Sarkari Naukri

UP Forest Guard recruitment 2026 notification announces 708 vacancies for Forest Guard and Wildlife Guard posts.
Forest Guard Bharti 2026: यूपी में वन रक्षक और वन्य जीव रक्षक के 708 पदों पर भर्ती, 12वीं पास उम्मीदवार करें आवेदन, ₹63,200 तक मिलेगी सैलरी

नई दिल्ली: उत्तर प्रदेश में सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए शानदार मौका आया है। उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC) ने वन रक्षक (Forest Guard) और वन्य जीव रक्षक (Wildlife Guard) के कुल 708 पदों पर भर्ती का नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू हो चुकी है और योग्य उम्मीदवार आयोग की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। यह भर्ती उन अभ्यर्थियों के लिए विशेष अवसर है, जिन्होंने 12वीं (इंटरमीडिएट) पास की है और UPSSSC PET-2025 परीक्षा में शामिल होकर वैध नॉर्मलाइज्ड स्कोर प्राप्त किया है। चयनित उम्मीदवारों को लेवल-2 पे स्केल के तहत ₹19,900 से ₹63,200 प्रति माह तक वेतन मिलेगा। 708 पदों पर होगी भर्ती भर्ती के तहत विभिन्न श्रेणियों में कुल 708 पद भरे जाएंगे। वन रक्षक (सामान्य) – 318 पद वन्य जीव रक्षक (सामान्य) – 10 पद वन रक्षक (विशेष चयन) – 329 पद वन्य जीव रक्षक (विशेष चयन) – 51 पद कौन कर सकता है आवेदन? आवेदन करने के लिए उम्मीदवार का किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 12वीं पास होना अनिवार्य है। इसके साथ ही अभ्यर्थी ने UPSSSC PET-2025 परीक्षा दी हो और उसका वैध नॉर्मलाइज्ड स्कोरकार्ड उपलब्ध होना चाहिए। आयु सीमा न्यूनतम आयु: 18 वर्ष अधिकतम आयु: 40 वर्ष आयु की गणना 1 जुलाई 2026 के आधार पर की जाएगी। अनुसूचित जाति (SC), अनुसूचित जनजाति (ST) और अन्य आरक्षित वर्गों के उम्मीदवारों को सरकारी नियमों के अनुसार अधिकतम आयु सीमा में छूट मिलेगी। शारीरिक योग्यता पुरुष उम्मीदवार सामान्य/ओबीसी/एससी – न्यूनतम लंबाई 168 सेमी एसटी – न्यूनतम लंबाई 160 सेमी महिला उम्मीदवार सामान्य/ओबीसी/एससी – न्यूनतम लंबाई 152 सेमी एसटी – 147 सेमी (5 सेमी की छूट) महत्वपूर्ण तिथियां ऑनलाइन आवेदन शुरू: 30 जून 2026 आवेदन की अंतिम तिथि: 20 जुलाई 2026 इच्छुक उम्मीदवार अंतिम तिथि का इंतजार किए बिना समय रहते आवेदन पूरा कर लें। कितना मिलेगा वेतन? चयनित अभ्यर्थियों को लेवल-02 पे स्केल के तहत ₹19,900 से ₹63,200 प्रति माह तक वेतन मिलेगा। इसके अलावा सरकारी नियमों के अनुसार अन्य भत्तों का लाभ भी दिया जाएगा। चयन प्रक्रिया भर्ती प्रक्रिया कई चरणों में पूरी होगी। PET-2025 स्कोर के आधार पर उम्मीदवारों की शॉर्टलिस्टिंग मुख्य लिखित परीक्षा शारीरिक मानक परीक्षा (PST) शारीरिक दक्षता परीक्षा (PET) मेडिकल परीक्षण अंतिम मेरिट सूची शारीरिक दक्षता परीक्षा में पुरुष अभ्यर्थियों को 10 किलोग्राम वजन के साथ 4 घंटे में 25 किलोमीटर तथा महिला अभ्यर्थियों को 14 किलोग्राम वजन के साथ 4 घंटे में 14 किलोमीटर की दौड़ पूरी करनी होगी। आवेदन शुल्क इस भर्ती में सभी श्रेणियों के उम्मीदवारों के लिए आवेदन शुल्क ₹25 निर्धारित किया गया है। आवेदन के दौरान उम्मीदवारों को PET-2025 रोल नंबर, मोबाइल नंबर, ईमेल आईडी, जाति प्रमाण पत्र (यदि लागू हो), मूल निवास प्रमाण पत्र और अन्य आवश्यक दस्तावेजों की जानकारी दर्ज करनी होगी। आवेदन से पहले नोटिफिकेशन जरूर पढ़ें उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि आवेदन करने से पहले भर्ती का आधिकारिक नोटिफिकेशन ध्यानपूर्वक पढ़ें और पात्रता, दस्तावेज तथा चयन प्रक्रिया की पूरी जानकारी सुनिश्चित करने के बाद ही आवेदन करें। किसी भी प्रकार की त्रुटि आवेदन रद्द होने का कारण बन सकती है।  

surbhi जुलाई 3, 2026 0
NAINI Aerospace Limited recruitment 2026 notification for Operator and Junior Assistant posts in Prayagraj.
NAINI Aerospace Recruitment 2026: 10वीं पास ITI से लेकर ग्रेजुएट्स के लिए सरकारी नौकरी का मौका, 28 पदों पर निकली भर्ती, जानें योग्यता, सैलरी और आवेदन की पूरी प्रक्रिया

नई दिल्ली: सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए अच्छी खबर है। प्रयागराज स्थित नैनी एयरोस्पेस लिमिटेड (NAEL) ने ऑपरेटर और जूनियर असिस्टेंट के विभिन्न पदों पर भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार कंपनी की आधिकारिक वेबसाइट www.nael.co.in के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। यह भर्ती उन उम्मीदवारों के लिए सुनहरा अवसर है जो रक्षा (Defence), एयरोस्पेस और हाई-टेक मैन्युफैक्चरिंग सेक्टर में अपना करियर बनाना चाहते हैं। आवेदन प्रक्रिया शुरू हो चुकी है और आवेदन करने की अंतिम तिथि 17 जुलाई 2026 निर्धारित की गई है। क्या है NAINI Aerospace Limited? नैनी एयरोस्पेस लिमिटेड (NAEL), हिंदुस्तान एयरोनॉटिक्स लिमिटेड (HAL) की पूर्ण स्वामित्व वाली सहायक कंपनी है। कंपनी रक्षा और एयरोस्पेस क्षेत्र के लिए अत्याधुनिक उपकरणों और तकनीकों के निर्माण का कार्य करती है। कुल कितने पदों पर होगी भर्ती? इस भर्ती अभियान के तहत कुल 28 पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी। पद का नाम रिक्त पद ऑपरेटर SS (इलेक्ट्रॉनिक्स मैकेनिक) 8 ऑपरेटर SS (फिटर) 5 ऑपरेटर SS (इलेक्ट्रीशियन) 6 जूनियर असिस्टेंट (IMM) 3 जूनियर असिस्टेंट (HR) 2 जूनियर असिस्टेंट (Finance) 2 जूनियर असिस्टेंट (IT) 2   शैक्षणिक योग्यता ऑपरेटर SS (इलेक्ट्रॉनिक्स मैकेनिक) 10वीं पास इलेक्ट्रॉनिक्स मैकेनिक ट्रेड में 2 वर्षीय फुल-टाइम नियमित ITI (NTC) ऑपरेटर SS (फिटर) 10वीं पास फिटर ट्रेड में फुल-टाइम ITI ऑपरेटर SS (इलेक्ट्रीशियन) 10वीं पास इलेक्ट्रीशियन ट्रेड में ITI प्रमाणपत्र जूनियर असिस्टेंट (IMM) बीकॉम या बीएससी 6 महीने का कंप्यूटर प्रोफिशिएंसी सर्टिफिकेट या फुल-टाइम BCA जूनियर असिस्टेंट (HR) BA / BSc / BBA / BSW टाइपिंग या कंप्यूटर में कम से कम 6 महीने का प्रमाणपत्र जूनियर असिस्टेंट (Finance) B.Com या BBA 6 महीने का कंप्यूटर प्रोफिशिएंसी सर्टिफिकेट जूनियर असिस्टेंट (IT) BCA या B.Sc (Computer Science/IT) महत्वपूर्ण: पार्ट-टाइम, डिस्टेंस, कॉरेस्पॉन्डेंस या ई-लर्निंग के माध्यम से प्राप्त डिग्री वाले उम्मीदवार इस भर्ती के लिए पात्र नहीं होंगे। आयु सीमा 31 मई 2026 के अनुसार सामान्य और EWS वर्ग के उम्मीदवारों की अधिकतम आयु 28 वर्ष होनी चाहिए। आरक्षित वर्गों को सरकारी नियमों के अनुसार आयु सीमा में छूट मिलेगी। चयन प्रक्रिया उम्मीदवारों का चयन निम्न चरणों के आधार पर किया जाएगा— लिखित परीक्षा डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन मेडिकल एग्जामिनेशन चयनित अभ्यर्थियों की नियुक्ति प्रयागराज (उत्तर प्रदेश) स्थित NAEL में की जाएगी। कितनी मिलेगी सैलरी? ऑपरेटर SS लगभग ₹4.56 लाख वार्षिक CTC जूनियर असिस्टेंट लगभग ₹4.96 लाख वार्षिक CTC इसके अलावा कर्मचारियों को कंपनी की ओर से कई अतिरिक्त सुविधाएं भी दी जाएंगी, जिनमें— महंगाई भत्ता (DA) मकान किराया भत्ता (HRA) मेडिकल अलाउंस कैजुअल लीव कंपनी यूनिफॉर्म भोजन एवं सुरक्षा उपकरण भत्ता ग्रेच्युटी कंपनी की नीति के अनुसार अन्य लाभ आवेदन शुल्क General / OBC / EWS: ₹200 SC / ST / PwD: कोई शुल्क नहीं फीस का भुगतान डेबिट कार्ड, क्रेडिट कार्ड, नेट बैंकिंग या UPI के माध्यम से किया जा सकता है। महत्वपूर्ण जानकारी एक नजर में संस्था: नैनी एयरोस्पेस लिमिटेड (NAEL) कुल पद: 28 स्थान: प्रयागराज, उत्तर प्रदेश आवेदन का माध्यम: ऑनलाइन अंतिम तिथि: 17 जुलाई 2026 कार्य अवधि: 4 वर्ष आधिकारिक वेबसाइट: www.nael.co.in जो उम्मीदवार रक्षा और एयरोस्पेस सेक्टर में सरकारी कंपनी के साथ करियर बनाना चाहते हैं, उनके लिए यह भर्ती एक शानदार अवसर हो सकती है। इच्छुक अभ्यर्थियों को सलाह दी जाती है कि वे अंतिम तिथि का इंतजार किए बिना समय रहते आवेदन प्रक्रिया पूरी कर लें और आवेदन करने से पहले आधिकारिक अधिसूचना को ध्यानपूर्वक पढ़ लें।  

surbhi जुलाई 2, 2026 0
IBPS PO Recruitment 2026 notification announcing 6,715 Probationary Officer vacancies with online applications now open.
IBPS PO Recruitment 2026: 6,715 पदों पर निकली बंपर भर्ती, आवेदन शुरू; जानें योग्यता, सैलरी, फीस और पूरी प्रक्रिया

बैंकिंग सेक्टर में सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए बड़ी खुशखबरी है। इंस्टीट्यूट ऑफ बैंकिंग पर्सोनल सिलेक्शन (IBPS) ने प्रोबेशनरी ऑफिसर (PO)/मैनेजमेंट ट्रेनी (MT) के 6,715 पदों पर भर्ती का आधिकारिक नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 1 जुलाई 2026 से शुरू हो चुकी है और इच्छुक उम्मीदवार 21 जुलाई 2026 तक आवेदन कर सकते हैं। इस भर्ती के माध्यम से 11 सार्वजनिक क्षेत्र के बैंकों में पीओ/एमटी पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी। यह भर्ती ऐसे समय आई है जब हाल ही में SBI ने भी पीओ भर्ती का नोटिफिकेशन जारी किया था। ऐसे में बैंकिंग उम्मीदवारों के पास एक साथ दो बड़े अवसर मौजूद हैं। किन बैंकों में होगी भर्ती? IBPS PO भर्ती के जरिए कई प्रमुख सरकारी बैंकों में नियुक्तियां की जाएंगी। इनमें प्रमुख रूप से शामिल हैं— बैंक ऑफ बड़ौदा बैंक ऑफ इंडिया पंजाब नेशनल बैंक (PNB) यूनियन बैंक ऑफ इंडिया और अन्य सार्वजनिक क्षेत्र के बैंक महत्वपूर्ण तिथियां विवरण जानकारी आवेदन शुरू 1 जुलाई 2026 आवेदन की अंतिम तिथि 21 जुलाई 2026 प्रारंभिक परीक्षा (Prelims) अगस्त 2026 मुख्य परीक्षा (Mains) अक्टूबर 2026 कुल पद 6715 पद पिछले वर्ष की तुलना में इस बार रिक्तियों की संख्या अधिक बताई जा रही है। शैक्षणिक योग्यता उम्मीदवार के पास किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से स्नातक (Graduation) की डिग्री होना अनिवार्य है। इस भर्ती के लिए किसी विशेष अनुभव या अतिरिक्त प्रमाणपत्र की आवश्यकता नहीं है। आयु सीमा न्यूनतम आयु: 20 वर्ष अधिकतम आयु: 30 वर्ष निर्धारित पात्रता के अनुसार उम्मीदवार की जन्मतिथि 2 जुलाई 1996 से पहले और 1 जुलाई 2006 के बाद नहीं होनी चाहिए। आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को सरकारी नियमों के अनुसार अधिकतम आयु सीमा में 3 से 10 वर्ष तक की छूट मिलेगी। चयन प्रक्रिया उम्मीदवारों का चयन तीन चरणों में होगा— प्रारंभिक परीक्षा (Prelims) मुख्य परीक्षा (Mains) इंटरव्यू इन तीनों चरणों में सफल होने वाले अभ्यर्थियों का अंतिम चयन किया जाएगा। सैलरी कितनी मिलेगी? चयनित उम्मीदवारों को ₹48,480 से ₹85,920 तक की बेसिक सैलरी मिलेगी। इसके अलावा विभिन्न भत्ते, एचआरए, डीए और अन्य सरकारी सुविधाएं भी प्रदान की जाएंगी। आवेदन शुल्क श्रेणी शुल्क SC/ST/PwBD ₹175 सामान्य/OBC/EWS एवं अन्य ₹850 ऑनलाइन भुगतान के दौरान लागू बैंक ट्रांजैक्शन शुल्क का भुगतान भी उम्मीदवार को करना होगा। कैसे करें आवेदन? उम्मीदवार निम्नलिखित प्रक्रिया अपनाकर आवेदन कर सकते हैं— IBPS की आधिकारिक वेबसाइट www.ibps.in पर जाएं। CRP PO/MT भर्ती लिंक पर क्लिक करें। New Registration पर जाकर नया पंजीकरण करें। मोबाइल नंबर और ईमेल आईडी के माध्यम से रजिस्ट्रेशन पूरा करें। लॉगिन करके आवेदन फॉर्म सावधानीपूर्वक भरें। आवश्यक दस्तावेज अपलोड करें— पासपोर्ट साइज फोटो हस्ताक्षर बाएं अंगूठे का निशान 10वीं का प्रमाणपत्र लाइव फोटो आवेदन शुल्क का भुगतान करें। फॉर्म सबमिट कर उसका प्रिंटआउट सुरक्षित रख लें। क्यों है यह भर्ती खास? IBPS PO भर्ती देश की सबसे प्रतिष्ठित बैंकिंग भर्तियों में से एक मानी जाती है। सरकारी बैंक में अधिकारी बनने का सपना देखने वाले उम्मीदवारों के लिए यह सुनहरा अवसर है। इच्छुक अभ्यर्थियों को सलाह दी जाती है कि अंतिम तिथि का इंतजार करने के बजाय समय रहते आवेदन प्रक्रिया पूरी कर लें।  

surbhi जुलाई 1, 2026 0
उत्पाद सिपाही भर्ती में बड़ा अपडेट, 1 जुलाई से शुरू होगी मेडिकल जांच

रांची। झारखंड कर्मचारी चयन आयोग (जेएसएससी) की ओर से आयोजित उत्पाद सिपाही प्रतियोगिता परीक्षा-2023 में सफल अभ्यर्थियों के लिए अहम सूचना जारी की गई है। परीक्षा में सूचीबद्ध 1941 अभ्यर्थियों की चिकित्सकीय (मेडिकल) जांच 1 जुलाई से शुरू होकर 14 जुलाई 2026 तक रांची के सदर अस्पताल स्थित आठवें तल्ले के ऑडिटोरियम में आयोजित की जाएगी। आयोग ने सभी अभ्यर्थियों को निर्धारित तिथि और समय पर आवश्यक दस्तावेजों के साथ उपस्थित होने का निर्देश दिया है।   जरूरी दस्तावेज साथ लाना अनिवार्य मेडिकल जांच के दौरान अभ्यर्थियों को परीक्षा में प्रयुक्त प्रवेश पत्र, दो नवीनतम रंगीन पासपोर्ट आकार के फोटो तथा किसी भी वैध फोटोयुक्त पहचान पत्र को साथ लाना होगा। निर्धारित दस्तावेजों के बिना जांच प्रक्रिया में शामिल होने में परेशानी हो सकती है।   एपेक्स मेडिकल बोर्ड करेगा अंतिम फैसला जेएसएससी की ओर से जारी सूचना के अनुसार, यदि कोई अभ्यर्थी मेडिकल जांच के निर्णय से असंतुष्ट होता है तो उसकी अपील सुनने के लिए एपेक्स मेडिकल बोर्ड का गठन किया जाएगा। मेडिकल बोर्ड का निर्णय अंतिम और मान्य होगा। मेडिकल जांच के बाद योग्य एवं अयोग्य अभ्यर्थियों की सूची आयोग को भेजी जाएगी। इसके बाद प्रमाण पत्रों का सत्यापन किया जाएगा और अंतिम परीक्षाफल प्रकाशित किया जाएगा।   अनुपस्थित अभ्यर्थियों को मिलेगा अंतिम अवसर जो अभ्यर्थी किसी कारणवश निर्धारित तिथि पर मेडिकल जांच में शामिल नहीं हो पाएंगे, उन्हें 17 और 18 जुलाई को अंतिम अवसर दिया जाएगा। इसके बाद किसी भी प्रकार का अतिरिक्त मौका नहीं मिलेगा। वहीं, मेडिकल जांच में असफल अभ्यर्थियों की अपील पर एपेक्स मेडिकल बोर्ड 20 और 21 जुलाई को सुबह 11 बजे से रिम्स, रांची के चिकित्सकीय अधीक्षक कार्यालय के सम्मेलन कक्ष में सुनवाई करेगा।   गौरतलब है कि इस भर्ती प्रक्रिया के माध्यम से झारखंड में उत्पाद सिपाही के कुल 583 पदों पर नियुक्ति की जाएगी। ऐसे में मेडिकल जांच भर्ती प्रक्रिया का महत्वपूर्ण चरण माना जा रहा है।

anjali kumari जून 30, 2026 0
ISRO recruitment notification highlighting multiple vacancies with applications opening from June 30, 2026.
₹44,900 तक शुरुआती सैलरी! ISRO में कई पदों पर भर्ती, 30 जून से शुरू होंगे आवेदन

ISRO ISTRAC Recruitment 2026: अगर आप भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO) में नौकरी करने का सपना देख रहे हैं, तो आपके लिए शानदार मौका है। इंडियन स्पेस रिसर्च ऑर्गेनाइजेशन (ISRO) के ISTRAC (ISRO Telemetry, Tracking and Command Network) ने ग्रुप 'A' और ग्रुप 'B' के कई पदों पर भर्ती का नोटिफिकेशन जारी किया है। इस भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन 30 जून 2026 से शुरू होंगे, जबकि आवेदन की अंतिम तिथि 20 जुलाई 2026 निर्धारित की गई है। इस भर्ती अभियान के तहत टेक्निकल असिस्टेंट, साइंटिफिक असिस्टेंट, लाइब्रेरी असिस्टेंट, टेक्नीशियन, ड्राफ्ट्समैन और कुक जैसे पदों पर योग्य उम्मीदवारों की नियुक्ति की जाएगी। महत्वपूर्ण तारीखें इवेंट तारीख नोटिफिकेशन जारी 27 जून 2026 ऑनलाइन आवेदन शुरू 30 जून 2026 आवेदन की अंतिम तिथि 20 जुलाई 2026 परीक्षा तिथि जल्द घोषित होगी किन पदों पर होगी भर्ती? इस भर्ती अभियान के तहत निम्नलिखित पदों पर आवेदन मांगे गए हैं: टेक्निकल असिस्टेंट साइंटिफिक असिस्टेंट लाइब्रेरी असिस्टेंट-ए टेक्नीशियन-बी ड्राफ्ट्समैन-बी कुक-ए शैक्षणिक योग्यता हर पद के लिए अलग-अलग योग्यता निर्धारित की गई है। टेक्नीशियन-बी: संबंधित ट्रेड में ITI प्रमाणपत्र। टेक्निकल असिस्टेंट: संबंधित विषय में इंजीनियरिंग डिप्लोमा। साइंटिफिक असिस्टेंट: संबंधित विषय में प्रथम श्रेणी के साथ B.Sc. लाइब्रेरी असिस्टेंट-ए: लाइब्रेरी साइंस में मास्टर डिग्री। कुक-ए: संबंधित कार्य का अनुभव आवश्यक। आयु सीमा उम्मीदवारों की न्यूनतम आयु 18 वर्ष और अधिकतम आयु 35 वर्ष (20 जुलाई 2026 तक) निर्धारित की गई है। आरक्षित वर्ग के अभ्यर्थियों को सरकारी नियमों के अनुसार आयु सीमा में छूट मिलेगी। आवेदन शुल्क टेक्निकल असिस्टेंट सभी उम्मीदवार: ₹750 UR/OBC/EWS उम्मीदवारों को CBT परीक्षा में शामिल होने पर ₹500 वापस किए जाएंगे। SC/ST/PwBD और महिला उम्मीदवारों को पूरी फीस रिफंड की जाएगी। टेक्नीशियन सभी उम्मीदवार: ₹500 UR/OBC/EWS उम्मीदवारों को CBT परीक्षा के बाद ₹400 वापस किए जाएंगे। SC/ST/PwBD और महिला उम्मीदवारों को पूरी फीस रिफंड मिलेगी। सैलरी पद पे लेवल शुरुआती वेतन टेक्निकल असिस्टेंट लेवल-7 ₹44,900 + भत्ते साइंटिफिक असिस्टेंट लेवल-7 ₹44,900 + भत्ते लाइब्रेरी असिस्टेंट-ए लेवल-7 ₹44,900 + भत्ते टेक्नीशियन-बी लेवल-3 ₹21,700 + भत्ते ड्राफ्ट्समैन-बी लेवल-3 ₹21,700 + भत्ते कुक-ए लेवल-2 ₹19,900 + भत्ते आवेदन कैसे करें? ISRO की आधिकारिक भर्ती वेबसाइट पर जाएं। ISTRAC Recruitment 2026 लिंक पर क्लिक करें। नया रजिस्ट्रेशन करें। आवेदन फॉर्म में सभी जरूरी जानकारी भरें। आवश्यक दस्तावेज अपलोड करें। ऑनलाइन आवेदन शुल्क जमा करें। फॉर्म सबमिट कर उसका प्रिंटआउट सुरक्षित रख लें।

surbhi जून 29, 2026 0
Candidates preparing for BPSC Auditor Exam 2026 as admit card and exam schedule are announced
BPSC Auditor Exam 2026: बिहार ऑडिटर भर्ती परीक्षा की तारीख घोषित, 5 जुलाई को होगा एग्जाम, 28 जून से डाउनलोड करें एडमिट कार्ड

पटना: बिहार में सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे अभ्यर्थियों के लिए बड़ी अपडेट सामने आई है। Bihar Public Service Commission ने ऑडिटर भर्ती परीक्षा 2026 की तारीख आधिकारिक रूप से घोषित कर दी है। पंचायती राज विभाग के अंतर्गत ऑडिटर के 102 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों का इंतजार अब खत्म हो गया है। आयोग द्वारा जारी नोटिस के अनुसार, विज्ञापन संख्या 09/2026 के तहत आयोजित होने वाली प्रारंभिक परीक्षा 5 जुलाई 2026 को आयोजित की जाएगी। 5 जुलाई को होगी परीक्षा BPSC के कार्यक्रम के अनुसार ऑडिटर भर्ती की प्रारंभिक (ऑब्जेक्टिव) परीक्षा: परीक्षा तिथि: 5 जुलाई 2026 (रविवार) समय: सुबह 10:00 बजे से दोपहर 12:00 बजे तक परीक्षा अवधि: 2 घंटे कुल पद: 102 उम्मीदवारों को सलाह दी गई है कि वे परीक्षा की तैयारी को अंतिम चरण में पहुंचाएं और महत्वपूर्ण विषयों का दोहराव शुरू कर दें। 28 जून से डाउनलोड होंगे एडमिट कार्ड आयोग ने स्पष्ट किया है कि परीक्षा के लिए ई-एडमिट कार्ड डाउनलोड करने की प्रक्रिया 28 जून 2026 से शुरू होगी। उम्मीदवार BPSC की आधिकारिक वेबसाइट पर लॉगिन कर अपना प्रवेश पत्र डाउनलोड कर सकेंगे। 2 जुलाई से मिलेगी परीक्षा केंद्र की जानकारी BPSC ने बताया है कि परीक्षा केंद्र से जुड़ी विस्तृत जानकारी 2 जुलाई 2026 से उम्मीदवारों के डैशबोर्ड पर उपलब्ध होगी। अभ्यर्थी अपने लॉगिन क्रेडेंशियल्स के माध्यम से परीक्षा केंद्र का पूरा विवरण देख सकेंगे। परीक्षा के दिन इन नियमों का रखें ध्यान आयोग ने उम्मीदवारों को कुछ महत्वपूर्ण निर्देश भी जारी किए हैं: ई-एडमिट कार्ड की अतिरिक्त प्रति साथ लेकर जाएं। अतिरिक्त कॉपी पर परीक्षा के दौरान निर्धारित स्थान पर हस्ताक्षर करना अनिवार्य होगा। एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के बाद फोटो और QR Bar Code स्पष्ट रूप से दिखाई दे रहा है या नहीं, इसकी जांच जरूर करें। किसी भी तकनीकी समस्या या त्रुटि की स्थिति में तुरंत आयोग से संपर्क करें। भर्ती क्यों है खास? यह भर्ती पंचायती राज विभाग में ऑडिटर के 102 पदों को भरने के लिए आयोजित की जा रही है। सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं के लिए यह एक महत्वपूर्ण अवसर माना जा रहा है, क्योंकि ऑडिटर पद वित्तीय निरीक्षण और लेखा परीक्षण से जुड़े महत्वपूर्ण दायित्वों वाला पद है। उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे परीक्षा से पहले एडमिट कार्ड, पहचान पत्र और परीक्षा केंद्र संबंधी सभी जानकारियां समय पर जांच लें, ताकि अंतिम समय में किसी परेशानी का सामना न करना पड़े।  

surbhi जून 25, 2026 0
DRDO apprenticeship recruitment 2026 offering training opportunities and monthly stipend for fresh graduates
DRDO Apprentice Recruitment 2026: डिग्री पूरी करते ही DRDO में ट्रेनिंग का मौका, हर महीने मिलेगा ₹12,300 तक स्टाइपेंड

नई दिल्ली: देश की प्रतिष्ठित रक्षा अनुसंधान संस्था Defence Research and Development Organisation (DRDO) में करियर बनाने का सपना देख रहे युवाओं के लिए शानदार अवसर सामने आया है। DRDO के Defence Scientific Information and Documentation Centre ने विभिन्न ट्रेड में अप्रेंटिसशिप के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। चयनित अभ्यर्थियों को एक वर्ष की ट्रेनिंग के साथ आकर्षक मासिक स्टाइपेंड भी दिया जाएगा। यह अवसर विशेष रूप से उन युवाओं के लिए महत्वपूर्ण है जिन्होंने हाल ही में अपनी डिग्री या डिप्लोमा पूरा किया है और रक्षा अनुसंधान क्षेत्र में व्यावहारिक अनुभव प्राप्त करना चाहते हैं। किन पदों पर होगी भर्ती? DESIDOC द्वारा कुल 20 अप्रेंटिस पदों पर भर्ती की जाएगी। पद रिक्तियां लाइब्रेरी एवं इंफॉर्मेशन साइंस 16 कंप्यूटर साइंस 02 फोटोग्राफी/वीडियोग्राफी 02 कुल 20 कौन कर सकता है आवेदन? लाइब्रेरी एवं इंफॉर्मेशन साइंस किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से ग्रेजुएशन लाइब्रेरी एंड इंफॉर्मेशन साइंस में 1 वर्षीय डिग्री कंप्यूटर साइंस कंप्यूटर साइंस में बीई/बीटेक या कंप्यूटर साइंस में 3 वर्षीय डिप्लोमा फोटोग्राफी/वीडियोग्राफी फोटोग्राफी या वीडियोग्राफी में ITI प्रमाणपत्र या संबंधित क्षेत्र में 3 वर्षीय डिप्लोमा महत्वपूर्ण पात्रता शर्त केवल वे उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं जिन्होंने: वर्ष 2024 या 2025 में अपनी डिग्री/डिप्लोमा पूरा किया हो। 2024 से पहले पास आउट उम्मीदवार आवेदन के पात्र नहीं हैं। पोस्टग्रेजुएट अभ्यर्थी भी इस अप्रेंटिसशिप के लिए योग्य नहीं हैं। आयु सीमा अधिकतम आयु: 28 वर्ष SC/ST उम्मीदवारों को 5 वर्ष की छूट OBC उम्मीदवारों को 3 वर्ष की छूट अनुभव की आवश्यकता नहीं इस भर्ती की सबसे बड़ी खासियत यह है कि इसमें किसी प्रकार के कार्य अनुभव की आवश्यकता नहीं है। फ्रेशर्स सीधे आवेदन कर सकते हैं और DRDO विशेषज्ञों से प्रशिक्षण प्राप्त कर सकते हैं। कितना मिलेगा स्टाइपेंड? योग्यता मासिक स्टाइपेंड ग्रेजुएट/बीई उम्मीदवार ₹12,300 डिप्लोमा/आईटीआई उम्मीदवार ₹10,900 चयन प्रक्रिया उम्मीदवारों का चयन निम्न चरणों के आधार पर किया जाएगा: शैक्षणिक अंकों के आधार पर शॉर्टलिस्टिंग लिखित परीक्षा या इंटरव्यू अंतिम मेरिट सूची आवेदन की अंतिम तिथि 1 जुलाई 2026 इच्छुक उम्मीदवारों को निर्धारित समय सीमा के भीतर आवेदन भेजना होगा। आवेदन कैसे करें? इस भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया ऑफलाइन रखी गई है। आवेदन की प्रक्रिया DRDO की आधिकारिक वेबसाइट से आवेदन फॉर्म डाउनलोड करें। NATS रजिस्ट्रेशन नंबर भरना अनिवार्य है। सभी शैक्षणिक और व्यक्तिगत जानकारी भरें। आवश्यक दस्तावेज संलग्न करें। लिफाफे पर संबंधित पद का नाम लिखें। आवेदन निम्न पते पर भेजें:

surbhi जून 25, 2026 0
Candidates filling online forms for UPSSSC Excise Constable Recruitment 2026 before the application deadline.
UPSSSC में कांस्टेबल बनने का आखिरी मौका, 12वीं पास उम्मीदवार आज ही करें आवेदन

UPSSSC Excise Constable Recruitment 2026: सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए महत्वपूर्ण खबर है। उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC) द्वारा निकाली गई आबकारी सिपाही (Excise Constable) भर्ती के लिए आवेदन करने का आज आखिरी मौका है। आयोग ने कुल 820 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन मांगे हैं। इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर आज ही अपना आवेदन पूरा कर सकते हैं। महत्वपूर्ण तिथियां विवरण तिथि आवेदन शुरू होने की तिथि 4 जून 2026 आवेदन की अंतिम तिथि 24 जून 2026 शुल्क जमा करने की अंतिम तिथि 24 जून 2026 आवेदन में संशोधन की अंतिम तिथि 1 जुलाई 2026 शैक्षणिक योग्यता इस भर्ती के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों के पास: UPSSSC PET 2025 का वैध स्कोर कार्ड होना चाहिए। किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 12वीं (इंटरमीडिएट) पास होना अनिवार्य है। आयु सीमा (1 जुलाई 2026 के अनुसार) न्यूनतम आयु: 18 वर्ष अधिकतम आयु: 40 वर्ष आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को सरकारी नियमों के अनुसार आयु सीमा में छूट प्रदान की जाएगी। शारीरिक मानक पुरुष उम्मीदवार लंबाई: 167.6 सेमी सीना: 80 सेमी (फुलाने पर 85 सेमी) महिला उम्मीदवार लंबाई: 152 सेमी कितनी मिलेगी सैलरी? चयनित अभ्यर्थियों को पे-लेवल-2 के तहत 19,900 रुपये से 63,200 रुपये तक वेतन मिलेगा। शुरुआती बेसिक सैलरी लगभग 19,900 रुपये होगी। इसके अलावा महंगाई भत्ता (DA), मकान किराया भत्ता (HRA), यात्रा भत्ता (TA) और अन्य सरकारी सुविधाएं भी दी जाएंगी। सभी भत्तों को जोड़ने के बाद शुरुआती इन-हैंड सैलरी लगभग 30,000 से 40,000 रुपये प्रति माह या उससे अधिक हो सकती है। चयन प्रक्रिया भर्ती प्रक्रिया में निम्न चरण शामिल होंगे: UPSSSC PET 2025 स्कोर के आधार पर शॉर्टलिस्टिंग मुख्य लिखित परीक्षा शारीरिक माप परीक्षण (PMT) और शारीरिक दक्षता परीक्षण (PST) दस्तावेज सत्यापन आवेदन शुल्क सामान्य / ओबीसी / ईडब्ल्यूएस: ₹25 एससी / एसटी: ₹25 दिव्यांग (PH): ₹25 शुल्क का भुगतान डेबिट कार्ड, क्रेडिट कार्ड, नेट बैंकिंग या अन्य ऑनलाइन माध्यम से किया जा सकता है। ऐसे करें आवेदन UPSSSC की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं। UPSSSC Excise Constable Recruitment 2026 के लिंक पर क्लिक करें। नए उम्मीदवार पहले रजिस्ट्रेशन करें। लॉगिन करके आवेदन फॉर्म भरें। आवश्यक दस्तावेज, फोटो और हस्ताक्षर अपलोड करें। आवेदन शुल्क का भुगतान करें। फॉर्म जमा करने के बाद उसका प्रिंटआउट सुरक्षित रख लें।

surbhi जून 24, 2026 0
Indian Navy Agniveer recruitment 2026 notification with candidates in naval uniform during training.
Indian Navy Agniveer Bharti 2026: इंडियन नेवी में नए बैच के लिए निकली भर्ती, जानें उम्र सीमा, चयन प्रक्रिया और जरूरी डिटेल्स

Indian Navy Agniveer Recruitment 2026: देशसेवा का सपना देखने वाले युवाओं के लिए अच्छी खबर है। भारतीय नौसेना ने अग्निवीर भर्ती 01/2027 और 02/2027 बैच के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी है। इच्छुक उम्मीदवार निर्धारित समय सीमा के भीतर आवेदन कर सकते हैं। ऐसे में अगर आप इंडियन नेवी का हिस्सा बनना चाहते हैं, तो यह आपके लिए सुनहरा अवसर हो सकता है। किन बैचों के लिए हो रही है भर्ती? भारतीय नौसेना की ओर से Agniveer SSR और MR के तहत 01/2027 और 02/2027 बैच के लिए भर्ती प्रक्रिया चलाई जा रही है। आवेदन की अंतिम तिथि नजदीक है, इसलिए उम्मीदवारों को समय रहते आवेदन पूरा करने की सलाह दी जाती है। आयु सीमा क्या है? अग्निवीर भर्ती के लिए उम्मीदवारों की जन्म तिथि निर्धारित सीमा के भीतर होनी चाहिए। अलग-अलग बैच के लिए आयु मानदंड नौसेना की आधिकारिक अधिसूचना के अनुसार तय किए गए हैं। आवेदन करने से पहले अभ्यर्थियों को विस्तृत नोटिफिकेशन जरूर पढ़ना चाहिए। चयन प्रक्रिया कैसे होगी? इंडियन नेवी अग्निवीर भर्ती में उम्मीदवारों का चयन कई चरणों के आधार पर किया जाएगा: 1. लिखित परीक्षा सबसे पहले उम्मीदवारों को कंप्यूटर आधारित परीक्षा (CBT) देनी होगी। 2. फिजिकल फिटनेस टेस्ट (PFT) लिखित परीक्षा में सफल उम्मीदवारों को शारीरिक दक्षता परीक्षा से गुजरना होगा। पुरुष उम्मीदवारों के लिए: 1.6 किलोमीटर दौड़ निर्धारित समय में पूरी करनी होगी। पुश-अप्स और स्क्वाट्स जैसे अन्य शारीरिक मानकों को भी पूरा करना होगा। महिला उम्मीदवारों के लिए: 1.6 किलोमीटर दौड़ स्क्वाट्स और अन्य निर्धारित फिटनेस मानक 3. मेडिकल टेस्ट फिजिकल टेस्ट में सफल उम्मीदवारों का मेडिकल परीक्षण किया जाएगा। 4. मेरिट लिस्ट सभी चरणों में प्रदर्शन के आधार पर अंतिम मेरिट सूची जारी की जाएगी। आवेदन करते समय किन बातों का रखें ध्यान? सभी दस्तावेज पहले से तैयार रखें। आवेदन पत्र में दी गई जानकारी सही भरें। फोटो और हस्ताक्षर निर्धारित प्रारूप में अपलोड करें। अंतिम तिथि का इंतजार न करें। भारतीय नौसेना में अग्निवीर के रूप में चयनित युवाओं को देश की सेवा करने के साथ-साथ अनुशासन, प्रशिक्षण और करियर के नए अवसर भी प्राप्त होते हैं।  

surbhi जून 23, 2026 0
Government job notification highlights SSC CGL, UPSSSC and Indian Navy recruitments ending in June 2026.
Weekly Govt Jobs 2026: 30 जून तक खत्म हो रही हैं 7 बड़ी भर्तियां, फटाफट करें आवेदन, नहीं मिलेगा दूसरा मौका

सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए यह सप्ताह बेहद अहम है। 10वीं, 12वीं पास और ग्रेजुएट उम्मीदवारों के लिए विभिन्न विभागों में हजारों पदों पर आवेदन की प्रक्रिया अंतिम चरण में पहुंच चुकी है। यदि आपने अभी तक फॉर्म नहीं भरा है, तो अब देर करना भारी पड़ सकता है। एसएससी सीजीएल, यूपीएसएसएससी लोअर पीसीएस, राजस्थान कंप्यूटर इंस्ट्रक्टर, इंडियन नेवी अग्निवीर समेत कुल 7 बड़ी भर्तियों की अंतिम तिथि 30 जून तक समाप्त हो जाएगी। ऐसे में उम्मीदवारों को जल्द से जल्द आवेदन प्रक्रिया पूरी कर लेनी चाहिए। 1. SSC CGL Recruitment 2026 कर्मचारी चयन आयोग (SSC) ने Combined Graduate Level (CGL) परीक्षा 2026 के तहत 12,256 पदों पर भर्ती निकाली है। यह केंद्र सरकार के विभिन्न विभागों में अधिकारी स्तर की नौकरियों के लिए शानदार अवसर माना जा रहा है। योग्यता: ग्रेजुएशन आयु सीमा: 18 से 27-32 वर्ष (पद के अनुसार) अंतिम तिथि: 22 जून 2026 2. UPSSSC Lower PCS Recruitment 2026 उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग ने लोअर पीसीएस भर्ती में पदों की संख्या बढ़ाकर 2,516 कर दी है। योग्यता: ग्रेजुएशन + UPSSSC PET 2025 स्कोर कुछ पदों के लिए O-Level सर्टिफिकेट आवश्यक अंतिम तिथि: 25 जून 2026 करेक्शन विंडो: 2 जुलाई 2026 तक 3. RSSB Computer Instructor Recruitment 2026 राजस्थान में बेसिक और सीनियर कंप्यूटर इंस्ट्रक्टर के कुल 3,951 पदों पर भर्ती की जा रही है। योग्यता: बीई/बीटेक, बीएससी, पीजीडीसीए या संबंधित डिग्री आयु सीमा: 18 से 40 वर्ष अंतिम तिथि: 23 जून 2026 4. Allahabad High Court RO/ARO Recruitment 2026 इलाहाबाद हाई कोर्ट ने रिव्यू ऑफिसर, असिस्टेंट रिव्यू ऑफिसर और कंप्यूटर असिस्टेंट के 543 पदों के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। योग्यता: बैचलर डिग्री, कंप्यूटर डिप्लोमा, CCC या O-Level प्रमाणपत्र अंग्रेजी टाइपिंग स्पीड: 25 शब्द प्रति मिनट अंतिम तिथि: 21 जून 2026 5. BPSSC ASI Technical Recruitment 2026 बिहार पुलिस अवर सेवा आयोग ने असिस्टेंट सब इंस्पेक्टर (टेक्निकल) के 22 पदों पर भर्ती निकाली है। योग्यता: इलेक्ट्रॉनिक्स, आईटी या संबंधित शाखा में डिप्लोमा आवेदन शुल्क: 100 रुपये अंतिम तिथि: 21 जून 2026 6. UPSSSC Excise Constable Recruitment 2026 उत्तर प्रदेश में विधान भवन रक्षक और अग्निरक्षक के 170 पदों पर भर्ती की जा रही है। योग्यता: 12वीं पास + UPSSSC PET 2025 स्कोर अंतिम तिथि: 29 जून 2026 पुरुषों और महिलाओं के लिए निर्धारित शारीरिक मानक लागू 7. Indian Navy Agniveer Recruitment 2026 भारतीय नौसेना में अग्निवीर अप्रेंटिस के पदों पर अविवाहित पुरुष उम्मीदवारों से आवेदन मांगे गए हैं। योग्यता: 10वीं पास और AICTE मान्यता प्राप्त 3 वर्षीय डिप्लोमा न्यूनतम अंक: 50 प्रतिशत आवेदन शुल्क: 550 रुपये अंतिम तिथि: 29 जून 2026, शाम 5 बजे सरकारी नौकरी का सपना देख रहे उम्मीदवारों के लिए यह आखिरी मौका साबित हो सकता है। अंतिम तिथि निकलने के बाद आवेदन स्वीकार नहीं किए जाएंगे।  

surbhi जून 22, 2026 0
Bank of Baroda branch with recruitment notification for manager and senior manager positions in 2026.
BOB Vacancy 2026: बैंक ऑफ बड़ौदा में मैनेजर बनने का सुनहरा मौका, ₹1.20 लाख तक मिलेगी सैलरी

सरकारी बैंक में नौकरी का सपना देखने वाले युवाओं के लिए शानदार अवसर सामने आया है। बैंक ऑफ बड़ौदा (BOB) ने मैनेजर, सीनियर मैनेजर और चीफ मैनेजर समेत विभिन्न पदों पर नियमित भर्ती का नोटिफिकेशन जारी किया है। इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट bankofbaroda.bank.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। इस भर्ती अभियान के तहत कुल 86 पदों को भरा जाएगा। किन पदों पर निकली भर्ती? पद रिक्तियां ग्रेड मैनेजर- क्रेडिट एनालिस्ट 4 MMG/S-I सीनियर मैनेजर- क्रेडिट एनालिस्ट 38 MMG/S-III चीफ मैनेजर- क्रेडिट एनालिस्ट 1 SMG/S-IV सीनियर मैनेजर- C&IC रिलेशनशिप 36 MMG/S-III चीफ मैनेजर- C&IC रिलेशनशिप 7 SMG/S-IV शैक्षणिक योग्यता उम्मीदवार के पास किसी मान्यता प्राप्त संस्थान से ग्रेजुएशन होना अनिवार्य है। इसके साथ निम्न में से कोई योग्यता भी होनी चाहिए: MBA (Finance) CA CMA CS CFA फाइनेंस में पोस्ट ग्रेजुएट डिग्री या डिप्लोमा अनुभव की शर्त मैनेजर (क्रेडिट एनालिस्ट): 3 वर्ष सीनियर मैनेजर: 6 वर्ष चीफ मैनेजर: 8 वर्ष अनुभव किसी पब्लिक सेक्टर, प्राइवेट, विदेशी बैंक या वित्तीय संस्थान में होना चाहिए। आयु सीमा पद के अनुसार न्यूनतम आयु 25 वर्ष और अधिकतम 42 वर्ष निर्धारित की गई है। आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को सरकारी नियमों के अनुसार आयु में छूट मिलेगी। आवेदन की अंतिम तिथि आवेदन शुरू: ऑनलाइन प्रक्रिया जारी अंतिम तिथि: 6 जुलाई 2026 आधिकारिक वेबसाइट: bankofbaroda.bank.in चयन प्रक्रिया उम्मीदवारों का चयन निम्न चरणों के आधार पर किया जाएगा: शॉर्टलिस्टिंग ऑनलाइन टेस्ट साइकोमेट्रिक टेस्ट ग्रुप डिस्कशन इंटरव्यू कितनी मिलेगी सैलरी? मैनेजर (MMG/S-I) ₹64,820 से ₹93,960 प्रति माह सीनियर मैनेजर (MMG/S-III) ₹85,920 से ₹1,05,280 प्रति माह चीफ मैनेजर (SMG/S-IV) ₹1,02,300 से ₹1,20,940 प्रति माह इसके अलावा महंगाई भत्ता (DA), HRA और अन्य बैंकिंग भत्तों का लाभ भी मिलेगा। आवेदन शुल्क सामान्य / OBC / EWS: ₹850 SC / ST / PwBD / महिला उम्मीदवार: ₹175 ऐसे करें आवेदन बैंक ऑफ बड़ौदा की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं। Career सेक्शन में Current Opportunities पर क्लिक करें। संबंधित भर्ती के Apply Online लिंक पर जाएं। नया रजिस्ट्रेशन करें। आवेदन फॉर्म में सभी जानकारी सावधानी से भरें। फोटो, हस्ताक्षर और आवश्यक दस्तावेज अपलोड करें। फीस जमा कर फॉर्म सबमिट करें। भविष्य के लिए प्रिंटआउट सुरक्षित रखें।

surbhi जून 20, 2026 0
Young candidates completing online registration for Haryana CET Group D 2026 government recruitment.
Haryana CET Group D 2026: ग्रुप डी भर्तियों के लिए आवेदन शुरू, 10वीं पास युवाओं के लिए सरकारी नौकरी का बड़ा मौका

हरियाणा में सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए बड़ी खबर है। हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग (HSSC) ने कॉमन एलिजिबिलिटी टेस्ट (CET) ग्रुप डी 2026 का नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। इसके साथ ही 19 जून 2026 से ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया भी शुरू हो गई है। जो उम्मीदवार भविष्य में चपरासी, हेल्पर, चौकीदार और अन्य ग्रुप डी पदों पर भर्ती प्रक्रिया में शामिल होना चाहते हैं, उनके लिए CET परीक्षा पास करना अनिवार्य होगा। इस परीक्षा के स्कोर के आधार पर ही विभिन्न सरकारी विभागों, बोर्ड और निगमों में भर्ती की जाएगी। कौन कर सकता है आवेदन? ग्रुप डी के अधिकांश पदों के लिए उम्मीदवारों को निम्न योग्यताएं पूरी करनी होंगी: किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 10वीं पास होना जरूरी। 10वीं में हिंदी या संस्कृत विषय का अध्ययन किया होना चाहिए। आवेदन की अंतिम तिथि 3 जुलाई 2026 तक उम्मीदवार की आयु 18 से 42 वर्ष के बीच होनी चाहिए। आरक्षित वर्ग के अभ्यर्थियों को हरियाणा सरकार के नियमानुसार आयु सीमा में छूट मिलेगी। महत्वपूर्ण तिथियां विवरण तारीख आवेदन शुरू 19 जून 2026 आवेदन की अंतिम तिथि 3 जुलाई 2026 फीस जमा करने की अंतिम तिथि 6 जुलाई 2026 परीक्षा मोड ऑफलाइन (OMR आधारित) कुल प्रश्न 100 कुल अंक 100 परीक्षा अवधि 1 घंटा 45 मिनट प्रश्नों का स्तर 10वीं स्तर पास होने के लिए कितने अंक जरूरी? सामान्य वर्ग के उम्मीदवारों को न्यूनतम 50 प्रतिशत अंक प्राप्त करने होंगे। आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों के लिए 40 प्रतिशत अंक निर्धारित किए गए हैं। आवेदन कैसे करें? सबसे पहले One Time Registration (OTR) पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन पूरा करें। रजिस्ट्रेशन के बाद HSSC की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं। विज्ञापन संख्या 05/2026 के सामने दिए गए "Apply Online" लिंक पर क्लिक करें। व्यक्तिगत और शैक्षणिक जानकारी भरें। फोटो, हस्ताक्षर और आवश्यक दस्तावेज अपलोड करें। निर्धारित शुल्क जमा कर आवेदन फॉर्म सबमिट करें। भविष्य के लिए आवेदन पत्र का प्रिंट सुरक्षित रखें। आवेदन शुल्क पुरुष उम्मीदवार सामान्य वर्ग/अन्य राज्यों के उम्मीदवार: ₹500 हरियाणा के आरक्षित वर्ग के उम्मीदवार: ₹250 महिला उम्मीदवार हरियाणा की सामान्य, ईडब्ल्यूएस और आरक्षित वर्ग की सभी महिला अभ्यर्थी: ₹250 जरूरी दस्तावेज 10वीं की मार्कशीट पासपोर्ट साइज फोटो हस्ताक्षर जाति प्रमाण पत्र (यदि लागू हो) निवास प्रमाण पत्र अन्य आवश्यक दस्तावेज हरियाणा में ग्रुप डी स्तर की आने वाली सभी भर्तियों में शामिल होने के लिए CET 2026 एक महत्वपूर्ण अवसर माना जा रहा है। ऐसे में इच्छुक उम्मीदवार समय रहते आवेदन प्रक्रिया पूरी कर लें।  

surbhi जून 19, 2026 0
Reserve Bank of India building symbolizing Young Professionals recruitment with high salary opportunities for freshers.
RBI Vacancy 2026: बिना लिखित परीक्षा RBI में नौकरी का मौका, फ्रेशर्स को मिलेगा ₹1.50 लाख महीना

सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए बड़ी खुशखबरी है। भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने Young Professionals Recruitment 2026 के तहत विभिन्न क्षेत्रों में भर्ती का नोटिफिकेशन जारी किया है। खास बात यह है कि इस भर्ती प्रक्रिया में किसी लिखित परीक्षा का प्रावधान नहीं रखा गया है। उम्मीदवारों का चयन शॉर्टलिस्टिंग, स्क्रीनिंग, डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन और इंटरव्यू के आधार पर किया जाएगा। फ्रेशर्स के लिए यह RBI के साथ करियर शुरू करने का एक शानदार अवसर माना जा रहा है। 12 अलग-अलग क्षेत्रों में निकली भर्ती आरबीआई ने यंग प्रोफेशनल्स की भर्ती कुल 12 क्षेत्रों के लिए निकाली है। इनमें साइबर सिक्योरिटी, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, डेटा एनालिसिस, पेमेंट इकोसिस्टम, फाइनेंशियल मार्केट्स और क्लाइमेट फाइनेंस जैसे आधुनिक और तेजी से बढ़ते सेक्टर शामिल हैं। कुल पद – 12 प्रमुख जॉब एरिया: साइबर सिक्योरिटी एंड आईटी रिस्क पॉलिसी एनालिटिक्स क्लाइमेट चेंज और सस्टेनेबल फाइनेंस क्रेडिट रिस्क एनालिटिक्स पेमेंट इकोसिस्टम क्रॉस बॉर्डर पेमेंट सिस्टम रिसर्च आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस क्वांटम टेक्नोलॉजी डेटा एनालिसिस फाइनेंशियल मार्केट्स डेटा एनालिटिक्स एवं पॉलिसी रिसर्च पॉलिसी एंड रिसर्च (DEPR) शैक्षणिक योग्यता हर पद के लिए योग्यता अलग-अलग निर्धारित की गई है। अधिकांश पदों के लिए संबंधित विषय में पोस्ट ग्रेजुएशन, B.E./B.Tech, M.Tech, डेटा साइंस, कंप्यूटर साइंस, फाइनेंस, इकोनॉमिक्स या अन्य संबंधित विषयों में डिग्री मांगी गई है। आयु सीमा न्यूनतम आयु: 21 वर्ष अधिकतम आयु: 30 वर्ष आयु की गणना 6 जुलाई 2026 के आधार पर की जाएगी। कितनी मिलेगी सैलरी? चयनित उम्मीदवारों को कॉन्ट्रैक्ट आधार पर नियुक्त किया जाएगा। मासिक स्टाइपेंड: ₹1,50,000 प्रारंभिक अवधि: 3 वर्ष आवश्यकता पड़ने पर अवधि को अधिकतम 5 वर्ष तक बढ़ाया जा सकता है। जॉब लोकेशन: मुंबई हालांकि इस पद पर अन्य भत्ते या अतिरिक्त सुविधाएं नहीं दी जाएंगी। आवेदन की अंतिम तिथि उम्मीदवार 6 जुलाई 2026 तक आवेदन कर सकते हैं। निर्धारित तिथि के बाद भेजे गए आवेदन स्वीकार नहीं किए जाएंगे। आवेदन कैसे करें? इच्छुक उम्मीदवार RBI की आधिकारिक वेबसाइट या opportunities.rbi.org.in पर जाकर "Engagement of Young Professionals in Reserve Bank of India" नोटिफिकेशन डाउनलोड कर सकते हैं। उम्मीदवारों को आवेदन फॉर्म भरकर निम्न दस्तावेजों के साथ PDF फॉर्मेट में ईमेल करना होगा: CV/Resume सभी शैक्षणिक प्रमाणपत्र और मार्कशीट डिग्री प्रमाणपत्र स्टेटमेंट ऑफ पर्पज या पॉलिसी राइटिंग (यदि आवश्यक हो) रेफरेंस/रिकमेंडेशन लेटर (यदि उपलब्ध हो) दस्तावेजों को yphrmdco@rbi.org.in पर भेजना होगा। चयन प्रक्रिया इस भर्ती में कोई लिखित परीक्षा नहीं होगी। चयन निम्न चरणों के आधार पर किया जाएगा: प्रारंभिक स्क्रीनिंग और शॉर्टलिस्टिंग दस्तावेज सत्यापन इंटरव्यू शॉर्टलिस्ट किए गए उम्मीदवारों को ईमेल के माध्यम से इंटरव्यू कॉल लेटर भेजा जाएगा।  

surbhi जून 17, 2026 0
Candidates appearing for UP Police Constable Exam 2026 while discussing expected cut-off marks.
UP Police Constable Cut Off 2026: क्या यूपी एसआई की तरह बढ़ेगी सिपाही भर्ती की कटऑफ? एक्सपर्ट ने बताया सेफ स्कोर

उत्तर प्रदेश पुलिस कांस्टेबल भर्ती 2026 की लिखित परीक्षा 8, 9 और 10 जून को छह शिफ्टों में आयोजित की जा चुकी है। 32,679 पदों के लिए आयोजित इस भर्ती में 28 लाख से अधिक अभ्यर्थियों ने आवेदन किया था, जबकि 21 लाख से ज्यादा उम्मीदवार परीक्षा में शामिल हुए। अब परीक्षा समाप्त होने के बाद सबसे बड़ा सवाल संभावित कटऑफ को लेकर उठ रहा है। कई अभ्यर्थी इस बात को लेकर चिंतित हैं कि क्या यूपी पुलिस सब-इंस्पेक्टर (UPSI) 2025 की तरह इस बार कांस्टेबल भर्ती की कटऑफ भी काफी ऊंची जा सकती है। इस विषय पर Careerwill के शिक्षक मोहित शर्मा ने विस्तार से अपनी राय दी है। क्या यूपी पुलिस कांस्टेबल की कटऑफ बहुत हाई जाएगी? मोहित शर्मा के अनुसार, यूपी एसआई भर्ती और कांस्टेबल भर्ती की परिस्थितियां पूरी तरह अलग हैं। उनका कहना है कि यूपी पुलिस कांस्टेबल भर्ती की कटऑफ यूपी एसआई 2025 जैसी असामान्य रूप से ऊंची जाने की संभावना कम है। इसके पीछे ये प्रमुख कारण हैं: 1. पदों की संख्या काफी ज्यादा यूपी एसआई भर्ती में केवल 4,543 पद थे, जबकि कांस्टेबल भर्ती में 32,679 पद हैं। ज्यादा रिक्तियों के कारण चयन का दायरा बड़ा रहेगा और अधिक उम्मीदवार अगले चरण तक पहुंच सकेंगे। 2. फिजिकल के लिए बड़ी संख्या में उम्मीदवार होंगे शॉर्टलिस्ट एक्सपर्ट के मुताबिक, शारीरिक दक्षता परीक्षा (PET) के लिए लगभग 75,000 से 80,000 अभ्यर्थियों को बुलाया जा सकता है। 3. कांस्टेबल परीक्षा का स्तर अपेक्षाकृत कठिन रहा यूपी एसआई परीक्षा का पेपर अपेक्षाकृत आसान था, जिसके कारण उम्मीदवारों के अंक अधिक आए और कटऑफ भी बढ़ गई। वहीं कांस्टेबल भर्ती की परीक्षा में मानसिक अभिरुचि, कथन-निष्कर्ष और गणित के प्रश्न लंबे तथा समय लेने वाले थे। इससे औसत प्रयास प्रभावित हुआ और मेरिट संतुलित रहने की संभावना बढ़ गई। मोहित शर्मा का कहना है कि केवल यूपी एसआई 2025 की कटऑफ देखकर घबराने की जरूरत नहीं है, क्योंकि दोनों परीक्षाओं की चयन प्रक्रिया और रिक्तियों में बड़ा अंतर है। कितना स्कोर माना जा रहा है सुरक्षित? एक्सपर्ट के अनुसार, यदि किसी उम्मीदवार के लगभग 125 प्रश्न सही हैं और कुल अंक 250 से ऊपर बन रहे हैं, तो उसे सुरक्षित स्थिति में माना जा सकता है। ऐसे अभ्यर्थियों को अब लिखित परीक्षा की चिंता छोड़कर अगले चरण यानी: डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन शारीरिक मानक परीक्षण (PST) शारीरिक दक्षता परीक्षा (PET) की तैयारी शुरू कर देनी चाहिए। यूपी पुलिस फिजिकल टेस्ट के मानक पुरुष अभ्यर्थियों के लिए सामान्य, ओबीसी और एससी वर्ग: न्यूनतम लंबाई 168 सेमी एसटी वर्ग: न्यूनतम लंबाई 160 सेमी महिला अभ्यर्थियों के लिए सामान्य, ओबीसी और एससी वर्ग: न्यूनतम लंबाई 152 सेमी एसटी वर्ग: न्यूनतम लंबाई 147 सेमी न्यूनतम वजन: 40 किलोग्राम रनिंग टेस्ट पुरुष उम्मीदवार 4.8 किलोमीटर दौड़ समय सीमा: 25 मिनट महिला उम्मीदवार 2.4 किलोमीटर दौड़ समय सीमा: 14 मिनट

surbhi जून 15, 2026 0
Candidates preparing for SSC CGL 2026 recruitment for Sub-Inspector posts in the Narcotics Control Bureau.
नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो में SI बनने का सुनहरा मौका, ग्रेजुएट्स को मिलेगी ₹1 लाख से ज्यादा सैलरी

अगर आप ग्रेजुएट हैं और एक प्रतिष्ठित सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे हैं, तो SSC CGL 2026 आपके लिए बेहतरीन अवसर लेकर आया है। इस बार कर्मचारी चयन आयोग (SSC) की संयुक्त स्नातक स्तरीय परीक्षा (CGL) के माध्यम से गृह मंत्रालय के अधीन आने वाले नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (NCB) में Sub-Inspector (SI) और Junior Intelligence Officer (JIO) के पदों पर भर्ती की जाएगी। SSC CGL के जरिए हर साल केंद्र सरकार के विभिन्न मंत्रालयों और विभागों में ग्रुप-B और ग्रुप-C पदों पर नियुक्तियां की जाती हैं। NCB में शामिल ये पद युवाओं के बीच काफी लोकप्रिय माने जाते हैं। कब शुरू होगी आवेदन प्रक्रिया? SSC CGL 2026 के लिए आवेदन प्रक्रिया 21 मई 2026 से शुरू होगी। उम्मीदवार 22 जून 2026 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे। फीस जमा करने की अंतिम तिथि 23 जून 2026 निर्धारित की गई है। इसके अलावा आवेदन फॉर्म में सुधार के लिए करेक्शन विंडो 29 जून से 1 जुलाई 2026 तक खुली रहेगी। Tier-1 परीक्षा का आयोजन अगस्त या सितंबर 2026 में किया जाएगा। शैक्षणिक योग्यता और आयु सीमा इन पदों के लिए उम्मीदवार का किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से स्नातक (Graduation) पास होना अनिवार्य है। आयु सीमा पद के अनुसार अलग-अलग निर्धारित की गई है— न्यूनतम आयु: 18 वर्ष अधिकतम आयु: 27 से 32 वर्ष आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को सरकारी नियमों के अनुसार आयु सीमा में छूट प्रदान की जाएगी। ऐसे करें आवेदन उम्मीदवार नीचे दिए गए आसान स्टेप्स को फॉलो करके आवेदन कर सकते हैं— SSC की आधिकारिक वेबसाइट ssc.gov.in पर जाएं। SSC CGL 2026 रजिस्ट्रेशन लिंक पर क्लिक करें। बेसिक जानकारी भरकर रजिस्ट्रेशन पूरा करें। लॉगिन करके आवेदन फॉर्म भरें। जरूरी दस्तावेज अपलोड करें। आवेदन शुल्क जमा करें। फॉर्म सबमिट करके उसका प्रिंटआउट सुरक्षित रख लें। आवेदन शुल्क सामान्य, OBC और EWS वर्ग: ₹100 SC, ST और PwBD उम्मीदवार: कोई शुल्क नहीं सभी महिला अभ्यर्थियों को भी आवेदन शुल्क से छूट दी गई है। फीस का भुगतान डेबिट कार्ड, क्रेडिट कार्ड, नेट बैंकिंग या UPI के माध्यम से किया जा सकता है। कितनी मिलेगी सैलरी? नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो में Sub-Inspector पद पे-लेवल 6 के अंतर्गत आता है। चयनित उम्मीदवारों को ₹35,400 से लेकर ₹1,12,400 प्रति माह तक वेतन मिलेगा। इसके अलावा कर्मचारियों को महंगाई भत्ता (DA), मकान किराया भत्ता (HRA), यात्रा भत्ता (TA) समेत कई अन्य सरकारी सुविधाओं का लाभ भी मिलेगा। युवाओं के लिए शानदार अवसर अगर आप केंद्र सरकार के प्रतिष्ठित विभाग में नौकरी करने का सपना देख रहे हैं, तो SSC CGL 2026 के जरिए NCB में भर्ती आपके लिए एक शानदार अवसर साबित हो सकती है। अच्छी सैलरी, स्थिर करियर और सरकारी सुविधाओं के कारण यह भर्ती लाखों उम्मीदवारों के लिए आकर्षण का केंद्र बनी हुई है।  

surbhi जून 9, 2026 0
Government job recruitment notification board showing multiple vacancies and application deadlines in India 2026
Weekly 7 Govt Jobs 2026: इस हफ्ते खत्म हो रही हैं 7 बड़ी सरकारी भर्तियां, 14 जून से पहले करें आवेदन

सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे उम्मीदवारों के लिए जून 2026 का यह सप्ताह बेहद महत्वपूर्ण है। रेलवे, भारतीय सेना, यूपीएससी, बैंकिंग और सार्वजनिक क्षेत्र की कंपनियों में निकली कई बड़ी भर्तियों की आवेदन प्रक्रिया 14 जून तक समाप्त होने वाली है। ऐसे में योग्य अभ्यर्थियों के लिए यह अंतिम मौका है कि वे समय रहते आवेदन पूरा कर लें। 1. UPSSSC टेक्निकल असिस्टेंट ग्रुप-C भर्ती 2026 उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC) ने 2759 पदों पर टेक्निकल असिस्टेंट ग्रुप-C भर्ती निकाली है। योग्यता: बीएससी एग्रीकल्चर, हॉर्टिकल्चर, होम साइंस, कम्युनिटी साइंस या फॉरेस्ट्री अथवा एग्रीकल्चर इंजीनियरिंग में बीई/बीटेक यूपी पीईटी-2025 उत्तीर्ण अंतिम तिथि: 11 जून 2026 2. रेलवे असिस्टेंट लोको पायलट (ALP) भर्ती 2026 रेलवे भर्ती बोर्ड (RRB) ने 11,127 पदों पर असिस्टेंट लोको पायलट भर्ती के लिए आवेदन मांगे हैं। योग्यता: 10वीं पास संबंधित ट्रेड में आईटीआई या मैकेनिकल, इलेक्ट्रिकल, इलेक्ट्रॉनिक्स, ऑटोमोबाइल इंजीनियरिंग में डिग्री आयु सीमा: 18 से 30 वर्ष अंतिम तिथि: 14 जून 2026 3. भारतीय सेना TES-56 एंट्री 2026 भारतीय सेना ने 10+2 टेक्निकल एंट्री स्कीम (TES-56) के तहत आवेदन आमंत्रित किए हैं। योग्यता: 12वीं में फिजिक्स, केमिस्ट्री और मैथ्स न्यूनतम 60% अंक JEE Main 2026 में शामिल होना अनिवार्य पद: 90 अंतिम तिथि: 12 जून 2026 4. UPSC NDA-II और CDS-II 2026 संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) ने NDA-II और CDS-II परीक्षाओं के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी है। CDS-II कुल पद: 451 NDA-II कुल पद: 394 अंतिम तिथि: 9 जून 2026, शाम 6 बजे तक 5. बैंक ऑफ बड़ौदा अप्रेंटिस भर्ती 2026 बैंक ऑफ बड़ौदा में 5000 अप्रेंटिस पदों पर भर्ती निकली है। योग्यता: किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से स्नातक आयु सीमा: 20 से 28 वर्ष अंतिम तिथि: 8 जून 2026 आवेदन शुल्क सामान्य/ओबीसी/ईडब्ल्यूएस: ₹800 महिला उम्मीदवार: ₹600 एससी/एसटी: ₹200 6. SBI अप्रेंटिस भर्ती 2026 भारतीय स्टेट बैंक (SBI) ने 7150 अप्रेंटिस पदों पर भर्ती निकाली है। योग्यता: स्नातक नई अंतिम तिथि: 15 जून 2026 7. RRC SECR बिलासपुर अप्रेंटिस भर्ती 2026 दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे (SECR) बिलासपुर ने 1191 अप्रेंटिस पदों पर भर्ती निकाली है। योग्यता: 10वीं में कम से कम 50% अंक संबंधित ट्रेड में आईटीआई अंतिम तिथि: 11 जून 2026 8. NALCO नॉन-एग्जीक्यूटिव भर्ती 2026 नेशनल एल्यूमिनियम कंपनी लिमिटेड (NALCO) ने 268 पदों पर भर्ती का नोटिफिकेशन जारी किया है। पद: ऑपरेटर माइनिंग मेट जूनियर फोरमैन टेक्नीशियन सहित अन्य योग्यता: 10वीं पास संबंधित ट्रेड में आईटीआई/डिप्लोमा अंतिम तिथि: 10 जून 2026 आवेदन शुल्क: सामान्य/ओबीसी/ईडब्ल्यूएस: ₹100 एससी/एसटी/पीडब्ल्यूडी: शुल्क मुक्त उम्मीदवारों के लिए जरूरी सलाह इन भर्तियों की अंतिम तिथियां बेहद नजदीक हैं। आवेदन करने से पहले आधिकारिक अधिसूचना को ध्यान से पढ़ें और पात्रता, आयु सीमा, दस्तावेज और शुल्क की जानकारी अवश्य जांच लें। अंतिम दिन वेबसाइट पर अधिक ट्रैफिक की वजह से तकनीकी समस्याएं आ सकती हैं, इसलिए समय रहते आवेदन करना बेहतर रहेगा।  

surbhi जून 8, 2026 0
SBI Apprentice Recruitment 2026 notification highlighting 7150 vacancies and extended application deadline
SBI Apprentice Recruitment 2026: 7150 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन की तारीख बढ़ी, उम्मीदवारों को मिला एक और मौका

बैंकिंग सेक्टर में करियर बनाने की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए बड़ी खबर है। देश के सबसे बड़े सार्वजनिक क्षेत्र के बैंक State Bank of India (SBI) ने अप्रेंटिस के 7150 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन की अंतिम तिथि बढ़ा दी है। अब इच्छुक उम्मीदवार 15 जून 2026 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। पहले इस भर्ती के लिए आवेदन करने की अंतिम तिथि 8 जून 2026 निर्धारित की गई थी, लेकिन अब इसे एक सप्ताह आगे बढ़ा दिया गया है। ऐसे उम्मीदवार जो किसी कारणवश समय पर आवेदन नहीं कर पाए थे, उनके लिए यह सुनहरा अवसर है। 7150 पदों पर होगी भर्ती SBI द्वारा जारी भर्ती अभियान के तहत विभिन्न श्रेणियों में कुल 7150 पद भरे जाएंगे। श्रेणी पदों की संख्या सामान्य (UR) 3086 ओबीसी (OBC) 1672 एससी (SC) 1107 ईडब्ल्यूएस (EWS) 699 एसटी (ST) 586 कुल पद 7150 शैक्षणिक योग्यता और आयु सीमा इस भर्ती में आवेदन करने के लिए उम्मीदवार के पास किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से स्नातक (Graduation) की डिग्री होना अनिवार्य है। आयु सीमा की बात करें तो उम्मीदवार की न्यूनतम आयु 20 वर्ष और अधिकतम आयु 28 वर्ष निर्धारित की गई है। आरक्षित वर्ग के अभ्यर्थियों को सरकारी नियमों के अनुसार अधिकतम आयु सीमा में छूट का लाभ मिलेगा। कितना मिलेगा स्टाइपेंड? यह भर्ती स्थायी नौकरी के लिए नहीं बल्कि एक वर्ष की अप्रेंटिसशिप ट्रेनिंग के लिए है। चयनित उम्मीदवारों को बैंकिंग कार्यप्रणाली का व्यावहारिक अनुभव मिलेगा। ट्रेनिंग अवधि के दौरान हर महीने ₹15,000 का स्टाइपेंड दिया जाएगा। आवेदन कैसे करें? उम्मीदवार निम्नलिखित आसान स्टेप्स को फॉलो करके आवेदन कर सकते हैं— SBI की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं। SBI Careers Portal होमपेज पर मौजूद Careers सेक्शन पर क्लिक करें। Engagement of Apprentices in SBI (Advertisement No. CRPD/APPR/2026) लिंक खोलें। Apply Online पर क्लिक कर नया रजिस्ट्रेशन करें। लॉगिन करके आवेदन फॉर्म में सभी जरूरी जानकारी भरें। आवश्यक दस्तावेज अपलोड करें। निर्धारित आवेदन शुल्क ऑनलाइन जमा करें। आवेदन फॉर्म सबमिट कर उसका प्रिंटआउट सुरक्षित रख लें। युवाओं के लिए बड़ा अवसर SBI की अप्रेंटिसशिप भर्ती बैंकिंग क्षेत्र में करियर शुरू करने के इच्छुक युवाओं के लिए महत्वपूर्ण अवसर मानी जा रही है। इस कार्यक्रम के जरिए उम्मीदवारों को बैंकिंग संचालन, ग्राहक सेवा और वित्तीय प्रक्रियाओं का व्यावहारिक अनुभव मिलेगा, जो भविष्य में रोजगार के नए अवसर खोल सकता है।  

surbhi जून 5, 2026 0
Candidates applying online for UPSSSC Auditor and Assistant Accountant recruitment 2026 vacancies
यूपी में ऑडिटर और असिस्टेंट अकाउंटेंट के 1829 पदों पर भर्ती, जानें योग्यता, सैलरी और आवेदन की पूरी प्रक्रिया

उत्तर प्रदेश में सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए बड़ी खुशखबरी है। Uttar Pradesh Subordinate Services Selection Commission ने ऑडिटर और असिस्टेंट अकाउंटेंट के पदों पर बंपर भर्ती का नोटिफिकेशन जारी किया है। इस भर्ती अभियान के तहत कुल 1829 रिक्त पदों को भरा जाएगा। कॉमर्स पृष्ठभूमि वाले अभ्यर्थियों के लिए यह सरकारी नौकरी पाने का शानदार अवसर माना जा रहा है। कब शुरू होंगे आवेदन? इस भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 14 जुलाई 2026 से शुरू होगी। इच्छुक उम्मीदवार 3 अगस्त 2026 तक आवेदन कर सकेंगे। वहीं आवेदन शुल्क जमा करने की अंतिम तिथि 10 अगस्त 2026 निर्धारित की गई है। कुल पदों का विवरण भर्ती के माध्यम से ऑडिटर और असिस्टेंट अकाउंटेंट के कुल 1829 पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी। कौन कर सकता है आवेदन? इस भर्ती में आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों के पास निम्न योग्यताएं होना आवश्यक हैं— वैध यूपीएसएसएससी पीईटी स्कोर कार्ड होना चाहिए। किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से बीकॉम की डिग्री या अकाउंटेंसी में स्नातकोत्तर डिप्लोमा होना चाहिए। कंप्यूटर का ‘ओ’ लेवल प्रमाणपत्र या उसके समकक्ष योग्यता होना अनिवार्य है। अभ्यर्थी की आयु 21 वर्ष से 40 वर्ष के बीच होनी चाहिए। आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को सरकारी नियमों के अनुसार आयु सीमा में छूट मिलेगी। कितना मिलेगा वेतन? चयनित उम्मीदवारों को वेतनमान स्तर-5 के तहत नियुक्त किया जाएगा। न्यूनतम वेतन: 29,200 रुपये प्रतिमाह अधिकतम वेतन: 92,300 रुपये प्रतिमाह इसके अलावा महंगाई भत्ता, मकान किराया भत्ता और अन्य सरकारी सुविधाओं का लाभ भी मिलेगा। आवेदन कैसे करें? आवेदन शुरू होने के बाद यूपीएसएसएससी की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं। उम्मीदवार पंजीकरण विकल्प पर क्लिक करें। पीईटी पंजीकरण संख्या की सहायता से लॉगिन करें। मांगी गई सभी जानकारी सही-सही भरें। आवश्यक दस्तावेज अपलोड करें। आवेदन शुल्क का भुगतान करें। आवेदन पत्र जमा करने के बाद उसका प्रिंटआउट सुरक्षित रख लें। सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे कॉमर्स वर्ग के अभ्यर्थियों के लिए यह भर्ती एक सुनहरा अवसर साबित हो सकती है। निर्धारित तिथि से पहले आवेदन प्रक्रिया पूरी करना जरूरी होगा।  

surbhi जून 4, 2026 0
UP Police Admit Card
लाखों अभ्यर्थियों का इंतजार खत्म, यूपी पुलिस एडमिट कार्ड की तारीख आई सामने

लखनऊ, एजेंसियां। उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड (UPPRPB) ने यूपी पुलिस कांस्टेबल भर्ती परीक्षा 2026 के लिए एडमिट कार्ड जारी करने की तारीखों का ऐलान कर दिया है। बोर्ड ने पहले ही अभ्यर्थियों के लिए सिटी इंटिमेशन स्लिप जारी कर दी है और अब उम्मीदवारों को प्रवेश पत्र का इंतजार है। यह भर्ती परीक्षा 8 जून से 10 जून 2026 तक आयोजित की जाएगी, जिसके जरिए कुल 32,679 पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी।   अलग-अलग तिथियों पर जारी होंगे एडमिट कार्ड बोर्ड द्वारा जारी कार्यक्रम के अनुसार परीक्षा तिथि के आधार पर एडमिट कार्ड अलग-अलग दिनों में उपलब्ध कराए जाएंगे। 8 जून की परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवार 5 जून से अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकेंगे। 9 जून की परीक्षा के लिए प्रवेश पत्र 6 जून को जारी होगा, जबकि 10 जून की परीक्षा के उम्मीदवार 7 जून से अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर पाएंगे। अभ्यर्थियों को सलाह दी गई है कि वे समय पर प्रवेश पत्र डाउनलोड कर उसमें दर्ज सभी जानकारियों की सावधानीपूर्वक जांच कर लें।   दो पालियों में होगी परीक्षा यूपी पुलिस कांस्टेबल भर्ती परीक्षा तीन दिनों तक दो-दो पालियों में आयोजित की जाएगी। पहली पाली सुबह 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक चलेगी, जबकि दूसरी पाली दोपहर 3 बजे से शाम 5 बजे तक होगी। परीक्षा ऑफलाइन मोड में आयोजित की जाएगी। बोर्ड ने उम्मीदवारों को निर्धारित रिपोर्टिंग समय से पहले परीक्षा केंद्र पहुंचने की सलाह दी है, क्योंकि देर से आने वालों को प्रवेश नहीं दिया जाएगा।   एडमिट कार्ड में रहेंगी महत्वपूर्ण जानकारियां प्रवेश पत्र में उम्मीदवार का नाम, रोल नंबर, पंजीकरण संख्या, फोटो, हस्ताक्षर, जन्मतिथि, परीक्षा तिथि, शिफ्ट, परीक्षा केंद्र का नाम और पता सहित परीक्षा दिवस से जुड़े दिशा-निर्देश दर्ज होंगे। यदि किसी अभ्यर्थी को एडमिट कार्ड में कोई त्रुटि दिखाई देती है तो उसे तुरंत संबंधित अधिकारियों से संपर्क करना होगा।   ऐसे करें डाउनलोड उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर “UP Police Constable Admit Card 2026” लिंक पर क्लिक करें। इसके बाद पंजीकरण संख्या या रोल नंबर और जन्मतिथि दर्ज कर लॉगिन करें। सभी विवरण भरने के बाद एडमिट कार्ड स्क्रीन पर दिखाई देगा, जिसे डाउनलोड कर प्रिंट निकालना आवश्यक होगा। भर्ती बोर्ड ने परीक्षा को निष्पक्ष और पारदर्शी बनाने के लिए विशेष सुरक्षा इंतजाम भी किए हैं।

Unknown जून 1, 2026 0
SSC CGL Income Tax Inspector recruitment information with salary, eligibility and selection process details
SSC CGL के जरिए बनें इनकम टैक्स इंस्पेक्टर, सैलरी 1.5 लाख रुपये तक; जानिए योग्यता, चयन प्रक्रिया और आवेदन की पूरी जानकारी

सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए एक बेहतरीन अवसर सामने आया है। कर्मचारी चयन आयोग (SSC) द्वारा आयोजित संयुक्त स्नातक स्तरीय परीक्षा (SSC CGL) के माध्यम से केंद्रीय प्रत्यक्ष कर बोर्ड (CBDT) में इनकम टैक्स इंस्पेक्टर के पद पर भर्ती की जाती है। यह केंद्र सरकार की ग्रुप ‘बी’ श्रेणी की प्रतिष्ठित नौकरियों में शामिल है, जिसे हर साल लाखों अभ्यर्थी अपना लक्ष्य बनाते हैं। आकर्षक वेतन, स्थायी नौकरी, विभिन्न सरकारी भत्तों और बेहतर प्रमोशन संभावनाओं के कारण यह पद युवाओं के बीच काफी लोकप्रिय माना जाता है। हाल ही में SSC ने CGL भर्ती का नोटिफिकेशन जारी किया है, जिसके तहत इच्छुक उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं। क्या होता है इनकम टैक्स इंस्पेक्टर का काम? इनकम टैक्स इंस्पेक्टर केंद्रीय प्रत्यक्ष कर बोर्ड (CBDT) के अंतर्गत कार्य करता है। इस पद पर नियुक्त अधिकारी का मुख्य कार्य आयकर से जुड़े मामलों की जांच करना, करदाताओं के रिटर्न की निगरानी करना, कर चोरी से संबंधित मामलों की जांच करना तथा कर कानूनों के पालन को सुनिश्चित करना होता है। इसके अलावा विभागीय सर्वे, दस्तावेजों की जांच और विभिन्न प्रशासनिक जिम्मेदारियां भी इस पद का हिस्सा होती हैं। आयु सीमा SSC CGL के माध्यम से इनकम टैक्स इंस्पेक्टर पद के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवार की आयु 18 से 30 वर्ष के बीच होनी चाहिए। आरक्षित वर्गों के उम्मीदवारों को केंद्र सरकार के नियमों के अनुसार अधिकतम आयु सीमा में छूट प्रदान की जाती है। कितनी मिलेगी सैलरी? इनकम टैक्स इंस्पेक्टर का पद वेतन स्तर-8 (पे लेवल-8) के अंतर्गत आता है। वेतन विवरण: मूल वेतन: 47,600 रुपये प्रति माह वेतनमान: 47,600 रुपये से 1,51,100 रुपये प्रति माह इसके अलावा कर्मचारियों को महंगाई भत्ता (DA), मकान किराया भत्ता (HRA), यात्रा भत्ता (TA) और अन्य सरकारी सुविधाएं भी मिलती हैं। सभी भत्तों को जोड़ने के बाद शुरुआती इन-हैंड सैलरी शहर और पोस्टिंग के अनुसार 70,000 रुपये या उससे अधिक हो सकती है। शैक्षणिक योग्यता इस पद के लिए उम्मीदवार का किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से स्नातक (ग्रेजुएशन) पास होना अनिवार्य है। किसी भी विषय से स्नातक अभ्यर्थी SSC CGL परीक्षा के माध्यम से इस पद के लिए आवेदन कर सकते हैं। चयन प्रक्रिया कैसे होगी? इनकम टैक्स इंस्पेक्टर पद पर चयन SSC CGL परीक्षा के माध्यम से किया जाता है। चयन प्रक्रिया में शामिल हैं: टियर-1 परीक्षा टियर-2 परीक्षा दस्तावेज सत्यापन इन सभी चरणों में प्रदर्शन और मेरिट के आधार पर उम्मीदवारों को अंतिम रूप से पद आवंटित किया जाता है। आवेदन कैसे करें? आवेदन करने के लिए उम्मीदवार निम्नलिखित प्रक्रिया अपनाएं: SSC की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं। वन टाइम रजिस्ट्रेशन (OTR) पूरा करें। SSC CGL 2026 आवेदन लिंक पर क्लिक करें। आवेदन फॉर्म में मांगी गई सभी जानकारी सावधानीपूर्वक भरें। आवश्यक दस्तावेज अपलोड करें। आवेदन शुल्क का भुगतान करें। फॉर्म जमा करने के बाद उसका प्रिंटआउट सुरक्षित रख लें। SSC CGL के माध्यम से इनकम टैक्स इंस्पेक्टर का पद उन युवाओं के लिए एक शानदार अवसर है जो प्रतिष्ठित सरकारी नौकरी, अच्छा वेतन और करियर में स्थिरता चाहते हैं। ग्रेजुएट अभ्यर्थियों के लिए यह भर्ती सरकारी सेवा में प्रवेश का एक बेहतरीन माध्यम साबित हो सकती है।  

surbhi मई 30, 2026 0
Students filling online forms for BPSC 72nd Combined Preliminary Examination 2026 in Bihar
BPSC 72वीं संयुक्त प्रारंभिक परीक्षा 2026: आवेदन की आखिरी तारीख 31 मई, अब तक 3 लाख से ज्यादा आवेदन

बिहार में सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए बड़ी खबर है। Bihar Public Service Commission की ओर से आयोजित 72वीं संयुक्त (प्रारंभिक) प्रतियोगिता परीक्षा 2026 के लिए आवेदन प्रक्रिया अंतिम चरण में पहुंच गई है। अभ्यर्थियों के पास आवेदन करने के लिए अब केवल 31 मई 2026 तक का समय बचा है। आयोग के अनुसार, 28 मई तक 3 लाख से अधिक उम्मीदवार आवेदन कर चुके हैं। ऐसे में अंतिम दिनों में वेबसाइट पर अधिक ट्रैफिक बढ़ने की संभावना है। इसलिए अभ्यर्थियों को सलाह दी गई है कि वे समय रहते आवेदन प्रक्रिया पूरी कर लें। 1189 पदों पर होगी भर्ती इस भर्ती अभियान के जरिए बिहार सरकार के विभिन्न विभागों में कुल 1189 रिक्त पदों को भरा जाएगा। यह परीक्षा राज्य की सबसे प्रतिष्ठित प्रतियोगी परीक्षाओं में गिनी जाती है, जिसमें हर साल लाखों अभ्यर्थी हिस्सा लेते हैं। प्रारंभिक परीक्षा चयन प्रक्रिया का पहला चरण होगा। इसमें सफल होने वाले उम्मीदवार मुख्य परीक्षा में शामिल होंगे। इसके बाद इंटरव्यू आयोजित किया जाएगा और अंतिम मेरिट सूची तैयार की जाएगी। एक्साइज एंड रजिस्ट्रेशन विभाग में बढ़ी सीटें बीपीएससी ने भर्ती से जुड़ा एक संशोधित नोटिस (Corrigendum) भी जारी किया है। आयोग के अनुसार, निषेध, उत्पाद एवं निबंधन विभाग में लोअर रजिस्ट्रार/जॉइंट लोअर रजिस्ट्रार पदों की संख्या बढ़ा दी गई है। पहले जहां इन पदों के लिए 3 रिक्तियां थीं, अब इन्हें बढ़ाकर 6 कर दिया गया है। संशोधित अधिसूचना में अनारक्षित, ईडब्ल्यूएस, पिछड़ा वर्ग और महिला वर्ग समेत विभिन्न श्रेणियों के लिए आरक्षण का भी उल्लेख किया गया है। इन पदों के लिए न्यूनतम आयु सीमा 22 वर्ष निर्धारित की गई है। आवेदन कैसे करें? इच्छुक और योग्य उम्मीदवार BPSC Official Website पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आयोग ने स्पष्ट किया है कि 5 मई 2026 को जारी मूल विज्ञापन की अन्य सभी शर्तें पहले की तरह लागू रहेंगी।  

surbhi मई 29, 2026 0
Popular post
शादी समारोह में जम्मू-कश्मीर के पूर्व सीएम पर हमला नाकाम, हमलावर 20 साल से कर रहा था मौके का इंतज़ार

  जम्मू-कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री Farooq Abdullah पर जम्मू में एक शादी समारोह के दौरान हुए हमले ने सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। घटना उस समय हुई जब वे एक कार्यक्रम से बाहर निकल रहे थे और भीड़ में मौजूद एक व्यक्ति ने उनके बेहद करीब आकर पिस्तौल तान दी और गोली चलाने की कोशिश की। हालांकि सुरक्षाकर्मियों की त्वरित कार्रवाई से यह हमला नाकाम हो गया और वे बाल-बाल बच गए। यह घटना जम्मू के ग्रेटर कैलाश इलाके में आयोजित एक विवाह समारोह में हुई, जहां Farooq Abdullah जम्मू-कश्मीर के उपमुख्यमंत्री Surinder Choudhary के साथ पहुंचे थे।   कौन है हमलावर? पुलिस ने आरोपी की पहचान कमल सिंह जम्वाल (करीब 65 वर्ष) के रूप में की है, जो जम्मू के पुरानी मंडी इलाके का निवासी बताया जा रहा है। प्रारंभिक पूछताछ में आरोपी ने दावा किया कि वह पिछले करीब 20 वर्षों से इस मौके का इंतज़ार कर रहा था। पुलिस के अनुसार कमल सिंह के पास एक लाइसेंसी पिस्तौल थी और घटना के समय वह कथित तौर पर नशे में भी था। सुरक्षाकर्मियों ने मौके से हथियार बरामद कर लिया है और उससे पूछताछ जारी है। जांच एजेंसियां यह भी पता लगाने की कोशिश कर रही हैं कि यह हमला व्यक्तिगत रंजिश का नतीजा था या इसके पीछे कोई बड़ी साजिश हो सकती है।   CCTV में कैद हुई पूरी घटना घटना का CCTV फुटेज भी सामने आया है। वीडियो में दिखता है कि जैसे ही Farooq Abdullah समारोह से बाहर निकल रहे थे, आरोपी पीछे से तेजी से आया और उनकी कनपटी पर पिस्तौल तान दी। उसने फायर करने की कोशिश की, लेकिन उसी क्षण सुरक्षा में तैनात कमांडो सक्रिय हो गए और उसका हाथ झटक दिया, जिससे गोली लक्ष्य से चूक गई। इसके तुरंत बाद सुरक्षाकर्मियों और मौके पर मौजूद लोगों ने आरोपी को पकड़ लिया। घटना के बाद का वीडियो सोशल मीडिया पर भी तेजी से वायरल हो रहा है।   सीएम उमर अब्दुल्ला ने उठाए सुरक्षा पर सवाल हमले के बाद जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री Omar Abdullah ने सोशल मीडिया पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि उनके पिता बाल-बाल बच गए। उन्होंने लिखा कि एक व्यक्ति भरी हुई पिस्तौल के साथ इतने करीब तक कैसे पहुंच गया, यह गंभीर सुरक्षा चूक का संकेत है। मुख्यमंत्री ने इस घटना की उच्च-स्तरीय जांच की मांग भी की है, ताकि सुरक्षा व्यवस्था में हुई संभावित खामियों का पता लगाया जा सके। घटना के समय उपमुख्यमंत्री Surinder Choudhary भी वहां मौजूद थे। इस दौरान उन्हें हल्की चोट आई, जिसके बाद मौके पर ही प्राथमिक उपचार दिया गया।   पुलिस की जांच जारी जम्मू पुलिस के अनुसार हमला ग्रेटर कैलाश के रॉयल पार्क में आयोजित विवाह समारोह के दौरान हुआ। सुरक्षा दल ने तुरंत कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने बताया कि आरोपी की पिस्तौल जब्त कर ली गई है और उसके पारिवारिक पृष्ठभूमि, संपर्कों और मानसिक स्थिति की भी जांच की जा रही है। सुरक्षा एजेंसियां यह पता लगाने की कोशिश कर रही हैं कि कहीं इस घटना के पीछे कोई बड़ी साजिश तो नहीं।  

हरीश राणा मामला: इच्छामृत्यु की अनुमति ने खड़े किए संवेदनशील सवाल, क्या सच में कोई अकेले मरता है?

भारत के कानूनी और सामाजिक विमर्श में एक ऐतिहासिक और भावनात्मक मोड़ तब आया, जब सुप्रीम कोर्ट ने हरीश राणा को निष्क्रिय इच्छामृत्यु (Passive Euthanasia) की अनुमति दे दी। यह फैसला न केवल न्यायिक दृष्टि से अहम है, बल्कि मानवीय संवेदनाओं और पारिवारिक पीड़ा को भी गहराई से छूता है। 13 साल का संघर्ष: जीवन और मृत्यु के बीच अटका एक अस्तित्व हरीश राणा पिछले 13 वर्षों से अचेत अवस्था में जीवन और मृत्यु के बीच झूल रहे थे। एक हादसे में चंडीगढ़ स्थित हॉस्टल की चौथी मंज़िल से गिरने के बाद उनका शरीर तो जीवित रहा, लेकिन वे किसी भी प्रकार की प्रतिक्रिया देने में असमर्थ हो गए। इन वर्षों में उनके माता-पिता ने निरंतर उनकी सेवा की, लेकिन बढ़ती उम्र और शारीरिक थकान ने उन्हें एक कठिन निर्णय के सामने ला खड़ा किया-अपने ही बेटे के लिए मृत्यु की अनुमति मांगना। अदालत का फैसला: ‘गरिमामय मृत्यु’ की दिशा में कदम सुप्रीम कोर्ट ने इस मामले में निष्क्रिय इच्छामृत्यु की अनुमति दी, जिसमें जीवन को कृत्रिम रूप से बनाए रखने वाले उपकरणों को हटाया जाता है, ताकि व्यक्ति स्वाभाविक रूप से मृत्यु की ओर बढ़ सके। यह निर्णय भारत में इच्छामृत्यु को लेकर एक महत्वपूर्ण मिसाल बन गया है। इससे पहले भी ऐसे मामले सामने आए थे, जैसे अरुणा शानबाग का मामला, लेकिन तब अदालत ने अनुमति नहीं दी थी। एक सवाल जो दिल को झकझोरता है यह मामला सिर्फ कानूनी नहीं, बल्कि गहरे मानवीय और भावनात्मक सवाल भी खड़े करता है- क्या हरीश राणा अकेले मरेंगे? असल में, किसी की मृत्यु कभी अकेली नहीं होती। हरीश के साथ उनके माता-पिता का एक हिस्सा भी खत्म होगा-खासतौर पर उनकी मां, जिन्होंने अपने बेटे की इच्छामृत्यु की अनुमति पर हस्ताक्षर किए। यह निर्णय केवल कागज पर हस्ताक्षर नहीं, बल्कि एक मां के भीतर की पीड़ा, त्याग और टूटन का प्रतीक है। समाज और परिवार पर उठते बड़े सवाल इस घटना ने समाज के बदलते स्वरूप पर भी सवाल खड़े किए हैं- क्या आधुनिक जीवनशैली और टूटते पारिवारिक ढांचे लोगों को ऐसे फैसले लेने के लिए मजबूर कर रहे हैं?   क्या ‘गरिमामय मृत्यु’ की मांग, ‘गरिमामय जीवन’ की कमी को दर्शाती है?   हरीश राणा और अरुणा शानबाग जैसे मामलों ने यह दिखाया है कि कई बार जीवन केवल शरीर से नहीं, बल्कि रिश्तों और देखभाल से भी चलता है। कानून बनने की जरूरत और संभावित खतरे सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र सरकार को इच्छामृत्यु पर स्पष्ट कानून बनाने की भी सलाह दी है। हालांकि, इसके साथ एक चिंता भी जुड़ी है- कहीं इस कानून का दुरुपयोग तो नहीं होगा? विशेषज्ञों का मानना है कि बिना सख्त नियमों के, यह कानून कमजोर और बुजुर्ग लोगों के लिए खतरा बन सकता है। वहीं, कुछ परिवारों के लिए यह पीड़ा से मुक्ति का रास्ता भी साबित हो सकता है।  

लोकसभा स्पीकर के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव पर आज अमित शाह का भाषण, सदन में हंगामे के आसार

  नई दिल्ली: लोकसभा स्पीकर Om Birla को पद से हटाने के लिए लाए गए अविश्वास प्रस्ताव पर संसद में सियासी घमासान तेज हो गया है। इस मुद्दे पर जारी बहस के बीच बुधवार को केंद्रीय गृह मंत्री Amit Shah लोकसभा में सरकार का पक्ष रखेंगे। माना जा रहा है कि उनके संबोधन के दौरान सदन में तीखी बहस और हंगामे की स्थिति बन सकती है। यह प्रस्ताव कांग्रेस सांसद Mohammed Javed ने पेश किया है, जिसे विपक्ष के कई दलों का समर्थन मिला है। प्रस्ताव को 50 से अधिक सांसदों का समर्थन मिलने के बाद इसे चर्चा के लिए स्वीकार किया गया। मंगलवार को सदन की कार्यवाही की अध्यक्षता कर रहे Jagadambika Pal ने प्रस्ताव पर चर्चा की अनुमति दी और इसके लिए कुल 10 घंटे का समय निर्धारित किया। उन्होंने सांसदों से अपील की कि वे बहस के दौरान केवल प्रस्ताव से जुड़े मुद्दों पर ही अपनी बात रखें।   118 विपक्षी सांसदों का समर्थन स्पीकर को हटाने के प्रस्ताव पर कुल 118 विपक्षी सांसदों ने हस्ताक्षर किए हैं। विपक्ष का आरोप है कि Om Birla ने सदन की कार्यवाही के दौरान निष्पक्षता नहीं बरती और कई मौकों पर ‘पक्षपातपूर्ण व्यवहार’ किया। इसी आरोप के आधार पर यह प्रस्ताव लाया गया है। मंगलवार को बहस शुरू होते ही प्रक्रिया को लेकर भी विवाद देखने को मिला। एआईएमआईएम प्रमुख Asaduddin Owaisi और कांग्रेस सांसद K. C. Venugopal ने आपत्ति जताते हुए कहा कि इस तरह की बहस की अध्यक्षता के लिए सदन को किसी सदस्य का चुनाव करना चाहिए। उन्होंने यह भी सवाल उठाया कि अध्यक्षों के पैनल से किसे कार्यवाही की अध्यक्षता के लिए चुना गया, इसका निर्णय किस आधार पर लिया गया। हालांकि सत्तारूढ़ दल के नेताओं ने इन आपत्तियों को खारिज कर दिया। भाजपा सांसद Ravi Shankar Prasad और Nishikant Dubey ने विपक्ष के आरोपों को निराधार बताते हुए कहा कि नियमों के तहत ही कार्यवाही चल रही है।   गौरव गोगोई ने शुरू की बहस बहस की शुरुआत कांग्रेस सांसद Gaurav Gogoi ने की। उन्होंने कहा कि यह प्रस्ताव किसी व्यक्तिगत विरोध के कारण नहीं बल्कि संसद की गरिमा और निष्पक्षता बनाए रखने के उद्देश्य से लाया गया है। उन्होंने कहा, “यह प्रस्ताव सदन की गरिमा की रक्षा की जिम्मेदारी के तहत लाया गया है, न कि व्यक्तिगत रूप से स्पीकर के खिलाफ।” गोगोई ने संसदीय कार्य मंत्री Kiren Rijiju पर भी निशाना साधते हुए आरोप लगाया कि वे अक्सर विपक्षी सांसदों की बातों में बाधा डालते हैं। उन्होंने कहा कि भविष्य में जब संसदीय रिकॉर्ड का अध्ययन होगा तो यह सामने आएगा कि विपक्ष की आवाज़ को सबसे अधिक बाधित किया गया।   रिजिजू ने राहुल गांधी पर साधा निशाना अपने जवाब में Kiren Rijiju ने कांग्रेस नेता Rahul Gandhi पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि यदि कोई खुद को स्पीकर से ऊपर समझता है तो उसका “कोई इलाज नहीं है।” रिजिजू ने कहा कि संसद के नियम स्पष्ट हैं और सदन में बोलने के लिए स्पीकर की अनुमति जरूरी होती है, चाहे वह प्रधानमंत्री हो, मंत्री हो या विपक्ष का नेता।   प्रियंका गांधी का पलटवार इस टिप्पणी पर कांग्रेस नेता Priyanka Gandhi Vadra ने तीखा पलटवार किया। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी जनता से जुड़े मुद्दों पर सरकार को बेखौफ होकर घेरते हैं और यही बात सत्तारूढ़ दल को असहज करती है। प्रियंका गांधी ने कहा, “पिछले 12 वर्षों में इस देश में केवल एक व्यक्ति है जिसने इनके सामने झुकने से इनकार किया है और वह विपक्ष के नेता हैं। वे जो सच बोलते हैं, उसे ये लोग पचा नहीं पाते।” आज जब गृह मंत्री Amit Shah इस प्रस्ताव पर सदन में अपना पक्ष रखेंगे, तब बहस और अधिक तीखी होने की संभावना है। ऐसे में लोकसभा में राजनीतिक टकराव और हंगामे के आसार बने हुए हैं।  

यौन उत्पीड़न केस में शंकराचार्य को राहत, हाईकोर्ट ने दी अग्रिम जमानत

लखनऊ, एजेंसियां। यौन उत्पीड़न के गंभीर आरोपों से घिरे Swami Avimukteshwaranand Saraswati को बड़ी कानूनी राहत मिली है। अलाहबाद हाई कोर्ट  ने उनकी अग्रिम जमानत याचिका स्वीकार कर ली है, जिससे फिलहाल उनकी गिरफ्तारी पर रोक लग गई है। इसी मामले में उनके शिष्य Swami Mukundanand Giri को भी राहत दी गई है।   फैसला सुरक्षित रखने के बाद सुनाया गया आदेश इस मामले में अदालत ने पहले ही सभी पक्षों की दलीलें सुन ली थीं और 27 फरवरी को फैसला सुरक्षित रख लिया था। विस्तृत सुनवाई के बाद न्यायमूर्ति जितेंद्र कुमार सिन्हा की एकल पीठ ने यह फैसला सुनाया। अदालत के इस निर्णय को आरोपियों के लिए बड़ी राहत के तौर पर देखा जा रहा है, हालांकि केस की जांच और आगे की कानूनी प्रक्रिया जारी रहेगी।   मीडिया बयान पर भी कोर्ट की रोक हाईकोर्ट ने इस मामले को संवेदनशील मानते हुए एक अहम निर्देश भी दिया है। अदालत ने शिकायतकर्ता और आरोपियों—दोनों पक्षों को मीडिया में बयान देने से रोक दिया है, ताकि जांच और न्यायिक प्रक्रिया प्रभावित न हो।   क्या है पूरा मामला? यह मामला नाबालिगों के कथित यौन शोषण से जुड़ा है। आरोप है कि आश्रम से जुड़े कुछ बच्चों के साथ गलत व्यवहार किया गया। शिकायत के आधार पर विशेष POCSO अदालत ने पुलिस को मामला दर्ज करने का निर्देश दिया था। इसके बाद प्रयागराज के झूंसी थाने में एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू की गई।   जांच जारी, आगे भी होगी सुनवाई फिलहाल, अदालत से मिली अग्रिम जमानत के कारण गिरफ्तारी से राहत जरूर मिली है, लेकिन मामला खत्म नहीं हुआ है। पुलिस और संबंधित एजेंसियां जांच में जुटी हैं और आने वाले समय में इस केस में और भी कानूनी कार्रवाई हो सकती है।

इच्छामृत्यु के बाद Harish Rana को अंतिम विदाई, पिता की मार्मिक अपील- "रोना मत"

गाजियाबाद/दिल्ली, एजेंसियां। 13 साल से कोमा में रहे 31 वर्षीय हरीश राणा का पार्थिव शरीर बुधवार सुबह 8.30 बजे अंतिम संस्कार के लिए दिल्ली के ग्रीन पार्क श्मशान घाट लाया गया। पिता अशोक राणा ने बेटे को आखिरी बार प्रणाम किया और कहा, “कोई रोए न, बेटा शांति से जाए। उसे भगवान का आशीर्वाद मिले।” थोड़ी देर बाद हरीश का अंतिम संस्कार किया गया, जिसमें उनके भाई ने मुखाग्नि दी।   क्या है मामला? हरीश 2013 में हॉस्टल की चौथी मंजिल से गिरने के बाद क्वाड्रिप्लेजिया और गंभीर लकवे के कारण कोमा में चले गए थे। बीते 13 वर्षों में उनका जीवन केवल लाइफ सपोर्ट सिस्टम पर निर्भर रहा। 11 मार्च को सुप्रीम कोर्ट ने पैसिव यूथेनेशिया यानी इच्छामृत्यु की अनुमति दी थी, जिससे हरीश की जिंदगी का अंत उनके परिवार की सहमति और मेडिकल बोर्डों की मंजूरी के तहत संभव हुआ।   कैसे हुई  मौत ? एम्स में हरीश को पैसिव यूथेनेशिया के तहत जीवनरक्षक उपकरण और फीडिंग ट्यूब से हटाया गया। परिवार ने हरीश के हार्ट वाल्व और कॉर्निया दान कर दिए। इस प्रक्रिया ने भारत में इच्छामृत्यु के कानूनी मान्यता प्राप्त पहले मामले का उदाहरण पेश किया।अंतिम संस्कार के दौरान माता निर्मला राणा और पिता अशोक राणा भावुक नजर आए। यूपी कांग्रेस अध्यक्ष अजय राय और ब्रह्मकुमारी लवली समेत अन्य लोग मौजूद रहे। घाट पर हरीश का पार्थिव शरीर फूलों और उपलों से सजाया गया। पिता ने अंतिम संस्कार के समय सबको संयम रखने और शांति बनाए रखने की अपील की।   सुप्रीम कोर्ट ने क्या  कहा ? सुप्रीम कोर्ट ने 2018 में इच्छामृत्यु के लिए नियम बनाए थे। इसके तहत या तो मरीज ने लिविंग विल लिखी हो या परिवार/करीबी निर्णय लें। पैसिव यूथेनेशिया में इलाज या लाइफ सपोर्ट रोक दिया जाता है, जबकि एक्टिव यूथेनेशिया भारत में गैरकानूनी है। हरीश राणा का यह मामला न केवल परिवार के साहस का प्रतीक है, बल्कि देश में इच्छामृत्यु के संवैधानिक अधिकार को भी सामने लाता है।

Top week

Sapna Jain Gogi Gang
राष्ट्रीय

दिल्ली में 50 लाख की रंगदारी की साजिश का खुलासा, कारोबारी की पत्नी निकली मास्टरमाइंड

abhishek singh जून 30, 2026 0