टेक्नोलॉजी

Google ने Gemini 3.5 Pro की लॉन्चिंग टाली, अब जुलाई में होगा नया AI मॉडल रिलीज

anjali kumari जून 27, 2026 0
Google Gemini 3.5 Pro
Google Gemini 3.5 Pro

नई दिल्ली, एजेंसियां। Google ने अपने बहुप्रतीक्षित AI मॉडल Gemini 3.5 Pro की लॉन्चिंग को फिलहाल टाल दिया है। पहले कंपनी इसे जून 2026 में लॉन्च करने की तैयारी में थी, लेकिन अब इसे जुलाई तक के लिए स्थगित कर दिया गया है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, Google मॉडल को और बेहतर बनाने तथा शुरुआती यूजर्स से मिले फीडबैक के आधार पर अंतिम बदलाव करने में जुटा हुआ है।

 

क्यों टली लॉन्चिंग?

 

रिपोर्ट के अनुसार, Google Gemini 3.5 Pro की गुणवत्ता, विश्वसनीयता और AI एजेंट क्षमताओं को बेहतर बनाने के लिए अतिरिक्त समय ले रहा है। कंपनी चाहती है कि मॉडल लॉन्च के समय अधिक स्थिर और बेहतर प्रदर्शन करे।

 

क्या होगा नया?

 

Gemini 3.5 Pro को लंबे और जटिल कार्यों को बेहतर तरीके से संभालने, कोडिंग, रिसर्च और AI एजेंट आधारित टास्क में पहले से अधिक सक्षम बनाने पर काम किया जा रहा है।

 

AI सेक्टर की बढ़ी प्रतिस्पर्धा

 

Gemini 3.5 Pro की लॉन्चिंग में देरी ऐसे समय हुई है जब AI इंडस्ट्री में Google, OpenAI और Anthropic के बीच कड़ी प्रतिस्पर्धा चल रही है। ऐसे में Google किसी भी जल्दबाजी से बचना चाहता है।

Popular post
शादी समारोह में जम्मू-कश्मीर के पूर्व सीएम पर हमला नाकाम, हमलावर 20 साल से कर रहा था मौके का इंतज़ार

  जम्मू-कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री Farooq Abdullah पर जम्मू में एक शादी समारोह के दौरान हुए हमले ने सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। घटना उस समय हुई जब वे एक कार्यक्रम से बाहर निकल रहे थे और भीड़ में मौजूद एक व्यक्ति ने उनके बेहद करीब आकर पिस्तौल तान दी और गोली चलाने की कोशिश की। हालांकि सुरक्षाकर्मियों की त्वरित कार्रवाई से यह हमला नाकाम हो गया और वे बाल-बाल बच गए। यह घटना जम्मू के ग्रेटर कैलाश इलाके में आयोजित एक विवाह समारोह में हुई, जहां Farooq Abdullah जम्मू-कश्मीर के उपमुख्यमंत्री Surinder Choudhary के साथ पहुंचे थे।   कौन है हमलावर? पुलिस ने आरोपी की पहचान कमल सिंह जम्वाल (करीब 65 वर्ष) के रूप में की है, जो जम्मू के पुरानी मंडी इलाके का निवासी बताया जा रहा है। प्रारंभिक पूछताछ में आरोपी ने दावा किया कि वह पिछले करीब 20 वर्षों से इस मौके का इंतज़ार कर रहा था। पुलिस के अनुसार कमल सिंह के पास एक लाइसेंसी पिस्तौल थी और घटना के समय वह कथित तौर पर नशे में भी था। सुरक्षाकर्मियों ने मौके से हथियार बरामद कर लिया है और उससे पूछताछ जारी है। जांच एजेंसियां यह भी पता लगाने की कोशिश कर रही हैं कि यह हमला व्यक्तिगत रंजिश का नतीजा था या इसके पीछे कोई बड़ी साजिश हो सकती है।   CCTV में कैद हुई पूरी घटना घटना का CCTV फुटेज भी सामने आया है। वीडियो में दिखता है कि जैसे ही Farooq Abdullah समारोह से बाहर निकल रहे थे, आरोपी पीछे से तेजी से आया और उनकी कनपटी पर पिस्तौल तान दी। उसने फायर करने की कोशिश की, लेकिन उसी क्षण सुरक्षा में तैनात कमांडो सक्रिय हो गए और उसका हाथ झटक दिया, जिससे गोली लक्ष्य से चूक गई। इसके तुरंत बाद सुरक्षाकर्मियों और मौके पर मौजूद लोगों ने आरोपी को पकड़ लिया। घटना के बाद का वीडियो सोशल मीडिया पर भी तेजी से वायरल हो रहा है।   सीएम उमर अब्दुल्ला ने उठाए सुरक्षा पर सवाल हमले के बाद जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री Omar Abdullah ने सोशल मीडिया पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि उनके पिता बाल-बाल बच गए। उन्होंने लिखा कि एक व्यक्ति भरी हुई पिस्तौल के साथ इतने करीब तक कैसे पहुंच गया, यह गंभीर सुरक्षा चूक का संकेत है। मुख्यमंत्री ने इस घटना की उच्च-स्तरीय जांच की मांग भी की है, ताकि सुरक्षा व्यवस्था में हुई संभावित खामियों का पता लगाया जा सके। घटना के समय उपमुख्यमंत्री Surinder Choudhary भी वहां मौजूद थे। इस दौरान उन्हें हल्की चोट आई, जिसके बाद मौके पर ही प्राथमिक उपचार दिया गया।   पुलिस की जांच जारी जम्मू पुलिस के अनुसार हमला ग्रेटर कैलाश के रॉयल पार्क में आयोजित विवाह समारोह के दौरान हुआ। सुरक्षा दल ने तुरंत कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने बताया कि आरोपी की पिस्तौल जब्त कर ली गई है और उसके पारिवारिक पृष्ठभूमि, संपर्कों और मानसिक स्थिति की भी जांच की जा रही है। सुरक्षा एजेंसियां यह पता लगाने की कोशिश कर रही हैं कि कहीं इस घटना के पीछे कोई बड़ी साजिश तो नहीं।  

हरीश राणा मामला: इच्छामृत्यु की अनुमति ने खड़े किए संवेदनशील सवाल, क्या सच में कोई अकेले मरता है?

भारत के कानूनी और सामाजिक विमर्श में एक ऐतिहासिक और भावनात्मक मोड़ तब आया, जब सुप्रीम कोर्ट ने हरीश राणा को निष्क्रिय इच्छामृत्यु (Passive Euthanasia) की अनुमति दे दी। यह फैसला न केवल न्यायिक दृष्टि से अहम है, बल्कि मानवीय संवेदनाओं और पारिवारिक पीड़ा को भी गहराई से छूता है। 13 साल का संघर्ष: जीवन और मृत्यु के बीच अटका एक अस्तित्व हरीश राणा पिछले 13 वर्षों से अचेत अवस्था में जीवन और मृत्यु के बीच झूल रहे थे। एक हादसे में चंडीगढ़ स्थित हॉस्टल की चौथी मंज़िल से गिरने के बाद उनका शरीर तो जीवित रहा, लेकिन वे किसी भी प्रकार की प्रतिक्रिया देने में असमर्थ हो गए। इन वर्षों में उनके माता-पिता ने निरंतर उनकी सेवा की, लेकिन बढ़ती उम्र और शारीरिक थकान ने उन्हें एक कठिन निर्णय के सामने ला खड़ा किया-अपने ही बेटे के लिए मृत्यु की अनुमति मांगना। अदालत का फैसला: ‘गरिमामय मृत्यु’ की दिशा में कदम सुप्रीम कोर्ट ने इस मामले में निष्क्रिय इच्छामृत्यु की अनुमति दी, जिसमें जीवन को कृत्रिम रूप से बनाए रखने वाले उपकरणों को हटाया जाता है, ताकि व्यक्ति स्वाभाविक रूप से मृत्यु की ओर बढ़ सके। यह निर्णय भारत में इच्छामृत्यु को लेकर एक महत्वपूर्ण मिसाल बन गया है। इससे पहले भी ऐसे मामले सामने आए थे, जैसे अरुणा शानबाग का मामला, लेकिन तब अदालत ने अनुमति नहीं दी थी। एक सवाल जो दिल को झकझोरता है यह मामला सिर्फ कानूनी नहीं, बल्कि गहरे मानवीय और भावनात्मक सवाल भी खड़े करता है- क्या हरीश राणा अकेले मरेंगे? असल में, किसी की मृत्यु कभी अकेली नहीं होती। हरीश के साथ उनके माता-पिता का एक हिस्सा भी खत्म होगा-खासतौर पर उनकी मां, जिन्होंने अपने बेटे की इच्छामृत्यु की अनुमति पर हस्ताक्षर किए। यह निर्णय केवल कागज पर हस्ताक्षर नहीं, बल्कि एक मां के भीतर की पीड़ा, त्याग और टूटन का प्रतीक है। समाज और परिवार पर उठते बड़े सवाल इस घटना ने समाज के बदलते स्वरूप पर भी सवाल खड़े किए हैं- क्या आधुनिक जीवनशैली और टूटते पारिवारिक ढांचे लोगों को ऐसे फैसले लेने के लिए मजबूर कर रहे हैं?   क्या ‘गरिमामय मृत्यु’ की मांग, ‘गरिमामय जीवन’ की कमी को दर्शाती है?   हरीश राणा और अरुणा शानबाग जैसे मामलों ने यह दिखाया है कि कई बार जीवन केवल शरीर से नहीं, बल्कि रिश्तों और देखभाल से भी चलता है। कानून बनने की जरूरत और संभावित खतरे सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र सरकार को इच्छामृत्यु पर स्पष्ट कानून बनाने की भी सलाह दी है। हालांकि, इसके साथ एक चिंता भी जुड़ी है- कहीं इस कानून का दुरुपयोग तो नहीं होगा? विशेषज्ञों का मानना है कि बिना सख्त नियमों के, यह कानून कमजोर और बुजुर्ग लोगों के लिए खतरा बन सकता है। वहीं, कुछ परिवारों के लिए यह पीड़ा से मुक्ति का रास्ता भी साबित हो सकता है।  

लोकसभा स्पीकर के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव पर आज अमित शाह का भाषण, सदन में हंगामे के आसार

  नई दिल्ली: लोकसभा स्पीकर Om Birla को पद से हटाने के लिए लाए गए अविश्वास प्रस्ताव पर संसद में सियासी घमासान तेज हो गया है। इस मुद्दे पर जारी बहस के बीच बुधवार को केंद्रीय गृह मंत्री Amit Shah लोकसभा में सरकार का पक्ष रखेंगे। माना जा रहा है कि उनके संबोधन के दौरान सदन में तीखी बहस और हंगामे की स्थिति बन सकती है। यह प्रस्ताव कांग्रेस सांसद Mohammed Javed ने पेश किया है, जिसे विपक्ष के कई दलों का समर्थन मिला है। प्रस्ताव को 50 से अधिक सांसदों का समर्थन मिलने के बाद इसे चर्चा के लिए स्वीकार किया गया। मंगलवार को सदन की कार्यवाही की अध्यक्षता कर रहे Jagadambika Pal ने प्रस्ताव पर चर्चा की अनुमति दी और इसके लिए कुल 10 घंटे का समय निर्धारित किया। उन्होंने सांसदों से अपील की कि वे बहस के दौरान केवल प्रस्ताव से जुड़े मुद्दों पर ही अपनी बात रखें।   118 विपक्षी सांसदों का समर्थन स्पीकर को हटाने के प्रस्ताव पर कुल 118 विपक्षी सांसदों ने हस्ताक्षर किए हैं। विपक्ष का आरोप है कि Om Birla ने सदन की कार्यवाही के दौरान निष्पक्षता नहीं बरती और कई मौकों पर ‘पक्षपातपूर्ण व्यवहार’ किया। इसी आरोप के आधार पर यह प्रस्ताव लाया गया है। मंगलवार को बहस शुरू होते ही प्रक्रिया को लेकर भी विवाद देखने को मिला। एआईएमआईएम प्रमुख Asaduddin Owaisi और कांग्रेस सांसद K. C. Venugopal ने आपत्ति जताते हुए कहा कि इस तरह की बहस की अध्यक्षता के लिए सदन को किसी सदस्य का चुनाव करना चाहिए। उन्होंने यह भी सवाल उठाया कि अध्यक्षों के पैनल से किसे कार्यवाही की अध्यक्षता के लिए चुना गया, इसका निर्णय किस आधार पर लिया गया। हालांकि सत्तारूढ़ दल के नेताओं ने इन आपत्तियों को खारिज कर दिया। भाजपा सांसद Ravi Shankar Prasad और Nishikant Dubey ने विपक्ष के आरोपों को निराधार बताते हुए कहा कि नियमों के तहत ही कार्यवाही चल रही है।   गौरव गोगोई ने शुरू की बहस बहस की शुरुआत कांग्रेस सांसद Gaurav Gogoi ने की। उन्होंने कहा कि यह प्रस्ताव किसी व्यक्तिगत विरोध के कारण नहीं बल्कि संसद की गरिमा और निष्पक्षता बनाए रखने के उद्देश्य से लाया गया है। उन्होंने कहा, “यह प्रस्ताव सदन की गरिमा की रक्षा की जिम्मेदारी के तहत लाया गया है, न कि व्यक्तिगत रूप से स्पीकर के खिलाफ।” गोगोई ने संसदीय कार्य मंत्री Kiren Rijiju पर भी निशाना साधते हुए आरोप लगाया कि वे अक्सर विपक्षी सांसदों की बातों में बाधा डालते हैं। उन्होंने कहा कि भविष्य में जब संसदीय रिकॉर्ड का अध्ययन होगा तो यह सामने आएगा कि विपक्ष की आवाज़ को सबसे अधिक बाधित किया गया।   रिजिजू ने राहुल गांधी पर साधा निशाना अपने जवाब में Kiren Rijiju ने कांग्रेस नेता Rahul Gandhi पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि यदि कोई खुद को स्पीकर से ऊपर समझता है तो उसका “कोई इलाज नहीं है।” रिजिजू ने कहा कि संसद के नियम स्पष्ट हैं और सदन में बोलने के लिए स्पीकर की अनुमति जरूरी होती है, चाहे वह प्रधानमंत्री हो, मंत्री हो या विपक्ष का नेता।   प्रियंका गांधी का पलटवार इस टिप्पणी पर कांग्रेस नेता Priyanka Gandhi Vadra ने तीखा पलटवार किया। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी जनता से जुड़े मुद्दों पर सरकार को बेखौफ होकर घेरते हैं और यही बात सत्तारूढ़ दल को असहज करती है। प्रियंका गांधी ने कहा, “पिछले 12 वर्षों में इस देश में केवल एक व्यक्ति है जिसने इनके सामने झुकने से इनकार किया है और वह विपक्ष के नेता हैं। वे जो सच बोलते हैं, उसे ये लोग पचा नहीं पाते।” आज जब गृह मंत्री Amit Shah इस प्रस्ताव पर सदन में अपना पक्ष रखेंगे, तब बहस और अधिक तीखी होने की संभावना है। ऐसे में लोकसभा में राजनीतिक टकराव और हंगामे के आसार बने हुए हैं।  

यौन उत्पीड़न केस में शंकराचार्य को राहत, हाईकोर्ट ने दी अग्रिम जमानत

लखनऊ, एजेंसियां। यौन उत्पीड़न के गंभीर आरोपों से घिरे Swami Avimukteshwaranand Saraswati को बड़ी कानूनी राहत मिली है। अलाहबाद हाई कोर्ट  ने उनकी अग्रिम जमानत याचिका स्वीकार कर ली है, जिससे फिलहाल उनकी गिरफ्तारी पर रोक लग गई है। इसी मामले में उनके शिष्य Swami Mukundanand Giri को भी राहत दी गई है।   फैसला सुरक्षित रखने के बाद सुनाया गया आदेश इस मामले में अदालत ने पहले ही सभी पक्षों की दलीलें सुन ली थीं और 27 फरवरी को फैसला सुरक्षित रख लिया था। विस्तृत सुनवाई के बाद न्यायमूर्ति जितेंद्र कुमार सिन्हा की एकल पीठ ने यह फैसला सुनाया। अदालत के इस निर्णय को आरोपियों के लिए बड़ी राहत के तौर पर देखा जा रहा है, हालांकि केस की जांच और आगे की कानूनी प्रक्रिया जारी रहेगी।   मीडिया बयान पर भी कोर्ट की रोक हाईकोर्ट ने इस मामले को संवेदनशील मानते हुए एक अहम निर्देश भी दिया है। अदालत ने शिकायतकर्ता और आरोपियों—दोनों पक्षों को मीडिया में बयान देने से रोक दिया है, ताकि जांच और न्यायिक प्रक्रिया प्रभावित न हो।   क्या है पूरा मामला? यह मामला नाबालिगों के कथित यौन शोषण से जुड़ा है। आरोप है कि आश्रम से जुड़े कुछ बच्चों के साथ गलत व्यवहार किया गया। शिकायत के आधार पर विशेष POCSO अदालत ने पुलिस को मामला दर्ज करने का निर्देश दिया था। इसके बाद प्रयागराज के झूंसी थाने में एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू की गई।   जांच जारी, आगे भी होगी सुनवाई फिलहाल, अदालत से मिली अग्रिम जमानत के कारण गिरफ्तारी से राहत जरूर मिली है, लेकिन मामला खत्म नहीं हुआ है। पुलिस और संबंधित एजेंसियां जांच में जुटी हैं और आने वाले समय में इस केस में और भी कानूनी कार्रवाई हो सकती है।

इच्छामृत्यु के बाद Harish Rana को अंतिम विदाई, पिता की मार्मिक अपील- "रोना मत"

गाजियाबाद/दिल्ली, एजेंसियां। 13 साल से कोमा में रहे 31 वर्षीय हरीश राणा का पार्थिव शरीर बुधवार सुबह 8.30 बजे अंतिम संस्कार के लिए दिल्ली के ग्रीन पार्क श्मशान घाट लाया गया। पिता अशोक राणा ने बेटे को आखिरी बार प्रणाम किया और कहा, “कोई रोए न, बेटा शांति से जाए। उसे भगवान का आशीर्वाद मिले।” थोड़ी देर बाद हरीश का अंतिम संस्कार किया गया, जिसमें उनके भाई ने मुखाग्नि दी।   क्या है मामला? हरीश 2013 में हॉस्टल की चौथी मंजिल से गिरने के बाद क्वाड्रिप्लेजिया और गंभीर लकवे के कारण कोमा में चले गए थे। बीते 13 वर्षों में उनका जीवन केवल लाइफ सपोर्ट सिस्टम पर निर्भर रहा। 11 मार्च को सुप्रीम कोर्ट ने पैसिव यूथेनेशिया यानी इच्छामृत्यु की अनुमति दी थी, जिससे हरीश की जिंदगी का अंत उनके परिवार की सहमति और मेडिकल बोर्डों की मंजूरी के तहत संभव हुआ।   कैसे हुई  मौत ? एम्स में हरीश को पैसिव यूथेनेशिया के तहत जीवनरक्षक उपकरण और फीडिंग ट्यूब से हटाया गया। परिवार ने हरीश के हार्ट वाल्व और कॉर्निया दान कर दिए। इस प्रक्रिया ने भारत में इच्छामृत्यु के कानूनी मान्यता प्राप्त पहले मामले का उदाहरण पेश किया।अंतिम संस्कार के दौरान माता निर्मला राणा और पिता अशोक राणा भावुक नजर आए। यूपी कांग्रेस अध्यक्ष अजय राय और ब्रह्मकुमारी लवली समेत अन्य लोग मौजूद रहे। घाट पर हरीश का पार्थिव शरीर फूलों और उपलों से सजाया गया। पिता ने अंतिम संस्कार के समय सबको संयम रखने और शांति बनाए रखने की अपील की।   सुप्रीम कोर्ट ने क्या  कहा ? सुप्रीम कोर्ट ने 2018 में इच्छामृत्यु के लिए नियम बनाए थे। इसके तहत या तो मरीज ने लिविंग विल लिखी हो या परिवार/करीबी निर्णय लें। पैसिव यूथेनेशिया में इलाज या लाइफ सपोर्ट रोक दिया जाता है, जबकि एक्टिव यूथेनेशिया भारत में गैरकानूनी है। हरीश राणा का यह मामला न केवल परिवार के साहस का प्रतीक है, बल्कि देश में इच्छामृत्यु के संवैधानिक अधिकार को भी सामने लाता है।

Anjali Kumari Anjali123

टेक्नोलॉजी

View more
Google Gemini 3.5 Pro
Google ने Gemini 3.5 Pro की लॉन्चिंग टाली, अब जुलाई में होगा नया AI मॉडल रिलीज

नई दिल्ली, एजेंसियां। Google ने अपने बहुप्रतीक्षित AI मॉडल Gemini 3.5 Pro की लॉन्चिंग को फिलहाल टाल दिया है। पहले कंपनी इसे जून 2026 में लॉन्च करने की तैयारी में थी, लेकिन अब इसे जुलाई तक के लिए स्थगित कर दिया गया है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, Google मॉडल को और बेहतर बनाने तथा शुरुआती यूजर्स से मिले फीडबैक के आधार पर अंतिम बदलाव करने में जुटा हुआ है।   क्यों टली लॉन्चिंग?   रिपोर्ट के अनुसार, Google Gemini 3.5 Pro की गुणवत्ता, विश्वसनीयता और AI एजेंट क्षमताओं को बेहतर बनाने के लिए अतिरिक्त समय ले रहा है। कंपनी चाहती है कि मॉडल लॉन्च के समय अधिक स्थिर और बेहतर प्रदर्शन करे।   क्या होगा नया?   Gemini 3.5 Pro को लंबे और जटिल कार्यों को बेहतर तरीके से संभालने, कोडिंग, रिसर्च और AI एजेंट आधारित टास्क में पहले से अधिक सक्षम बनाने पर काम किया जा रहा है।   AI सेक्टर की बढ़ी प्रतिस्पर्धा   Gemini 3.5 Pro की लॉन्चिंग में देरी ऐसे समय हुई है जब AI इंडस्ट्री में Google, OpenAI और Anthropic के बीच कड़ी प्रतिस्पर्धा चल रही है। ऐसे में Google किसी भी जल्दबाजी से बचना चाहता है।

anjali kumari जून 27, 2026 0
WhatsApp

WhatsApp में आए 6 नए फीचर्स, फोटो एडिटिंग से लेकर चैटिंग तक यूजर्स को मिलेगा नया अनुभव

Infinix Note 60 Pro Pininfarina Edition featuring carbon fiber design and AMOLED display

प्रीमियम डिजाइन के साथ लॉन्च हुआ Infinix Note 60 Pro Pininfarina Edition, 6500mAh बैटरी और 144Hz AMOLED डिस्प्ले से लैस

Flexible hydrogel generator producing electricity from air moisture and human sweat for wearable devices

हवा की नमी और पसीने से बनेगी बिजली! वैज्ञानिकों ने बनाया अनोखा हाइड्रोजेल जनरेटर, बिना चार्जर चल सकेंगे स्मार्ट डिवाइस

SIM Card Check
आपके नाम पर कितने SIM Card हैं? घर बैठे 2 मिनट में ऐसे करें चेक, फर्जी सिम को तुरंत करें बंद

नई दिल्ली, एजेंसियां। आज के समय में साइबर फ्रॉड और डिजिटल धोखाधड़ी के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं। कई बार लोगों के नाम पर उनकी जानकारी के बिना सिम कार्ड जारी कर दिए जाते हैं, जिनका इस्तेमाल गलत गतिविधियों में भी हो सकता है। ऐसे में यह जानना बेहद जरूरी है कि आपके आधार और पहचान पत्र पर कितने मोबाइल नंबर सक्रिय हैं। सरकार ने इसके लिए संचार साथी (Sanchar Saathi) नाम की एक पोर्टल की सुविधा शुरू की है, जहां पर आप घर बैठे कुछ ही मिनटों में अपने नाम पर जारी सभी मोबाइल नंबरों की जानकारी देख सकते हैं।   क्यों जरूरी है अपने नाम पर जारी SIM की जांच करना?   यदि आपके नाम पर कोई ऐसा मोबाइल नंबर सक्रिय है जिसका आप उपयोग नहीं कर रहे हैं, तो उसका गलत इस्तेमाल भी हो सकता है। ऐसे मामलों में साइबर अपराध, फर्जी बैंक खाते खोलने या ऑनलाइन धोखाधड़ी जैसी घटनाएं सामने आ चुकी हैं। इसलिए समय-समय पर अपने नाम पर जारी सिम कार्ड की जांच करना जरूरी है।   घर बैठे ऐसे करें अपने नाम पर जारी SIM की जांच Step 1 अपने मोबाइल या लैपटॉप में संचार साथी (Sanchar Saathi) की आधिकारिक वेबसाइट खोलें। Step 2 होम पेज पर "Know Your Mobile Connections (TAF-COP)" विकल्प पर क्लिक करें। Step 3 अपना मोबाइल नंबर दर्ज करें। Step 4 मोबाइल पर प्राप्त OTP दर्ज करके सत्यापन करें। Step 5 सत्यापन पूरा होते ही आपके नाम पर जारी सभी सक्रिय मोबाइल नंबरों की सूची स्क्रीन पर दिखाई देगी।   फर्जी या अनजान SIM को कैसे बंद कराएं?   यदि सूची में कोई ऐसा मोबाइल नंबर दिखाई देता है जिसे आप नहीं पहचानते या इस्तेमाल नहीं करते, तो— उस नंबर को चुनें। "Not My Number" या उपलब्ध शिकायत विकल्प पर क्लिक करें। शिकायत दर्ज करने के बाद संबंधित दूरसंचार कंपनी और विभाग जांच करेंगे। जांच सही पाए जाने पर उस नंबर को बंद करने की प्रक्रिया शुरू की जाएगी। आपके नाम पर कितने SIM जारी हो सकते हैं?   भारत में एक व्यक्ति के नाम पर अधिकतम 9 मोबाइल कनेक्शन जारी किए जा सकते हैं। हालांकि कुछ राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में यह सीमा अलग हो सकती है। यदि आपके नाम पर इससे अधिक कनेक्शन पाए जाते हैं, तो संबंधित विभाग कार्रवाई कर सकता है।   कब तुरंत जांच करनी चाहिए?   नया मोबाइल नंबर लेने के बाद। मोबाइल खो जाने पर। आधार या अन्य दस्तावेज़ खो जाने पर। साइबर फ्रॉड का संदेह होने पर। समय-समय पर सुरक्षा के लिए। साइबर फ्रॉड से बचने के लिए अपनाएं ये उपाय   अपना आधार, पैन और पहचान पत्र किसी अनजान व्यक्ति को न दें। किसी भी खाली फॉर्म या फोटोकॉपी पर बिना कारण हस्ताक्षर न करें। OTP और बैंकिंग जानकारी किसी के साथ साझा न करें। केवल अधिकृत मोबाइल विक्रेता से ही नया सिम खरीदें। समय-समय पर अपने नाम पर जारी मोबाइल नंबरों की जांच करते रहें। SIM से जुड़ी शिकायत कहां करें?   यदि आपको किसी मोबाइल नंबर, फर्जी सिम या साइबर धोखाधड़ी से संबंधित शिकायत करनी है, तो आप संचार साथी पोर्टल या संबंधित दूरसंचार कंपनी के ग्राहक सेवा केंद्र पर शिकायत दर्ज कर सकते हैं।

abhishek singh जून 25, 2026 0
Infosys Chairman Nandan Nilekani discusses AI opportunities and dismisses concerns about job losses in the IT sector.

Infosys & AI: ‘इंफोसिस का कुछ नहीं बिगाड़ सकता AI’, नौकरियों पर खतरे के डर को नंदन नीलेकणि ने किया खारिज

Cloud Storage

Cloud Storage क्या है? कैसे काम करता है, इसके फायदे, नुकसान और इस्तेमाल करने का पूरा तरीका

Nothing Phone 4b teaser showcasing rear design with camera module and Glyph interface.

Nothing Phone 4b की लॉन्च डेट हुई कन्फर्म, Phone 4a से भी सस्ता होगा नया मॉडल

Commodore Callback 8020 flip phone featuring dual displays and retro-inspired design.
Commodore Callback 8020: ना स्मार्टफोन, ना फीचर फोन; दोनों के बीच की नई तकनीक, चलेंगे एंड्रॉयड ऐप्स

Commodore Callback 8020: टेक्नोलॉजी की दुनिया में एक अनोखा फ्लिप फोन चर्चा का विषय बना हुआ है। कमोडोर का नया Callback 8020 ऐसा डिवाइस है, जो पारंपरिक फीचर फोन और आधुनिक स्मार्टफोन के बीच की कड़ी साबित हो सकता है। यह फोन उन लोगों के लिए खास है जो पुराने फ्लिप फोन का अनुभव चाहते हैं, लेकिन साथ ही कुछ आधुनिक सुविधाओं से भी समझौता नहीं करना चाहते। यह डिवाइस Jolla के Sailfish OS पर आधारित है, जो एक यूरोपीय मोबाइल ऑपरेटिंग सिस्टम है। खास बात यह है कि इसमें गूगल मैप्स को छोड़कर कई एंड्रॉयड ऐप्स का इस्तेमाल किया जा सकता है। सोशल मीडिया और ईमेल ऐप्स नहीं Commodore Callback 8020 को डिजिटल डिस्ट्रैक्शन कम करने के उद्देश्य से डिजाइन किया गया है। इसमें पहले से सोशल मीडिया ऐप्स, वेब ब्राउजर, ईमेल या ऑफिस ऐप्स नहीं दिए गए हैं। फोन में एक खास डोम LED नोटिफिकेशन सिस्टम दिया गया है, जो इसे अन्य डिवाइस से अलग बनाता है। इसके अलावा, यह दुनियाभर के सिम कार्ड्स को सपोर्ट करता है। 48 मेगापिक्सल का कैमरा और 3.5mm हेडफोन जैक फोन में Sony सेंसर के साथ 48MP का रियर कैमरा दिया गया है, जिसमें ऑटोफोकस और फ्लैश की सुविधा भी मौजूद है। म्यूजिक प्रेमियों के लिए इसमें 3.5mm हेडफोन जैक भी दिया गया है, जिससे हाई-क्वालिटी वायर्ड ईयरफोन का इस्तेमाल किया जा सकता है। साथ ही, इसमें रेडियो सपोर्ट भी मिलता है। बदली जा सकेगी बैटरी Callback 8020 की एक बड़ी खासियत इसकी रिमूवेबल बैटरी है। यूजर्स जरूरत पड़ने पर बैटरी और बैक कवर आसानी से बदल सकते हैं। इसके अलावा, इसमें क्लासिक Commodore 64 गेम्स का एक विशेष कलेक्शन भी मिलेगा। डिस्प्ले और प्रोसेसर फोन में: 3.25 इंच की इंटरनल डिस्प्ले (480×640 पिक्सल) 1.77 इंच की एक्सटर्नल स्क्रीन MediaTek Helio G81 प्रोसेसर 4GB रैम 64GB स्टोरेज माइक्रोSD कार्ड सपोर्ट कनेक्टिविटी के लिए इसमें Wi-Fi, Bluetooth, GPS और LTE सपोर्ट दिया गया है। बैटरी और चार्जिंग फोन में 1,550mAh की रिमूवेबल बैटरी दी गई है। चार्जिंग के लिए इसमें आधुनिक USB Type-C पोर्ट मिलता है। कीमत कितनी है? Commodore Callback 8020 को पांच रंगों में पेश किया जाएगा। इसकी प्री-ऑर्डर बुकिंग 30 जून से शुरू होगी। स्टैंडर्ड वेरिएंट: 499.99 डॉलर (करीब 41,700 रुपये) Starlight Edition: 549.99 डॉलर (करीब 46,200 रुपये) Founders Edition: 640 डॉलर (करीब 53,800 रुपये) Founders Edition में 24 कैरेट गोल्ड प्लेटेड C= बटन दिया गया है। फिलहाल इस फोन की भारत में लॉन्चिंग को लेकर कोई आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है।  

surbhi जून 23, 2026 0
Illustration showing internet root servers and India's push for stronger digital infrastructure and cyber security.

इंटरनेट संप्रभुता की दिशा में बड़ा कदम, भारत में रूट सर्वर लगाने की मांग; ICANN ले सकता है अहम फैसला

Humanoid robot Xiao Gai operates an automated retail store without any human employees in Hong Kong.

Robot Store: बिना कर्मचारियों के चल रही अनोखी दुकान, अकेला ह्यूमनॉइड रोबोट संभाल रहा पूरा कारोबार

Can Propane ACs Work Without Electricity?

Propane Cooling Technology: रसोई गैस से चलने वाला AC! बिना बिजली के भी मिलेगी ठंडी हवा, जानिए कैसे काम करती है यह नई तकनीक

0 Comments

Top week

झारखंड

वरिष्ठ संपादक एवं प्रतिष्ठित पत्रकार दीपेश कुमार का हृदयाघात से निधन

anjali kumari जून 24, 2026 0

Voting poll

अगर भविष्य में रश्मिका और विजय जीवनसाथी बनते हैं, तो क्या आपको उनकी जोड़ी पसंद होगी?