क्रिकेट

Phil Salt expected to rejoin Royal Challengers Bengaluru ahead of IPL playoffs after recovering from finger injury
आरसीबी के लिए खुशखबरी, फिल सॉल्ट की IPL में वापसी तय

Phil Salt जल्द ही आईपीएल में वापसी करने वाले हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक Royal Challengers Bengaluru के स्टार ओपनर इस हफ्ते के आखिर तक भारत लौट सकते हैं। हालांकि अभी यह साफ नहीं है कि वह शुक्रवार को Sunrisers Hyderabad के खिलाफ मुकाबले में खेलेंगे या नहीं। उंगली की चोट के कारण थे बाहर फिल सॉल्ट 18 अप्रैल को Delhi Capitals के खिलाफ मैच के दौरान चोटिल हो गए थे। बाउंड्री बचाने की कोशिश में डाइव लगाते समय उनके बाएं हाथ की उंगली में चोट लगी थी। इसके बाद से वह लगातार टीम से बाहर चल रहे थे। चोट के बाद सॉल्ट इंग्लैंड लौट गए थे, जहां उन्होंने परिवार के साथ समय बिताते हुए रिकवरी पर ध्यान दिया। प्लेऑफ में पहुंच चुकी है RCB फिल सॉल्ट की गैरमौजूदगी के बावजूद आरसीबी ने शानदार प्रदर्शन करते हुए प्लेऑफ के लिए क्वालिफाई कर लिया है। टीम के क्वालिफायर-1 में पहुंचने की संभावना भी काफी मजबूत मानी जा रही है। ऐसे में टीम मैनेजमेंट प्लेऑफ से ठीक पहले कोई जोखिम नहीं लेना चाहेगा। यही वजह है कि अगर सॉल्ट पूरी तरह फिट नहीं होते हैं तो उन्हें सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ आराम दिया जा सकता है। जैकब बेथेल नहीं छोड़ पाए खास असर सॉल्ट की जगह इंग्लैंड के ही Jacob Bethell को मौका मिला था, लेकिन वह उम्मीद के मुताबिक प्रदर्शन नहीं कर सके। उन्होंने पिछले सात मैचों में सिर्फ 96 रन बनाए और उनका सर्वोच्च स्कोर 27 रन रहा। अब उनकी जगह पर खतरा मंडराता दिख रहा है, खासकर तब जब Venkatesh Iyer ने पंजाब किंग्स के खिलाफ शानदार नाबाद 73 रन की पारी खेलकर अपनी दावेदारी मजबूत कर दी है। कप्तान रजत पाटीदार की भी वापसी संभव आरसीबी के कप्तान Rajat Patidar भी जल्द वापसी कर सकते हैं। पिछले मैच में Kartik Tyagi की तेज बाउंसर हेलमेट पर लगने के बाद वह धर्मशाला नहीं गए थे। स्टैंड-इन कप्तान Jitesh Sharma ने मैच के बाद बताया कि पाटीदार की हालत अब बेहतर है और वह शुक्रवार के मैच तक टीम से जुड़ सकते हैं। अगर फिल सॉल्ट और रजत पाटीदार दोनों वापसी करते हैं, तो प्लेऑफ से पहले आरसीबी के सामने प्लेइंग इलेवन को लेकर दिलचस्प चयन चुनौती खड़ी हो सकती है।  

surbhi मई 20, 2026 0
Vaibhav Suryavanshi touches Sanjiv Goenka’s wife’s feet after explosive IPL innings for Rajasthan Royals
विस्फोटक पारी के बाद वैभव सूर्यवंशी ने जीता दिल, संजीव गोयनका की पत्नी के पैर छूकर लिया आशीर्वाद

Vaibhav Suryavanshi ने सिर्फ अपनी बल्लेबाजी से ही नहीं, बल्कि अपने व्यवहार और संस्कार से भी क्रिकेट फैंस का दिल जीत लिया। Rajasthan Royals और Lucknow Super Giants के बीच खेले गए अहम मुकाबले में युवा बल्लेबाज वैभव ने तूफानी अंदाज में बल्लेबाजी करते हुए 38 गेंदों में 93 रन ठोक दिए। उनकी पारी में 10 छक्के और 7 चौके शामिल रहे। वैभव की इस धमाकेदार पारी की बदौलत राजस्थान रॉयल्स ने 220 रनों का बड़ा लक्ष्य 19.1 ओवर में हासिल कर लिया और मुकाबला 7 विकेट से अपने नाम कर लिया। लेकिन मैच खत्म होने के बाद जो दृश्य देखने को मिला, उसने सोशल मीडिया पर अलग ही चर्चा छेड़ दी। मैच के बाद दिखे वैभव के संस्कार मुकाबला खत्म होने के बाद Sanjiv Goenka खुद मैदान पर पहुंचे और वैभव सूर्यवंशी की शानदार बल्लेबाजी की तारीफ की। इसी दौरान जब संजीव गोयनका की पत्नी वहां पहुंचीं, तो वैभव ने हाथ जोड़कर उनका अभिवादन किया और फिर उनके पैर छूकर आशीर्वाद लिया। यह पल कैमरे में कैद हो गया और देखते ही देखते सोशल media पर वायरल हो गया। फैंस वैभव की तारीफ करते नहीं थक रहे हैं। कई लोगों ने इसे भारतीय संस्कृति और सम्मान की खूबसूरत मिसाल बताया। राजस्थान की प्लेऑफ उम्मीदें बरकरार इस जीत के साथ राजस्थान रॉयल्स ने प्लेऑफ की रेस में खुद को मजबूती से बनाए रखा है। टीम फिलहाल अंक तालिका में चौथे स्थान पर बनी हुई है। लक्ष्य का पीछा करते हुए वैभव के अलावा Dhruv Jurel ने नाबाद 53 रन और Yashasvi Jaiswal ने 43 रनों की अहम पारी खेली। अब राजस्थान के लिए अगला मुकाबला बेहद अहम होने वाला है। टीम को 24 मई को Mumbai Indians के खिलाफ हर हाल में जीत दर्ज करनी होगी, तभी प्लेऑफ का टिकट लगभग पक्का हो सकेगा। सोशल मीडिया पर छाए वैभव वैभव सूर्यवंशी की बल्लेबाजी के साथ-साथ उनका व्यवहार भी चर्चा का विषय बन गया है। क्रिकेट फैंस का मानना है कि इतनी कम उम्र में मैदान पर आक्रामक खेल और मैदान के बाहर विनम्रता उन्हें बाकी खिलाड़ियों से अलग बनाती है।  

surbhi मई 20, 2026 0
Kolkata Knight Riders and Mumbai Indians players ahead of crucial IPL 2026 playoff clash at Eden Gardens
प्लेऑफ की उम्मीद बचाने उतरेगी केकेआर, आज मुंबई से करो या मरो की भिड़ंत

Kolkata Knight Riders के लिए आज का मुकाबला सीजन का सबसे अहम मैच साबित हो सकता है। आईपीएल 2026 का 65वां मुकाबला शाम 7:30 बजे कोलकाता के ईडन गार्डन्स में Mumbai Indians और केकेआर के बीच खेला जाएगा। प्लेऑफ की दौड़ में बने रहने के लिए कोलकाता को हर हाल में जीत दर्ज करनी होगी। दूसरी तरफ मुंबई इंडियंस भले ही टूर्नामेंट से बाहर हो चुकी हो, लेकिन वह केकेआर की राह मुश्किल करने के इरादे से मैदान में उतरेगी। अंक तालिका में क्या है स्थिति? केकेआर ने अब तक 12 मुकाबलों में 11 अंक हासिल किए हैं और टीम फिलहाल आठवें स्थान पर है। वहीं मुंबई इंडियंस 8 अंकों के साथ नौवें नंबर पर मौजूद है। हालांकि मुंबई की प्लेऑफ की उम्मीदें खत्म हो चुकी हैं, लेकिन टीम अपने आखिरी मुकाबलों में जीत के साथ सीजन खत्म करना चाहेगी। प्लेऑफ की रेस इस समय बेहद रोमांचक मोड़ पर पहुंच चुकी है। बेंगलुरु, गुजरात और हैदराबाद की टीमें पहले ही अंतिम चार में जगह बना चुकी हैं। चौथे स्थान के लिए पंजाब, राजस्थान, चेन्नई, दिल्ली और कोलकाता के बीच कड़ी टक्कर जारी है। ऐसे में केकेआर के लिए अब हर मैच फाइनल जैसा बन गया है। हेड टू हेड में मुंबई भारी दोनों टीमों के बीच अब तक कुल 36 मुकाबले खेले गए हैं, जिनमें मुंबई इंडियंस का दबदबा साफ नजर आता है। मुंबई ने 25 मैच जीते हैं, जबकि कोलकाता को सिर्फ 11 जीत मिली हैं। इस सीजन की पिछली भिड़ंत में भी मुंबई ने केकेआर को हराया था। हार्दिक पांड्या की वापसी से मुंबई को राहत Hardik Pandya चोट की वजह से पिछले तीन मैचों से बाहर थे, लेकिन अब उनकी वापसी की संभावना जताई जा रही है। उन्होंने मंगलवार को नेट्स में बल्लेबाजी अभ्यास भी किया। हालांकि इस सीजन में हार्दिक का प्रदर्शन उम्मीद के मुताबिक नहीं रहा। उन्होंने 8 पारियों में सिर्फ 146 रन बनाए हैं और गेंदबाजी में भी महंगे साबित हुए हैं। मुंबई को लगा दोहरा झटका मुंबई इंडियंस को मैच से पहले बड़ा नुकसान भी हुआ है। विकेटकीपर बल्लेबाज Quinton de Kock और ऑलराउंडर Raj Angad Bawa चोट के कारण बाकी सीजन से बाहर हो गए हैं। डी कॉक को बाएं हाथ की कलाई में चोट लगी। राज अंगद बावा के दाएं अंगूठे में चोट आई है। डी कॉक ने इस सीजन सिर्फ 3 मैच खेले लेकिन पंजाब के खिलाफ नाबाद 112 रन की शानदार पारी खेली थी। पिच रिपोर्ट Eden Gardens की पिच बल्लेबाजों के लिए स्वर्ग मानी जाती है। यहां गेंद बल्ले पर अच्छी तरह आती है और छोटी बाउंड्री के कारण बड़े स्कोर देखने को मिलते हैं। शुरुआती ओवरों में तेज गेंदबाजों को स्विंग मिल सकती है, जबकि बाद में स्पिनर्स भी असर डाल सकते हैं। मौसम अपडेट कोलकाता में आज अधिकतम तापमान 37 डिग्री सेल्सियस तक जा सकता है। शाम के समय हल्की बारिश की 25 प्रतिशत संभावना है, लेकिन मैच के दौरान मौसम साफ रहने की उम्मीद है। संभावित प्लेइंग-11 कोलकाता नाइट राइडर्स: अजिंक्य रहाणे (कप्तान), फिन एलन, अंगकृष रघुवंशी, कैमरन ग्रीन, मनीष पांडे, रिंकू सिंह, सुनील नरेन, अनुकूल रॉय, कार्तिक त्यागी, सौरभ दुबे, वरुण चक्रवर्ती, मथीश पथिराना। मुंबई इंडियंस: हार्दिक पंड्या (कप्तान), रोहित शर्मा, रायन रिकेल्टन, नमन धीर, तिलक वर्मा, शेरफन रदरफोर्ड, विल जैक्स, रघु शर्मा, कॉर्बिन बॉश, शार्दूल ठाकुर, दीपक चाहर, जसप्रीत बुमराह। मैच में किन खिलाड़ियों पर रहेंगी नजरें? Rinku Singh Sunil Narine Rohit Sharma Jasprit Bumrah इन खिलाड़ियों का प्रदर्शन मैच का रुख तय कर सकता है। यह मुकाबला सिर्फ दो टीमों के बीच नहीं, बल्कि प्लेऑफ की उम्मीदों और सम्मान की लड़ाई भी होगा। अब देखना दिलचस्प होगा कि केकेआर अपने घरेलू मैदान पर दबाव झेल पाती है या मुंबई एक बार फिर उसका खेल बिगाड़ देती है।  

surbhi मई 20, 2026 0
IPL 2026
IPL- राजस्थान ने लखनऊ को 7 विकेट से हराया, सूर्यवंशी ने 93 रन बनाए, जुरेल का अर्धशतक

जयपुर, एजेंसियां। IPL में मंगलवार को राजस्थान रॉयल्स ने लखनऊ सुपर जायंट्स को 7 विकेट से हरा दिया। जयपुर के सवाई मानसिंह स्टेडियम में टॉस हारकर बैटिंग करने उतरी लखनऊ ने 20 ओवर में 5 विकेट खोकर 220 रन बनाए। जवाब में राजस्थान ने 19.1 ओवर में 3 विकेट खोकर टारगेट हासिल कर लिया।   राजस्थान की उम्मीदें बरकरार इस जीत के साथ राजस्थान के 13 मैचों में 14 पॉइंट्स हो गए हैं और टीम की प्लेऑफ में पहुंचने की उम्मीदें बरकरार हैं। वहीं, लखनऊ पहले ही टूर्नामेंट से बाहर हो चुकी है।   सूर्यवंशी ने 7 चौके और 10 छक्के लगाए राजस्थान के वैभव सूर्यवंशी ने सिर्फ 38 गेंदों में 93 रन की पारी खेली। उनकी पारी में 7 चौके और 10 छक्के शामिल रहे। कप्तान यशस्वी जायसवाल ने भी शानदार शुरुआत दिलाते हुए 23 गेंदों में 43 रन बनाए। दोनों के बीच पहले विकेट के लिए 75 रन की तेज साझेदारी हुई। ध्रुव जुरेल ने जिम्मेदारी संभालते हुए नाबाद 53 रन बनाए और टीम को जीत तक पहुंचाया। डोनोवन फरेरा ने भी अंत में 10 गेंदों में 16 रन की उपयोगी पारी खेली। लखनऊ की गेंदबाजी पूरी तरह बेअसर नजर आई। आकाश सिंह सबसे महंगे साबित हुए, जिन्होंने 3 ओवर में 54 रन दिए। मोहसिन खान और आकाश सिंह को एक-एक विकेट मिला। मार्श-इंग्लिस के बीच पहले विकेट के लिए 109 रन की साझेदारी लखनऊ के लिए मिचेल मार्श शतक से सिर्फ 4 रन दूर रह गए और 57 गेंदों में 96 रन बनाकर रन आउट हुए। उनकी पारी में 11 चौके और 5 छक्के शामिल रहे। जोश इंग्लिस ने 29 गेंदों में 60 रन ठोके। उन्होंने 7 चौके और 3 छक्के लगाए। इंग्लिस और मार्श के बीच पहले विकेट के लिए 109 रन की साझेदारी हुई। निकोलस पूरन ने 11 गेंदों में 16 रन बनाए, जबकि कप्तान ऋषभ पंत ने 23 गेंदों में 35 रन की तेज पारी खेली। आखिरी ओवरों में लगातार रन आउट के कारण लखनऊ की टीम 230 के पार नहीं पहुंच सकी। राजस्थान की ओर से यश राज पुंजा सबसे सफल गेंदबाज रहे। उन्होंने 4 ओवर में 35 रन देकर 2 विकेट लिए। जोफ्रा आर्चर को एक विकेट मिला। वहीं, लखनऊ के दो बल्लेबाज रन आउट हुए।

Anjali Kumari मई 20, 2026 0
Ishan Kishan celebrates SRH playoff qualification after match-winning knock against Chennai Super Kings at Chepauk.
SRH के प्लेऑफ में पहुंचते ही ईशान किशन का पोस्ट वायरल, CSK पर तंज से मचा बवाल

Sunrisers Hyderabad ने IPL 2026 के 63वें मुकाबले में Chennai Super Kings को 5 विकेट से हराकर प्लेऑफ में अपनी जगह पक्की कर ली। लेकिन मैच के बाद सबसे ज्यादा चर्चा जीत से ज्यादा Ishan Kishan के सोशल मीडिया पोस्ट की हो रही है। चेपॉक में मिली इस बड़ी जीत के बाद ईशान किशन ने इंस्टाग्राम पर एक ऐसा कैप्शन पोस्ट किया, जिसे कई फैंस CSK पर सीधा तंज मान रहे हैं। 70 रन की मैच विनिंग पारी चेन्नई के M. A. Chidambaram Stadium में खेले गए मुकाबले में सनराइजर्स हैदराबाद ने शानदार प्रदर्शन किया। पहले बल्लेबाजी करते हुए CSK ने 20 ओवर में 180 रन बनाए। टीम के लिए Dewald Brevis ने 44 रन और कार्तिक शर्मा ने 32 रन की उपयोगी पारी खेली। जवाब में SRH ने 19 ओवर में 5 विकेट खोकर लक्ष्य हासिल कर लिया। ईशान किशन ने 47 गेंदों पर 70 रन की शानदार पारी खेली, जबकि Heinrich Klaasen ने 47 रन बनाकर टीम की जीत में अहम भूमिका निभाई। इंस्टाग्राम पोस्ट ने खींचा ध्यान मैच खत्म होने के बाद ईशान किशन ने इंस्टाग्राम पर पोस्ट शेयर करते हुए लिखा: “One thing louder than the whistle was the bat. Into the playoffs.” इस 12 शब्दों के कैप्शन को सोशल मीडिया पर तेजी से शेयर किया जा रहा है। कई फैंस इसे CSK के मशहूर नारे “Whistle Podu” पर तंज के तौर पर देख रहे हैं। चेन्नई सुपर किंग्स के घरेलू मुकाबलों में फैंस बड़ी संख्या में व्हिसल लेकर स्टेडियम पहुंचते हैं और टीम को सपोर्ट करते हैं। ऐसे में ईशान का यह पोस्ट सोशल मीडिया पर बहस का विषय बन गया। मैदान पर भी दिखा अलग अंदाज रिपोर्ट्स के मुताबिक, मैच खत्म होने के बाद ईशान किशन ने मैदान पर मौजूद दर्शकों की तरफ व्हिसल बजाने का इशारा किया और फिर हाथ के इशारे से “घर जाने” का संकेत भी दिया। यह मुकाबला CSK के घरेलू मैदान चेपॉक में खेला गया था, इसलिए इस प्रतिक्रिया को लेकर सोशल मीडिया पर काफी चर्चा हो रही है। शुभमन गिल भी कर चुके हैं ऐसा पोस्ट इससे पहले Shubman Gill भी CSK के खिलाफ जीत के बाद व्हिसल बजाते हुए फोटो पोस्ट कर चुके हैं। अब ईशान किशन का पोस्ट भी उसी तरह वायरल हो रहा है। प्लेऑफ में पहुंची SRH इस जीत के साथ सनराइजर्स हैदराबाद के 13 मैचों में 16 अंक हो गए हैं और टीम पॉइंट्स टेबल में तीसरे स्थान पर पहुंच गई है। अब SRH की नजरें टॉप-2 फिनिश पर होंगी। वहीं चेन्नई सुपर किंग्स के लिए प्लेऑफ की राह अब बेहद मुश्किल हो गई है।  

surbhi मई 19, 2026 0
ms dhoni photoshoot
धोनी ने CSK के साथ फोटोशूट कराया

चेन्नई, एजेंसियां। चेपॉक में CSK के आखिरी लीग मैच के दौरान एमएस धोनी इनिंग्स ब्रेक में मैदान पर आए और पूरी टीम के साथ ग्रुप फोटो खिंचवाई। इसके बाद वे ड्रेसिंग रूम लौट गए। फैंस के लिए यह पल बेहद खास रहा, क्योंकि धोनी के भविष्य और संभावित आखिरी IPL सीजन को लेकर लगातार चर्चाएं चल रही हैं। इससे ये संकेत भी गया है कि संभवतः धोनी अब मैदान पर खेलते हुए नहीं दिखें।

Anjali Kumari मई 19, 2026 0
MS Dhoni takes lap of honour with Chennai Super Kings team at Chepauk amid retirement speculation.
IPL 2026: चेपॉक में भावुक पल, संन्यास की अटकलों के बीच महेंद्र सिंह धोनी ने लिया लैप ऑफ ऑनर

Mahendra Singh Dhoni को लेकर एक बार फिर संन्यास की चर्चाएं तेज हो गई हैं। इसी बीच Chennai Super Kings ने IPL 2026 में अपने घरेलू मैदान पर आखिरी मुकाबला खेला, जिसके बाद चेपॉक स्टेडियम का माहौल बेहद भावुक नजर आया। सीजन के 63वें मुकाबले में Sunrisers Hyderabad ने चेन्नई सुपर किंग्स को 5 विकेट से हराया। इस हार के बाद CSK की प्लेऑफ की राह बेहद मुश्किल हो गई है, लेकिन मैच के बाद जो दृश्य देखने को मिला, उसने फैंस को भावुक कर दिया। टीम के साथ मैदान का चक्कर लगाते दिखे धोनी मैच खत्म होने के बाद चेन्नई सुपर किंग्स की पूरी टीम ने चेपॉक स्टेडियम में “लैप ऑफ ऑनर” लिया। खिलाड़ी मैदान के चारों ओर घूमते हुए फैंस का अभिवादन स्वीकार करते नजर आए। स्टेडियम में मौजूद दर्शकों को पहले ही मैच के बाद रुकने की जानकारी दे दी गई थी। ऐसे में कई फैंस को उम्मीद थी कि धोनी अपने भविष्य को लेकर कोई बड़ा ऐलान कर सकते हैं, लेकिन ऐसा नहीं हुआ। हालांकि, धोनी का टीम के साथ मैदान का चक्कर लगाना और फैंस का जोरदार समर्थन इस पल को बेहद खास बना गया। चेपॉक में दिखा इमोशनल माहौल लैप ऑफ ऑनर के दौरान पूरा M. A. Chidambaram Stadium “धोनी-धोनी” के नारों से गूंज उठा। फैंस लगातार अपने पसंदीदा खिलाड़ी की एक झलक पाने के लिए उत्साहित नजर आए। धोनी इस सीजन चोट की वजह से मैदान पर एक भी मुकाबला नहीं खेल पाए हैं। जुलाई में वह 45 साल के हो जाएंगे, ऐसे में उनके अगले सीजन खेलने को लेकर अब भी संशय बना हुआ है। सुरेश रैना से गले मिले धोनी मैच के बाद एक और खास पल देखने को मिला जब धोनी ने अपने पुराने साथी Suresh Raina को गले लगाया। रैना लंबे समय तक CSK का अहम हिस्सा रहे हैं और इस मुकाबले में कमेंट्री की भूमिका निभा रहे थे। दोनों दिग्गज खिलाड़ियों की यह मुलाकात सोशल मीडिया पर भी चर्चा का विषय बन गई। पीली जर्सी में दिखे धोनी, गूंज उठा स्टेडियम इससे पहले चेन्नई सुपर किंग्स की पारी खत्म होने के बाद टीम का फोटोशूट हुआ। इस दौरान महेंद्र सिंह धोनी पीली CSK जर्सी पहनकर मैदान पर पहुंचे। धोनी को देखते ही पूरा स्टेडियम अपनी सीटों से खड़ा हो गया और जोरदार तालियों व नारों से उनका स्वागत किया गया। दिलचस्प बात यह रही कि इस सीजन मैच डे पर धोनी पहली बार स्टेडियम में नजर आए। वह अब तक टीम के मुकाबलों के दौरान मैदान में नहीं दिखे थे। क्या यह धोनी का आखिरी IPL सीजन है? फिलहाल महेंद्र सिंह धोनी ने अपने IPL भविष्य को लेकर कोई आधिकारिक बयान नहीं दिया है। लेकिन चेपॉक में उनके सम्मान में उमड़ा भावनाओं का सैलाब इस बात का संकेत जरूर दे रहा है कि फैंस हर पल को खास बनाकर जीना चाहते हैं। अब सभी की नजरें इस बात पर टिकी हैं कि क्या धोनी अगले सीजन भी पीली जर्सी में नजर आएंगे या यह चेपॉक में उनका आखिरी भावुक पल था।  

surbhi मई 19, 2026 0
ipl 2026
IPL- हैदराबाद प्लेऑफ में पहुंची, चेन्नई को 5 विकेट से हराया ईशान का अर्धशतक, कमिंस को 3 विकेट

चेन्नई, एजेंसियां। चेपॉक में सोमवार को खेले गए IPL 2026 के मुकाबले में सनराइजर्स हैदराबाद ने चेन्नई सुपर किंग्स को 5 विकेट से हरा दिया। चेन्नई ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 7 विकेट पर 180 रन बनाए। जवाब में हैदराबाद ने 19 ओवर में 5 विकेट खोकर टारगेट हासिल कर लिया। इसी जीत के साथ हैदराबाद की टीम प्लेऑफ के लिए क्वालिफाई कर गई हैं। वहीं, चेन्नई की टीम के लिए टॉप-4 में पहुंचना काफी मुश्किल है।   ईशान ने 70 रन की पारी खेली हैदराबाद की जीत के हीरो ईशान किशन रहे, जिन्होंने 47 गेंदों में 70 रन की शानदार पारी खेली। उनके अलावा हेनरिक क्लासन ने 26 गेंदों में 47 रन बनाकर रनचेज को मजबूती दी। अंत में सलील अरोड़ा (10) और आर स्मरण (5) ने तेजी से रन बनाकर मैच खत्म किया। चेन्नई की ओर से मुकेश चौधरी ने 2 विकेट लिए, जबकि अकील हुसैन, नूर अहमद और अंशुल कम्बोज को 1-1 सफलता मिली।    ब्रेविस ने 44 रन बनाए चेन्नई की शुरुआत शानदार रही, संजू सैमसन ने सिर्फ 13 गेंदों में 27 रन ठोक दिए। इसके बाद कार्तिक शर्मा ने 19 गेंदों पर 32 रन की तेज पारी खेली, जबकि डेवाल्ड ब्रेविस ने 27 गेंदों में 44 रन बनाकर पारी को संभाला। अंत में शिवम दूबे ने 26 रन का योगदान दिया। ब्रेविस और शिवम के बीच पांचवें विकेट के लिए 59 रन की साझेदारी हुई। गेंदबाजी में पैट कमिंस सबसे सफल रहे। उन्होंने 4 ओवर में सिर्फ 28 रन देकर 3 बड़े विकेट झटके। साकिब हुसैन ने 2 विकेट लिए, जबकि ईशान मलिंगा और प्रफुल हिंगे को 1-1 सफलता मिली।

Anjali Kumari मई 19, 2026 0
Sunrisers Hyderabad players celebrate playoff qualification after defeating Chennai Super Kings in IPL 2026 clash.
IPL 2026: प्लेऑफ की 3 टीमें तय, चौथे स्थान के लिए 5 टीमों में घमासान

आईपीएल 2026 का रोमांच अपने चरम पर पहुंच चुका है। लीग स्टेज के 63वें मुकाबले में Sunrisers Hyderabad ने Chennai Super Kings को 5 विकेट से हराकर प्लेऑफ में अपनी जगह पक्की कर ली। इस जीत के साथ अब प्लेऑफ की तस्वीर लगभग साफ हो गई है और तीन टीमें आधिकारिक तौर पर क्वालीफाई कर चुकी हैं। Royal Challengers Bengaluru पहले ही अंतिम चार में पहुंच चुकी थी, जबकि अब Gujarat Titans और सनराइजर्स हैदराबाद ने भी प्लेऑफ का टिकट हासिल कर लिया है। हालांकि चौथे स्थान की जंग अभी बेहद दिलचस्प बनी हुई है, जहां पांच टीमें अब भी रेस में बनी हुई हैं। पॉइंट्स टेबल में किस टीम की क्या स्थिति? 13 मैचों में 9 जीत और 18 अंकों के साथ आरसीबी अंक तालिका में शीर्ष पर कायम है। गुजरात टाइटंस और सनराइजर्स हैदराबाद दोनों के 16-16 अंक हैं, लेकिन बेहतर नेट रन रेट के चलते गुजरात दूसरे स्थान पर है। चौथे स्थान के लिए सबसे मजबूत दावेदारी फिलहाल Punjab Kings की नजर आ रही है, जिनके 13 अंक हैं। वहीं Rajasthan Royals, चेन्नई सुपर किंग्स, Delhi Capitals और Kolkata Knight Riders भी प्लेऑफ की उम्मीदें बनाए हुए हैं। अपडेटेड IPL 2026 पॉइंट्स टेबल स्थान टीम मैच जीत हार अंक नेट रन रेट 1 RCB (Q) 13 9 4 18 +1.065 2 गुजरात टाइटंस (Q) 13 8 5 16 +0.400 3 सनराइजर्स हैदराबाद (Q) 13 8 5 16 +0.350 4 पंजाब किंग्स 13 6 6 13 +0.227 5 राजस्थान रॉयल्स 12 6 6 12 +0.027 6 चेन्नई सुपर किंग्स 13 6 7 12 -0.016 7 दिल्ली कैपिटल्स 13 6 7 12 -0.871 8 कोलकाता नाइट राइडर्स 12 5 6 11 -0.038 9 मुंबई इंडियंस (E) 12 4 8 8 -0.504 10 लखनऊ सुपर जायंट्स (E) 12 4 8 -0.701   मैच का पूरा हाल चेन्नई सुपर किंग्स ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 8 विकेट पर 180 रन बनाए। टीम के लिए Dewald Brevis ने सबसे ज्यादा 44 रन बनाए। इसके अलावा कार्तिक शर्मा ने 32, Sanju Samson ने 27 और Shivam Dube ने 26 रनों का योगदान दिया। हैदराबाद की ओर से Pat Cummins ने शानदार गेंदबाजी करते हुए 3 विकेट झटके, जबकि साकिब हुसैन ने 2 विकेट हासिल किए। 181 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी सनराइजर्स हैदराबाद ने 19 ओवर में 5 विकेट गंवाकर मुकाबला अपने नाम कर लिया। Ishan Kishan ने 70 रनों की बेहतरीन पारी खेली, जबकि Heinrich Klaasen ने 47 और Abhishek Sharma ने 26 रन बनाए। चेन्नई के लिए मुकेश चौधरी ने 2 विकेट लिए, लेकिन वह टीम को हार से नहीं बचा सके। अब आईपीएल 2026 का अंतिम लीग चरण बेहद रोमांचक हो गया है, जहां चौथे प्लेऑफ स्थान के लिए हर मुकाबला करो या मरो जैसा होने वाला है।  

surbhi मई 19, 2026 0
Sanju samson
संजू सैमसन ने तोड़ा धोनी का बड़ा रिकॉर्ड

नई दिल्ली, एजेंसियां। आईपीएल 2026 में चेन्नई सुपर किंग्स के विकेटकीपर-बल्लेबाज संजू सैमसन ने एक बड़ी उपलब्धि अपने नाम कर ली है। सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ मुकाबले में उन्होंने ऐसा रिकॉर्ड बनाया, जो इससे पहले केवल MS धोनी के नाम था। सैमसन अब सीएसके के लिए एक सीजन में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले विकेटकीपर बल्लेबाज बन गए हैं।   छह गेंदों में टूटा धोनी का रिकॉर्ड धोनी ने आईपीएल 2013 में 16 पारियों में 461 रन बनाए थे। सैमसन को यह रिकॉर्ड तोड़ने के लिए केवल 12 रन की जरूरत थी और उन्होंने महज छह गेंदों में 15 रन बनाकर यह उपलब्धि हासिल कर ली। हैदराबाद के खिलाफ सैमसन ने 13 गेंदों में 27 रन बनाए, जिसमें पांच चौके और एक छक्का शामिल रहा।   शानदार फॉर्म में हैं सैमसन इस सीजन सैमसन का बल्ला लगातार रन उगल रहा है। उन्होंने 13 मैचों में 477 रन बनाए हैं। उनका स्ट्राइक रेट 164 से ज्यादा का रहा है, जबकि औसत भी लगभग 48 का है। सैमसन ने इस सीजन दो शतक और एक अर्धशतक भी लगाया है।   सीएसके में धोनी का दबदबा कायम सीएसके के लिए विकेटकीपर बल्लेबाजों की बात करें तो टॉप-10 में ज्यादातर रिकॉर्ड धोनी के नाम हैं। 2013, 2018 और 2019 में उन्होंने शानदार बल्लेबाजी करते हुए टीम को कई मैच जिताए थे। लंबे समय तक यह रिकॉर्ड अटूट माना जा रहा था, लेकिन सैमसन ने अपने आक्रामक अंदाज से इसे पीछे छोड़ दिया।   खास क्लब में शामिल हुए सैमसन चेन्नई सुपर किंग्स के लिए एक सीजन में 100 से ज्यादा रन बनाने वाले विकेटकीपर बल्लेबाजों की सूची में अब केवल तीन नाम हैं—धोनी, पार्थिव पटेल और संजू सैमसन। हालांकि, टॉप रिकॉर्ड अब सैमसन के नाम दर्ज हो चुका है।

Anjali Kumari मई 19, 2026 0
IPL Playoffs Race
बेंगलुरु प्लेऑफ में पहुंची पंजाब-राजस्थान के लिए हर मैच जीतना जरूरी दिल्ली, कोलकाता और चेन्नई की भी उम्मीदें कायम

मुंबई, एजेंसियां। रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने IPL 2026 में पंजाब किंग्स को हराकर प्लेऑफ में जगह पक्की कर ली। टीम 13 मैचों में 18 पॉइंट्स के साथ टेबल के टॉप पर हैं। RCB अब लीग स्टेज में टॉप-2 से बाहर नहीं हो सकती, इसलिए उसका क्वालीफायर-1 खेलना भी तय हो गया है। पंजाब की लगातार छठी हार दूसरी ओर पंजाब किंग्स को लगातार छठी हार मिली, जिससे टीम के नाकआउट स्टेज में पहुंचने के चांस कम हो गए हैं। वहीं दिल्ली कैपिटल्स ने राजस्थान रॉयल्स को हराकर एक स्थान की छलांग लगाई। टीम 12 पॉइंट्स के साथ सातवें स्थान पर पहुंच गई है। चेन्नई सुपर किंग्स, कोलकाता नाइट राइडर्स और दिल्ली कैपिटल्स अब भी प्लेऑफ की रेस में बनी हुई हैं। बेंगलुरु टॉप पर RCB 13 मैचों में 9 जीत और 18 पॉइंट्स के साथ पहले स्थान पर है। टीम का नेट रनरेट +1.065 है, जो लीग में सबसे बेहतर है। बेंगलुरु अब अधिकतम 20 पॉइंट्स तक पहुंच सकती है। ऐसे में टीम का क्वालीफायर-1 खेलना तय हो गया है। बेंगलुरु का आखिरी लीग मैच 22 मई को सनराइजर्स हैदराबाद से होगा। 18 पॉइंट्स पर बेंगलुरु को टॉप-2 से हटाना नामुमकिन है। पॉइंट्स टेबल में हैदराबाद और गुजरात 18 पॉइंट्स तक पहुंच सकते हैं। लेकिन, बेंगलुरु के रनरेट को पीछे छोड़ना मुश्किल है। इसके लिए दोनों टीमों को अपने दोनों मैच बड़े मार्जिन से जीतने होंगे।   गुजरात दूसरे स्थान पर कायम गुजरात टाइटंस 16 पॉइंट्स के साथ दूसरे स्थान पर बनी हुई है। टीम का आखिरी मुकाबला चेन्नई सुपर किंग्स से है। गुजरात यह मैच जीतती है तो टॉप-2 में जगह लगभग पक्की कर लेगी।   हैदराबाद तीसरे पायदान पर सनराइजर्स हैदराबाद 14 पॉइंट्स के साथ तीसरे स्थान पर है। टीम को अब चेन्नई और बेंगलुरु से खेलना है। आज 18 मई को चेन्नई को हराकर टीम अपनी प्लेऑफ खेलने की स्थिति मजबूत कर सकती है।   पंजाब और राजस्थान के लिए हर मैच अहम पंजाब किंग्स 13 मैचों में 13 पॉइंट्स के साथ चौथे स्थान पर है। टीम लगातार 6 मैच हार चुकी है। पंजाब का आखिरी मुकाबला लखनऊ से है। प्लेऑफ की उम्मीद बनाए रखने के लिए उसे हर हाल में जीत दर्ज करनी होगी। राजस्थान रॉयल्स 12 पॉइंट्स के साथ छठे स्थान पर पहुंच गई है। टीम का रनरेट (+0.27) चेन्नई के बराबर हैं। राजस्थान को अब लखनऊ और मुंबई से मुकाबले खेलने हैं। टॉप-4 में पहुंचने के लिए टीम को दोनों मैच जीतने होंगे।   चेन्नई, कोलकाता और दिल्ली की उम्मीदें बाकी चेन्नई सुपर किंग्स 12 पॉइंट्स के साथ पांचवें स्थान पर है। टीम को हैदराबाद और 21 मई को गुजरात से मैच खेलना है। प्लेऑफ की दौड़ में बने रहने के लिए CSK को दोनों मुकाबले जीतने होंगे। दिल्ली की जीत से कोलकाता नाइट राइडर्स को नुकसान हुआ है। टीम 11 पॉइंट्स के साथ 8वें स्थान पर खिसक गई हैं। कोलकाता को अब मुंबई और दिल्ली से मैच खेलने हैं। KKR को प्लेऑफ में पहुंचने के लिए दोनों मैच जीतने होंगे और दूसरी टीमों के नतीजों पर भी निर्भर रहना पड़ेगा। दिल्ली कैपिटल्स 12 पॉइंट्स के साथ सातवें स्थान पर पहुंच गई हैं। टीम को प्लेऑफ में जाने के लिए 24 मई को कोलकाता के खिलाफ बड़े अंतर से जीतना होगा। साथ ही दूसरी टीमों के नतीजों पर भी नजर रखनी होगी।   मुंबई और लखनऊ पहले ही बाहर मुंबई इंडियंस और लखनऊ सुपर जायंट्स 8-8 पॉइंट्स के साथ क्रमश: नौवें और दसवें स्थान पर हैं। दोनों टीमें प्लेऑफ की रेस से बाहर हो चुकी हैं।

Anjali Kumari मई 18, 2026 0
Iraqi desert region amid reports of alleged secret Israeli military bases and mysterious shepherd killing investigation.
Litton Das और Mushfiqur Rahim ने पाकिस्तान को किया परेशान

सिलहट टेस्ट में बांग्लादेश की पकड़ मजबूत, बढ़त पहुंची 249 रन Litton Das और Mushfiqur Rahim की शानदार बल्लेबाज़ी के दम पर Bangladesh national cricket team ने पाकिस्तान के खिलाफ दूसरे टेस्ट मैच में मजबूत स्थिति बना ली है। सिलहट में खेले जा रहे मुकाबले के तीसरे दिन लंच तक बांग्लादेश ने दूसरी पारी में चार विकेट के नुकसान पर 203 रन बना लिए और कुल बढ़त 249 रन तक पहुंचा दी। टीम के अभी छह विकेट बाकी हैं, जिससे पाकिस्तान पर दबाव लगातार बढ़ता जा रहा है। लिटन और मुशफिकुर की साझेदारी बनी पाकिस्तान की सबसे बड़ी चुनौती लिटन दास 48 रन बनाकर नाबाद लौटे, जबकि मुशफिकुर रहीम 39 रन पर टिके रहे। दोनों बल्लेबाज़ों ने पांचवें विकेट के लिए अब तक 88 रन की नाबाद साझेदारी की है। इस साझेदारी ने पाकिस्तान के गेंदबाज़ों को पूरी तरह थका दिया और मैच को बांग्लादेश की तरफ मोड़ दिया। पहली पारी में 126 रन की शानदार शतकीय पारी खेलने वाले लिटन एक बार फिर बेहतरीन लय में दिखे। उन्होंने खराब मौसम और धीमे आउटफील्ड के बावजूद संयम और आक्रामकता का बेहतरीन संतुलन दिखाया। सुबह के सत्र में पाकिस्तान को मिली शुरुआती सफलता बादलों से घिरे मौसम और तेज़ हवा का फायदा उठाते हुए पाकिस्तान के तेज़ गेंदबाज़ Khurram Shahzad ने दिन की शुरुआत में शानदार गेंदबाज़ी की। उन्होंने बांग्लादेश के कप्तान Najmul Hossain Shanto को LBW आउट कर टीम को शुरुआती सफलता दिलाई। शांतो 46 गेंदों में सिर्फ 15 रन बना सके। खुर्रम लगातार ऑफ स्टंप के बाहर गेंद को मूव करा रहे थे और बल्लेबाज़ों को परेशान कर रहे थे। धीरे-धीरे संभली बांग्लादेश की पारी सुबह के शुरुआती आठ ओवर तक बांग्लादेश कोई बाउंड्री नहीं लगा सका, लेकिन इसके बाद लिटन दास ने कवर ड्राइव के जरिए शानदार चौका जड़कर दबाव कम किया। उन्होंने पुल शॉट पर भी बेहतरीन चौका लगाया। दूसरी ओर मुशफिकुर रहीम शुरुआत में सतर्क रहे, लेकिन बाद में उन्होंने स्पिनर Sajid Khan के खिलाफ आक्रामक रुख अपनाया। उन्होंने लॉन्ग-ऑन के ऊपर शानदार छक्का लगाकर पाकिस्तान की मुश्किलें बढ़ा दीं। पाकिस्तान ने गंवाया बड़ा मौका लिटन दास को एक अहम जीवनदान भी मिला। 47वें ओवर में वह रन लेने के दौरान मिड-पिच पर फंस गए थे। मुशफिकुर ने उन्हें देर से वापस भेजा, लेकिन इसके बावजूद पाकिस्तान के पास रन आउट का आसान मौका था। हालांकि Babar Azam सीधे स्टंप पर थ्रो नहीं लगा सके और लिटन बच गए। उस समय लिटन 38 रन पर बल्लेबाज़ी कर रहे थे। यह मौका पाकिस्तान को भारी पड़ सकता है। पहले दिन से ही बांग्लादेश का पलड़ा रहा भारी इससे पहले दूसरे दिन बांग्लादेश ने पाकिस्तान को पहली पारी में 232 रन पर ऑल आउट कर 46 रन की बढ़त हासिल की थी। बांग्लादेश की ओर से Nahid Rana और Taijul Islam ने तीन-तीन विकेट झटके। वहीं Mehidy Hasan Miraz और Taskin Ahmed को दो-दो सफलताएं मिलीं। पाकिस्तान की ओर से बाबर आज़म ने 68 रन की संघर्षपूर्ण पारी खेली और Salman Agha के साथ 63 रन की साझेदारी की। महमुदुल हसन जॉय ने भी दिखाई दमदार बल्लेबाज़ी बांग्लादेश की दूसरी पारी में Mahmudul Hasan Joy ने तेज़ अर्धशतक लगाकर टीम को मजबूत शुरुआत दिलाई। उन्होंने Mominul Haque के साथ दूसरे विकेट के लिए 76 रन की अहम साझेदारी की। इस साझेदारी ने पाकिस्तान पर दबाव बढ़ाया और बांग्लादेश को बड़ी बढ़त की दिशा में पहुंचा दिया। पाकिस्तान के लिए बढ़ी मुश्किलें तीसरे दिन लंच तक मुकाबला पूरी तरह बांग्लादेश के नियंत्रण में नजर आया। अगर लिटन दास और मुशफिकुर रहीम की साझेदारी लंबे समय तक जारी रहती है, तो पाकिस्तान के लिए इस टेस्ट मैच में वापसी करना बेहद मुश्किल हो सकता है।  

surbhi मई 18, 2026 0
Delhi Capitals players celebrate victory over Rajasthan Royals in crucial IPL 2026 playoff race match.
दिल्ली की दमदार जीत, राजस्थान की प्लेऑफ राह मुश्किल

Delhi Capitals ने आईपीएल 2026 के 62वें मुकाबले में Rajasthan Royals को 5 विकेट से हराकर प्लेऑफ की उम्मीदों को जिंदा रखा है। इस जीत के साथ दिल्ली कैपिटल्स अंकतालिका में सातवें स्थान पर पहुंच गई, जबकि राजस्थान रॉयल्स की राह अब और कठिन हो गई है। अब राजस्थान को प्लेऑफ में जगह बनाने के लिए अपने बाकी दोनों मुकाबले हर हाल में जीतने होंगे। राजस्थान की पारी: जुरेल और पराग ने संभाला मोर्चा टॉस जीतकर दिल्ली ने पहले गेंदबाजी का फैसला किया। राजस्थान की शुरुआत अच्छी नहीं रही और यशस्वी जायसवाल सिर्फ 12 रन बनाकर आउट हो गए। टीम का पहला विकेट 19 रन पर गिरा। इसके बाद वैभव सूर्यवंशी और ध्रुव जुरेल ने पारी को संभाला। दोनों बल्लेबाजों के बीच दूसरे विकेट के लिए 70 रन की साझेदारी हुई। सूर्यवंशी 46 रन बनाकर आउट हुए। इसके बाद ध्रुव जुरेल और रियान पराग ने तीसरे विकेट के लिए 72 रन जोड़कर राजस्थान को मजबूत स्थिति में पहुंचाया। रियान पराग ने 51 रन की शानदार पारी खेली, जबकि जुरेल ने 53 रन बनाए। हालांकि आखिरी ओवरों में राजस्थान की बल्लेबाजी लड़खड़ा गई और टीम 20 ओवर में 8 विकेट के नुकसान पर 193 रन ही बना सकी। दिल्ली के लिए गेंदबाजी में: मिचेल स्टार्क ने 4 विकेट लुंगी एनगिडी ने 2 विकेट माधव तिवारी ने 2 विकेट हासिल किए। दिल्ली की शानदार शुरुआत 194 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी दिल्ली कैपिटल्स की शुरुआत बेहद मजबूत रही। अभिषेक पोरेल और केएल राहुल ने पहले विकेट के लिए शतकीय साझेदारी कर राजस्थान के गेंदबाजों पर दबाव बना दिया। अभिषेक पोरेल ने 51 रन की अहम पारी खेली। इसके बाद साहिर पारख सिर्फ 9 रन बनाकर आउट हो गए। केएल राहुल ने भी शानदार बल्लेबाजी करते हुए 56 रन बनाए। उनके आउट होने तक दिल्ली मजबूत स्थिति में पहुंच चुकी थी। अक्षर पटेल और आशुतोष शर्मा ने दिलाई जीत मध्यक्रम में डेविड मिलर और ट्रिस्टन स्टब्स जल्दी आउट हो गए, लेकिन कप्तान अक्षर पटेल एक छोर पर टिके रहे। उन्होंने नाबाद 34 रन बनाकर टीम को जीत के करीब पहुंचाया। अंत में आशुतोष शर्मा ने तेज 18 रन बनाकर दिल्ली को 5 विकेट से यादगार जीत दिला दी। राजस्थान की ओर से: जोफ्रा आर्चर ने 2 विकेट बृजेश शर्मा ने 2 विकेट लिए। प्लेऑफ की रेस हुई और रोमांचक इस जीत के बाद दिल्ली कैपिटल्स ने प्लेऑफ की उम्मीदों को जिंदा रखा है। वहीं राजस्थान रॉयल्स के लिए अब हर मुकाबला फाइनल जैसा हो गया है। आने वाले मैच तय करेंगे कि कौन सी टीम अंतिम चार में जगह बना पाएगी।  

surbhi मई 18, 2026 0
Chennai Super Kings and Sunrisers Hyderabad players during crucial IPL 2026 playoff race match at Chepauk.
चेन्नई के लिए करो या मरो की जंग, क्या चेपॉक में पलटेगा खेल?

Chennai Super Kings और Sunrisers Hyderabad के बीच आज आईपीएल 2026 का 63वां मुकाबला चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम यानी चेपॉक में खेला जाएगा। प्लेऑफ की रेस अब बेहद रोमांचक मोड़ पर पहुंच चुकी है और ऐसे में यह मुकाबला दोनों टीमों के लिए किसी फाइनल से कम नहीं माना जा रहा। ऋतुराज गायकवाड़ की कप्तानी वाली चेन्नई सुपर किंग्स के लिए यह मैच “करो या मरो” की स्थिति में है। पिछले मुकाबले में लखनऊ से मिली हार के बाद टीम पर दबाव बढ़ गया है। दूसरी ओर, पैट कमिंस की अगुवाई वाली हैदराबाद इस मैच को जीतकर प्लेऑफ का टिकट लगभग पक्का करना चाहेगी। हेड टू हेड में CSK का दबदबा दोनों टीमों के बीच अब तक कुल 23 मुकाबले खेले गए हैं। इनमें चेन्नई ने 15 मैच जीते हैं, जबकि हैदराबाद को 8 मुकाबलों में सफलता मिली है। हालांकि हालिया फॉर्म की बात करें तो सनराइजर्स का पलड़ा थोड़ा भारी नजर आता है। पिछले सीजन में भी हैदराबाद ने चेन्नई को हराया था और इस सीजन के पहले मुकाबले में भी SRH ने जीत दर्ज की थी। चेपॉक की पिच कैसी रहेगी? चेन्नई का चेपॉक स्टेडियम लंबे समय से स्पिन गेंदबाजों के लिए मददगार माना जाता रहा है, लेकिन इस सीजन में तस्वीर कुछ अलग दिखाई दी है। यहां बल्लेबाजों ने खुलकर रन बनाए हैं और कई बार 200 से ज्यादा का स्कोर भी देखने को मिला है। हालांकि पिच कुछ मौकों पर धीमी भी रही है, जिससे स्पिनर्स को टर्न और अतिरिक्त मदद मिली। ऐसे में आज का मुकाबला बैट और बॉल दोनों के बीच शानदार टक्कर वाला हो सकता है। टॉस बन सकता है बड़ा फैक्टर इस सीजन में चेपॉक में खेले गए 6 मुकाबलों में से 4 मैच लक्ष्य का पीछा करने वाली टीम ने जीते हैं। यही वजह है कि टॉस जीतने वाली टीम पहले गेंदबाजी का फैसला ले सकती है। चेपॉक में अब तक कुल 97 आईपीएल मैच खेले गए हैं: पहले बल्लेबाजी करने वाली टीम जीती – 51 बार लक्ष्य का पीछा करने वाली टीम जीती – 44 बार 2 मुकाबले टाई रहे मौसम बिगाड़ सकता है खेल चेन्नई में आज गर्मी और उमस काफी ज्यादा रहने वाली है। शाम के समय बादल छाए रहने और हल्की बारिश या गरज के आसार भी बताए जा रहे हैं। तापमान 36 डिग्री सेल्सियस तक जा सकता है, जबकि रात में यह 27 डिग्री के आसपास रह सकता है। ऐसे में खिलाड़ियों की फिटनेस भी अहम भूमिका निभाएगी। किसका पलड़ा भारी? अगर घरेलू परिस्थितियों और रिकॉर्ड की बात करें तो चेन्नई सुपर किंग्स को हल्का फायदा मिल सकता है। लेकिन मौजूदा फॉर्म और आक्रामक बल्लेबाजी को देखें तो सनराइजर्स हैदराबाद भी किसी तरह कमजोर नहीं दिख रही। चेन्नई के लिए ऋतुराज गायकवाड़, शिवम दुबे और स्पिन अटैक अहम होंगे, जबकि हैदराबाद को ट्रेविस हेड, अभिषेक शर्मा और पैट कमिंस से बड़ी उम्मीदें होंगी। आज का मुकाबला सिर्फ दो अंकों का नहीं, बल्कि प्लेऑफ की उम्मीदों और दबाव की असली परीक्षा भी होगा।  

surbhi मई 18, 2026 0
FIFA World Cup 2026
फीफा विश्व कप 2026 में नहीं दिखेंगे कई बड़े सितारे, फैंस को लगेगा झटका

नई दिल्ली, एजेंसियां। 2026 FIFA World Cup शुरू होने में अब एक महीने से भी कम समय बचा है, लेकिन इस बार फुटबॉल प्रशंसकों को कई बड़े खिलाड़ियों की गैर मौजूदगी खलेगी। कुछ स्टार खिलाड़ी अपनी टीमों के क्वालिफाई नहीं कर पाने के कारण बाहर हो गए हैं, जबकि कुछ को चोट, खराब फॉर्म या चयन न होने की वजह से जगह नहीं मिली।   इटली लगातार तीसरी बार विश्व कप से बाहर चार बार की विश्व चैंपियन Italy लगातार तीसरी बार फीफा विश्व कप के लिए क्वालिफाई नहीं कर पाई है। इसके चलते स्टार गोलकीपर Gianluigi Donnarumma और मिडफील्डर Sandro Tonali इस टूर्नामेंट में नजर नहीं आएंगे। यह इटली और उसके प्रशंसकों के लिए बड़ा झटका माना जा रहा है।   कई दिग्गज खिलाड़ी भी नहीं होंगे शामिल पोलैंड के स्टार स्ट्राइकर Robert Lewandowski, ब्राजील के Rodrygo और Éder Militão, नाइजीरिया के Victor Osimhen और Ademola Lookman जैसे खिलाड़ी भी विश्व कप का हिस्सा नहीं होंगे। इसके अलावा जर्मनी के Serge Gnabry, नीदरलैंड के Xavi Simons और फ्रांस के Hugo Ekitike भी इस बार टूर्नामेंट से बाहर रहेंगे।   तीन देशों में होगा टूर्नामेंट फीफा विश्व कप 2026 का आयोजन 11 जून से 19 जुलाई तक United States, Canada और Mexico की संयुक्त मेजबानी में होगा। यह पहला विश्व कप होगा जिसमें 48 टीमें हिस्सा लेंगी और कुल 104 मुकाबले खेले जाएंगे।   फ्रांस ने घोषित की टीम फ्रांस  ने विश्व कप के लिए अपनी 26 सदस्यीय टीम की घोषणा कर दी है। टीम की कप्तानी स्टार स्ट्राइकर Kylian Mbappé करेंगे। फ्रांस को इस बार खिताब का मजबूत दावेदार माना जा रहा है।

Anjali Kumari मई 16, 2026 0
Hardik Pandya during IPL 2026 amid social media rumors about his personal life and absence
MI के मैचों से क्यों गायब हैं हार्दिक पंड्या? दूसरी शादी की अफवाहों पर मचा बवाल

Hardik Pandya एक बार फिर चर्चा में हैं। लेकिन इस बार वजह उनका खेल नहीं, बल्कि सोशल मीडिया पर वायरल हो रही उनकी निजी जिंदगी से जुड़ी अफवाहें हैं। आईपीएल 2026 के बीच Mumbai Indians के कप्तान पिछले कुछ मैचों से टीम से बाहर चल रहे हैं, जिसके बाद इंटरनेट पर कई तरह की बातें शुरू हो गई हैं। सोशल मीडिया पर दावा किया जा रहा है कि हार्दिक पंड्या मॉडल माहिका शर्मा के साथ दूसरी शादी करने जा रहे हैं। वायरल पोस्ट्स में यहां तक कहा गया कि इसी वजह से वह टीम के साथ ट्रैवल नहीं कर रहे हैं। हालांकि, इन दावों को लेकर अब तक कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। शादी की खबरों में कितनी सच्चाई? वायरल दावों के मुताबिक, हार्दिक पंड्या और कथित गर्लफ्रेंड माहिका शर्मा 22 मई को शादी करने वाले हैं। लेकिन न तो हार्दिक पंड्या और न ही मुंबई इंडियंस की तरफ से इस तरह की किसी खबर की पुष्टि की गई है। असल में हार्दिक पंड्या पिछले कुछ मुकाबलों से पीठ की चोट के कारण टीम से बाहर बताए जा रहे हैं। फिलहाल दूसरी शादी की खबर सिर्फ सोशल मीडिया गॉसिप मानी जा रही है और इसके समर्थन में कोई आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है। 2024 में हुआ था तलाक गौरतलब है कि Hardik Pandya ने 18 जुलाई 2024 को Natasa Stankovic से अलग होने की घोषणा की थी। इसके बाद से ही सोशल मीडिया पर लगातार उनके और माहिका शर्मा के रिश्ते को लेकर चर्चाएं होती रही हैं। अब शादी की नई अफवाह ने इस चर्चा को और तेज कर दिया है। हालांकि, इस पूरे मामले पर दोनों पक्षों की तरफ से अब तक कोई बयान जारी नहीं किया गया है। IPL 2026 में खराब रहा मुंबई का प्रदर्शन आईपीएल 2026 में Mumbai Indians का प्रदर्शन बेहद निराशाजनक रहा है। टीम प्लेऑफ की रेस से बाहर होने वाली शुरुआती टीमों में शामिल हो चुकी है। हार्दिक पंड्या का व्यक्तिगत प्रदर्शन भी इस सीजन में उम्मीदों के मुताबिक नहीं रहा। उन्होंने 8 मैचों में सिर्फ 107 रन बनाए हैं, जबकि गेंदबाजी में उनके नाम केवल 4 विकेट दर्ज हैं। लगातार खराब प्रदर्शन और चोट की समस्या के बीच अब उनकी गैरमौजूदगी भी चर्चा का विषय बन गई है।  

surbhi मई 16, 2026 0
Lucknow Super Giants players celebrate victory over Chennai Super Kings in IPL 2026 clash
IPL 2026 Points Table: लखनऊ की जीत से बदला समीकरण, चेन्नई की प्लेऑफ राह मुश्किल

आईपीएल 2026 के 59वें मुकाबले में Lucknow Super Giants ने Chennai Super Kings को 7 विकेट से हराकर पॉइंट्स टेबल में बड़ा उलटफेर कर दिया। इस हार के बाद चेन्नई सुपर किंग्स को प्लेऑफ की रेस में बड़ा झटका लगा है और टीम पांचवें से फिसलकर छठे स्थान पर पहुंच गई है। लखनऊ की टीम भले ही प्लेऑफ की दौड़ से पहले ही बाहर हो चुकी हो, लेकिन इस जीत ने बाकी टीमों की गणित जरूर बिगाड़ दी है। अब चेन्नई के लिए आगे का रास्ता बेहद मुश्किल हो गया है। टीम को प्लेऑफ में जगह बनाने के लिए अपने बचे हुए दोनों मुकाबले हर हाल में जीतने होंगे। अपडेटेड IPL 2026 पॉइंट्स टेबल स्थान टीम मैच जीत हार अंक नेट रन रेट 1 Royal Challengers Bengaluru 12 8 4 16 +1.053 2 Gujarat Titans 12 8 4 16 +0.551 3 Sunrisers Hyderabad 12 7 5 14 +0.331 4 Punjab Kings 12 6 5 13 +0.355 5 Rajasthan Royals 11 6 5 12 +0.082 6 Chennai Super Kings 12 6 6 12 +0.027 7 Delhi Capitals 12 5 7 10 -0.993 8 Kolkata Knight Riders 11 4 6 9 -0.198 9 Mumbai Indians 12 4 8 8 -0.504 10 Lucknow Super Giants 12 4 8 8 -0.701 मैच का पूरा हाल BRSABV Ekana Cricket Stadium में खेले गए इस मुकाबले में लखनऊ सुपर जायंट्स ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया। पहले बल्लेबाजी करते हुए चेन्नई सुपर किंग्स ने 20 ओवर में 5 विकेट के नुकसान पर 187 रन बनाए। चेन्नई की ओर से कार्तिक शर्मा ने शानदार 71 रन की पारी खेली। वहीं शिवम दुबे ने नाबाद 32 रन बनाए। डेवाल्ड ब्रेविस ने 25 और संजू सैमसन ने 20 रन का योगदान दिया। लखनऊ के लिए आकाश सिंह सबसे सफल गेंदबाज रहे और उन्होंने 3 विकेट झटके। 188 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी लखनऊ की टीम ने बेहद आक्रामक अंदाज में बल्लेबाजी की। मिचेल मार्श ने 90 रन की विस्फोटक पारी खेलकर मैच का रुख पूरी तरह बदल दिया। जोश इंग्लिस ने 35 रन बनाए, जबकि निकोलस पूरन 32 रन बनाकर नाबाद लौटे। लखनऊ ने मुकाबला सिर्फ 16.4 ओवर में जीत लिया। प्लेऑफ की रेस हुई रोमांचक अब प्लेऑफ की लड़ाई और भी दिलचस्प हो गई है। Rajasthan Royals और Chennai Super Kings के बीच कांटे की टक्कर देखने को मिल सकती है। नेट रन रेट भी अब अहम भूमिका निभाने वाला है।  

surbhi मई 16, 2026 0
Mumbai Indians players celebrate 6-wicket win over Punjab Kings in IPL 2026 Dharamshala match
IPL Points Table 2026: लगातार पांचवीं हार के बाद संकट में पंजाब किंग्स, मुंबई इंडियंस ने 6 विकेट से जीता मुकाबला

आईपीएल 2026 के 58वें मुकाबले में धर्मशाला में खेले गए रोमांचक मैच में Punjab Kings को एक बार फिर हार का सामना करना पड़ा। इस बार Mumbai Indians ने शानदार प्रदर्शन करते हुए पंजाब को 6 विकेट से हराकर उसकी प्लेऑफ उम्मीदों को बड़ा झटका दिया। हालांकि इस हार के बावजूद पंजाब किंग्स 13 अंकों के साथ अंक तालिका में चौथे स्थान पर बनी हुई है, लेकिन टीम की लगातार पांचवीं हार ने उसकी राह बेहद कठिन कर दी है। दूसरी ओर मुंबई इंडियंस, जो पहले ही प्लेऑफ की दौड़ से बाहर हो चुकी थी, ने इस जीत के साथ टूर्नामेंट को और ज्यादा रोमांचक बना दिया है। मैच का पूरा हाल धर्मशाला में टॉस जीतकर मुंबई इंडियंस ने पहले गेंदबाजी का फैसला लिया। पहले बल्लेबाजी करते हुए पंजाब किंग्स ने 20 ओवर में 8 विकेट खोकर 200 रन बनाए। पंजाब के लिए प्रभसिमरन सिंह ने 57 रन की अहम पारी खेली, जबकि अजमतउल्लाह उमरजई ने 38, प्रियांश आर्या ने 22 और कूपर कोनोली ने 21 रन जोड़े। मुंबई की ओर से गेंदबाजी में शार्दुल ठाकुर ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 4 विकेट झटके, जबकि दीपक चाहर ने 2 विकेट हासिल किए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी मुंबई इंडियंस ने दमदार बल्लेबाजी करते हुए 19.5 ओवर में 4 विकेट खोकर मुकाबला अपने नाम कर लिया। मुंबई की जीत में तिलक वर्मा ने नाबाद 75 रनों की बेहतरीन पारी खेली। रयान रिकेल्टन ने 48, विल जैक्स ने नाबाद 25, रोहित शर्मा ने 22 और शेरफेन रदरफोर्ड ने 20 रन बनाए। अपडेटेड पॉइंट्स टेबल (IPL 2026) RCB – 16 अंक (NRR +1.053) GT – 16 अंक (NRR +0.551) SRH – 14 अंक PBKS – 13 अंक (4th स्थान) CSK – 12 अंक RR – 12 अंक DC – 10 अंक KKR – 9 अंक MI – 8 अंक LSG – 6 अंक पंजाब किंग्स के लिए चिंता की बात यह है कि टीम लगातार हार के बावजूद चौथे स्थान पर जरूर है, लेकिन बाकी टीमों के प्रदर्शन के चलते प्लेऑफ की दौड़ बेहद कड़ी होती जा रही है।  

surbhi मई 15, 2026 0
IPL-2026
IPL-2026: पंजाब की लगातार 5वीं हार, मुंबई 6 विकेट से जीती

धर्मशाला, एजेंसियां। मुंबई इंडियंस ने रोमांचक मुकाबले में पंजाब किंग्स को 6 विकेट से हरा दिया। आखिरी ओवर में टीम को 15 रन चाहिए थे, जिसे उसने 1 गेंद बाकी रहते हासिल कर लिया। जीत के हीरो तिलक वर्मा रहे, जिन्होंने 33 गेंदों में नाबाद 75 रन बनाए। पंजाब की यह लगातार 5वीं हार रही।   पंजाब ने 200 रन बनाये गुरुवार को धर्मशाला के HPCA स्टेडियम में पंजाब ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 8 विकेट पर 200 रन बनाए। जवाब में मुंबई ने 19.5 ओवर में 4 विकेट खोकर टारगेट हासिल कर लिया।  तिलक-जैक्स के बीच नाबाद 56 रन की साझेदारी मुंबई के लिए तिलक के अलावा रायन रिकल्टन ने 48 रन बनाए, जबकि विल जैक्स ने 10 गेंदों में नाबाद 25 रन की तेज पारी खेली। तिलक और जैक्स के बीच 5वें विकेट के लिए नाबाद 56 रन की साझेदारी हुई। पंजाब के लिए अजमतुल्लाह ओमरजई ने 2 विकेट लिए। युजवेंद्र चहल और मार्को यानसन को 1-1 सफलता मिली। प्रभसिमरन सिंह का अर्धशतक पंजाब के लिए प्रभसिमरन सिंह ने सबसे ज्यादा 57 रन बनाए, जबकि अजमतुल्लाह ओमरजई ने 17 गेंदों में 38 रन की विस्फोटक पारी खेली। आखिर में जेवियर बार्टलेट ने 7 गेंदों में नाबाद 18 रन जोड़कर टीम को 200 तक पहुंचाया। प्रभसिमरन और प्रियांश के बीच पहले विकेट के लिए 50 रन की साझेदारी हुई। वहीं, प्रभसिमरन ने दूसरे विकेट के लिए कोनोली के साथ 57 रन जोड़े। मुंबई के लिए शार्दूल ठाकुर सबसे सफल गेंदबाज रहे। उन्होंने 4 विकेट लिए। वहीं, दीपक चाहर को 2 विकेट मिले। शुरुआत में पंजाब ने तेज रन बनाए, लेकिन बीच के ओवरों में लगातार विकेट गिरने से टीम दबाव में आ गई। इसके बावजूद उमरजई और बार्टलेट की तेज पारियों ने टीम को मजबूत स्कोर तक पहुंचा दिया।

Anjali Kumari मई 15, 2026 0
Virat kohli fan moment
IPL-2026: RCB-KKR मैच में विराट कोहली के फैन ने तोड़ी सुरक्षा, वीडियो हुआ वायरल

नई दिल्ली, एजेंसियां। IPL 2026 के 57वें मुकाबले में Royal Challengers Bengaluru ने Kolkata Knight Riders को 6 विकेट से हराकर प्लेऑफ की ओर मजबूत कदम बढ़ाया। हालांकि मैच के दौरान एक ऐसा नजारा देखने को मिला, जिसने सोशल मीडिया पर सनसनी मचा दी। मुकाबले के बीच एक फैन सुरक्षा घेरा तोड़कर मैदान में घुस गया और सीधेविराट कोहली के पास पहुंच गया।   फैन ने मैदान में पहुंचकर छुए विराट के पैर वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि बल्लेबाजी के दौरान एक प्रशंसक साइटस्क्रीन की तरफ से मैदान में घुस आया। इससे पहले कि सुरक्षाकर्मी उसे पकड़ पाते, वह विराट कोहली के करीब पहुंच गया और उनके पैर छूने लगा। इस अचानक हुई घटना से कुछ पल के लिए मैदान पर मौजूद खिलाड़ी और दर्शक हैरान रह गए।   सुरक्षाकर्मियों ने तुरंत फैन को मैदान से बाहर निकाला, लेकिन इस दौरान कैमरों में कैद हुआ वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया। वीडियो में विराट कोहली सुरक्षाकर्मियों को फैन के साथ नरमी बरतने का इशारा करते भी दिखाई दिए। क्रिकेट मैदान पर खिलाड़ियों के प्रति फैंस की दीवानगी के ऐसे दृश्य पहले भी कई बार देखने को मिल चुके हैं।   विराट कोहली ने खेली शानदार शतकीय पारी मैच की बात करें तो पहले बल्लेबाजी करते हुए केकेआर ने 20 ओवर में 192 रन बनाए। जवाब में विराट कोहली ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए सिर्फ 60 गेंदों में नाबाद 105 रन ठोक दिए। उनकी पारी में 11 चौके और 3 छक्के शामिल रहे। कोहली की विस्फोटक पारी की बदौलत आरसीबी ने 19.1 ओवर में लक्ष्य हासिल कर लिया। इस जीत के साथ बेंगलुरु अंक तालिका में शीर्ष स्थान पर पहुंच गई है। विराट कोहली को उनकी बेहतरीन बल्लेबाजी के लिए ‘प्लेयर ऑफ द मैच’ चुना गया।

Anjali Kumari मई 14, 2026 0
Virat Kohli celebrates historic century against KKR after breaking Chris Gayle’s T20 runs record
विराट कोहली का ऐतिहासिक शतक, क्रिस गेल का बड़ा रिकॉर्ड टूटा; KKR के खिलाफ रचा इतिहास

Virat Kohli ने एक बार फिर साबित कर दिया कि बड़े मुकाबलों में उनसे बड़ा खिलाड़ी कोई नहीं। Royal Challengers Bengaluru के स्टार बल्लेबाज ने रायपुर में Kolkata Knight Riders के खिलाफ शानदार नाबाद 105 रन की पारी खेलकर टीम को यादगार जीत दिलाई। पिछले दो मैचों में खाता तक नहीं खोल पाने वाले विराट ने इस मुकाबले में दमदार वापसी करते हुए कई बड़े रिकॉर्ड अपने नाम कर लिए। उनकी इस पारी के दम पर आरसीबी ने केकेआर को 6 विकेट से हराया और अंक तालिका में टॉप स्थान हासिल किया। टी20 क्रिकेट में सबसे तेज 14000 रन पूरे विराट कोहली ने अपनी पारी के दौरान 78 रन बनाते ही टी20 क्रिकेट में 14000 रन पूरे कर लिए। इसके साथ ही उन्होंने Chris Gayle का बड़ा रिकॉर्ड तोड़ दिया। कोहली ने सिर्फ 409 पारियों में यह उपलब्धि हासिल की, जबकि गेल ने 14000 रन तक पहुंचने के लिए 423 पारियां खेली थीं। इस सूची में David Warner, Jos Buttler और Kieron Pollard जैसे दिग्गज भी शामिल हैं। IPL में चेज करते हुए बराबरी का रिकॉर्ड कोहली ने इस शतक के साथ आईपीएल में रन चेज करते हुए अपने तीसरे शतक का रिकॉर्ड बनाया। अब वह इस मामले में जोस बटलर की बराबरी पर पहुंच गए हैं। आरसीबी के लिए यह पारी इसलिए भी खास रही क्योंकि टीम दबाव में थी और विराट ने अंत तक टिककर मैच फिनिश किया। KKR के खिलाफ भी विराट का जलवा केकेआर के खिलाफ यह विराट कोहली का दूसरा आईपीएल शतक रहा। इससे पहले उन्होंने 2019 में कोलकाता में शतक लगाया था। अब रायपुर में 105 रन की नाबाद पारी खेलकर उन्होंने एक और खास उपलब्धि अपने नाम कर ली। आरसीबी और केकेआर के मुकाबलों में अब तक सबसे यादगार पारियों में Chris Gayle का 102 रन और विराट के दो शतक शामिल हो चुके हैं। IPL में सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज बने इस शतक के साथ विराट कोहली ने आईपीएल में अपने कुल शतकों की संख्या 9 पहुंचा दी। वह लीग इतिहास में सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज बन गए हैं। इस सूची में उनके बाद जोस बटलर 7 और क्रिस गेल 6 शतकों के साथ मौजूद हैं। प्लेयर ऑफ द मैच में भी बनाई बराबरी इस मुकाबले में शानदार बल्लेबाजी के लिए विराट कोहली को प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया। इसके साथ ही उन्होंने आईपीएल में सबसे ज्यादा प्लेयर ऑफ द मैच अवॉर्ड जीतने वाले भारतीय खिलाड़ियों की सूची में Rohit Sharma की बराबरी कर ली। दोनों के नाम अब 21-21 अवॉर्ड दर्ज हैं।  

surbhi मई 14, 2026 0
Popular post
शादी समारोह में जम्मू-कश्मीर के पूर्व सीएम पर हमला नाकाम, हमलावर 20 साल से कर रहा था मौके का इंतज़ार

  जम्मू-कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री Farooq Abdullah पर जम्मू में एक शादी समारोह के दौरान हुए हमले ने सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। घटना उस समय हुई जब वे एक कार्यक्रम से बाहर निकल रहे थे और भीड़ में मौजूद एक व्यक्ति ने उनके बेहद करीब आकर पिस्तौल तान दी और गोली चलाने की कोशिश की। हालांकि सुरक्षाकर्मियों की त्वरित कार्रवाई से यह हमला नाकाम हो गया और वे बाल-बाल बच गए। यह घटना जम्मू के ग्रेटर कैलाश इलाके में आयोजित एक विवाह समारोह में हुई, जहां Farooq Abdullah जम्मू-कश्मीर के उपमुख्यमंत्री Surinder Choudhary के साथ पहुंचे थे।   कौन है हमलावर? पुलिस ने आरोपी की पहचान कमल सिंह जम्वाल (करीब 65 वर्ष) के रूप में की है, जो जम्मू के पुरानी मंडी इलाके का निवासी बताया जा रहा है। प्रारंभिक पूछताछ में आरोपी ने दावा किया कि वह पिछले करीब 20 वर्षों से इस मौके का इंतज़ार कर रहा था। पुलिस के अनुसार कमल सिंह के पास एक लाइसेंसी पिस्तौल थी और घटना के समय वह कथित तौर पर नशे में भी था। सुरक्षाकर्मियों ने मौके से हथियार बरामद कर लिया है और उससे पूछताछ जारी है। जांच एजेंसियां यह भी पता लगाने की कोशिश कर रही हैं कि यह हमला व्यक्तिगत रंजिश का नतीजा था या इसके पीछे कोई बड़ी साजिश हो सकती है।   CCTV में कैद हुई पूरी घटना घटना का CCTV फुटेज भी सामने आया है। वीडियो में दिखता है कि जैसे ही Farooq Abdullah समारोह से बाहर निकल रहे थे, आरोपी पीछे से तेजी से आया और उनकी कनपटी पर पिस्तौल तान दी। उसने फायर करने की कोशिश की, लेकिन उसी क्षण सुरक्षा में तैनात कमांडो सक्रिय हो गए और उसका हाथ झटक दिया, जिससे गोली लक्ष्य से चूक गई। इसके तुरंत बाद सुरक्षाकर्मियों और मौके पर मौजूद लोगों ने आरोपी को पकड़ लिया। घटना के बाद का वीडियो सोशल मीडिया पर भी तेजी से वायरल हो रहा है।   सीएम उमर अब्दुल्ला ने उठाए सुरक्षा पर सवाल हमले के बाद जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री Omar Abdullah ने सोशल मीडिया पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि उनके पिता बाल-बाल बच गए। उन्होंने लिखा कि एक व्यक्ति भरी हुई पिस्तौल के साथ इतने करीब तक कैसे पहुंच गया, यह गंभीर सुरक्षा चूक का संकेत है। मुख्यमंत्री ने इस घटना की उच्च-स्तरीय जांच की मांग भी की है, ताकि सुरक्षा व्यवस्था में हुई संभावित खामियों का पता लगाया जा सके। घटना के समय उपमुख्यमंत्री Surinder Choudhary भी वहां मौजूद थे। इस दौरान उन्हें हल्की चोट आई, जिसके बाद मौके पर ही प्राथमिक उपचार दिया गया।   पुलिस की जांच जारी जम्मू पुलिस के अनुसार हमला ग्रेटर कैलाश के रॉयल पार्क में आयोजित विवाह समारोह के दौरान हुआ। सुरक्षा दल ने तुरंत कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने बताया कि आरोपी की पिस्तौल जब्त कर ली गई है और उसके पारिवारिक पृष्ठभूमि, संपर्कों और मानसिक स्थिति की भी जांच की जा रही है। सुरक्षा एजेंसियां यह पता लगाने की कोशिश कर रही हैं कि कहीं इस घटना के पीछे कोई बड़ी साजिश तो नहीं।  

हरीश राणा मामला: इच्छामृत्यु की अनुमति ने खड़े किए संवेदनशील सवाल, क्या सच में कोई अकेले मरता है?

भारत के कानूनी और सामाजिक विमर्श में एक ऐतिहासिक और भावनात्मक मोड़ तब आया, जब सुप्रीम कोर्ट ने हरीश राणा को निष्क्रिय इच्छामृत्यु (Passive Euthanasia) की अनुमति दे दी। यह फैसला न केवल न्यायिक दृष्टि से अहम है, बल्कि मानवीय संवेदनाओं और पारिवारिक पीड़ा को भी गहराई से छूता है। 13 साल का संघर्ष: जीवन और मृत्यु के बीच अटका एक अस्तित्व हरीश राणा पिछले 13 वर्षों से अचेत अवस्था में जीवन और मृत्यु के बीच झूल रहे थे। एक हादसे में चंडीगढ़ स्थित हॉस्टल की चौथी मंज़िल से गिरने के बाद उनका शरीर तो जीवित रहा, लेकिन वे किसी भी प्रकार की प्रतिक्रिया देने में असमर्थ हो गए। इन वर्षों में उनके माता-पिता ने निरंतर उनकी सेवा की, लेकिन बढ़ती उम्र और शारीरिक थकान ने उन्हें एक कठिन निर्णय के सामने ला खड़ा किया-अपने ही बेटे के लिए मृत्यु की अनुमति मांगना। अदालत का फैसला: ‘गरिमामय मृत्यु’ की दिशा में कदम सुप्रीम कोर्ट ने इस मामले में निष्क्रिय इच्छामृत्यु की अनुमति दी, जिसमें जीवन को कृत्रिम रूप से बनाए रखने वाले उपकरणों को हटाया जाता है, ताकि व्यक्ति स्वाभाविक रूप से मृत्यु की ओर बढ़ सके। यह निर्णय भारत में इच्छामृत्यु को लेकर एक महत्वपूर्ण मिसाल बन गया है। इससे पहले भी ऐसे मामले सामने आए थे, जैसे अरुणा शानबाग का मामला, लेकिन तब अदालत ने अनुमति नहीं दी थी। एक सवाल जो दिल को झकझोरता है यह मामला सिर्फ कानूनी नहीं, बल्कि गहरे मानवीय और भावनात्मक सवाल भी खड़े करता है- क्या हरीश राणा अकेले मरेंगे? असल में, किसी की मृत्यु कभी अकेली नहीं होती। हरीश के साथ उनके माता-पिता का एक हिस्सा भी खत्म होगा-खासतौर पर उनकी मां, जिन्होंने अपने बेटे की इच्छामृत्यु की अनुमति पर हस्ताक्षर किए। यह निर्णय केवल कागज पर हस्ताक्षर नहीं, बल्कि एक मां के भीतर की पीड़ा, त्याग और टूटन का प्रतीक है। समाज और परिवार पर उठते बड़े सवाल इस घटना ने समाज के बदलते स्वरूप पर भी सवाल खड़े किए हैं- क्या आधुनिक जीवनशैली और टूटते पारिवारिक ढांचे लोगों को ऐसे फैसले लेने के लिए मजबूर कर रहे हैं?   क्या ‘गरिमामय मृत्यु’ की मांग, ‘गरिमामय जीवन’ की कमी को दर्शाती है?   हरीश राणा और अरुणा शानबाग जैसे मामलों ने यह दिखाया है कि कई बार जीवन केवल शरीर से नहीं, बल्कि रिश्तों और देखभाल से भी चलता है। कानून बनने की जरूरत और संभावित खतरे सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र सरकार को इच्छामृत्यु पर स्पष्ट कानून बनाने की भी सलाह दी है। हालांकि, इसके साथ एक चिंता भी जुड़ी है- कहीं इस कानून का दुरुपयोग तो नहीं होगा? विशेषज्ञों का मानना है कि बिना सख्त नियमों के, यह कानून कमजोर और बुजुर्ग लोगों के लिए खतरा बन सकता है। वहीं, कुछ परिवारों के लिए यह पीड़ा से मुक्ति का रास्ता भी साबित हो सकता है।  

लोकसभा स्पीकर के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव पर आज अमित शाह का भाषण, सदन में हंगामे के आसार

  नई दिल्ली: लोकसभा स्पीकर Om Birla को पद से हटाने के लिए लाए गए अविश्वास प्रस्ताव पर संसद में सियासी घमासान तेज हो गया है। इस मुद्दे पर जारी बहस के बीच बुधवार को केंद्रीय गृह मंत्री Amit Shah लोकसभा में सरकार का पक्ष रखेंगे। माना जा रहा है कि उनके संबोधन के दौरान सदन में तीखी बहस और हंगामे की स्थिति बन सकती है। यह प्रस्ताव कांग्रेस सांसद Mohammed Javed ने पेश किया है, जिसे विपक्ष के कई दलों का समर्थन मिला है। प्रस्ताव को 50 से अधिक सांसदों का समर्थन मिलने के बाद इसे चर्चा के लिए स्वीकार किया गया। मंगलवार को सदन की कार्यवाही की अध्यक्षता कर रहे Jagadambika Pal ने प्रस्ताव पर चर्चा की अनुमति दी और इसके लिए कुल 10 घंटे का समय निर्धारित किया। उन्होंने सांसदों से अपील की कि वे बहस के दौरान केवल प्रस्ताव से जुड़े मुद्दों पर ही अपनी बात रखें।   118 विपक्षी सांसदों का समर्थन स्पीकर को हटाने के प्रस्ताव पर कुल 118 विपक्षी सांसदों ने हस्ताक्षर किए हैं। विपक्ष का आरोप है कि Om Birla ने सदन की कार्यवाही के दौरान निष्पक्षता नहीं बरती और कई मौकों पर ‘पक्षपातपूर्ण व्यवहार’ किया। इसी आरोप के आधार पर यह प्रस्ताव लाया गया है। मंगलवार को बहस शुरू होते ही प्रक्रिया को लेकर भी विवाद देखने को मिला। एआईएमआईएम प्रमुख Asaduddin Owaisi और कांग्रेस सांसद K. C. Venugopal ने आपत्ति जताते हुए कहा कि इस तरह की बहस की अध्यक्षता के लिए सदन को किसी सदस्य का चुनाव करना चाहिए। उन्होंने यह भी सवाल उठाया कि अध्यक्षों के पैनल से किसे कार्यवाही की अध्यक्षता के लिए चुना गया, इसका निर्णय किस आधार पर लिया गया। हालांकि सत्तारूढ़ दल के नेताओं ने इन आपत्तियों को खारिज कर दिया। भाजपा सांसद Ravi Shankar Prasad और Nishikant Dubey ने विपक्ष के आरोपों को निराधार बताते हुए कहा कि नियमों के तहत ही कार्यवाही चल रही है।   गौरव गोगोई ने शुरू की बहस बहस की शुरुआत कांग्रेस सांसद Gaurav Gogoi ने की। उन्होंने कहा कि यह प्रस्ताव किसी व्यक्तिगत विरोध के कारण नहीं बल्कि संसद की गरिमा और निष्पक्षता बनाए रखने के उद्देश्य से लाया गया है। उन्होंने कहा, “यह प्रस्ताव सदन की गरिमा की रक्षा की जिम्मेदारी के तहत लाया गया है, न कि व्यक्तिगत रूप से स्पीकर के खिलाफ।” गोगोई ने संसदीय कार्य मंत्री Kiren Rijiju पर भी निशाना साधते हुए आरोप लगाया कि वे अक्सर विपक्षी सांसदों की बातों में बाधा डालते हैं। उन्होंने कहा कि भविष्य में जब संसदीय रिकॉर्ड का अध्ययन होगा तो यह सामने आएगा कि विपक्ष की आवाज़ को सबसे अधिक बाधित किया गया।   रिजिजू ने राहुल गांधी पर साधा निशाना अपने जवाब में Kiren Rijiju ने कांग्रेस नेता Rahul Gandhi पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि यदि कोई खुद को स्पीकर से ऊपर समझता है तो उसका “कोई इलाज नहीं है।” रिजिजू ने कहा कि संसद के नियम स्पष्ट हैं और सदन में बोलने के लिए स्पीकर की अनुमति जरूरी होती है, चाहे वह प्रधानमंत्री हो, मंत्री हो या विपक्ष का नेता।   प्रियंका गांधी का पलटवार इस टिप्पणी पर कांग्रेस नेता Priyanka Gandhi Vadra ने तीखा पलटवार किया। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी जनता से जुड़े मुद्दों पर सरकार को बेखौफ होकर घेरते हैं और यही बात सत्तारूढ़ दल को असहज करती है। प्रियंका गांधी ने कहा, “पिछले 12 वर्षों में इस देश में केवल एक व्यक्ति है जिसने इनके सामने झुकने से इनकार किया है और वह विपक्ष के नेता हैं। वे जो सच बोलते हैं, उसे ये लोग पचा नहीं पाते।” आज जब गृह मंत्री Amit Shah इस प्रस्ताव पर सदन में अपना पक्ष रखेंगे, तब बहस और अधिक तीखी होने की संभावना है। ऐसे में लोकसभा में राजनीतिक टकराव और हंगामे के आसार बने हुए हैं।  

यौन उत्पीड़न केस में शंकराचार्य को राहत, हाईकोर्ट ने दी अग्रिम जमानत

लखनऊ, एजेंसियां। यौन उत्पीड़न के गंभीर आरोपों से घिरे Swami Avimukteshwaranand Saraswati को बड़ी कानूनी राहत मिली है। अलाहबाद हाई कोर्ट  ने उनकी अग्रिम जमानत याचिका स्वीकार कर ली है, जिससे फिलहाल उनकी गिरफ्तारी पर रोक लग गई है। इसी मामले में उनके शिष्य Swami Mukundanand Giri को भी राहत दी गई है।   फैसला सुरक्षित रखने के बाद सुनाया गया आदेश इस मामले में अदालत ने पहले ही सभी पक्षों की दलीलें सुन ली थीं और 27 फरवरी को फैसला सुरक्षित रख लिया था। विस्तृत सुनवाई के बाद न्यायमूर्ति जितेंद्र कुमार सिन्हा की एकल पीठ ने यह फैसला सुनाया। अदालत के इस निर्णय को आरोपियों के लिए बड़ी राहत के तौर पर देखा जा रहा है, हालांकि केस की जांच और आगे की कानूनी प्रक्रिया जारी रहेगी।   मीडिया बयान पर भी कोर्ट की रोक हाईकोर्ट ने इस मामले को संवेदनशील मानते हुए एक अहम निर्देश भी दिया है। अदालत ने शिकायतकर्ता और आरोपियों—दोनों पक्षों को मीडिया में बयान देने से रोक दिया है, ताकि जांच और न्यायिक प्रक्रिया प्रभावित न हो।   क्या है पूरा मामला? यह मामला नाबालिगों के कथित यौन शोषण से जुड़ा है। आरोप है कि आश्रम से जुड़े कुछ बच्चों के साथ गलत व्यवहार किया गया। शिकायत के आधार पर विशेष POCSO अदालत ने पुलिस को मामला दर्ज करने का निर्देश दिया था। इसके बाद प्रयागराज के झूंसी थाने में एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू की गई।   जांच जारी, आगे भी होगी सुनवाई फिलहाल, अदालत से मिली अग्रिम जमानत के कारण गिरफ्तारी से राहत जरूर मिली है, लेकिन मामला खत्म नहीं हुआ है। पुलिस और संबंधित एजेंसियां जांच में जुटी हैं और आने वाले समय में इस केस में और भी कानूनी कार्रवाई हो सकती है।

इच्छामृत्यु के बाद Harish Rana को अंतिम विदाई, पिता की मार्मिक अपील- "रोना मत"

गाजियाबाद/दिल्ली, एजेंसियां। 13 साल से कोमा में रहे 31 वर्षीय हरीश राणा का पार्थिव शरीर बुधवार सुबह 8.30 बजे अंतिम संस्कार के लिए दिल्ली के ग्रीन पार्क श्मशान घाट लाया गया। पिता अशोक राणा ने बेटे को आखिरी बार प्रणाम किया और कहा, “कोई रोए न, बेटा शांति से जाए। उसे भगवान का आशीर्वाद मिले।” थोड़ी देर बाद हरीश का अंतिम संस्कार किया गया, जिसमें उनके भाई ने मुखाग्नि दी।   क्या है मामला? हरीश 2013 में हॉस्टल की चौथी मंजिल से गिरने के बाद क्वाड्रिप्लेजिया और गंभीर लकवे के कारण कोमा में चले गए थे। बीते 13 वर्षों में उनका जीवन केवल लाइफ सपोर्ट सिस्टम पर निर्भर रहा। 11 मार्च को सुप्रीम कोर्ट ने पैसिव यूथेनेशिया यानी इच्छामृत्यु की अनुमति दी थी, जिससे हरीश की जिंदगी का अंत उनके परिवार की सहमति और मेडिकल बोर्डों की मंजूरी के तहत संभव हुआ।   कैसे हुई  मौत ? एम्स में हरीश को पैसिव यूथेनेशिया के तहत जीवनरक्षक उपकरण और फीडिंग ट्यूब से हटाया गया। परिवार ने हरीश के हार्ट वाल्व और कॉर्निया दान कर दिए। इस प्रक्रिया ने भारत में इच्छामृत्यु के कानूनी मान्यता प्राप्त पहले मामले का उदाहरण पेश किया।अंतिम संस्कार के दौरान माता निर्मला राणा और पिता अशोक राणा भावुक नजर आए। यूपी कांग्रेस अध्यक्ष अजय राय और ब्रह्मकुमारी लवली समेत अन्य लोग मौजूद रहे। घाट पर हरीश का पार्थिव शरीर फूलों और उपलों से सजाया गया। पिता ने अंतिम संस्कार के समय सबको संयम रखने और शांति बनाए रखने की अपील की।   सुप्रीम कोर्ट ने क्या  कहा ? सुप्रीम कोर्ट ने 2018 में इच्छामृत्यु के लिए नियम बनाए थे। इसके तहत या तो मरीज ने लिविंग विल लिखी हो या परिवार/करीबी निर्णय लें। पैसिव यूथेनेशिया में इलाज या लाइफ सपोर्ट रोक दिया जाता है, जबकि एक्टिव यूथेनेशिया भारत में गैरकानूनी है। हरीश राणा का यह मामला न केवल परिवार के साहस का प्रतीक है, बल्कि देश में इच्छामृत्यु के संवैधानिक अधिकार को भी सामने लाता है।

Top week

Indian delegation at international cyber security meeting after India assumed CCDB chairmanship role
राष्ट्रीय

भारत को मिली बड़ी अंतरराष्ट्रीय जिम्मेदारी, संभाला CCDB के अध्यक्ष का पद

surbhi मई 15, 2026 0

Voting poll

अगर भविष्य में रश्मिका और विजय जीवनसाथी बनते हैं, तो क्या आपको उनकी जोड़ी पसंद होगी?