका एक अस्तित्व हरीश राणा पिछले 13 वर्षों से अचेत अवस्था में जीवन और मृत्यु के बीच झूल रहे थे। एक हादसे में चंडीगढ़ स्थित हॉस्टल की चौथी मंज़िल से गिरने के बाद उनका शरीर तो जीवित रहा, लेकिन वे किसी भी प्रकार की प्रतिक्रिया देने में असमर्थ हो गए। इन वर्षों में उनके माता-पिता ने निरंतर उनकी सेवा की, लेकिन बढ़ती उम्र और शारीरिक थकान ने उन्हें एक कठिन निर्णय के सामने ला खड़ा किया-अपने ही बेटे के लिए मृत्यु की अनुमति मांगना। अदालत का फैसला: ‘गरिमामय मृत्यु’ की दिशा में कदम सुप्रीम कोर्ट ने इस मामले में निष्क्रिय इच्छामृत्यु की अनुमति दी, जिसमें जीवन को कृत्रिम रूप से बनाए रखने वाले उपकरणों को हटाया जाता है, ताकि व्यक्ति स्वाभाविक रूप से मृत्यु की ओर बढ़ सके। यह निर्णय भारत में इच्छामृत्यु को लेकर एक महत्वपूर्ण मिसाल बन गया है। इससे पहले भी ऐसे मामले सामने आए थे, जैसे अरुणा शानबाग का मामला, लेकिन तब अदालत ने अनुमति नहीं दी थी। एक सवाल जो दिल को झकझोरता है यह मामला सिर्फ कानूनी नहीं, बल्कि गहरे मानवीय और भावनात्मक सवाल भी खड़े करता है- क्या हरीश राणा अकेले मरेंगे? असल में, किसी की मृत्यु कभी अकेली नहीं होती। हरीश के साथ उनके माता-पिता का एक हिस्सा भी खत्म होगा-खासतौर पर उनकी मां, जिन्होंने अपने बेटे की इच्छामृत्यु की अनुमति पर हस्ताक्षर किए। यह निर्णय केवल कागज पर हस्ताक्षर नहीं, बल्कि एक मां के भीतर की पीड़ा, त्याग और टूटन का प्रतीक है। समाज और परिवार पर उठते बड़े सवाल इस घटना ने समाज के बदलते स्वरूप पर भी सवाल खड़े किए हैं- क्या आधुनिक जीवनशैली और टूटते पारिवारिक ढांचे लोगों को ऐसे फैसले लेने के लिए मजबूर कर रहे हैं?   क्या ‘गरिमामय मृत्यु’ की मांग, ‘गरिमामय जीवन’ की कमी को दर्शाती है?   हरीश राणा और अरुणा शानबाग जैसे मामलों ने यह दिखाया है कि कई बार जीवन केवल शरीर से नहीं, बल्कि रिश्तों और देखभाल से भी चलता है। कानून बनने की जरूरत और संभावित खतरे सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र सरकार को इच्छामृत्यु पर स्पष्ट कानून बनाने की भी सलाह दी है। हालांकि, इसके साथ एक चिंता भी जुड़ी है- कहीं इस कानून का दुरुपयोग तो नहीं होगा? विशेषज्ञों का मानना है कि बिना सख्त नियमों के, यह कानून कमजोर और बुजुर्ग लोगों के लिए खतरा बन सकता है। वहीं, कुछ परिवारों के लिए यह पीड़ा से मुक्ति का रास्ता भी साबित हो सकता है।  

लोकसभा स्पीकर के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव पर आज अमित शाह का भाषण, सदन में हंगामे के आसार

  नई दिल्ली: लोकसभा स्पीकर Om Birla को पद से हटाने के लिए लाए गए अविश्वास प्रस्ताव पर संसद में सियासी घमासान तेज हो गया है। इस मुद्दे पर जारी बहस के बीच बुधवार को केंद्रीय गृह मंत्री Amit Shah लोकसभा में सरकार का पक्ष रखेंगे। माना जा रहा है कि उनके संबोधन के दौरान सदन में तीखी बहस और हंगामे की स्थिति बन सकती है। यह प्रस्ताव कांग्रेस सांसद Mohammed Javed ने पेश किया है, जिसे विपक्ष के कई दलों का समर्थन मिला है। प्रस्ताव को 50 से अधिक सांसदों का समर्थन मिलने के बाद इसे चर्चा के लिए स्वीकार किया गया। मंगलवार को सदन की कार्यवाही की अध्यक्षता कर रहे Jagadambika Pal ने प्रस्ताव पर चर्चा की अनुमति दी और इसके लिए कुल 10 घंटे का समय निर्धारित किया। उन्होंने सांसदों से अपील की कि वे बहस के दौरान केवल प्रस्ताव से जुड़े मुद्दों पर ही अपनी बात रखें।   118 विपक्षी सांसदों का समर्थन स्पीकर को हटाने के प्रस्ताव पर कुल 118 विपक्षी सांसदों ने हस्ताक्षर किए हैं। विपक्ष का आरोप है कि Om Birla ने सदन की कार्यवाही के दौरान निष्पक्षता नहीं बरती और कई मौकों पर ‘पक्षपातपूर्ण व्यवहार’ किया। इसी आरोप के आधार पर यह प्रस्ताव लाया गया है। मंगलवार को बहस शुरू होते ही प्रक्रिया को लेकर भी विवाद देखने को मिला। एआईएमआईएम प्रमुख Asaduddin Owaisi और कांग्रेस सांसद K. C. Venugopal ने आपत्ति जताते हुए कहा कि इस तरह की बहस की अध्यक्षता के लिए सदन को किसी सदस्य का चुनाव करना चाहिए। उन्होंने यह भी सवाल उठाया कि अध्यक्षों के पैनल से किसे कार्यवाही की अध्यक्षता के लिए चुना गया, इसका निर्णय किस आधार पर लिया गया। हालांकि सत्तारूढ़ दल के नेताओं ने इन आपत्तियों को खारिज कर दिया। भाजपा सांसद Ravi Shankar Prasad और Nishikant Dubey ने विपक्ष के आरोपों को निराधार बताते हुए कहा कि नियमों के तहत ही कार्यवाही चल रही है।   गौरव गोगोई ने शुरू की बहस बहस की शुरुआत कांग्रेस सांसद Gaurav Gogoi ने की। उन्होंने कहा कि यह प्रस्ताव किसी व्यक्तिगत विरोध के कारण नहीं बल्कि संसद की गरिमा और निष्पक्षता बनाए रखने के उद्देश्य से लाया गया है। उन्होंने कहा, “यह प्रस्ताव सदन की गरिमा की रक्षा की जिम्मेदारी के तहत लाया गया है, न कि व्यक्तिगत रूप से स्पीकर के खिलाफ।” गोगोई ने संसदीय कार्य मंत्री Kiren Rijiju पर भी निशाना साधते हुए आरोप लगाया कि वे अक्सर विपक्षी सांसदों की बातों में बाधा डालते हैं। उन्होंने कहा कि भविष्य में जब संसदीय रिकॉर्ड का अध्ययन होगा तो यह सामने आएगा कि विपक्ष की आवाज़ को सबसे अधिक बाधित किया गया।   रिजिजू ने राहुल गांधी पर साधा निशाना अपने जवाब में Kiren Rijiju ने कांग्रेस नेता Rahul Gandhi पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि यदि कोई खुद को स्पीकर से ऊपर समझता है तो उसका “कोई इलाज नहीं है।” रिजिजू ने कहा कि संसद के नियम स्पष्ट हैं और सदन में बोलने के लिए स्पीकर की अनुमति जरूरी होती है, चाहे वह प्रधानमंत्री हो, मंत्री हो या विपक्ष का नेता।   प्रियंका गांधी का पलटवार इस टिप्पणी पर कांग्रेस नेता Priyanka Gandhi Vadra ने तीखा पलटवार किया। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी जनता से जुड़े मुद्दों पर सरकार को बेखौफ होकर घेरते हैं और यही बात सत्तारूढ़ दल को असहज करती है। प्रियंका गांधी ने कहा, “पिछले 12 वर्षों में इस देश में केवल एक व्यक्ति है जिसने इनके सामने झुकने से इनकार किया है और वह विपक्ष के नेता हैं। वे जो सच बोलते हैं, उसे ये लोग पचा नहीं पाते।” आज जब गृह मंत्री Amit Shah इस प्रस्ताव पर सदन में अपना पक्ष रखेंगे, तब बहस और अधिक तीखी होने की संभावना है। ऐसे में लोकसभा में राजनीतिक टकराव और हंगामे के आसार बने हुए हैं।  

यौन उत्पीड़न केस में शंकराचार्य को राहत, हाईकोर्ट ने दी अग्रिम जमानत

लखनऊ, एजेंसियां। यौन उत्पीड़न के गंभीर आरोपों से घिरे Swami Avimukteshwaranand Saraswati को बड़ी कानूनी राहत मिली है। अलाहबाद हाई कोर्ट  ने उनकी अग्रिम जमानत याचिका स्वीकार कर ली है, जिससे फिलहाल उनकी गिरफ्तारी पर रोक लग गई है। इसी मामले में उनके शिष्य Swami Mukundanand Giri को भी राहत दी गई है।   फैसला सुरक्षित रखने के बाद सुनाया गया आदेश इस मामले में अदालत ने पहले ही सभी पक्षों की दलीलें सुन ली थीं और 27 फरवरी को फैसला सुरक्षित रख लिया था। विस्तृत सुनवाई के बाद न्यायमूर्ति जितेंद्र कुमार सिन्हा की एकल पीठ ने यह फैसला सुनाया। अदालत के इस निर्णय को आरोपियों के लिए बड़ी राहत के तौर पर देखा जा रहा है, हालांकि केस की जांच और आगे की कानूनी प्रक्रिया जारी रहेगी।   मीडिया बयान पर भी कोर्ट की रोक हाईकोर्ट ने इस मामले को संवेदनशील मानते हुए एक अहम निर्देश भी दिया है। अदालत ने शिकायतकर्ता और आरोपियों—दोनों पक्षों को मीडिया में बयान देने से रोक दिया है, ताकि जांच और न्यायिक प्रक्रिया प्रभावित न हो।   क्या है पूरा मामला? यह मामला नाबालिगों के कथित यौन शोषण से जुड़ा है। आरोप है कि आश्रम से जुड़े कुछ बच्चों के साथ गलत व्यवहार किया गया। शिकायत के आधार पर विशेष POCSO अदालत ने पुलिस को मामला दर्ज करने का निर्देश दिया था। इसके बाद प्रयागराज के झूंसी थाने में एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू की गई।   जांच जारी, आगे भी होगी सुनवाई फिलहाल, अदालत से मिली अग्रिम जमानत के कारण गिरफ्तारी से राहत जरूर मिली है, लेकिन मामला खत्म नहीं हुआ है। पुलिस और संबंधित एजेंसियां जांच में जुटी हैं और आने वाले समय में इस केस में और भी कानूनी कार्रवाई हो सकती है।

इच्छामृत्यु के बाद Harish Rana को अंतिम विदाई, पिता की मार्मिक अपील- "रोना मत"

गाजियाबाद/दिल्ली, एजेंसियां। 13 साल से कोमा में रहे 31 वर्षीय हरीश राणा का पार्थिव शरीर बुधवार सुबह 8.30 बजे अंतिम संस्कार के लिए दिल्ली के ग्रीन पार्क श्मशान घाट लाया गया। पिता अशोक राणा ने बेटे को आखिरी बार प्रणाम किया और कहा, “कोई रोए न, बेटा शांति से जाए। उसे भगवान का आशीर्वाद मिले।” थोड़ी देर बाद हरीश का अंतिम संस्कार किया गया, जिसमें उनके भाई ने मुखाग्नि दी।   क्या है मामला? हरीश 2013 में हॉस्टल की चौथी मंजिल से गिरने के बाद क्वाड्रिप्लेजिया और गंभीर लकवे के कारण कोमा में चले गए थे। बीते 13 वर्षों में उनका जीवन केवल लाइफ सपोर्ट सिस्टम पर निर्भर रहा। 11 मार्च को सुप्रीम कोर्ट ने पैसिव यूथेनेशिया यानी इच्छामृत्यु की अनुमति दी थी, जिससे हरीश की जिंदगी का अंत उनके परिवार की सहमति और मेडिकल बोर्डों की मंजूरी के तहत संभव हुआ।   कैसे हुई  मौत ? एम्स में हरीश को पैसिव यूथेनेशिया के तहत जीवनरक्षक उपकरण और फीडिंग ट्यूब से हटाया गया। परिवार ने हरीश के हार्ट वाल्व और कॉर्निया दान कर दिए। इस प्रक्रिया ने भारत में इच्छामृत्यु के कानूनी मान्यता प्राप्त पहले मामले का उदाहरण पेश किया।अंतिम संस्कार के दौरान माता निर्मला राणा और पिता अशोक राणा भावुक नजर आए। यूपी कांग्रेस अध्यक्ष अजय राय और ब्रह्मकुमारी लवली समेत अन्य लोग मौजूद रहे। घाट पर हरीश का पार्थिव शरीर फूलों और उपलों से सजाया गया। पिता ने अंतिम संस्कार के समय सबको संयम रखने और शांति बनाए रखने की अपील की।   सुप्रीम कोर्ट ने क्या  कहा ? सुप्रीम कोर्ट ने 2018 में इच्छामृत्यु के लिए नियम बनाए थे। इसके तहत या तो मरीज ने लिविंग विल लिखी हो या परिवार/करीबी निर्णय लें। पैसिव यूथेनेशिया में इलाज या लाइफ सपोर्ट रोक दिया जाता है, जबकि एक्टिव यूथेनेशिया भारत में गैरकानूनी है। हरीश राणा का यह मामला न केवल परिवार के साहस का प्रतीक है, बल्कि देश में इच्छामृत्यु के संवैधानिक अधिकार को भी सामने लाता है।

Top week

India vs England Series
स्पोर्ट्स

इंग्लैंड से सीरीज हार के बाद टीम इंडिया का होगा प्रदर्शन रिव्यू, BCCI करेगा खिलाड़ियों और कोचिंग स्टाफ का मूल्यांकन

anjali kumari जुलाई 11, 2026 0