History facts

Important Events
Important Events: 3 जुलाई की महत्त्वपूर्ण घटनाएं

1698 – ब्रिटेन के थॉमस सेवरी ने पहले व्यवसायिक स्टीम इंजन का पेटेंट हासिल किया। 1751 – स्वीडन के रसायनशास्त्री और खदान विशेषज्ञ फ्रेडरिक क्रोन्स्टलर निकेल नामक धातु का पता लगाने में सफल हुए। 1754 - फ्रेंच और भारतीय युद्ध: किले की आवश्यकता की लड़ाई - जॉर्ज वॉशिंगटन ने फ्रांसीसी कैप्टन लॉयस कूलन डी विलियर्स को फोर्ट के सामने आत्मसमर्पण किया। 1760 – मराठा सेना ने दिल्ली पर कब्जा किया।  1767 - पिटकेर्न द्वीप की खोज की गई, मिडशिपमैन रॉबर्ट पिटैरन फिलिप कार्टेर्ट की आज्ञा के अनुसार एक अभियान यात्रा पर थे। 1778 – पर्शिया ने अर्जेटिना के खिलाफ युद्ध की घोषणा की। 1819 – अमेरिका ने पहला बचत बैंक 'बैंक ऑफ सेविंग इन न्यूयॉर्क' शुरू हुआ। 1876 मोंटेनेग्रो ने तुर्की से युद्ध की घोषणा की। 1879 – स्वतंत्रता संग्राम सेनानी बासुदेव बलवंत फड़के को गिरफ्तार कर लिया गया। 1884 – स्टॉक एक्सचेंज दाउ जोंस ने अपना पहला स्टॉक इंडेक्स प्रकाशित किया। 1886 – न्यूयॉर्क ट्रिब्यून छपाई मशीन का इस्तेमाल करने वाला पहला अखबार बना। 1890 – इडाहो अमेरिका का 43वां प्रांत बना। 1897 – इतावली वैज्ञानिक मार्कोनी ने लंदन में रेडियो का पेटेंट कराया। 1928 – लंदन में पहली बार रंगीन टीवी कार्यक्रम का प्रसारण हुआ। 1934 - बैंक ऑफ कनाडा अधिनियम कनाडा में पारित किया गया। 1952 – अमेरिकी कांग्रेस ने प्यूर्टो रिको के संविधान को मंजूरी दी। 1962 – फ्रांस के राष्ट्रपति ने अलजीरिया की आजादी की घोषणा की। 1968 – वियतनाम पर युद्ध में मारे गए अमेरिकी सैनिकों के आंकड़े जारी होने के बाद युद्ध बंद करने का दवाब बढ़ा। 1970 – 105 यात्रियों वाला हवाई जहाज स्पेन में लापता हो गया। 1979 – दूसरे हावड़ा ब्रिज नाम से कोलकाता में मशहूर विद्यासागर सेतु का निर्माण शुरू हुआ। 1992 - रियो डि जेनरो (ब्राजील) में पृथ्वी सम्मेलन की शुरुआत। 1999 - कुवैत में 50 सदस्यीय संसदीय चुनाव सम्पन्न। 2000 - लायसेनिया करासे फिजी के अंतरिम प्रधानमंत्री नियुक्त। 2004 - रूस की मारिया शारापोवा महिला विम्बलडन चैम्पियन बनीं। 2005 - महेश भूपति और मेरी पियर्स ने विंबलडन टेनिस का मिश्रित युगल ख़िताब जीता। 2006 - कैरेबियाई द्वीप पर 35 साल बाद भारतीय क्रिकेट टीम ने पहली बार जीत दर्ज की।  2006 - स्पेन ने भारत को विश्व की तीसरी बड़ी अर्थव्यवस्था बनने की उम्मीद जताई। 2007 - विवादास्पद लेखक सलमान रूश्दी ने अपनी पत्नी पद्म लक्ष्मी से तलाक लेने की घोषणा की। 2008 - न्यूयार्क में दलितों का सम्मेलन शुरू हुआ। 2011 – वर्ष 2011 के विंबलडन ओपन ग्रैंडस्लेम के पुरुष वर्ग में नोवाक जोकोविच तथा महिला वर्ग में पेट्रा क्वीतोवा चैंपियन बने। 2012 – इराक में बम विस्फोट से 25 मरे, 40 घायल। 2013 – मिस्र की सेना ने राष्ट्रपति मोहम्मद मुर्सी का तख्तापलट किया। 2017- अचल कुमार ज्योति भारत के मुख्य चुनाव आयुक्त नियुक्त हुए। 2019 - केंद्रीय मंत्रिमंडल ने सार्वजनिक-निजी भागीदारी (पीपीपी) के तहत भारतीय विमानपत्तन प्राधिकरण (एएआई) के तीन प्रमुख हवाई अड्डों- अहमदाबाद, लखनऊ और मंगलुरु को लीज (पट्टे ) पर देने के प्रस्तावों को अपनी मंजूरी दे दी।  2019 - भारतीय मूल के अमेरिकी सिख गुरिंदर सिंह खालसा के जीवन पर बनी लघु फिल्म 'सिंह' ने मोंटाना में आयोजित कोवेलिट इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल में शॉर्ट फिल्म ऑफ द इयर पुरस्कार जीता। 2020 - दिल्‍ली एनसीआर में एक बार फिर भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए । इसकी तीव्रता रिक्‍टर पैमाने पर 4.5 मापी गई। 2020 - पाकिस्‍तान के पंजाब प्रांत में ट्रेन और यात्रियों से भरी एक बस में टक्‍कर से 20 सिख श्रद्धालुओं की जान चली गई। 2021 - टीम इंडिया 2021 ने रीजेनरॉन अंतरराष्ट्रीय विज्ञान और इंजीनियरिंग मेले (आईएसईएफ) में 9 सर्वश्रेष्ठ पुरस्कार और 8 विशेष पुरस्कार जीते। 2022 - केंद्रीय मंत्री श्री प्रह्लाद जोशी की छह दिवसीय ऑस्ट्रेलिया यात्रा शुरू हुई। 2022 - दक्षिण पूर्व एशिया में अपनी तैनाती के हिस्से के रूप में, भारतीय नौसेना के जहाज सह्याद्री और कदमत्त ने पूर्वी बेड़ा की कमान के तहत सिंगापुर का दौरा किया। 2022 - मुंबई के पहली बार विधायक बने राहुल नार्वेकर को महाराष्ट्र विधान सभा के सबसे कम उम्र के अध्यक्ष के रूप में चुना गया ( महत्वपूर्ण संवैधानिक पद को संभालने वाले भारत में सबसे कम उम्र के अध्यक्ष बने)। 2022 - 'मिस इंडिया 2022' का खिताब कर्नाटक की सिनी शेट्टी ने अपने नाम किया। 2023 - समान नागरिक संहिता (UCC) पर संसदीय स्थायी समिति की संसद भवन में अहम बैठक हुई। 2023 - सेंसेक्स पहली बार 65000 के पार , शेयर बाजार ने एक और इतिहास रचा, निफ्टी भी नए शिखर पर पहुंचा। 2023 - अब तक का सबसे गर्म औसत वैश्विक तापमान 17.01 डिग्री सेल्सियस से ऊपर पहुंचा व 61,000 हेक्टेयर क्षेत्र में 110 से अधिक जंगलों में आग के कारण साइबेरिया के याकूतिया क्षेत्र में आपातकाल की  की गई। 2023 - इजराइली जेनिन शरणार्थी शिविर में उग्रवादियों के खिलाफ सैन्य अभियान में 8 लोग मारे गए व 100 घायल हुए।  2023 - राज्य विधानमंडल के एक पूर्व अधिकारी ने आंकड़ों के हवाले से दी कि 51 साल बाद महाराष्ट्र सरकार को 200 से अधिक विधायकों का समर्थन मिला। 2023 - भारत-यूके इलेक्ट्रिक प्रणोदन तकनीकी कार्यशाला का आयोजन नई दिल्ली में किया गया। 2023 - भारत की जी-20 अध्यक्षता के तहत स्टार्टअप-20 संवाद समूह द्वारा आयोजित स्टार्टअप 20 शिखर सम्मेलन गुरुग्राम में शुरू हुआ। 2024 - झारखंड में चंपई सोरेन ने मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा राज्यपाल को सौंप दिया।   3 जुलाई को जन्मे व्यक्ति   1616 - शाह शुजा (मुग़ल) - मुग़ल बादशाह शाह जहाँ का पुत्र। 1883 – चेक गणराज्य के विख्यात लेखक फ्रैन्टस कैफ़का का जन्म हुआ (कन्फर्म नहीं)। 1886 - रामचंद्र दत्तात्रेय रानाडे - दर्शन के प्रसिद्ध विद्वान और इलाहाबाद विश्वविद्यालय में दर्शन विभाग के अध्यक्ष थे। 1892 - हबीब उर रहमान लुधियानवी - भारतीय स्वतंत्रता सेनानी थे। 1897 - हंसा मेहता - भारत की प्रसिद्ध समाजसेवी, स्वतंत्रता सेनानी और शिक्षाविद। 1941 - अदूर गोपालकृष्णन - मलयालम सिनेमा और भारत के चोटी के फ़िल्म निर्माताओं में से एक। 1952 - रोहिंटन मिस्त्री अथवा 'रोहिंतों मिस्त्री'  (मुंबई, महाराष्ट्र) प्रख्यात भारतीय कैनेडियन उपन्यासकार। 1962 – हॉलीवुड के मशहूर अभिनेता टॉम क्रूज का जन्म हुआ। 1969 - नायक दिगेन्द्र कुमार (परस्वाल) महावीर चक्र विजेता, भारतीय सेना की 2 राज राइफल्स में थे। 1979 - आरती सिंह राव  - भारतीय निशानेबाज। 1980 - हरभजन सिंह भारत के अन्तरराष्ट्रीय क्रिकेट खिलाडी। 1986 - कृतिका सेंगर भारतीय टेलीविजन अभिनेत्री हैं ।   3 जुलाई को हुए निधन   1904 – अंतर्राष्ट्रीय ज़ायोनिज़्म के संस्थापक थ्योडोर हर्टज़ल का निधन हुआ (कन्फर्म नहीं)। 1948 - मोहम्मद उस्मान - भारतीय सेना के उच्च अधिकारी, जो भारत और पाकिस्तान के प्रथम युद्ध (1947-48) में शहीद हुए थे। 1971 – अमेरिकी रॉक बैंड 'द डोर्स' के प्रसिद्ध गायक जिम मॉरिसन अपने पेरिस स्थित घर में मृत पाए गए। 1982 - केदार पांडे एक भारतीय राजनेता है और बिहार के मुख्यमंत्री रह चुके। 1989 - सोवियत संघ के पूर्व राष्ट्रपति आन्द्रेई ग्रोमिको का निधन। 1996 - राज कुमार - सुप्रसिद्ध हिन्दी फ़िल्म अभिनेता। 1999 - मनोज कुमार पांडेय, परमवीर चक्र सम्मानित भारतीय सैनिक। 2015 - योगेश कुमार सभरवाल - भारत के सर्वोच्च न्यायालय के 36वें (भूतपूर्व) मुख्य न्यायाधीश। 2019 -  बीके बिड़ला ग्रुप ऑफ कंपनीज के चेयरमैन बसंत कुमार बिड़ला (बीके) का निधन हुआ , उन्होंने 98 साल की उम्र में अंतिम सांस ली। 2019 - सुदर्शन अग्रवाल उत्तराखण्ड ऑर सिक्किम के पुर्व राज्यपाल। 2020 - बॉलीवुड की मशहूर कोरियोग्राफर सरोज खान (71) का दिल का दौरा पड़ने से निधन हुआ। 2020 - ब्रिटिश फिल्म और टीवी एक्टर अर्ल कैमरन का निधन। 2022 - भारत के पूर्व अंतरराष्ट्रीय फुटबॉल खिलाड़ी ईएन सुधीर का गोवा के मापुसा में निधन हुआ। 2023 -  स्कॉटिश रग्बी यूनियन प्लेयर ग्रेग ओलिवर (58) का निधन हुआ। 2023 - अमेरिकी पावरलिफ्टर  डोनाल्ड सी. रेनहौड्ट (78) का निधन हुआ। 2023 - अमेरिकी फ़ुटबॉल मुख्य कोच विंसेंट माइकल टोबिन (79) का निधन हुआ। 2024 - अमेरिकी शुद्ध नस्ल के घुड़दौड़ प्रशिक्षक डेविड हॉफमैन्स (81) का निधन हुआ।   3 जुलाई के महत्त्वपूर्ण अवसर एवं उत्सव   श्री सरथलदेवी यात्रा (जम्मू-कश्मीर , आषाढ़ शुक्ल अष्टमी)। अभिनेता राज कुमार (कुलभूषण पंडित) पुण्य तिथि। श्री केदार पांडे पुण्य दिवस। कैप्टन मनोज कुमार पांडेय बलिदान दिवस (परमवीर चक्र सम्मानित)। ब्रिगेडियर मोहम्मद उस्मान पुण्य दिवस। अंतर्राष्ट्रीय प्लास्टिक बैग मुक्त दिवस।   कृपया ध्यान दें    यद्यपि इसे तैयार करने में पूरी सावधानी रखने की कोशिश रही है। फिर भी किसी घटना , तिथि या अन्य त्रुटि के लिए IDTV इंद्रधनुष की कोई जिम्मेदारी नहीं है।

anjali kumari जुलाई 3, 2026 0
Important Events
Important Events: 6 जून की महत्त्वपूर्ण  घटनाएं

1520 – फ्रांस और इंग्लैंड ने स्कॉटलैंड संधि पर हस्ताक्षर किये। 1674 – शिवाजी का रायगढ़ के किले में राज्याभिषेक और साथ ही उन्होंने छत्रपति की उपाधि ग्रहण की। 1727 – पहला बॉ​क्सिंग टाइटल लंदन में हुआ जहां जेम्स फिग ने नेड सटन को मात दी। 1744 - फ्रांस और पर्शिया ने शांति संधि पर हस्ताक्षर किया। 1752 – भयंकर आग लगने के कारण मोस्को में करीब 18,000 जलकर राख हो गए थे। 1761 -  शुक्र का पारगमन हुआ जिसे पृथ्वी के 120 स्थानों से देखा जा सकता था। मिखाइल लोमोनोसोव को वीनस का माहौल पता चला। 1808 – नेपोलियन के भाई जोसफ को आज ही के दिन स्पेन का राजा बनाया गया था। 1831 – अमेरिका के फिलाडेल्फिया में दूसरा राष्ट्रीय अश्वेत सम्मेलन संपन्न। 1882 – न्यूयॉर्क के हेनरी डब्ल्यू सिले ने इलेक्ट्रिक आयरन का पेटेंट लिया। 1916 – अमेरिका के ईस्ट क्लीवलैंड में महिलाओं को वोट का अधिकार दिया गया। 1919 – फिनलैंड ने बोलशेविक के खिलाफ युद्ध की घोषणा की। 1926 – मिस्र में एडली पाशा के नेतृत्व में सरकार बनी।  1936 – एविएशन गैसोलिन का पहली बार वाणिज्यिक तौर पर उत्पादन हुआ। 1944 – नाजी सेना के फायरिंग दस्ते ने 96 कैदियों को मार डाला। 1944 – अलास्का एयरलाइंस का संचालन शुुरु। 1967 – इजरायली सेना ने गाजा पर कब्जा किया।  1972 – अमेरिका ने उत्तरी वियतनाम के हेफाेंग पर बमबारी की, जिसमें हजारों लोग मारे गये। 1975 – दक्षिणी वियतनाम में अस्थाई क्रांतिकारी सरकार का गठन। 1981 – बिहार की बाघमती नदी में एक ट्रेन गिर गई जिससे उसमें सवार 1000 लोगों में से क़रीब 800 की मौत हो गई। 1994 – वेस्टइंडीज के दिग्गज बल्लेबाज ब्रायन लारा ने एजबेस्टन में वारविकशायर के खिलाफ मैच में प्रथम श्रेणी इतिहास की सर्वाधिक 501 रन की पारी खेली। 1995 - पाकिस्तान में बाल अपराधियों को कोड़े मारने अथवा उनकी फ़ांसी की सज़ा प्रतिबंधित की गई। 1997 - बैंकॉक में भारत, बांग्लादेश, श्रीलंका एवं थाईलैंड ने 'बिस्टेक' नामक आर्थिक सहयोग समूह का गठन किया। 1999 – भारतीय टेनिस जोड़ी लिएंडर पेस और महेश भूपति ने ग्रैंड स्लैम खिताब जीता। 2001 - शाही पर गोलियाँ दीपेन्द्र ने ही चलाई थीं, प्रत्यक्षदर्शी रिश्तेदार राजीव शाही का प्रेस में बयान। 2002 - इस्रायली सेना ने रामल्ला में फ़िलिस्तीनी नेता यासिर अराफात के मुख्यालय पर हमला किया। 2005 - ईरान गैस पाइप लाइन योजना पर भारत और पाकिस्तान में सहमति। 2007 - दक्षिण अफ़्रीका की नस्ल विरोधी नेता विनी मैडिकिजेला मंडेला के कनाडा प्रवेश पर रोक। 2008 - कर्नाटक में बी. एस. येदयुरप्पा की अगुवाई वाली बीजेपी की पहली सरकार ने विश्वास मत हासिल किया। 2008 - अंतर्राष्ट्रीय स्पेस स्टेशन में जापानी लैव कीबो ने कार्य करना शुरू किया। 2010 - 109 पुरुषों की फ्रेंच ओपन: राफेल नडाल ने रॉबिन सोडरलिंग को (6-4, 6-2, 6-4 से) हराया। 2019 - आरबीआई ने कर्ज (अल्पावधि उधारी दर / रेपो रेट ) 0.25 सस्ता किया। 2020 - दो आतंकी हमलों में 14 अफगान सैनिकों की मौत , कमांडर समेत पांच आतंकी ढेर हुए। 2021 - HSBC ने दिग्गज बैंकर हितेंद्र दवे को भारत में अपना नया चीफ एक्जीक्यूटिव ऑफिसर (CEO) नियुक्त किया।   6 जून को जन्मे व्यक्ति   1699 - आलमगीर द्वितीय - 16वाँ मुग़ल बादशाह था, जिसने 1754 से 1759 ई. तक राज्य किया। 1829 - ह्यूम, ए. ओ. - एक अवकाश प्राप्त अंग्रेज़ अधिकारी थे।  1879 - उपेन्द्रनाथ बंधोपाध्याय - भारत की आज़ादी के लिये संघर्ष करने वाले क्रान्तिकारियों में से एक थे। 1881 - गिरिधर शर्मा नवरत्न - हिंदी भाषा के साहित्यकार थे। 1884 -शौक़ बहराइची, प्रसिद्ध शायर। 1891 - मास्ति वेंकटेश अय्यंगार - 'कन्नड कहानी के प्रवर्तक' और ’कन्नड की संपत्ति’ के रूप में ख्याति प्राप्त कवि, कहानीकार, उपन्यासकार, नाटककार, अनुवादक और आलोचक थे। 1901 - सुकर्णो - इण्डोनेशिया के प्रथम राष्ट्रपति थे। 1902 - एनी मसकैरिनी - संविधान सभा की सदस्य थीं। 1919 - राजेन्द्र कृष्ण- हिन्दी सिनेमा के एक प्रसिद्ध गीतकार। 1924 - सोमप्पा रायप्पा बोम्मई -  कर्नाटक के भूतपूर्व 11वें मुख्यमंत्री थे। 1929 – अभिनेता, राजनेता और समाजसेवक के रूप में मशहूर हुए सुनील दत्त का जन्म पश्चिमी पंजाब के झेलम (वर्तमान पाकिस्तान) जिले में हुआ था। 1936 - डी. रामानायडू, प्रसिद्ध फ़िल्म निर्माता। 1939 - गुरबचन सिंह रंधावा - भारत के प्रसिद्ध एथलीट। 1945 - टी. सेनका आव - भारतीत राज्य नागालैंड के वरिष्ठ पत्रकार हैं। 1946 - रघुवंश प्रसाद सिंह - बिहार की राजनीति में ख़ासा प्रभाव रखने वाले राजनीतिज्ञ थे। 1955 - वेद प्रकाश शर्मा- हिन्दी के प्रसिद्ध उपन्यासकार। 1957 - पशुपति कुमार पारस - भारतीय राजनीतिक दल 'लोक जनशक्ति पार्टी' के राजनीतिज्ञ । 1968 - अरविंद केजरीवाल - दिल्ली के सातवें / वर्तमान मुख्यमंत्री तथा भारतीय सामाजिक कार्यकर्ता।   6 जून को हुए निधन   1957 - रामचंद्र दत्तात्रेय रानाडे - दर्शन के प्रसिद्ध विद्वान और इलाहाबाद विश्वविद्यालय में दर्शन विभाग के अध्यक्ष थे। 1967 - कैप्टन अवधेश प्रताप सिंह - सामाजिक कार्यकर्त्ता। 1982 - डी. देवराज अर्स - कर्नाटक के 8वें मुख्यमंत्री थे। 1982 - वी. वेंकटसुब्बा रेड्डीयर - पुदुचेरी के भूतपूर्व दूसरे मुख्यमंत्री थे। 1986 - मास्ति वेंकटेश अय्यंगार - 'कन्नड कहानी के प्रवर्तक' और ’कन्नड की संपत्ति’ के रूप में ख्याति प्राप्त कवि, कहानीकार, उपन्यासकार, नाटककार, अनुवादक और आलोचक थे। 2020 - पूर्व फुटबॉलर ई. हमसाकोया का मल्लापुरम के अस्पताल में कोविड-19 वायरस से निधन हो गया। 2021 - मशहूर गायक सईद साबरी (85) का जयपुर में हार्टअटैक से निधन हो गया।   6 जून के महत्त्वपूर्ण अवसर एवं उत्सव   छत्रपति शिवाजी महाराज राज्याभिषेक  दिवस। श्री अरविन्द केजरीवाल जन्म दिवस। श्री सुनीलदत्त जयन्ती। श्री सोमप्पा रायप्पा बोम्मई जयन्ती। श्री वी. वेंकटसुब्बा रेड्डीयर स्मृति दिवस। श्री देवराज उर्स स्मृति दिवस। रूसी भाषा दिवस (संयुक्त राष्ट्र)। घल्लूघारा दिवस पंजाब (ऑपरेशन ब्लू स्टार की बरसी)। कृपया ध्यान दें यद्यपि इसे तैयार करने में पूरी सावधानी रखने की कोशिश रही है। फिर भी किसी घटना , तिथि या अन्य त्रुटि के लिए IDTV इन्द्रधनुष की कोई जिम्मेदारी नहीं है।

Unknown जून 6, 2026 0
Important Events
Important Events: 1 जून की महत्त्वपूर्ण घटनाएं

1638 – अमेरिका के प्लायमोथ क्षेत्र में पहली बार भूकंप के झटके दर्ज किये गये। 1670 – इंग्लैंड के महाराज किंग्स चार्ल्स द्वितीय और फ्रांस के राजा किंग लुइस चौदहवें ने डच विरोधी गोपनीय संधि पर हस्ताक्षर किये। 1746 – फ्रांसीसी सेना ने एंटवर्प पर कब्जा किया। 1792 - केंटकी संयुक्त राज्य अमेरिका का 15 वां राज्य बन गया। 1802 - संयुक्त राज्य अमेरिका के पेटेंट और ट्रेडमार्क कार्यालय राज्य विभाग के भीतर स्थापित किया गया। 1819 – बंगाल में सेरामपुर कॉलेज की स्थापना की गयी। 1835 – कलकत्ता मेडिकल कॉलेज में अध्यापन कार्य शुरू हुआ। 1845 - होमलिंग कबूतर ने 55 दिनों में 11,000 किलोमीटर की यात्रा (नामीबिया-लंदन)को पूरा किया। 1847 - कम्युनिस्ट लीग की पहली कांग्रेस पार्टी लंदन में आयोजित की गयी। 1869 – थॉमस एडिसन को अपनी इलेक्ट्रिक वोटिंग मशीन के लिए पेटेंट हासिल हुआ। 1874 – ईस्ट इंडिया कंपनी को भंग कर दिया गया। 1880 – पहली पे-फोन सेवा शुरू की गयी। 1916 – जर्मनी की सेना ने वर्दुन के फाेर्ट वॉक्स पर हमला किया। 1927 – अमेरिका और कनाडा के बीच शांति संबंध बहाल हुये। 1929 - कम्युनिस्ट दलों का पहला सम्मेलन अमेरिका के ब्यूनस आयर्स शहर में आयोजित किया गया। 1930 – भारत की पहली डीलक्स ट्रेन डेक्कन क्वीन बॉम्बे वीटी से पुणे के बीच चली। 1938 – सुपरमैन वाला एक्शन कॉमिक्स का पहला अंक प्रकाशित हुआ। 1941 – ब्रिटिश सेना ने इराक की राजधानी बगदाद पर कब्जा कर लिया। 1948 – इजरायल और अरब देश संघर्षविराम पर राजी हुये। 1965 – जापान के फुकुओका क्षेत्र में कोयला खदान में विस्फोट होने से 236 लोगों की मौत। 1969 – कनाडा में रेडियाे और टीवी पर तम्बाकू उत्पाद और उनसे संबंधित विज्ञापनों पर पूरी तरह से प्रतिबंध लगाया गया। 1979 – रोडेशिया में 90 साल बाद अल्पसंख्यक श्वेत लोगों के शासन का अंत हुआ था और घोषणा हुई थी कि अब देश को जिम्बाब्वे के नाम से जाना जाएगा। 1980 – केबल न्यूज नेटवर्क (सीएनएन) टेलीविजन नेटवर्क का पहली बार प्रसारण शुरू हुआ। 1992 - भारत एवं इजरायल के बीच हवाई समझौता। 1993 – ग्वाटेमाला के राष्ट्रपति जोर्ग सेरानो को सेना ने सत्ता से बेदखल कर दिया। 1996 – एचडी देवेगोडा भारत के प्रधानमंत्री बने। 1999 - मध्य चीन के ह्यूबी प्रान्त में 770-256 ईसा पूर्व के तीन सौ प्राचीन क़ब्रों की खोज। 1999 - हवाई विश्वविद्यालय (सं.रा. अमेरिका) में नर चूहे का प्रतिरूप विकसित। 2001 - नेपाल के शाही परिवार की नरेश वीरेन्द्र विक्रम शाह सहित पत्नी व अन्य परिवारों की नृशंस हत्या, हत्या के बाद युवराज दीपेन्द्र द्वारा भी आत्महत्या , ज्ञानेन्द्र कार्यवाहक नरेश बने। 2001 - दक्षिण अफ़्रीका का सत्य मित्र आयोग समाप्त। 2004 - इराकी प्रशासकीय परिषद के प्रमुख सुन्नी नेता गाजी मशाल अजीज अल यावर ईराक के नये राष्ट्रपति बने। 2005 - अप्पा शेरपा ने माउंट एवरेस्ट की 15वीं बार सफल चढ़ाई की। 2006 - चीन के दक्षिण पूर्वी जियांग्शी प्रान्त के शांगीपन गांव में आदि मानव का पदचिह्न मिला।  2006 - ईरान ने परमाणु शोध कार्यक्रम पर अमेरिका के साथ किसी प्रकार के समझौते से पूरी तरह इन्कार करते हुए कहा कि वह वार्ता को तैयार है, लेकिन परमाणु कार्यक्रम पर रोक लगाना उसे मंजूर नहीं । 2006 - ब्रिटेन के शिक्षाविदों ने इस्रायली विश्वविद्यालयों के बहिष्कार का निर्णय लिया। 2007 – ब्रिटेन में सार्वजनिक स्थानों पर धूम्रपान करने पर पूरी तरह से प्रतिबंध लगाया गया। 2008 - अंतर्राष्ट्रीय आतंकवाद विरोधी सम्मेलन नई दिल्ली में सम्पन्न। 2008 - अमेरिकी राष्ट्रपति पद के प्रत्याशी बराक ओबामा ने शिकागो के ट्रीनिटी यूनाइटेड चर्च की सदस्यता से इस्तीफ़ा दिया। 2009 – ब्राजील के रियो डी जेनेरियो से पेरिस जा रहे एयर फ्रांस विमान-447 के दुर्घटनाग्रस्त होने से चालक दल के सदस्याें समेत 228 यात्रियों की मौत। 2010 - भारतीय सर्वोच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश पद से सेवानिवृत्त हुए बालाकृष्णन को राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग का अध्यक्ष नियुक्त किया गया।  2010 - अक्षरधाम आतंकी हमले के मामले में गुजरात हाईकोर्ट ने निचली अदालत के फैसले को बरकरार रखा। 2014 – नाइजीरिया में फुटबाल के मैदान में हुए ब्‍लास्‍ट में 40 लोगों की जान चली गई थी। 2019 - सूर्य नारायण पात्रो ओडिशा के विधानसभा अध्यक्ष चुने गए। 2020 - अफ्रीकी मूल के अमरीकी नागरिक जॉर्ज फ्लॉयड की पुलिस हिरासत में मृत्‍यु के बाद अमरीका के कई शहरो में हिंसा भड़की। 2020 - नौसेना का जलपोत आईएनएस जलाश्‍व श्रीलंका के कोलम्‍बो बंदरगाह से रवाना हुआ। 2021 - वाराणसी में इमारत गिरने से 2 मजदूरों की मौत व 7 घायल हुए। 2021 - विदेश मंत्री डॉ. एस. जयशंकर ने ब्रिक्स देशों के विदेश और अंतर्राष्‍ट्रीय संबंधों के मंत्रियों की बैठक की अध्‍यक्षता की। 2021 - वाइस एडमिरल श्रीकुमार नायर, एवीएसएम, एनएम ने डीजीएनपी, विशाखापत्तनम का , वाइस एडमिरल रवनीत सिंह एवीएसएम, एलएम ने नौसेना स्टाफ के उप प्रमुख का , लेफ्टिनेंट जनरल मनोज पांडे, एवीएसएम, वीएसएम ने पूर्वी कमान का  , लेफ्टिनेंट जनरल प्रदीप चंद्रन नायर, एवीएसएम, वाईएसएम ने असम राइफल्स के महानिदेशक का , लेफ्टिनेंट जनरल अजय सिंह ने अंडमान और निकोबार कमान के 16वें कमांडर-इन-चीफ का व वाइस एडमिरल संदीप नैथानी, एवीएसएम, वीएसएम ने चीफ ऑफ मैटेरियल का कार्यभार संभाला । 2021 - भारतीय सेना आर्मी एजुकेशनल कॉर्प्स (एईसी) की स्थापना की 100वीं वर्षगांठ मनाई। 2022 - चीन के सिचुआन में 6.1 तीव्रता के भूकंप से 4 लोगों की मौत हुई व 14 घायल हुए। 2022 - इम्फाल में युनाइटेड ट्राइबल लिब्रेशन आर्मी जेम्स समूह के 14 उग्रवादियों ने मुख्यमंत्री एन.बीरेन सिंह के सामने आत्मसमर्पण किया। 2022 - ऑस्ट्रेलिया और अमेरिका से प्राप्त 10 पुरातन वस्तुएं (मूर्तियां) नई दिल्ली में तमिलनाडु सरकार को सौंपी गईं। 2022 - 11 वीं भारत-इटली सैन्य सहयोग समूह ( एमसीजी ) बैठक सम्पन्न हुई। 2023 - भारतीय वायुसेना का ट्रेनर विमान कर्नाटक के चामराजनगर में क्रैश हुआ। 2023 - एपीजे अब्दुल कलाम द्वीप, ओडिशा से मध्यम दूरी की बैलिस्टिक मिसाइल, अग्नि -1 का सफल प्रशिक्षण प्रक्षेपण किया गया। 2023 - भारत ने ओमान में पाकिस्तान को 2-1 से हराकर जूनियर पुरुष एशिया कप हॉकी खिताब जीत रिकॉर्ड बनाया। 2023 - श्री पी उपाध्याय, आईएनएएस ने नौसेना आयुध महानिदेशक के रूप में कार्यभार ग्रहण किया व एयर मार्शल राजेश कुमार आनंद, वीएसएम ने एयर ऑफिसर  इंचार्ज एडमिनिस्ट्रेशन (एओए) के रूप में पदभार ग्रहण किया। 2024 - दुनिया का अब तक का सबसे बड़ा चुनाव भारत में छह सप्ताह बाद समाप्त हुआ , चुनाव में 642 मिलियन लोगों ने मतदान किया, जिसमें रिकॉर्ड 312 मिलियन महिलाएं शामिल हुई। 2024 - दिनेश कार्तिक ने 39वें जन्मदिन पर लिया क्रिकेट से संन्यास।   1 जून को जन्मे व्यक्ति   1842 - सत्येन्द्र नाथ टैगोर इंडियन सिविल सर्विस (आईसीएस) की परीक्षा में उत्तीर्ण होने वाले प्रथम भारतीय थे। वह एक लेखक भी थे।  1927 - एस मुखर्जी भारत के सर्वोच्च न्यायालय के भूतपूर्व न्यायाधीश रहे। 1929 - नर्गिस, भारतीय फ़िल्म अभिनेत्री। 1938 - बलदेव वंशी - कवि एवं लेखक।  1939 - एस राजेंद्र बाबू भारत के 34वें मुख्य न्यायाधीश थे। 1955 - अंगदि सुरेश चन्नाबसप्पा भाजपा के राजनीतिज्ञ व बेलगाम से लोकसभा सदस्य रहे। 1958 - अशोक कुमार - भारत के प्रसिद्ध हॉकी खिलाड़ियों में से एक हैं। 1967 - भगवंत खुबा - भारत की सोलहवीं लोकसभा में सांसद। 1972 - डॉ.मनसुख एल. मांडविया भारत के वरिष्ठ सदन राज्यसभा के सदस्य व केंद्रीय स्वास्थ्य और परिवार कल्याण राज्य मंत्री। 1975 - कर्णम मल्लेश्वरी - भारत की प्रसिद्ध भारोत्तोलक। 1991 - राजेश्वरी गायकवाड़ - भारतीय महिला क्रिकेटर।   1 जून को हुए निधन   1969 - विलियम मैल्कम हेली - पंजाब, उत्तर प्रदेश के पूर्व राज्यपाल। 1984 - नाना पालसिकर हिन्दी फ़िल्मों के एक अभिनेता। 1987 - ख़्वाजा अहमद अब्बास- प्रसिद्ध फ़िल्म निर्देशक, पटकथा लेखक और उर्दू लेखक। 1996 - नीलम संजीव रेड्डी, भारत के पूर्व राष्ट्रपति। 2001 - वीरेन्द्र वीर विक्रम शाह - नेपाल के राजा और दक्षिण एशियाई नेता थे। 2016 -  रज़्ज़ाक ख़ान - एक भारतीय बॉलीवुड अभिनेता थे । 2020 - तीन बार सांसद रहे और पूर्व केंद्रीय मंत्री रहे फुनसुग नामग्याल की कोरोना वायरस से मौत हो गई। 2020 - वाजिद ख़ान - प्रसिद्ध संगीतकार जोड़ी 'साजिद-वाजिद' में से एक थे। 2023 - अमेरिकी गीतकार सिंथिया वेल (82) का निधन हुआ। 2024 - फ्रांसीसी अभिनेता फिलिप्पे लिरो (93) का निधन हुआ।   1 जून के महत्त्वपूर्ण अवसर एवं उत्सव   महारानी लक्ष्मी बाई बलिदान दिवस ( तिथि अनुसार , ज्येष्ठ शुक्ल षष्ठी)। श्री नीलम संजीव रेड्डी स्मृति दिवस। अंतर्राष्ट्रीय बाल रक्षा दिवस। राष्ट्रीय वास्तुकला दिवस (कन्फर्म नहीं)। विश्व दुग्ध दिवस। वैश्विक अभिभावक दिवस (Global Day of Parents)।   कृपया ध्यान दें  यद्यपि इसे तैयार करने में पूरी सावधानी रखने की कोशिश रही है। फिर भी किसी घटना , तिथि या अन्य त्रुटि के लिए मेरी IDTV इन्द्रधनुष की  जिम्मेदारी नहीं है।

Unknown जून 1, 2026 0
Important Events
Important Events: 25 मई की महत्त्वपूर्ण घटनाएं

1611 – मुगल शासक जहांगीर ने महरून्निसा से निकाह किया, बाद में इनका नाम नूरजहां पड़ा। 1720 - शिप "ले ग्रैंड सेंट एंटोनी" मार्सिले पंहुचा, और यूरोप में प्लेग से लगभग 100,000 मारे गए। 1827 - रोमानियाई आविष्कारक पेट्राचे पोएन्नू को एक फॉर्च्यून पेन के आविष्कार के लिए एक फ्रांसीसी पेटेंट प्राप्त हुआ है, जो कि बदली स्याही कारतूस के साथ होता है। 1877 – 732 यात्रियों को लेकर जा रहा स्टीमर 'सर जॉन लॉरेंस' उड़ीसा तट के पास डूबा। 1961 – अमेरिकी राष्ट्रपति जॉन एफ केनेडी ने अंतरिक्ष अभियान शुरु करने के लिए वित्तीय मदद की घोषणा की। 1963 – अफ़्रीकी इतिहास में पहली बार 32 अफ़्रीकी देशों ने मिलकर अफ्रीकन यूनियन नाम संगठन बनाया। 1970 – बोइंग कंप्यूटर सविर्स की स्थापना की गई। 1985 – बांग्लादेश में आए तूफान में 10 हजार लोगों की मौत हुई।  1989 – मिखाइल गोर्बाचेव सोवियत संघ के कार्यकारी राष्ट्रपति चुने गए। 1991 – इजरायल ने करीब 14 हजार यहूदियों को इथोपिया से निकाला। 1995 - अमेरिकी वैज्ञानिकों को पहली बार जीवित जीव के डी.एन.ए. को डीकोड करने में सफलता मिली। 1998 - परमाणु परीक्षणों के कारण भारत पर प्रतिबंध न लगाने के लिए यूरोपीय संघ के सभी 15 सदस्य देश सहमत। 2003 - चिली ने पहली बार विश्व कप टेनिस ख़िताब जीता। 2006 - नासा ने जीओईएसएन नामक मौसम उपग्रह अंतरिक्ष में रवाना किया।  2006 - संयुक्त राज्य अमेरिका ने पोत आधारित इंटरसेप्टर मिसाइल का सफल परीक्षण किया। 2007 - श्रीलंका की सरकार ने तमिल शरणार्थियों की नागरिकता पर सैद्धांतिक अनुमति दी। 2008 – अमेरिकी स्पेस एजेंसी के द्वारा भेजा गया फिनिक्श रोवर मंगल ग्रह के सतह पर उतरा। 2008 - कर्नाटक विधान सभा के 224 सीटों में से 110 सीट जीत कर भाजपा दक्षिण के लिए किसी राज्य में पहली बार सरकार बनाने में सफल रही। 2008 - संयुक्त राष्ट्र महासचिव बान की मून ने चीन के भूकम्प प्रभावित क्षेत्र का दौरा किया। 2008 - दक्षिण अमेरिकी महाद्वीप के बारह देशों ने यूरोपीय यूनियन की तर्ज पर एक नए संगठन का गठन किया। 2008 - हेग स्थित अंतर्राष्ट्रीय न्यायालय ने विवादित पुलाऊ बाटू द्वीप सिंगापुर को हस्तांतरित किया।  2010 - भारतीय मूल की 59 वर्षीय कमला प्रसाद बिसेसर निवर्तमान प्रधानमंत्री पैट्रिक मैनिंग को पराजित कर त्रिनिदाद और टोबेगो की पहली महिला प्रधानमंत्री निर्वाचित हुईं। 2011 – अमेरिका के मशहूर ओपरा विफ्रे शो 25 साल बाद बंद किया गया। इस हिट अमेरिकी शो की एंकर ओपरा विफ्रे थी। 2013 – जापान के 80 वर्षीय युईशिरो मिउरा माउंट एवरेस्ट पर चढ़ने वाले दुनिया के सबसे अधिक उम्र के व्यक्ति बने। 2019 - भारतीय सेना के अधिकारी लेफ्टिनेंट जनरल शैलेश तिनेकर (57) को दक्षिण सूडान में संयुक्त राष्ट्र (यूएन) के शांति रक्षा मिशन का कमांडर बनाया गया । 2020 - WHO और IOC ने COVID-19 महामारी के बीच खेल के माध्यम से स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के लिए हस्ताक्षर किए। 2021 - चक्रवात यास शाम को भीषण चक्रवाती तूफान में तब्दील हुआ। प. बंगाल - ओडिशा में तेज हवाएं, 10 लाख लोग सुरक्षित स्थानों पर , ‘रेड कोडेड’ चेतावनी अलर्ट जारी किया। 2021 - राजस्थान के रेगिस्तान में 1 लाख स्कॉयर मीटर एरिया में फैली विशाल सर्पिल भू आकृति का पता चला। 2021 - अफगानिस्तान हिंसा को लेकर प्रदर्शनकारियों ने लंदन में पाकिस्तान उच्चायोग में तोड़फोड़ की। 2022 - उत्‍तर कोरिया ने समुद्र में तीन बैलेस्टिक प्रक्षेपास्‍त्र छोड़े। 2022 - प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने प्रगति की 40वीं बैठक की अध्यक्षता की। 2023 - आईएएनएस विक्रांत पर मिग-29K की रात में पहली सफल ऐतिहासिक लैंडिंग हुई। 2023 - गुजरात के कच्छ जिले में 3.0 तीव्रता का भूकंप आया। 2023 - प्रधानमंत्री ने देहरादून से दिल्ली के बीच वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन की पहली यात्रा का झंडी  दिखाकर शुभारंभ किया। 2023 - जी-20 के डिजास्टर रिस्क रिडक्शन वर्किंग ग्रुप (DRRWG) की दूसरी बैठक आज मुंबई में संपन्न हुई। 2023 - पनामा-कोलंबिया में 6.6 तीव्रता का भूकंप आया। *25 मई को जन्मे व्यक्ति👉* 1803 - राल्फ वाल्डो इमर्सन प्रसिद्ध निबंधकार, वक्ता व कवि तथा अमरीकी नवजागरण के प्रवर्तक। 1831 - दाग़ देहलवी - प्रसिद्ध उर्दू शायर। 1886- रास बिहारी बोस- प्रख्यात वकील और शिक्षाविद। 1933 - बासदियो पांडेय - त्रिनिदाद और टोबैगो के पूर्व प्रधानमंत्री (कन्फर्म नहीं)। 1936 - रुसी फ्रामरोज सुरती एक भारतीय क्रिकेटर थे। *25 मई को हुए निधन👉* 1924 – जाने-माने शिक्षाविद् और कलकत्ता विश्वविद्यालय के कुलपति रहे सर आशुतोष मुखर्जी का निधन। 1974 - कृष्ण चंद्र गजपति केसीआईई ( महाराजा सर कृष्ण चंद्र गजपति नारायण देब)  एक प्रमुख व्यक्तित्व , एक स्वतंत्र संयुक्त ओडिशा राज्य के वास्तुकार थे। 1978 - बीरेन मित्रा भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के राजनीतिज्ञ थे , वे उडिशा के मुख्यमंत्री भी रहे। 1998 - लक्ष्मीकांत - हिन्दी सिनेमा के प्रसिद्ध संगीतकार। 2005- सुनील दत्त - हिन्दी फ़िल्म अभिनेता एवं राजनीतिज्ञ। 2010- तपन चट्टोपाध्याय बांग्ला अभिनेता। 2011 - रजनीकांत अरोल - भारतीय समाज सेवी थे।  2011 - महमूद धौलपुरी - हिंदुस्तानी संगीत के एक भारतीय संगीतकार थे, जिन्हें हारमोनियम के एक प्रमुख प्रतिपादक के रूप में जाना जाता है,  2012 - भगवत रावत - प्रसिद्ध कवि एवं निबंधकार। 2013 - महेंद्र कर्मा - छत्तीसगढ़ राज्य से भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस से संबंधित एक भारतीय आदिवासी राजनेता थे । 2020 - हॉकी के महान खिलाडी बलबीर सिंह सीनियर का पंजाब के मोहाली में निधन। 2023 - अमेरिकी फ़ुटबॉल मुख्य कोच डेनी स्टोल्ज़ (89) का निधन हुआ। 2023 - प्रसिद्ध अमेरिकी पेंटर फ्रैंक हैंडलेन (106) का निधन हुआ। *25 मई के महत्त्वपूर्ण अवसर एवं उत्सव👉* 🔅 मेला मुरारीदेवी (सरकाघाट , 25 से 27 मई)। 🔅 देवर्षि नारद जयन्ती ( ज्येष्ठ कृष्ण प्रथमा , पचांगभेद से द्वितीया अनुसार आज भी , वीणा दान)। 🔅 श्री रास बिहारी बोस जयन्ती। 🔅 श्री सुनील दत्त स्मृति दिवस। 🔅 श्री बीरेन मित्रा स्मृति दिवस। 🔅 विश्व थायराइड दिवस। 🔅 अंतर्राष्ट्रीय गुमशुदा बाल दिवस। 🔅 Geek Pride Day (स्वीडन)। 🔅 गैर-स्वशासित क्षेत्रों के लोगों के साथ एकजुटता का सप्ताह (25 से 31 मई)। *कृपया ध्यान दें जी👉* यद्यपि इसे तैयार करने में पूरी सावधानी रखने की कोशिश रही है। फिर भी किसी घटना , तिथि या अन्य त्रुटि के लिए IDTV इन्द्रधनुष की कोई जिम्मेदारी नहीं है।

Unknown मई 25, 2026 0
Important Events
Important Events: 23 मई की महत्त्वपूर्ण घटनाएं

1420- आस्ट्रिया और सीरिया से यहूदियों को निकाला गया। 1592 – वियेना में जिओरडनो ब्रूनो को गिरफ्तार किया गया था। क्योंकि उनका मानना था कि पृथ्वी सूरज के चारों ओर घूमती है, न कि सूरज पृथ्वी के चारों ओर घूमता है। उनकी इस मान्यता का धर्म-विरुद्ध हरकत माना गया था। 1706 - जॉन चर्चिल (मार्लबोरो का राजकुमार) ने फ्रांस को हराया, जिसमे 17,000 लोग मारे गए। 1707 - सेंटोरिनी काल्डेरा में ज्वालामुखी विस्फोट शुरू हुआ। 1805- गवर्नर-जनरल लॉर्ड वेलेजली ने एक आदेश के अंतर्गत दिल्ली के मुग़ल बादशाह के लिए एक स्थायी प्रावधान की व्यवस्था की थी। 1879 – रूसी लेखक इवान तुर्गेनेफ़ को ऑक्सफ़ोर्ड विश्वविद्यालय ने नागरिक कानून में डॉक्टरेट की उपाधि दी। वे दुनिया के ऐसे पहले लेखक थे, जिसे यह सम्मान दिया गया था। 1904 – वियेना में पहली कुश्ती विश्व चैम्पियनशिप का आयोजन किया गया था। 1915 - प्रथम विश्व युद्ध के समय इटली ने आस्ट्रिया, हंगरी तथा जर्मनी के ख़िलाफ़ युद्ध की घोषणा की थी। 1928 – 'इतालिया' नामक जैप्लिन वायुपोत में उत्तरी ध्रुव तक पहुँचने का पहला अभियान शुरू हुआ था। 1949 - पश्चिम जर्मनी संविधान को अंगीकार करने के बाद औपचारिक रूप से अस्तित्व में आया। 1951 - वह आज का ही दिन था जब चीन सरकार द्वारा जबरन अपना 17 सूत्रीय एजेंडा तिब्बत पर थोपा गया था। 1977 - बेनिन ने संविधान को अंगीकार किया। 1984 - बछेन्द्री पाल दुनिया की सबसे ऊंची चोटी एवरेस्ट को फ़तह करने वाली पहली भारतीय महिला बनी। 1985 – एक बाँझ औरत ने इलाज के बाद सात बच्चों को एक साथ जन्म दिया था। इनमें से तीन नवजात ही जीवित रहे, लेकिन वे तीनों भी पूरी तरह से स्वस्थ नहीं थे। परख नली शिशुओं के जन्म की यह पहली बड़ी कोशिश असफल सिद्ध हुई थी। 1999 - योहानिस रौ संघीय जर्मनी के नये राष्ट्रपति नियुक्त। 2001 - पाकिस्तान का भारत को एम.एफ़.एन. का दर्जा देने से पुन: इंकार। 2004 - बांग्लादेश में तूफ़ान के कारण मेघना नदी में नाव डूबने से 250 डूबे।  2004 - सिंगापुर में जहाज़ के टैंकर से टकराने के कारण 4000 कारें डूबी। 2008 - भारत ने सतह से सतह पर मार करने वाली मिसाइल पृथ्वी-2 का सफलतापूर्वक परीक्षण किया। 2008 - अंतर्राष्ट्रीय संस्था इण्टरनेशनल आर्गेनाइजेशन फॉर स्ट्रेण्ड्राइजेशन द्वारा डिस्टिलरी को आईएसओ 9001 का प्रमाण पत्र प्रदान किया गया। 2008 - नेपाल के राजा ज्ञानेन्द्र ने नारायणहिती महल ख़ाली किया। 2008 - सोमालिया के समुद्री अपहर्ताओं ने भारतीय कर्मियों वाला जहाज़ छोड़ा।  2008 - पाकिस्तान के राष्ट्रपति परवेज मुशर्रफ़ ने सत्तारुढ़ पाकिस्तान पीपुल्स पार्टी से नाता तोड़ा। 2009 - भ्रष्टाचार के आरोपों में घिरे दक्षिण कोरिया के पूर्व राष्ट्रपति 'रोह मू ह्यून' ने अपने घर के नज़दीक पहाडियों से छलांग लगाकर आत्महत्या की। 2010 - मुख्य न्यायाधीश के.जी. बालाकृष्णन की अध्यक्षता में भारत के उच्चतम न्यायालय की तीन सदस्यीय खंडपीठ ने बिना विवाह किये महिला और पुरुष का एक साथ रहना अपराध नहीं माना। 2016- भारतीय अंतरिक्ष शोध संस्थान (ISRO) ने आंध्रप्रदेश के श्रीहरिकोटा स्पेस सेंटर से पूरी तरह से भारत में बने स्पेस शटल RLV-TD को लॉन्च किया। 2019 - भारत में लोकसभा चुनाव की गिनती शुरू हुई , भाजपा को बहुमत मिला। 2020 - भारत सरकार ने अग्रिम पंक्ति के स्‍वास्‍थ्‍यकर्मियों के लिए हाइड्रॉक्‍सी क्‍लोरोक्‍वीन के इस्‍तेमाल का संशोधित परामर्श जारी किया। 2021 - उत्तरी इटली में एक खूबसूरत पर्वतीय इलाके में केबल कार (Cable Car) दुर्घटनाग्रस्त होकर जमीन पर गिरी जिससे लगभग 13 लोगों की मौत व दो बच्चे घायल हुए। 2021 - अमेरिका के अनुभवी गोल्फर फिल मिकेलसन पीजीए चैंपियनशिप मेजर खिताब जीतने वाले विश्व के सबसे उम्रदराज गोल्फर बने। 2022 - भारत और अमरीका ने जापान के तोक्‍यों में निवेश प्रोत्‍साहन समझौते पर हस्‍ताक्षर किए। 2022 - ऑस्ट्रेलिया में लेबर पार्टी नेता अल्बनीज़ी को प्रधानमंत्री के रूप में शपथ दिलाई। 2022 - ओएनजीसी इंडियन गैस एक्सचेंज पर घरेलू गैस का व्यापार करने वाली भारत की पहली खोज एवं उत्पादन कंपनी बनी। 2023 - भारत की जी-20 अध्‍यक्षता के अंतर्गत दूसरी टीआईडब्‍ल्‍यूजी बैठक बेंगलूरू में शुरू हुई। 2023 - महाराष्ट्र में नागपुर-पुणे हाईवे पर ट्रक-बस की टक्कर से 7 की मौत व 13 ज़ख्मी हुए। 2023 - भारतीय नौसेना ने INS मोरमुगाओ मिसाइल का सफल परीक्षण किया , सफलतापूर्वक सुपरसोन‍िक लक्ष्य भेदा। 2024 - ब्रिटेन के प्रधानमंत्री ऋषि सुनक ने 4 जुलाई को समय से पहले आम चुनाव कराने का आह्वान किया। 2024 - भारतीय नौसेना के जहाज दिल्ली, शक्ति और किल्टन ने दक्षिण चीन सागर में पूर्वी बेड़े की परिचालन तैनाती के तहत मनीला, फिलीपींस की अपनी यात्रा पूरी की। 2025 - राम मंदिर के प्रथम तल पर विराजे राम दरबार, भगवान नर्वदेश्वर भी स्थापित, 05 जून 2025 को प्राण प्रतिष्ठा।   23 मई को जन्मे व्यक्ति   1848 - कार्ल विल्हेम ओटो लिलिएनथल का जन्म। इन्होंने इंसान को पहली बार उड़ना सिखाया। उनकी उड़ान ने क्रांति कर दी। 1896 - कमलाबाई होसपेट नागपुर स्थित मटरू सेवा संघ नामक सामाजिक संस्था की सहसंस्थापिका थी। 1918 - प्रहलाद चुन्नीलाल वैद्य, एक भारतीय भौतिक विज्ञानी और गणितज्ञ थे। 1919 - महारानी गायत्री देवी - जयपुर राजघराने की राजमाता थी। 1923 - अन्नाराम सुदामा - राजस्थानी भाषा के प्रसिद्ध साहित्यकार। 1931 - वसुंधरा कोमकली, जिन्हें वसुंधरा ताई के नाम से जाना जाता है, एक भारतीय शास्त्रीय संगीतकार थीं।  1949 - ऐलन गार्सिया - पेरू के पूर्व राष्ट्रपति।   23 मई को हुए निधन   1930 - राखालदास बंद्योपाध्याय - प्रसिद्ध भारतीय इतिहासकार तथा पुरातत्त्ववेत्ता। 1983 - जिनेन्द्र वर्णी महाराज एक प्रसिद्ध जैन विद्वान थे (12 अप्रैल 1983 का भी वर्णन मिलता है)। 2010 - कानू सान्याल- भारतीय नक्सली आंदोलन के जनक ।  2010 - वेतुरी सुंदरम्मा मूर्ति, तेलुगु चलचित्र गीतकार। 2011 - चन्द्रबली सिंह - एक लेखक होने के साथ-साथ उत्कृष्ठ कोटि के अनुवादक (06 जून का भी वर्णन)। 2011 - एन. मरियम पिचै- भारतीय राजनीतिज्ञ । 2011 - चिदानन्द दासगुप्ता भारतीय फ़िल्म निर्देशक, फ़िल्म समीक्षक, फ़िल्म इतिहासकार थे।  2020 - मोहित बघेल एक भारतीय फिल्म अभिनेता। 2020 - जापान की पेशेवर पहलवान हाना किमुरा का निधन। 2021 - श्रीकुमार बनर्जी - (परमाणु ऊर्जा उद्योग के पूर्व अध्यक्ष) एक भारतीय धातुकर्म इंजीनियर थे, का 70 की आयु में निधन हुआ। 2022 - माकपा के वरिष्ठ नेता और पूर्व सांसद शिवाजी पटनायक (92) का निधन हुआ। 2023 - हरियाणवी रागनी गायक पालेराम दहिया (68) का हृदय गति रुकने से निधन हुआ। 2023 - अमेरिकी गिटार बजाने वाला शेल्डन रेनॉल्ड्स (63) का निधन हुआ। 2024 - अमेरिकी डॉक्‍यूमेंटरी फ़िल्‍मनिर्माता मॉर्गन स्परलॉक (53) का निधन हुआ।   23 मई के महत्त्वपूर्ण अवसर एवं उत्सव   श्री प्रहलाद चुन्नीलाल जयन्ती। संयुक्त राष्ट्र (यूएन) इंटरनेशनल डे टू एंड ऑब्सटेट्रिक फिस्ट्यूला (International Day to End Obstetric Fistula)। अन्तर्राष्ट्रीय तिब्बत मुक्ति दिवस / काला दिवस (1951 , कन्फर्म नहीं)। बैंक अवकाश (चौथा शनिवार)। विश्व कछुआ दिवस कृपया ध्यान दें जी यद्यपि इसे तैयार करने में पूरी सावधानी रखने की कोशिश रही है। फिर भी किसी घटना , तिथि या अन्य त्रुटि के लिए IDTV इन्द्रधनुष की कोई जिम्मेदारी नहीं है।

Unknown मई 23, 2026 0
Popular post
शादी समारोह में जम्मू-कश्मीर के पूर्व सीएम पर हमला नाकाम, हमलावर 20 साल से कर रहा था मौके का इंतज़ार

  जम्मू-कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री Farooq Abdullah पर जम्मू में एक शादी समारोह के दौरान हुए हमले ने सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। घटना उस समय हुई जब वे एक कार्यक्रम से बाहर निकल रहे थे और भीड़ में मौजूद एक व्यक्ति ने उनके बेहद करीब आकर पिस्तौल तान दी और गोली चलाने की कोशिश की। हालांकि सुरक्षाकर्मियों की त्वरित कार्रवाई से यह हमला नाकाम हो गया और वे बाल-बाल बच गए। यह घटना जम्मू के ग्रेटर कैलाश इलाके में आयोजित एक विवाह समारोह में हुई, जहां Farooq Abdullah जम्मू-कश्मीर के उपमुख्यमंत्री Surinder Choudhary के साथ पहुंचे थे।   कौन है हमलावर? पुलिस ने आरोपी की पहचान कमल सिंह जम्वाल (करीब 65 वर्ष) के रूप में की है, जो जम्मू के पुरानी मंडी इलाके का निवासी बताया जा रहा है। प्रारंभिक पूछताछ में आरोपी ने दावा किया कि वह पिछले करीब 20 वर्षों से इस मौके का इंतज़ार कर रहा था। पुलिस के अनुसार कमल सिंह के पास एक लाइसेंसी पिस्तौल थी और घटना के समय वह कथित तौर पर नशे में भी था। सुरक्षाकर्मियों ने मौके से हथियार बरामद कर लिया है और उससे पूछताछ जारी है। जांच एजेंसियां यह भी पता लगाने की कोशिश कर रही हैं कि यह हमला व्यक्तिगत रंजिश का नतीजा था या इसके पीछे कोई बड़ी साजिश हो सकती है।   CCTV में कैद हुई पूरी घटना घटना का CCTV फुटेज भी सामने आया है। वीडियो में दिखता है कि जैसे ही Farooq Abdullah समारोह से बाहर निकल रहे थे, आरोपी पीछे से तेजी से आया और उनकी कनपटी पर पिस्तौल तान दी। उसने फायर करने की कोशिश की, लेकिन उसी क्षण सुरक्षा में तैनात कमांडो सक्रिय हो गए और उसका हाथ झटक दिया, जिससे गोली लक्ष्य से चूक गई। इसके तुरंत बाद सुरक्षाकर्मियों और मौके पर मौजूद लोगों ने आरोपी को पकड़ लिया। घटना के बाद का वीडियो सोशल मीडिया पर भी तेजी से वायरल हो रहा है।   सीएम उमर अब्दुल्ला ने उठाए सुरक्षा पर सवाल हमले के बाद जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री Omar Abdullah ने सोशल मीडिया पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि उनके पिता बाल-बाल बच गए। उन्होंने लिखा कि एक व्यक्ति भरी हुई पिस्तौल के साथ इतने करीब तक कैसे पहुंच गया, यह गंभीर सुरक्षा चूक का संकेत है। मुख्यमंत्री ने इस घटना की उच्च-स्तरीय जांच की मांग भी की है, ताकि सुरक्षा व्यवस्था में हुई संभावित खामियों का पता लगाया जा सके। घटना के समय उपमुख्यमंत्री Surinder Choudhary भी वहां मौजूद थे। इस दौरान उन्हें हल्की चोट आई, जिसके बाद मौके पर ही प्राथमिक उपचार दिया गया।   पुलिस की जांच जारी जम्मू पुलिस के अनुसार हमला ग्रेटर कैलाश के रॉयल पार्क में आयोजित विवाह समारोह के दौरान हुआ। सुरक्षा दल ने तुरंत कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने बताया कि आरोपी की पिस्तौल जब्त कर ली गई है और उसके पारिवारिक पृष्ठभूमि, संपर्कों और मानसिक स्थिति की भी जांच की जा रही है। सुरक्षा एजेंसियां यह पता लगाने की कोशिश कर रही हैं कि कहीं इस घटना के पीछे कोई बड़ी साजिश तो नहीं।  

हरीश राणा मामला: इच्छामृत्यु की अनुमति ने खड़े किए संवेदनशील सवाल, क्या सच में कोई अकेले मरता है?

भारत के कानूनी और सामाजिक विमर्श में एक ऐतिहासिक और भावनात्मक मोड़ तब आया, जब सुप्रीम कोर्ट ने हरीश राणा को निष्क्रिय इच्छामृत्यु (Passive Euthanasia) की अनुमति दे दी। यह फैसला न केवल न्यायिक दृष्टि से अहम है, बल्कि मानवीय संवेदनाओं और पारिवारिक पीड़ा को भी गहराई से छूता है। 13 साल का संघर्ष: जीवन और मृत्यु के बीच अटका एक अस्तित्व हरीश राणा पिछले 13 वर्षों से अचेत अवस्था में जीवन और मृत्यु के बीच झूल रहे थे। एक हादसे में चंडीगढ़ स्थित हॉस्टल की चौथी मंज़िल से गिरने के बाद उनका शरीर तो जीवित रहा, लेकिन वे किसी भी प्रकार की प्रतिक्रिया देने में असमर्थ हो गए। इन वर्षों में उनके माता-पिता ने निरंतर उनकी सेवा की, लेकिन बढ़ती उम्र और शारीरिक थकान ने उन्हें एक कठिन निर्णय के सामने ला खड़ा किया-अपने ही बेटे के लिए मृत्यु की अनुमति मांगना। अदालत का फैसला: ‘गरिमामय मृत्यु’ की दिशा में कदम सुप्रीम कोर्ट ने इस मामले में निष्क्रिय इच्छामृत्यु की अनुमति दी, जिसमें जीवन को कृत्रिम रूप से बनाए रखने वाले उपकरणों को हटाया जाता है, ताकि व्यक्ति स्वाभाविक रूप से मृत्यु की ओर बढ़ सके। यह निर्णय भारत में इच्छामृत्यु को लेकर एक महत्वपूर्ण मिसाल बन गया है। इससे पहले भी ऐसे मामले सामने आए थे, जैसे अरुणा शानबाग का मामला, लेकिन तब अदालत ने अनुमति नहीं दी थी। एक सवाल जो दिल को झकझोरता है यह मामला सिर्फ कानूनी नहीं, बल्कि गहरे मानवीय और भावनात्मक सवाल भी खड़े करता है- क्या हरीश राणा अकेले मरेंगे? असल में, किसी की मृत्यु कभी अकेली नहीं होती। हरीश के साथ उनके माता-पिता का एक हिस्सा भी खत्म होगा-खासतौर पर उनकी मां, जिन्होंने अपने बेटे की इच्छामृत्यु की अनुमति पर हस्ताक्षर किए। यह निर्णय केवल कागज पर हस्ताक्षर नहीं, बल्कि एक मां के भीतर की पीड़ा, त्याग और टूटन का प्रतीक है। समाज और परिवार पर उठते बड़े सवाल इस घटना ने समाज के बदलते स्वरूप पर भी सवाल खड़े किए हैं- क्या आधुनिक जीवनशैली और टूटते पारिवारिक ढांचे लोगों को ऐसे फैसले लेने के लिए मजबूर कर रहे हैं?   क्या ‘गरिमामय मृत्यु’ की मांग, ‘गरिमामय जीवन’ की कमी को दर्शाती है?   हरीश राणा और अरुणा शानबाग जैसे मामलों ने यह दिखाया है कि कई बार जीवन केवल शरीर से नहीं, बल्कि रिश्तों और देखभाल से भी चलता है। कानून बनने की जरूरत और संभावित खतरे सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र सरकार को इच्छामृत्यु पर स्पष्ट कानून बनाने की भी सलाह दी है। हालांकि, इसके साथ एक चिंता भी जुड़ी है- कहीं इस कानून का दुरुपयोग तो नहीं होगा? विशेषज्ञों का मानना है कि बिना सख्त नियमों के, यह कानून कमजोर और बुजुर्ग लोगों के लिए खतरा बन सकता है। वहीं, कुछ परिवारों के लिए यह पीड़ा से मुक्ति का रास्ता भी साबित हो सकता है।  

लोकसभा स्पीकर के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव पर आज अमित शाह का भाषण, सदन में हंगामे के आसार

  नई दिल्ली: लोकसभा स्पीकर Om Birla को पद से हटाने के लिए लाए गए अविश्वास प्रस्ताव पर संसद में सियासी घमासान तेज हो गया है। इस मुद्दे पर जारी बहस के बीच बुधवार को केंद्रीय गृह मंत्री Amit Shah लोकसभा में सरकार का पक्ष रखेंगे। माना जा रहा है कि उनके संबोधन के दौरान सदन में तीखी बहस और हंगामे की स्थिति बन सकती है। यह प्रस्ताव कांग्रेस सांसद Mohammed Javed ने पेश किया है, जिसे विपक्ष के कई दलों का समर्थन मिला है। प्रस्ताव को 50 से अधिक सांसदों का समर्थन मिलने के बाद इसे चर्चा के लिए स्वीकार किया गया। मंगलवार को सदन की कार्यवाही की अध्यक्षता कर रहे Jagadambika Pal ने प्रस्ताव पर चर्चा की अनुमति दी और इसके लिए कुल 10 घंटे का समय निर्धारित किया। उन्होंने सांसदों से अपील की कि वे बहस के दौरान केवल प्रस्ताव से जुड़े मुद्दों पर ही अपनी बात रखें।   118 विपक्षी सांसदों का समर्थन स्पीकर को हटाने के प्रस्ताव पर कुल 118 विपक्षी सांसदों ने हस्ताक्षर किए हैं। विपक्ष का आरोप है कि Om Birla ने सदन की कार्यवाही के दौरान निष्पक्षता नहीं बरती और कई मौकों पर ‘पक्षपातपूर्ण व्यवहार’ किया। इसी आरोप के आधार पर यह प्रस्ताव लाया गया है। मंगलवार को बहस शुरू होते ही प्रक्रिया को लेकर भी विवाद देखने को मिला। एआईएमआईएम प्रमुख Asaduddin Owaisi और कांग्रेस सांसद K. C. Venugopal ने आपत्ति जताते हुए कहा कि इस तरह की बहस की अध्यक्षता के लिए सदन को किसी सदस्य का चुनाव करना चाहिए। उन्होंने यह भी सवाल उठाया कि अध्यक्षों के पैनल से किसे कार्यवाही की अध्यक्षता के लिए चुना गया, इसका निर्णय किस आधार पर लिया गया। हालांकि सत्तारूढ़ दल के नेताओं ने इन आपत्तियों को खारिज कर दिया। भाजपा सांसद Ravi Shankar Prasad और Nishikant Dubey ने विपक्ष के आरोपों को निराधार बताते हुए कहा कि नियमों के तहत ही कार्यवाही चल रही है।   गौरव गोगोई ने शुरू की बहस बहस की शुरुआत कांग्रेस सांसद Gaurav Gogoi ने की। उन्होंने कहा कि यह प्रस्ताव किसी व्यक्तिगत विरोध के कारण नहीं बल्कि संसद की गरिमा और निष्पक्षता बनाए रखने के उद्देश्य से लाया गया है। उन्होंने कहा, “यह प्रस्ताव सदन की गरिमा की रक्षा की जिम्मेदारी के तहत लाया गया है, न कि व्यक्तिगत रूप से स्पीकर के खिलाफ।” गोगोई ने संसदीय कार्य मंत्री Kiren Rijiju पर भी निशाना साधते हुए आरोप लगाया कि वे अक्सर विपक्षी सांसदों की बातों में बाधा डालते हैं। उन्होंने कहा कि भविष्य में जब संसदीय रिकॉर्ड का अध्ययन होगा तो यह सामने आएगा कि विपक्ष की आवाज़ को सबसे अधिक बाधित किया गया।   रिजिजू ने राहुल गांधी पर साधा निशाना अपने जवाब में Kiren Rijiju ने कांग्रेस नेता Rahul Gandhi पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि यदि कोई खुद को स्पीकर से ऊपर समझता है तो उसका “कोई इलाज नहीं है।” रिजिजू ने कहा कि संसद के नियम स्पष्ट हैं और सदन में बोलने के लिए स्पीकर की अनुमति जरूरी होती है, चाहे वह प्रधानमंत्री हो, मंत्री हो या विपक्ष का नेता।   प्रियंका गांधी का पलटवार इस टिप्पणी पर कांग्रेस नेता Priyanka Gandhi Vadra ने तीखा पलटवार किया। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी जनता से जुड़े मुद्दों पर सरकार को बेखौफ होकर घेरते हैं और यही बात सत्तारूढ़ दल को असहज करती है। प्रियंका गांधी ने कहा, “पिछले 12 वर्षों में इस देश में केवल एक व्यक्ति है जिसने इनके सामने झुकने से इनकार किया है और वह विपक्ष के नेता हैं। वे जो सच बोलते हैं, उसे ये लोग पचा नहीं पाते।” आज जब गृह मंत्री Amit Shah इस प्रस्ताव पर सदन में अपना पक्ष रखेंगे, तब बहस और अधिक तीखी होने की संभावना है। ऐसे में लोकसभा में राजनीतिक टकराव और हंगामे के आसार बने हुए हैं।  

यौन उत्पीड़न केस में शंकराचार्य को राहत, हाईकोर्ट ने दी अग्रिम जमानत

लखनऊ, एजेंसियां। यौन उत्पीड़न के गंभीर आरोपों से घिरे Swami Avimukteshwaranand Saraswati को बड़ी कानूनी राहत मिली है। अलाहबाद हाई कोर्ट  ने उनकी अग्रिम जमानत याचिका स्वीकार कर ली है, जिससे फिलहाल उनकी गिरफ्तारी पर रोक लग गई है। इसी मामले में उनके शिष्य Swami Mukundanand Giri को भी राहत दी गई है।   फैसला सुरक्षित रखने के बाद सुनाया गया आदेश इस मामले में अदालत ने पहले ही सभी पक्षों की दलीलें सुन ली थीं और 27 फरवरी को फैसला सुरक्षित रख लिया था। विस्तृत सुनवाई के बाद न्यायमूर्ति जितेंद्र कुमार सिन्हा की एकल पीठ ने यह फैसला सुनाया। अदालत के इस निर्णय को आरोपियों के लिए बड़ी राहत के तौर पर देखा जा रहा है, हालांकि केस की जांच और आगे की कानूनी प्रक्रिया जारी रहेगी।   मीडिया बयान पर भी कोर्ट की रोक हाईकोर्ट ने इस मामले को संवेदनशील मानते हुए एक अहम निर्देश भी दिया है। अदालत ने शिकायतकर्ता और आरोपियों—दोनों पक्षों को मीडिया में बयान देने से रोक दिया है, ताकि जांच और न्यायिक प्रक्रिया प्रभावित न हो।   क्या है पूरा मामला? यह मामला नाबालिगों के कथित यौन शोषण से जुड़ा है। आरोप है कि आश्रम से जुड़े कुछ बच्चों के साथ गलत व्यवहार किया गया। शिकायत के आधार पर विशेष POCSO अदालत ने पुलिस को मामला दर्ज करने का निर्देश दिया था। इसके बाद प्रयागराज के झूंसी थाने में एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू की गई।   जांच जारी, आगे भी होगी सुनवाई फिलहाल, अदालत से मिली अग्रिम जमानत के कारण गिरफ्तारी से राहत जरूर मिली है, लेकिन मामला खत्म नहीं हुआ है। पुलिस और संबंधित एजेंसियां जांच में जुटी हैं और आने वाले समय में इस केस में और भी कानूनी कार्रवाई हो सकती है।

इच्छामृत्यु के बाद Harish Rana को अंतिम विदाई, पिता की मार्मिक अपील- "रोना मत"

गाजियाबाद/दिल्ली, एजेंसियां। 13 साल से कोमा में रहे 31 वर्षीय हरीश राणा का पार्थिव शरीर बुधवार सुबह 8.30 बजे अंतिम संस्कार के लिए दिल्ली के ग्रीन पार्क श्मशान घाट लाया गया। पिता अशोक राणा ने बेटे को आखिरी बार प्रणाम किया और कहा, “कोई रोए न, बेटा शांति से जाए। उसे भगवान का आशीर्वाद मिले।” थोड़ी देर बाद हरीश का अंतिम संस्कार किया गया, जिसमें उनके भाई ने मुखाग्नि दी।   क्या है मामला? हरीश 2013 में हॉस्टल की चौथी मंजिल से गिरने के बाद क्वाड्रिप्लेजिया और गंभीर लकवे के कारण कोमा में चले गए थे। बीते 13 वर्षों में उनका जीवन केवल लाइफ सपोर्ट सिस्टम पर निर्भर रहा। 11 मार्च को सुप्रीम कोर्ट ने पैसिव यूथेनेशिया यानी इच्छामृत्यु की अनुमति दी थी, जिससे हरीश की जिंदगी का अंत उनके परिवार की सहमति और मेडिकल बोर्डों की मंजूरी के तहत संभव हुआ।   कैसे हुई  मौत ? एम्स में हरीश को पैसिव यूथेनेशिया के तहत जीवनरक्षक उपकरण और फीडिंग ट्यूब से हटाया गया। परिवार ने हरीश के हार्ट वाल्व और कॉर्निया दान कर दिए। इस प्रक्रिया ने भारत में इच्छामृत्यु के कानूनी मान्यता प्राप्त पहले मामले का उदाहरण पेश किया।अंतिम संस्कार के दौरान माता निर्मला राणा और पिता अशोक राणा भावुक नजर आए। यूपी कांग्रेस अध्यक्ष अजय राय और ब्रह्मकुमारी लवली समेत अन्य लोग मौजूद रहे। घाट पर हरीश का पार्थिव शरीर फूलों और उपलों से सजाया गया। पिता ने अंतिम संस्कार के समय सबको संयम रखने और शांति बनाए रखने की अपील की।   सुप्रीम कोर्ट ने क्या  कहा ? सुप्रीम कोर्ट ने 2018 में इच्छामृत्यु के लिए नियम बनाए थे। इसके तहत या तो मरीज ने लिविंग विल लिखी हो या परिवार/करीबी निर्णय लें। पैसिव यूथेनेशिया में इलाज या लाइफ सपोर्ट रोक दिया जाता है, जबकि एक्टिव यूथेनेशिया भारत में गैरकानूनी है। हरीश राणा का यह मामला न केवल परिवार के साहस का प्रतीक है, बल्कि देश में इच्छामृत्यु के संवैधानिक अधिकार को भी सामने लाता है।

Top week

Sapna Jain Gogi Gang
राष्ट्रीय

दिल्ली में 50 लाख की रंगदारी की साजिश का खुलासा, कारोबारी की पत्नी निकली मास्टरमाइंड

abhishek singh जून 30, 2026 0