राष्ट्रीय

IPL 2026: Suryakumar Yadav ने 'धुरंधर' गाने पर स्टेज पर दिखाया धमाकेदार अंदाज

Anjali Kumari अप्रैल 3, 2026 0
Suryakumar Yadav
Suryakumar Yadav

मुंबई, एजेंसियां। मुंबई इंडियंस के कप्तान सूर्यकुमार यादव का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें वह फिल्म 'धुरंधर' के मशहूर गाने 'Fa9la' पर डांस करते नजर आ रहे हैं। इस वीडियो में सूर्यकुमार ने अक्षय खन्ना के किरदार रहमान डकैत के वायरल डांस स्टेप्स को रीक्रिएट करते हुए स्टेज पर धमाल मचा दिया। मुंबई इंडियंस ने गुरुवार, 2 अप्रैल को अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर यह वीडियो शेयर किया, जो देखते ही देखते फैंस के बीच चर्चा का विषय बन गया।

 

सूर्यकुमार यादव का दिखाधुरंधर मोड


वीडियो में सूर्यकुमार यादव का रिलैक्स्ड और मस्ती भरा अंदाज देखने को मिला। मुंबई इंडियंस ने वीडियो के कैप्शन में लिखा, "ये दादा का स्टाइल है, पूरा धुरंधर मोड।" इस वीडियो ने आईपीएल 2026 में कप्तान के फैन्स के लिए अलग ही उत्साह पैदा कर दिया है।

 

मुंबई इंडियंस ने कोलकाता नाइट राइडर्स शानदार जीत  हासिल की 


आईपीएल 2026 के हाल ही में हुए सीजन ओपनर में मुंबई इंडियंस ने कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ छह विकेट से शानदार जीत दर्ज की थी। रयान रिकेल्टन और रोहित शर्मा की मदद से मुंबई ने 221 रन का लक्ष्य सफलतापूर्वक हासिल किया। यह मुंबई इंडियंस का आईपीएल इतिहास में सबसे बड़ा रन-चेज और 2012 के बाद पहला सीजन ओपनर जीतने का मौका था। मुंबई इंडियंस का अगला मैच 4 अप्रैल को अरुण जेटली स्टेडियम में दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ होगा।

इसके पहले, सूर्यकुमार की कप्तानी में भारत ने T20 वर्ल्ड कप 2026 में फाइनल में न्यूज़ीलैंड को हराकर ट्रॉफी जीती थी। सूर्यकुमार की लीडरशिप और स्टाइलिश अंदाज ने उन्हें मैदान के साथ-साथ स्टेज पर भी फैंस का पसंदीदा बना दिया है। इस वीडियो ने आईपीएल 2026 में उनके खेल और ग्लैमरस अंदाज दोनों को एक साथ दिखाया है।

Popular post
शादी समारोह में जम्मू-कश्मीर के पूर्व सीएम पर हमला नाकाम, हमलावर 20 साल से कर रहा था मौके का इंतज़ार

  जम्मू-कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री Farooq Abdullah पर जम्मू में एक शादी समारोह के दौरान हुए हमले ने सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। घटना उस समय हुई जब वे एक कार्यक्रम से बाहर निकल रहे थे और भीड़ में मौजूद एक व्यक्ति ने उनके बेहद करीब आकर पिस्तौल तान दी और गोली चलाने की कोशिश की। हालांकि सुरक्षाकर्मियों की त्वरित कार्रवाई से यह हमला नाकाम हो गया और वे बाल-बाल बच गए। यह घटना जम्मू के ग्रेटर कैलाश इलाके में आयोजित एक विवाह समारोह में हुई, जहां Farooq Abdullah जम्मू-कश्मीर के उपमुख्यमंत्री Surinder Choudhary के साथ पहुंचे थे।   कौन है हमलावर? पुलिस ने आरोपी की पहचान कमल सिंह जम्वाल (करीब 65 वर्ष) के रूप में की है, जो जम्मू के पुरानी मंडी इलाके का निवासी बताया जा रहा है। प्रारंभिक पूछताछ में आरोपी ने दावा किया कि वह पिछले करीब 20 वर्षों से इस मौके का इंतज़ार कर रहा था। पुलिस के अनुसार कमल सिंह के पास एक लाइसेंसी पिस्तौल थी और घटना के समय वह कथित तौर पर नशे में भी था। सुरक्षाकर्मियों ने मौके से हथियार बरामद कर लिया है और उससे पूछताछ जारी है। जांच एजेंसियां यह भी पता लगाने की कोशिश कर रही हैं कि यह हमला व्यक्तिगत रंजिश का नतीजा था या इसके पीछे कोई बड़ी साजिश हो सकती है।   CCTV में कैद हुई पूरी घटना घटना का CCTV फुटेज भी सामने आया है। वीडियो में दिखता है कि जैसे ही Farooq Abdullah समारोह से बाहर निकल रहे थे, आरोपी पीछे से तेजी से आया और उनकी कनपटी पर पिस्तौल तान दी। उसने फायर करने की कोशिश की, लेकिन उसी क्षण सुरक्षा में तैनात कमांडो सक्रिय हो गए और उसका हाथ झटक दिया, जिससे गोली लक्ष्य से चूक गई। इसके तुरंत बाद सुरक्षाकर्मियों और मौके पर मौजूद लोगों ने आरोपी को पकड़ लिया। घटना के बाद का वीडियो सोशल मीडिया पर भी तेजी से वायरल हो रहा है।   सीएम उमर अब्दुल्ला ने उठाए सुरक्षा पर सवाल हमले के बाद जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री Omar Abdullah ने सोशल मीडिया पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि उनके पिता बाल-बाल बच गए। उन्होंने लिखा कि एक व्यक्ति भरी हुई पिस्तौल के साथ इतने करीब तक कैसे पहुंच गया, यह गंभीर सुरक्षा चूक का संकेत है। मुख्यमंत्री ने इस घटना की उच्च-स्तरीय जांच की मांग भी की है, ताकि सुरक्षा व्यवस्था में हुई संभावित खामियों का पता लगाया जा सके। घटना के समय उपमुख्यमंत्री Surinder Choudhary भी वहां मौजूद थे। इस दौरान उन्हें हल्की चोट आई, जिसके बाद मौके पर ही प्राथमिक उपचार दिया गया।   पुलिस की जांच जारी जम्मू पुलिस के अनुसार हमला ग्रेटर कैलाश के रॉयल पार्क में आयोजित विवाह समारोह के दौरान हुआ। सुरक्षा दल ने तुरंत कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने बताया कि आरोपी की पिस्तौल जब्त कर ली गई है और उसके पारिवारिक पृष्ठभूमि, संपर्कों और मानसिक स्थिति की भी जांच की जा रही है। सुरक्षा एजेंसियां यह पता लगाने की कोशिश कर रही हैं कि कहीं इस घटना के पीछे कोई बड़ी साजिश तो नहीं।  

हरीश राणा मामला: इच्छामृत्यु की अनुमति ने खड़े किए संवेदनशील सवाल, क्या सच में कोई अकेले मरता है?

भारत के कानूनी और सामाजिक विमर्श में एक ऐतिहासिक और भावनात्मक मोड़ तब आया, जब सुप्रीम कोर्ट ने हरीश राणा को निष्क्रिय इच्छामृत्यु (Passive Euthanasia) की अनुमति दे दी। यह फैसला न केवल न्यायिक दृष्टि से अहम है, बल्कि मानवीय संवेदनाओं और पारिवारिक पीड़ा को भी गहराई से छूता है। 13 साल का संघर्ष: जीवन और मृत्यु के बीच अटका एक अस्तित्व हरीश राणा पिछले 13 वर्षों से अचेत अवस्था में जीवन और मृत्यु के बीच झूल रहे थे। एक हादसे में चंडीगढ़ स्थित हॉस्टल की चौथी मंज़िल से गिरने के बाद उनका शरीर तो जीवित रहा, लेकिन वे किसी भी प्रकार की प्रतिक्रिया देने में असमर्थ हो गए। इन वर्षों में उनके माता-पिता ने निरंतर उनकी सेवा की, लेकिन बढ़ती उम्र और शारीरिक थकान ने उन्हें एक कठिन निर्णय के सामने ला खड़ा किया-अपने ही बेटे के लिए मृत्यु की अनुमति मांगना। अदालत का फैसला: ‘गरिमामय मृत्यु’ की दिशा में कदम सुप्रीम कोर्ट ने इस मामले में निष्क्रिय इच्छामृत्यु की अनुमति दी, जिसमें जीवन को कृत्रिम रूप से बनाए रखने वाले उपकरणों को हटाया जाता है, ताकि व्यक्ति स्वाभाविक रूप से मृत्यु की ओर बढ़ सके। यह निर्णय भारत में इच्छामृत्यु को लेकर एक महत्वपूर्ण मिसाल बन गया है। इससे पहले भी ऐसे मामले सामने आए थे, जैसे अरुणा शानबाग का मामला, लेकिन तब अदालत ने अनुमति नहीं दी थी। एक सवाल जो दिल को झकझोरता है यह मामला सिर्फ कानूनी नहीं, बल्कि गहरे मानवीय और भावनात्मक सवाल भी खड़े करता है- क्या हरीश राणा अकेले मरेंगे? असल में, किसी की मृत्यु कभी अकेली नहीं होती। हरीश के साथ उनके माता-पिता का एक हिस्सा भी खत्म होगा-खासतौर पर उनकी मां, जिन्होंने अपने बेटे की इच्छामृत्यु की अनुमति पर हस्ताक्षर किए। यह निर्णय केवल कागज पर हस्ताक्षर नहीं, बल्कि एक मां के भीतर की पीड़ा, त्याग और टूटन का प्रतीक है। समाज और परिवार पर उठते बड़े सवाल इस घटना ने समाज के बदलते स्वरूप पर भी सवाल खड़े किए हैं- क्या आधुनिक जीवनशैली और टूटते पारिवारिक ढांचे लोगों को ऐसे फैसले लेने के लिए मजबूर कर रहे हैं?   क्या ‘गरिमामय मृत्यु’ की मांग, ‘गरिमामय जीवन’ की कमी को दर्शाती है?   हरीश राणा और अरुणा शानबाग जैसे मामलों ने यह दिखाया है कि कई बार जीवन केवल शरीर से नहीं, बल्कि रिश्तों और देखभाल से भी चलता है। कानून बनने की जरूरत और संभावित खतरे सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र सरकार को इच्छामृत्यु पर स्पष्ट कानून बनाने की भी सलाह दी है। हालांकि, इसके साथ एक चिंता भी जुड़ी है- कहीं इस कानून का दुरुपयोग तो नहीं होगा? विशेषज्ञों का मानना है कि बिना सख्त नियमों के, यह कानून कमजोर और बुजुर्ग लोगों के लिए खतरा बन सकता है। वहीं, कुछ परिवारों के लिए यह पीड़ा से मुक्ति का रास्ता भी साबित हो सकता है।  

लोकसभा स्पीकर के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव पर आज अमित शाह का भाषण, सदन में हंगामे के आसार

  नई दिल्ली: लोकसभा स्पीकर Om Birla को पद से हटाने के लिए लाए गए अविश्वास प्रस्ताव पर संसद में सियासी घमासान तेज हो गया है। इस मुद्दे पर जारी बहस के बीच बुधवार को केंद्रीय गृह मंत्री Amit Shah लोकसभा में सरकार का पक्ष रखेंगे। माना जा रहा है कि उनके संबोधन के दौरान सदन में तीखी बहस और हंगामे की स्थिति बन सकती है। यह प्रस्ताव कांग्रेस सांसद Mohammed Javed ने पेश किया है, जिसे विपक्ष के कई दलों का समर्थन मिला है। प्रस्ताव को 50 से अधिक सांसदों का समर्थन मिलने के बाद इसे चर्चा के लिए स्वीकार किया गया। मंगलवार को सदन की कार्यवाही की अध्यक्षता कर रहे Jagadambika Pal ने प्रस्ताव पर चर्चा की अनुमति दी और इसके लिए कुल 10 घंटे का समय निर्धारित किया। उन्होंने सांसदों से अपील की कि वे बहस के दौरान केवल प्रस्ताव से जुड़े मुद्दों पर ही अपनी बात रखें।   118 विपक्षी सांसदों का समर्थन स्पीकर को हटाने के प्रस्ताव पर कुल 118 विपक्षी सांसदों ने हस्ताक्षर किए हैं। विपक्ष का आरोप है कि Om Birla ने सदन की कार्यवाही के दौरान निष्पक्षता नहीं बरती और कई मौकों पर ‘पक्षपातपूर्ण व्यवहार’ किया। इसी आरोप के आधार पर यह प्रस्ताव लाया गया है। मंगलवार को बहस शुरू होते ही प्रक्रिया को लेकर भी विवाद देखने को मिला। एआईएमआईएम प्रमुख Asaduddin Owaisi और कांग्रेस सांसद K. C. Venugopal ने आपत्ति जताते हुए कहा कि इस तरह की बहस की अध्यक्षता के लिए सदन को किसी सदस्य का चुनाव करना चाहिए। उन्होंने यह भी सवाल उठाया कि अध्यक्षों के पैनल से किसे कार्यवाही की अध्यक्षता के लिए चुना गया, इसका निर्णय किस आधार पर लिया गया। हालांकि सत्तारूढ़ दल के नेताओं ने इन आपत्तियों को खारिज कर दिया। भाजपा सांसद Ravi Shankar Prasad और Nishikant Dubey ने विपक्ष के आरोपों को निराधार बताते हुए कहा कि नियमों के तहत ही कार्यवाही चल रही है।   गौरव गोगोई ने शुरू की बहस बहस की शुरुआत कांग्रेस सांसद Gaurav Gogoi ने की। उन्होंने कहा कि यह प्रस्ताव किसी व्यक्तिगत विरोध के कारण नहीं बल्कि संसद की गरिमा और निष्पक्षता बनाए रखने के उद्देश्य से लाया गया है। उन्होंने कहा, “यह प्रस्ताव सदन की गरिमा की रक्षा की जिम्मेदारी के तहत लाया गया है, न कि व्यक्तिगत रूप से स्पीकर के खिलाफ।” गोगोई ने संसदीय कार्य मंत्री Kiren Rijiju पर भी निशाना साधते हुए आरोप लगाया कि वे अक्सर विपक्षी सांसदों की बातों में बाधा डालते हैं। उन्होंने कहा कि भविष्य में जब संसदीय रिकॉर्ड का अध्ययन होगा तो यह सामने आएगा कि विपक्ष की आवाज़ को सबसे अधिक बाधित किया गया।   रिजिजू ने राहुल गांधी पर साधा निशाना अपने जवाब में Kiren Rijiju ने कांग्रेस नेता Rahul Gandhi पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि यदि कोई खुद को स्पीकर से ऊपर समझता है तो उसका “कोई इलाज नहीं है।” रिजिजू ने कहा कि संसद के नियम स्पष्ट हैं और सदन में बोलने के लिए स्पीकर की अनुमति जरूरी होती है, चाहे वह प्रधानमंत्री हो, मंत्री हो या विपक्ष का नेता।   प्रियंका गांधी का पलटवार इस टिप्पणी पर कांग्रेस नेता Priyanka Gandhi Vadra ने तीखा पलटवार किया। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी जनता से जुड़े मुद्दों पर सरकार को बेखौफ होकर घेरते हैं और यही बात सत्तारूढ़ दल को असहज करती है। प्रियंका गांधी ने कहा, “पिछले 12 वर्षों में इस देश में केवल एक व्यक्ति है जिसने इनके सामने झुकने से इनकार किया है और वह विपक्ष के नेता हैं। वे जो सच बोलते हैं, उसे ये लोग पचा नहीं पाते।” आज जब गृह मंत्री Amit Shah इस प्रस्ताव पर सदन में अपना पक्ष रखेंगे, तब बहस और अधिक तीखी होने की संभावना है। ऐसे में लोकसभा में राजनीतिक टकराव और हंगामे के आसार बने हुए हैं।  

यौन उत्पीड़न केस में शंकराचार्य को राहत, हाईकोर्ट ने दी अग्रिम जमानत

लखनऊ, एजेंसियां। यौन उत्पीड़न के गंभीर आरोपों से घिरे Swami Avimukteshwaranand Saraswati को बड़ी कानूनी राहत मिली है। अलाहबाद हाई कोर्ट  ने उनकी अग्रिम जमानत याचिका स्वीकार कर ली है, जिससे फिलहाल उनकी गिरफ्तारी पर रोक लग गई है। इसी मामले में उनके शिष्य Swami Mukundanand Giri को भी राहत दी गई है।   फैसला सुरक्षित रखने के बाद सुनाया गया आदेश इस मामले में अदालत ने पहले ही सभी पक्षों की दलीलें सुन ली थीं और 27 फरवरी को फैसला सुरक्षित रख लिया था। विस्तृत सुनवाई के बाद न्यायमूर्ति जितेंद्र कुमार सिन्हा की एकल पीठ ने यह फैसला सुनाया। अदालत के इस निर्णय को आरोपियों के लिए बड़ी राहत के तौर पर देखा जा रहा है, हालांकि केस की जांच और आगे की कानूनी प्रक्रिया जारी रहेगी।   मीडिया बयान पर भी कोर्ट की रोक हाईकोर्ट ने इस मामले को संवेदनशील मानते हुए एक अहम निर्देश भी दिया है। अदालत ने शिकायतकर्ता और आरोपियों—दोनों पक्षों को मीडिया में बयान देने से रोक दिया है, ताकि जांच और न्यायिक प्रक्रिया प्रभावित न हो।   क्या है पूरा मामला? यह मामला नाबालिगों के कथित यौन शोषण से जुड़ा है। आरोप है कि आश्रम से जुड़े कुछ बच्चों के साथ गलत व्यवहार किया गया। शिकायत के आधार पर विशेष POCSO अदालत ने पुलिस को मामला दर्ज करने का निर्देश दिया था। इसके बाद प्रयागराज के झूंसी थाने में एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू की गई।   जांच जारी, आगे भी होगी सुनवाई फिलहाल, अदालत से मिली अग्रिम जमानत के कारण गिरफ्तारी से राहत जरूर मिली है, लेकिन मामला खत्म नहीं हुआ है। पुलिस और संबंधित एजेंसियां जांच में जुटी हैं और आने वाले समय में इस केस में और भी कानूनी कार्रवाई हो सकती है।

इच्छामृत्यु के बाद Harish Rana को अंतिम विदाई, पिता की मार्मिक अपील- "रोना मत"

गाजियाबाद/दिल्ली, एजेंसियां। 13 साल से कोमा में रहे 31 वर्षीय हरीश राणा का पार्थिव शरीर बुधवार सुबह 8.30 बजे अंतिम संस्कार के लिए दिल्ली के ग्रीन पार्क श्मशान घाट लाया गया। पिता अशोक राणा ने बेटे को आखिरी बार प्रणाम किया और कहा, “कोई रोए न, बेटा शांति से जाए। उसे भगवान का आशीर्वाद मिले।” थोड़ी देर बाद हरीश का अंतिम संस्कार किया गया, जिसमें उनके भाई ने मुखाग्नि दी।   क्या है मामला? हरीश 2013 में हॉस्टल की चौथी मंजिल से गिरने के बाद क्वाड्रिप्लेजिया और गंभीर लकवे के कारण कोमा में चले गए थे। बीते 13 वर्षों में उनका जीवन केवल लाइफ सपोर्ट सिस्टम पर निर्भर रहा। 11 मार्च को सुप्रीम कोर्ट ने पैसिव यूथेनेशिया यानी इच्छामृत्यु की अनुमति दी थी, जिससे हरीश की जिंदगी का अंत उनके परिवार की सहमति और मेडिकल बोर्डों की मंजूरी के तहत संभव हुआ।   कैसे हुई  मौत ? एम्स में हरीश को पैसिव यूथेनेशिया के तहत जीवनरक्षक उपकरण और फीडिंग ट्यूब से हटाया गया। परिवार ने हरीश के हार्ट वाल्व और कॉर्निया दान कर दिए। इस प्रक्रिया ने भारत में इच्छामृत्यु के कानूनी मान्यता प्राप्त पहले मामले का उदाहरण पेश किया।अंतिम संस्कार के दौरान माता निर्मला राणा और पिता अशोक राणा भावुक नजर आए। यूपी कांग्रेस अध्यक्ष अजय राय और ब्रह्मकुमारी लवली समेत अन्य लोग मौजूद रहे। घाट पर हरीश का पार्थिव शरीर फूलों और उपलों से सजाया गया। पिता ने अंतिम संस्कार के समय सबको संयम रखने और शांति बनाए रखने की अपील की।   सुप्रीम कोर्ट ने क्या  कहा ? सुप्रीम कोर्ट ने 2018 में इच्छामृत्यु के लिए नियम बनाए थे। इसके तहत या तो मरीज ने लिविंग विल लिखी हो या परिवार/करीबी निर्णय लें। पैसिव यूथेनेशिया में इलाज या लाइफ सपोर्ट रोक दिया जाता है, जबकि एक्टिव यूथेनेशिया भारत में गैरकानूनी है। हरीश राणा का यह मामला न केवल परिवार के साहस का प्रतीक है, बल्कि देश में इच्छामृत्यु के संवैधानिक अधिकार को भी सामने लाता है।

राष्ट्रीय

View more
NMACC third anniversary event
NMACC की तीसरी एनिवर्सरी पर बॉलीवुड का मेला, एक मंच पर दिखे कई बड़े सितारे

मुंबई, एजेंसियां। मुंबई में शुक्रवार को आयोजित Nita Mukesh Ambani Cultural Centre (NMACC) की तीसरी वर्षगांठ का जश्न पूरी तरह बॉलीवुड के नाम रहा। इस खास मौके पर नीता अंबानी और मुकेश अंबानी ने शानदार मेजबानी की, जिसमें फिल्म इंडस्ट्री के कई बड़े सितारे शामिल हुए। इवेंट की तस्वीरें और वीडियोज सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहे हैं, जहां हर सेलेब्रिटी अपने स्टाइल और फैशन स्टेटमेंट से चर्चा में बना हुआ है।   नीता अंबानी के लुक ने खींचा सबका ध्यान इस खास शाम में नीता अंबानी गोल्डन साड़ी में बेहद एलिगेंट नजर आईं, जबकि मुकेश अंबानी ब्लेजर और ट्राउजर में क्लासी अंदाज में दिखे। दोनों ने मेहमानों का गर्मजोशी से स्वागत किया और इवेंट की रॉयल थीम ने शाम को और खास बना दिया।   सिद्धार्थ-कियारा और सलमान ने लूटी लाइमलाइट इवेंट में सिद्धार्थ मल्होत्रा और कियारा आडवाणी की जोड़ी ने सबसे ज्यादा सुर्खियां बटोरीं। सिद्धार्थ ट्रेडिशनल कुर्ते में नजर आए, जबकि कियारा साड़ी में बेहद खूबसूरत दिखीं। वहीं सलमान खान अपने खास स्वैग में नजर आए और पैपराजी को जमकर पोज दिए। इवेंट में रणवीर सिंह, काजोल, संजय दत्त, अनन्या पांडे, शाहिद कपूर, मीरा कपूर, सोनाली बेंद्रे, सुनील शेट्टी, अनुपम खेर, रितेश देशमुख और

Anjali Kumari अप्रैल 4, 2026 0
Delhi Air Pollution Action Plan 2026, No PUC-No Fuel rule enforcement

दिल्ली में सख्त एक्शन: “नो PUC-नो फ्यूल” लागू, प्रदूषण से निपटने के लिए बड़ा प्लान

Morbi ceramic industry affected due to Iran war; workers in crisis

ईरान युद्ध का असर: गुजरात के मोरबी में सिरेमिक उद्योग ठप, लाखों मज़दूरों पर संकट

Kerala: Attack on Shashi Tharoor convoy injures gunman and driver

केरल में शशि थरूर के काफिले पर हमला, गनमैन और ड्राइवर घायल

India’s B28 and B35 bullet trains under development, featuring high-speed travel and advanced safety systems
भारत की बुलेट ट्रेन: B28 और B35 प्रोजेक्ट की पूरी जानकारी

भारत अब हाई-स्पीड रेल के नए दौर में प्रवेश करने जा रहा है। रेलवे B28 (स्वदेशी) और B35 जैसी आधुनिक बुलेट ट्रेनों पर तेजी से काम कर रहा है। B28 बुलेट ट्रेन (पहली स्वदेशी हाई-स्पीड ट्रेन) मेड इन इंडिया – BEML (बेंगलुरु) में निर्माण अधिकतम स्पीड: 280 किमी/घंटा ऑपरेशनल स्पीड: 250 किमी/घंटा लॉन्च लक्ष्य: मार्च 2027 8-कोच AC ट्रेन, आरामदायक सीटें और इंफोटेनमेंट सिस्टम B28 का रूट सूरत से वापी (गुजरात) दूरी: लगभग 97 किमी मुंबई-अहमदाबाद बुलेट ट्रेन कॉरिडोर का हिस्सा लक्ष्य: अगस्त 2027 तक संचालन शुरू B35 बुलेट ट्रेन (अगली पीढ़ी) अधिकतम स्पीड: 350 किमी/घंटा ऑपरेशनल स्पीड: 320 किमी/घंटा B28 से ज्यादा एडवांस टेक्नोलॉजी B28 के बाद इस पर फोकस बढ़ेगा तकनीक और खासियतें जापानी तकनीक + भारत में लोकलाइजेशन ‘कवच’ सुरक्षा प्रणाली AI आधारित प्रेडिक्टिव मेंटेनेंस हाई-स्पीड ट्रैक अपग्रेड (160+ किमी/घंटा) भविष्य के हाई-स्पीड कॉरिडोर सरकार 7 नए रूट्स पर भी काम कर रही है: दिल्ली – वाराणसी मुंबई – पुणे बेंगलुरु – चेन्नई (अन्य कॉरिडोर भी योजना में)

surbhi अप्रैल 4, 2026 0
Yogi Adityanath addresses Assam 2026 election rally, emphasizing immigration and development issues

असम चुनाव 2026: घुसपैठ पर गरजे योगी आदित्यनाथ, विपक्ष पर साधा निशाना

Fatal truck collision on Delhi-Dehradun Highway in Haridwar kills one driver, two injured

हरिद्वार: दिल्ली-देहरादून हाईवे पर भीषण हादसा, दो ट्रकों की टक्कर में चालक की मौत

Indian LPG ship ‘Green Sanvi’ safely crossing Strait of Hormuz amid Middle East tensions

होर्मुज स्ट्रेट से भारत के लिए राहत: ईरान ने भारतीय जहाजों को दी सुरक्षित निकासी की अनुमति

Mushroom potato chaap Recipe
मिनटों में बनाएं टेस्टी मशरूम आलू चाप, हर बाइट में मिलेगा जबरदस्त स्वाद

नई दिल्ली, एजेंसियां। अगर आप घर पर कुछ ऐसा बनाना चाहते हैं जो स्वाद में भी शानदार हो और देखने में भी बेहद लाजवाब लगे, तो मशरूम आलू चाप आपके लिए बेहतरीन ऑप्शन है। यह एक ऐसा स्नैक है जो बाहर से कुरकुरा और अंदर से मुलायम होता है। उबले आलू की परत और मसालेदार मशरूम की स्टफिंग इसे खास बनाती है। अच्छी बात यह है कि इसे घर पर आसानी से और कम समय में तैयार किया जा सकता है। चाहे शाम की चाय के साथ सर्व करना हो या अचानक आए मेहमानों के लिए कुछ स्पेशल बनाना हो, यह रेसिपी हर मौके पर फिट बैठती है।   क्या-क्या लगेगा बनाने में? मशरूम आलू चाप बनाने के लिए बहुत ज्यादा जटिल सामग्री की जरूरत नहीं होती। इसके लिए आपको चाहिए—4 उबले आलू, 1 कप बारीक कटे मशरूम, 1 बारीक कटा प्याज, 2 हरी मिर्च, 1 छोटा चम्मच अदरक-लहसुन पेस्ट, आधा-आधा छोटा चम्मच हल्दी, लाल मिर्च और गरम मसाला, थोड़ा धनिया पत्ता, नमक, 1 कप ब्रेड क्रम्ब्स, 2 बड़े चम्मच कॉर्नफ्लोर और तलने के लिए तेल।   ऐसे बनाएं स्वादिष्ट मशरूम आलू चाप सबसे पहले इसकी स्टफिंग तैयार करें। एक कढ़ाई में थोड़ा तेल गर्म करें और उसमें प्याज, हरी मिर्च और अदरक-लहसुन पेस्ट डालकर भून लें। इसके बाद कटे हुए मशरूम डालें और तब तक पकाएं जब तक उनका पानी सूख न जाए। अब इसमें हल्दी, लाल मिर्च, गरम मसाला और नमक डालकर अच्छे से मिलाएं। आखिर में हरा धनिया डालें और मिश्रण को ठंडा होने दें। अब आलू की परत तैयार करें। उबले आलू को अच्छी तरह मैश करें और उसमें थोड़ा नमक मिला लें। इसके बाद आलू की छोटी-छोटी लोइयां बनाएं। हर लोई को हल्का सा फैलाकर उसके बीच में मशरूम की स्टफिंग रखें और फिर उसे बंद करके टिक्की या चाप का आकार दे दें।   क्रिस्पी कोटिंग और परफेक्ट फ्राई एक कटोरे में कॉर्नफ्लोर को पानी में घोलें। तैयार चाप को पहले इस घोल में डुबोएं और फिर ब्रेड क्रम्ब्स में लपेट लें। इससे चाप पर शानदार कुरकुरी परत बनती है। अब कढ़ाई में तेल गर्म करें और इन चाप को सुनहरा और क्रिस्पी होने तक डीप फ्राई करें।   ऐसे करें सर्व गरमा-गरम मशरूम आलू चाप को हरी चटनी, टमाटर सॉस या मसाला चाय के साथ सर्व करें। यकीन मानिए, इसका स्वाद ऐसा होगा कि मेहमान उंगलियां चाटते रह जाएंगे।

Anjali Kumari अप्रैल 4, 2026 0
Easter story timeline

Good Friday से Easter Sunday तक क्या हुआ था? जानें 3 दिन और 3 रातों की कहानी

Car submerged in well in Nashik after tragic accident killing nine family members including children

महाराष्ट्र: नासिक में कुएं में गिरी कार, एक ही परिवार के 9 लोगों की मौत

UP ATS Ghazwa-e-Hind plot foiled

यूपी एटीएस ने 'गजवा ए हिंद' की साजिश की नाकाम , पाकिस्तान से जुड़े 4 संदिग्ध गिरफ्तार

0 Comments

Top week

Crowd chaos at Nalanda Sheetla Temple during religious event causing stampede-like situation and casualties
बिहार

नालंदा मंदिर हादसा: भीड़ ने ली 8 महिलाओं की जान, धार्मिक आयोजन में मची भगदड़ जैसी स्थिति

surbhi मार्च 31, 2026 0

Voting poll

अगर भविष्य में रश्मिका और विजय जीवनसाथी बनते हैं, तो क्या आपको उनकी जोड़ी पसंद होगी?