बॉलीवुड अभिनेत्री आलिया भट्ट एक बार फिर अपने फैशन स्टेटमेंट को लेकर सुर्खियों में हैं। इस साल कान्स फिल्म फेस्टिवल में अपने शानदार लुक्स से चर्चा बटोरने के बाद अब आलिया अपनी आगामी एक्शन-थ्रिलर फिल्म 'Alpha' के ट्रेलर प्रमोशन के दौरान एक बेहद स्टाइलिश और बोल्ड अवतार में नजर आईं।
आलिया ने इस बार पारंपरिक ग्लैमर से हटकर एक पावरफुल और मॉडर्न लुक चुना, जिसने फैशन प्रेमियों का ध्यान अपनी ओर खींच लिया।
आलिया भट्ट ने स्वीडिश सुपरमॉडल एल्सा हॉस्क के फैशन लेबल Helsa Studio का चारकोल ग्रे सूट पहना। यह आउटफिट ब्रांड के सिग्नेचर Devereux Blazer और स्ट्रेट-फिट ट्राउजर का हिस्सा था।
इस ब्लेजर की खासियत इसकी ऑफ-किल्टर सिल्हूट, स्ट्रक्चर्ड पैडेड शोल्डर्स और हेमलाइन व स्लीव्स पर दिया गया सफेद शिफॉन ट्रिम था। डिजाइन में बॉडिस और पेंगुइन टेलकोट टक्सीडो का अनोखा मिश्रण देखने को मिला, जिसने पूरे लुक को अलग पहचान दी।
आलिया ने इस पावर सूट के साथ ब्लैक लेस ब्रालेट को पेयर किया, जिसने मोनोक्रोम लुक में एक सॉफ्ट और फेमिनिन एलिमेंट जोड़ दिया। डीप नेकलाइन और मिनिमल बटन क्लोजर वाले ब्लेजर के साथ यह स्टाइल बेहद एलिगेंट नजर आया।
स्टाइलिस्ट प्रियंका कपाड़िया बदानी ने इस आउटफिट को Christian Louboutin की Miss Z 100mm लेदर पंप्स और मुंबई बेस्ड ब्रांड Kaj Fine Jewellery के स्टड ईयररिंग्स के साथ स्टाइल किया।
आलिया ने अपने ब्यूटी लुक को सिंपल और ग्लोइंग रखा। उन्होंने न्यूड-पिंक लिप्स, विंग्ड आईलाइनर और डिफाइंड लैशेज के साथ मिनिमल मेकअप चुना। वहीं, उनके बाल साइड पार्टिंग के साथ खुले और स्लीक स्टाइल में नजर आए।
फिल्म 'Alpha' के ट्रेलर में आलिया भट्ट हाई-ऑक्टेन एक्शन सीक्वेंस करती दिखाई दे रही हैं। उनका यह प्रमोशनल लुक भी फिल्म के किरदार की आत्मविश्वास भरी छवि को दर्शाता है।
जम्मू-कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री Farooq Abdullah पर जम्मू में एक शादी समारोह के दौरान हुए हमले ने सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। घटना उस समय हुई जब वे एक कार्यक्रम से बाहर निकल रहे थे और भीड़ में मौजूद एक व्यक्ति ने उनके बेहद करीब आकर पिस्तौल तान दी और गोली चलाने की कोशिश की। हालांकि सुरक्षाकर्मियों की त्वरित कार्रवाई से यह हमला नाकाम हो गया और वे बाल-बाल बच गए। यह घटना जम्मू के ग्रेटर कैलाश इलाके में आयोजित एक विवाह समारोह में हुई, जहां Farooq Abdullah जम्मू-कश्मीर के उपमुख्यमंत्री Surinder Choudhary के साथ पहुंचे थे। कौन है हमलावर? पुलिस ने आरोपी की पहचान कमल सिंह जम्वाल (करीब 65 वर्ष) के रूप में की है, जो जम्मू के पुरानी मंडी इलाके का निवासी बताया जा रहा है। प्रारंभिक पूछताछ में आरोपी ने दावा किया कि वह पिछले करीब 20 वर्षों से इस मौके का इंतज़ार कर रहा था। पुलिस के अनुसार कमल सिंह के पास एक लाइसेंसी पिस्तौल थी और घटना के समय वह कथित तौर पर नशे में भी था। सुरक्षाकर्मियों ने मौके से हथियार बरामद कर लिया है और उससे पूछताछ जारी है। जांच एजेंसियां यह भी पता लगाने की कोशिश कर रही हैं कि यह हमला व्यक्तिगत रंजिश का नतीजा था या इसके पीछे कोई बड़ी साजिश हो सकती है। CCTV में कैद हुई पूरी घटना घटना का CCTV फुटेज भी सामने आया है। वीडियो में दिखता है कि जैसे ही Farooq Abdullah समारोह से बाहर निकल रहे थे, आरोपी पीछे से तेजी से आया और उनकी कनपटी पर पिस्तौल तान दी। उसने फायर करने की कोशिश की, लेकिन उसी क्षण सुरक्षा में तैनात कमांडो सक्रिय हो गए और उसका हाथ झटक दिया, जिससे गोली लक्ष्य से चूक गई। इसके तुरंत बाद सुरक्षाकर्मियों और मौके पर मौजूद लोगों ने आरोपी को पकड़ लिया। घटना के बाद का वीडियो सोशल मीडिया पर भी तेजी से वायरल हो रहा है। सीएम उमर अब्दुल्ला ने उठाए सुरक्षा पर सवाल हमले के बाद जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री Omar Abdullah ने सोशल मीडिया पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि उनके पिता बाल-बाल बच गए। उन्होंने लिखा कि एक व्यक्ति भरी हुई पिस्तौल के साथ इतने करीब तक कैसे पहुंच गया, यह गंभीर सुरक्षा चूक का संकेत है। मुख्यमंत्री ने इस घटना की उच्च-स्तरीय जांच की मांग भी की है, ताकि सुरक्षा व्यवस्था में हुई संभावित खामियों का पता लगाया जा सके। घटना के समय उपमुख्यमंत्री Surinder Choudhary भी वहां मौजूद थे। इस दौरान उन्हें हल्की चोट आई, जिसके बाद मौके पर ही प्राथमिक उपचार दिया गया। पुलिस की जांच जारी जम्मू पुलिस के अनुसार हमला ग्रेटर कैलाश के रॉयल पार्क में आयोजित विवाह समारोह के दौरान हुआ। सुरक्षा दल ने तुरंत कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने बताया कि आरोपी की पिस्तौल जब्त कर ली गई है और उसके पारिवारिक पृष्ठभूमि, संपर्कों और मानसिक स्थिति की भी जांच की जा रही है। सुरक्षा एजेंसियां यह पता लगाने की कोशिश कर रही हैं कि कहीं इस घटना के पीछे कोई बड़ी साजिश तो नहीं।
भारत के कानूनी और सामाजिक विमर्श में एक ऐतिहासिक और भावनात्मक मोड़ तब आया, जब सुप्रीम कोर्ट ने हरीश राणा को निष्क्रिय इच्छामृत्यु (Passive Euthanasia) की अनुमति दे दी। यह फैसला न केवल न्यायिक दृष्टि से अहम है, बल्कि मानवीय संवेदनाओं और पारिवारिक पीड़ा को भी गहराई से छूता है। 13 साल का संघर्ष: जीवन और मृत्यु के बीच अटका एक अस्तित्व हरीश राणा पिछले 13 वर्षों से अचेत अवस्था में जीवन और मृत्यु के बीच झूल रहे थे। एक हादसे में चंडीगढ़ स्थित हॉस्टल की चौथी मंज़िल से गिरने के बाद उनका शरीर तो जीवित रहा, लेकिन वे किसी भी प्रकार की प्रतिक्रिया देने में असमर्थ हो गए। इन वर्षों में उनके माता-पिता ने निरंतर उनकी सेवा की, लेकिन बढ़ती उम्र और शारीरिक थकान ने उन्हें एक कठिन निर्णय के सामने ला खड़ा किया-अपने ही बेटे के लिए मृत्यु की अनुमति मांगना। अदालत का फैसला: ‘गरिमामय मृत्यु’ की दिशा में कदम सुप्रीम कोर्ट ने इस मामले में निष्क्रिय इच्छामृत्यु की अनुमति दी, जिसमें जीवन को कृत्रिम रूप से बनाए रखने वाले उपकरणों को हटाया जाता है, ताकि व्यक्ति स्वाभाविक रूप से मृत्यु की ओर बढ़ सके। यह निर्णय भारत में इच्छामृत्यु को लेकर एक महत्वपूर्ण मिसाल बन गया है। इससे पहले भी ऐसे मामले सामने आए थे, जैसे अरुणा शानबाग का मामला, लेकिन तब अदालत ने अनुमति नहीं दी थी। एक सवाल जो दिल को झकझोरता है यह मामला सिर्फ कानूनी नहीं, बल्कि गहरे मानवीय और भावनात्मक सवाल भी खड़े करता है- क्या हरीश राणा अकेले मरेंगे? असल में, किसी की मृत्यु कभी अकेली नहीं होती। हरीश के साथ उनके माता-पिता का एक हिस्सा भी खत्म होगा-खासतौर पर उनकी मां, जिन्होंने अपने बेटे की इच्छामृत्यु की अनुमति पर हस्ताक्षर किए। यह निर्णय केवल कागज पर हस्ताक्षर नहीं, बल्कि एक मां के भीतर की पीड़ा, त्याग और टूटन का प्रतीक है। समाज और परिवार पर उठते बड़े सवाल इस घटना ने समाज के बदलते स्वरूप पर भी सवाल खड़े किए हैं- क्या आधुनिक जीवनशैली और टूटते पारिवारिक ढांचे लोगों को ऐसे फैसले लेने के लिए मजबूर कर रहे हैं? क्या ‘गरिमामय मृत्यु’ की मांग, ‘गरिमामय जीवन’ की कमी को दर्शाती है? हरीश राणा और अरुणा शानबाग जैसे मामलों ने यह दिखाया है कि कई बार जीवन केवल शरीर से नहीं, बल्कि रिश्तों और देखभाल से भी चलता है। कानून बनने की जरूरत और संभावित खतरे सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र सरकार को इच्छामृत्यु पर स्पष्ट कानून बनाने की भी सलाह दी है। हालांकि, इसके साथ एक चिंता भी जुड़ी है- कहीं इस कानून का दुरुपयोग तो नहीं होगा? विशेषज्ञों का मानना है कि बिना सख्त नियमों के, यह कानून कमजोर और बुजुर्ग लोगों के लिए खतरा बन सकता है। वहीं, कुछ परिवारों के लिए यह पीड़ा से मुक्ति का रास्ता भी साबित हो सकता है।
नई दिल्ली: लोकसभा स्पीकर Om Birla को पद से हटाने के लिए लाए गए अविश्वास प्रस्ताव पर संसद में सियासी घमासान तेज हो गया है। इस मुद्दे पर जारी बहस के बीच बुधवार को केंद्रीय गृह मंत्री Amit Shah लोकसभा में सरकार का पक्ष रखेंगे। माना जा रहा है कि उनके संबोधन के दौरान सदन में तीखी बहस और हंगामे की स्थिति बन सकती है। यह प्रस्ताव कांग्रेस सांसद Mohammed Javed ने पेश किया है, जिसे विपक्ष के कई दलों का समर्थन मिला है। प्रस्ताव को 50 से अधिक सांसदों का समर्थन मिलने के बाद इसे चर्चा के लिए स्वीकार किया गया। मंगलवार को सदन की कार्यवाही की अध्यक्षता कर रहे Jagadambika Pal ने प्रस्ताव पर चर्चा की अनुमति दी और इसके लिए कुल 10 घंटे का समय निर्धारित किया। उन्होंने सांसदों से अपील की कि वे बहस के दौरान केवल प्रस्ताव से जुड़े मुद्दों पर ही अपनी बात रखें। 118 विपक्षी सांसदों का समर्थन स्पीकर को हटाने के प्रस्ताव पर कुल 118 विपक्षी सांसदों ने हस्ताक्षर किए हैं। विपक्ष का आरोप है कि Om Birla ने सदन की कार्यवाही के दौरान निष्पक्षता नहीं बरती और कई मौकों पर ‘पक्षपातपूर्ण व्यवहार’ किया। इसी आरोप के आधार पर यह प्रस्ताव लाया गया है। मंगलवार को बहस शुरू होते ही प्रक्रिया को लेकर भी विवाद देखने को मिला। एआईएमआईएम प्रमुख Asaduddin Owaisi और कांग्रेस सांसद K. C. Venugopal ने आपत्ति जताते हुए कहा कि इस तरह की बहस की अध्यक्षता के लिए सदन को किसी सदस्य का चुनाव करना चाहिए। उन्होंने यह भी सवाल उठाया कि अध्यक्षों के पैनल से किसे कार्यवाही की अध्यक्षता के लिए चुना गया, इसका निर्णय किस आधार पर लिया गया। हालांकि सत्तारूढ़ दल के नेताओं ने इन आपत्तियों को खारिज कर दिया। भाजपा सांसद Ravi Shankar Prasad और Nishikant Dubey ने विपक्ष के आरोपों को निराधार बताते हुए कहा कि नियमों के तहत ही कार्यवाही चल रही है। गौरव गोगोई ने शुरू की बहस बहस की शुरुआत कांग्रेस सांसद Gaurav Gogoi ने की। उन्होंने कहा कि यह प्रस्ताव किसी व्यक्तिगत विरोध के कारण नहीं बल्कि संसद की गरिमा और निष्पक्षता बनाए रखने के उद्देश्य से लाया गया है। उन्होंने कहा, “यह प्रस्ताव सदन की गरिमा की रक्षा की जिम्मेदारी के तहत लाया गया है, न कि व्यक्तिगत रूप से स्पीकर के खिलाफ।” गोगोई ने संसदीय कार्य मंत्री Kiren Rijiju पर भी निशाना साधते हुए आरोप लगाया कि वे अक्सर विपक्षी सांसदों की बातों में बाधा डालते हैं। उन्होंने कहा कि भविष्य में जब संसदीय रिकॉर्ड का अध्ययन होगा तो यह सामने आएगा कि विपक्ष की आवाज़ को सबसे अधिक बाधित किया गया। रिजिजू ने राहुल गांधी पर साधा निशाना अपने जवाब में Kiren Rijiju ने कांग्रेस नेता Rahul Gandhi पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि यदि कोई खुद को स्पीकर से ऊपर समझता है तो उसका “कोई इलाज नहीं है।” रिजिजू ने कहा कि संसद के नियम स्पष्ट हैं और सदन में बोलने के लिए स्पीकर की अनुमति जरूरी होती है, चाहे वह प्रधानमंत्री हो, मंत्री हो या विपक्ष का नेता। प्रियंका गांधी का पलटवार इस टिप्पणी पर कांग्रेस नेता Priyanka Gandhi Vadra ने तीखा पलटवार किया। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी जनता से जुड़े मुद्दों पर सरकार को बेखौफ होकर घेरते हैं और यही बात सत्तारूढ़ दल को असहज करती है। प्रियंका गांधी ने कहा, “पिछले 12 वर्षों में इस देश में केवल एक व्यक्ति है जिसने इनके सामने झुकने से इनकार किया है और वह विपक्ष के नेता हैं। वे जो सच बोलते हैं, उसे ये लोग पचा नहीं पाते।” आज जब गृह मंत्री Amit Shah इस प्रस्ताव पर सदन में अपना पक्ष रखेंगे, तब बहस और अधिक तीखी होने की संभावना है। ऐसे में लोकसभा में राजनीतिक टकराव और हंगामे के आसार बने हुए हैं।
लखनऊ, एजेंसियां। यौन उत्पीड़न के गंभीर आरोपों से घिरे Swami Avimukteshwaranand Saraswati को बड़ी कानूनी राहत मिली है। अलाहबाद हाई कोर्ट ने उनकी अग्रिम जमानत याचिका स्वीकार कर ली है, जिससे फिलहाल उनकी गिरफ्तारी पर रोक लग गई है। इसी मामले में उनके शिष्य Swami Mukundanand Giri को भी राहत दी गई है। फैसला सुरक्षित रखने के बाद सुनाया गया आदेश इस मामले में अदालत ने पहले ही सभी पक्षों की दलीलें सुन ली थीं और 27 फरवरी को फैसला सुरक्षित रख लिया था। विस्तृत सुनवाई के बाद न्यायमूर्ति जितेंद्र कुमार सिन्हा की एकल पीठ ने यह फैसला सुनाया। अदालत के इस निर्णय को आरोपियों के लिए बड़ी राहत के तौर पर देखा जा रहा है, हालांकि केस की जांच और आगे की कानूनी प्रक्रिया जारी रहेगी। मीडिया बयान पर भी कोर्ट की रोक हाईकोर्ट ने इस मामले को संवेदनशील मानते हुए एक अहम निर्देश भी दिया है। अदालत ने शिकायतकर्ता और आरोपियों—दोनों पक्षों को मीडिया में बयान देने से रोक दिया है, ताकि जांच और न्यायिक प्रक्रिया प्रभावित न हो। क्या है पूरा मामला? यह मामला नाबालिगों के कथित यौन शोषण से जुड़ा है। आरोप है कि आश्रम से जुड़े कुछ बच्चों के साथ गलत व्यवहार किया गया। शिकायत के आधार पर विशेष POCSO अदालत ने पुलिस को मामला दर्ज करने का निर्देश दिया था। इसके बाद प्रयागराज के झूंसी थाने में एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू की गई। जांच जारी, आगे भी होगी सुनवाई फिलहाल, अदालत से मिली अग्रिम जमानत के कारण गिरफ्तारी से राहत जरूर मिली है, लेकिन मामला खत्म नहीं हुआ है। पुलिस और संबंधित एजेंसियां जांच में जुटी हैं और आने वाले समय में इस केस में और भी कानूनी कार्रवाई हो सकती है।
गाजियाबाद/दिल्ली, एजेंसियां। 13 साल से कोमा में रहे 31 वर्षीय हरीश राणा का पार्थिव शरीर बुधवार सुबह 8.30 बजे अंतिम संस्कार के लिए दिल्ली के ग्रीन पार्क श्मशान घाट लाया गया। पिता अशोक राणा ने बेटे को आखिरी बार प्रणाम किया और कहा, “कोई रोए न, बेटा शांति से जाए। उसे भगवान का आशीर्वाद मिले।” थोड़ी देर बाद हरीश का अंतिम संस्कार किया गया, जिसमें उनके भाई ने मुखाग्नि दी। क्या है मामला? हरीश 2013 में हॉस्टल की चौथी मंजिल से गिरने के बाद क्वाड्रिप्लेजिया और गंभीर लकवे के कारण कोमा में चले गए थे। बीते 13 वर्षों में उनका जीवन केवल लाइफ सपोर्ट सिस्टम पर निर्भर रहा। 11 मार्च को सुप्रीम कोर्ट ने पैसिव यूथेनेशिया यानी इच्छामृत्यु की अनुमति दी थी, जिससे हरीश की जिंदगी का अंत उनके परिवार की सहमति और मेडिकल बोर्डों की मंजूरी के तहत संभव हुआ। कैसे हुई मौत ? एम्स में हरीश को पैसिव यूथेनेशिया के तहत जीवनरक्षक उपकरण और फीडिंग ट्यूब से हटाया गया। परिवार ने हरीश के हार्ट वाल्व और कॉर्निया दान कर दिए। इस प्रक्रिया ने भारत में इच्छामृत्यु के कानूनी मान्यता प्राप्त पहले मामले का उदाहरण पेश किया।अंतिम संस्कार के दौरान माता निर्मला राणा और पिता अशोक राणा भावुक नजर आए। यूपी कांग्रेस अध्यक्ष अजय राय और ब्रह्मकुमारी लवली समेत अन्य लोग मौजूद रहे। घाट पर हरीश का पार्थिव शरीर फूलों और उपलों से सजाया गया। पिता ने अंतिम संस्कार के समय सबको संयम रखने और शांति बनाए रखने की अपील की। सुप्रीम कोर्ट ने क्या कहा ? सुप्रीम कोर्ट ने 2018 में इच्छामृत्यु के लिए नियम बनाए थे। इसके तहत या तो मरीज ने लिविंग विल लिखी हो या परिवार/करीबी निर्णय लें। पैसिव यूथेनेशिया में इलाज या लाइफ सपोर्ट रोक दिया जाता है, जबकि एक्टिव यूथेनेशिया भारत में गैरकानूनी है। हरीश राणा का यह मामला न केवल परिवार के साहस का प्रतीक है, बल्कि देश में इच्छामृत्यु के संवैधानिक अधिकार को भी सामने लाता है।
फैशन की दुनिया में विंटेज शॉपिंग अब सिर्फ एक ट्रेंड नहीं, बल्कि एक स्मार्ट और सस्टेनेबल लाइफस्टाइल का हिस्सा बन चुकी है। जहां पहले लोग केवल विंटेज बैग्स और जैकेट्स की तलाश करते थे, वहीं अब विंटेज हील्स भी फैशन प्रेमियों के बीच तेजी से लोकप्रिय हो रही हैं। खास बात यह है कि इन क्लासिक डिजाइनों में आपको लग्जरी ब्रांड्स के आइकॉनिक पीस कम कीमत में मिल सकते हैं। फैशन एक्सपर्ट्स के अनुसार, 2026 में Chanel, Prada, Gucci, Dior और Manolo Blahnik जैसे ब्रांड्स की पुरानी लेकिन शानदार हील्स की डिमांड लगातार बढ़ रही है। सुपरमॉडल बेला हदीद से लेकर कई Vogue एडिटर्स तक, सभी विंटेज फुटवियर को अपने स्टाइल का हिस्सा बना रहे हैं। विंटेज हील्स की लोकप्रियता क्यों बढ़ रही है? आज के दौर में लोग यूनिक और एक्सक्लूसिव फैशन पीस की तलाश में रहते हैं। विंटेज हील्स न केवल अलग पहचान देती हैं, बल्कि यह पर्यावरण के लिहाज से भी बेहतर विकल्प मानी जाती हैं। 2025 में Vestiaire Collective की रिपोर्ट के मुताबिक, विंटेज हील्स की सर्च में साल-दर-साल 37 प्रतिशत की बढ़ोतरी दर्ज की गई थी। 2026 में किन विंटेज हील्स पर करें निवेश? 1. Chanel Pumps मैथ्यू ब्लेज़ी के Chanel डेब्यू के बाद ब्रांड की क्लासिक पंप्स फिर चर्चा में हैं। अगर नई कलेक्शन आपके बजट से बाहर है, तो प्री-लव्ड Chanel पंप्स शानदार विकल्प हो सकती हैं। 2. Prada Kitten Heels बेला हदीद द्वारा पहनी गई शुरुआती 2000 के दशक की Prada किटन हील्स इस समय सबसे ज्यादा पसंद की जा रही हैं। सॉफ्ट सुएड और एलिगेंट डिज़ाइन इन्हें टाइमलेस बनाते हैं। 3. Gucci Monogram Slingbacks Demna के Gucci में आने की चर्चा के बीच Gucci का मोनोग्राम स्टाइल फिर वापसी कर रहा है। ऐसे में पुराने मोनोग्राम स्लिंगबैक हील्स भविष्य के लिए अच्छा फैशन निवेश माने जा रहे हैं। 4. Dior Logo Heels लोगो फैशन की वापसी के साथ Dior की 2000s की लोगो बकल हील्स भी दोबारा ट्रेंड में आ गई हैं। ये क्लासिक और स्टेटमेंट दोनों का बेहतरीन मिश्रण हैं। 5. Céline Ballerina Heels Phoebe Philo के दौर की Céline बैलेरीना हील्स आज भी फैशन प्रेमियों की विशलिस्ट में शामिल हैं। 2015 की यह डिज़ाइन आज भी उतनी ही मॉडर्न और स्टाइलिश लगती है। 6. Vivienne Westwood Ghillie Platforms अगर आप बोल्ड फैशन पसंद करते हैं तो Vivienne Westwood की मशहूर Ghillie Platforms आपके लिए हैं। इन्हें सुपरमॉडल नाओमी कैंपबेल ने 1993 के रनवे शो में पहनकर इतिहास रचा था। 7. Manolo Blahnik Kitten Heels 90 के दशक के मिनिमलिस्ट फैशन की वापसी के साथ Manolo Blahnik की ब्लैक सुएड किटन हील्स फिर ट्रेंड में हैं। इनका क्लासिक लुक कभी आउट ऑफ फैशन नहीं होता। क्यों खास हैं विंटेज हील्स? यूनिक और रेयर डिज़ाइन लग्जरी ब्रांड्स कम कीमत में सस्टेनेबल फैशन का हिस्सा लंबे समय तक चलने वाली क्वालिटी हर आउटफिट में क्लासिक टच अगर आप अपने वॉर्डरोब में कुछ ऐसा जोड़ना चाहती हैं जो ट्रेंडी होने के साथ-साथ हमेशा स्टाइलिश रहे, तो विंटेज हील्स एक शानदार निवेश साबित हो सकती हैं।
नई दिल्ली, एजेंसियां। आम को फलों का राजा कहा जाता है, लेकिन इसके छिलके भी त्वचा के लिए बेहद फायदेमंद माने जा रहे हैं। ब्यूटी एक्सपर्ट्स के अनुसार आम के छिलकों में विटामिन C, विटामिन A और एंटीऑक्सिडेंट भरपूर मात्रा में होते हैं, जो स्किन को हेल्दी, ग्लोइंग और जवान बनाए रखने में मदद कर सकते हैं। इन्हें फेस पैक और स्क्रब के रूप में इस्तेमाल किया जा सकता है। त्वचा के लिए क्यों फायदेमंद हैं आम के छिलके? विशेषज्ञों के मुताबिक आम के छिलकों में मौजूद फाइबर डेड स्किन हटाने में मदद करता है, जिससे त्वचा साफ और मुलायम बनती है। विटामिन C कोलेजन बढ़ाकर दाग-धब्बों को कम करने और एजिंग के असर को धीमा करने में मदद करता है। वहीं विटामिन A एक्ने को नियंत्रित करने और स्किन सेल्स को रिपेयर करने में सहायक माना जाता है। इसके अलावा एंटीऑक्सिडेंट त्वचा को ऑक्सीडेटिव स्ट्रेस से बचाकर नमी और इलास्टिसिटी बनाए रखते हैं। फेस पैक के आसान तरीके आम के छिलकों को सुखाकर उनका पाउडर बनाया जा सकता है और उसमें गुलाब जल मिलाकर फेस पैक तैयार किया जा सकता है। इसे चेहरे पर 10 से 15 मिनट लगाकर धोने से त्वचा में निखार आता है। ताजे छिलकों को पीसकर उसमें शहद और दही मिलाकर भी फेस पैक बनाया जा सकता है, जो स्किन को मॉइस्चराइज और क्लीन करने में मदद करता है। स्क्रब और डी-टैन के लिए उपयोग सूखे छिलकों के पाउडर में गुलाब जल या दूध मिलाकर स्क्रब तैयार किया जा सकता है, जो त्वचा को एक्सफोलिएट करता है। इसमें कॉफी या नारियल तेल मिलाकर इसे और प्रभावी बनाया जा सकता है। वहीं टैनिंग हटाने के लिए छिलकों के पाउडर को दही या लोशन के साथ मिलाकर प्रभावित हिस्सों पर लगाया जा सकता है। सावधानी जरूरी विशेषज्ञों का कहना है कि हालांकि आम के छिलके प्राकृतिक और फायदेमंद हैं, लेकिन यदि त्वचा पर लंबे समय से रैश, एलर्जी या एक्ने की समस्या है तो घरेलू उपाय अपनाने से पहले त्वचा विशेषज्ञ की सलाह लेना जरूरी है।
बॉलीवुड अभिनेत्री भूमि पेडनेकर एक बार फिर अपने फैशन सेंस को लेकर सुर्खियों में हैं। इस बार उन्होंने पारंपरिक भारतीय बुनाई और आधुनिक सिल्हूट का शानदार मेल पेश करते हुए ऐसा लुक अपनाया, जिसने फैशन प्रेमियों का ध्यान अपनी ओर खींच लिया। भूमि ने हाल ही में पाकिस्तानी डिजाइनर हुसैन रेहर के लेटेस्ट ब्राइडल कलेक्शन 'नर्गिस' से लिया गया एक खास आउटफिट पहना। यह लुक एंड्रोजिनस फैशन और दक्षिण एशियाई हस्तकला का बेहतरीन उदाहरण माना जा रहा है। बनारसी जामावर फैब्रिक से बना खास कोट भूमि के इस आउटफिट का मुख्य आकर्षण एक फुल-स्लीव बटन-डाउन कोट था, जिसे हाथ से बुने गए बनारसी जामावर फैब्रिक से तैयार किया गया था। कोट पर हरे और रस्ट रंगों के पैस्ले और फ्लोरल मोटिफ्स बेहद खूबसूरती से उकेरे गए थे। प्रिंसेस सीम डिटेलिंग के कारण कोट को एक आकर्षक आवरग्लास शेप मिली, जिससे पारंपरिक कपड़े में आधुनिक टेलरिंग का खूबसूरत संतुलन देखने को मिला। हरेम पैंट्स ने बढ़ाई आउटफिट की खूबसूरती कोट के साथ भूमि ने वॉल्यूमिनस हरेम पैंट्स पहने, जो टखनों पर टेपर डिजाइन के साथ खत्म होते हैं। इन पैंट्स की बॉर्डर पर मुकेश और रेशम की बारीक कढ़ाई की गई थी, जिसने पूरे लुक को और शाही बना दिया। स्टाइलिंग और एक्सेसरीज़ ने खींचा ध्यान स्टाइलिस्ट निधि जेसवानी ने इस लुक को स्टेटमेंट ईयररिंग्स और हाई हील्स के साथ पूरा किया। भूमि ने ब्रॉन्जी मेकअप, मेटैलिक आईशैडो और साइड पार्टिंग के साथ स्लीक बन हेयरस्टाइल चुना, जिसने उनके पूरे लुक में एलिगेंस जोड़ दिया। वैश्विक मंच पर दक्षिण एशियाई कला का प्रदर्शन डिजाइनर हुसैन रेहर हाल ही में पेरिस फैशन वीक में भी अपनी प्रस्तुति दे चुके हैं, जहां उन्होंने दक्षिण एशियाई शिल्प और फैशन को अंतरराष्ट्रीय मंच पर प्रदर्शित किया था। भूमि पेडनेकर का यह लुक पारंपरिक भारतीय बुनाई, आधुनिक डिजाइन और जेंडर-न्यूट्रल फैशन का एक शानदार उदाहरण बनकर सामने आया है।