1698 – ब्रिटेन के थॉमस सेवरी ने पहले व्यवसायिक स्टीम इंजन का पेटेंट हासिल किया। 1751 – स्वीडन के रसायनशास्त्री और खदान विशेषज्ञ फ्रेडरिक क्रोन्स्टलर निकेल नामक धातु का पता लगाने में सफल हुए। 1754 - फ्रेंच और भारतीय युद्ध: किले की आवश्यकता की लड़ाई - जॉर्ज वॉशिंगटन ने फ्रांसीसी कैप्टन लॉयस कूलन डी विलियर्स को फोर्ट के सामने आत्मसमर्पण किया। 1760 – मराठा सेना ने दिल्ली पर कब्जा किया। 1767 - पिटकेर्न द्वीप की खोज की गई, मिडशिपमैन रॉबर्ट पिटैरन फिलिप कार्टेर्ट की आज्ञा के अनुसार एक अभियान यात्रा पर थे। 1778 – पर्शिया ने अर्जेटिना के खिलाफ युद्ध की घोषणा की। 1819 – अमेरिका ने पहला बचत बैंक 'बैंक ऑफ सेविंग इन न्यूयॉर्क' शुरू हुआ। 1876 मोंटेनेग्रो ने तुर्की से युद्ध की घोषणा की। 1879 – स्वतंत्रता संग्राम सेनानी बासुदेव बलवंत फड़के को गिरफ्तार कर लिया गया। 1884 – स्टॉक एक्सचेंज दाउ जोंस ने अपना पहला स्टॉक इंडेक्स प्रकाशित किया। 1886 – न्यूयॉर्क ट्रिब्यून छपाई मशीन का इस्तेमाल करने वाला पहला अखबार बना। 1890 – इडाहो अमेरिका का 43वां प्रांत बना। 1897 – इतावली वैज्ञानिक मार्कोनी ने लंदन में रेडियो का पेटेंट कराया। 1928 – लंदन में पहली बार रंगीन टीवी कार्यक्रम का प्रसारण हुआ। 1934 - बैंक ऑफ कनाडा अधिनियम कनाडा में पारित किया गया। 1952 – अमेरिकी कांग्रेस ने प्यूर्टो रिको के संविधान को मंजूरी दी। 1962 – फ्रांस के राष्ट्रपति ने अलजीरिया की आजादी की घोषणा की। 1968 – वियतनाम पर युद्ध में मारे गए अमेरिकी सैनिकों के आंकड़े जारी होने के बाद युद्ध बंद करने का दवाब बढ़ा। 1970 – 105 यात्रियों वाला हवाई जहाज स्पेन में लापता हो गया। 1979 – दूसरे हावड़ा ब्रिज नाम से कोलकाता में मशहूर विद्यासागर सेतु का निर्माण शुरू हुआ। 1992 - रियो डि जेनरो (ब्राजील) में पृथ्वी सम्मेलन की शुरुआत। 1999 - कुवैत में 50 सदस्यीय संसदीय चुनाव सम्पन्न। 2000 - लायसेनिया करासे फिजी के अंतरिम प्रधानमंत्री नियुक्त। 2004 - रूस की मारिया शारापोवा महिला विम्बलडन चैम्पियन बनीं। 2005 - महेश भूपति और मेरी पियर्स ने विंबलडन टेनिस का मिश्रित युगल ख़िताब जीता। 2006 - कैरेबियाई द्वीप पर 35 साल बाद भारतीय क्रिकेट टीम ने पहली बार जीत दर्ज की। 2006 - स्पेन ने भारत को विश्व की तीसरी बड़ी अर्थव्यवस्था बनने की उम्मीद जताई। 2007 - विवादास्पद लेखक सलमान रूश्दी ने अपनी पत्नी पद्म लक्ष्मी से तलाक लेने की घोषणा की। 2008 - न्यूयार्क में दलितों का सम्मेलन शुरू हुआ। 2011 – वर्ष 2011 के विंबलडन ओपन ग्रैंडस्लेम के पुरुष वर्ग में नोवाक जोकोविच तथा महिला वर्ग में पेट्रा क्वीतोवा चैंपियन बने। 2012 – इराक में बम विस्फोट से 25 मरे, 40 घायल। 2013 – मिस्र की सेना ने राष्ट्रपति मोहम्मद मुर्सी का तख्तापलट किया। 2017- अचल कुमार ज्योति भारत के मुख्य चुनाव आयुक्त नियुक्त हुए। 2019 - केंद्रीय मंत्रिमंडल ने सार्वजनिक-निजी भागीदारी (पीपीपी) के तहत भारतीय विमानपत्तन प्राधिकरण (एएआई) के तीन प्रमुख हवाई अड्डों- अहमदाबाद, लखनऊ और मंगलुरु को लीज (पट्टे ) पर देने के प्रस्तावों को अपनी मंजूरी दे दी। 2019 - भारतीय मूल के अमेरिकी सिख गुरिंदर सिंह खालसा के जीवन पर बनी लघु फिल्म 'सिंह' ने मोंटाना में आयोजित कोवेलिट इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल में शॉर्ट फिल्म ऑफ द इयर पुरस्कार जीता। 2020 - दिल्ली एनसीआर में एक बार फिर भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए । इसकी तीव्रता रिक्टर पैमाने पर 4.5 मापी गई। 2020 - पाकिस्तान के पंजाब प्रांत में ट्रेन और यात्रियों से भरी एक बस में टक्कर से 20 सिख श्रद्धालुओं की जान चली गई। 2021 - टीम इंडिया 2021 ने रीजेनरॉन अंतरराष्ट्रीय विज्ञान और इंजीनियरिंग मेले (आईएसईएफ) में 9 सर्वश्रेष्ठ पुरस्कार और 8 विशेष पुरस्कार जीते। 2022 - केंद्रीय मंत्री श्री प्रह्लाद जोशी की छह दिवसीय ऑस्ट्रेलिया यात्रा शुरू हुई। 2022 - दक्षिण पूर्व एशिया में अपनी तैनाती के हिस्से के रूप में, भारतीय नौसेना के जहाज सह्याद्री और कदमत्त ने पूर्वी बेड़ा की कमान के तहत सिंगापुर का दौरा किया। 2022 - मुंबई के पहली बार विधायक बने राहुल नार्वेकर को महाराष्ट्र विधान सभा के सबसे कम उम्र के अध्यक्ष के रूप में चुना गया ( महत्वपूर्ण संवैधानिक पद को संभालने वाले भारत में सबसे कम उम्र के अध्यक्ष बने)। 2022 - 'मिस इंडिया 2022' का खिताब कर्नाटक की सिनी शेट्टी ने अपने नाम किया। 2023 - समान नागरिक संहिता (UCC) पर संसदीय स्थायी समिति की संसद भवन में अहम बैठक हुई। 2023 - सेंसेक्स पहली बार 65000 के पार , शेयर बाजार ने एक और इतिहास रचा, निफ्टी भी नए शिखर पर पहुंचा। 2023 - अब तक का सबसे गर्म औसत वैश्विक तापमान 17.01 डिग्री सेल्सियस से ऊपर पहुंचा व 61,000 हेक्टेयर क्षेत्र में 110 से अधिक जंगलों में आग के कारण साइबेरिया के याकूतिया क्षेत्र में आपातकाल की की गई। 2023 - इजराइली जेनिन शरणार्थी शिविर में उग्रवादियों के खिलाफ सैन्य अभियान में 8 लोग मारे गए व 100 घायल हुए। 2023 - राज्य विधानमंडल के एक पूर्व अधिकारी ने आंकड़ों के हवाले से दी कि 51 साल बाद महाराष्ट्र सरकार को 200 से अधिक विधायकों का समर्थन मिला। 2023 - भारत-यूके इलेक्ट्रिक प्रणोदन तकनीकी कार्यशाला का आयोजन नई दिल्ली में किया गया। 2023 - भारत की जी-20 अध्यक्षता के तहत स्टार्टअप-20 संवाद समूह द्वारा आयोजित स्टार्टअप 20 शिखर सम्मेलन गुरुग्राम में शुरू हुआ। 2024 - झारखंड में चंपई सोरेन ने मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा राज्यपाल को सौंप दिया। 3 जुलाई को जन्मे व्यक्ति 1616 - शाह शुजा (मुग़ल) - मुग़ल बादशाह शाह जहाँ का पुत्र। 1883 – चेक गणराज्य के विख्यात लेखक फ्रैन्टस कैफ़का का जन्म हुआ (कन्फर्म नहीं)। 1886 - रामचंद्र दत्तात्रेय रानाडे - दर्शन के प्रसिद्ध विद्वान और इलाहाबाद विश्वविद्यालय में दर्शन विभाग के अध्यक्ष थे। 1892 - हबीब उर रहमान लुधियानवी - भारतीय स्वतंत्रता सेनानी थे। 1897 - हंसा मेहता - भारत की प्रसिद्ध समाजसेवी, स्वतंत्रता सेनानी और शिक्षाविद। 1941 - अदूर गोपालकृष्णन - मलयालम सिनेमा और भारत के चोटी के फ़िल्म निर्माताओं में से एक। 1952 - रोहिंटन मिस्त्री अथवा 'रोहिंतों मिस्त्री' (मुंबई, महाराष्ट्र) प्रख्यात भारतीय कैनेडियन उपन्यासकार। 1962 – हॉलीवुड के मशहूर अभिनेता टॉम क्रूज का जन्म हुआ। 1969 - नायक दिगेन्द्र कुमार (परस्वाल) महावीर चक्र विजेता, भारतीय सेना की 2 राज राइफल्स में थे। 1979 - आरती सिंह राव - भारतीय निशानेबाज। 1980 - हरभजन सिंह भारत के अन्तरराष्ट्रीय क्रिकेट खिलाडी। 1986 - कृतिका सेंगर भारतीय टेलीविजन अभिनेत्री हैं । 3 जुलाई को हुए निधन 1904 – अंतर्राष्ट्रीय ज़ायोनिज़्म के संस्थापक थ्योडोर हर्टज़ल का निधन हुआ (कन्फर्म नहीं)। 1948 - मोहम्मद उस्मान - भारतीय सेना के उच्च अधिकारी, जो भारत और पाकिस्तान के प्रथम युद्ध (1947-48) में शहीद हुए थे। 1971 – अमेरिकी रॉक बैंड 'द डोर्स' के प्रसिद्ध गायक जिम मॉरिसन अपने पेरिस स्थित घर में मृत पाए गए। 1982 - केदार पांडे एक भारतीय राजनेता है और बिहार के मुख्यमंत्री रह चुके। 1989 - सोवियत संघ के पूर्व राष्ट्रपति आन्द्रेई ग्रोमिको का निधन। 1996 - राज कुमार - सुप्रसिद्ध हिन्दी फ़िल्म अभिनेता। 1999 - मनोज कुमार पांडेय, परमवीर चक्र सम्मानित भारतीय सैनिक। 2015 - योगेश कुमार सभरवाल - भारत के सर्वोच्च न्यायालय के 36वें (भूतपूर्व) मुख्य न्यायाधीश। 2019 - बीके बिड़ला ग्रुप ऑफ कंपनीज के चेयरमैन बसंत कुमार बिड़ला (बीके) का निधन हुआ , उन्होंने 98 साल की उम्र में अंतिम सांस ली। 2019 - सुदर्शन अग्रवाल उत्तराखण्ड ऑर सिक्किम के पुर्व राज्यपाल। 2020 - बॉलीवुड की मशहूर कोरियोग्राफर सरोज खान (71) का दिल का दौरा पड़ने से निधन हुआ। 2020 - ब्रिटिश फिल्म और टीवी एक्टर अर्ल कैमरन का निधन। 2022 - भारत के पूर्व अंतरराष्ट्रीय फुटबॉल खिलाड़ी ईएन सुधीर का गोवा के मापुसा में निधन हुआ। 2023 - स्कॉटिश रग्बी यूनियन प्लेयर ग्रेग ओलिवर (58) का निधन हुआ। 2023 - अमेरिकी पावरलिफ्टर डोनाल्ड सी. रेनहौड्ट (78) का निधन हुआ। 2023 - अमेरिकी फ़ुटबॉल मुख्य कोच विंसेंट माइकल टोबिन (79) का निधन हुआ। 2024 - अमेरिकी शुद्ध नस्ल के घुड़दौड़ प्रशिक्षक डेविड हॉफमैन्स (81) का निधन हुआ। 3 जुलाई के महत्त्वपूर्ण अवसर एवं उत्सव श्री सरथलदेवी यात्रा (जम्मू-कश्मीर , आषाढ़ शुक्ल अष्टमी)। अभिनेता राज कुमार (कुलभूषण पंडित) पुण्य तिथि। श्री केदार पांडे पुण्य दिवस। कैप्टन मनोज कुमार पांडेय बलिदान दिवस (परमवीर चक्र सम्मानित)। ब्रिगेडियर मोहम्मद उस्मान पुण्य दिवस। अंतर्राष्ट्रीय प्लास्टिक बैग मुक्त दिवस। कृपया ध्यान दें यद्यपि इसे तैयार करने में पूरी सावधानी रखने की कोशिश रही है। फिर भी किसी घटना , तिथि या अन्य त्रुटि के लिए IDTV इंद्रधनुष की कोई जिम्मेदारी नहीं है।
979 - लुई पंचम डी लुए फ्रांस के सम्राट बने। 1557 - इंग्लैंड ने फ्रांस के खिलाफ युद्ध की घोषणा की। 1658 - औरंगजेब ने आगरे के क़िले पर क़ब्ज़ा किया। 1707 - बादशाह मुअज्जम (शाह आलम) ने आगरा के समीप जजाउ क्षेत्र में उत्तराधिकार की लड़ाई में बादशाह आजम को हराया। 1786 - आइसक्रीम के लिए व्यावसायिक तौर पर पहला विज्ञापन बनाया गया। 1824 - नोह कुशिंग ने वाशिंग मशीन का पेंटेट कराया। 1869 - शिकागो के आइविस डब्ल्यू मैकजैफी के पहले वैक्यूम क्लीनर का पेटेंट हुआ। 1936 - भारत के सरकारी रेडियो नेटवर्क इंडियन स्टेट ब्रोडकास्टिंग्स सर्विस का नाम बदलकर ऑल इंडिया रेडियो रखा गया। 1937 - अमेरिका में न्यूयार्क शहर के एक बोटेनिकल गार्डन में दुनिया का सबसे बड़ा फूल खिला। 1940 - 93वें तत्व नेपप्टुनियम की खोज की घोषणा की गई। 1948 - भारत की पहली विमान सेवा एयर इंडिया ने भारत और ब्रिटेन के बीच हवाई सेवा शुरू की। 1949 - स्याम का नाम बदलकर थाईलैंड किया गया। 1955 - अपने किस्म के पहले मुकदमे में ब्रिटेन में एक पुरुष को दूसरे पुरुष के साथ रेप के मामले में सजा सुनाई गई। 1963 - अमेरिकी हृदय संघ एजेंसी (AHA) सिगरेट के विरोध में अभियान चलाने वाली पहली एजेंसी बनी। 1968 - बरमुडा में संविधान को अंगीकार किया गया। 1970 - जॉर्डन के शाह हुसैन पर देश की राजधानी से कुछ किलोमीटर की दूरी पर गोलियां दागीं गईं थी । हालाँकि शाह हुसैन इस हमले में बच गए थे पर उनके वाहन चालाक के घायल होने की ख़बर आई। 1972 - इंग्लैंड के पूर्व क्रिकेटर टॉनी ग्रेग ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टेस्ट करियर का आगाज किया। इसमें उन्होंने दोनों पारियों में क्रमश: 57 और 62 रन बनाए। 1975 - जर्मनी के म्यूनिख में दो ट्रेनों की भिड़ंत में 35 लोगों की मौत हुई। 1982 - ब्राजीली विमान बी-727 दुर्घटनाग्रस्त होने से 135 लोगों की मौत हुई। 1992 - ब्राजील में पहली बार वर्ल्ड ओशियन डे मनाया गया। 1997 - पेरिस में फ्रेंच ओपन टेनिस प्रतियोगिता में भारत के महेश भूपति ने म्रिश्रित युगल ख़िताब जीतकर इतिहास बनाया। 1998 - 16 लाख कारों में प्रदूषणरहित उपकरण हटाने के बदले होंडा को 17.1 लाख डॉलर चुकाने पड़े। 2001 - ब्रिटिश संसदीय चुनावों में टोनी ब्लेयर की लेबर पार्टी को पुन: बहुमत प्राप्त हुआ । 2001 - रूस के आयुध डिपो में आग, 5 प्रक्षेपास्त्र फटे। 2002 - फिलीपींस के राष्ट्रपति ने आतंकवादी संगठन अबू सय्याफ़ के विरुद्ध अभियान शुरू करने का आदेश दिया। 2004 - दुबई हवाई अड्डे पर यात्रियों को 30 दिरहम या 8.2 डालर अतिरिक्त शुल्क का भार। 2004 - भारत सहित विश्व के कई देशों में 122 वर्ष बाद पुन: देखा गया शुक्र पारगमन का अद्भुत नज़ारा। 2006 - अलकायदा नेता अबू मुसाब अल-जरकावी हवाई आक्रमण में ईराक में मारा गया। 2008 - उत्तर प्रदेश के मछली पालन मंत्री जमुना निषाद को मुख्यमंत्री मायावती ने बर्ख़ास्त किया। 2008 - दक्षिणी सोमालिया में& आतंकवादियों ने ब्रिटिश ब्राडकास्टिंग कारपोरेशन के एक स्थानीय पत्रकार की गोली मारकर हत्या कर दी। 2012 - पाकिस्तान में एक बस में हुये बम धमाके में 18 लोगों की मौत हो गई और 35 अन्य घायल हो गये। 2013 - अमेरिका की टेनिस खिलाड़ी सेरेना विलियम्स ने मारिया शारापोवा को हराकर फ्रेंच ओपन खिताब जीता। 2014 - रूस की टेनिस खिलाड़ी मारिया शारापोवा ने सिमाेना हालेप को हराकर फ्रेंच ओपन खिताब जीता। 2019 - देहरादून स्थित भारतीय सैन्य अकादमी शनिवार को पास आउट परेड का आयोजन हुआ। 2020 - उत्तराखंड ने गैरसैंण को प्रदेश की ग्रीष्मकालीन राजधानी घोषित किया। 2021 - अमेरिका की इतिहास में पहली बार देश की नौसेना और बोइंग कंपनी ने मिलकर मानवरहित ड्रोन के सहारे विमान में ईंधन डाला। 2021 - यूपी के कानपुर में भीषण सड़क हादसे में 17 लोगों की मौत हुई। 2022 - हावड़ा में एक सौ साल पुराने बर्जर पेंट्स नाम के रंग कारखाने में भीषण आग से 22 श्रमिक झुलसे, 8 की हालत गंभीर बनी। 2022 - भारतीय महिला क्रिकेट खिलाडी मिताली राज ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट की सभी स्पर्धाओं से संन्यास लिया। 2022 - जापान और नैटो अधिकारी सैन्य सहयोग और संयुक्त अभ्यास बढाने पर सहमत हुए। 2023 - भारत और सर्बिया इस दशक के अंत तक एक अरब यूरो का द्विपक्षीय व्यापार करने पर सहमत हुए। 2023 - अफगानिस्तान में एक कार्यक्रम के दौरान हुए बम विस्फोट में 11 लोगों की मौत हुई और 30 घायल हुए। 2023 - भारत, फ्रांस और यूएई ने पहला समुद्री साझेदारी अभ्यास पूरा किया। 2023 - पूर्व अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प पर वर्गीकृत जानकारी का दुरुपयोग करने के संघीय आरोप लगाए गए। 2023 - ऑस्ट्रेलिया ने स्वस्तिक और नाजी प्रतीकों पर प्रतिबंध लगाने की घोषणा की। 2023 - भारत और न्यूजीलैंड के उद्योग और उद्योग संघों के बीच पहली गोलमेज संयुक्त बैठक नयी दिल्ली में शुरू हुई। 2024 - इगा स्विएटेक ने जैस्मीन पाओलिनी के खिलाफ प्रभावशाली जीत के साथ लगातार तीसरा फ्रेंच ओपन खिताब जीता। 2024 - एमएसएफ ने लीबिया के भूमध्य सागर से 11 शव बरामद किए। 2024 - स्लोवाकिया और इटली ने यूरोपीय संघ के चुनावों में मतदान किया। 2024 - वियतनाम में लोकतांत्रिक स्वतंत्रता के हनन के आरोप में दो प्रसिद्ध फेसबुक उपयोगकर्ताओं को गिरफ्तार किया गया। 08 जून को जन्मे व्यक्ति 955 - टिम बर्नर्स ली का जन्म हुआ। 1810 - जर्मन संगीतकार और आलोचक रॉबर्ट शुमान का जन्म हुआ। 1829 - अंग्रेजी चित्रकार और चित्रकार जॉन एवरेट मिलिस का जन्म हुआ। 1831 - कनाडाई-अमेरिकी सार्जेंट, मेडल ऑफ ऑनर प्राप्तकर्ता थॉमस जे. हिगिंस का जन्म हुआ। 1957 - भारतीय अभिनेत्री डिम्पल कपाड़िया का जन्म हुआ। 1975 - भारतीय अभिनेत्री और मॉडल शिल्पा शेट्टी का जन्म हुआ। 1996 - भारतीय एथलीट जो 400 मीटर बाधा दौड़ और 400 मीटर में माहिर एम. पी. जाबिर ( जाबिर मदारी पिल्लियाल ) का जन्म हुआ। 08 को निधन हुए व्यक्ति 1809 - प्रसिद्ध अमरीकी लेखक थामेस पेन का निधन हुआ। 1956 - हरियाणा केसरी, होमरूल मूवमेंट के हीरो, गौ, किसान व राष्ट्र के लिये जीवन समर्पित करने वाले स्वतंत्रता सेनानी महान देशभक्त पंडित नेकी राम शर्मा जी का निधन हुआ। 1968 - कर्नाटक संगीत के गायक मदुराई मणि अय्यर का निधन हुआ। 2009 - मशहूर पटकथा लेखक, नाट्य निर्देशक, कवि और अभिनेता हबीब तनवीर का निधन हुआ। 2020 - पूर्व केंद्रीय जल संसाधन मंत्री अर्जुन चरण सेठी (79) का निधन हुआ। 2020 - आयरिश फुटबॉलर एंथनी पीटर ड्यूने का निधन हुआ। 2021 - अंग्रेजी फुटबॉल खिलाड़ी जॉन एंगस (82) का निधन हुआ। 2022 - पुर्तगाली-ब्रिटिश दृश्य कलाकार पाउला रेगो (87) का निधन हुआ। 2023 - ग्वाटेमाला फुटबॉल कोच और खिलाड़ी जॉर्ज रोल्डन पोपोल (82) का निधन हुआ। 2023 - अमेरिकी मीडिया मुगल , धार्मिक प्रचारक , राजनीतिक टिप्पणीकार, राष्ट्रपति पद के उम्मीदवार और करुणाई मंत्री पैट रॉबर्टसन (93) का निधन हुआ। 2023 - ऑस्ट्रेलियाई एसोसिएशन फुटबॉल खिलाड़ी, कोच और मीडिया राले रसिक (87) का निधन हुआ। 2023 - अमेरिकी पत्रकार वेड विलियम गुडविन (63) का निधन हुआ। 2023 - दिग्गज थिएटर अभिनेता और निर्देशक फारूख मेहता (91) का निधन हुआ। 2023 - इतालवी साइक्लो - क्रॉस रेसर रेनाटो लोंगो (85) का निधन हुआ। 2024 - मीडिया पर्सनैलिटी और रामोजी ग्रुप के चेयरमैन रामोजी राव (87) का निधन हुआ। 08 के महत्त्वपूर्ण अवसर एवं उत्सव श्री सुभाष चौधरी स्मृति दिवस। श्री बिमलकृष्ण मोतीलाल स्मृति दिवस। श्री हबीब तनवीर स्मृति दिवस। विश्व महासागर दिवस। विश्व मस्तिष्क अर्बुद दिवस। इंजीनियर दिवस (पेरू)। प्रिमोज़ ट्रुबर दिवस ( स्लोवेनिया )। विश्व ब्रेन ट्यूमर दिवस। कृपया ध्यान दें हम इसे तैयार करने में पूरी सावधानी रखने का प्रयास किया गया है, फिर भी किसी घटना, दिनांक , वर्ष , जगह या व्यक्ति के नाम में त्रुटि के लिए IDTV इन्द्रधनुष की कोई जिम्मेदारी नहीं है।
1520 – फ्रांस और इंग्लैंड ने स्कॉटलैंड संधि पर हस्ताक्षर किये। 1674 – शिवाजी का रायगढ़ के किले में राज्याभिषेक और साथ ही उन्होंने छत्रपति की उपाधि ग्रहण की। 1727 – पहला बॉक्सिंग टाइटल लंदन में हुआ जहां जेम्स फिग ने नेड सटन को मात दी। 1744 - फ्रांस और पर्शिया ने शांति संधि पर हस्ताक्षर किया। 1752 – भयंकर आग लगने के कारण मोस्को में करीब 18,000 जलकर राख हो गए थे। 1761 - शुक्र का पारगमन हुआ जिसे पृथ्वी के 120 स्थानों से देखा जा सकता था। मिखाइल लोमोनोसोव को वीनस का माहौल पता चला। 1808 – नेपोलियन के भाई जोसफ को आज ही के दिन स्पेन का राजा बनाया गया था। 1831 – अमेरिका के फिलाडेल्फिया में दूसरा राष्ट्रीय अश्वेत सम्मेलन संपन्न। 1882 – न्यूयॉर्क के हेनरी डब्ल्यू सिले ने इलेक्ट्रिक आयरन का पेटेंट लिया। 1916 – अमेरिका के ईस्ट क्लीवलैंड में महिलाओं को वोट का अधिकार दिया गया। 1919 – फिनलैंड ने बोलशेविक के खिलाफ युद्ध की घोषणा की। 1926 – मिस्र में एडली पाशा के नेतृत्व में सरकार बनी। 1936 – एविएशन गैसोलिन का पहली बार वाणिज्यिक तौर पर उत्पादन हुआ। 1944 – नाजी सेना के फायरिंग दस्ते ने 96 कैदियों को मार डाला। 1944 – अलास्का एयरलाइंस का संचालन शुुरु। 1967 – इजरायली सेना ने गाजा पर कब्जा किया। 1972 – अमेरिका ने उत्तरी वियतनाम के हेफाेंग पर बमबारी की, जिसमें हजारों लोग मारे गये। 1975 – दक्षिणी वियतनाम में अस्थाई क्रांतिकारी सरकार का गठन। 1981 – बिहार की बाघमती नदी में एक ट्रेन गिर गई जिससे उसमें सवार 1000 लोगों में से क़रीब 800 की मौत हो गई। 1994 – वेस्टइंडीज के दिग्गज बल्लेबाज ब्रायन लारा ने एजबेस्टन में वारविकशायर के खिलाफ मैच में प्रथम श्रेणी इतिहास की सर्वाधिक 501 रन की पारी खेली। 1995 - पाकिस्तान में बाल अपराधियों को कोड़े मारने अथवा उनकी फ़ांसी की सज़ा प्रतिबंधित की गई। 1997 - बैंकॉक में भारत, बांग्लादेश, श्रीलंका एवं थाईलैंड ने 'बिस्टेक' नामक आर्थिक सहयोग समूह का गठन किया। 1999 – भारतीय टेनिस जोड़ी लिएंडर पेस और महेश भूपति ने ग्रैंड स्लैम खिताब जीता। 2001 - शाही पर गोलियाँ दीपेन्द्र ने ही चलाई थीं, प्रत्यक्षदर्शी रिश्तेदार राजीव शाही का प्रेस में बयान। 2002 - इस्रायली सेना ने रामल्ला में फ़िलिस्तीनी नेता यासिर अराफात के मुख्यालय पर हमला किया। 2005 - ईरान गैस पाइप लाइन योजना पर भारत और पाकिस्तान में सहमति। 2007 - दक्षिण अफ़्रीका की नस्ल विरोधी नेता विनी मैडिकिजेला मंडेला के कनाडा प्रवेश पर रोक। 2008 - कर्नाटक में बी. एस. येदयुरप्पा की अगुवाई वाली बीजेपी की पहली सरकार ने विश्वास मत हासिल किया। 2008 - अंतर्राष्ट्रीय स्पेस स्टेशन में जापानी लैव कीबो ने कार्य करना शुरू किया। 2010 - 109 पुरुषों की फ्रेंच ओपन: राफेल नडाल ने रॉबिन सोडरलिंग को (6-4, 6-2, 6-4 से) हराया। 2019 - आरबीआई ने कर्ज (अल्पावधि उधारी दर / रेपो रेट ) 0.25 सस्ता किया। 2020 - दो आतंकी हमलों में 14 अफगान सैनिकों की मौत , कमांडर समेत पांच आतंकी ढेर हुए। 2021 - HSBC ने दिग्गज बैंकर हितेंद्र दवे को भारत में अपना नया चीफ एक्जीक्यूटिव ऑफिसर (CEO) नियुक्त किया। 6 जून को जन्मे व्यक्ति 1699 - आलमगीर द्वितीय - 16वाँ मुग़ल बादशाह था, जिसने 1754 से 1759 ई. तक राज्य किया। 1829 - ह्यूम, ए. ओ. - एक अवकाश प्राप्त अंग्रेज़ अधिकारी थे। 1879 - उपेन्द्रनाथ बंधोपाध्याय - भारत की आज़ादी के लिये संघर्ष करने वाले क्रान्तिकारियों में से एक थे। 1881 - गिरिधर शर्मा नवरत्न - हिंदी भाषा के साहित्यकार थे। 1884 -शौक़ बहराइची, प्रसिद्ध शायर। 1891 - मास्ति वेंकटेश अय्यंगार - 'कन्नड कहानी के प्रवर्तक' और ’कन्नड की संपत्ति’ के रूप में ख्याति प्राप्त कवि, कहानीकार, उपन्यासकार, नाटककार, अनुवादक और आलोचक थे। 1901 - सुकर्णो - इण्डोनेशिया के प्रथम राष्ट्रपति थे। 1902 - एनी मसकैरिनी - संविधान सभा की सदस्य थीं। 1919 - राजेन्द्र कृष्ण- हिन्दी सिनेमा के एक प्रसिद्ध गीतकार। 1924 - सोमप्पा रायप्पा बोम्मई - कर्नाटक के भूतपूर्व 11वें मुख्यमंत्री थे। 1929 – अभिनेता, राजनेता और समाजसेवक के रूप में मशहूर हुए सुनील दत्त का जन्म पश्चिमी पंजाब के झेलम (वर्तमान पाकिस्तान) जिले में हुआ था। 1936 - डी. रामानायडू, प्रसिद्ध फ़िल्म निर्माता। 1939 - गुरबचन सिंह रंधावा - भारत के प्रसिद्ध एथलीट। 1945 - टी. सेनका आव - भारतीत राज्य नागालैंड के वरिष्ठ पत्रकार हैं। 1946 - रघुवंश प्रसाद सिंह - बिहार की राजनीति में ख़ासा प्रभाव रखने वाले राजनीतिज्ञ थे। 1955 - वेद प्रकाश शर्मा- हिन्दी के प्रसिद्ध उपन्यासकार। 1957 - पशुपति कुमार पारस - भारतीय राजनीतिक दल 'लोक जनशक्ति पार्टी' के राजनीतिज्ञ । 1968 - अरविंद केजरीवाल - दिल्ली के सातवें / वर्तमान मुख्यमंत्री तथा भारतीय सामाजिक कार्यकर्ता। 6 जून को हुए निधन 1957 - रामचंद्र दत्तात्रेय रानाडे - दर्शन के प्रसिद्ध विद्वान और इलाहाबाद विश्वविद्यालय में दर्शन विभाग के अध्यक्ष थे। 1967 - कैप्टन अवधेश प्रताप सिंह - सामाजिक कार्यकर्त्ता। 1982 - डी. देवराज अर्स - कर्नाटक के 8वें मुख्यमंत्री थे। 1982 - वी. वेंकटसुब्बा रेड्डीयर - पुदुचेरी के भूतपूर्व दूसरे मुख्यमंत्री थे। 1986 - मास्ति वेंकटेश अय्यंगार - 'कन्नड कहानी के प्रवर्तक' और ’कन्नड की संपत्ति’ के रूप में ख्याति प्राप्त कवि, कहानीकार, उपन्यासकार, नाटककार, अनुवादक और आलोचक थे। 2020 - पूर्व फुटबॉलर ई. हमसाकोया का मल्लापुरम के अस्पताल में कोविड-19 वायरस से निधन हो गया। 2021 - मशहूर गायक सईद साबरी (85) का जयपुर में हार्टअटैक से निधन हो गया। 6 जून के महत्त्वपूर्ण अवसर एवं उत्सव छत्रपति शिवाजी महाराज राज्याभिषेक दिवस। श्री अरविन्द केजरीवाल जन्म दिवस। श्री सुनीलदत्त जयन्ती। श्री सोमप्पा रायप्पा बोम्मई जयन्ती। श्री वी. वेंकटसुब्बा रेड्डीयर स्मृति दिवस। श्री देवराज उर्स स्मृति दिवस। रूसी भाषा दिवस (संयुक्त राष्ट्र)। घल्लूघारा दिवस पंजाब (ऑपरेशन ब्लू स्टार की बरसी)। कृपया ध्यान दें यद्यपि इसे तैयार करने में पूरी सावधानी रखने की कोशिश रही है। फिर भी किसी घटना , तिथि या अन्य त्रुटि के लिए IDTV इन्द्रधनुष की कोई जिम्मेदारी नहीं है।
1748 – एम्सटर्डम में निगम डाक सेवा (एमपीएस) की स्थापना की गयी। 1781 - जैक जोट ने थॉमस जेफरसन को ब्रिटिश हमले की चेतावनी दी। 1789 - एलेक्स मैकेंज़ी ने मैकेंज़ी नदी (कनाडा) की खोज की। 1818 - भारत में ब्रिटिश और मराठा संघों के बीच मराठा युद्ध समाप्त हुआ। 1828 - ग्रान कोलंबिया-पेरू युद्ध में राष्ट्रपति सिमोन बोलिवर ने पेरू पर युद्ध की घोषणा की। 1856 – क्यूलन व्हिपल ने स्क्रू मशीन का पेटेंट कराया। 1886 – युगांडा के नमगोंगो में 24 ईसाइयों को जिंदा जला दिया गया। 1915 – ब्रिटिश सरकार ने नोबेल पुरस्कार से सम्मानित कवि रविंद्रनाथ टैगोर को ‘नाइटहुड’ से अलंकृत किया। 1918 - गांधी जी की अध्यक्षता इन्दौर में 'हिन्दी साहित्य सम्मेलन' आयोजित हुआ और उसी में पारित एक प्रस्ताव के द्वारा हिन्दी राजभाषा मानी गयी। 1943 – संयुक्त राष्ट्र संघ ने राहत और पुनर्वास प्रशासन की स्थापना की। 1947 – ब्रिटिश राज में भारत के आखिरी वायसरॉय लॉर्ड माउंटबेटन ने भारत के बंटवारे का ऐलान किया। जिसे भारतीय नेताओं ने स्वीकार कर लिया। 1959 – सिंगापुर को सेल्फ गवर्निंग स्टेट घोषित किया गया, पहले ये ब्रिटिश साम्राज्य का हिस्सा था। 1962 – एयर फ्रांस बाेइंग-707 विमान पेरिस से उड़ान भरने के बाद दुर्घटनाग्रस्त हो गया, जिसमें 130 लोगों की मौत हो गयी। 1968 – कनाडा ने निकेल के सिक्कों को चांदी में बदलने की घोषणा की। 1972 – पहला भारत निर्मित आधुनिक युग के युद्धपोत आईएनएस नीलगिरी को भारतीय नौसेना में शुरू किया गया। 1979 – युगांडा के पूर्व राष्ट्रपति इदी अमीन देश छोड़कर लीबिया भागे। 1984 – पंजाब में अमृतसर के प्रसिद्ध गुरुद्वारे हरमंदिर साहिब गुरुद्वारे यानी स्वर्ण मंदिर में ऑपरेशन ब्लू स्टार शुरू हुआ। भारत सरकार के आदेश से यह सैनिक अभियान का उद्देश्य जनरैल सिंह भिंडरवाला को खत्म करना था। 1985 – भारत सरकार ने पांच दिवसीय कार्य सप्ताह शुरू किया। 1989 – चीनी सेना ने बीजिंग में आदोलन कर रहे लोकतंत्र समर्थकों पर गोलियां बरसायीं जिसे तिआननमेन स्क्वायर नरसंहार का नाम दिया गया। 1994 - भारत सहायता क्लब का नया नाम 'भारत सहायता मंच' किया गया। 1999 - यूगोस्लाविया द्वारा कोसोवो शांति योजना को मंजूरी। 1999 - मिस्र के राष्ट्रपति हुश्नी मोबारक लगातार चौथी बार राष्ट्रपति चुने गये। 2004 - केन फ़ोर्ड नासा के अंतरिक्ष खोज पैनल के नेतृत्वकर्ता बने। 2005 - फ़्रांस ने सुरक्षा परिषद में भारत की दावेदारी का समर्थन दुहराया। 2008 - तेलंगाना राष्ट्र समिति के अध्यक्ष के. चन्द्रशेखर राव ने उपचुनाव में क़रारी हार के बाद अपने पद से इस्तीफ़ा दिया। 2008 - केन्द्र सरकार ने सीमेंट निर्यात पर रिफंड को दी गई मंज़ूरी वापस ली। 2008 - जापानी प्रयोगशाला के साथ अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी नासा का डिस्कवरी यान अंतर्राष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन पहुँचा। 2008 - वैज्ञानिकों को सौर परिवार के बाहर अब तक का सबसे छोटा ग्रह मिला। 2013 – उत्तरी-पूर्वी चीन के जिलिन प्रांत में एक मुर्गी फार्म में आग लगने से 119 लोगों की मौत हो गयी। 2019 - वायुसेना का एएन-32 विमान असम के जोरहाट से लापता हो गया है। इसमें 8 क्रू मेंबर, 5 यात्री समेत कुल 13 लोग सवार थे। 2019 -अजीत डोभाल फिर से अगले पाँच साल के लिए राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार बने। 2019 - 1944 में इटली में शहीद हुए हिसार के गांव नंगथला के पालुराम और झज्जर के नौगांव के हरि सिंह की अस्थियां करीब 75 साल बाद इटली से लाई गईं। 2020 - गुजरात की कैमिकल फैक्टरी में धमाका , 8 की मौत , लगभग 50 से अधिक घायल हुए। 2020 - प्रधानमंत्री मोदी की अध्यक्षता में केंद्रीय मंत्रिमंडल ने भारत और भूटान के बीच समझौता ज्ञापन को मंजूरी दी। 2021 - वियतनाम तथा सिंगापुर से कोविड राहत सामग्री लेकर आईएनएस ऐरावत विशाखापट्टनम पहुँचा। 2021 - केंद्रीय मंत्री श्री नरेंद्र सिंह तोमर ने वर्चुअल रूप में रायपुर, छत्तीसगढ़ में इंडस बेस्ट मेगा फूड पार्क का उद्घाटन किया। 2021 - वैश्विक शिक्षक पुरस्कार-2020 से सम्मानित भारतीय शिक्षक रंजीतसिंह डिसाले को विश्व बैंक का सलाहकार के रूप में नियुक्त किया गया। 2022 - कर्नाटक के कलबुर्गी में गाड़ी से टक्कर के बाद बस में लगी भीषण आग से 7 यात्री जिंदा जले व 12 झुलस गए। 2022 - चंडीगढ़ में भारतीय वायुसेना विरासत केन्द्र की स्थापना के लिए केन्द्र शासित प्रदेश चंडीगढ़ तथा भारतीय वायुसेना के बीच समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर हुए। 2022 - पोसोको ने आईएमडी के साथ बेहतर विद्युत ग्रिड प्रबंधन के लिए समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए। 2023 - प्रधानमंत्री मोदी ने गोवा की पहली वंदे भारत एक्सप्रेस को झंडी दिखाकर रवाना किया। 2023 - गोवा में स्टार्टअप 20 की तीसरी बैठक उत्साहपूर्ण माहौल में शुरू हुई। 2024 - चीन ने बड़ी उपलब्धि हासिल करते हुए में दुनिया का सबसे बड़ा सोलर फार्म झिंजियांग ग्रिड से जोड़ कर शुरू किया। 2025 - पाकिस्तान के कराची में स्थित मलीर जेल से भूकंप के दौरान कम से कम 216 कैदी फरार हो गए। 3 जून को जन्मे व्यक्ति 1844 - बालकृष्ण भट्ट - आधुनिक हिन्दी साहित्य के शीर्ष निर्माताओं में से एक। 1867 - हरविलास शारदा - भारत के प्रसिद्ध शिक्षाविद, राजनेता, समाज सुधारक, न्यायविद और लेखक थे। 1895 - पणीक्कर, के. एम. - मैसूर (कर्नाटक) के प्रसिद्ध राजनीतिज्ञ, राजनीयक और विद्वान। 1901 – ज्ञानपीठ पुरस्कार से सम्मानित होने वाले पहले कवि जी . शंकर कुरूप का जन्म। 1924 - एम. करुणानिधि - भारतीय राजनेता और तमिलनाडु के पूर्व मुख्यमंत्री थे। 1929 - चिमनभाई पटेल - गुजरात के पूर्व मुख्यमंत्री। 1930 - जॉर्ज फ़र्नान्डिस - भारत के पूर्व रक्षा मंत्री। 1936 - तरला दलाल - भारत की एक प्रख्यात भोजन लेखिका व रसोइया थीं। 1941 - रूमा पाल - भारत की प्रसिद्ध महिला न्यायधीश रही हैं। 1947 - माला सेन - एक भारतीय-ब्रिटिश लेखक और मानवाधिकार कार्यकर्ता थी। 1970 - तालारी रंगैय्या - आंध्र प्रदेश के राजनीतिज्ञ। 1982 - तृप्ति मुर्गंडे - भारतीय बैडमिंटन खिलाड़ी। 2008 - हर्षाली मल्होत्रा एक बाल फ़िल्म अभिनेत्री। 3 जून को हुए निधन 1925 - वराहनेरी वेंकटेश सुब्रमण्यम अय्यर - एक स्वतंत्रता सेनानी और क्रांतिकारी राष्ट्रभक्त थे। 1974- कृष्ण बल्लभ सहाय- बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री एवं स्वतंत्रता सेनानी। 1976 - विगगो कैंपमैन - प्रसिद्ध राजनीतिज्ञ थे जो डेनमार्क के सामाजिक डेमोक्रेट्स के नेता थे। 1976 - मुनि जिनविजय भारत के एक जैन प्राच्यविद्याविद्, पुरातत्त्वविद्, भरतविद् थे। 1994 - त्रिभुवनदास कृषिभाई पटेल - सामुदायिक नेतृत्व। 1999 - हावरक्राफ़्ट विमानों के अविष्कारक क्रिसटोफ़र काकरैल का निधन (कन्फर्म नहीं)। 2011 - भजन लाल - तीन बार हरियाणा के मुख्यमंत्री रहे। 2013 - जिया ख़ान -एक बॉलीवुड अभिनेत्री। 2014 - गोपीनाथ मुंडे - एक भारतीय राजनेता और महाराष्ट्र के पूर्व उपमुख्यमंत्री थे। 2019 - रूमा गुहा ठाकुरता एक भारतीय बंगाली अभिनेत्री और गायिका। 2020 - वादा रहा सनम जैसा गीत लिखने वाले वरिष्ठ गीतकार अनवर सागर का निधन हुआ। 2020 - आईआईएम के पूर्व निदेशक पद्मश्री डॉ. प्रीतम सिंह का निधन हुआ। 2021 - मॉरीशस के पूर्व राष्ट्रपति और पूर्व प्रधानमंत्री पद्म विभूषण सर अनिरुद्ध जगन्नाथ (91) का निधन हुआ। 2021 - पद्मश्री पुरस्कार से सम्मानित प्रसिद्ध असमिया साहित्यकार लक्ष्मीनंदन बोरा (89) का निधन हुआ। 2023 - रंगमंच के प्रख्यात अभिनेता और निर्देशक आमिर रजा हुसैन (66) का निधन हुआ। 2023 - अमेरिकी ट्रैक और फील्ड एथलीट और नेशनल फुटबॉल लीग खिलाड़ी जेम्स रे हाइन्स (76) का निधन हुआ। 2024 - जर्मन ब्रह्मज्ञानी जर्गेन मोल्टमैन (98) का निधन हुआ। 2025 - "ए बॉयज़ ओन स्टोरी" के लिए जाने जाने वाले अमेरिकी लेखक एडमंड व्हाइट (85) का निधन हुआ। 3 जून के महत्त्वपूर्ण अवसर एवं उत्सव मेला श्री जखोली (उत्तराखण्ड)। श्री एम. करुणानिधि जयन्ती। श्री चिमनभाई पटेल जयन्ती। श्री कृष्ण बल्लभ सहाय स्मृति दिवस। श्री भजनलाल बिश्नोई स्मृति दिवस। विश्व साइकिल दिवस। कृपया ध्यान दें जी यद्यपि इसे तैयार करने में पूरी सावधानी रखने की कोशिश रही है। फिर भी किसी घटना , तिथि या अन्य त्रुटि के लिए IDTV इंद्रधनुष की कोई जिम्मेदारी नहीं है।
757 – संत पॉल-I ने कैथोलिक पोप के रुप में अपने कार्यकाल की शुरुआत की। 1658 – औरंगजेब ने सामुगढ़ की लड़ाई में दारा शिकोह को पराजित किया। 1727 – पीटर-II 11 साल की उम्र में रूस का जार बना। 1733 - क्यूबेक सिटी में भारतीय दासों को रखने के लिए कनाडाई का अधिकार बरकरार रखा गया। 1790 - रोड आइलैंड ने संयुक्त राज्य के संविधान की पुष्टि की और ऐसा करने वाला 13 मूल राज्यों में से अंतिम राज्य बन गया। 1861 - हांगकांग जनरल चैंबर ऑफ कॉमर्स की स्थापना की गयी। 1874 - स्विट्ज़रलैंड में वर्तमान संविधान प्रभावी किया गया। 1915 - तोफिलोब्रागा पुर्तगाल के राष्ट्रपति बने। 1916 – यूएस के प्रेसिडेंट का आधिकारिक झंडा अपनाया गया। 1947 - फ्लुगेलैग द्वीपसमूह पर एक हवाई जहाज पहाड़ी इलाके में दुर्घटनाग्रस्त हो गया, जिसमें 25 लोग मारे गए। 1953 – एडमंड हिलेरी और तेनजिंग नॉर्गे माउंट एवरेस्ट पर पहुंचने वाले पहले व्यक्ति बने। 1959 – चार्ल्स दि गाल फ्रांस के राष्ट्रपति बने। 1970 – यूनाइटेड रुस ने अंडरग्राउंड न्यूक्लियर टेस्ट किया। 1983 - नील बोनेट ने चार्लोट मोटर स्पीडवे पर दुनिया के 24 वें दौड़ में अपनी जीत दर्ज कराई। 1985 – यूरोपीयन फुटबॉल कप के फाईनल को लेकर हुए दंगों में 39 खेलप्रेमी मरे। 1990 – दक्षिण अमेरिकी देश पेरू में आए भीषण भूकंप से 56 मरे। 1990 - यूरोपीय बैंक पुनर्निर्माण और विकास (ईबीआरडी) की स्थापना। 1990 - बोरिस येल्तसिन सोवियत संघ के राष्ट्रपति निर्वाचित। 1999 - नाइजीरिया में नागरिक सत्ता की स्थापना। 2003 - ब्रिटिश प्रधानमंत्री टोनी ब्लेयर इराक के पुनर्निर्माण कार्यों का आकलन करने के लिए बसरा पहुँचे। 2004 - म्यांमार में चक्रवाती तूफ़ान ने 140 लोगों की जान ली। 2004 - पाकिस्तान ने परमाणु वैज्ञानिक अब्दुल कादिर ख़ान पर लगाये गये प्रतिबंधों में ढील दी। 2007 - जापान की रियो मोरी मिस यूनिवर्स 2007 बनीं। 2008 - भारतीय जनता पार्टी के नेता वीएस येदुरप्पा ने कर्नाटक के मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली। 2008 - इंटरनेट सर्च इंजन गूगल ने सोशल नेटवर्किंग वेबसाइट माइस्पेस के साथ ई-मेल सम्बन्धी समझौता किया। 2008 - नेपाली सरकार ने राजतंत्र का अन्त कर गणतंत्र की घोषणा करते हुए शाही महलों सहित देश के सभी भागों से राजतंत्र के सभी चिह्न हटाते हुए राष्ट्रध्वज को मान्यता दी। 2010 - अमेरिका और भारत के बीच सितंबर 2008 में हुए 123 अग्रीमेंट में छोड़ दिए गए परमाणु ईंधन की रिप्रोसेसिंग के पहलू पर अमेरिकी प्रशासन ने सहमति का ऐलान किया। 2010 - भारत की राष्ट्रपति प्रतिभा पाटिल ने हेनान प्रांत के लुओयांग में पहली सदी के प्राचीन श्वेताश्व व्हाइट हार्स मंदिर परिसर में भारतीय शैली से निर्मित एक बौद्ध मंदिर का लोकार्पण किया। 2019 - अमेरिका ने भारतीय मुद्रा को निगरानी सूची से बाहर निकाला। 2019 - नवीन पटनायक ने लगातार पांचवीं बार ओडिशा के मुख्यमंत्री पद की शपथ ली। 2020 - भारत और श्रीलंका ने सहयोग के नए रास्ते तलाशते हुए आपसी संबंधों को और मजबूत करने की प्रतिबद्धता की फिर पुष्टि की। 2020 - जनजातीय कार्य मंत्रालय ने 23 लघु वन उत्पादों को न्यूनतम समर्थन मूल्य सूची में शामिल किया , इनमें वन तुलसी के बीज, वन जीरा, मशरूम, काला चावल और जोहर चावल जैसी वस्तुएं शामिल हैं। 2020 - ब्राजील, रूस, भारत, चीन और दक्षिण अफ्रीका देशों के संगठन ब्रिक्स के टैक्स प्राधिकारियों के प्रमुखों की बैठक का आयोजन किया गया। जिसकी मेजबानी फेडरल टैक्स सर्विस ऑफ़ रूस द्वारा की गई। 2021 - प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कोविड के कारण अपने अभिभावक खो चुके बच्चों के लिए पीएम केयर्स बाल योजना की घोषणा की। 2022 - तारा एयरलाइंस का डीएचसी-6 ट्विन ओटर विमान नेपाल के मस्टैंग में दुर्घटनाग्रस्त होने से सभी 22 लोगों (16 नेपाली, 4 भारतीय व 2 जर्मन) की मौत हुई। 2022 - भारत और बांग्लादेश के बीच दो साल बाद ट्रेन सेवा बहाल हुई। 29 मई को जन्मे व्यक्ति👉 1724 - पोप बेनेडिक्ट तेरहवें जो पियोरो ऑरसिनी का जन्म हुआ जो की 245 वे पोप के रूप में सफल हुए। 1865 - रामानन्द चैटर्जी - पत्रकारिता जगत के एक पुरोगामी शख्सियत थे। 1906 - कन्हैयालाल मिश्र प्रभाकर - हिन्दी के जाने-माने निबंधकार। 1942 - हुल्लड़ मुरादाबादी एक हिंदी हास्य कवि थे। 1954 - पंकज कपूर -भारतीय अभिनेता (1961 का भी वर्णन मिलता है इसलिए कन्फर्म कर लें)। 1977 - लोगनाथन मुरुगन - अधिवक्ता , मत्स्य पालन, पशुपालन और डेयरी मंत्रालय और सूचना और प्रसारण मंत्रालय में राज्य मंत्री । 29 मई को हुए निधन👉 1933 - लोकराम नयनराम शर्मा - भारत के स्वतंत्रता सेनानी, पत्रकार और संगठनकर्त्ता। 1972 - पृथ्वीराज कपूर - हिंदी फ़िल्म और रंगमंच अभिनय के इतिहास पुरुष, जिन्होंने मुम्बई में 'पृथ्वी थिएटर' स्थापित किया। 1977 - सुनीति कुमार चटर्जी - भारत के प्रसिद्ध भाषाविद, साहित्यकार तथा विद्याशास्त्री 1987 - चौधरी चरण सिंह - भारत के पाँचवें प्रधानमंत्री, जो किसानों की आवाज़ बुलन्द करने वाले प्रखर नेता माने जाते थे। 2014 - कार्लहेंज़ बॉम- ऑस्ट्रियाई अभिनेता। 2020 - वयोवृद्ध गीतकार योगेश गौड़ का निधन। 2020 - बेजान दारुवाला एक भारतीय लेखक और ज्योतिष थे। 2020 - छत्तीसगढ के पूर्व मुख्यमंत्री अजीत प्रमोद कुमार जोगी का निधन। 2021 - जाने-माने शिक्षाविद् और अन्ना विश्वविद्यालय के पूर्व कुलपति एम. अनंतकृष्णन का निधन हुआ। 2022 - मानसा में पंजाबी सिंगर और नेता सिद्धू मूसेवाला की गोली मारकर हत्या हुई। 2022 - पूर्व ब्रिटिश चैंपियन जॉकी लेस्टर पिगॉट (86) का निधन हुआ। 29 मई के महत्त्वपूर्ण अवसर एवं उत्सव👉 🔅 श्री महेश्वरी जयन्ती ( ज्येष्ठ शुक्ल नवमी , माहेश्वरी समाज )। 🔅 गुरुदेव डॉ॰ रामचन्द्र दत्तात्रेय रानडे पुण्यतिथि (मराठी कलेण्डर अनुसार)। 🔅 चौ. चरणसिंह पुण्य दिवस। 🔅 श्री लोकराम नयनराम शर्मा स्मृति दिवस। 🔅 श्री पृथ्वीराज कपूर स्मृति दिवस। 🔅 अंतर्राष्ट्रीय एवरेस्ट दिवस। 🔅 अंतर्राष्ट्रीय संयुक्त राष्ट्र शांति सैनिक दिवस (International Day of United Nations Peacekeepers)। 🔅 विश्व पाचन स्वास्थ्य दिवस (World Digestive Health Day)। कृपया ध्यान दें जी👉 यद्यपि इसे तैयार करने में पूरी सावधानी रखने की कोशिश रही है। फिर भी किसी घटना , तिथि या अन्य त्रुटि के लिए IDTV इन्द्रधनुष की कोई जिम्मेदारी नहीं है।
1414 – खिज्र खां ने दिल्ली की गद्दी पर कब्जा कर सैय्यद वंश की नींव रखी। 1674 – जर्मनी की संसद ने फ्रांस के खिलाफ युद्ध की घोषणा की। जर्मनी की संसद ने फ्रांस के खिलाफ युद्ध की घोषणा की। 1704 - स्मोलेनिके की लड़ाई: कुरुक विद्रोहियों ने ऑस्ट्रियाई सेना और उसके सहयोगियों को हराया। 1731 - पोपल राज्य में सभी हिब्रू किताबें जब्त कर ली गई। 1737 - शुक्र ग्रह बुध के सामने से गुजरता है यह कार्यक्रम घंटों के दौरान शौकिया खगोल विज्ञानी जॉन बेविज़ द्वारा रॉयल ग्रीनविच वेधशाला में देखा गया। 1742 – लन्दन में पहला इनडोर स्विमिंग पूल (तरणताल) शुरू हुआ। 1845 – कनाडा के क्यूबेक में आग से 1500 मकान नष्ट हो गए। 1900 – चीन में बॉक्सर विद्रोहियों ने फेंगताई रेलवे स्टेशन को जलाया। 1918 – अजरबैजान स्वतंत्र हुआ व लाेकतांत्रिक गणराज्य घोषित किया। 1940 – द्वितीय विश्वयुद्ध के दौरान बेल्जियम ने जर्मनी से हार मानी। 1952 – यूनान में महिलाओं को मताधिकार मिला। 1956 – भारत को भारत में स्थित सभी फ़्राँसिसी उपनिवेश सौंप दिए गए। 1959 – अमेरिका ने दो बंदरों को अंतरिक्ष में सफलतापूर्वक भेजा। 1961 – मानवाधिकार संगठन एमनेस्टी इंटरनेशनल की स्थापना हुई। 1963 – बंगाल की खाड़ी में आये चक्रवाती तूफान से करीब 22 हजार लोगों की मौत। 1965 – धनबाद की ढोरी खदान में आग और विस्फोट से 400 लोगों की मौत। 1967 – 65 साल के ब्रितानी नाविक सर फ्रांसिस चिटचेस्टर अकेले नाव में दुनिया का चक्कर लगा कर घर पहुंचे। 1971 – सोवियत रूस ने मंगल ग्रह पर उतरने वाले पहले अंतरिक्ष यान मार्स-3 का प्रक्षेपण किया। 1987 – मास्को में लाल चौक पर मैथियास रूस्ट ने अपना नन्हा विमान उतारा था। 1996 – रूस विद्रोही प्रांत चेचन्या को अधिकतम स्वायत्ता देने पर सहमत हुआ। 1996 – तत्कालीन प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी ने इस्तीफा दिया। 1998 - बलूचिस्तान की चगाई पहाड़ियों पर पाकिस्तान ने पाँच परमाणु परीक्षण किये, परमाणु परीक्षण के विरोध में सं.रा. अमेरिका ने पाकिस्तान के विरुद्ध आर्थिक प्रतिबंध लगाया। 1999 - बेंजामिन नेतान्याहू का संसद से इस्तीफ़ा। 1999 - तुर्की में नयी गठबंधन सरकार का गठन। 2000 - भारत के राष्ट्रपति के. आर. नारायणन चीन के साथ द्विपक्षीय संबंधों को प्रगाढ़ करने के लिए छह दिनों की राजकीय यात्रा पर पेइचिंग पहुँचे। 2002 - नेपाल में फिर आपातकाल लगा। मुकेश शास्त्री द्वारा संकलित यह पंचांग आपकी सेवा में। 2008 - राष्ट्रपति प्रतिभा पाटिल ने इलाहाबाद उच्च न्यायालय में कार्यरत पाँच न्यायाधीशों को स्थायी न्यायाधीश नियुक्त किया। 2008 - विमान सेवा जेट एयरवेज को 'मध्य एशिया सर्वश्रेष्ठ चरगो एयर लाइन्स' का पुरस्कार मिला। 2008 - नेपाल में 240 साल पुरानी राजशाही का अवसान हुआ। 2008 - अमेरिका ने पाकिस्तान परस्त आतंकवादी संगठन लश्कर-ए-तैयबा के चार नेताओं पर वित्तीय प्रतिबन्ध लगाया। 2019 - पाकिस्तान के सिंध प्रांत में एचआईवी मरीजों की संख्या 700 से अधिक हुई । 2019 - झारखंड: नक्सलियों ने किया IED ब्लॉस्ट, CRPF और राज्य पुलिस के 15 जवान घायल हुए। 2020 - भारत और ब्राजील की महिला शान्ति सैनिकों ने मिलिट्री जेंडर एडवोकेट पुरुस्कार संयुक्त रूप से जीता। 2021 - कश्मीर में एक ही दिन में दहशतगर्दी के खिलाफ बड़ी सफलताएं मिली , 4 आतंकी ढेर व 1 अरेस्ट हुआ। 2021 - जर्मनी ने आधिकारिक रूप से स्वीकार किया कि उसने नामीबिया में अपने उपनिवेश शासन के दौरान नरसंहार किया था। 2022 - प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कलोल में विश्व के पहले नैनो यूरिया लिक्विड संयंत्र का उद्घाटन किया। 2022 - दक्षिण-पूर्वी नाइजीरिया में एक चर्च में शनिवार को मची भगदड़ में 31 लोगों की मौत हुई व 7 अन्य घायल हुए। 2022 - 34 वर्षों तक देश और भारतीय नौसेना की सेवा करने के बाद आईएनएस गोमती को मुंबई के नेवल डॉकयार्ड में कार्यमुक्त कर दिया। 2023 - प्रधानमंत्री ने नया संसद भवन राष्ट्र को समर्पित किया व स्मारक सिक्का एवं डाक टिकट जारी किया। 2023 - अफगानिस्तान में 5.2 और 4.8 तीव्रता के दो भूकंप आए। पंजाब , हरियाणा व जम्मू-कश्मीर में में भी भूकंप के झटके महसूस किए गए। 2023 - रेचेप तैय्यप एर्दोगन ने फिर से तुर्की के राष्ट्रपति पद का चुनाव जीता , उन्होंने अब तक लगातार ग्यारह चुनाव जीते। 2024 - मिजोरम के आइजोल में एक पत्थर की खदान ढहने से 13 लोगों की मौत हुई जबकि 16 लापता हुए। 28 मई को जन्मे व्यक्ति 1883 - वीर सावरकर - भाषाविद, बुद्धिवादी, कवि, अप्रतिम क्रांतिकारी, दार्शनिक और ओजस्वी वक़्ता। 1908 – जासूसी उपन्यास जेम्स बॉन्ड के लेखक इयान फ्लेमिंग का जन्म। 1915 - गोपाला रामानुजम - एक भारतीय राजनीतिज्ञ और भारतीय राष्ट्रीय ट्रेड यूनियन कांग्रेस के सह-संस्थापक थे । 1921 - डी. वी. पलुस्कर - प्रसिद्ध शास्त्रीय गायक। 1921 - बाबा अवेद्य नाथ - पूर्व संसद सदस्य लोक सभा। 1923 - एन. टी. रामाराव - प्रसिद्ध अभिनेता एवं तेलुगु देशम पार्टी के संस्थापक थे। 1940 - प्रयाग शुक्ल हिन्दी के कवि, कला-समीक्षक, अनुवादक एवं कहानीकार। 1952 - पिनाकी चन्द्र घोष - भारत के प्रथम लोकपाल। 1969 - प्रतिमा भौमिक - भाजपा की राजनीतिज्ञा व संसद सदस्य लोकसभा। 1974 – पाकिस्तानी क्रिकेट खिलाड़ी मिस्बाह-उल-हक़ का जन्म हुआ। 28 मई को हुए निधन 1954- विजय सिंह पथिक - प्रसिद्ध स्वतंत्रता सेनानी। 1964 - महबूब ख़ान - भारतीय सिनेमा इतिहास के अग्रणी निर्माता-निर्देशक थे। 2005 - गोपाल प्रसाद व्यास - भारत के प्रसिद्ध कवियों, लेखकों और साहित्यकारों में से एक। 2010 -हॉलीवुड अभिनेता (स्पीड) डेनिस हापर का निधन हुआ। 2014 - अज़लान शाह - मलेशियाई शाही, पेराक के सुल्तान , मलेशिया के मुख्य न्यायाधिश रहे। 2014 – बॉब हॉबरेग्स - कनाडा के हॉल ऑफ फेम विजेता बास्केटबॉल खिलाड़ी। 2014 – माया एंजेलो - अमेरिकी लेखक और नागरिक अधिकार कार्यकर्ता। 2014 – मैल्कम ग्लेज़र अमेरिकी अचल संपत्ति कार्यकारी (फ़र्स्ट अलाइड कॉरपोरेशन) और खेल मताधिकार मालिक । 2020 - मलयालम लेखक और राज्यसभा सांसद एमपी वीरेंद्र कुमार का निधन। 2022 - जानी-मानी शायरा डॉ. सुल्ताना बेगम (72) का लंबी बीमारी के बाद पटियाला में निधन हुआ। 2022 - अल्बानियाई पूर्व राष्ट्रपति बुजर निशानी (55) का गंभीर स्वास्थ्य समस्या के कारण निधन हुआ। 2024 - अमेरिकी तीरंदाज बुच जॉनसन (68) का निधन हुआ। 28 मई के महत्त्वपूर्ण अवसर एवं उत्सव आर्यिका श्री सूत्रमति जी आर्यिका दीक्षा (जैन , ज्येष्ठ शुक्ल प्रतिपदा अनुसार कल था)। श्री वीरसावरकर जयन्ती। श्री विजयसिंह पथिक स्मृति दिवस। नई संसद भवन उद्घाटन दिवस (भारत , 2023 में)। विश्व भूख दिवस। अंतर्राष्ट्रीय महिला स्वास्थ्य कार्यवाही दिवस ( International Day of Action for Women's Health)। एमनेस्टी अंतर्राष्ट्रीय दिवस (Amnesty International Day)। कृपया ध्यान दें यद्यपि इसे तैयार करने में पूरी सावधानी रखने की कोशिश रही है। फिर भी किसी घटना , तिथि या अन्य त्रुटि के लिए IDTV इन्द्रधनुष की कोई जिम्मेदारी नहीं है।
1153 – मेलकॉलम IV स्कॉटलैंड के राजा बने। 1199 – जोन की इंग्लैंड का राजा के रूप में ताजपोशी की गई। 1538 – जेनेवा में धर्मसुधार आंदोलन के प्रणेता जाॅन केल्विन और उनके शिष्यों को शहर से निकाला गया। 1647 – अमरीका के मसाचूसेट्स राज्य में पहली चुड़ैल आचा यंग को फाँसी दी गई थी। 1717 - स्पेन ने न्यू ग्रेनेडा के विक्सरियल्टी के रूप में अपनी दक्षिण अमेरिकी उपनिवेशों को एकजुट किया। 1799 - विंटरथुर का युद्ध: डेन्यूब की फ्रांसीसी सेना से हाब्सबर्ग सेना ने उत्तर-पूर्व स्विट्जरलैंड के नियंत्रण को सुरक्षित रखा। 1805 – नेपोलियन बोनापार्ट इटली के सम्राट बने। 1856 - डॉक्टर विलियम पामर (रॉउली पॉयजनर) ने स्टैफोर्ड, इंग्लैंड में जहर का दोषी पाया गया। 1895 – ब्रिटिश आविष्कारक बीर्ट अक्रेस ने फ़िल्म प्रोजेक्टर का पेटेण्ट प्राप्त किया था। 1896 – ज़ार निकोलस द्वितीय रूस के अंतिम सम्राट बने। 1896 – अमेरिका के सेंट लुइस में अाये तूफान से 255 की मौत हो गई और हजारों लोग बेघर हो गए। 1926 – लेबनान में संविधान को अपनाया। 1930 – रिचर्ड ड्रू ने पारदर्शी सिलोफ़न टेप (सैलो टेप) नामक चिपकने वाले टेप का पेटेण्ट प्राप्त किया था। तब इस टेप का इस्तेमाल मोटर-कारों को रंगते हुए उनके शीशों को रंग से बचाने के लिए किया जाता था। 1937 – अमरीका के सान फ़्रांसिस्को में गोल्डन गेट नामक दुनिया के एक सबसे ख़ूबसूरत पुल का उद्घाटन किया गया। 1950 – ब्रिटेन में पेट्रोल खरीदने पर लगी सीमा को खत्म कर दिया गया। 1951 – बम्बई (अब मुंबई) में तारापुरवाला एक्वेरियम का उद्घाटन हुआ। 1957 – कॉपीराइट बिल पारित हुआ। 1973 – बहरीन में संविधान अपनाया गया। 1981 – सोवियत संघ ने पूर्वी कजाख क्षेत्र में परमाणु परीक्षण किया। 1983 – जापान में आए 7.7 रिएक्टर स्केल के भूकंप में 104 लोगों की मौत हो गई थी। 1991 – आस्ट्रिया का बोइंग 767-300 विमान थाईलैंड की राजधानी बैंकाक में दुर्घटनाग्रस्त हो जाने से 223 यात्रियों की मौत। 1994 - नोबेल साहित्य पुरस्कार विजेता रूसी लेखक एलेक्ज़ेंडर सोल्केनित्सिन पश्चिम में 20 वर्ष का निर्वासन समाप्त कर स्वदेश लौटे। 1999 - बोत्सवाना की सुन्दरी पुले क्वेलागोव वर्ष 1999 की मिस यूनिवर्स चुनी गयीं। 1999 - विश्व का सबसे बड़ा पर्यावरण पुरस्कार (सोफी पुरस्कार) डरमन हेली (सं.रा. अमेरिका) तथा थॉमस केयरी (भारत) को प्रदान किया गया। 1999 - सर्विया के राष्ट्रपति स्लोबोदान मिलोसेविच अंतर्राष्ट्रीय न्यायाधिकरण द्वारा युद्ध अपराधी घोषित। 2000 - फिजी में महेन्द्र चौधरी सरकार बर्खास्त, राष्ट्रपति मारा ने प्रशासन सम्भाला। 2002 - नेपाल के प्रधानमंत्री देउबा को 3 साल के लिए पार्टी से निकाला गया। 2005 - दक्षिण अफ़्रीका की राजधानी प्रिटोरिया का नाम बदलकर श्वाने करने का निर्णय लिया गया। 2006 - इंडोनेशिया में आये विनाशकारी भूकम्प में कम से कम 2900 लोग मारे गये और हज़ारों लोग घायल हुए। 2008 - केन्द्र सरकार ने सीमेंट निर्यात पर लगाए गए प्रतिबन्ध को वापस लिया। 2010- भारत ने उड़ीसा के चांदीपुर में बालसोरा ज़िले में परमाणु तकनीक से लैस धनुष और पृथ्वी 2 मिसाइल का सफल परीक्षण किया। 2010 - भारत के राष्ट्रपति प्रतिभा पाटील की चीन के राष्ट्रपति हू जिंताओ तथा प्रधानमंत्री वेन जियाबाओ से हुई मुलाकात के बाद चीन ने संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद में स्थायी सदस्यता के लिए भारत के प्रति समर्थन जताया। 2011- ग्लोबल इंटरनेट सर्च इंजन - अब भारतीय शहरों मे। गूगल अर्थ के जरिए जहाँ अब तक आप धरती के विभिन्न हिस्सों की सैटलाइट तस्वीरें देख सकते थे, वहीं गूगल के नए फीचर स्ट्रीट व्यू से गली-नुक्कड़ तक को देखा जा सकेगा। 2019 - फर्जी डिग्री पर लगाम लगाने के लिए विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (यूजीसी) ने प्रमाणपत्रों में क्यूआर कोड लगाने का फैसला किया। 2019 - छात्रा अपराजिता सिंह ने केमिस्ट्री में पिरियाडिक टेबुल को 37 सेकेंड में पढ़ कर इंडिया बुक ऑफ रिकार्ड में दर्ज कराया अपना नाम। 2020 - स्वास्थ्य मंत्री डॉक्टर हर्षवर्धन ने कहा कि आरोग्य सेतु कोरोना रोगियों के संपर्क में आए लोगों का पता लगाने वाला दुनिया का सबसे बडा एप बना। 2020 - भारतीय ओलंपिक संघ (आईओए) के अध्यक्ष नरिंदर बत्रा को ओलंपिक चैनल आयोग का सदस्य नियुक्त किया गया। 2021 - भारत रत्न प्रोफेसर सी.एन.आर. राव को अक्षय ऊर्जा स्रोतों और ऊर्जा भंडारण में अनुसंधान के लिए अंतर्राष्ट्रीय एनी पुरस्कार 2020 प्राप्त हुआ। 2022 - लद्दाख में नुब्रा घाटी में तुरतुक के पास में एक वाहन दुर्घटना में सेना के 7 जवानों की मौत और 19 घायल हुए। 2022 - प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने भारत के सबसे बड़े ड्रोन महोत्सव- भारत ड्रोन महोत्सव 2022 का उद्घाटन किया। 2022 - 1971 युद्ध के शहीदों के प्रतीक इन्वर्टेड राइफल और हेलमेट को इंडिया गेट से राष्ट्रीय युद्ध स्मारक ले जाया गया व स्थापित किया गया। 2023 - तेलंगाना के हैदराबाद के परेड ग्राउंड (सिकंदराबाद) में योग महोत्सव में 50 हजार लोगों ने भाग लिया। 2023 - नीति आयोग ने नई दिल्ली के प्रगति मैदान के नए सम्मेलन केंद्र में शासी परिषद की 8वीं बैठक का आयोजन किया। 27 मई को जन्मे व्यक्ति 1332 – अबू ज़ैद की उपाधि से याद किए जाने वाले प्रसिद्ध इतिहासकार इब्ने ख़लदून का जन्म। 1894 - पदुमलाल पुन्नालाल बख्शी - ख्यातिप्राप्त आलोचक तथा निबन्धकार के रूप में मिली। 1928 - बिपिन चन्द्र - प्रसिद्ध इतिहासकार। 1931 - ओट्टपलाक्कल नीलकंठन वेलु कुरुप, एक मलयाली कवि और गीतकार थे। 1938 - भालचंद्र नेमाडे भारतीय मराठी लेखक, उपन्यासकार, कवि, समीक्षक तथा शिक्षाविद। 1954 - हेमन्त जोशी जनसंचार और पत्रकारिता के प्रोफ़ेसर व फ्रांसीसी कवियों के अनुवादक। 1957 - नितिन गडकरी - भारत के उद्योगपति और 'भारतीय जनता पार्टी' के वरिष्ठ राजनेता। 1962 - रवि शास्त्री - प्रसिद्ध क्रिकेट खिलाड़ी एवं कमेंटेटर। 1980 - मुकेश छाबरा - हिन्दी फ़िल्मों के एक भारतीय कास्टिंग डायरेक्टर व अभिनेता । 1985 - चिराग जैन - एक भारतीय कवि, व्यंग्यकार, हास्यकार और लेखक। 2003 - ट्रीसा जॉली एक भारतीय बैडमिंटन खिलाड़ी। 27 मई को हुए निधन 1919 - कंदुकूरी वीरेशलिंगम - तेलुगु भाषा के प्रसिद्ध विद्वान, जिन्हें 'गद्य ब्रह्मा' के नाम से ख्याति मिली। 1935 - रमाबाई आम्बेडकर - डॉ. भीमराव आम्बेडकर की पत्नी थीं। 1964 - जवाहरलाल नेहरू - भारतीय स्वतन्त्रता संग्राम के महान् सेनानी एवं स्वतन्त्र भारत के प्रथम प्रधानमंत्री (1947-1964)। 1983 - सरदार हुकम सिंह, भारतीय राजनीतिज्ञ और पूर्व लोकसभा अध्यक्ष। 1986 - अजॉय कुमार मुखर्जी - एक भारतीय स्वतंत्रता कार्यकर्ता और राजनेता थे जिन्होंने पश्चिम बंगाल के चौथे और छठे मुख्यमंत्री के रूप में तीन छोटे कार्यकाल दिए। 1994 - लक्ष्मणशास्त्री बाळाजी जोशी- एक संस्कृतवादी, वैदिक विद्वान, विचारक और महाराष्ट्र राज्य से मराठी लेखक थे। 2009 - लोकनाथ मिश्रा - भारतीय राजनीतिज्ञ व अरुणाचल प्रदेश और असम के राज्यपाल भी रहे। 2016 - हंगपन दादा - 'अशोक चक्र' से सम्मानित भारतीय सेना के जांबाज सैनिक थे। 2019 - बॉलीवुड के सुपरस्टार एक्टर अजय देवगन के पिता वीरू देवगन का निधन हुआ। 2020 - पद्म श्री से सम्मानित, प्रख्यात उर्दू व्यंग्यकार मुजतबा हुसैन का निधन। 2021 - संगीत रचयिता विलियम साइडमैन (93) का निधन हुआ। 27 मई के महत्त्वपूर्ण अवसर एवं उत्सव पण्डित श्री जवाहर लाल नेहरू पुण्य तिथि। श्री अजॉय कुमार मुखर्जी स्मृति दिवस। श्री हंगपन दादा शहीदी दिवस (अशोक चक्र सम्मानित)। श्रीमती लक्ष्मीबाई दगडूशेठ हलवाई दत्त मंदिर ट्रस्ट स्थापना दिवस(127वाँ , कन्फर्म नहीं)। कृपया ध्यान दें यद्यपि इसे तैयार करने में पूरी सावधानी रखने की कोशिश रही है। फिर भी किसी घटना , तिथि या अन्य त्रुटि के लिए IDTV इन्द्रधनुष की कोई जिम्मेदारी नहीं है।
1679 – ब्रिटेन की संसद ने बन्दी प्रत्यक्षीकरण कानून पारित किया था, जिसे दुनिया का पहला मनुष्य की निजी आज़ादी का मानवाधिकार कानून माना जाता है। 1703 - पुर्तगाल महा संधि में शामिल हुआ। 1739 – मुगल बादशाह मोहम्मद शाह और ईरान के नादिर शाह के बीच हुई संधि के परिणामस्वरूप अफगानिस्तान, भारत से अलग हुआ। 1805 - नेपोलियन को इटली के राजा का ताज पहनाया गया। 1822 – नार्वे में चर्च में आग लगने से 122 लोगों की मौत हुई। 1828 - माना जाता है कि जंगली बच्चा कास्पर हॉसर नूरमबर्ग, जर्मनी में खोजा गया। 1889 – पहली बार एफिल टॉवर का एलिवेटर आम जनता के लिए खोला गया। 1896 - पहली अमेरिकी अंतः मेनहट्टन बीच पर साइकिल दौड़ का आयोजन किया गया। 1908 - लंदन में फ्रेंको-ब्रिटिश प्रदर्शनी का आयोजन हुआ। 1926 – लेबनान में संविधान को अंगीकार किया गया। 1926 – हिमालय की गोद में बसे गढ़वाल में नरभक्षी तेंदुए के बड़े आतंक का अंत हुआ। 1938 – जर्मनी के वॉल्फ़्सबुर्ग शहर में अडोल्फ़ हिटलर ने फ़ॉक्सवैगन कार के कारखाने का शिलान्यास किया था। 1946 – अमेरिका में एच बम के लिए पेटेंट दायर किया गया। 1950 – ब्रिटेन में पेट्रोल खरीदने पर लगी सीमा को खत्म कर दिया गया। इससे पहले हर व्यक्ति को पेट्रोल खरीदने के लिए राशन कार्ड दिया जाता था। 1955 – चार्ल्स इवान्स ने दुनिया की तीसरे नम्बर की सबसे ऊँची पर्वत चोटी कंचनजंघा पर विजय प्राप्त की थी, जिसकी ऊँचाई 8585 मीटर है। 1957 – बंबई (अब मुंबई) में जनता बीमा पॉलिसी की शुरुआत हुई। 1972 - अमेरिका ने नेवादा में परमाणु परीक्षण किया। 1972 - विलंड्रा नेशनल पार्क ऑस्ट्रेलिया में स्थापित किया गया। 1980 - दक्षिण कोरिया के सैन्य सरकारी बलों और समर्थक लोकतंत्र के प्रदर्शनकारियों ने 2,000 प्रदर्शनकारियों को मार डाला गया। 1983 – 7.7 रिएक्टर स्केल से जापान में आए भूकंप में 104 लोगों की मौत हुई। 1987 – श्रीलंका ने जाफना में तमिल विद्रोहियों के खिलाफ अभियान छेड़ा। 1994 – सिंगल माइकल जैक्सन ने एक्ट्रेस लिसा मैरी प्रेसले से शादी की। 1998 – जापान के सम्राट अकीहितो ने दूसरे विश्व युद्ध के दौरान उनके देश की ओर से दी गई यातनाओं पर दु:ख जताया। जापान ने दूसरे विश्व युद्ध के दौरान 50,016 ब्रिटिश सिपाहियों को बंदी बनाया था जिनमें से 12,433 की या तो मौत हो गई या उन्हें कैद में मार दिया गया। 1999 – भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) ने भारत, जर्मनी और दक्षिण कोरिया के तीन उपग्रहों को सफलतापूर्वक कक्षा में स्थापित किया। 1999 – सौरव गांगुली और राहुल द्रविड़ ने वनडे क्रिकेट में 318 रनों की साझेदारी का विश्व रिकार्ड बनाया। 2002 - चीन का विमान समुद्र में गिरा, 225 लोग मरे। 2006 – इंडोनेशिया के जावा में आए भूकंप के कारण 5700 से अधिक लोगों की मौत और लगभग दो लाख बेघर हुए। 2006 - विज्ञान जगत् में एक शोध के मुताबिक एड्स का विषाणु कैमरून में पाए जाने वाले चिपैंजिओं से फैला है। 2007 - भारत और जर्मनी के मध्य रक्षा समझौता सम्पन्न। 2008 - भारतीय स्टेट बैंक ने फ़सल ऋण बीमा को 50 हज़ार रुपये से बढ़ाकर एक लाख रुपये कर दिया। 2008 - उत्तर प्रदेश सरकार ने अनाज व खाद्य तेलों की स्टॉक सीमा तय करने के सम्बन्ध में अधिसूचना जारी की। 2008 - मंगल ग्रह के अध्ययन हेतु फ़ीनिक्स यान मंगल ग्रह पर उतरा। 2008 - नेपाल सरकार ने नरेश ज्ञानेन्द्र के नारायणहिती महल को प्रतिबन्धित क्षेत्र घोषित किया। 2008 - कान फ़िल्म महोत्सव में फ़्रांसीसी फ़िल्म 'द क्लास एंतरे लेसमुर्स' को सर्वश्रेष्ठ फ़िल्म का 'पाल्मे डी केयर' पुरस्कार प्रदान किया गया। 2010 - भारत के सर्वोच्च न्यायालय के न्यायाधीश बी.एस.चौहान और न्यायाधीश स्वतंत्र कुमार की खंडपीठ ने शादी किए बगैर एक साथ रहने वाले प्रेमी युगलों की संतानों को भी अपने मां-बाप की ओर से अर्जित सम्पत्ति में हिस्सा पाने का अधिकार स्वीकार किया। न्यायालय ने साथ ही उन्हें परंपरागत पैतृक संपत्ति पर उनके अधिकार को अस्वीकार किया। 2013 – मुंबई इंडियंस ने चेन्नई सुपरकिंग्स को हराकर आईपीएल ट्वंटी 20 खिताब अपने नाम किया। 2014 – भारतीय जनता पार्टी के नेता नरेन्द्र मोदी ने भारत के प्रधानमंत्री के रूप में शपथ ली। 2019 - स्विट्जरलैंड ने साझा की स्विस बैंकों के भारतीय ग्राहकों की बैंकिंग जानकारी, 11 भारतीयों को नोटिस। 2019 - अमेरिका के वैज्ञानिकों ने एक ऐसा डिवाइस तैयार किया जो व्यक्ति के पसीने, लार, खून या मूत्र से तनाव का कारण बनने वाले विभिन्न हार्मोन की जांच करने में सक्षम है। 2020 - भारत और ऑस्ट्रेलिया ने रणनीतिक साझेदारी के तहत आपसी सुरक्षा सहयोग को आगे बढ़ाने पर सहमति व्यक्त की। 2020 - विश्व स्वास्थ्य संगठन ने कोविड-19 रोगियों पर हाइड्रॉक्सी-क्लोरोक्वीन के क्लीनिकल ट्रॉयल अस्थायी रूप से स्थगित किये। 2021 - माली के अंतिम राष्ट्रपति ने हिरासत में रहते हुए इस्तीफा दिया और प्रधानमंत्री ने इस्तीफा दिया। 2022 - प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने चेन्नई में 31,500 करोड़ रुपये से अधिक की 11 परियोजनाओं का लोकार्पण किया और आधारशिला रखी। 2022 - प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने आईएसबी, हैदराबाद के 20 साल पूरे होने के अवसर पर दीक्षांत समारोह को संबोधित किया। 2022 - विनय कुमार सक्सेना ने दिल्ली के 22वे उपराज्यपाल के रूप शपथ ली। 26 मई को जन्मे व्यक्ति 1906 - रामकिंकर बैज - भारत के प्रसिद्ध मूर्तिकार थे। 1912 - छगनराज चौपासनी वाला - प्रसिद्ध क्रांतिकारियों में से एक। 1932 - बेनू सेन - कोलकाता , एक भारतीय फोटोग्राफर थे। 1937 - मनोरमा (तमिल अभिनेत्री) - दक्षिण भारतीय सिनेमा की मशहूर हास्य अभिनेत्री। 1940 - सरताज सिंह - 'भारतीय जनता पार्टी' (भाजपा) के नेता। 1945 - विलासराव दगड़ोजीराव देशमुख- महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री। 1946 - अरुणा रॉय - भारत बेहतर सामाजिक कार्यकर्ता होने के साथ-साथ राजनीतिज्ञ भी हैं। 1983 - सुशील कुमार पहलवान - 'बीजिंग ओलिंपिक' खेलों में भारत के लिए 'कांस्य पदक' विजेता। 26 मई को हुए निधन 1934 - चम्पक रमन पिल्लई - भारतीय राजनैतिक कार्यकर्ता और क्रांतिकारी थे। 1986 - श्रीकांत वर्मा - हिन्दी साहित्य के प्रसिद्ध कथाकार, गीतकार, समीक्षक और राजनीतिज्ञ। 2017 - के. पी. एस. गिल - पंजाब के दो बार पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) रहे थे। 2020 - हांगकांग की "ईस्ट नेट" रिपोर्ट के अनुसार, 26 मई को स्थानीय समय में, हांगकांग और मकाऊ के एक प्रसिद्ध देशभक्त उद्यमी होंगशेन हो (98) का निधन हुआ। 2021 - बहुमुखी प्रतिभा की धनी जानी-मानी चित्रकार, लेखक और कला समीक्षक अलका रघुवंशी का निधन हुआ। 26 मई के महत्त्वपूर्ण अवसर एवं उत्सव क्रान्तिकारी श्री छगनराज चौपासनी वाला जयन्ती। श्री विलासराव दगड़ोजीराव देशमुख जयन्ती। पहलवान श्री सुशील कुमार जन्म दिवस। कृपया ध्यान दें यद्यपि इसे तैयार करने में पूरी सावधानी रखने की कोशिश रही है। फिर भी किसी घटना , तिथि या अन्य त्रुटि के लिए IDTV इन्द्रधनुष की कोई जिम्मेदारी नहीं है।
1610 – फ्रांस में हेनरी IV की हत्या हुई और लुईस XIII फ्रांस की गद्दी पर बैठा। 1702 – इंग्लैंड और नीदरलैंड ने फ्रांस और स्पेन के खिलाफ़ युद्ध की घोषणा की। 1719 - न्यू फ्रांस ने स्पेन के साथ युद्ध में बिएनविल, पेंसाकोला पर कब्जा किया। 1767 - ब्रिटिश सरकार ने चाय पर अमेरिकियों का आयात शुल्क घटाया। 1796 - इंग्लैंड में एडवर्ड जेनर ने पहले चेचक का टीकाकरण किया था। 1800 - द्वितीय गठबंधन: जनरल लूयस-एलेक्जेंडर बेर्थियर के तहत फ्रांसीसी सेनाएं ओस्टा घाटी में फोर्ट बर्द में 400 ऑस्ट्रो-पिदममोन सैनिकों द्वारा रोकी गई। 1811 – पराग्वे स्पेन की पराधीनता से मुक्त हुआ। 1870 - नेल्सन फुटबॉल क्लब और नेल्सन कॉलेज के बीच न्यूजीलैंड में पहला रग्बी मैच खेला गया। 1872 – प्रथम श्रेणी क्रिकेट में सरे के खिलाफ एमसीसी के पहले 7 विकेट शून्य के स्कोर पर गिरे। 1878 – पहली बार वैसलीन नाम का रॉबर्ट ए चेसब्राफ ने पंजीकृत करवाया था। 1879 – थॉमस एडिसन यूरोप की एडिसन टेलीफोन कंपनी से जुड़े। 1908 – पहली बार किसी व्यक्ति ने हवाई जहाज में उड़ान भरी। 1912 - चीन ने छह बिजली रेल ऋण समझौते को मना किया। 1914 - वुडरो विल्सन ने मातृ दिवस की घोषणा पर हस्ताक्षर किए। 1941 – 36,000 परशियन यहूदी को गिरफ्तार किया गया। 1944 – ब्रिटिश सैनिकों ने कोहिमा पर कब्जा किया। 1948 – इजराइल ने ब्रिटेन से स्वतंत्रता की घोषणा की। 1963 – कुवैत संयुक्त राष्ट्र का 111 वां सदस्य बना। 1973 – अमेरिका के सुप्रीम कोर्ट ने सेना में महिलाओं के समान अधिकार को मंजूरी दी। 1992 – भारत ने तमिल टाइगर्स के नाम से मशहूर श्रीलंकाई विद्रोही संगठन एलटीटीई पर प्रतिबंध लगा दिया था। संयुक्त राष्ट्र और भारत समेत 32 देशों ने उसे आतंकवादी संगठन करार दिया। 1999 - पाकिस्तानी पत्रकार जनम सेठी की पत्रिका फ़्राइडे टाइम्स की जब्ती। 1999- सदी का आखिरी विश्व कप क्रिकेट की लॉडर्स (इंग्लैंड) में शुरुआत। 2001 - भारत और मलेशिया में सात समझौते। 2004 - डेली मिरर नामक पत्रिका ने ईराक में युद्धबंदियों पर कथित अत्याचार को दर्शाने वाली झूठी तस्वीरों के प्रकाशन के लिए ब्रिटेन से माफी मांगी। 2006 - पूर्व कम्यूनिस्ट नेता गिओर्गिओ नैपोलितानों इटली के नये राष्ट्रपति के रूप में निर्वाचित। 2006 - चीन ने कला के स्तर पर चल रही जालसाजी से बचने के लिए एक आयोग का गठन किया। 2007 - जापान ने अपने शांतिवादी संविधान में संशोधन सम्बन्धी विधेयक को मंजूरी दी। 2008 - टाइम्स एनआईई ने इंटरनेशनल न्यूजपेपर मार्केटिंग एसोसियेशन (इनमा) अवार्ड-2008 जीता। 2010- भारत-रूस के बीच रक्षा, परमाणु ऊर्जा, अंतरिक्ष, विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी, हाइड्रोकार्बन, व्यापार एवं निवेश आदि में 22 समझोते हुए। 2012 – इजरायल की जेलों में बंद 1500 फिलीस्तीनी कैदी भूख हड़ताल समाप्त करने पर सहमत हुए। 2013 – ब्राजील समलैंगिक विवाह को मान्यता देने वाला 15वां देश बना। 2019 - भारत ने अमेरिका पर जवाबी शुल्क की समय सीमा बढ़ाई। 2020 - पांचवीं बार इस्राइल के पीएम बने बेंजामिन नेतन्याहू, गठबंधन से बनाई सरकार। 2020 - भारत - केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री डॉक्टर हर्षवर्धन ने कोविड-19 मरीजों की जांच के लिए कोबास-6800-(COBAS-6800) नामक परीक्षण मशीन राष्ट्र को समर्पित की। 2020 - स्लोवेनिया के प्रधानमंत्री जैनेज जानसा ने संसद में बताया स्लोवेनिया COVID-19 महामारी को अधिकारिक रूप से रोकने वाला यूरोप का पहला राष्ट्र बना। 2021 - उत्तरी काबुल में जुमे की नमाज के समय एक मस्जिद में विस्फोट से 12 की मौत व 15 अन्य लोग घायल हुए। 2022 - दिल्ली के नरेला की प्लास्टिक फैक्टरी में आग लगी , मौके पर दमकल की 22 गाड़ियों ने अग्निशमन अभियान चलाया। 2022 - अमेरिका के न्यूयॉर्क की एक सुपरमार्केट में गोलीबारी से 10 लोगों की मौत व 3 लोग घायल हुए। 2022 - यूएई की सर्वोच्च परिषद ने शेख मोहम्मद बिन जायद को नया राष्ट्रपति चुना। 2022 - मुख्य निर्वाचन आय़ुक्त सुशील चंद्रा सेवानिवृत्त हुए। 2022 - कोल्हापुर की बेटी कस्तूरी सावेकर ने दुनिया के सबसे ऊंचे और उतने ही कठिन माउंट एवरेस्ट की चढ़ाई पूरी की। 2023 - भारतीय नौसेना के फ्रंटलाइन गाइडेड मिसाइल विध्वंसक आईएनएस मोरमुगाओ से ब्रह्मोस सुपरसोनिक क्रूज मिसाइल का सफल परीक्षण किया। 2023 - तमिलनाडु में जहरीली शराब पीने की दो घटनाओं में बीते तीन दिन के अंदर 14 लोगों की मौत हुई व 51 लोग अस्पतालों में भर्ती हुए। 2023 - आंध्र प्रदेश में बस और ऑटोरिक्शा की जोरदार भिड़ंत से सात महिलाओं की मौत हुई। 2023 - गुजरात में कृष्णा सागर झील में डूबकर 5 बच्चों की मौत हुई वहीं महाराष्ट्र में नदी में डूबने से चार युवकों की मौत हुई। 2024 - गूगल ने अपने वार्षिक सम्मेलन में नए जनरेटिव एआई फीचर्स का अनावरण किया। 2024 - झुंझुनूं में हिन्दुस्तान कॉपर की खदान में लिफ्ट की चेन टूटने से कोलकाता से आई विजिलेंस समेत 14 लोग फंसे। 14 मई को जन्मे व्यक्ति 1657 - शम्भाजी - शिवाजी के ज्येष्ठ पुत्र और उत्तराधिकारी थे। 1883 - अल्लादि कृष्णास्वामी अय्यर - प्रसिद्ध न्यायविद, अधिवक्ता और शिक्षाशास्त्री थे। 1892 - अरुण चन्द्र गुहा - प्रसिद्ध स्वतंत्रता सेनानी और राजनीतिक कार्यकर्ता। 1923 - मृणाल सेन, भारतीय फ़िल्मों के प्रसिद्ध निर्माता व निर्देशक। 1962 - रघु राम कृष्ण राजू एक भारतीय उद्योगपति व राजनेता , जो 17 वीं लोकसभा से संसद सदस्य बने। 1984 – फेसबुक के संस्थापक मार्क एलियट ज़ुकेरबर्ग का जन्म । 1987 - ज़रीन खान एक भारतीय अभिनेत्री व मॉडल। 1997- मानुषी छिल्लर - सौन्दर्य प्रतियोगिता की विजेता । जिन्हें विश्व सुन्दरी 2017 के ताज से नवाज़ा गया। 1998 - तरूनी सचदेव - भारतीय मॉडल एवं बाल अभिनेत्री । 14 मई को हुए निधन 1923 - एन.जी. चन्दावरकर - भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के अध्यक्ष थे। 1943 - अल्ला बख़्श - अंग्रेज़ी शासन के दौरान एक जमींदार, सरकारी ठेकेदार, स्वतंत्रता संग्राम सेनानी एवं राजनेता थे। 1963 - डॉक्टर रघुवीर, प्रख्यात विद्वान् तथा राजनीतिक नेता। 1978 - जगदीशचन्द्र माथुर - प्रसिद्ध नाटककार। 2012 - तरुनी सचदेव -भारतीय मॉडल एवं बाल अभिनेत्री (जन्मदिन भी आज के दिन था )। 2016 - कंडासामी कुप्पुसामी- तमिल विद्वान् एवं लेखक। 2020 - पद्म भूषण से सम्मानित, बांग्लादेश के मशहूर लेखक प्रोफेसर अनिसुज्जमां का ढाका के सेना अस्पताल में निधन हो गया। 2020 - साहित्य अकादमी से सम्मानित बंगाली लेखक देवेश रॉय का निधन। 2021 - महान स्वतंत्रता सेनानी और शहीद भगत सिंह के भतीजे अभय संधू का निधन हुआ। 2022 - ऑस्ट्रेलिया के पूर्व दिग्गज क्रिकेटर एंड्रयू साइमंड्स (46) का कार दुर्घटना में निधन हुआ। 2023 - अमेरिकी पेशेवर पोकर प्लेयर डॉयल फ्रैंक ब्रूनसन (89) का निधन हुआ। 2023 - स्पेनिश फुटबॉल खिलाड़ी फेर्रान ओलिवेला (86) का निधन हुआ। 2024 - स्कॉटिश अभिनेत्री गुड्रन उरे (98) का निधन हुआ। 14 मई के महत्त्वपूर्ण अवसर एवं उत्सव देवर्षि नारद जयन्ती (ज्येष्ठ कृष्ण प्रथमा , पचांगभेद से द्वितीया अनुसार आज भी , वीणा दान)। छत्रपति श्री शम्भाजी महाराज जयन्ती। डॉ. श्री रघुवीर स्मृति दिवस। कृपया ध्यान दें यद्यपि इसे तैयार करने में पूरी सावधानी रखने की कोशिश रही है। फिर भी किसी घटना , तिथि या अन्य त्रुटि के लिए IDTV इन्द्रधनुष की कोई जिम्मेदारी नहीं है।
1745 - फोंटेनॉय की लड़ाई (दोरनिक): ऑस्ट्रियाई ने उत्तराधिकार के लिए युद्ध शुरू किया गया। 1749 - ब्रिटिश संसद ने समेकन अधिनियम स्वीकार किया, जिसने रॉयल नेवी को पुनर्गठित किया गया। 1751 - पेंसिल्वेनिया अस्पताल डॉ थॉमस बॉन्ड और बेंजामिन फ्रैंकलिन द्वारा स्थापित किया गया। 1752 - अमेरिका के फिलाडेल्फिया में पहली अग्नि बीमा पॉलिसी की शुरुआत हुई। 1772 - एम्स्टर्डम थिएटर आग से नष्ट हुआ, जिसमें 18 लोग मारे गए व अन्य कई लोग घायल हुए। 1784 – ब्रिटेन और मैसूर के शासक टीपू सुल्तान के बीच शांति संधि पर हस्ताक्षर। 1814 – प्लेटबर्ग की लड़ाई में अमेरिकन्स ने अंग्रेजों को हराया। 1833 – इंग्लैंड से क्यूबेक जा रहे जहाज लेडी-ऑफ-द-लेक के हिमखंड से टकराकर अटलांटिक सागर में डूबने से 215 लोगों की मौत हुई। 1857 – दिल्ली में सिपाही विद्रोह भड़का। 1871 - तिचबोर्ने मामले में पहला परीक्षण आम दलीलों का लंदन कोर्ट में शुरू हुआ। 1928 - अमेरिकी वाल्टर हेगेन ने इंग्लैंड में ओपन चैम्पियनशिप गोल्फ टूर्नामेंट जीता। 1940 - ग्रीबबेर्ग की लड़ाई केंद्रीय नीदरलैंड में शुरू हुई। 1949 - इजरायल संयुक्त राष्ट्र में अपने 59 वें सदस्य के रूप में शामिल हुआ। 1951 – राष्ट्रपति राजेन्द्र प्रसाद ने नवनिर्मित सोमनाथ मंदिर का उद्घाटन किया। 1955 – इजरायल ने गाजा पर हमला किया। 1956 – गोल्ड कोस्ट (वर्तमान में घाना देश) को 6 मार्च, 1957 को ब्रिटेन के शासन से मुक्त करने की घोषणा की गई। 1960 – पहली गर्भनिरोधक गोली बाजार में उपलब्ध कराई गई। 1965 – बंगलादेश में चक्रवाती तूफान से 17 हजार लोगों की मौत। 1985 – इंग्लैंड के ब्रैडफोर्ड सिटी फुटबाल मैदान में आग लगने से 40 की मौत हुई और 150 घायल हुए। 1988 – फ्रांस ने परमाणु परीक्षण किया। 1995 - संयुक्त राष्ट्र महासभा के कक्ष में 24 दिन तक चले सम्मेलन की समाप्ति पर परमाणु अप्रसार संधि को अनिश्चित काल के लिए स्थायी बना दिया गया। 1998: भारत ने राजस्थान के पोखरण में तीन परमाणु परीक्षण किये। 1998 – यूरोप की एकल मुद्रा यूरो का पहला सिक्का बना। 2000 – जनसंख्या घड़ी के मुताबिक भारत की जनसंख्या एक अरब पहुंची। दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल में जन्मी 'आस्था' भारत का एक अरबवाँ बच्चा बना। 2001 - संयुक्त राज्य अमेरिका की प्रक्षेपास्त्र रक्षा प्रणाली को भारत का समर्थन, अमेरिकी संसद ने संयुक्त राष्ट्र की देय राशि रोकी। 2002 - बांग्लादेश में नौका दुर्घटना में 378 लोग मरे। 2005 - बगलिहार परियोजना पर भारत-पाक मतभेदों को निपटाने हेतु विश्व बैंक ने तटस्थ विशेषज्ञ नियुक्त किया। 2007 - इस्रायल ने हमास से जुड़ी रिफ़ॉर्म एवं चेंज पार्टी को गैर-क़ानूनी घोषित किया। 2008 - दक्षिणी वजीरिस्तान में नाटो सेना ने हमला किया। 2008 - न्यूयार्क के कॉर्नेल विश्वविद्यालय के वैज्ञानिकों ने विश्व का पहला जिनेटिकली माडिफ़ाइड मानव भ्रूण तैयार किया। 2010 - भारतीय सर्वोच्च न्यायालय के सबसे वरिष्ठ न्यायाधीश एसएच कपाड़िया को राष्ट्रपति प्रतिभा पाटिल ने 38वें प्रधान न्यायाधीश के रूप में शपथ दिलाई। वे इस पद पर 29 सितंबर 2012 तक रहेंगे। 2010 - भारतीय सर्वोच्च न्यायालय की संवैधानिक खंड़पीठ ने एक महत्त्वपूर्ण निर्णय में कहा कि पंचायत और स्थानीय चुनाव में राज्य सरकार को आरक्षण देने का अधिकार है। 2011 – भारत और पाकिस्तान ने लाहौर और अमृतसर के बीच बस सेवा शुरू करने के लिए सहमति बनी। 2013 – तुर्की के रेहानली क्षेत्र में दो कार बम धमाके में 43 लोगों की मौत। 2019 - ईरान से युद्ध जैसे हालात, अमेरिका ने तैनात किए युद्धपोत और पैट्रियट मिसाइल। 2020 - इंडोनेशिया के सोमलाकी से उत्तर-पश्चिम में 259 किलोमीटर दूर भूकंप के झटके (5.6) महसूस किय़े गये। 2021 - पश्चिम बंगाल में भारी बारिश व तूफान से जनजीवन अस्त व्यस्त हुआ तथा कई हादसों में आठ लोगों की मौत हुई। 2022 - भारत - उज्बेकिस्तान विदेश कार्यालयों के बीच विचार - विनिमय के 15 वें दौर का आयोजन नई दिल्ली में किया गया। 2022 - तूफान असानी संग सुनहरा रथ आया जो बंगाल की खाड़ी से बहकर आंध्र प्रदेश के तट पर पहुंचा और पुलिस ने कब्जे में लिया। 2023 - भारत की राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु ने अमेरिका , कतर और मोनाको के राजदूतों से परिचय पत्र स्वीकार किए। 2023 - भारतीय चिकित्सा अनुसंधान परिषद और आयुष मंत्रालय ने एकीकृत स्वास्थ्य अनुसंधान को बढ़ावा देने और सहयोग करने के लिए एक समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए। 2023 - विश्व शांति और खुशी के लिए लेह में बौद्ध भिक्षुओं और ननों द्वारा वार्षिक पांच दिवसीय उत्सव "लद्दाख स्मोनलम चेनमो" शुरू हुआ। 2024 - दुर्लभ शक्तिशाली सौर तूफान पृथ्वी पर पहुंचा, जिससे अमेरिकी राष्ट्रीय महासागरीय एवं वायुमंडलीय प्रशासन ने भू-चुंबकीय तूफान की चेतावनी जारी की। 2024 - झांसी-कानपुर हाईवे डीसीएम और कार की भीषण टक्कर से दूल्हे समेत चार जिंदा जले। 11 मई को जन्मे व्यक्ति 1903 - S.M. श्री नागेश भारतीय सेना के तृतीय थलसेनाध्यक्ष थे। 1904 - K.V.K. सुन्दरम् भारत के दूसरे मुख्य निर्वाचन आयुक्त थे। 1912 - सआदत हसन मंटो, कहानीकार और लेखक थे। मंटो फ़िल्म और रेडियो पटकथा लेखक और पत्रकार भी थे। 1918 - मृणालिनी साराभाई - भारत की प्रसिद्ध शास्त्रीय नृत्यांगना थीं। 1933 - सागर सरहदी भारतीय हिंदी सिनेमा के दिग्गज पटकथा लेखक थे। 1937 - डेविड एलन, क्रिकेटर , वेस्टइंडीज के विकेटकीपर थे। 1950 - सदाशिव दत्तराय अमरापुरकर - एक भारतीय अभिनेता थे। 1957 - शक्ति सिन्हा - भूतपूर्व भारतीय प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेई के निजी सचिव थे। 11 मई को हुए निधन 1848 - टॉम क्रिब, अंग्रेज बेअर नक्कल बॉक्सर का 66 वर्ष की आयु में निधन हुआ। 1924 - मोसेस वॉकर, अमेरिकी बेसबॉल कैचर का 66 वर्ष की आयु में निधन हो गया। 1937 - अमेरिकी टेनिस खिलाड़ी एलेन हेन्सेल का 67 वर्ष की आयु में निधन। 1955 - गिल्बर्ट जेसोप, अंग्रेजी क्रिकेट बल्लेबाज का 80 वर्ष की आयु में निधन। 1986 - शुरुआती अफ्रीकी अमेरिकी एनएफएल स्टार और कोच फ्रिट्ज़ पोलार्ड का 92 साल की उम्र में निधन 1996 - ब्राजील के फुटबॉलर एडेमिर डी मेनेजेस का 73 वर्ष की आयु में निधन। 2002 - आबिदा सुल्तान, भोपाल सियासत की राजकुमारी एवं भारत की पहली महिला पायलट। 2019 - इंडियन टुबैको कंपनी लिमिटेड (आईटीसी) के पूर्व एग्जीक्यूटिव चेयरमैन और सीईओ वाईसी देवेश्वर का 72 साल की उम्र में निधन। 2020 - नेशनल टेबल-टेनिस चैम्पियन मनमीत सिंह का निधन। 2020 - पूर्व लोकसभा सांसद और जनता दल (एस) के वरिष्ठ नेता राजा रंगप्पा नाइक का निधन । 2020 - प्रसिद्ध अमेरिकी कॉमेडियन जेरी स्टिलर का निधन। 2021 - कलाथिलपरम्बिल रमन गौरी अम्मा - केरल राज्य की पहली महिला मंत्री और पहली राजस्व मंत्री थीं जिनका102 वर्ष की आयु में निधन हुआ। 2022 - फ़िलिस्तीनी - अमेरिकी पत्रकार शिरीन अबु अकलेह का निधन हुआ। 2022 - प्रख्यात संस्कृत और हिंदी विद्वान, पद्म श्री डॉ रमाकांत शुक्ल (82) का निधन हुआ। 2022 - कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और पूर्व केंद्रीय मंत्री पंडित सुखराम शर्मा (95) का निधन हुआ। 2023 - मंच, स्क्रीन और टेलीविजन के एक अमेरिकी अभिनेता बैरी फोस्टर न्यूमैन (92) का निधन हुआ। 2023 - जापानी बेसबॉल कोच फुतोशी नाकानिशी (90) का निधन हुआ। 2023 - अमेरिकी फिल्म निर्माता केनेथ एंजर (96) का निधन हुआ। 2024 - कनाडाई हॉकी खिलाड़ी रॉन एलिस (79) का निधन हुआ। 11 मई के महत्त्वपूर्ण अवसर एवं उत्सव आद्य श्री शंकराचार्य कैलाशगमन। श्री नृसिंह जयन्ती (नृसिंहावतार , बैशाख शुक्ल चतुर्दशी अनुसार)। देवी छिन्नमस्ता जयन्ती (बैशाख शुक्ल चतुर्दशी)। गुरु श्री अमरदास जयन्ती (प्राचीनमतानुसार)। पंडित सुखराम शर्मा स्मृति दिवस। राष्ट्रीय प्रोद्योगिकी दिवस (भारत)। विश्व मातृदिवस (माँ दिवस , Mother's day , मई का दूसरा रविवार)। कृपया ध्यान दें यद्यपि इसे तैयार करने में पूरी सावधानी रखने की कोशिश रही है। फिर भी किसी घटना , तिथि या अन्य त्रुटि के लिए IDTV इन्द्रधनुष की कोई जिम्मेदारी नहीं है।
जम्मू-कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री Farooq Abdullah पर जम्मू में एक शादी समारोह के दौरान हुए हमले ने सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। घटना उस समय हुई जब वे एक कार्यक्रम से बाहर निकल रहे थे और भीड़ में मौजूद एक व्यक्ति ने उनके बेहद करीब आकर पिस्तौल तान दी और गोली चलाने की कोशिश की। हालांकि सुरक्षाकर्मियों की त्वरित कार्रवाई से यह हमला नाकाम हो गया और वे बाल-बाल बच गए। यह घटना जम्मू के ग्रेटर कैलाश इलाके में आयोजित एक विवाह समारोह में हुई, जहां Farooq Abdullah जम्मू-कश्मीर के उपमुख्यमंत्री Surinder Choudhary के साथ पहुंचे थे। कौन है हमलावर? पुलिस ने आरोपी की पहचान कमल सिंह जम्वाल (करीब 65 वर्ष) के रूप में की है, जो जम्मू के पुरानी मंडी इलाके का निवासी बताया जा रहा है। प्रारंभिक पूछताछ में आरोपी ने दावा किया कि वह पिछले करीब 20 वर्षों से इस मौके का इंतज़ार कर रहा था। पुलिस के अनुसार कमल सिंह के पास एक लाइसेंसी पिस्तौल थी और घटना के समय वह कथित तौर पर नशे में भी था। सुरक्षाकर्मियों ने मौके से हथियार बरामद कर लिया है और उससे पूछताछ जारी है। जांच एजेंसियां यह भी पता लगाने की कोशिश कर रही हैं कि यह हमला व्यक्तिगत रंजिश का नतीजा था या इसके पीछे कोई बड़ी साजिश हो सकती है। CCTV में कैद हुई पूरी घटना घटना का CCTV फुटेज भी सामने आया है। वीडियो में दिखता है कि जैसे ही Farooq Abdullah समारोह से बाहर निकल रहे थे, आरोपी पीछे से तेजी से आया और उनकी कनपटी पर पिस्तौल तान दी। उसने फायर करने की कोशिश की, लेकिन उसी क्षण सुरक्षा में तैनात कमांडो सक्रिय हो गए और उसका हाथ झटक दिया, जिससे गोली लक्ष्य से चूक गई। इसके तुरंत बाद सुरक्षाकर्मियों और मौके पर मौजूद लोगों ने आरोपी को पकड़ लिया। घटना के बाद का वीडियो सोशल मीडिया पर भी तेजी से वायरल हो रहा है। सीएम उमर अब्दुल्ला ने उठाए सुरक्षा पर सवाल हमले के बाद जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री Omar Abdullah ने सोशल मीडिया पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि उनके पिता बाल-बाल बच गए। उन्होंने लिखा कि एक व्यक्ति भरी हुई पिस्तौल के साथ इतने करीब तक कैसे पहुंच गया, यह गंभीर सुरक्षा चूक का संकेत है। मुख्यमंत्री ने इस घटना की उच्च-स्तरीय जांच की मांग भी की है, ताकि सुरक्षा व्यवस्था में हुई संभावित खामियों का पता लगाया जा सके। घटना के समय उपमुख्यमंत्री Surinder Choudhary भी वहां मौजूद थे। इस दौरान उन्हें हल्की चोट आई, जिसके बाद मौके पर ही प्राथमिक उपचार दिया गया। पुलिस की जांच जारी जम्मू पुलिस के अनुसार हमला ग्रेटर कैलाश के रॉयल पार्क में आयोजित विवाह समारोह के दौरान हुआ। सुरक्षा दल ने तुरंत कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने बताया कि आरोपी की पिस्तौल जब्त कर ली गई है और उसके पारिवारिक पृष्ठभूमि, संपर्कों और मानसिक स्थिति की भी जांच की जा रही है। सुरक्षा एजेंसियां यह पता लगाने की कोशिश कर रही हैं कि कहीं इस घटना के पीछे कोई बड़ी साजिश तो नहीं।
भारत के कानूनी और सामाजिक विमर्श में एक ऐतिहासिक और भावनात्मक मोड़ तब आया, जब सुप्रीम कोर्ट ने हरीश राणा को निष्क्रिय इच्छामृत्यु (Passive Euthanasia) की अनुमति दे दी। यह फैसला न केवल न्यायिक दृष्टि से अहम है, बल्कि मानवीय संवेदनाओं और पारिवारिक पीड़ा को भी गहराई से छूता है। 13 साल का संघर्ष: जीवन और मृत्यु के बीच अटका एक अस्तित्व हरीश राणा पिछले 13 वर्षों से अचेत अवस्था में जीवन और मृत्यु के बीच झूल रहे थे। एक हादसे में चंडीगढ़ स्थित हॉस्टल की चौथी मंज़िल से गिरने के बाद उनका शरीर तो जीवित रहा, लेकिन वे किसी भी प्रकार की प्रतिक्रिया देने में असमर्थ हो गए। इन वर्षों में उनके माता-पिता ने निरंतर उनकी सेवा की, लेकिन बढ़ती उम्र और शारीरिक थकान ने उन्हें एक कठिन निर्णय के सामने ला खड़ा किया-अपने ही बेटे के लिए मृत्यु की अनुमति मांगना। अदालत का फैसला: ‘गरिमामय मृत्यु’ की दिशा में कदम सुप्रीम कोर्ट ने इस मामले में निष्क्रिय इच्छामृत्यु की अनुमति दी, जिसमें जीवन को कृत्रिम रूप से बनाए रखने वाले उपकरणों को हटाया जाता है, ताकि व्यक्ति स्वाभाविक रूप से मृत्यु की ओर बढ़ सके। यह निर्णय भारत में इच्छामृत्यु को लेकर एक महत्वपूर्ण मिसाल बन गया है। इससे पहले भी ऐसे मामले सामने आए थे, जैसे अरुणा शानबाग का मामला, लेकिन तब अदालत ने अनुमति नहीं दी थी। एक सवाल जो दिल को झकझोरता है यह मामला सिर्फ कानूनी नहीं, बल्कि गहरे मानवीय और भावनात्मक सवाल भी खड़े करता है- क्या हरीश राणा अकेले मरेंगे? असल में, किसी की मृत्यु कभी अकेली नहीं होती। हरीश के साथ उनके माता-पिता का एक हिस्सा भी खत्म होगा-खासतौर पर उनकी मां, जिन्होंने अपने बेटे की इच्छामृत्यु की अनुमति पर हस्ताक्षर किए। यह निर्णय केवल कागज पर हस्ताक्षर नहीं, बल्कि एक मां के भीतर की पीड़ा, त्याग और टूटन का प्रतीक है। समाज और परिवार पर उठते बड़े सवाल इस घटना ने समाज के बदलते स्वरूप पर भी सवाल खड़े किए हैं- क्या आधुनिक जीवनशैली और टूटते पारिवारिक ढांचे लोगों को ऐसे फैसले लेने के लिए मजबूर कर रहे हैं? क्या ‘गरिमामय मृत्यु’ की मांग, ‘गरिमामय जीवन’ की कमी को दर्शाती है? हरीश राणा और अरुणा शानबाग जैसे मामलों ने यह दिखाया है कि कई बार जीवन केवल शरीर से नहीं, बल्कि रिश्तों और देखभाल से भी चलता है। कानून बनने की जरूरत और संभावित खतरे सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र सरकार को इच्छामृत्यु पर स्पष्ट कानून बनाने की भी सलाह दी है। हालांकि, इसके साथ एक चिंता भी जुड़ी है- कहीं इस कानून का दुरुपयोग तो नहीं होगा? विशेषज्ञों का मानना है कि बिना सख्त नियमों के, यह कानून कमजोर और बुजुर्ग लोगों के लिए खतरा बन सकता है। वहीं, कुछ परिवारों के लिए यह पीड़ा से मुक्ति का रास्ता भी साबित हो सकता है।
नई दिल्ली: लोकसभा स्पीकर Om Birla को पद से हटाने के लिए लाए गए अविश्वास प्रस्ताव पर संसद में सियासी घमासान तेज हो गया है। इस मुद्दे पर जारी बहस के बीच बुधवार को केंद्रीय गृह मंत्री Amit Shah लोकसभा में सरकार का पक्ष रखेंगे। माना जा रहा है कि उनके संबोधन के दौरान सदन में तीखी बहस और हंगामे की स्थिति बन सकती है। यह प्रस्ताव कांग्रेस सांसद Mohammed Javed ने पेश किया है, जिसे विपक्ष के कई दलों का समर्थन मिला है। प्रस्ताव को 50 से अधिक सांसदों का समर्थन मिलने के बाद इसे चर्चा के लिए स्वीकार किया गया। मंगलवार को सदन की कार्यवाही की अध्यक्षता कर रहे Jagadambika Pal ने प्रस्ताव पर चर्चा की अनुमति दी और इसके लिए कुल 10 घंटे का समय निर्धारित किया। उन्होंने सांसदों से अपील की कि वे बहस के दौरान केवल प्रस्ताव से जुड़े मुद्दों पर ही अपनी बात रखें। 118 विपक्षी सांसदों का समर्थन स्पीकर को हटाने के प्रस्ताव पर कुल 118 विपक्षी सांसदों ने हस्ताक्षर किए हैं। विपक्ष का आरोप है कि Om Birla ने सदन की कार्यवाही के दौरान निष्पक्षता नहीं बरती और कई मौकों पर ‘पक्षपातपूर्ण व्यवहार’ किया। इसी आरोप के आधार पर यह प्रस्ताव लाया गया है। मंगलवार को बहस शुरू होते ही प्रक्रिया को लेकर भी विवाद देखने को मिला। एआईएमआईएम प्रमुख Asaduddin Owaisi और कांग्रेस सांसद K. C. Venugopal ने आपत्ति जताते हुए कहा कि इस तरह की बहस की अध्यक्षता के लिए सदन को किसी सदस्य का चुनाव करना चाहिए। उन्होंने यह भी सवाल उठाया कि अध्यक्षों के पैनल से किसे कार्यवाही की अध्यक्षता के लिए चुना गया, इसका निर्णय किस आधार पर लिया गया। हालांकि सत्तारूढ़ दल के नेताओं ने इन आपत्तियों को खारिज कर दिया। भाजपा सांसद Ravi Shankar Prasad और Nishikant Dubey ने विपक्ष के आरोपों को निराधार बताते हुए कहा कि नियमों के तहत ही कार्यवाही चल रही है। गौरव गोगोई ने शुरू की बहस बहस की शुरुआत कांग्रेस सांसद Gaurav Gogoi ने की। उन्होंने कहा कि यह प्रस्ताव किसी व्यक्तिगत विरोध के कारण नहीं बल्कि संसद की गरिमा और निष्पक्षता बनाए रखने के उद्देश्य से लाया गया है। उन्होंने कहा, “यह प्रस्ताव सदन की गरिमा की रक्षा की जिम्मेदारी के तहत लाया गया है, न कि व्यक्तिगत रूप से स्पीकर के खिलाफ।” गोगोई ने संसदीय कार्य मंत्री Kiren Rijiju पर भी निशाना साधते हुए आरोप लगाया कि वे अक्सर विपक्षी सांसदों की बातों में बाधा डालते हैं। उन्होंने कहा कि भविष्य में जब संसदीय रिकॉर्ड का अध्ययन होगा तो यह सामने आएगा कि विपक्ष की आवाज़ को सबसे अधिक बाधित किया गया। रिजिजू ने राहुल गांधी पर साधा निशाना अपने जवाब में Kiren Rijiju ने कांग्रेस नेता Rahul Gandhi पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि यदि कोई खुद को स्पीकर से ऊपर समझता है तो उसका “कोई इलाज नहीं है।” रिजिजू ने कहा कि संसद के नियम स्पष्ट हैं और सदन में बोलने के लिए स्पीकर की अनुमति जरूरी होती है, चाहे वह प्रधानमंत्री हो, मंत्री हो या विपक्ष का नेता। प्रियंका गांधी का पलटवार इस टिप्पणी पर कांग्रेस नेता Priyanka Gandhi Vadra ने तीखा पलटवार किया। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी जनता से जुड़े मुद्दों पर सरकार को बेखौफ होकर घेरते हैं और यही बात सत्तारूढ़ दल को असहज करती है। प्रियंका गांधी ने कहा, “पिछले 12 वर्षों में इस देश में केवल एक व्यक्ति है जिसने इनके सामने झुकने से इनकार किया है और वह विपक्ष के नेता हैं। वे जो सच बोलते हैं, उसे ये लोग पचा नहीं पाते।” आज जब गृह मंत्री Amit Shah इस प्रस्ताव पर सदन में अपना पक्ष रखेंगे, तब बहस और अधिक तीखी होने की संभावना है। ऐसे में लोकसभा में राजनीतिक टकराव और हंगामे के आसार बने हुए हैं।
लखनऊ, एजेंसियां। यौन उत्पीड़न के गंभीर आरोपों से घिरे Swami Avimukteshwaranand Saraswati को बड़ी कानूनी राहत मिली है। अलाहबाद हाई कोर्ट ने उनकी अग्रिम जमानत याचिका स्वीकार कर ली है, जिससे फिलहाल उनकी गिरफ्तारी पर रोक लग गई है। इसी मामले में उनके शिष्य Swami Mukundanand Giri को भी राहत दी गई है। फैसला सुरक्षित रखने के बाद सुनाया गया आदेश इस मामले में अदालत ने पहले ही सभी पक्षों की दलीलें सुन ली थीं और 27 फरवरी को फैसला सुरक्षित रख लिया था। विस्तृत सुनवाई के बाद न्यायमूर्ति जितेंद्र कुमार सिन्हा की एकल पीठ ने यह फैसला सुनाया। अदालत के इस निर्णय को आरोपियों के लिए बड़ी राहत के तौर पर देखा जा रहा है, हालांकि केस की जांच और आगे की कानूनी प्रक्रिया जारी रहेगी। मीडिया बयान पर भी कोर्ट की रोक हाईकोर्ट ने इस मामले को संवेदनशील मानते हुए एक अहम निर्देश भी दिया है। अदालत ने शिकायतकर्ता और आरोपियों—दोनों पक्षों को मीडिया में बयान देने से रोक दिया है, ताकि जांच और न्यायिक प्रक्रिया प्रभावित न हो। क्या है पूरा मामला? यह मामला नाबालिगों के कथित यौन शोषण से जुड़ा है। आरोप है कि आश्रम से जुड़े कुछ बच्चों के साथ गलत व्यवहार किया गया। शिकायत के आधार पर विशेष POCSO अदालत ने पुलिस को मामला दर्ज करने का निर्देश दिया था। इसके बाद प्रयागराज के झूंसी थाने में एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू की गई। जांच जारी, आगे भी होगी सुनवाई फिलहाल, अदालत से मिली अग्रिम जमानत के कारण गिरफ्तारी से राहत जरूर मिली है, लेकिन मामला खत्म नहीं हुआ है। पुलिस और संबंधित एजेंसियां जांच में जुटी हैं और आने वाले समय में इस केस में और भी कानूनी कार्रवाई हो सकती है।
गाजियाबाद/दिल्ली, एजेंसियां। 13 साल से कोमा में रहे 31 वर्षीय हरीश राणा का पार्थिव शरीर बुधवार सुबह 8.30 बजे अंतिम संस्कार के लिए दिल्ली के ग्रीन पार्क श्मशान घाट लाया गया। पिता अशोक राणा ने बेटे को आखिरी बार प्रणाम किया और कहा, “कोई रोए न, बेटा शांति से जाए। उसे भगवान का आशीर्वाद मिले।” थोड़ी देर बाद हरीश का अंतिम संस्कार किया गया, जिसमें उनके भाई ने मुखाग्नि दी। क्या है मामला? हरीश 2013 में हॉस्टल की चौथी मंजिल से गिरने के बाद क्वाड्रिप्लेजिया और गंभीर लकवे के कारण कोमा में चले गए थे। बीते 13 वर्षों में उनका जीवन केवल लाइफ सपोर्ट सिस्टम पर निर्भर रहा। 11 मार्च को सुप्रीम कोर्ट ने पैसिव यूथेनेशिया यानी इच्छामृत्यु की अनुमति दी थी, जिससे हरीश की जिंदगी का अंत उनके परिवार की सहमति और मेडिकल बोर्डों की मंजूरी के तहत संभव हुआ। कैसे हुई मौत ? एम्स में हरीश को पैसिव यूथेनेशिया के तहत जीवनरक्षक उपकरण और फीडिंग ट्यूब से हटाया गया। परिवार ने हरीश के हार्ट वाल्व और कॉर्निया दान कर दिए। इस प्रक्रिया ने भारत में इच्छामृत्यु के कानूनी मान्यता प्राप्त पहले मामले का उदाहरण पेश किया।अंतिम संस्कार के दौरान माता निर्मला राणा और पिता अशोक राणा भावुक नजर आए। यूपी कांग्रेस अध्यक्ष अजय राय और ब्रह्मकुमारी लवली समेत अन्य लोग मौजूद रहे। घाट पर हरीश का पार्थिव शरीर फूलों और उपलों से सजाया गया। पिता ने अंतिम संस्कार के समय सबको संयम रखने और शांति बनाए रखने की अपील की। सुप्रीम कोर्ट ने क्या कहा ? सुप्रीम कोर्ट ने 2018 में इच्छामृत्यु के लिए नियम बनाए थे। इसके तहत या तो मरीज ने लिविंग विल लिखी हो या परिवार/करीबी निर्णय लें। पैसिव यूथेनेशिया में इलाज या लाइफ सपोर्ट रोक दिया जाता है, जबकि एक्टिव यूथेनेशिया भारत में गैरकानूनी है। हरीश राणा का यह मामला न केवल परिवार के साहस का प्रतीक है, बल्कि देश में इच्छामृत्यु के संवैधानिक अधिकार को भी सामने लाता है।