एंटरटेनमेंट

Anshula Kapoor's Wedding Begins

Inside Pics: अंशुला कपूर की प्री-वेडिंग सेलिब्रेशन में सजी माता की चौकी, महीप कपूर के डांस ने लूटी महफिल

surbhi जून 22, 2026 0
Anshula Kapoor and Rohan Thakkar celebrate their pre-wedding Mata Ki Chowki with the Kapoor family.
Anshula Kapoor Pre-Wedding Mata Ki Chowki Celebration

बॉलीवुड निर्माता बोनी कपूर की बेटी अंशुला कपूर और उनके मंगेतर रोहन ठक्कर की शादी की तैयारियां अब जोर-शोर से शुरू हो चुकी हैं। शादी से पहले आयोजित होने वाले समारोहों की खूबसूरत झलकियां सामने आई हैं, जिनमें पूरा कपूर परिवार जश्न के रंग में रंगा नजर आ रहा है। इस खास मौके पर परिवार ने पारंपरिक 'माता की चौकी' का आयोजन किया, जहां भक्ति और उत्सव का अनोखा संगम देखने को मिला।

अंशुला कपूर की चाची और अभिनेता संजय कपूर की पत्नी महीप कपूर ने सोशल मीडिया पर इस समारोह की कई तस्वीरें और वीडियो साझा किए। उन्होंने पोस्ट के साथ लिखा, "Wedding Begins... Jai Mata Di. Anshula & Rohan."

तस्वीरों और वीडियो में अंशुला कपूर और रोहन ठक्कर माता रानी की पूजा-अर्चना करते, आरती उतारते और परिवार के बड़ों का आशीर्वाद लेते दिखाई दिए। पूरे आयोजन में पारिवारिक परंपराओं और धार्मिक भावनाओं की खास झलक देखने को मिली।

परिवार और दोस्तों ने बढ़ाई रौनक

इस समारोह में अर्जुन कपूर, जाह्नवी कपूर, खुशी कपूर, शनाया कपूर, संजय कपूर, महीप कपूर समेत परिवार के कई सदस्य और करीबी दोस्त शामिल हुए। सभी ने मिलकर इस खास मौके को यादगार बनाया। हालांकि, तस्वीरों में अनिल कपूर, सोनम कपूर और रिया कपूर नजर नहीं आए।

जाह्नवी कपूर और शनाया कपूर ने अपनी मौजूदगी से समारोह की रौनक बढ़ाई, जबकि अर्जुन कपूर बड़े भाई की जिम्मेदारियां निभाते हुए हर रस्म में सक्रिय नजर आए।

महीप कपूर और संजय कपूर ने किया जमकर डांस

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में महीप कपूर और संजय कपूर अपनी भतीजी की खुशी में जमकर डांस करते दिखाई दिए। परिवार के बाकी सदस्य भी संगीत और जश्न में डूबे नजर आए।

जुलाई के पहले सप्ताह में हो सकती है शादी

रिपोर्ट्स के अनुसार, अंशुला कपूर और रोहन ठक्कर जुलाई 2026 के पहले सप्ताह में शादी के बंधन में बंध सकते हैं। इससे पहले अंशुला अपनी ब्राइडल शॉपिंग और शादी की तैयारियों के लिए भाई अर्जुन कपूर के साथ कई जगहों पर नजर आ चुकी हैं। उन्होंने अपनी करीबी दोस्तों और कजिन्स के साथ बैचलरेट पार्टी भी सेलिब्रेट की थी, जिसकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर काफी चर्चा में रही थीं।

गौरतलब है कि रोहन ठक्कर ने साल 2025 में एक विदेश यात्रा के दौरान अंशुला कपूर को प्रपोज किया था। इसके बाद दोनों ने अपने रिश्ते को सार्वजनिक किया और परिवार ने पिछले साल उनके लिए पारंपरिक 'गोद धना' समारोह का आयोजन भी किया था।

 

Popular post
शादी समारोह में जम्मू-कश्मीर के पूर्व सीएम पर हमला नाकाम, हमलावर 20 साल से कर रहा था मौके का इंतज़ार

  जम्मू-कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री Farooq Abdullah पर जम्मू में एक शादी समारोह के दौरान हुए हमले ने सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। घटना उस समय हुई जब वे एक कार्यक्रम से बाहर निकल रहे थे और भीड़ में मौजूद एक व्यक्ति ने उनके बेहद करीब आकर पिस्तौल तान दी और गोली चलाने की कोशिश की। हालांकि सुरक्षाकर्मियों की त्वरित कार्रवाई से यह हमला नाकाम हो गया और वे बाल-बाल बच गए। यह घटना जम्मू के ग्रेटर कैलाश इलाके में आयोजित एक विवाह समारोह में हुई, जहां Farooq Abdullah जम्मू-कश्मीर के उपमुख्यमंत्री Surinder Choudhary के साथ पहुंचे थे।   कौन है हमलावर? पुलिस ने आरोपी की पहचान कमल सिंह जम्वाल (करीब 65 वर्ष) के रूप में की है, जो जम्मू के पुरानी मंडी इलाके का निवासी बताया जा रहा है। प्रारंभिक पूछताछ में आरोपी ने दावा किया कि वह पिछले करीब 20 वर्षों से इस मौके का इंतज़ार कर रहा था। पुलिस के अनुसार कमल सिंह के पास एक लाइसेंसी पिस्तौल थी और घटना के समय वह कथित तौर पर नशे में भी था। सुरक्षाकर्मियों ने मौके से हथियार बरामद कर लिया है और उससे पूछताछ जारी है। जांच एजेंसियां यह भी पता लगाने की कोशिश कर रही हैं कि यह हमला व्यक्तिगत रंजिश का नतीजा था या इसके पीछे कोई बड़ी साजिश हो सकती है।   CCTV में कैद हुई पूरी घटना घटना का CCTV फुटेज भी सामने आया है। वीडियो में दिखता है कि जैसे ही Farooq Abdullah समारोह से बाहर निकल रहे थे, आरोपी पीछे से तेजी से आया और उनकी कनपटी पर पिस्तौल तान दी। उसने फायर करने की कोशिश की, लेकिन उसी क्षण सुरक्षा में तैनात कमांडो सक्रिय हो गए और उसका हाथ झटक दिया, जिससे गोली लक्ष्य से चूक गई। इसके तुरंत बाद सुरक्षाकर्मियों और मौके पर मौजूद लोगों ने आरोपी को पकड़ लिया। घटना के बाद का वीडियो सोशल मीडिया पर भी तेजी से वायरल हो रहा है।   सीएम उमर अब्दुल्ला ने उठाए सुरक्षा पर सवाल हमले के बाद जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री Omar Abdullah ने सोशल मीडिया पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि उनके पिता बाल-बाल बच गए। उन्होंने लिखा कि एक व्यक्ति भरी हुई पिस्तौल के साथ इतने करीब तक कैसे पहुंच गया, यह गंभीर सुरक्षा चूक का संकेत है। मुख्यमंत्री ने इस घटना की उच्च-स्तरीय जांच की मांग भी की है, ताकि सुरक्षा व्यवस्था में हुई संभावित खामियों का पता लगाया जा सके। घटना के समय उपमुख्यमंत्री Surinder Choudhary भी वहां मौजूद थे। इस दौरान उन्हें हल्की चोट आई, जिसके बाद मौके पर ही प्राथमिक उपचार दिया गया।   पुलिस की जांच जारी जम्मू पुलिस के अनुसार हमला ग्रेटर कैलाश के रॉयल पार्क में आयोजित विवाह समारोह के दौरान हुआ। सुरक्षा दल ने तुरंत कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने बताया कि आरोपी की पिस्तौल जब्त कर ली गई है और उसके पारिवारिक पृष्ठभूमि, संपर्कों और मानसिक स्थिति की भी जांच की जा रही है। सुरक्षा एजेंसियां यह पता लगाने की कोशिश कर रही हैं कि कहीं इस घटना के पीछे कोई बड़ी साजिश तो नहीं।  

हरीश राणा मामला: इच्छामृत्यु की अनुमति ने खड़े किए संवेदनशील सवाल, क्या सच में कोई अकेले मरता है?

भारत के कानूनी और सामाजिक विमर्श में एक ऐतिहासिक और भावनात्मक मोड़ तब आया, जब सुप्रीम कोर्ट ने हरीश राणा को निष्क्रिय इच्छामृत्यु (Passive Euthanasia) की अनुमति दे दी। यह फैसला न केवल न्यायिक दृष्टि से अहम है, बल्कि मानवीय संवेदनाओं और पारिवारिक पीड़ा को भी गहराई से छूता है। 13 साल का संघर्ष: जीवन और मृत्यु के बीच अटका एक अस्तित्व हरीश राणा पिछले 13 वर्षों से अचेत अवस्था में जीवन और मृत्यु के बीच झूल रहे थे। एक हादसे में चंडीगढ़ स्थित हॉस्टल की चौथी मंज़िल से गिरने के बाद उनका शरीर तो जीवित रहा, लेकिन वे किसी भी प्रकार की प्रतिक्रिया देने में असमर्थ हो गए। इन वर्षों में उनके माता-पिता ने निरंतर उनकी सेवा की, लेकिन बढ़ती उम्र और शारीरिक थकान ने उन्हें एक कठिन निर्णय के सामने ला खड़ा किया-अपने ही बेटे के लिए मृत्यु की अनुमति मांगना। अदालत का फैसला: ‘गरिमामय मृत्यु’ की दिशा में कदम सुप्रीम कोर्ट ने इस मामले में निष्क्रिय इच्छामृत्यु की अनुमति दी, जिसमें जीवन को कृत्रिम रूप से बनाए रखने वाले उपकरणों को हटाया जाता है, ताकि व्यक्ति स्वाभाविक रूप से मृत्यु की ओर बढ़ सके। यह निर्णय भारत में इच्छामृत्यु को लेकर एक महत्वपूर्ण मिसाल बन गया है। इससे पहले भी ऐसे मामले सामने आए थे, जैसे अरुणा शानबाग का मामला, लेकिन तब अदालत ने अनुमति नहीं दी थी। एक सवाल जो दिल को झकझोरता है यह मामला सिर्फ कानूनी नहीं, बल्कि गहरे मानवीय और भावनात्मक सवाल भी खड़े करता है- क्या हरीश राणा अकेले मरेंगे? असल में, किसी की मृत्यु कभी अकेली नहीं होती। हरीश के साथ उनके माता-पिता का एक हिस्सा भी खत्म होगा-खासतौर पर उनकी मां, जिन्होंने अपने बेटे की इच्छामृत्यु की अनुमति पर हस्ताक्षर किए। यह निर्णय केवल कागज पर हस्ताक्षर नहीं, बल्कि एक मां के भीतर की पीड़ा, त्याग और टूटन का प्रतीक है। समाज और परिवार पर उठते बड़े सवाल इस घटना ने समाज के बदलते स्वरूप पर भी सवाल खड़े किए हैं- क्या आधुनिक जीवनशैली और टूटते पारिवारिक ढांचे लोगों को ऐसे फैसले लेने के लिए मजबूर कर रहे हैं?   क्या ‘गरिमामय मृत्यु’ की मांग, ‘गरिमामय जीवन’ की कमी को दर्शाती है?   हरीश राणा और अरुणा शानबाग जैसे मामलों ने यह दिखाया है कि कई बार जीवन केवल शरीर से नहीं, बल्कि रिश्तों और देखभाल से भी चलता है। कानून बनने की जरूरत और संभावित खतरे सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र सरकार को इच्छामृत्यु पर स्पष्ट कानून बनाने की भी सलाह दी है। हालांकि, इसके साथ एक चिंता भी जुड़ी है- कहीं इस कानून का दुरुपयोग तो नहीं होगा? विशेषज्ञों का मानना है कि बिना सख्त नियमों के, यह कानून कमजोर और बुजुर्ग लोगों के लिए खतरा बन सकता है। वहीं, कुछ परिवारों के लिए यह पीड़ा से मुक्ति का रास्ता भी साबित हो सकता है।  

लोकसभा स्पीकर के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव पर आज अमित शाह का भाषण, सदन में हंगामे के आसार

  नई दिल्ली: लोकसभा स्पीकर Om Birla को पद से हटाने के लिए लाए गए अविश्वास प्रस्ताव पर संसद में सियासी घमासान तेज हो गया है। इस मुद्दे पर जारी बहस के बीच बुधवार को केंद्रीय गृह मंत्री Amit Shah लोकसभा में सरकार का पक्ष रखेंगे। माना जा रहा है कि उनके संबोधन के दौरान सदन में तीखी बहस और हंगामे की स्थिति बन सकती है। यह प्रस्ताव कांग्रेस सांसद Mohammed Javed ने पेश किया है, जिसे विपक्ष के कई दलों का समर्थन मिला है। प्रस्ताव को 50 से अधिक सांसदों का समर्थन मिलने के बाद इसे चर्चा के लिए स्वीकार किया गया। मंगलवार को सदन की कार्यवाही की अध्यक्षता कर रहे Jagadambika Pal ने प्रस्ताव पर चर्चा की अनुमति दी और इसके लिए कुल 10 घंटे का समय निर्धारित किया। उन्होंने सांसदों से अपील की कि वे बहस के दौरान केवल प्रस्ताव से जुड़े मुद्दों पर ही अपनी बात रखें।   118 विपक्षी सांसदों का समर्थन स्पीकर को हटाने के प्रस्ताव पर कुल 118 विपक्षी सांसदों ने हस्ताक्षर किए हैं। विपक्ष का आरोप है कि Om Birla ने सदन की कार्यवाही के दौरान निष्पक्षता नहीं बरती और कई मौकों पर ‘पक्षपातपूर्ण व्यवहार’ किया। इसी आरोप के आधार पर यह प्रस्ताव लाया गया है। मंगलवार को बहस शुरू होते ही प्रक्रिया को लेकर भी विवाद देखने को मिला। एआईएमआईएम प्रमुख Asaduddin Owaisi और कांग्रेस सांसद K. C. Venugopal ने आपत्ति जताते हुए कहा कि इस तरह की बहस की अध्यक्षता के लिए सदन को किसी सदस्य का चुनाव करना चाहिए। उन्होंने यह भी सवाल उठाया कि अध्यक्षों के पैनल से किसे कार्यवाही की अध्यक्षता के लिए चुना गया, इसका निर्णय किस आधार पर लिया गया। हालांकि सत्तारूढ़ दल के नेताओं ने इन आपत्तियों को खारिज कर दिया। भाजपा सांसद Ravi Shankar Prasad और Nishikant Dubey ने विपक्ष के आरोपों को निराधार बताते हुए कहा कि नियमों के तहत ही कार्यवाही चल रही है।   गौरव गोगोई ने शुरू की बहस बहस की शुरुआत कांग्रेस सांसद Gaurav Gogoi ने की। उन्होंने कहा कि यह प्रस्ताव किसी व्यक्तिगत विरोध के कारण नहीं बल्कि संसद की गरिमा और निष्पक्षता बनाए रखने के उद्देश्य से लाया गया है। उन्होंने कहा, “यह प्रस्ताव सदन की गरिमा की रक्षा की जिम्मेदारी के तहत लाया गया है, न कि व्यक्तिगत रूप से स्पीकर के खिलाफ।” गोगोई ने संसदीय कार्य मंत्री Kiren Rijiju पर भी निशाना साधते हुए आरोप लगाया कि वे अक्सर विपक्षी सांसदों की बातों में बाधा डालते हैं। उन्होंने कहा कि भविष्य में जब संसदीय रिकॉर्ड का अध्ययन होगा तो यह सामने आएगा कि विपक्ष की आवाज़ को सबसे अधिक बाधित किया गया।   रिजिजू ने राहुल गांधी पर साधा निशाना अपने जवाब में Kiren Rijiju ने कांग्रेस नेता Rahul Gandhi पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि यदि कोई खुद को स्पीकर से ऊपर समझता है तो उसका “कोई इलाज नहीं है।” रिजिजू ने कहा कि संसद के नियम स्पष्ट हैं और सदन में बोलने के लिए स्पीकर की अनुमति जरूरी होती है, चाहे वह प्रधानमंत्री हो, मंत्री हो या विपक्ष का नेता।   प्रियंका गांधी का पलटवार इस टिप्पणी पर कांग्रेस नेता Priyanka Gandhi Vadra ने तीखा पलटवार किया। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी जनता से जुड़े मुद्दों पर सरकार को बेखौफ होकर घेरते हैं और यही बात सत्तारूढ़ दल को असहज करती है। प्रियंका गांधी ने कहा, “पिछले 12 वर्षों में इस देश में केवल एक व्यक्ति है जिसने इनके सामने झुकने से इनकार किया है और वह विपक्ष के नेता हैं। वे जो सच बोलते हैं, उसे ये लोग पचा नहीं पाते।” आज जब गृह मंत्री Amit Shah इस प्रस्ताव पर सदन में अपना पक्ष रखेंगे, तब बहस और अधिक तीखी होने की संभावना है। ऐसे में लोकसभा में राजनीतिक टकराव और हंगामे के आसार बने हुए हैं।  

यौन उत्पीड़न केस में शंकराचार्य को राहत, हाईकोर्ट ने दी अग्रिम जमानत

लखनऊ, एजेंसियां। यौन उत्पीड़न के गंभीर आरोपों से घिरे Swami Avimukteshwaranand Saraswati को बड़ी कानूनी राहत मिली है। अलाहबाद हाई कोर्ट  ने उनकी अग्रिम जमानत याचिका स्वीकार कर ली है, जिससे फिलहाल उनकी गिरफ्तारी पर रोक लग गई है। इसी मामले में उनके शिष्य Swami Mukundanand Giri को भी राहत दी गई है।   फैसला सुरक्षित रखने के बाद सुनाया गया आदेश इस मामले में अदालत ने पहले ही सभी पक्षों की दलीलें सुन ली थीं और 27 फरवरी को फैसला सुरक्षित रख लिया था। विस्तृत सुनवाई के बाद न्यायमूर्ति जितेंद्र कुमार सिन्हा की एकल पीठ ने यह फैसला सुनाया। अदालत के इस निर्णय को आरोपियों के लिए बड़ी राहत के तौर पर देखा जा रहा है, हालांकि केस की जांच और आगे की कानूनी प्रक्रिया जारी रहेगी।   मीडिया बयान पर भी कोर्ट की रोक हाईकोर्ट ने इस मामले को संवेदनशील मानते हुए एक अहम निर्देश भी दिया है। अदालत ने शिकायतकर्ता और आरोपियों—दोनों पक्षों को मीडिया में बयान देने से रोक दिया है, ताकि जांच और न्यायिक प्रक्रिया प्रभावित न हो।   क्या है पूरा मामला? यह मामला नाबालिगों के कथित यौन शोषण से जुड़ा है। आरोप है कि आश्रम से जुड़े कुछ बच्चों के साथ गलत व्यवहार किया गया। शिकायत के आधार पर विशेष POCSO अदालत ने पुलिस को मामला दर्ज करने का निर्देश दिया था। इसके बाद प्रयागराज के झूंसी थाने में एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू की गई।   जांच जारी, आगे भी होगी सुनवाई फिलहाल, अदालत से मिली अग्रिम जमानत के कारण गिरफ्तारी से राहत जरूर मिली है, लेकिन मामला खत्म नहीं हुआ है। पुलिस और संबंधित एजेंसियां जांच में जुटी हैं और आने वाले समय में इस केस में और भी कानूनी कार्रवाई हो सकती है।

इच्छामृत्यु के बाद Harish Rana को अंतिम विदाई, पिता की मार्मिक अपील- "रोना मत"

गाजियाबाद/दिल्ली, एजेंसियां। 13 साल से कोमा में रहे 31 वर्षीय हरीश राणा का पार्थिव शरीर बुधवार सुबह 8.30 बजे अंतिम संस्कार के लिए दिल्ली के ग्रीन पार्क श्मशान घाट लाया गया। पिता अशोक राणा ने बेटे को आखिरी बार प्रणाम किया और कहा, “कोई रोए न, बेटा शांति से जाए। उसे भगवान का आशीर्वाद मिले।” थोड़ी देर बाद हरीश का अंतिम संस्कार किया गया, जिसमें उनके भाई ने मुखाग्नि दी।   क्या है मामला? हरीश 2013 में हॉस्टल की चौथी मंजिल से गिरने के बाद क्वाड्रिप्लेजिया और गंभीर लकवे के कारण कोमा में चले गए थे। बीते 13 वर्षों में उनका जीवन केवल लाइफ सपोर्ट सिस्टम पर निर्भर रहा। 11 मार्च को सुप्रीम कोर्ट ने पैसिव यूथेनेशिया यानी इच्छामृत्यु की अनुमति दी थी, जिससे हरीश की जिंदगी का अंत उनके परिवार की सहमति और मेडिकल बोर्डों की मंजूरी के तहत संभव हुआ।   कैसे हुई  मौत ? एम्स में हरीश को पैसिव यूथेनेशिया के तहत जीवनरक्षक उपकरण और फीडिंग ट्यूब से हटाया गया। परिवार ने हरीश के हार्ट वाल्व और कॉर्निया दान कर दिए। इस प्रक्रिया ने भारत में इच्छामृत्यु के कानूनी मान्यता प्राप्त पहले मामले का उदाहरण पेश किया।अंतिम संस्कार के दौरान माता निर्मला राणा और पिता अशोक राणा भावुक नजर आए। यूपी कांग्रेस अध्यक्ष अजय राय और ब्रह्मकुमारी लवली समेत अन्य लोग मौजूद रहे। घाट पर हरीश का पार्थिव शरीर फूलों और उपलों से सजाया गया। पिता ने अंतिम संस्कार के समय सबको संयम रखने और शांति बनाए रखने की अपील की।   सुप्रीम कोर्ट ने क्या  कहा ? सुप्रीम कोर्ट ने 2018 में इच्छामृत्यु के लिए नियम बनाए थे। इसके तहत या तो मरीज ने लिविंग विल लिखी हो या परिवार/करीबी निर्णय लें। पैसिव यूथेनेशिया में इलाज या लाइफ सपोर्ट रोक दिया जाता है, जबकि एक्टिव यूथेनेशिया भारत में गैरकानूनी है। हरीश राणा का यह मामला न केवल परिवार के साहस का प्रतीक है, बल्कि देश में इच्छामृत्यु के संवैधानिक अधिकार को भी सामने लाता है।

Surbhi

एंटरटेनमेंट

View more
Yoga International Day
पीएम मोदी के प्रयासों से वैश्विक पहचान मिली योग को : माहेक चौधरी

बॉलीवुड अभिनेत्री माहेक चौधरी ने देशवासियों और अपने सभी प्रशंसकों को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस की शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने कहा कि योग भारत की प्राचीन और अमूल्य विरासत है, जिसने आज पूरी दुनिया को स्वस्थ जीवन जीने की नई दिशा दी है।   माहेक चौधरी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सराहना करते हुए कहा कि उनके प्रयासों की बदौलत योग को वैश्विक पहचान मिली है और आज अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पूरे विश्व में बड़े पैमाने पर मनाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि यह हर भारतीय के लिए गर्व की बात है कि योग की उत्पत्ति भारत में हुई और आज भारत ही विश्व में योग का चेहरा बन चुका है।   माहेक चौधरी ने यह भी कहा कि भविष्य में वह राजनीति के क्षेत्र में भी अपनी भूमिका निभाना चाहती हैं और देश के युवाओं के लिए प्रेरणास्रोत बनना चाहती हैं। उन्होंने कहा कि वह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व और उनके कार्यों से प्रेरित हैं तथा उनके पदचिह्नों पर चलते हुए भारत को आगे बढ़ाने और युवाओं की आवाज़ को मजबूत करने का सपना रखती हैं।   अंत में माहेक चौधरी ने सभी भारतीयों और दुनिया भर में रहने वाले भारतीय मूल के लोगों को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं देते हुए कहा कि योग को अपने दैनिक जीवन का हिस्सा बनाएं और स्वस्थ, खुशहाल एवं सकारात्मक जीवन की ओर कदम बढ़ाएं।

anjali kumari जून 22, 2026 0
wired vs Bluetooth earphones

Bluetooth छोड़ Wired Earphones पर क्यों लौटे बॉलीवुड सितारे? जानिए बड़ी वजह

Director Atlee hugs Thalapathy Vijay in a special throwback photo shared on his 52nd birthday.

Thalapathy Vijay Birthday: 52वें जन्मदिन पर डायरेक्टर एटली ने शेयर की खास तस्वीर, लिखा- 'हैप्पी बर्थडे अन्ना'

Obsession movie poster featuring Michael Johnston and Inde Navarrette from the hit horror thriller.

Obsession India Box Office: चौथे वीकेंड में भी बरकरार रहा जलवा, 91 करोड़ रुपये के पार पहुंची फिल्म

Anshula Kapoor and Rohan Thakkar celebrate their pre-wedding Mata Ki Chowki with the Kapoor family.
Inside Pics: अंशुला कपूर की प्री-वेडिंग सेलिब्रेशन में सजी माता की चौकी, महीप कपूर के डांस ने लूटी महफिल

बॉलीवुड निर्माता बोनी कपूर की बेटी अंशुला कपूर और उनके मंगेतर रोहन ठक्कर की शादी की तैयारियां अब जोर-शोर से शुरू हो चुकी हैं। शादी से पहले आयोजित होने वाले समारोहों की खूबसूरत झलकियां सामने आई हैं, जिनमें पूरा कपूर परिवार जश्न के रंग में रंगा नजर आ रहा है। इस खास मौके पर परिवार ने पारंपरिक 'माता की चौकी' का आयोजन किया, जहां भक्ति और उत्सव का अनोखा संगम देखने को मिला। अंशुला कपूर की चाची और अभिनेता संजय कपूर की पत्नी महीप कपूर ने सोशल मीडिया पर इस समारोह की कई तस्वीरें और वीडियो साझा किए। उन्होंने पोस्ट के साथ लिखा, "Wedding Begins... Jai Mata Di. Anshula & Rohan." तस्वीरों और वीडियो में अंशुला कपूर और रोहन ठक्कर माता रानी की पूजा-अर्चना करते, आरती उतारते और परिवार के बड़ों का आशीर्वाद लेते दिखाई दिए। पूरे आयोजन में पारिवारिक परंपराओं और धार्मिक भावनाओं की खास झलक देखने को मिली। परिवार और दोस्तों ने बढ़ाई रौनक इस समारोह में अर्जुन कपूर, जाह्नवी कपूर, खुशी कपूर, शनाया कपूर, संजय कपूर, महीप कपूर समेत परिवार के कई सदस्य और करीबी दोस्त शामिल हुए। सभी ने मिलकर इस खास मौके को यादगार बनाया। हालांकि, तस्वीरों में अनिल कपूर, सोनम कपूर और रिया कपूर नजर नहीं आए। जाह्नवी कपूर और शनाया कपूर ने अपनी मौजूदगी से समारोह की रौनक बढ़ाई, जबकि अर्जुन कपूर बड़े भाई की जिम्मेदारियां निभाते हुए हर रस्म में सक्रिय नजर आए। महीप कपूर और संजय कपूर ने किया जमकर डांस सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में महीप कपूर और संजय कपूर अपनी भतीजी की खुशी में जमकर डांस करते दिखाई दिए। परिवार के बाकी सदस्य भी संगीत और जश्न में डूबे नजर आए। जुलाई के पहले सप्ताह में हो सकती है शादी रिपोर्ट्स के अनुसार, अंशुला कपूर और रोहन ठक्कर जुलाई 2026 के पहले सप्ताह में शादी के बंधन में बंध सकते हैं। इससे पहले अंशुला अपनी ब्राइडल शॉपिंग और शादी की तैयारियों के लिए भाई अर्जुन कपूर के साथ कई जगहों पर नजर आ चुकी हैं। उन्होंने अपनी करीबी दोस्तों और कजिन्स के साथ बैचलरेट पार्टी भी सेलिब्रेट की थी, जिसकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर काफी चर्चा में रही थीं। गौरतलब है कि रोहन ठक्कर ने साल 2025 में एक विदेश यात्रा के दौरान अंशुला कपूर को प्रपोज किया था। इसके बाद दोनों ने अपने रिश्ते को सार्वजनिक किया और परिवार ने पिछले साल उनके लिए पारंपरिक 'गोद धना' समारोह का आयोजन भी किया था।  

surbhi जून 22, 2026 0
Maa Inti Bangaram BO Day 3

Maa Inti Bangaram BO Day 3: संडे को सामंथा की फिल्म ने मचाया धमाल, तीन दिन में 23 करोड़ से ज्यादा की कमाई

Akshay Kumar

कॉमेडी फिल्मों में अक्षय ने बनाए रिकॉर्ड, सबसे ज्यादा ₹100 करोड़ क्लब में फिल्में

Priyanka Chopra with Angelina Jolie

हॉलीवुड स्टार एंजेलिना जोली के साथ स्क्रीन शेयर करेंगी प्रियंका चोपड़ा, नए प्रोजेक्ट का किया खुलासा

Droupadi Murmu Documentary
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के जीवन पर बनेगी डॉक्यूमेंट्री, आमिर खान करेंगे प्रोड्यूस

मुंबई, एजेंसियां।  भारत की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के प्रेरणादायी जीवन पर जल्द ही एक डॉक्यूमेंट्री बनाई जाएगी। इस परियोजना का निर्माण आमिर खान प्रोडक्शंस कर रहा है। डॉक्यूमेंट्री में राष्ट्रपति मुर्मू के ओडिशा के एक छोटे से गांव से देश की पहली आदिवासी और दूसरी महिला राष्ट्रपति बनने तक के संघर्ष, चुनौतियों और उपलब्धियों को विस्तार से प्रस्तुत किया जाएगा।   स्वाति चक्रवर्ती भटकल करेंगी निर्देशन इस डॉक्यूमेंट्री का निर्देशन फिल्म निर्माता और लेखिका स्वाति चक्रवर्ती भटकल करेंगी। इससे पहले वह आमिर खान और किरण राव द्वारा निर्मित चर्चित डॉक्यूमेंट्री एंथोलॉजी 'रूबरू रोशनी' का निर्देशन कर चुकी हैं। माना जा रहा है कि नई डॉक्यूमेंट्री राष्ट्रपति मुर्मू के सार्वजनिक जीवन के साथ-साथ उनके निजी संघर्षों और प्रेरणादायी सफर को भी करीब से दिखाएगी।   गांव में हुई शूटिंग, आदिवासी जीवन की मिलेगी झलक रिपोर्ट के अनुसार, डॉक्यूमेंट्री की शूटिंग राष्ट्रपति मुर्मू के पैतृक गांव में भी की गई है। इससे दर्शकों को उनके शुरुआती जीवन, आदिवासी संस्कृति और सामाजिक परिवेश को समझने का अवसर मिलेगा। फिल्म में उनके जीवन के उन पहलुओं को भी शामिल किया जाएगा, जिन्होंने उन्हें विपरीत परिस्थितियों से निकलकर देश के सर्वोच्च संवैधानिक पद तक पहुंचाया।   आमिर खान के आगामी प्रोजेक्ट्स भी चर्चा में आमिर खान इन दिनों अभिनय के साथ-साथ अपने प्रोडक्शन हाउस के जरिए कई महत्वपूर्ण परियोजनाओं पर काम कर रहे हैं। उनकी पिछली प्रोडक्शन फिल्म 'एक दिन' बॉक्स ऑफिस पर उम्मीद के मुताबिक प्रदर्शन नहीं कर सकी। वहीं अब वह सनी देओल और प्रीति जिंटा अभिनीत फिल्म 'बंटवारा 1947' को रिलीज करने की तैयारी में हैं। हाल ही में इस फिल्म का पोस्टर और टीजर जारी किया गया, जिसे दर्शकों से सकारात्मक प्रतिक्रिया मिली है। इसके अलावा आमिर खान ने हाल में अपनी चर्चित फिल्म 'लगान' के 25 वर्ष पूरे होने पर पूरी स्टारकास्ट के साथ इसका जश्न भी मनाया।

abhishek singh जून 20, 2026 0
Samantha Ruth Prabhu in a powerful action sequence from Maa Inti Bangaram during its theatrical release.

Maa Inti Bangaram Box Office Day 1: सामंथा रुथ प्रभु की फिल्म ने पहले दिन मचाया धमाल, कई फीमेल-लीड फिल्मों को छोड़ा पीछे

Producer Somen Mishra and filmmaker Anurag Kashyap amid controversy sparked by a viral social media post.

'अनुराग कश्यप ने मेरा सिर फोड़ने की धमकी दी थी', धर्मा प्रोडक्शंस के प्रोड्यूसर सोमेन मिश्रा का दावा, सोशल मीडिया पर मचा बवाल

Vidyut Jammwal and Jason Momoa together during promotions for the upcoming Hollywood film Street Fighter.

विद्युत जामवाल के मुरीद हुए Jason Momoa, बोले- 'वह सबसे खूबसूरत और अविश्वसनीय इंसानों में से एक हैं'

0 Comments

Top week

Abhishek Banerjee addressing media as he writes to Lok Sabha Speaker seeking recognition of TMC as a unified party.
राजनीति

टीएमसी के बागियों को रोकने की आखिरी कोशिश! अभिषेक बनर्जी ने ओम बिरला को लिखा पत्र, कहा- सदन में TMC को एकल पार्टी माना जाए

Deepshikha जून 15, 2026 0

Voting poll

अगर भविष्य में रश्मिका और विजय जीवनसाथी बनते हैं, तो क्या आपको उनकी जोड़ी पसंद होगी?